छत्तीसगढ़ : नगर पालिका पर अब भाजपा का कब्जा, अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा के पक्ष में पड़े दस मत

छत्तीसगढ़ : नगर पालिका पर अब भाजपा का कब्जा, अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा के पक्ष में पड़े दस मत भाजपा पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। उनके पक्ष में पांच लोगों ने मतदान किया और अविश्वास के पक्ष में दस सदस्यों ने मतदान किया। इस प्रकार अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास की कुर्सी चली गई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव संपन्न होने के बाद अब कई क्षेत्रों में कांग्रेस के अध्यक्ष की कुर्सी चली गई है। इसी कड़ी में भ्रष्टाचार और अराजकता के अलावा कमीशनखोरी के आरोप लगाकर भाजपा पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। उनके पक्ष में पांच लोगों ने मतदान किया और अविश्वास के पक्ष में दस सदस्यों ने मतदान किया। इस प्रकार अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास की कुर्सी चली गई। इससे पूर्व पार्षदों के दल बदल देने से नगर पालिका में कांग्रेस की अध्यक्ष अल्पमत में आ गई थी और नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी के लिए बहुमत साबित करने के लिए बीस फरवरी तक का वक्त नगर पंचायत अध्यक्ष को दिया गया। इसके बाद मंगलवार को तखतपुर नगर पालिका के 15 सदस्यीय पार्षदों ने मतदान किया। मतदान के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास के समर्थन में कुल पांच मत पड़े।

जबकि भाजपा के समर्थन में 10 मत पड़े ज्ञात हो कि साल 2019 में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान तखतपुर नगर पालिका का भी चुनाव हुआ था। चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बराबर यानी 7- 7 पार्षद जीतकर आए। इसके अलावा निर्दलीय पार्षद वंदना बाला सिंह भी पार्षद बनी। तत्कालीन समय कांग्रेस विधायक के प्रभाव में वंदना सिंह ने कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया। कांग्रेस की आठ पार्षदों की बहुमत से सरकार बनी।कांग्रेस पार्षद कैलाश देवांगन वार्ड क्रमांक दस और सुनील आहूजा वार्ड क्रमांक 14 ने भाजपा में प्रवेश किया। इसके चलते कांग्रेस पार्टी अल्पमत में आ गई। 15 सदस्यीय नगर पालिका में पुष्पा श्रीवास को कुल पांच मत और विपक्षीय भाजपा को 10 मत पड़े। इस तरह नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा श्रीवास को पद से हाथ धोना पड़ा। मतदान के दौरान संगठन से कांग्रेस संगठन से कोई भी वरिष्ठ नेता मौजूद नहीं नजर आया। हालांकि अब आने वाले समय में नगर निगम नगर पालिका के चुनाव संपन्न होने है।

छत्तीसगढ़ : रायपुर से अयोध्या सीधी हवाई सेवा के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ : रायपुर से अयोध्या सीधी हवाई सेवा के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को लिखा पत्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर से अयोध्या हवाई सेवा की शुरुआत करने के लिए केन्द्रीय मंत्री, नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिल्ली में भेंट के दौरान पत्र दिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर से अयोध्या हवाई सेवा की शुरुआत करने के लिए केन्द्रीय मंत्री, नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिल्ली में भेंट के दौरान पत्र दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि है, इस कारण हम सभी भगवान श्रीराम को अपना भांजा मानते हैं। श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की भव्य और दिव्य प्राण प्रतिष्ठा से प्रधानमंत्री के प्रति प्रदेश में समर्थन और विश्वास में अनेक गुना वृद्धि हुई है। अब श्रीरामलला के दर्शन की योजना भी प्रारंभ हो चुकी है।

चूंकि रायपुर से अयोध्या के लिए सीधी उड़ान नहीं होने से श्रद्धालुओं को हवाई जहाज से यात्रा करने में काफी परेशानी हो रही है। जिसके कारण प्रदेश की जनता द्वारा छत्तीसगढ़ को रामनगरी अयोध्या से जोड़ने के लिए रायपुर से अयोध्या तक सीधी उड़ान की मांग की जा रही है। रायपुर से अयोध्या को सीधे हवाई सेवा से जोड़ने से यात्रियों तथा श्रद्धालुओं के समय एवं धन की बचत के साथ साथ भगवान श्री राम के मंदिर दर्शन करने में भी सुविधा होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पत्र में लिखा, छत्तीसगढ़ की जनता की मांग को देखते हुए रायपुर से अयोध्या की सीधी उड़ान प्रारंभ किए जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का कष्ट करें।

छत्तीसगढ़ : कवर्धा में पांच करोड़ का गांजा जब्‍त, दाल की बोरियों में छिपाकर कर रहे थे तस्‍करी, चार दिन में पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ : कवर्धा में पांच करोड़ का गांजा जब्‍त, दाल की बोरियों में छिपाकर कर रहे थे तस्‍करी, चार दिन में पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है। कवर्धा पुलिस ने बड़े गांजा तस्‍करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक ट्रक से करीब 334 किलो गांजा जब्‍त किया है। छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा  जिले में पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी है। कवर्धा पुलिस ने बड़े गांजा तस्‍करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक ट्रक से करीब 334 किलो गांजा जब्‍त किया है। ओडिशा से तस्‍करी कर लाए जा रहे इस गांजे को छत्‍तीसगढ़ के रास्‍ते उत्‍तर प्रदेश पहुंचाया जाना था। पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग पांच करोड़ बताई जा रही है। बतादें कि चार दिन में कवर्धा पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

चार दिन पहले भी कवर्धा पुलिस ने करोड़ों रुपये के गांजे को पकड़ा था। दरअसल, पुलिस ने कवर्धा जिले के चिल्‍फी थाना क्षेत्र में ट्रक से करीब 334 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश की सीमा पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसी समय चिल्‍फी थाना क्षेत्र में एक ट्रक को जांच के लिए रोका गया, उसमें सवार व्यक्तियों की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। पूछताछ करने पर ट्रक में सवार लोग घबरा गए ओर गोलमोल जवाब दे रहे थे। इसके बाद पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। इस दौरान ट्रक में रखे अरहर दाल की बोरियां रखी थी, टीम ने बोरियों के अंदर जांच की तो गांजा मिला। पुलिस ने ट्रक में रखे अरहर की बोरियों में 334 किलो गांजा जब्‍त किया। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग पांच करोड़ है।

रायपुर: सायरन, हूटर और काली फिल्म के खिलाफ अब चलेगा रायपुर पुलिस का डंडा, नियम का उल्‍लंघन करने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई

रायपुर: सायरन, हूटर और काली फिल्म के खिलाफ अब चलेगा रायपुर पुलिस का डंडा, नियम का उल्‍लंघन करने वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई शहर की सड़कों पर अवैध तरीके से हूटर और काली फिल्म लगे वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। एसपी संतोष सिंह ने यातायात पुलिस को प्रमुख चौक-चौराहों पर बेरिकेड लगाकर सायरन, हूटर ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है। शीशे पर काली फिल्म लगाने की पाबंदी के बाद भी बड़ी संख्या में ऐसे वाहन चल रहे हैं। शहर की सड़कों पर अवैध तरीके से हूटर और काली फिल्म लगे वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। एसपी संतोष सिंह ने यातायात पुलिस को प्रमुख चौक-चौराहों पर बेरिकेड लगाकर सायरन, हूटर ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है। यही नहीं, बिना पद के सर्च लाइट लगे वाहन, दोपहिया पर तीन सवारी पर पुलिस फोकस कर सख्ती बरतेगी। इन दिनों शहर के आउटर, रिंग रोड में नो पार्किंग पर खड़े वाहनों पर विशेष अभियान चलाकर यातायात पुलिस लगातार चालानी कार्रवाई के साथ ही चालकों पर आपराधिक प्रकरण भी दर्ज करा रही है। यातायात के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क हादसे में होने वाली ज्यादातर मौते हेलमेट न पहनने और कार चलाते समय सीट बेल्ट न लगाने के कारण हो रही है। इसे लेकर ट्रैफिक पुलिस सख्त है। इस जांच अभियान का मकसद केवल नियमों का पालन कराना है,

इसलिए सख्ती बरती जा रही है। शहर की यातायात व्यवस्था को जहां जरूरत से अधिक संख्या में सड़क पर दौड़ रहे आटो, ई-रिक्शा बाधित कर रहे हैं, वहीं मंहगी लक्जरी कार में खुलेआम काला शीशा लगाकर लोग बेखौफ घूम रहे हैं। इस मामले में प्रशासन गंभीर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने काला शीशा पर प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद इसके सड़क पर काला शीशा, हूटर,सायरन आदि लगे सैकडों वाहन दौड़ रहे हैं। केवल नेता या रसूखदार ही नहीं कानून की रक्षक कहे जाने वाली पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी भी काली फिल्म लगे वाहनों में चलकर नियम तोड़ रहे हैं। बावजूद इसके इनको टोकने वाला कोई नहीं है। यातायात पुलिस का अमला चौक-चौराहों पर केवल तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और बिना लाइसेंस के चलने वालों पर कार्रवाई करती है। वहीं उनके सामने से रोज सैकड़ों काली फिल्म लगे चारपहिया वाहन गुजरते हैं, लेकिन उन्हें रोका तक नहीं जाता, जबकि चार पहिया वाहन में काली फिल्म लगाना गैरकानूनी है। ऐसे वाहनों पर सवार अपराधी अपराध को अंजाम देकर आसानी से पुलिस के सामने से फरार हो जाते हैं। कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जबकि सायरन कानून-व्यवस्था से जुड़े अधिकृत वाहनों पर ही लगाए जा सकते हैं। निजी वाहनों पर इन्हें कोई भी नहीं लगा सकता। काला शीशा लगे वाहन के अंदर कौन है, अपराधी हैं या वीआइपी, इसका पता न तो पुलिस को चल पाता है, न ही लोगों को। काला शीशा लगे वाहनों का उपयोग अक्सर आपराधिक गतिविधियों के लिए होता आया है। कारों से हत्या और अपहरण की वारदातों को अंजाम दिया जा सकता है। आपराधिक चरित्र वाले लोग अपनी पहचान छिपाने के लिए ऐसे वाहनों का उपयोग करते हैं।

चाहपहिया वाहनों में हो रहे अपराध को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने काली फिल्म लगाने पर पाबंदी लगा दी है। एसपी संतोष सिंह ने यातायात पुलिस अधिकारियों से कहा है कि सायरन, हूटर और काली फिल्म लगे चार पहिया वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई करे। इस आदेश के बाद यातायात का अमला कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गया है। एडिशनल एसपी ट्रैफिक सचिंद्र चौबे ने कहा, शहर में सायरन, हूटर, काली फिल्म लगे वाहनों पर कार्रवाई करने जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। फिलहाल रिंग रोड के किनारे और सर्विस रोड पर खड़े वाहनों पर सख्ती के साथ कार्रवाई कर उनके चालकों पर केस भी दर्ज कर रहे हैं।

रायपुर : लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल बने एम्‍स रायपुर के कार्यपालक निदेशक, कार्यभार किया ग्रहण

रायपुर : लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल बने एम्‍स रायपुर के कार्यपालक निदेशक, कार्यभार किया ग्रहण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ के रूप में सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ के रूप में सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। आर्मी हॉस्पिटल, दिल्ली के पूर्व निदेशक और कमांडेंट रहे जिंदल ने चिकित्सकों और अधिकारियों के साथ बैठक में रोगियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास करने को कहा। लेफ्टिनेंट जनरल जिंदल ने आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कालेज, पुणे से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने एएफएमसी पुणे से ही कम्युनिटी मेडिसिन में एमडी और इंडस्ट्रियल हैल्थ में डिप्लोमा किया। उन्होंने जेएनयू से पीएचडी किया है। श्री जिंदल प्रथम चिकित्सक हैं जिन्हें 1987 में सियाचिन में 19000 फुट की ऊंचाई पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले में घायल सैनिकों को विशिष्ट चिकित्सा सेवा प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति की ओर से ‘युद्ध सेवा मेडल’ प्रदान किया गया।लेफ्टिनेंट जनरल जिंदल ने आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कालेज, पुणे से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने एएफएमसी पुणे से ही कम्युनिटी मेडिसिन में एमडी और इंडस्ट्रियल हैल्थ में डिप्लोमा किया। उन्होंने जेएनयू से पीएचडी किया है।

श्री जिंदल प्रथम चिकित्सक हैं जिन्हें 1987 में सियाचिन में 19000 फुट की ऊंचाई पर पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले में घायल सैनिकों को विशिष्ट चिकित्सा सेवा प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति की ओर से ‘युद्ध सेवा मेडल’ प्रदान किया गया। उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल बीडी वर्मा सिल्वर मेडल, बेस्ट पेपर के लिए आर्मी कमांडर्स अवार्ड और सरोज झा अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उनके 30 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें यूनीसेफ द्वारा महाराष्ट्र में एचआईवी/एड्स पर बनाई गई टास्क फोर्स का सदस्य भी नामित किया गया है। जिंदल डब्ल्यूएचओ फैलोशिप के एंटोमालॉजी, रिसर्च मैथ्डोलॉजी और एपिडिमियोलॉजी के शिक्षक भी हैं। वह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ द्वारा प्रकाशित ‘स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइंडलाइंस-मेडिकल मैनेजमेंट एंड कॉस्टिंग ऑफ सलेक्ट कंडीशन्स’ के संपादक हैं। इसके साथ ही ‘मैन्युअल ऑफ हैल्थ ऑफ द आर्म्ड फोर्सेज’ के संपादक भी हैं।

39 वर्ष के भारतीय सेना में करियर के दौरान उन्होंने एएफएमसी, पुणे और आर्मी कालेज ऑफ मेडिकल साइंसेंज, दिल्ली में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया है। उन्होंने कंबोडिया में यूएन के अंतर्गत भी सेवाएं प्रदान की। उन्हें 2022 में कश्मीर और लद्दाख में कोविड-19 के दौरान चिकित्सा संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए ‘अति विशिष्ट सेवा मेडल’ भी प्रदान किया गया। लेफ्टि जनरल जिंदल दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में लीवर ट्रांसप्लांट प्रोग्राम, अर्ली इंटरवेंशन सेंटर फॉर स्पेशल चिल्ड्रन के लिए सेंटर बनाने और अत्याधुनिक एक्सीडेंट और इमरजेंसी में अपना विशेष योगदान दिया है। 2024 में उन्हें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। जिंदल ने डीन और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद रोगियों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए सभी संभव प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

छत्तीसगढ़ : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया धरपकड़ अभियान, दो दिन में 100 से अधिक चालकों को पकड़ा

छत्तीसगढ़ : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने शुरू किया धरपकड़ अभियान, दो दिन में 100 से अधिक चालकों को पकड़ा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने फिर से विशेष धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया है। पिछले दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग स्थानों पर यातायात पुलिस ने 100 से अधिक शराबी वाहन चालकों को पकड़ा। नशे की हालत में पाए गए चालकों से जब्त दोपहिया वाहन। इन प्रकरणों को नौ मार्च को लोक अदालत में पेश करने की तैयारी है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने फिर से विशेष धरपकड़ अभियान शुरू कर दिया है।पिछले दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग स्थानों पर यातायात पुलिस ने 100 से अधिक शराबी वाहन चालकों को पकड़ा। वहीं एक हफ्ते के भीतर 200 से अधिक चालकों को नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया है। इनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई कर वाहन को जब्त कर लिया गया। अब ये प्रकरण नौ मार्च को होने वाली लोक अदालत शिविर में पेश करने की तैयारी है।

एडिशनल एसपी ट्रैफिक सचिंद्र चौबे ने बताया कि जिले में लगातार सड़क हादसे में हो रही मौतों को रोकने पुलिस ने कमर कस ली है। शराब के नशे में बिना हेलमेट दोपहिया और बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने से ज्यादातर हादसे में मौतें हो रही हैं। इसे ध्यान में रखकर यातायात अमले को अलर्ट कर शराबी वाहन चालकों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के भीतर चौक-चौराहे और आउटर इलाके में तैनात यातायात के जवान खासकर रात के समय ब्रेथ-एनालाइजर मशीन से टेस्ट यानी सांसों में एल्कोहल की मात्रा जांचने का परीक्षण कर आसानी से यह पता लगा लेते हैं कि वाहन चालक नशे में हैं या नहीं। इसके आधार पर शराबी चालक की पहचान कर मौके पर ही उसके वाहन को जब्त कर लिया जा रहा है। इसी कड़ी में पिछले दो दिनों में सौ से अधिक और हफ्ते भर में दो सौ से अधिक शराबी वाहन चालकों को पकड़कर उनके वाहनों को जब्त कर लिया गया है। मामले में एमवी एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय में पेश करने की तैयारी की गई है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर न्यूनतम दस हजार रुपये जुर्माना होने के कारण वाहन चालक पुलिस को चौक-चौराहे पर खड़े देखकर दाएं-बाएं होकर भागने की कोशिश भी करते हैं। वहीं पुलिस के हत्थे चढ़ने पर मामला कोर्ट में करने का प्राविधान है। यहां से अधिकतम जुर्माना भरने का आदेश होने से वाहन चालक दोबारा शराब पीकर वाहन चलाने से तौबा भी करने लगे हैं। एएसपी ट्रैफिक ने बताया कि फर्राटा भरने वाले ज्यादातर स्पीड बाइकर्स अपने बुलेट, स्टाइलिश और महंगे दोपहिया वाहनों के साइलेंसर को मा़डिफाइ़ड करा लेते हैं। इन साइलेंसरों से पटाखा फूटने जैसी आवाज निकलती है। ऐसे 80 माडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं रंगीन फिल्म लगे 42 वाहन को पकड़ा गया है, जबकि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाते 2,500 चालकों का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया है। शहर में बाइक और कारों में छेड़छाड़ करके उनकी आवाज को बदला जा रहा है। बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे फोड़ने, गोली चलने और धमाका होने जैसी आवाज निकाली जा रही है।

इनकी कर्कश आवाज से राहगीर विचलित तो हो ही रहे हैं, गली-मुहल्लों में महिलाएं और बीमार बुजुर्ग भी बहुत परेशान हैं। कोई भी बड़ी कंपनी मोडिफाइड साइलेंसर नहीं बनाती, लेकिन बाजार में एससी, एक्रापाल, इंडोरेंस, पंजाब ढोलकी, इंदौर आदि कई नाम से मोडिफाइड साइलेंसर धड़ल्ले से दुकानों में बिक रहे हैं। इनकी कीमत 1,500 से 4,500 रुपये तक की है, जबकि फिटिंग चार्ज अलग से लिया जाता है। बुलेट चालक को जुर्माना भरने के बाद भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पुलिस जुर्माने की राशि वसूलने के साथ ही माडिफाइड साइलेंसर भी जब्त कर रही है। इसे वापस बुलेट चालक को नहीं दिया जाता। बुलेट चालक को कंपनी द्वारा दिया गया साइलेंसर ही लगाना पड़ता है। इसे लगाने के लिए भी उसे मैकेनिक को रुपये देने होते हैं और थाने में ही इसे लगाया जाता है। जब्त साइलेंसर का बाजार में भाव करीब दो से तीन हजार रुपये है। साइलेंसर वापस नहीं मिलने से चालक को दोहरी चपत लगती है।

छत्तीसगढ़ : खनिज टीम से मारपीट के बाद खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, अवैध खनन कर पांच गुनी महंगी बेच रहे रेत,

छत्तीसगढ़ : खनिज टीम से मारपीट के बाद खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, अवैध खनन कर पांच गुनी महंगी बेच रहे रेत, अफसरों में भी खौफ रेत खदानों में खनिज टीम से मारपीट के बाद अब और जोरों से अवैध खनन किया जा रहा है। अफसरों में इनका ऐसा खौफ है कि अब किसी भी रेत खदान में खनिज विभाग की टीम जांच के लिए जाने को तैयार नहीं है। रेत खदानों में खनिज टीम से मारपीट के बाद अब और जोरों से अवैध खनन किया जा रहा है। अफसरों में इनका ऐसा खौफ है कि अब किसी भी रेत खदान में खनिज विभाग की टीम जांच के लिए जाने को तैयार नहीं है। इसकी शिकायत अब कलेक्टर से की गई है। शिकायत के अनुसार कुम्हारी रेत खदान में विभाग द्वारा तय सीमांकन क्षेत्र से बाहर खनन किया जा रहा है। शासन की रायल्टी दर 650 की रायल्टी का 2,500 से 3,000 तक वसूला जा रहा है।

इसकी वजह से रेत की कीमतें पांच गुना तक महंगी हो चुकी हैं। वहीं, उक्त क्षेत्र में एनजीटी के नियमों की भी अनदेखी करते हुए दिन रात मशीन से लोडिंग से खनन किया जा रहा है। जबकि विभाग ने निविदा के दौरान ही क्षेत्र चिन्हांकित करके दिया था। मनमाने खनन से नदी का कटाव हो रहा है। दरअसल, खदान संचालकों को पर्यावरण और खनिज विभाग ऐसा स्थान तय करके देता है, जिससे नदी और नदी के जीवों को हानि न हो। इसके बाद भी निर्धारित जगह से अलग स्थान पर खनन किया जा रहा है। अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई के लिए खनिज, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाई गई है। अब हर कार्रवाई में खनिज टीम के साथ पुलिस भी जाएगी। अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। – डा. गौरव सिंह, कलेक्टर, रायपुर

छत्तीसगढ़ : विधानसभा में गूंजा DMF फंड का मुद्दा, PM आवास के लिए वित्‍त मंत्री ने की बड़ी घोषणा

छत्तीसगढ़ : विधानसभा में गूंजा DMF फंड का मुद्दा, PM आवास के लिए वित्‍त मंत्री ने की बड़ी घोषणा : छत्‍तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 11वें दिन मंगलवार को कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर में डीएमएफ फंड पर प्राप्त राशि और निर्माण का प्रश्न उठाया मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय की जगह वित्त मंत्री ओपी चौधरी जवाब दे रहे हैं। रायपुर। : छत्‍तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 11वें दिन मंगलवार को कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर में डीएमएफ फंड पर प्राप्त राशि और निर्माण का प्रश्न उठाया। मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय की जगह वित्त मंत्री ओपी चौधरी जवाब दे रहे हैं। मंत्री चौधरी ने कहा, कौन से काम निरस्त हुए हैं। मैं कल जवाब दे दूंगा। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा, शासी परिषद की बैठक बुला रहे हैं तो क्या सब काम निरस्त करेंगे क्या करेंगे? ओपी चौधरी ने कहा, ऐसा कोई मामला नहीं है कि बैठक केवल निरस्त करने के लिए हो रही है। डा. चरण दास महंत ने कहा, अभी कलेक्टर अध्यक्ष हैं तो उनके विरुद्ध कहां शिकायत करें। मंत्री चौधरी ने कहा, कलेक्टर अकेले निर्णय नहीं लेते हैं। आप चाहें तो मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री से शिकायत कर सकते हैं।

विधायक, कलेक्टर की राशि नहीं होती। यहां सामूहिक रूप निर्णय हुआ है। महंत ने कहा, सांसद व विधायक का कितना काम डीएमएफ से होगा बताए। विधानसभा अध्‍यक्ष रमन सिंह ने कहा, आप पत्नी की चिंता कर रहे हैं? चौधरी ने कहा, अभी ऐसी गाइड लाइन नहीं है। विधानसभा में धान के उठाव में अनियमितता का मुद्दा उठा। कांग्रेस विधायक चातुरी नंद ने राइस मिलों द्वारा धान का उठाव को लेकर सवाल किया। विधायक चातुरी नंद ने कहा, दूसरे राज्यों के धान खपाने का काम राइस मिलर्स के सांठगांठ से चल रहा है। खेल नाका से लेकर एफसीआई गोदाम के मिली भगत से हो रहा है। धांधली हो रहा है, वह बेहद दुखदाई है, जनता तक जो चावल पहुंच रहा है उसकी गुणवत्ता बेहद खराब है। विधायक ने पूछा कि क्या संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी, सभी मिलर्स का भौतिक सत्यापन कराएंगे क्या। मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा, जहां भी शिकायत हैं, उसकी जानकारी दें कार्रवाई होगी। शिकायत के आधार पर राइस मिलर्स का भौतिक सत्यापन कराएंगे।

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहुंचे भिलाई आईआईटी

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहुंचे भिलाई आईआईटी भिलाई आईआईटी रायपुर, 20 फरवरी 2024 आईआईटी के स्थाई कैंपस के लोकार्पण कार्यक्रम में हो रहे शामिल आईआईटी के स्थाई कैंपस के लोकार्पण कार्यक्रम में हो रहे शामिल आईआईटी के स्थाई कैंपस के लोकार्पण कार्यक्रम में हो रहे शामिल आईआईटी के स्थाई कैंपस के लोकार्पण कार्यक्रम में हो रहे शामिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहुंचे भिलाई आईआईटी आईआईटी के स्थाई कैंपस के लोकार्पण कार्यक्रम में हो रहे शामिल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण कवर्धा और कुरुद में केन्द्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का भी करेंगे ऑनलाइन लोकार्पण सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा और श्री ललित चन्द्राकर भी हैं कार्यक्रम में मौजूद 400 एकड़ का है भिलाई आईआईटी कैंपस

फुलझर ब्लड फाउंडेशन को किया गया सर्वप्रथम सम्मानित संस्कार साहित्य सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित

फुलझर ब्लड फाउंडेशन को किया गया सर्वप्रथम सम्मानित संस्कार साहित्य सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित स्थापना दिवस सह-सम्मान समारोह का आयोजन भंवरपुर में किया गया था जिसमें फुलझर ब्लड फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए प्रमाण पत्र व ट्रॉफी प्रदान कर फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत भंवरपुर के सरपंच श्रीमती हेमा नीलाकांत पटेल जी की अध्यक्षता में फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का नारा था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा इस प्रकार हमारे रक्त वीरों, हमारे फाउंडेशन के सदस्यों का यह नारा है कि तुम मुझे खून दो हम तुम्हें जिंदगी देंगे इस बात को जोड़ते हुए संबोधित किया, श्रीमती हेमा पटेल जी ने आगे कहा कि इसी तरह आप समाज सेवा में मगन रहे और लोगों की मदद करते रहें, इस पर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा आभार व्यक्त किया गया और संस्कार साहित्य सेवा समिति के सभी सदस्यों को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। सम्मान समारोह में लोकनाथ पटेल, चुम्मन मांझी, सुनील नायक, राजकुमार अग्रवाल और खीरसागर पटेल जी उपस्थित रहे। फुलझर ब्लड फाउंडेशन से जुड़ने के लिए संपर्क करेंलो कनाथ पटेल – 9753004849 खीरसागर पटेल – 9669417444 कॉल या मेसेज करें।।