स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर निःशुल्क हड्डी मजबूती की जांच दिनांक : 26 फरवरी 2024, सुबह 10 बजे से 02 बजे तक

स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर निःशुल्क हड्डी मजबूती की जांच दिनांक : 26 फरवरी 2024, सुबह 10 बजे से 02 बजे तक छूट BMD छूट 50% BONE परामर्श घनत्व की जांच 30% 50% विशेषज्ञ डॉक्टर्स शुल्क फ्री
सी. टी. स्कैन एक्स-रे द्वारा इलाज बीजू कार्ड द्वारा पूरी तरह निःशुल्क ऑपरेशन उपलब्ध विशाखापटनम के प्रख्यात विशेषज्ञ सर्जन डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल
MS (Orthopedics), FIJR, FESS, FIAS
फ्रैक्चर, हड्डी, जोड़ प्रत्यारोपण एवं स्पाइन सर्जन अग्रिम पंजीयन अनिवार्य अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) संपर्क : 84618 11000, 77708-68473, 77730-86100

दुर्ग छत्तीसगढ़ : ड्रग पैडलर महिला को नागपुर से गिरफ्तार कर दुर्ग लेकर पहुंची पुलिस, कई इलाकों में करती थी ड्रग्स तस्‍करी

दुर्ग छत्तीसगढ़ : ड्रग पैडलर महिला को नागपुर से गिरफ्तार कर दुर्ग लेकर पहुंची पुलिस, कई इलाकों में करती थी ड्रग्स तस्‍करी : छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कोचियों को ब्राउन शुगर उपलब्ध करवाने वाली एक ड्रग पैडलर महिला को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। Durg Crime News: छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कोचियों को ब्राउन शुगर उपलब्ध करवाने वाली एक ड्रग पैडलर महिला को पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। 11 दिन पहले शिव पारा दुर्ग के एक युवक को ब्राउन शुगर बेचते हुए गिरफ्तार किया गया था। उससे ड्रग पैडलर महिला के बारे में जानकारी मिली थी। महिला के पास से ड्रग पैडलिंग में इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल, सिम कार्ड और कुछ नकदी रुपये जब्त किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बीते आठ फरवरी को शिव पारा दुर्ग निवासी लक्की महार को करीब 11 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह अपने मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बिक्री करता था। पूछताछ में आरोपित लक्की महार ने पुलिस को बताया था कि वह नागपुर में किसी चित्रा ठाकुर नाम की महिला से ब्राउन शुगर खरीदता था।

आरोपित से मिली जानकारी और चित्रा ठाकुर के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने आरोपित महिला (33) को दाई बाजार झाड़े चौक ईतवारी जिला नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। आरोपित चित्रा ठाकुर के मोबाइल से लक्की महार से हुई बातचीत के काल डिटेल रिकार्ड भी मिले। चित्रा ठाकुर ने दुर्ग के कुछ और भी पैडलरों को ब्राउन शुगर बेचने की जानकारी दी है। उसने ये भी बताया कि वह नागपुर के काटन मार्केट के एक बड़े पैडलर से ब्राउन शुगर खरीदती थी और चिल्हर कोचियों को 100 रुपये पुड़िया के हिसाब से बेच देती थी। आरोपित चित्रा ठाकुर से और भी पूछताछ की जा रही है। कोतवाली थाना के टीआइ महेश ध्रुव ने कहा, पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपित लक्की महार से नागपुर की चित्रा ठाकुर के बारे में जानकारी मिली थी। इसके आधार पर आरोपित महिला को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ जारी है।

राजिम कुंभ: छत्‍तीसगढ़ के प्रयाग में इस तारीख से शुरू होगा राजिम कुंभ, हरिद्वार, अयोध्या, काशी से पहुंचेंगे साधु-संत

राजिम कुंभ: छत्‍तीसगढ़ के प्रयाग में इस तारीख से शुरू होगा राजिम कुंभ, हरिद्वार, अयोध्या, काशी से पहुंचेंगे साधु-संत राजिम कुंभ: छत्‍तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में त्रिवेणी संगम पर राजिम कुंभ कल्प के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ 24 फरवरी से शुरू होगा, जो आठ मार्च तक चलेगा। Rajim Kumbh 2024: छत्‍तीसगढ़ के प्रयाग राजिम में त्रिवेणी संगम पर राजिम कुंभ कल्प के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ 24 फरवरी से शुरू होगा, जो आठ मार्च तक चलेगा। इसमें हरिद्वार, अयोध्या, काशी, मथुरा, चित्रकुट, मध्यप्रदेश समेत देश के विभिन्न स्थानों से साधु-संत, पीठाधीश्वर, मठाधीश, महात्मा, शंकराचार्य पहुंचेंगे। राजिम कुंभ में आने के लिए महामंडलेश्वर विशेकानंद महाराज, महामंडेलश्वर शिवस्वरूपा नंद महाराज, महंत ज्ञान स्वरूपानंद महाराज, सतपाल महाराज, हरिद्वार के डा चिन्मयानंद महाराज, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री, सीहोर के पंडित प्रदीप मिश्रा सहमति जता चुके हैं।

कुंभ में देशभर के दो हजार से अधिक साधु-संतों के जुटने की संभावना है, जिनमें संपर्क कर आमंत्रण पत्र भेजा जाना शुरू हो चुका है। साधु-संतों के लिए पंडाल तैयार होने लगे हैं। राजिम कुंभ कल्प में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ स्थानीय के साथ दिल्ली-मुंबई के कलाकर भी प्रस्तुति देंगे। कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए एक अलग मंच बनाया जाएगा, जिसमें सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कार्यक्रम चलेगा। कलाकारों से संपर्क करने में अधिकारी जुटे हैं। धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प के लिए प्रदेशवासियों को आमंत्रित किया है। आयोजन के दौरान तीन पुण्य स्नान 24 फरवरी माघ पूर्णिमा, चार मार्च माता जानकी जयंती और आठ मार्च महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होंगे। अधिकारियों का कहना है कि पांच वर्षों बाद राजिम कुंभ की भव्यता फिर से लौटेगी। पंच दशनाम अखाड़ा के नागा साधु महंत जनकपुरी महाराज स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर राजिम के आसपास की सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य तेज कर दिया गया है। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को लाइटिंग, ट्रांसफार्मर, जनरेटर, सजावट, पुल-पुलिया में रोशनी आदि की व्यवस्था, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ आयोजन स्थल पर करीब 300 शौचालय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से राजिम की ओर सभी दिशाओं से करीब 100 बसें अलग-अलग समय में रात दो बजे तक चलाई जाएंगी। सुरक्षा के मददेनजर बसों में एक-एक सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। खाद्य विभाग की ओर से 100 से अधिक दाल भात केंद्र संचालित होंगे। आयोजन स्थल पर 24 घंटे चिकित्सा व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

राजिम कुंभ कल्प के प्रभारी अधिकारी गिरीश विस्सा ने कहा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के निर्देश के बाद देशभर के साधु-संतों से संपर्क करके आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मुंबई और दिल्ली के कलाकारों से भी संपर्क किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ News: पूर्व CM बघेल बोले, हमारे विधायकों से संपर्क कर रही BJP, लोकसभा का टिकट और मंत्री पद का दे रहे आफर

छत्तीसगढ़ News: पूर्व CM बघेल बोले, हमारे विधायकों से संपर्क कर रही BJP, लोकसभा का टिकट और मंत्री पद का दे रहे आफर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस के विधायकों से भाजपा नेता फोन पर संपर्क कर लोकसभा का टिकट और मंत्री पद का आफर दे रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस के विधायकों से भाजपा नेता फोन पर संपर्क कर लोकसभा का टिकट और मंत्री पद का आफर दे रहे हैं। बघेल ने कहा कि विधानसभा में एक विधायक ने मुझे यह बात बताई थी। भूपेश बघेल ने दावा किया कि भाजपा 2024 के चुनाव को लेकर डरी हुई है। भाजपा को अपने ऊपर भरोसा नहीं है। वह तोड़फोड़ करने में लगी हुई है। बिहार, महाराष्ट्र की घटनाएं इस बात की ओर संकेत देती हैं। बघेल ने कहा कि महतारी वंदन योजना के आवेदन तिथि को बढ़ाया जाना चाहिए। नक्सलियों से चर्चा के मामले में बघेल ने कहा कि सरकार बताएं कि वे कब चर्चा करेंगे। प्रदेश में नक्सल गतिविधियां बढ़ी हैं। नक्सली लगातार हमले कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा उनसे जानना चाहती है कि आखिर कौन कांग्रेस विधायक है? जिन्हें भाजपा प्रवेश को लेकर आफर मिला है और किसने उनसे संपर्क किया, उसका पार्टी में स्तर क्या है? बघेल इस सवाल का जवाब कभी नहीं देंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि उनकी बातें कोरी अफवाह से ज्यादा कुछ नहीं है। यह तो कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि वे अपने नेताओं को संभाल नहीं पा रहे हैं।

पहले भी वे झीरम नक्सल घाटी का सबूत जेब में रखने की बात करते थे, लेकिन खुद मुख्यमंत्री रहते हुए पांच साल तक जेब से उस सबूत को नहीं निकाल पाए। किरणदेव ने कहा कि कांग्रेस के प्रति कांग्रेस नेताओं की कितनी आस्था है? यह पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस पहले से टूटी हुई है और उसे तोड़ने की किसी को कोई जरूरत नहीं है।महामंत्री महतारी वंदन पर बघेल के सवालों का भाजपा महामंत्री भरत लाल वर्मा ने जवाब देते हुए कहा कि मातृ शक्ति से जो वादा किया गया हैं। उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा, क्योंकि ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी है। भाजपा जो बोलती हैं उसे ज़रूर पूरा करती है। कांग्रेस की तरह नहीं जिसने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में हाथों में गंगाजल लेकर छत्तीसगढ़ की महिलाओं से शराबबंदी करने का वादा किया था लेकिन सरकार बनने पर वह अपना वादा भूल गई।

दिन ब दिन बढ़ते जा रही है भीषण सड़क हादसे इसे जागरुकता से रोके जा सकते हैं सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि जागरुकता से सड़क पर होने वाले ज्यादातर हादसे रोके जा सकते हैं। सोमवार को सड़क सुरक्षा माह का समापन पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। 15 जनवरी से चल रहे सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान हेलमेट रैली निकाली गई। साथ ही पैदल रैली के माध्यम से लोगों के बीच जाकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अलग-अलग जगहों पर वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ड्राइवरों के आंखों की जांच की गई। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य संबंध सलाह और दवाएं दी। स्कूल और कालेज स्तर पर अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें विजेता प्रतिभागियों को समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग करने वाले स्वयंसेवी संगठनों, स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आइजी डा़ संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, डीएसपी संजय साहू समेत राजपत्रित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सात हजार से अधिक लाइसेंस बने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात थाना परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान एक महीने में सात हजार से अधिक लोगों ने अपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए। साथ ही एक हजार 700 से अधिक लोगों ने अपने वाहनों का बीमा कराया। इस दौरान धुआं उत्सर्जन की भी जांच की गई। मेरी राहें पुस्तक का हुआ विमोचन रोड सेफ्टी सेल के प्रभारी एसआइ उमाशंकर पांडेय प्रतिदिन रेडियो के माध्यम से ट्रेफिक अपडेट देते हैं। साथ यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की जाती है। इसका संकलन व्याख्याता आरती कश्यप और वर्षा त्रिपाठी ने किया। इसे एसआइ उमाशंकर पांडेय ने पुस्तक का रूप दिया है। कार्यक्रम के दौरान आइजी डा संजीव शुक्ला और कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने किया।

दिन ब दिन बढ़ते जा रही है भीषण सड़क हादसे इसे जागरुकता से रोके जा सकते हैं सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि जागरुकता से सड़क पर होने वाले ज्यादातर हादसे रोके जा सकते हैं। सोमवार को सड़क सुरक्षा माह का समापन पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। 15 जनवरी से चल रहे सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान हेलमेट रैली निकाली गई। साथ ही पैदल रैली के माध्यम से लोगों के बीच जाकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। अलग-अलग जगहों पर वाहन चालकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ड्राइवरों के आंखों की जांच की गई। शिविर में उपस्थित विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य संबंध सलाह और दवाएं दी। स्कूल और कालेज स्तर पर अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें विजेता प्रतिभागियों को समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।

सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग करने वाले स्वयंसेवी संगठनों, स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आइजी डा़ संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, डीएसपी संजय साहू समेत राजपत्रित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। सात हजार से अधिक लाइसेंस बने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात थाना परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान एक महीने में सात हजार से अधिक लोगों ने अपने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए। साथ ही एक हजार 700 से अधिक लोगों ने अपने वाहनों का बीमा कराया। इस दौरान धुआं उत्सर्जन की भी जांच की गई। मेरी राहें पुस्तक का हुआ विमोचन रोड सेफ्टी सेल के प्रभारी एसआइ उमाशंकर पांडेय प्रतिदिन रेडियो के माध्यम से ट्रेफिक अपडेट देते हैं। साथ यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की जाती है। इसका संकलन व्याख्याता आरती कश्यप और वर्षा त्रिपाठी ने किया। इसे एसआइ उमाशंकर पांडेय ने पुस्तक का रूप दिया है। कार्यक्रम के दौरान आइजी डा संजीव शुक्ला और कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने किया।

छत्‍तीसगढ़ में अब गर्मी ने दी दस्‍तक, दिन से दोगुना रात का तापमान, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

छत्‍तीसगढ़ में अब गर्मी ने दी दस्‍तक, दिन से दोगुना रात का तापमान, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
रायपुर : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इन दिनों छत्‍तीसगढ़ में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते अब ठंड लगभंग गायब सी होने लगी है और गर्मी में बढ़ोतरी होने लगी है।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इन दिनों छत्‍तीसगढ़ में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते अब ठंड लगभंग गायब सी होने लगी है और गर्मी में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। सोमवार को छत्‍तीसगढ़ में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा, कृषि विज्ञान केंद्र बलरामपुर का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और तापमान बढ़ने से अब गर्मी भी बढ़ने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 21.5 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आइआइटी भिलाई के स्थायी परिसर का करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आइआइटी भिलाई के स्थायी परिसर का करेंगे वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय धर्मेंद्र प्रधान भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आइआइटी भिलाई के स्थायी परिसर का वर्चुअल शुभारंभ मंगलवार सुबह 10 बजे शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय धर्मेंद्र प्रधान भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

साथ ही प्रधानमंत्री कवर्धा तथा कुरुद में केंद्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि आइआइटी के निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री ने 14 जून 2018 को रखी थी। इसके निर्माण का कार्य आठ जुलाई 2020 से शुरू हुआ था। आइआइटी का परिसर 400 एकड़ में फैला है। भिलाई आइआइटी में निर्माण कार्य में बहुत सी इमारतों के नाम प्रदेश के प्रमुख नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गए हैं।

सप्ताह में तीन दिन वार्डों में जाएंगे नगरीय निकायों के अधिकारी, तैयार करेंगे एक्शन प्लान, विभाग ने जारी किया निर्देश

सप्ताह में तीन दिन वार्डों में जाएंगे नगरीय निकायों के अधिकारी, तैयार करेंगे एक्शन प्लान, विभाग ने जारी किया निर्देश छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन वार्डों का निरीक्षण करना होगा। साथ ही उन्हें हर निर्माण कार्य के लिए एक्शन प्लान तैयार करना होगा। इसके अनुसार समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने पर ठेकेदारों पर कार्रवाई करनी होगी। रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के आयुक्तों और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन वार्डों का निरीक्षण करना होगा। साथ ही उन्हें हर निर्माण कार्य के लिए एक्शन प्लान तैयार करना होगा। इसके अनुसार समय सीमा और गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने पर ठेकेदारों पर कार्रवाई करनी होगी। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव बसवराजू एस. ने सभी नगरीय निकायों को परिपत्र जारी कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री अरुण साव ने विभाग की समीक्षा बैठक ली थी, जिसमें उन्होंने कई आवश्यक निर्देश दिए थे। समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन में सचिव बसवराजू एस. ने सभी नगरीय निकायों में लोगों को आवश्यक सुविधाएं गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराने को कहा है।

सचिव ने नगरीय निकाय के हर वार्ड के लिए आवश्यकतानुसार नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर सफाई के लिए कार्ययोजना तैयार करने, सड़कों तथा नालियों की नियमित सफाई के साथ ही गारबेज वल्नरेबल प्वाइंट्स को चिन्हांकित कर ऐसे स्थानों पर विशेष सफाई की व्यवस्था करने, शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन और सोर्स सेग्रीगेशन सुनिश्चित करने, शहर के चौक-चौराहों, बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई की व्यवस्था, वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और एसएलआरएम सेंटर का हर महीने निरीक्षण कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। यह भी दिए गए हैं निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो, निरीक्षण और प्रगति की नियमित समीक्षा। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता के परीक्षण के लिए गुणवत्ता प्रकोष्ठ का गठन, विभागीय चलित प्रयोगशाला से जांच शहर में अतिक्रमण को रोकने के लिए निरंतर बेदखली की कार्रवाई, नियमित समीक्षा।
एक ही वार्ड या जोन में लंबे समय से कार्यरत राजस्व अमले को दूसरे वार्ड का प्रभार देने के निर्देश।

राजस्व वसूली के लिए निकाय की सभी संपत्तियों और भूखंडों पर करारोपण सुनिश्चित करने प्रत्येक वार्ड में सघन सर्वेक्षण। शत-प्रतिशत कर वसूली के लिए वार्डवार राजस्व कर्मचारियों की ड्यूटी तथा माहवार लक्ष्य निर्धारित कर वसूली की समीक्षा।संपत्ति कर की वसूली के लिए वार्डवार तथा नवनिर्मित कालोनियों और व्यावसायिक परिसरों में विशेष कैंप।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्वे, हितग्राहियों के लिए आवास स्वीकृत कराने जल्द प्रस्ताव, कार्यों की प्रगति की हर सप्ताह समीक्षा । नगरीय निकायों में पेयजल और विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने वार्डवार नोडल अधिकारियों की नियुक्त। समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित। निदान 1100 एवं अन्य माध्यमों से पेयजल और विद्युत व्यवस्था संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण की निरंतर समीक्षा

छत्तीसगढ़ मे पहली बार बुलडोजर एक्शन देखने को मिला, जहां अपराधियों की प्रॉपर्टी को जमींदोज कर दिया गया है

छत्तीसगढ़ मे पहली बार बुलडोजर एक्शन देखने को मिला, जहां अपराधियों की प्रॉपर्टी को जमींदोज कर दिया गया हैआपने बुलडोजर एक्शन तो बहुत देखे होंगे, उत्तर प्रदेश में बुल्डोजर एक्शन काफी फेमस है. वहीं अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां भी बुलडोजर एक्शन जारी है. बिलासपुर शहर में भी अब पहली बार बुलडोजर एक्शन देखने को मिला, जहां अपराधियों की प्रॉपर्टी को जमींदोज कर दिया गया है. बिलासपुर में अपराध पर प्रशासन का बुलडोजर चला है. हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की गई. आरोपियों द्वारा शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किया गया था, जिसे अब जमींदोज कर दिया गया है. बिलासपुर में पहली बार है जब अपराध पर प्रशासन का बुलडोजर चला, तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी.

अवैध निर्माण को किया गया जमींदोजआपको बता दें कि पिछले दिनों अटल चौक खमतराई में हुए हत्याकांड के बाद अब सरकार ने ये एक्शन लिया है. यही वजह है कि सोमवार की सुबह नगर निगम बिलासपुर ने आरोपियों के अवैध निर्माण को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया है. इससे पहले निगम प्रशासन ने अवैध निर्माण तोड़ने की नोटिस जारी की थी. दरअसल नगर निगम ने प्रदेश में अपराध को कम करने के लिए लगातार विभिन्न प्रयास करने की दिशा में पहल की है. यही वजह है कि अब अपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के अवैध निर्माण को भी गिराए जाने को लेकर कार्यवाही की जा रही है.

ये था मामला
बीते दिनों सरकंडा के खमतराई में पांच युवकों ने मिलकर क्षेत्र के ही एक युवक पंकज उपाध्याय की निर्मम हत्या कर दी थी और एक अन्य साथी को लहुलुहान कर दिया था. हत्या का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया था. इसके बाद आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग उठ रही थी. मृतक के परिजनों ने डिप्टी सीएम अरुण साव से फोन पर बात करते हुए आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्यवाही की मांग की थी. डिप्टी सीएम ने भी कार्यवाही का आश्वासन दिया था. इसके बाद प्रशासन की संयुक्त टीम ने आरोपियों के अवैध अतिक्रमण और निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था. उसी के अनुपालन में आज आरोपियों द्वारा शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर किए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया. यह जानकारी नगर निगम के भवन शाखा प्रभारी सुरेश शर्मा ने दी है.

सख्त नियमों के साथ छत्तीसगढ़ में आ रहा है धर्मांतरण रोधी विधेयक

सख्त नियमों के साथ छत्तीसगढ़ में आ रहा है धर्मांतरण रोधी विधेयक भाजपा सरकार धर्मांतरण कानून लाने वाली है. विधानसभा के चल रहे सत्र में इससे जुड़ा विधेयक पेश किया जाएगा. कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को सदन में इस बारे में जानकारी दी. बता दें कि बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में धर्मांतरण को सबसे बड़ा मुद्दा बनाया था. अब विष्णु देव साय की सरकार छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोधी कानून लाने जा रही है.

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, ‘छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं. पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान धर्मांतरण को खूब संरक्षण मिला. धर्मांतरण के खिलाफ 34 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 3400 से ज्यादा मामलों में शिकायतें मिली हैं’. हालांकि, बीजेपी संगठन के कई पदाधिकारी कह रहे हैं कि धर्मांतरण के वास्तविक आंकड़े इससे कहीं ज्यादा हैं. भाजपा नेताओं की ओर से दावा किया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन के कारण जनसांख्यिकीय परिवर्तन हुआ है. ऐसे में कानून बनने के बाद कहीं न कहीं धर्मांतरण पर रोक लग सकती है.

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है. नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने विपक्ष से विचार-विमर्श के बिना बनाए जा रहे धर्मांतरण कानून की निंदा की. उन्होंने कहा, ‘बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान के अनुच्छेदों की अनदेखी की जा रही है. हमारा हर धर्म से रिश्ता है. हम सब एक हैं. बिना जानकारी लिए और नियम-कायदों को ध्यान में रखे बिना धर्मांतरण को लेकर जांच कमेटी बनाना उचित नहीं है. मैं इसकी निंदा करता हूं’.

धर्म स्वतंत्रता विधेयक का ड्राफ्ट तैयार है, इसे विधानसभा में पेश किए जाने से पहले इसमें कुछ संशोधन किए जा सकते हैं. सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इसमें प्रावधान होगा कि जो व्यक्ति दूसरे धर्म में परिवर्तित होना चाहता है, उसे कम से कम 60 दिन पहले व्यक्तिगत विवरण के साथ एक फॉर्म भरना होगा और इसे जिला मजिस्ट्रेट के पास जमा करना होगा. फिर जिला मजिस्ट्रेट पुलिस से धर्मांतरण के ‘वास्तविक इरादे, कारण और उद्देश्य’ का आकलन करने को कहेगा. अगर कुछ संदिग्ध नहीं मिला तो धर्मांतरण की इजाजत होगी.

ड्राफ्ट में यह भी कहा गया है कि बल, अनुचित प्रभाव, जोर-जबरदस्ती, प्रलोभन, विवाह या किसी कपटपूर्ण तरीके से एक धर्म से दूसरे धर्म में मतांतरण नहीं किया जा सकेगा. अगर डीएम को धर्मांतरण के पीछे उपरोक्त में से किसी भी कारण के होने के बारे में पता चलता है, तो धर्मांतरण अवैध माना जाएगा. ड्राफ्ट में यह भी कहा गया है कि धर्मांतरण के बाद, व्यक्ति को 60 दिनों के भीतर एक और डिक्लेरेशन फार्म भरना होगा और सत्यापन के लिए डीएम के सामने खुद को पेश करना होगा. यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो धर्मांतरण को अवैध माना जा सकता है.

इसमें कहा गया है कि वेरिफिकेशन पूरा होने तक डीएम अपने कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर डिक्लेरेशन फार्म की एक प्रति प्रदर्शित करेंगे. धर्म परिवर्तन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की डीएम द्वारा एक रजिस्ट्री रखी जाएगी. धर्मांतरण करने वाले के परिजनों की अगर कोई आपत्ति है, तो वे एफआईआर दर्ज करवा सकेंगे. यह मामला गैर-जमानती होगा और सुनवाई सत्र अदालत में होगी. नाबालिगों, महिलाओं, अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्यों का अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराने वालों को दोषी पाए जाने पर कम से कम 2 साल और अधिकतम 10 साल की जेल होगी, साथ ही न्यूनतम 25,000 रुपये का जुर्माना लगेगा.

अवैध तरीके से सामूहिक धर्म परिवर्तन करवाने वाले को दोषी पाए जाने पर कम से कम 3 साल और अधिकतम 10 साल की सजा और 50,000 रुपये जुर्माना होगा. कोर्ट धर्म परिवर्तन के पीड़ित को 5 लाख रुपये तक का मुआवजा भी मंजूर कर सकता है. ड्राफ्ट में कहा गया है कि धर्मांतरण अवैध नहीं था यह साबित करने की जिम्मेदारी, धर्मांतरण कराने वाले व्यक्ति की होगी. यह कानून उन लोगों पर लागू नहीं होगा, जो दोबा अपने वास्तविक धर्म में लौटना चाहते हैं.