रायपुर : 62 लाख 69 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन राशनकार्ड नवीनीकरण  25 फरवरी तक नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे

रायपुर : 62 लाख 69 हजार राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन राशनकार्ड नवीनीकरण  25 फरवरी तक नवीनीकरण कार्य किए जाएंगे रायपुर, 19 फरवरी 2024 छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य 25 जनवरी से जारी है। 19 फरवरी की स्थिति में 62 लाख 69 हजार 41 राशन कार्डधारियों ने नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग द्वारा दी गई, ऑनलाइन सुविधा का लोग भरपूर लाभ उठा रहे हैं और स्वयं अपने मोबाइल से खाद्य विभाग के एप के जरिये राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य 25 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है, इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट
http://khadya.cg.nic.in/ से डाउनलोड किया जा सकता है।

रायपुर : विशेष लेख : मोदी की गारंटी-छत्तीसगढ़ में सुशासन का सूर्याेदय 21 फरवरी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्म दिवस पर विशेष

रायपुर : विशेष लेख : मोदी की गारंटी-छत्तीसगढ़ में सुशासन का सूर्याेदय 21 फरवरी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्म दिवस पर विशेष छगनलाल लोन्हारे, उप संचालक रायपुर, 19 फरवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 01 नवम्बर 2000 को भारतीय गणराज्य के 26वें राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य का उदय हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 13 दिसम्बर 2023 को प्रदेश की बागडोर संभाली। उनके बागडोर संभालते ही प्रदेश में सुशासन का सूर्याेदय होने लगा है। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ध्येय वाक्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 02 माह की अल्पावधि में कई जनहितकारी फैसलों से समाज के हर वर्ग की तरक्की और खुशहाली के लिए अनेक कदम उठाए गए। सरकार की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण स्वच्छ प्रशासन और सरकारी काम-काज में पारदर्शिता लाना है। प्रदेश का हर नागरिक चाहे वह शहरी हो या ग्रामीण प्रदेश सरकार की कल्याणकारी सोच से वाकिफ है। लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। अल्प अवधि में राज्य सरकार ने जनता से किए गए वादे पूर्ण करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं, जिसके कारण प्रदेश में न्याय, राहत और विकास का नया दौर शुरू हुआ है। सेवा, सुशासन, सुरक्षा एवं विकास के संकल्प को लेकर प्रदेश सरकार जनता की सेवा में दिन-रात लगी हुई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार ने शपथ ग्रहण करते ही पहली कैबिनेट में 18 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्के आवास बनाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश में कृषक उन्नति योजना के तहत सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का वादा भी निभाएगा और धान खरीदी की पारदर्शी और सुगम व्यवस्था भी की गई। इस वर्ष छत्तीसगढ़ में अब तक का सर्वाधिक धान खरीदी का कीर्तिमान स्थापित हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा धान उपार्जन के समय-सीमा 31 जनवरी से बढ़ाकर 04 फरवरी तक करने का एक बड़ा निर्णय लिया। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों को इसका फायदा मिला। समर्थन मूल्य पर 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। राज्य सरकार ने युवाओं के हित में बड़ा फैसला लेते हुए पीएससी भर्ती परीक्षा वर्ष 2022 प्रकरण की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को शासकीय सेवाओं में भर्ती हेतु अधिकतम आयु सीमा की छूट अवधि पांच वर्षों के लिए बढ़ा दी गई है। सरकार के इस फैसले से अनेक युवाओं को इसका लाभ मिलेगा और वे नए सिरे से हर क्षेत्र में प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होंगे। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस सुशासन दिवस 25 दिसम्बर को 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खाते में 2 साल के धान के बकाया बोनस 3 हजार 716 करोड़ रूपए की अंतर राशि अंतरित कर दी गई है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के द्वारा पीवीटीजी अर्थात् विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति समूहों (बैगा, कमार, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर एवं अबुझमाड़िया) को मूलभूत सुविधाओं जैसे पक्के आवास गृह, संपर्क सड़के, छात्रावास का निर्माण, शुद्ध पेयजल, विद्युतीकरण, बहुद्देशीय केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा वनधन केन्द्रों का निर्माण, मोबाइल टॉवर की स्थापना, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल से परिपूर्ण करने की दिशा में प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक 5500 रूपए प्रति मानक बोरा प्रदाय किए जाने राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। तेन्दूपत्ता, महुआ, इमली सहित सभी लघुवनोपजों से आजीविका के साधनों को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश सरकार सर्वाेच्च प्राथमिकता देगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश के 50 लाख ग्रामीण परिवारों को निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए नल कनेक्शन हेतु 4,500 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया गया है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रूपए वार्षिक सहायता राशि प्रदान करने का बजट में प्रावधान किया गया है।

मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए माताओं और बहनों के सम्मान, स्वाभिमान, स्वावलंबन और सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। उनकी सेहत शिक्षा और पोषण के लिए राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना लागू की है। इसके अंतर्गत 12 हजार रूपए वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान करने का वादा निभाने की दिशा में पहल प्रारंभ कर दिया गया है। अयोध्या धाम में प्रभु राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के प्रति लोगों की जिज्ञासा और अगाध श्रद्धा भाव का सम्मान करते हुए प्रदेश सरकार ने रामलला दर्शन योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया है, इसके तहत प्रतिवर्ष हजारों लोगों को अयोध्या धाम तथा काशी विश्वनाथ धाम, प्रयाग राज की तीर्थयात्रा कराई जाएगी। सामान्य परिवारों के लिए प्रतिमाह 400 यूनिट तक आधे दाम पर बिजली प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के अंतर्गत दिसम्बर 2028 तक निःशुल्क चावल प्रदाय करने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ में इस योजना से 67 लाख 94 हजार अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन राशन कार्डधारियों को मासिक पात्रता का चावल दिया जाएगा। महिलाओं का जीवन आसान बनाने में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की बड़ी भूमिका रही है। इसके अंतर्गत प्रदेश में अब तक 36 लाख से अधिक नवीन गैस कनेक्शन जारी किए गए हैं। छत्तीसगढ़ के प्रमुख 5 शक्तिपीठों कुदरगढ़, चन्द्रपुर, रतनपुर, दंतेवाड़ा तथा डोंगरगढ़ को चारधाम की तर्ज पर विकसित करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। तीन नदियों की संगम राजिम मेले की राष्ट्रीय स्तर पर पुनः पहचान दिलाने के लिए राजिम कुंभ (कल्प) का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के समन्वित विकास के लिए कटघोरा से डोगढ़गढ़ तक रेललाईन निर्माण के लिए 300 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए 01 लाख 47 हजार 446 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। यह बजट सभी वर्गों के समावेशी विकास को सुनिश्चित करने वाले और विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने वाला बजट है। अमृत काल का छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

बसना अंकोरी के युवक के खिलाफ सेक्स संबधित अश्लील वीडियो और मेसेज भेजनें के आरोप मे पिथौरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है

बसना अंकोरी के युवक के खिलाफ सेक्स संबधित अश्लील वीडियो और मेसेज भेजनें के आरोप मे पिथौरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है एफआईआर के अनुसार किसानी का काम करता हूं कि मेरी भतीजी को अपने पास रखा हूं जो मेरे पास रहकर पढाई करती है उसे पढाई के लिये मोबाईल नंबर दिया हूं जिस पर बसना के अकोरी निवासी ओमप्रकाश नायक द्वारा अपने व्हाटसअप नंबर के माध्यम से मेरी भतीजी को आपत्तिजनक फोटो भेजकर अश्लील बाते कर परेशान करता है व्हाटसअप में होमवर्क को पूरा कराती है विगत दिनो से ओमप्रकाश नायक पिता जुगनू नायक

निवासी अकोरी थाना बसना द्वारा व्हाअसप मे मेरी भतीजी को सेक्स संबंधित मेसेज पिक्चर वीडियो एवं व्हाटसअप में काल कर परेशान करता है।जो डर के कारण मुझे नही बताई थी मुझे जानकारी देने पर मै ओमप्रकाश नायक के ऊपर मेरी नाबालिक भतीजी को मानसिक प्रताडित करने वाले के ऊपर कार्यवाही चाहता हूं मामले मे पिथौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच मे जुटी है.

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मानसिक रोग के लक्षण घबराहट, बेचैनी, एक ही विचार बार-बार मन में आना, फोबिया, तनाव, चिडचिडापन अत्यधिक क्रोध ।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मानसिक रोग के लक्षण घबराहट, बेचैनी, एक ही विचार बार-बार मन में आना, फोबिया, तनाव, चिडचिडापन अत्यधिक क्रोध ।
• उदासी कार्य में मन ना लगना, अनिच्छा, अनिद्राए एकाग्रता में कमी गलत विचारों का मन में आना ।
• अकेले में बडबडाना, अनावश्यक डर लगना, भीड़ या अन्य जगहों पर भयभीत होना। भूलजाना, याददास्त में कमी, डिमेंशिया, स्वयं की देखभाल न कर पाना, मिर्गी,सिरदर्द शराब, गांजा, तंबाकू, सिगरेट 22 फरवरी 2024 मद्यपान, अन्य नशायुक्त पदार्थ का सेवन ।• सेक्स संबंधी विकार, शिथिलता, शारिरिक कमजोरी, थकान, मंदबुद्धि, व्यवहार एवं भावनात्मक परिवर्तन आदि समस्याओं के परामर्श हेतु डॉ. बी. त्रिवेदी (मनोरोग एवं यौनरोग विशेषज्ञ) M.B.B.S.(DNB) 22 फरवरी 2024 दिन गुरूवार अस्पताल में उपस्थित रहेंगे समय – शाम 6 बजे से रात्रि 7 बजे तक नोट : अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें: 77708-68473 | 84618-11000

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ अब आपके शहर बसनाअग्रवाल नर्सिंग होम में

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ अब आपके शहर बसनाअग्रवाल नर्सिंग होम मेंAGRAWAL NURSING HOME MULTISPECIALITY HOSPITAL छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ अब आपके शहर बसना में डॉ. एस एस पाढ़ी DM CARDIO NHMMI Hospital, Raipur • ECG MASTER • Stress Test CARDIAC CHECKUP AVAILABLE • Digital X-Ray Cardiac Echo • Pathology
जरूर आकर मिलें : 40 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति •मधुमेह और उच्च रक्तचाप शनिवार 24 फरवरी 2024 सुबह 10 बजे से • हृदय रोग का पारिवारिक इतिहास • छाती में दर्द या भारीपन / साँसों में तकलीफ • हृदय से सम्बंधित पुरानी समस्या • अव्यवस्थित दिनचर्या अग्रवाल नर्सिंग होम • बसना, जिला – महासमुंद (छ.ग.) अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मौका न चुकें ! मध्य भारत के प्रख्यात लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन गॉल ब्लैडर एवं पथरी लिवर ऑपरेशन बच्चेदानी का ऑपरेशन न्यूनतम दरों में किया जायेगा

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना मौका न चुकें ! मध्य भारत के प्रख्यात लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन गॉल ब्लैडर एवं पथरी लिवर ऑपरेशन बच्चेदानी का ऑपरेशन न्यूनतम दरों में किया जायेगा
बसना डॉ. संदीप दवे 50,000+ सर्जरी का अनुभव कार्ड /आयुष्मान कार्ड के तहत बसना में उपलब्ध 24 फरवरी 2024 हर्निया ऑपरेशन पेट संबंधी ऑपरेशन नियमानुसार पूरी तरह निःशुल्क किये जायेंगे सभी ऑपरेशन दूरबीन पद्धति से किये जायेंगे। सर्जरी के लिए इच्छुक मरीज 22 फरवरी तक पंजीयन करवा लें।
NURSING HOME अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल AGRAWAL PATIENT SAFETY & • बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) 84618-11000, 77730-86100 QUALITY OF CARE NABH CERTIFIED

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना यूरोलॉजी कैंप मूत्र एवं पथरी जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना यूरोलॉजी कैंप मूत्र एवं पथरी जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन AGRAWAL NURSING HOME MULTISPECIALITY HOSPITAL यूरोलॉजी कैंप मूत्र एवं पथरी जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन • किडनी की पथरी का समुचित इलाज एवं सर्जरी • प्रोस्टेट का इलाज एवं सर्जरी • किडनी में सूजन एवं सिकुडन का इलाज • पुरुषों में बाँझपन एवं नपुंसकता का उपचार कोषका संक्रमण एवं मूत्र नली का सिकुडन • किडनी, प्रोस्टेट और टेस्टिस के कैंसर का इलाज • पेशाब का रुक रुक कर आना, लीक करना या खून आने का उपचार पीडियाट्रिक यूरोलॉजी की सेवाएं
इमरजेंसी यूरोलॉजी की सेवाएं, ट्रामा से लेकर किडनी में यूरिन ब्लॉकेज तक शुक्रवार 23 फरवरी 2024 शाम 5 बजे से डॉ. योगेश बारापात्रे MBBS, MS, MCh यूरो सर्जन जांच फीस मात्र ₹700 सिटी स्कैन द्वारा पथरी की सटीक जांच किडनी, प्रोस्टेट एवं पथरी इत्यादि सभी ऑपरेशन * ऑपरेशन के इच्छुक मरीज अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ 22 फरवरी भर्ती हो जाएं तक
* अग्रिम पंजीयन अनिवार्य अग्रवाल नर्सिंग होम
● बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) प्रतिदिन निःशुल्क
डायलिसिस उपलब्ध ICU बैकअप के साथ अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में किडनी रोग एवं डायलिसिस विभाग सभी प्रकार के किडनी रोग व पथरी का इलाज एवं सर्जरी प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में किडनी रोग एवं डायलिसिस विभाग सभी प्रकार के किडनी रोग व पथरी का इलाज एवं सर्जरी प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा
उपलब्ध उपचार • डायबिटिक किडनी का इलाज • किडनी फेल्योर का इलाज • किडनी में सूजन एवं संक्रमण का इलाज • मूत्रमार्गका संक्रमण एवं पथरी की समस्या • प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्याओं का इलाज • एक्यूट एवं क्रोनिक किडनी डिजीज • पेशाब संबंधित शिकायतें, झाग आना • रक्त अल्पता, कमजोरी • पैरों में सूजन (एडिमा ) डॉ. रवि धर MBBS, DNB किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) 23 फरवरी 2024 दोप. 12 बजे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर एवं मोटापे से ग्रस्त मरीज अपनी किडनी की जांच अवश्य कराएं।
जिले का सबसे बड़ा और एडवांस 5 बिस्तरों वाला डायलिसिस यूनिट अग्रवाल नर्सिंग होम राशन / आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज • बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) 07770868473, 9165266994, 9893153699

रायपुर: स्टेशन से ऑटो में बैठकर होटल जा रही बुजुर्ग महिला से लूट, जेवर व नकदी लेकर भागे बदमाश, दो आरोपित गिरफ्तार

रायपुर: स्टेशन से ऑटो में बैठकर होटल जा रही बुजुर्ग महिला से लूट, जेवर व नकदी लेकर भागे बदमाश, दो आरोपित गिरफ्तार राजधानी रायपुर में लूट की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार देर रात बदमाश चलते आटो से महिला का नकदी और जेवरों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में चार लाख रुपये कीमत के जेवर और नगदी रखा हुआ था। राजधानी रायपुर में लुटेरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात स्टेशन से ऑटो में बैठकर होटल जा रही महिला का लुटेरों का शिकार बन गई। बाइक में आए तीन लुटेरे महिला से जेवर और नकदी रकम लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो आरोपित बठवा सोनवानी और गोलू देवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं राहुल साहू फरार है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बीजपुर स्थित एनटीपीसी में रेसीडेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत सतीश कुमार दुबे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वे अपनी पत्नी कामिनी दुबे के साथ अपने दोस्त चंद्रशेखर तिवारी के बेटे की शादी कार्यक्रम में शामिल होने 17 फरवरी को बिलासपुर गए थे। रविवार को ट्रेन से रायपुर पहुंचे।

रात करीबन 11.45 बजे वह ऑटो से होटल सिमरन के पास पहुंचे थे। उसी समय पीछे से एक बाइक में तीन युवक आए और जेवर से भरा पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में सोने की लाकेट, कंगन, अंगूठी, पायल और नकदी रकम लगभग 10 हजार रुपये व मोबाइल फोन रखा हुआ था। लगभग चार लाख की लूट की गई। पर्स खींचने के दौरान बुजुर्ग महिला आटो से गिर गए। इससे उन्हें चोट आई है। प्रार्थी ने लूटेरों का आटो से पीछा भी किया, लेकिन तब तक वह भाग गए। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गाड़ी के नंबर और आरोपितों के बताए गए हुलिए के आधार पर उनकी पतासाजी कर दो आरोपित बठवा सोनवानी और गोलू देवार को आधे घंटे में गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपित राहुल अब भी फरार है। उसकी पतासाजी की जा रही है। पुलिस लूट में उपयोग हुई बाइक को जब्त किया गया है। वहीं कुछ जेवर बरामद किए गए हैं।

22 फरवरी को छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, कोंडागांव में लेंगे भाजपा नेताओं की बैठक, बताएंगे जीत का फार्मूला

22 फरवरी को छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, कोंडागांव में लेंगे भाजपा नेताओं की बैठक, बताएंगे जीत का फार्मूला भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए अभी से पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोंडागांव में पार्टी द्वारा गठित कलस्टर क्षेत्र में शामिल तीन लोकसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रभारी, सहप्रभारी की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, कोंडागांव में लेंगे पार्टी पदाधिकारियों की बैठक। भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए अभी से पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोंडागांव में पार्टी द्वारा गठित कलस्टर क्षेत्र में शामिल तीन लोकसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रभारी, सहप्रभारी की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने मार्गदर्शन भी करेंगे। बता दें कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों को चार कलस्टर में विभाजित किया गया है।

बस्तर, महासमुंद और कांकेर एक कलस्टर में शामिल हैं। कोंडागांव की बैठक में इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे।बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 1998 से लेकर 2019 तक 20 वर्ष भाजपा का कब्जा रहा था। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को यहां से कांग्रेस से लगभग 38 हजार वोटों से पराजित होना पड़ा था। प्रदेश के 11 में से नौ सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। बस्तर के अतिरिक्त कोरबा लोकसभा सीट कांग्रेस के पास है। पिछले साल 2023 में अमित शाह दो बार बस्तर आए थे। पहली बार 18 मार्च को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के स्थापना समारोह में शामिल होने शाह करनपुर पहुंचे थे। विधानसभा चुनाव के समय 19 अक्टूबर को यहां लालबाग मैदान में भाजपा की परिवर्तन संकल्प रैली में शामिल होकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश फूंका था। पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने दिल्ली गए बस्तर जिला भाजपा के अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने नईदुनिया से फोन पर चर्चा में बताया कि अमित शाह का अाधिकारिक दौरा कार्यक्रम अभी नहीं मिला है लेकिन मौखिक सूचना मिल गई है। शाह के आगमन को लेकर प्रदेश संगठन भी सक्रिय हो गया है। दिल्ली से लौटकर पार्टी पदाधिकारी कलस्टर स्तरीय बैठक की तैयारियों में जुट जाएंगे।