बसना/अग्रवाल नर्सिंग होम में किडनी रोग व पथरी के इलाज हेतु नई सुविधा शुरू – अब मिलेगी प्रतिदिन डायलिसिस की सेवा

बसना/अग्रवाल नर्सिंग होम में किडनी रोग व पथरी के इलाज हेतु नई सुविधा शुरू – अब मिलेगी प्रतिदिन डायलिसिस की सेवा

अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में किडनी रोग एवं डायलिसिस विभाग की शुरुआत की गई है। अब यहां सभी प्रकार के किडनी रोग और पथरी का इलाज व सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। खास बात यह है कि अस्पताल में प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी।

किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि धर (MBBS, DNB – नेफ्रोलॉजिस्ट) द्वारा मरीजों का इलाज किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दिनांक 23 अगस्त 2025, सुबह 12 बजे से यह सुविधा आरंभ होगी।

उपलब्ध उपचार

डायबिटिक किडनी का इलाज

किडनी फेल्योर का इलाज

किडनी में सूजन एवं संक्रमण का इलाज

मूत्रमार्ग संक्रमण व पथरी की समस्या

प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्याओं का इलाज

एक्यूट एवं क्रोनिक किडनी डिजीज

पेशाब संबंधी शिकायतें, झाग आना

रक्त अल्पता व कमजोरी

पैरों में सूजन (एडिमा)

डॉ. रवि धर ने बताया कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर एवं मोटापे से ग्रस्त मरीज अपनी किडनी की जांच अवश्य कराएं ताकि गंभीर स्थिति से बचा जा सके।

विशेष सुविधा

यहां जिले का सबसे बड़ा और एडवांस 8 बिस्तरों वाला डायलिसिस यूनिट स्थापित किया गया है। साथ ही बीजू/आयुष्मान कार्ड धारकों को निःशुल्क उपचार की सुविधा भी मिलेगी।

अग्रवाल नर्सिंग होम, बरना, जिला महासमुंद (छ.ग.)

📞 संपर्क: 07770-868473, 91652-66994, 98931-53699

छत्तीसगढ़ में 6 लाख करोड़ के निवेश के लिए आगे आए 66 उद्योगपति, मिलेंगी 63,651 नौकरियां

छत्तीसगढ़ में 6 लाख करोड़ के निवेश के लिए आगे आए 66 उद्योगपति, मिलेंगी 63,651 नौकरियां

CG: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की नई औद्योगिक नीति निवेशकों को आकर्षित कर रही है। 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी वाली नीति से उत्साहित होकर पिछले एक वर्ष में 66 निवेशक राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए आगे आए हैं। अब तक कुल 6.65 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बन चुकी है।

इनमें अकेले अदाणी समूह ने ऊर्जा, सीमेंट और कोल माइनिंग के लिए 80,344 करोड़ रुपये का निवेश करने एमओयू (समझौता ज्ञापन) साइन किया है। इसके अलावा खनिज, बायो गैस, सीमेंट, इलेक्ट्रानिक्स, एथेनाल, फूड प्रोसेसिंग, आइटी समेत विभिन्न क्षेत्रों में निवेशकों से एमओयू हो चुका है। आठ निवेशकों ने उद्योग लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रदेश में इन तमाम उद्योगों से 63,651 नौकरियां मिलेंगी।

निवेशकों आकर्षित करने विदेश दौरे पर गए सीएम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित करने के लिए गुरुवार को जापान और दक्षिण कोरिया रवाना हो गए हैं। दस दिवसीय दौरे पर वे विभिन्न कारपोरेट प्रतिनिधियों से मुलाकात कर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। इस यात्रा को राज्य में विदेशी निवेश के नए द्वार खोलने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विगत डेढ़ साल में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू के साथ रायपुर में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हो चुका है। इस वर्ष एनर्जी कानक्लेव का आयोजन रायपुर में हुआ था। इसमें न्यूक्लियर पाव, थर्मल, सोलर, पीएम कुसुम, पीएसपी, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, पावर ट्रांसमिशन अधोसंरचना आदि में 3,01,086 करोड़ के निवेश पर सहमति बनी थी।

30 अक्टुबर तक लागू रहेगी यह नीति

बता दें कि विष्णु देव साय की औद्योगिक नीति 1 नवंबर 2024 से 31 अक्टूबर 2030 तक लागू रहेगी। नई औद्योगिक नीति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ), रोबोटिक्स और कंप्यूटिंग (जीपीयू) से संबंधित उद्योगों के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज का प्रविधान है। इसके तहत उद्योगों को 12 वर्षों तक राज्य जीएसटी की 100 प्रतिशत प्रतिपूर्ति की जाएगी या संबंधित परियोजनाओं में निवेश के आधार पर 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 450 करोड़ रुपये तक हो सकती है। नई नीति में निवेशकों के लिए ब्याज अनुदान, पूंजी अनुदान, स्टांप व बिजली शुल्क छूट और मूल्य संवर्धित कर की प्रतिपूर्ति जैसी वित्तीय सहायता देने का प्रविधान भी शामिल है।

प्रदेश में नई औद्योगिक नीति से औद्योगिक विकास स्वर्णिम युग की ओर तेजी से बढ़ रहा है। निवेशकों के लिए पसंदीदा राज्य बन चुका है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू के साथ रायपुर में इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से अब तक 6 लाख 65 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री की जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा से राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को गति मिलेगी।

लखनलाल देवांगन, मंत्री, वाणिज्य व उद्योग विभाग

CG: माओवादी स्मारक पर ध्वजारोहण करने वाले युवक की बर्बरता से हत्या, ‘जन अदालत’ में देश प्रेम का आरोप

CG: माओवादी स्मारक पर ध्वजारोहण करने वाले युवक की बर्बरता से हत्या, ‘जन अदालत’ में देश प्रेम का आरोप

 

CG: कांकेर/पखांजूर छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बिनागुंडा में माओवादियों द्वारा बनाए गए स्मारक 15 अगस्त को तिरंगा फहराने वाले एक युवक मनेश नरेटी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। जिसने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के दिन मनेश नरेटी ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक ऐसे माओवादी स्मारक पर भारतीय ध्वज फहराया, जिसे वे अपने मृत साथियों के सम्मान में शहीद स्मारक कहते हैं। यह स्मारक माओवादियों के लिए एक पवित्र स्थल के समान है और वे इस पर किसी भी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते। मनेश का यह कदम माओवादियों को इतना ना गवार गुजरा कि उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया।

माओवादियों की जन अदालत में किया पेश

जानकारी के मुताबिक, इस घटना के बाद माओवादियों ने मनेश को गांव वालों के सामने तथाकथित “जन अदालत” में पेश किया। इस जन अदालत में उन्होंने मनेश नरेटी पर देशप्रेम का आरोप लगाते हुए उसे सार्वजनिक रूप से मौत की सजा सुनाई और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि नक्सली अपने वर्चस्व को बनाए रखने और अपनी विचारधारा को थोपने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस घटना के बाद, पूरे क्षेत्र में भय और सदमे का माहौल है।

क्रूर मानसिकता उजागर

गांव के लोग इस घटना से इतने डरे हुए हैं कि कोई भी खुलकर बात करने को तैयार नहीं है। मनेश नरेटी की यह दुखद कहानी क्षेत्र के लोगों के लिए एक दुखद मिसाल बन गई है। उसकी बहादुरी और देश के प्रति प्रेम को माओवादियों ने क्रूरता से कुचल दिया, लेकिन उसकी शहादत ने एक बार फिर से माओवादिओं की असली क्रूर मानसिकता को उजागर कर दिया है।

यह घटना न सिर्फ एक व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि माओवादी अपने तथाकथित आदर्शों के नाम पर किस हद तक हिंसा कर सकते हैं। यह मामला प्रशासन और सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी चुनौती है कि वे कैसे ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और देशप्रेम की भावना को कुचलने वाली ताकतों का मुकाबला करें।

दो दिन पहले इंद्रपुर में लगाया था माओवादियों ने बैनर

दो दिन पहले ही माओवादियों ने ग्राम इंद्रपुर में बैनर और पोस्टर लगाए थे, जिसमें उन्होंने मनेश नरेटी को मौत की सजा देने की बात कही थी। इन पोस्टरों में कुछ ग्रामीणों और सरपंचों पर भी मुखबिरी का आरोप लगाया गया था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि नक्सली अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को कुचलने पर आमादा हैं।

सितरम नदी उफान पर पीड़ित से नहीं हो पा रहा संपर्क: थाना प्रभारी

छोटेबेठिया के थाना प्रभारी रमन उसेंडी से बात करने पर उन्होंने बताया कि अब तक मनेश के परिवार की तरफ से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने यह भी बताया कि हाल की भारी बारिश के कारण सितरम नदी उफान पर है एवं गांव में बिजली बाधित होने से पुलिस टीम को गांव तक पहुंचने एवं उनसे संपर्क करने में मुश्किल हो गया है। नदी का बहाव कम होते ही पुलिस टीम पीड़ित परिवार से संपर्क स्थापित करेगी और कानूनी कार्रवाई करेगी।

बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम में 23 अगस्त को नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर एवं किडनी रोग व पथरी के इलाज हेतु नई सुविधा शुरू – अब मिलेगी प्रतिदिन डायलिसिस की सेवा 23अगस्त से

बसना: अग्रवाल नर्सिंग होम में 23 अगस्त को नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी सेंटर बसना में दिनांक 23 अगस्त 2025, शनिवार को सुबह 11 बजे से नेत्र रोग विभाग द्वारा नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर में प्रदेश के प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. मोनीष सक्सेना (MBBS, MS, FMRF – चेन्नई), अरविंदो नेत्रालय रायपुर एवं उनकी टीम मरीजों की आँखों की जाँच करेंगे।

डॉ. सक्सेना द्वारा आँखों की विभिन्न समस्याओं जैसे—

मोतियाबिंद (Cataract)

काला मोतिया/ग्लूकोमा (Glaucoma)

दृष्टिदोष (Refractive Error)

डायबिटिक रेटिनोपैथी

आँखों में चोट

कंप्यूटर विजन सिंड्रोम

नवजात एवं बच्चों की जाँच (ROP Screening)

आँखों का लाल होना

आँखों में जलन, खुजली

चश्मा एवं कॉन्टैक्ट लेंस

नेत्रदान से जुड़ी जानकारी

आँखों में जलन/धुंधलापन या अचानक दृष्टि का गिरना की जाँच और परामर्श प्रदान किया जाएगा।शिविर में कंप्यूटर द्वारा आँखों की जाँच एवं चश्मे का नंबर भी निकाला जायेगा।

*अग्रवाल नर्सिंग होम में किडनी रोग व पथरी के इलाज हेतु नई सुविधा शुरू – अब मिलेगी प्रतिदिन डायलिसिस की सेवा 23अगस्त से

अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना (जिला महासमुंद) में किडनी रोग एवं डायलिसिस विभाग की शुरुआत की गई है। अब यहां सभी प्रकार के किडनी रोग और पथरी का इलाज व सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। खास बात यह है कि अस्पताल में प्रतिदिन डायलिसिस की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी।

किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि धर (MBBS, DNB – नेफ्रोलॉजिस्ट) द्वारा मरीजों का इलाज किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दिनांक 23 अगस्त 2025, सुबह 12 बजे से यह सुविधा आरंभ होगी।

उपलब्ध उपचार

डायबिटिक किडनी का इलाज

किडनी फेल्योर का इलाज

किडनी में सूजन एवं संक्रमण का इलाज

मूत्रमार्ग संक्रमण व पथरी की समस्या

प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्याओं का इलाज

एक्यूट एवं क्रोनिक किडनी डिजीज

पेशाब संबंधी शिकायतें, झाग आना

रक्त अल्पता व कमजोरी

पैरों में सूजन (एडिमा)

डॉ. रवि धर ने बताया कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर एवं मोटापे से ग्रस्त मरीज अपनी किडनी की जांच अवश्य कराएं ताकि गंभीर स्थिति से बचा जा सके।

विशेष सुविधा

यहां जिले का सबसे बड़ा और एडवांस 8 बिस्तरों वाला डायलिसिस यूनिट स्थापित किया गया है। साथ ही बीजू/आयुष्मान कार्ड धारकों को निःशुल्क उपचार की सुविधा भी मिलेगी।

अग्रवाल नर्सिंग होम, बरना, जिला महासमुंद (छ.ग.)

📞 संपर्क: 07770-868473, 91652-66994, 98931-53699

छत्तीसगढ़: राज्य में 166 महतारी सदन के निर्माण की मंजूरी, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले को मिली 3 सदनों के निर्माण की स्वीकृति

छत्तीसगढ़: राज्य में 166 महतारी सदन के निर्माण की मंजूरी, मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले को मिली 3 सदनों के निर्माण की स्वीकृति

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा महतारी सदन :- स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने,  सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है। शुरुआती चरण में राज्य सरकार ने 166 महतारी सदन के निर्माण की अनुमति प्रदान कर दी है।

शुरुआती  चरण में 166 में से तीन महतारी सदन मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के लिए भी स्वीकृत किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले के दुग्गी, कटकोना और ठग्गांव ग्राम पंचायत में महतारी सदन के निर्माण की स्वीकृति मिली है। प्रत्येक महतारी सदन के लिए 30-30 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक महतारी सदन 25 सौ वर्गफुट में बनेगा। इसमें कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी सुविधायें होंगी।

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ की तीन ग्राम पंचायतों को पहले चरण में महतारी सदन की स्वीकृति देने के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा का आभार प्रकट किया है। श्री जायसवाल ने कहा है कि महतारी सदन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक साबित होगा।

 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻शुक्रवार, २२ अगस्त २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:०५

सूर्यास्त: 🌅 ०६:५४

चन्द्रोदय: 🌝 २९:३७

चन्द्रास्त: 🌜१८:३०

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 भाद्रपद

पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 चतुर्दशी (११:५५ से अमावस्या)

नक्षत्र 👉 आश्लेशा (२४:१६ से मघा)

योग 👉 वरीयान् (१४:३५ से परिघ)

प्रथम करण 👉 शकुनि (११:५५ तक)

द्वितीय करण 👉 चतुष्पाद (२३:४१ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 सिंह

चंद्र 🌟 सिंह (२४:१६ से)

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ, केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५३ से १२:४६

अमृत काल 👉 २२:४० से २४:१६

विजय मुहूर्त 👉 १४:३० से १५:२२

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५१ से १९:१३

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५१ से १९:५७

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५८ से २४:४२

राहुकाल 👉 १०:४२ से १२:१९

राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व

यमगण्ड 👉 १५:३५ से १७:१३

दुर्मुहूर्त 👉 ०८:२५ से ०९:१७

होमाहुति 👉 केतु (२४:१६ से सूर्य)

दिशाशूल 👉 पश्चिम

अग्निवास 👉 पृथ्वी (११:५५ तक)

चन्द्रवास 👉 उत्तर (पूर्व २४:१६ से)

शिववास 👉 श्मशान में (११:५५ से गौरी के साथ)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – चर २ – लाभ

३ – अमृत ४ – काल

५ – शुभ ६ – रोग

७ – उद्वेग ८ – चर

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – रोग २ – काल

३ – लाभ ४ – उद्वेग

५ – शुभ ६ – अमृत

७ – चर ८ – रोग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

उत्तर-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

पिठौरी अमावस्या, पितृ कार्य हेतु भाद्रपद अमावस्या, शरद ऋतु आरम्भ आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज २४:२६ तक जन्मे शिशुओ का नाम आश्लेषा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (डी, डू, डे, डो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (मा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २९:२८ से ०७:४७

कन्या – ०७:४७ से १०:०५

तुला – १०:०५ से १२:२६

वृश्चिक – १२:२६ से १४:४५

धनु – १४:४५ से १६:४९

मकर – १६:४९ से १८:३०

कुम्भ – १८:३० से १९:५५

मीन – १९:५५ से २१:१९

मेष – २१:१९ से २२:५३

वृषभ – २२:५३ से २४:४८+

मिथुन – २४:४८+ से २७:०३+

कर्क – २७:०३+ से २९:२४+

पञ्चक रहित मुहूर्त

रज पञ्चक – ०५:४८ से ०७:४७

शुभ मुहूर्त – ०७:४७ से १०:०५

चोर पञ्चक – १०:०५ से ११:५५

शुभ मुहूर्त – ११:५५ से १२:२६

रोग पञ्चक – १२:२६ से १४:४५

शुभ मुहूर्त – १४:४५ से १६:४९

मृत्यु पञ्चक – १६:४९ से १८:३०

अग्नि पञ्चक – १८:३० से १९:५५

शुभ मुहूर्त – १९:५५ से २१:१९

मृत्यु पञ्चक – २१:१९ से २२:५३

अग्नि पञ्चक – २२:५३ से २४:१६+

शुभ मुहूर्त – २४:१६+ से २४:४८+

रज पञ्चक – २४:४८+ से २७:०३+

शुभ मुहूर्त – २७:०३+ से २९:२४+

चोर पञ्चक – २९:२४+ से २९:४९+

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आपका उद्दंड व्यवहार हस्ते हुए इंसान को रुला देगा। स्वभाव में कठोरता एवं रूखापन आपसी संबंधों को तो खराब करेगा ही साथ मे धन संबंधित उलझने भी बढ़ाएगा। जो व्यक्ति आपकी सहायता के लिये पहले तैयार था वह अचानक पीठ दिखायेगा। कार्य क्षेत्र अपर भी धन का अभाव महत्त्वपूर्ण कर्यो को अधूरा रखेगा। उधारी वालो से अतिरिक्त परेशानी होगी। आज आपका मन सरल एवं सात्विक कार्यो को छोड़ अनर्गल प्रवृतियों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाएगा। नौकरी वाले लोग छोटी सी बात पर सहकर्मी अथवा अन्य व्यक्ति से भिड़ेंगे व्यवहार में नरमी लाये अन्यथा मान हानि के प्रबल योग बन रहे है। स्वास्थ्य में कुछ ना कुछ विकार लगा रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज परिस्थितिया संध्या तक लाभदायक रहेंगी इसके बाद ही झंझट बढ़ाने वाली बनेगी अनुभव करेंगे। दिन का आरंभ शांत रहेगा हानि का भय रहने से किसी कार्य मे देरी हो सकती है । घर मे भी कुछ ना कुछ समस्या बनी रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज जोखिम लेने से ही आर्थिक लाभ हो सकता है इसका ध्यान रखें। सहकर्मी सामने से हितैषी बनेंगे लेकिन पीछे से गड़बड़ कर सकते है। धन की आमाद सामान्य से अधिक ही रहेगी। संध्या बाद परिवार रिश्तेदारी में अकस्मात दुखद घटना घटित होने की सम्भवना है। सेहत में नरमी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन उठा पटक वाला रहेगा आज आप जिस कार्य से लाभ की उम्मीद लगाए रहेंगे उसे छोड़ कोई अन्य काम लाभ दिलाएगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें वरना हाथ लगे लाभ से वंचित रह जाएंगे। व्यवसायी वर्ग कुछ समय के लिये निराशा में आकर घाटे में सौदे करने का विचार बनाएंगे लेकिन थोड़ा धैर्य रखें संध्या के समय स्थिति बदलने पर ज्यादा लाभ मिल सकता है। महिलाओं के विचार पल पल में बदलेंगे जिससे कार्य सफलता संदिग्ध रहेगी। नौकरी वाले लोगो को परिश्रम का फल किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। सेहत कुछ समय के लिये गड़बड़ होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन व्यर्थ के कार्यो में समय नष्ट होगा जिससे अपने मूल उद्देश्य से भटक जाएंगे। आज घर के बुजुर्ग अथवा वरिष्ठ नागरिको को सलाह की अनदेखी ना करें वरना बाद में पछताना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय में उतार चढ़ाव आएगा लेकिन फिर भी भाग्य का साथ मिलने से अन्य प्रतिद्वंदियों की तुलना में ज्यादा लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन ध्यान रहे प्रलोभन के चक्कर मे ये हाथ से निकल भी सकते है। सहकर्मी स्वार्थ सिद्धि के लिये मीठा व्यवहार करेंगे पूर्ति होने के बाद व्यवहार बदल जायेगा देख कर ही किसी की मदद करें। परिवार के सदस्य आपकी टालमटोल वाली नीति से नाराज होंगे। सर दर्द अथवा मासपेशियो में अकड़न रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आप अपने असंतोषी आचरण से खराब करेंगे। परिस्थितियां अधिकांश समय आपके निर्णय के विपरीत रहेंगी। अपने काम निकालने की कला से आवश्यकता अनुसार लाभ बना लेंगे लेकिन आज किसी भी प्रकार का सुख आपको संतोष नही दे सकेगा। कार्य व्यवसाय की उलझनों के कारण मानसिक रूप से चिड़चिड़े रहेंगे किसी की गलती का गुस्सा अन्य के ऊपर उतारने पर सम्मान में कमी आएगी। आज आपकी प्रवृति बैठकर कार्य करने की रहेगी लेकिन धन लाभ चाहते हैं तो अधिक परिश्रम करना ही पड़ेगा तभी कल से इसका लाभ उठा सकेंगे। पुरानी बात याद आने पर मानसिक रूप से अशान्त और ग्लानि अनुभव करेंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन अधिकांश समय लापरवाही करेंगे। प्रातः काल यात्रा की योजना बनेगी लेकिन अकस्मात अन्य कार्य आने से निरस्त हो सकती है। आज आप अपनी कामनाओ को त्याग परिजनों की आवश्यकता पूर्ति पर अधिक ध्यान दें अन्यथा क्लेश हो सकता है। मेहनत इच्छाओं की तुलना में कम करेंगे ध्यान रहे आज की मेहनत कल किसी ना किसी प्रकार से वृद्धि कारक बनेगी। कार्य क्षेत्र पर ज्यादातर कार्य बिना बौद्विक श्रम किये सम्पन्न होंगे। जल्दबाजी में किसी से धन संबंधित वादे ना करें उधार आज भूल कर भी ना दें अन्यथा निश्चित ही डूबेगा। सेहत में ताजगी बनी रहेगी। लोभ से बचें समय स्वतः ही लाभदायक बना है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपको परिश्रम का फल ना मिलने से गुस्सा आएगा। दिन का प्रथम हिस्सा तो शांति से व्यतीत करेंगे लेकिन इसके बाद कि दिनचार्य व्यर्थ की भागदौड़ वाली रहेगी। अनचाहे कार्यो में समय खराब होगा। आज मन मे अहम की भावना रहने के कारण किसी का मार्गदर्शन भी नही लेंगे। कार्य व्यवसाय से जब भी धन लाभ की संभावना बनेगी तभी कुछ ना कुछ व्यवधान आएगा। उधार के व्यावहार आज सीमित रखें अन्यथा धन संबंधित उलझनों में पढ़ेंगे। परिवार में भी किसी से आर्थिक कारणों को लेकर खींच तान संभव है महिलाए आवश्यकता पड़ने पर ही बोलें। रक्त पित्त दोष सेहत को प्रभावित करेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपमे धार्मिक भावनाओं का उदय होगा। दैनिक कार्यो से समय निकाल पूजा पाठ धार्मिक यात्रा के लिये उपस्थित रहेंगे। परोपकार की भावना भी रहेगी लेकिन जहां स्वार्थ दिखेगा वही दिखावे के लिये दान पुण्य करेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज ज्यादा व्यवसाय नही रहेगा लेदेकर लाभ कमाने की नीति अपनाएंगे इससे लाभ तो तुरंत हो जाएगा लेकिन बाद में अफसोस भी होगा। सहकर्मियों अथवा किसी बाहरी व्यक्ति से नोक झोंक होगी व्यर्थ के विवादों से बचें अन्यथा अपने हित साधने भारी पड़ेंगे। घर मे आंशिक शांति रहेगी कुछ काम बताने पर परिजन उग्र होंगे। सेहत में आज स्थिरता रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन भी आपको स्वास्थ्य एवं अन्य घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। दिन के आरंभिक और अंतिम भाग को छोड़ शेष में मानसिक उलझने लगी रहेंगी। नौकरी अथवा व्यवसाय में भी सफलता हाथ आते आते निकल जायेगी। आज जिस कार्य को करने से दूर भागेंगे परिस्थितिवश उसी को करना पडेगा। धन प्राप्ति के लिये किसी की खुशामद भी करनी पड़ेगी उसके बाद भी परिणाम आशाजनक नही मिलेंगे। संध्या बाद से उलझनों में कमी आने लगेगी महत्त्वपूर्ण कार्य कल तक कि लिये टालने के प्रयास करें। परिवार में एक दूसरे का सहयोग करने से ही तालमेल बन सकता है। कठोर वाणी एवं यात्रा से भी बचें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन शुभ प्रसंग बनने से उत्साहित रहेंगे लेकिन आज अपने काम से काम रखें कही सुनी बातो पर ध्यान दिया तो किसी ना किसी से गरमा गरमी अवश्य होगी। आज पुरुषार्थ में कमी रहने पर भी धन लाभ के अवसर सुलभ होंगे लेकिन आपके प्रयास अनैतिक रूप से धन कमाने के अधिक रहेंगे मार्ग चाहे कोई भी हो लाभ अवश्य देकर जायेगा भले बाद में समस्या ही लाये। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें छोटी भूल भी माफी के लायक नही रहेगी। मध्यान के बाद भाग दौड़ करनी पड़ेगी लेकिन परिणाम विपरीत ही रहेंगे। संध्या का समय आनंद मनोरंजन में बिताना पसंद करेंगे। घर में थोड़ी बहुत कहा सुनी होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन मिला-जुला फल देगा कभी प्रसन्न तो कभी उत्साहहीनता बनेगी। व्यवसायी वर्ग आज प्रातः काल से ही धन की उगाही को लेकर चिंतित रहेंगे जोर जबरदस्ती से बचें अन्यथा नई समस्या बन सकती है। कार्य व्यवसाय में आज मंदी का सामना करना पड़ेगा पूर्व नियोजित कार्योंसे ही अल्प धन लाभ होगा। कार्य विस्तार की योजना फिलहाल स्थगित करें निवेश करने से भी बचें आगे हानि के योग बन रहे है। परिवार में किसी के उद्दंड व्यवहार के कारण शांत वातावरण अचानक खराब होगा परिजनों में धर्य की कमी रहेगी विवेकी व्यवहार अपनाए। सेहत संध्या बाद खराब हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा जो लोग आपसे नजदीकी बनाये हुए है वो आपकी बेतुकी बातो से दूरी बना सकते है। आज दिनचर्या को सामान्य रखने के लिये विवेकी व्यवहार की अधिक आवश्यकता है विशेष कर विपरीत लिंगीय से बात करते समय अधिक सावधान रहें लोग आपकी गलतियां पकड़ेंगे जिनका प्रयोग समय आने पर कर आपकी परेशानि में डालेंगे। धन लाभ की संभावना दिन भर लगी रहेगी परन्तु प्राप्ति के समय अचानक कुछ ना कुछ बाधा आएगी। खर्च की तुलना में धन की आमद कम ही रहेगी। परिजनों से सलाह लेकर ही कोई बड़ा काम करें। शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।

CG: हाई कोर्ट के आदेश के बाद छिनने वाला था मकान, गुस्से में महिला ने तहसीलदार के ऑफिस में पिया जहर

CG: हाई कोर्ट के आदेश के बाद छिनने वाला था मकान, गुस्से में महिला ने तहसीलदार के ऑफिस में पिया जहर

 

CG: धमतरी हाई कोर्ट के आदेश पर लोन कंपनी को तहसीलदार द्वारा मकान कब्जा दिलाने व तहसील कार्यालय में एक कर्मचारी द्वारा महिला से दुर्व्यवहार किए जाने के बाद आक्रोशित महिला ने तहसीलदार के कक्ष में आत्महत्या करने की नीयत से कीटनाशक का सेवन कर लिया। जहर सेवन के बाद कक्ष में ही महिला तड़प रही थी। इससे तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। तत्काल एंबुलेंस बुलाकर महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रिफर कर दिया गया है। इधर पीड़िता की नाबालिग बेटी अधिकारी-कर्मचारियों व शासन-प्रशासन से किसी तरह न्याय नहीं मिलने का आरोप लगाई है, यही वजह है कि आज उनका परिवार सड़क पर आ गए है।

तहसील कार्यालय धमतरी में 21 अगस्त को शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब पंचवटी कालोनी निवासी रानी दुलानी 38 वर्ष पति स्वर्गीय महेश दुलानी तहसील कार्यालय में पहुंचकर तहसीलदार के कक्ष के अंदर कर्मचारियों के सामने कीटनाशक का डिब्बा खोलकर बड़ी मात्रा में जहर पी लिया। इससे महिला तड़पने लगी। कार्यालय के अंदर ही महिला तड़पने लगी और खून की उल्टी भी की। इस घटना के बाद कार्यालय में लोगों की भीड़ लग गई। अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल एंबुलेंस बुलाया गया। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। महिला वार्ड में प्राथमिक उपचार किया गया, इस दौरान महिला बेहाश हो गई थी। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया है, जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

महिला की नाबालिग बेटी का आरोप

जहर सेवन करने वाली महिला रानी दुलानी की नाबालिग बेटी दिशा दुलानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मां अस्थमा पेसेंट है। उपचार अस्पताल में चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है, इस बीच घर में नाबालिग दिशा दुलानी घर में अकेली थी, तभी तहसीलदार व चोला मंडलम कंपनी के कर्मचारी घर में कब्जा करने पहुंचे। उन्हें घर से बाहर निकालकर घर में कब्जा कर लिया गया। इसकी खबर जब वह अपनी मां रानी दुलानी को दी, तो वह अस्पताल से सीधे तहसील कार्यालय पहुंच गई। उस समय तहसीलदार कक्ष में नहीं था। एक बाबू था, तो उन्होंने दुर्व्यवहार करते हुए कहा कि आप मर जाओगे तो मकान आपकी बेटी व बेटा के नाम पर स्वतंत्र रूप से हो जाएगा, इतना सुनते ही मां क्षुब्ध हो गई और जहर सेवन कर लिया।

पिता की मौत के बाद बीमा को बताया मां के नाम

बेटी दिशा दुलानी ने बताया कि पांच मई 2023 को पिता महेश दुलानी की मौत हो गई। इसके बाद उनका परिवार अलग-थलग हो गया। वह और उनके दो भाई व बहन अपनी मां रानी दुलानी के साथ किसी तरह रहे थे। इस बीच पता चला कि उनके पिता के नाम पर चोला मंडलम कंपनी में 50 लाख रुपये का लोन था, लेकिन पिता की मौत होने के बाद बीमा उनकी मां रानी दुलानी के नाम पर होने की जानकारी कंपनी ने दी। जबकि लोन पिता के नाम पर था, ऐसा नहीं हो सकता, यह कहते हुए उनकी मां लगातार कलेक्ट्रेट कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, महिला आयोग समेत कई दफ्तरों का चक्कर लगाई, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। इससे वह काफी परेशान थी।

हाईकोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाया गया

हाईकोर्ट के आदेश पर कंपनी को मकान में कब्जा दिलाया गया है। महिला ने उनके कक्ष में जहर सेवन क्यों किया है, कारण स्पष्ट नहीं है। महिला का उपचार जारी है, उन्हें रायपुर रिफर किया गया है।

सूरज बंछोर, तहसीलदार धमतरी

महासमुंद में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 70 पौधों का रोपण

महासमुंद में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 70 पौधों का रोपण

 

महासमुंद। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, संभाग-महासमुंद के द्वारा आज 21 अगस्त 2025 को “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अटल विहार योजनांतर्गत निर्मित कॉलोनी ईडब्ल्यूएस परिसर, हाउसिंग बोर्ड मचेवा में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव शामिल हुए। उनके साथ विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बीज निगम अध्यक्ष श्री नवीन मार्कंडेय, श्री चन्द्रहास चन्द्राकर, श्री येतराम साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, प्रदीप चंद्राकर, सतपाल सिंह पाली, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, आनंद साहू सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कॉलोनीवासियों के साथ मिलकर 06 प्रजातियों के 70 पौधे लगाए गए। इनमें कल्पतरू, गुलमोहर, आंवला, सिंदूर, पुत्र जीवा एवं जामुन जैसे फलदार एवं छायादार वृक्ष शामिल हैं। बड़ी संख्या में कॉलोनी निवासी भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बने।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत पूरे प्रदेशभर में हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से 20 हजार वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है। महासमुंद में भी कॉलोनीवासियों के सहयोग से वृक्षारोपण कर एक अच्छे पर्यावरण के निर्माण की दिशा में कदम उठाया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि पहले हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाई गई हाईराइज बिल्डिंग्स (फ्लैट्स) की बिक्री में कमी रही थी। स्वतंत्र मकान तो बिक गए थे, लेकिन करीब पौने तीन हजार मकान शेष रह गए थे। वर्तमान में सरकार ने इन मकानों में से लगभग 60 प्रतिशत का विक्रय कर लिया है और केवल 4 महीनों में 168 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। अब मात्र 40 मकान शेष हैं, जिन्हें जल्द ही विक्रय किया जाएगा।

सिंहदेव ने यह भी बताया कि हाउसिंग बोर्ड “रिडेव्हलपमेंट प्लान” के तहत नई कार्य योजनाएं ला रहा है। प्रदेशभर में 09 प्रोजेक्ट स्वीकृत हो चुके हैं, जिनमें से एक प्रोजेक्ट महासमुंद जिले में भी शुरू होगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक एवं कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़/माओवादी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी, तेलंगाना में दो सीनियर नेताओं ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़/माओवादी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को एक और कामयाबी, तेलंगाना में दो सीनियर नेताओं ने किया सरेंडर

 

छत्तीसगढ़/ जगदलपुर के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में सुधाकर उर्फ टीएलएन चालम की पत्नी शीर्ष माओवादी 62 वर्षीय काकड़ाला सुनीता ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। उनके पति 40 लाख के इनामी माओवादी सुधाकर को सुरक्षाबलों ने इसी वर्ष जून में अबूझमाड़ मुठभेड़ में मार गिराया था। सुनीता के साथ 35 वर्षीय चेनुरी हरीश ने भी राचकोंडा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आयुक्त जी. सुधीर बाबू ने बताया कि दोनों माओवादियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया।

सुधाकर की मृत्यु के बाद ही सुनीता को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। सुनीता दंडकारण्य स्पेशल जोन कमेटी (डीकेएसजेडसी) की वरिष्ठ सदस्य हैं। वह पिछले लगभग चार दशकों से माओवादी आंदोलन में सक्रिय रही हैं। 1980 के दशक में अपने छात्र जीवन से ही उन्होंने कट्टरपंथी राजनीति में कदम रखा। उन्होंने नल्लामाला के जंगलों से लेकर आंध्र-ओडिशा सीमा क्षेत्र और अंततः दंडकारण्य में पार्टी की राजनीतिक और वैचारिक इकाइयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हरीश ने कई मुठभेड़ों में लिया भाग

वहीं, हरीश तेलंगाना राज्य समिति के क्षेत्रीय समिति के सदस्य हैं। भूपालपल्ली जिले के रहने वाले हरीश ने 2020 में औपचारिक रूप से माओवादी आंदोलन में शामिल होने से पहले फ्रंट संगठनों के साथ काम किया था। उन्होंने कई मुठभेड़ों में भाग लिया। इनमें इस साल जून में हुई इरपागुट्टा की मुठभेड़ भी शामिल है।

दोनों माओवादियों को मिलेगी सहायता राशि

पुलिस आयुक्त ने यह भी बताया कि दोनों माओवादियों को राज्य सरकार की पुनर्वास योजना के तहत सभी सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना में वित्तीय मदद, आजीविका और सुरक्षा शामिल है।

उन्होंने तेलंगाना के अन्य माओवादियों से भी अपील की है कि वे हथियार छोड़ें, अपने गांव लौटें और राज्य के विकास में योगदान दें। इस आत्मसमर्पण को तेलंगाना में माओवादी गतिविधियों को समाप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में और भी माओवादी नेता मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित होंगे।

CG Liquor Scam: गिरफ्तारी के डर से कोर्ट नहीं पहुंचे 28 अधिकारी, 3200 करोड़ के घोटाले में 500 रु. का जुर्माना

CG Liquor Scam: गिरफ्तारी के डर से कोर्ट नहीं पहुंचे 28 अधिकारी, 3200 करोड़ के घोटाले में 500 रु. का जुर्माना

छत्तीसगढ़: प्रदेश में हुए 32,00 करोड़ के शराब घोटाले मामले में बुधवार को ईओडब्ल्यू के विशेष न्यायाधीश की अदालत में अनुपस्थित रहने वाले 28 आबकारी अधिकारियों के खिलाफ 500-500 रुपये के जमानती वारंट जारी किए हैं। आरोपी अधिकारियों को सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित होना था, लेकिन गिरफ्तारी की आशंका के चलते कोई भी पेश नहीं हुआ। अदालत ने अनुपस्थिति को गंभीर मानते हुए सभी के खिलाफ वारंट जारी किया।

इस मामले की अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को तय की गई है। घोटाले में 15 आरोपी पहले से जेल में बंद हैं। इस घोटाले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने चालान पेश कर दिया है और हाईकोर्ट उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुका है।

जिन अधिकारियों पर वारंट जारी हुआ है उनमें प्रमोद नेताम, नीतू नोतानी, एलएस ध्रुव, इकबाल अहमद खान, जनार्दन सिंह कौरव, अरविंद पाटले, दिनकर वासनिक, नोहर ठाकुर, नवीन तोमर, विकास गोस्वामी, रामकृष्ण मिश्रा, मंजूश्री कसेर, विजय सेन, मोहित जायसवाल, गंभीर सिंह नुरूटी, नीतिन खंडूजा, अश्वनी अनंत, अंनत सिंह, सोनल नेताम, गरीब पाल सिंह, सौरभ बक्शी, जेठूराम मंडावी, देवलाल वैद्य, प्रकाश पाल, आशीष कोसम और राजेश जायसवाल शामिल हैं।

अधिकारियों को सरकार ने कर दिया है सस्पेंड

शराब घोटाले के आरोप में ईओडब्ल्यू ने 29 अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज है। इसमें एक की मौत हो गई है। छह सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कार्यरत 22 आबकारी अधिकारियों को राज्य सरकार ने सस्पेंड भी कर दिया है। इन सभी पर आरोप है कि प्रदेश में हुए घोटाले में सिंडिकेट में यह लोग शामिल थे। सिंडिकेट में काम कर रहे अफसरों को 88 करोड़ से ज्यादा की रकम मिली थी।