आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻शनिवार, ३० अगस्त २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:०९, सूर्यास्त: 🌅 ०६:४६

चन्द्रोदय: 🌝 १२:१३, चन्द्रास्त: 🌜२२:२९

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 भाद्रपद ,पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 सप्तमी (२२:४६ से अष्टमी)

नक्षत्र 👉 विशाखा (१४:३७ से अनुराधा)

योग 👉 इन्द्र (१५:१० से वैधृति)

प्रथम करण 👉 गर (०९:३४ तक)

द्वितीय करण 👉 वणिज (२२:४६ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह

चंद्र 🌟 वृश्चिक (०७:५३ से)

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 सिंह (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५२ से १२:४३

अमृत काल 👉 २९:४९ से ०७:३७ बजे

त्रिपुष्कर योग 👉 ०५:५३ से १४:३७

विजय मुहूर्त 👉 १४:२५ से १५:१७

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:४२ से १९:०४

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:४२ से १९:४९

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५५ से २४:४०

राहुकाल 👉 ०९:०५ से १०:४१

राहुवास 👉 पूर्व

यमगण्ड 👉 १३:५३ से १५:२९

होमाहुति 👉 शुक्र

दिशाशूल 👉 पूर्व ,अग्निवास 👉 पृथ्वी

भद्रावास 👉 स्वर्ग (२२:४६ से)

चन्द्रवास 👉 पश्चिम (उत्तर ०७:५३ से)

शिववास 👉 भोजन में (२२:४६ से श्मशान में)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – काल २ – शुभ ,३ – रोग ४ – उद्वेग

५ – चर ६ – लाभ ,७ – अमृत ८ – काल

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – लाभ २ – उद्वेग, ३ – शुभ ४ – अमृत

५ – चर ६ – रोग, ७ – काल ८ – लाभ

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

उत्तर-पश्चिम (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

मुक्ता भरण सन्तान सप्तमी, बुध सिंह में १६:४१ से, मेला पाण्डूपोल अलवर (राज०), विवाहादि मुहूर्त (केवल हिमाचल, हरियाणा, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर के लिये) धनु ल० (दोपहर ०२:३६ से दोपहर ०३:०९ तक), नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०७:४२ से ०९:१७ तक, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त दोपहर १२:२७ से सायं ०५:१३ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज १४:३७ तक जन्मे शिशुओ का नाम विशाखा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ते, तो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम अनुराधा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (ना, नी, नू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २८:५७ से ०७:१५

कन्या – ०७:१५ से ०९:३३

तुला – ०९:३३ से ११:५४

वृश्चिक – ११:५४ से १४:१३

धनु – १४:१३ से १६:१७

मकर – १६:१७ से १७:५८

कुम्भ – १७:५८ से १९:२४

मीन – १९:२४ से २०:४७

मेष – २०:४७ से २२:२१

वृषभ – २२:२१ से २४:१६+

मिथुन – २४:१६+ से २६:३१+

कर्क – २६:३१+ से २८:५३+

पञ्चक रहित मुहूर्त

रोग पञ्चक – ०५:५३ से ०७:१५

शुभ मुहूर्त – ०७:१५ से ०९:३३

मृत्यु पञ्चक – ०९:३३ से ११:५४

अग्नि पञ्चक – ११:५४ से १४:१३

शुभ मुहूर्त – १४:१३ से १४:३७

रज पञ्चक – १४:३७ से १६:१७

शुभ मुहूर्त – १६:१७ से १७:५८

चोर पञ्चक – १७:५८ से १९:२४

शुभ मुहूर्त – १९:२४ से २०:४७

शुभ मुहूर्त – २०:४७ से २२:२१

चोर पञ्चक – २२:२१ से २२:४६

शुभ मुहूर्त – २२:४६ से २४:१६+

रोग पञ्चक – २४:१६+ से २६:३१+

शुभ मुहूर्त – २६:३१+ से २८:५३+

मृत्यु पञ्चक – २८:५३+ से २९:५३+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570 ,फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन भी आपको विविध परेशानियों का सामना करना पड़ेगा सेहत असामान्य रहने से मानसिक उद्धेग रहेगा ऊपर से घरेलू परेशानियां भी पीछा नही छोड़ेंगी घर मे किसी ना किसी से तकरार अथवा नारजगी का सामना करना पड़ेगा। ना चाहकर भी पर्यटन करना पड़ेगा जिससे सेहत ज्यादा बिगड़ने की सम्भावना है। कार्य क्षेत्र पर भी आज अव्यवस्था रहने से ज्यादातर कार्य विलम्ब से होंगे अथवा बीच मे ही छोड़ने पड़ेंगे। आर्थिक रूप से भी दिन चिंताजनक रहेगा। लाभ की मात्रा कम परन्तु आकस्मिक खर्च अधिक रहने से बजट बिगड़ेगा। महिलाओ का स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके दिन का आरंभ शुभ समाचार से होगा। परिजनों से मनोकामना पूर्ति करवा सकेंगे लेकिन आज आपके लिए व्यावसायिक अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण सरकारी कार्यो को आगे के लिए सरकाना ही बेहतर रहेगा। अन्यथा कुछ ना कुछ विघ्न आने से लंबे समय के लिए लटक सकते है। व्यावसायिक क्षेत्र से आशानुकूल धन लाभ हो जाएगा परन्तु खर्च भी आवश्यकता से अधिक करेंगे सामाजिक क्षेत्र पर दिखावे की प्रवृति के कारण अन्य लोग ईर्ष्या करेंगे। महिलाओ की किसी से कहासुनी होगी जिसमें आपका पक्ष सही होने पर विजय मिलेगी। आज छोटी मोटी शारीरिक समस्या लगी रहेगी लेकिन इसकी परवाह छोड़ मनोरंजन पर ध्यान केंद्रित रहेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। घर के लिए नए सामन की खरीददारी करेंगे। आज आप आराम की जिंदगी बिताने पर ज्यादा जोर देंगे इसके लिए खर्च करने से पीछे नही हटेंगे। महिलाये भी आज घरेलू आवश्यकतओं के ऊपर खर्च करेंगी सौंदर्य प्रसाधन एव अन्य कीमती सामान पर खर्च होगा। व्यवसाय की स्थिति मध्यान तक धीमी रहेगी इसके बाद अचानक गति आने से आर्थिक आमाद होने लगेगी। आज अधीनस्थों के ऊपर ज्यादा निर्भर ना रहें हानि हो सकती है। बाहर यात्रा पर्यटन के भी योग है। बुजुर्गो से कीमती सलाह मिलेगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप अपने आप को अन्य लोगो की अपेक्षा उच्चतम आंकेंगे। वैचारिक स्थिति आज बेहतर रहने से घर बाहर प्रसंशा होगी जिससे अतिआत्मविश्वास की भावना से ग्रस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकतर काम जल्दबाजी में पूर्ण करेंगे जिससे कुछ त्रुटि हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी कामचलाऊ से ही संतोष करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ व्यवहार शून्यता नए क्लेश खड़े करेगी। महिलाये अपनी अनदेखी होने पर भीतर से जली भुनी रहेंगी छोटे काम को भी बढ़ा चढ़ा कर पेश करेंगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन अशांति से भरा रहेगा। प्रातः काल मे ही आसपडोसी अथवा पारिवारिक सदस्य से किसी पुरानी बात को लेकर कहासुनी होगी। अहम की भावना भी अधिक रहने से गलती करने पर भी मानेंगे नही करेंगे क्रोध में आकर जो मन मे आये बोल देंगे बाद में इसकी ग्लानि भी होगी। आज आपके संपर्क में आने वाला कोई भी व्यक्ति दिल दुखा कर ही जायेगा। व्यावसायिक स्थिति भी आपके रूखे व्यवहार के चलते उतार चढ़ाव से भरी रहेगी। धन लाभ के लिए स्वभाव में नरमी रखना आवश्यक है अन्यथा भविष्य के लाभ से भी हाथ धो बैठेंगे। महिलाये परिवार के सदस्यों को एकजुट रखने की असफल कोशिश करेंगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दायक रहेगा। घर एवं बाहर का वातावरण अनुकूल रहने से मन इच्छित कार्य कर सकेंगे। दिन के आरंभ में आलस्य रहेगा लेकिन बाद में अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूर्ण करेंगे। पारिवारिक उत्तकरदायित्व आज ज्यादा रहने के कारण व्यवसाय के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी मुश्किल रहेगी फिर भी इनपर विजय पा लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन संतोषजनक रहेगा। दैनिक उपभोग की वस्तुओं के साथ ही मनोरंजन के खर्च भी आज ज्यादा ही रहेंगे परिवारक खुशी के आगे व्यर्थ नही लगेंगे। महिलाये किसी कारण से नाराज रहेंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए शान्तिप्रद रहेगा। आज की दिनचार्य थोड़ी विलम्ब से आरम्भ होगी सुस्ती अधिक रहने से कार्य क्षेत्र पर भी विलम्ब होगा। आर्थिक विषयो को लेकर आज ज्यादा सरदर्दी नही लेंगे आवश्यकता अनुसार सरलता से हो जाएगा। संतोषी स्वभाव रहने के कारण मानसिक रूप से भी शांत ही रहेंगे परन्तु किसी आवश्यक कार्य को करने में हड़बड़ी अवश्य करेंगे उसके बाद भी कार्य लंबित रहने पर निराशा होगी। महिलाये भी आज अपने मे ही मगन रहेंगी जिससे घरेलू कार्य थोड़े अस्त-व्यस्त होंगे। सामाजिक कार्यक्रम को लेकर दिनचार्य में बदलाव करना पड़ेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके अंदर चंचलता अधिक रहेगी। आज जल्दी से किसी कार्य को करने का मन नही करेगा घरेलू कार्यो को भी यथा संभव टालने की कोशिश करेंगे या जिस भी कार्य को करेगे बेमन से ही करेंगे। बाहर के खान-पान में संयम ना रहने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। तरल एवं अन्य शीतल पेय से परहेज रखें खांसी जुखाम की शिकायत हो सकती है। कार्य क्षेत्र एवं घरेलू कार्यो में लापरवाही करने पर नुकसान के साथ ही जिस लाभ के अधिकारी थे उससे वंचित रह जाएंगे। महिलाये आज पर्यटन मनोरंजन के मूड में रहेंगी सभी घरेलू कार्य विलम्ब से होंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए हानिकर रहेगा। अस्त व्यस्त दिनचार्य रहने के कारण सभी कार्य धीमी गति से होंगे। स्वभाव में भी आज उदासीनता अधिक रहेगी। महिलाओ को आर्थिक कमी के कारण स्वयं के साथ ही पारिवारिक आवश्यकताओं में भी कटौती करनी पड़ेगी जिससे संतान एवं अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ संबंध असामान्य बनेंगे। मानसिक शांति के लिए आज आप आध्यात्म का सहारा लेंगे परन्तु यहां भी ध्यान भटकने से पूर्ण शांति नही मिल सकेगी। दान पुण्य धार्मिक यात्रा खर्च की चिन्ता से निरस्त भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय से लाभ तो होगा लेकिन खर्च पहले से तैयार रहेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा परन्तु आज आपका विनोदी स्वभाव रंग में भंग भी डाल सकता है। सामने वाले का स्वभाव अचानक बदलने से हतप्रभ रहेंगे। नौकरी वाले जातक आराम के मूड में रहेंगे परन्तु आकस्मिक कार्य आने से कर नही सकेंगे। व्यवसायी वर्ग आज कम समय मे अधिक लाभ कमा कर प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ के साथ ही सार्वजनिक व्यवहार भी बढ़ेंगे। महिलाये भी आज परिवार की खुशी के लिए अपनी इच्छाओं का भी त्याग कर देंगी फिर भी आत्मसन्तोषी रहेंगी। घर मे मित्र रिश्तेदारों के आने से चहल पहल बनेगी। मनपसन्द भोजन वाहन सुख मिलेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

नौकरी पेशा जातको के लिए आज का दिन शांति वाला रहेगा अधिकारियों से अपनी बात आसानी से मनवा लेंगे इसके विपरीत व्यवसायी वर्ग के मन मे कुछ ना कुछ उथल पुथल लगी रहेगी। धन लाभ के लिए जुगाड़ू प्रवृति अपनाएंगे फिर भी सफलता संदिग्ध ही रहेगी। महिलाये आज लेदेकर अपना काम बना ही लेंगी घरेलू साज सज्जा पर खर्च भी करेंगी। मध्यान पश्चात का समय स्नेही जनों के साथ उत्तम भोजन लघु पर्यटन में आनंद से व्यतीत होगा। आज आपको घर के बुजुर्ग अथवा बाहरी वरिष्ठ व्यक्ति से खरी खोटी भी सुनने को मिलेगी फिर भी धैर्य बनाये रखें व्यक्तित्त्व विकास में लाभकारी ही रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपमे आध्यात्मिक भावनाएं रहने से ईश्वरीय भजन पूजन में समय देंगे धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी हो सकती है। सेहत प्रातः काल से ही नरम-गरम रहने से कार्यो के प्रति उत्साह कम रहेगा। व्यापारी लोग अपने कार्य ठीक प्रकार से करेंगे मध्यान तक बिक्री कम रहेगी इसके बाद तेजी आने पर ही धन लाभ निश्चित हो सकेगा। पुरानी उधारी चुकता होने से राहत मिलेगी। परिवार में आज वातावरण मंगलमय रहेगा। सदस्य एक दूसरे से भावनात्मक संबंध रखेंगे आवश्यकता के समय सहयोग करेंगे। भाई-बंधुओ में थोड़ी खटपट होने की संभावना है। विवेक से काम लें।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अग्रवाल नर्सिंग होम में डॉ. सॉवर अग्रवाल द्वारा बच्चों की बेहतर देखभाल हेतु विशेष सुविधा 31 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से

अग्रवाल नर्सिंग होम में डॉ. सॉवर अग्रवाल द्वारा बच्चों की बेहतर देखभाल हेतु विशेष सुविधा 31 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से

बसना (जिला महासमुंद)। बच्चों की बेहतर केयर अब बसना में ही उपलब्ध होगी। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा शिशु रोग विभाग की शुरुआत की जा रही है। इस विभाग का उद्घाटन 31 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से होगा।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि नवजात शिशु एवं बच्चों के लिए ICU की सुविधा, सम्पूर्ण टीकाकरण डॉक्टर की देखरेख में, गंभीर व जटिल बीमारियों का संपूर्ण इलाज व ऑपरेशन यहां उपलब्ध रहेंगे। साथ ही अत्याधुनिक 96 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन, डिजिटल एक्स-रे, USG, EEG जांच की सुविधाएं भी मरीजों को मिलेंगी।

वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सॉवर अग्रवाल अपनी सेवाएं देंगे।

अस्पताल NABH प्रमाणित है और राशन कार्ड /आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए किफायती दरों पर इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है।

स्थान – अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)

📞 संपर्क – 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

महासमुंद/आकांक्षी जिला कार्यक्रम के केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी श्रीमती अलरमेलमंगई डी ने किया ग्राम गोड़बहाल का दौरा

महासमुंद/आकांक्षी जिला कार्यक्रम के केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी श्रीमती अलरमेलमंगई डी ने किया ग्राम गोड़बहाल का दौरा

महासमुंद/सभी संकेतकों को पूर्ण कर ऑनलाइन एंट्री करने के दिए निर्देश महिला समूहों द्वारा बनाए जा रहे फ्लाई ऐश, मिट्टीकला, दूध उत्पादन के पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग पर विशेष जोर संयुक्त सचिव भारत सरकार नई दिल्ली एवं जिले के केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी, आकांक्षी जिला कार्यक्रम श्रीमती अलरमेलमंगई डी ने आज पिथौरा के गोड़बहाल में जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर जिला कार्यक्रम एवं पिथौरा में आकांक्षी विकासखंड के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, कौशल विकास, वित्तीय समावेश एवं बुनियादी ढांचे में सुधार को लेकर विभागीय प्रदर्शन की विस्तृत समीक्षा की।

पिथौरा रेस्ट हाउस में जिला अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि महासमुंद में सभी विभागों के समन्वित प्रयास से नीति आयोग द्वारा दिए गए लक्ष्यों को पूर्ण करने में बेहतर कार्य किया गया है। इसे और तेजी से पूर्ण करने की आवश्यकता है। बता दें कि विकासखण्ड स्तर पर 6 संकेतांक में से 5 संकेतांक को शत प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। जबकि जिला स्तर पर 3 संकेतांक को पूर्ण किया गया है। श्रीमती अलरमेलमंगई डी ने सभी संकेतांको को पूर्ण करते हुए अनिवार्य रूप से पोर्टल में एंट्री करने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अनुविभागीय अधिकारी श्री बजरंग वर्मा, जनपद सीईओ श्री चंद्रप्रकाश मनहर सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

इसके पूर्व केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी श्रीमती अलरमेलमंगई डी ने ग्राम गोड़बहाल में महिला स्व सहायता समूहों से चर्चा करते हुए उनके कार्यों की सराहना की तथा समूहों की आर्थिक गतिविधियों का और विस्तार किया जाने निर्देशित किया गया। उन्होंने बैंकिंग सुविधाओं को सुदृढ़ और सुगम बनाने पर विशेष जोर दिया ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को मजबूती मिले।

केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क में महिला समूह द्वारा दुग्ध उत्पादन, फ्लाई एश ब्रिक्श और मिट्टीकला के निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि इसकी पैकेजिंग, ब्रांडंग और मार्केटिंग पर विशेष जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि अपने उत्पादों की प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित करें। बाजार में मांग को देखते हुए इसके स्थानीय एवं राजधानी स्तर पर आउटलेट भी खोला जा सकता है।

स्वास्थ्य और पोषण को लेकर उन्होंने कुपोषित बच्चों की पहचान एवं सघन मॉनिटरिंग करने, न्यू बॉर्न केयर यूनिट में भर्ती और पोषण ट्रैकर से निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मितानिन, महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय से डाटा संकलन करने कहा। उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय और सूचकांकों के सतत सुधार की रणनीति पर कार्य करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को योजनाओं की जमीनी स्तर पर जांच के लिए फील्ड विजिट करने और लाभार्थियों से फीडबैक लेने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने जिले की प्रगति और लक्ष्यों की पूर्ति को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जिले में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षा, स्वच्छता, जल प्रबंधन, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में निरंतर विकास के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 55 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस मॉडल का दर्जा प्राप्त हुआ है और 98 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया है।

ब्लॉक में 84 प्रतिशत परिवारों को फंक्शनल नल जल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। सभी गांव खुले में शौच से मुक्त घोषित हो चुके हैं। 100 पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत घोषित किया गया है 112 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। 400 से अधिक एनीमिया पीड़ित किशोरियाँ अब स्वस्थ हो चुकी हैं। 51 बच्चे गंभीर कुपोषण श्रेणी से बाहर आ चुके हैं।

महिला सशक्तिकरण और आर्थिक समृद्धि की दिशा में 6 स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों के लिए ट्रेडमार्क प्राप्त किया है। अधिकांश स्वयं सहायता समूह आर्थिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से संलग्न हैं। कृषि के क्षेत्र में पिथौरा ब्लॉक के 27461 किसानों को केसीसी के माध्यम से 176.35 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया है। 23000 किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं। 1160 मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए हैं। ब्लॉक में सभी पशुओं को एफएमडी टीका लगाया जा चुका है। डिजिटल और वित्तीय समावेशन के लिए 614 बैंकिंग टच पॉइंट (बैंक शाखा, बीसी केंद्र) ब्लॉक में कार्यरत हैं।

पीएम डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत 250 नागरिकों को डिजिटल प्रमाणन प्रदान किया गया है। 86 प्रतिशत से अधिक नागरिकों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए हैं। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला एवं बाल विकास, और अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि हाल ही में पिथौरा विकासखण्ड को उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए राज्य स्तर पर सिल्वर मेडल एवं जिला स्तर पर ताम्र पदक से सम्मानित किया गया है

महासमुंद/विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर किया शिशु संरक्षण माह का शुभारम्भ शिशु संरक्षण माह 29 अगस्त से 30 सितम्बर तक होगा आयोजित

महासमुंद/विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर किया शिशु संरक्षण माह का शुभारम्भ शिशु संरक्षण माह 29 अगस्त से 30 सितम्बर तक होगा आयोजित

 

महासमुंद/ जिला स्तरीय शिशु संरक्षण माह अगस्त-सितम्बर 2025 का शुभारम्भ विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाकर किया गया। जिला स्तरीय शिशु संरक्षण माह का आयोजन आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा महासमुंद में किया गया। शुभारम्भ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू, विधायक प्रतिनिधि श्री अग्रज शर्मा, पूर्व पार्षद श्री संदीप घोष द्वारा भी बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाई गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव एवं टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविन्द गुप्ता द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को शिशु संरक्षण माह के गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त से 30 सितम्बर 2025 तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को किया जाएगा। जिसमें 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी हितग्राही बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। इसी तरह 6 माह से 5 वर्ष तक के सभी हितग्राही बच्चों को आयरन फॉलिक एसिड सिरप दिया जाएगा। साथ ही नियमित टीकाकरण अंतर्गत सभी पात्र बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण एवं सभी गर्भवती महिलाओं का ए.एन.सी. चेकअप किया जाएगा। इस अवसर पर मेडिकल स्टाफ तथा बच्चे और पालकगण मौजूद थे।

CG News: इच्छा मृत्यु मांगने वाले दिव्यांग भाजपा नेता का AIIMS में शुरू हुआ इलाज, पार्टी ने उठाई जिम्मेदारी

CG News: इच्छा मृत्यु मांगने वाले दिव्यांग भाजपा नेता का AIIMS में शुरू हुआ इलाज, पार्टी ने उठाई जिम्मेदारी

 

छत्तीसगढ़/ बिश्रामपुर सड़क हादसे में दिव्यांग भाजपा नेता बिशंभर यादव द्वारा मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगे जाने को लेकर नईदुनिया में प्रकाशित खबर के बाद इंटरनेट मीडिया में भाजपा की हुई जमकर किरकिरी हुई। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इलाज के लिए उन्हें रायपुर बुलावे के बाद भाजपा के मंत्री, विधायक अपनी पार्टी नेता के उपचार के लिए जोरशोर से सक्रिय हो गए हैं।

बुधवार देर शाम दिव्यांग भाजपा नेता के घर पहुंची कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े व प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह को भी भाजपा नेता ने खरीखोटी सुनाते हुए इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी। उसके बाद मंत्री, विधायक ने तत्काल एंबुलेंस से समुचित उपचार के लिए एम्स हास्पिटल रायपुर के लिए रवाना किया। इधर गुरुवार को दोपहर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एम्स अस्पताल पहुंचकर आईसीयू में भर्ती पीड़ित भाजपा नेता से मुलाकात कर उन्हे समुचित उपचार का आश्वासन दिया।

बता दें कि दो वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने बस से रायपुर जाते समय बेमेतरा के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल भाजपा के तत्कालीन मंडल महामंत्री बिशंभर यादव स्थायी विकलांगता के शिकार हो गए थे। उसके बाद भाजपा संगठन की उपेक्षा से व्यथित होकर उन्होंने मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी थी। भाजपा नेता सड़क हादसे की वजह से आर्थिक रूप से बर्बादी की कगार पर पहुंच चुका है।

एंबुलेंस के साथ पहुंची मंत्री, विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी समेत भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी व अन्य पदाधिकारी बुधवार की देर शाम तीन सदस्यीय टीम के साथ एंबुलेंस लेकर पीड़ित बिशंभर के घर ग्राम तेलईकछार पहुंचे। उन्हें समुचित इलाज के साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण का भरोसा दिया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी मोबाइल के जरिए उनसे बात कर भरोसा दिया कि उनका समुचित उपचार होगा। चिकित्सीय टीम ने मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस में रायपुर के लिए रवाना किया।

एम्स में उपचार शुरू, स्वास्थ्य मंत्री मिलने पहुंचे

गुरुवार सुबह से ही एम्स हॉस्पिटल रायपुर में पीड़ित भाजपा नेता बिशंभर का इलाज शुरू हो गया है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। इधर दोपहर में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एम्स हॉस्पिटल पहुंचकर उनसे मुलाकात कर उन्हें समुचित उपचार का भरोसा दिया। उन्होंने उनकी हालत के संबंध में डॉक्टरों से जानकारी लेकर समुचित उपचार के निर्देश भी दिए।

CG Coal Scam में आरोपी IAS रानू साहू की बढ़ीं मुश्किलें, PWD करेगी संपत्तियों की जांच

CG Coal Scam में आरोपी IAS रानू साहू की बढ़ीं मुश्किलें, PWD करेगी संपत्तियों की जांच

 

छत्तीसगढ़/ निलंबित आइएएस अधिकारी रानू साहू की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। कोयला घोटाले में अंतरिम जमानत पर रिहा रानू साहू के खिलाफ अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मोर्चा संभाल लिया है। गरियाबंद जिले के तुलसी गांव स्थित उनके मकान, फार्म हाउस और दुकानों की जांच पीडब्ल्यूडी की टीम करेगी। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय से इन संपत्तियों की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

पीडब्ल्यूडी ने रायपुर संभाग क्रमांक-दो को जांच की जिम्मेदारी दी है। विभागीय टीम यह पता लगाएगी कि इन भवनों का निर्माण कब हुआ, इसमें कितना खर्च आया और निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की मौजूदा कीमत कितनी है। मकान, फार्म हाउस में लगे झूमर, फॉल सीलिंग, मॉड्यूलर किचन, महंगे इलेक्ट्रानिक्स, इंटीरियर डेकोरेशन, फर्नीचर और सबमर्सिबल पंप आदि की भी जांच की जाएगी।

बिना अनुमति के करवाया निर्माण

खास बात यह है कि ये संपत्तियां कृषि भूमि पर स्थित हैं और बिना पंचायत की अनुमति (एनओसी) के निर्माण किया गया है। पंचायत के प्रतिनिधियों के अनुसार यह निर्माण नियमों के विरुद्ध हुआ है और पूर्व में राजस्व विभाग ने जमीन को सील भी किया था। वर्तमान में यहां धूम कैलिफोर्निया नामक रेस्टोरेंट संचालित हो रहा है। तुलसी गांव की कुल करीब 0.622 हेक्टेयर भूमि पर यह निर्माण किया गया है, जो अरुण कुमार साहू और लक्ष्मी साहू के नाम पर दर्ज है।

कोयला घोटाला मामले में निलंबित

गौरतलब है कि 22 जुलाई 2023 को ईडी ने रानू साहू को कोयला और डीएमएफ घोटाले में गिरफ्तार किया था। सुप्रीम कोर्ट से तीन मार्च 2025 को उन्हें सशर्त जमानत मिली, जिसमें कहा गया है कि वह राज्य से बाहर रहेंगी और केवल जांच या सुनवाई के लिए छत्तीसगढ़ आ सकेंगी। ईओडब्ल्यू अब इन संपत्तियों के निर्माण खर्च, अनुमति और वास्तविक आय के बीच अंतर की गहन जांच की जा रही है।

CG Digital Arrest: ED अफसर बनकर महिला से 25 लाख की साइबर ठगी, आरोपी ऐसे निकालता था फर्जी Sim, गिरफ्तार

CG Digital Arrest: ED अफसर बनकर महिला से 25 लाख की साइबर ठगी, आरोपी ऐसे निकालता था फर्जी Sim, गिरफ्तार

 

राजनांदगांव डिजिटल युग में साइबर ठगी का तरीका भी तेजी से बदल रहा है। फर्जी सिम एक्टिव कर कंबोडिया और दुबई के साइबर फ्राड सेंटरों को उपलब्ध कराने और डिजिटल अरेस्ट के इंटरनेशनल गिरोह में शामिल शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर ठग आरोपी 34 वर्षीय गुणवंत राम रावमते को बसंतपुर थाना पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

एक से 12 अगस्त 2025 के बीच आरोपी गुणवंत राम रावमते ने इंटरनेशनल ठग गिरोह के साथ मिलकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने फर्जी सिम के मोबाइल नंबर से स्वयं को ईडी का अधिकारी बताकर पीड़िता को मनी लांड्रिंग केश में फंसने का झांसा दिया। जिसके बाद आरोपियों ने पीड़िता से 25 लाख की साइबर ठगी को अंजाम दिया है।

इस तरह दिया झांसा

आरोपी ने मोबाईल नंबर वाट्सएप यूजर द्वारा स्वयं को फर्जी तरीके से ईडी का अधिकारी बताते हुए पीडिता के बैंक खाता का उपयोग मनी लांड्रिंग के लिए होना बताया। साइबर गिरोह ने पीड़िता को गिरफ्तारी व हिरासत से बचने के लिए डिजिटल अरेस्ट करते हुए वीडियो कॉल पर बने रहने का दवाब बनाया। आरोपियों के अन्य साथियों द्वारा भी वीडियो कॉल के दौरान पीड़िता को प्रभावित करने लिए फर्जी तरीके से ईडी के डायरेक्टर तथा ईडी के जज बनकर बात किया गया।

आरोपियों ने महिला को कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उसके यूनियन बैंक के खाता क्रमांक में उपलब्ध 25 लाख रुपये को एचडीएफसी बैंक खाता में जमा करने करने कहा। पीड़िता डर के कारण आरोपियों के झांसे में आकर 25 लाख रुपये चेक के माध्यम से उनके खाते में पैसे जमा करवा दिए।

फ्री में रिचार्ज करने के बहाने नए सिम को किया एक्टिव

पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर नागपुर पहुंचकर जिसके नाम से सिम जारी हुई है उस महिला से पूछताछ की गई। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2025 में उसके मोहल्ले के पास कुछ लोग एयरटेल कंपनी का एजेंट बनकर मुफ्त में सिम पोर्ट फ्री रिचार्ज कर रहे थे। महिला उनके झांसे में आ गई। आरोपियों ने उसके फोटो और आधार कार्ड की मदद से नया सिम कार्ड एक्टिवेट कर लिया। जिसकी उसे जानकारी नहीं हुई। जांच के दौरान एयरटेल पीओएस एजेंट गुणवंत रामराव मते की संलिप्तता पाई गई।

प्रति सिम डेढ़ हजार कमीशन

आरोपी ने फ्राड साइबर सेंटरों को सिम उपलब्ध कराना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि फर्जी तरीके से एक्टिवेट कर आरोपी द्वारा बेचे गए सिम का दुरूपयोग साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया। इन सिमों का उपयोग कबोडिया और दुबई स्थित कल सेंटर में किया जाता था। आरोपी अपने अन्य साथियों को 1500 रुपये प्रति सीम कमीशन में बेचा था। आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

महासमुंद/खल्लारी में सड़क हादसा: दंपत्ति घायल

महासमुंद/खल्लारी में सड़क हादसा: दंपत्ति घायल, सोहम अस्पताल में भर्ती

 

महासमुंद ग्राम कोल्दा निवासी गणराज साहू एवं उनकी पत्नी राधाबाई साहू 26 अगस्त को मोटरसाइकिल से उपचार के लिए महासमुंद आए थे। इलाज के बाद दोनों अपने घर लौट रहे थे। शाम लगभग 4 बजे जब वे अग्रवाल धर्मकांटा, राष्ट्रीय राजमार्ग 353 खल्लारी के पास पहुँचे, तभी खल्लारी की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चल रही पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 GR 2766) ने उनकी बाइक (क्रमांक CG 06 GV 0763) को ओवरटेक करते हुए सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में गणराज साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने उनके कंधे और पसली की हड्डी में फ्रैक्चर बताया है। सिर और हाथ में भी चोटें आई हैं। उनकी पत्नी राधाबाई को भी सिर, चेहरे और कमर पर गंभीर चोटें लगीं। दोनों घायलों को उपचार हेतु सोहम अस्पताल महासमुंद में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 125(a)-BNS, 125(b)-BNS एवं 281-BNS के तहत पंजीबद्ध किया गया है।

महासमुंद/ग्राम शिकारीपाली पुलिया के पास सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

महासमुंद/ग्राम शिकारीपाली पुलिया के पास सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

 

महासमुंद/थाना तेन्दुकोना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिकारीपाली पुलिया के पास गुरुवार 28 अगस्त को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में भुरकोनी निवासी 28 वर्षीय धर्मेन्द्र ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई।

मर्ग जांच में सामने आया कि मृतक धर्मेन्द्र ठाकुर सुबह करीब 11 बजे बिना नंबर के लाल रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर भुरकोनी से तेन्दुकोना की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मुख्य सड़क पर गड्ढे में ट्रैक्टर को उछालकर अचानक ब्रेक मारा। जिससे ट्रैक्टर के बायीं ओर बैठे धर्मेन्द्र नीचे गिर गए और ट्रैक्टर के बड़े पहिये के नीचे दब गए। हादसे में उन्हें पेट, गुप्तांग, जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर प्रधान आरक्षक गिरधर राम पटेल ने मौके पर पहुंचकर शव पंचनामा कार्यवाही की। परिजनों व गवाहों के कथन एवं घटनास्थल निरीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी बागबाहरा भेजा गया।

प्रकरण में प्रथम दृष्टया ट्रैक्टर चालक की लापरवाही सामने आने पर पुलिस ने बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

बागबाहरा पुलिस की कार्रवाई : युवक से 230 ग्राम गांजा जब्त, गिरफ्तार

बागबाहरा पुलिस की कार्रवाई : युवक से 230 ग्राम गांजा जब्त, गिरफ्तार

 

बागबाहरा/महासमुंद। थाना बागबाहरा पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 230 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 12 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के पास से नगदी 500 रुपये तथा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित नोटिस भी जब्त किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 अगस्त की रात करीब 11:10 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि बागबाहरा वार्ड नंबर 15 रावणभाठा निवासी रवि मांझी पिता प्रेम मांझी (उम्र 27 वर्ष) अपने घर के सामने हरे रंग की झिल्ली में गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर थाना बागबाहरा के उप निरीक्षक शिवकुमार प्रसाद स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से हरे रंग की झिल्ली में 230 ग्राम गांजा, नगदी 500 रुपये और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित नोटिस मिले। मौके पर ही तराजू बुलाकर गवाहों की उपस्थिति में गांजे का वजन कराया गया, जो 230 ग्राम निकला।

आरोपी से पूछताछ में उसने गांजे के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने गांजे और नगदी रकम को जप्त कर पंचनामा तैयार किया तथा आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (B) II (A) के तहत गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई है। पुलिस ने बताया कि जब्त गांजे का सेम्पल सील कर सुरक्षित रखा गया है और आरोपी के खिलाफ असल अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।