बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम में शिशु रोग विभाग का विशेष कार्यक्रम, 31 अगस्त से मिलेगी नई सुविधाएँ

 

बसना (महासमुंद)। बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए अब क्षेत्रवासियों को बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में शिशु रोग विभाग की उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. साँवर अग्रवाल 31 अगस्त 2025, सुबह 11 बजे से उपलब्ध रहेंगे। यहाँ नवजात शिशुओं एवं बच्चों के लिए विशेष आईसीयू, पूर्ण टीकाकरण की सुविधा तथा गंभीर व जटिल बीमारियों का संपूर्ण इलाज और ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में अत्याधुनिक 96 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन, डिजिटल एक्स-रे, USG और EEG जैसी जांच सुविधाएँ मौजूद हैं। इसके साथ ही किफायती दरों पर इलाज उपलब्ध रहेगा तथा राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को भी उपचार की सुविधा दी जाएगी। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना जिला महासमुंद में अब बच्चों के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
संपर्क : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम में शिशु रोग विभाग का विशेष कार्यक्रम, 31 अगस्त से मिलेगी नई सुविधाएँ

 

बसना (महासमुंद)। बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए अब क्षेत्रवासियों को बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में शिशु रोग विभाग की उन्नत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. साँवर अग्रवाल 31 अगस्त 2025, सुबह 11 बजे से उपलब्ध रहेंगे। यहाँ नवजात शिशुओं एवं बच्चों के लिए विशेष आईसीयू, पूर्ण टीकाकरण की सुविधा तथा गंभीर व जटिल बीमारियों का संपूर्ण इलाज और ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में अत्याधुनिक 96 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन, डिजिटल एक्स-रे, USG और EEG जैसी जांच सुविधाएँ मौजूद हैं। इसके साथ ही किफायती दरों पर इलाज उपलब्ध रहेगा तथा राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों को भी उपचार की सुविधा दी जाएगी। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना जिला महासमुंद में अब बच्चों के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
संपर्क : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

छत्तीसगढ़/ सांप ने चार मासूमों को कर दिया अनाथ, जमीन पर सो रहे पति-पत्नी को डस लिया

छत्तीसगढ़/ सांप ने चार मासूमों को कर दिया अनाथ, जमीन पर सो रहे पति-पत्नी को डस लिया

 

छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बसकर में सर्पदंश से दंपती की मौत हो गई। पति-पत्नी, चार बच्चों के साथ जमीन पर सो रहे थे। आधी रात के बाद वे उठे थे। उसी दौरान सांप नजर आने पर दोनों ने उसे मार दिया था। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और दोनों ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम बसकर में तुलेश्वर गोंड (40), पत्नी नीता (38) और चार बच्चों के साथ रहता था। परिवार में लकवाग्रस्त पिता भी है। गुरुवार की रात दंपती भोजन कर चारों बच्चे के साथ जमीन पर सो रहे थे। रात लगभग दो बजे इनकी नींद खुली तो बिस्तर के पास एक सांप नजर आया। दंपती ने उसे मार दिया तथा घर के कोने में ही रख दिया। फिर दोनों सो गए।

अस्पताल जाने के लिए नहीं मिली गाड़ी, करवाया झाड़-फूंक

एक-डेढ़ घंटे बाद पत्नी को बेचैनी होने लगी। वह हड़बड़ा कर उठी। पति को भी जगाया। तत्काल अस्पताल जाने के बजाय उन्होंने परिचितों के माध्यम से झाड़ फूंक कराना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे पत्नी की हालत और बिगड़ने लगी। अस्पताल ले जाने वाहन की व्यवस्था भी नहीं हो रही थी। सुबह तक पति का चेहरा भी सूज गया था। इससे स्पष्ट था कि दोनों को विषैले सर्प ने डंस लिया है।

पति ने अस्पताल में तोड़ा दम

सुबह लगभग 11 बजे दंपती को एंबुलेंस से भैयाथान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां जांच के बाद महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति की गंभीर हालत को देखते हुए सूरजपुर जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। वहां उपचार के बाद भी पति की जान नहीं बच सकी। पति ने भी दम तोड़ दिया। देर शाम दोनों का शव घर पहुंचा। घटना से गांव में शोक है।

पीछे छोड़ गए 4 बच्चे और बीमार पिता

दुखद पहलू यह है कि परिवार में बुजुर्ग और चार छोटे-छोटे बच्चे रह गए हैं। उनके समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। माता-पिता की मौत से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में ही मृतक का एक भाई रहता है। अब उसी के ऊपर बच्चों के लालन – पालन की जिम्मेदारी आ गई है। मृत दंपती का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

इस इलाके में सर्पदंश की घटना आम

उत्तर छत्तीसगढ़ में जमीन पर सोने के दौरान सर्पदंश की सर्वाधिक घटनाएं होती हैं। इसलिए लगातार समझाइश दी जा रही है कि जमीन पर न सोएं। खाट पर मच्छरदानी लगाकर सोने से सर्पदंश की संभावना कम हो जाती है। सर्पदंश की घटना के बाद तत्काल मरीज को अस्पताल ले जाना चाहिए। झाड़फूंक के कारण मरीज की तबीयत और खराब हो जाती है। विलंब से अस्पताल पहुंचने पर जान जाने का खतरा रहता है।

Raipur Crime: पति को चरित्र पर था शक, तीज मनाकर मायके से लौटी पत्नी की हत्या

Raipur Crime: पति को चरित्र पर था शक, तीज मनाकर मायके से लौटी पत्नी की हत्या

 

रायपुर : देश-प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। ऐसे ही रायपुर में एक पति ने अपनी पत्नी का चरित्र खराब होने के शक में हत्या कर दी। अभनपुर थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते बच्चों के सामने ही उसकी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मुकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अभनपुर निवासी मुकेश सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। उसका पिता कृष्ण कुमार सेन सैलून की दुकान चलाता है। बताया गया कि 27 अगस्त की रात मुकेश की पत्नी प्रियंका सेन तीजा मनाकर मायके से लौटी थी। रात करीब 10 बजे खाना परोसते समय पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इस दौरान मुकेश ने पत्नी पर चरित्र को लेकर आरोप लगाए और गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच गुस्से में आकर उसने अचानक लोहे की राड से पत्नी के सिर पर वार कर दिया।

वार लगते ही प्रियंका जमीन पर गिर गई और लहूलुहान हो गई। मां को खून से लथपथ देखकर बच्चे जोर-जोर से रोने लगे। शोर सुनकर पिता कृष्ण कुमार सेन कमरे में पहुंचे तो आरोपित बेटे ने उन पर भी राड से हमला कर दिया, जिससे उन्हें हाथ और आंख के पास चोटें आईं। परिवार के लोगों ने घायल प्रियंका को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 28 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

चाकू लेकर डराने-धमकाने वाले चार गिरफ्तार

दुर्ग सिटी कोतवाली और मोहन नगर थाना अंतर्गत अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को धारदार चाकू लेकर डराने धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपितों को घेराबंदी कर पकड़ा और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपितों के कब्जे से धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।

कोतवाली पुलिस दुर्ग को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बैजनाथ पारा जाने वाले मार्ग पर खाली प्लाट के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपित ने अपना नाम डेहरालाल साहू (34) निवासी शास्त्री चौक दुर्ग बताया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू बरामद किया है।

इसी तरह गंजपारा हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति आने जाने वाले लोगों को धारदार चाकू लेकर डरा धमका रहा था। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को भी घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपित का नाम धीरज कुमार ठाकुर निवासी मुकुंद भवन डिपरा पारा दुर्ग बताया गया है। पुलिस ने उक्त आरोपित के कब्जे से भी चाकू बरामद किया है।

इसी तरह मोहन नगर थाना अंतर्गत सिकोला बस्ती क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर घूम रहे सिकोला बस्ती निवासी योगेश मरकाम को भी गिरफ्तार किया है। आरोपित योगेश चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था। इसी तरह से बीडी कालोनी बुद्ध बिहार के पास तुलेश कुमार उर्फ मोटू नामक व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित बजरंग पारा उरला का रहने वाला है।

बागबाहरा में घर में घुसकर चोरी, पीड़ित को धक्का देकर फरार हुआ अज्ञात चोर

बागबाहरा में घर में घुसकर चोरी, पीड़ित को धक्का देकर फरार हुआ अज्ञात चोर

 

बागबाहरा। थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 फूलवारी पारा में बीती रात चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार फिरोज कुरैशी पिता स्व. महमूद कुरैशी (उम्र 54 वर्ष) अपने घर पर 06 अगस्त की रात खाना खाकर सो रहे थे। रात्रि करीब 1 बजे एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और बिजली बोर्ड में लगे चार्जर को निकालने का प्रयास कर रहा था।

चार्जर निकालते समय आवाज आने से फिरोज कुरैशी की नींद खुल गई। उन्हें जागा देख आरोपी भागने लगा। पीछा करने की कोशिश करने पर उसने फिरोज को धक्का दे दिया, जिससे वे जमीन पर गिर गए और आरोपी मौके से फरार हो गया।

कमरे में जाकर देखने पर पीड़ित ने पाया कि सिरहाने रखा सैमसंग कंपनी का की-पैड मोबाइल (कीमत 500 रुपये), टायटन कंपनी की घड़ी (कीमत 500 रुपये) एवं मोबाइल चार्जर (कीमत 100 रुपये) चोरी हो चुके थे। इस प्रकार कुल 1100 रुपये मूल्य का सामान अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया।

घटना की जानकारी पीड़ित ने अपनी पड़ोसन पूर्णिमा उर्फ बुगली को दी। मामले में पुलिस ने धारा 305-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद/खल्लारी में करंट से मौत, जांच में सामने आया अवैध हुकिंग का मामला

महासमुंद/खल्लारी में करंट से मौत, जांच में सामने आया अवैध हुकिंग का मामला

 

महासमुंद/ थाना खल्लारी से मिली जानकारी के अनुसार, मर्ग क्रमांक 43/25 धारा 194 BNSS की जांच में यह तथ्य सामने आया कि ग्राम निवासी जगन्नाथ साहू की मृत्यु 29 मई 2025 को करंट लगने से हुई।

जांच में गवाह मदन लाल साहू, उत्तम साहू, खेलन साहू व हरिश साहू के कथन तथा विद्युत विभाग खल्लारी की रिपोर्ट के आधार पर पाया गया कि मृतक शाम लगभग 5 से 6 बजे के बीच अपने पुत्र देवेश साहू (उम्र 9 वर्ष) के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान स्टेन पंखे की चपेट में आने से दोनों को करंट लगा। घटना में देवेश साहू दूर जाकर गिर गया जबकि पंखा मृतक जगन्नाथ साहू के पैर के संपर्क में आने से उन्हें गंभीर करंट झटका लगा।

करंट लगने से मृतक बेहोश होकर गिर पड़ा। डायल 108 की मदद से उसे इलाज हेतु महासमुंद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विद्युत विभाग की जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक द्वारा 3 से 4 फेस निम्न दाब लाइन से अवैध डायरेक्ट हुकिंग कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था, जो कि विद्युत चोरी को दर्शाता है।

इसी आधार पर मृतक जगन्नाथ साहू के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

यह घटना न केवल बिजली चोरी के खतरों को उजागर करती है, बल्कि इससे जुड़ी लापरवाही जानलेवा भी साबित हो सकती है।

बलौदा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : जगन्नाथ मंदिर के पास दो आरोपी धारदार हथियार सहित गिरफ्तार

बलौदा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : जगन्नाथ मंदिर के पास दो आरोपी धारदार हथियार सहित गिरफ्तार

 

बलौदा (महासमुंद)। थाना बलौदा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सलडीह में सार्वजनिक स्थल पर हथियार लहराकर लोगों को डरा–धमका रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 अगस्त 2025 को दोपहर लगभग 12 बजे थाना बलौदा में पदस्थ सउनि सनातन बेहरा को सूचना मिली कि ग्राम सलडीह के अभिमन्यु उर्फ जितेन्द्र भोई पिता डोलामणी भोई (उम्र 25 वर्ष) एवं हरिबन्धु धवल पिता मंगन धवल (उम्र 33 वर्ष) धारदार हथियार लेकर जगन्नाथ मंदिर के पास आम गली में लोगों को धमका रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम हमराह प्र.आर. रघुमणी भगत, आर.क्र. विभिषण टंडन एवं आर.क्र. महेन्द्र कोसरे के साथ मौके पर पहुँची। ग्राम के दयानंद पटेल एवं चुड़ामणी मेहेर को धारा 179 BNSS के तहत नोटिस देकर कार्यवाही में सहयोग लिया गया।

मौके पर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर अभिमन्यु भोई के कब्जे से लोहे का धारदार कत्ता एवं हरिबन्धु धवल के पास से लोहे का धारदार तब्बल बरामद किया गया। दोनों आरोपियों से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन प्रस्तुत न करने पर हथियारों को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।

दोनों आरोपियों को क्रमशः 13:20 एवं 13:30 बजे गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।

थाना बलौदा पुलिस की इस कार्रवाई से ग्राम में शांति और सुरक्षा की स्थिति कायम रही।

महासमुंद : आदि कर्मयोगी अभियान : ग्राम सचिवों हेतु उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न आदि कर्मयोगी अभियान में पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका – श्री नंदनवार

महासमुंद : आदि कर्मयोगी अभियान : ग्राम सचिवों हेतु उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न आदि कर्मयोगी अभियान में पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका – श्री नंदनवार

महासमुंद/जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी अभियान आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में ग्राम सचिवों के लिए जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अभियान के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एवं दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही कार्यक्रम में योजना के उद्देश्य, कार्य का तरीका एवं परिणाम के सम्बन्ध में आवश्यक चर्चा भी किया गया। उन्मुखीकरण कार्यक्रम में जिले के पांचों जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं समस्त ग्राम के सचिव मौजूद थे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने कहा कि सभी सचिव इस अभियान हेतु अपने ग्राम के नोडल अधिकारी के रूप में काम करेंगे एवं सेवा प्रदायगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्त विभागों के साथ मिलकर अभिसरण की भावना से ग्रामों का विकास किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

अभियान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए आदिवासी विकास विभाग से मास्टर ट्रेनर श्री निलेश खांडे ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर एक ऐसे लीडरशिप टीम तैयार करना है जो अपने ग्राम के मूलभूत आवश्यकताओं को शासन तक उचित तरीके से रख पाएं।

जिससे शासन-प्रशासन उसे सही तरीके से पूरा कर पाए, साथ ही सभी योजनाओं का लाभ अंतिम मील तक संतृप्त हो सके। इस अभियान के लिए महत्वपूर्ण कड़ी में आदि सेवा केंद्र है जो सभी धरती-आबा योजना अंतर्गत चयनित 308 ग्रामो में स्थापित किये जाएंगे। जिसके अंतर्गत एक सिंगल विंडो का संचालन ग्राम सचिव एवं रोजगार सहायक के माध्यम से किया जाएगा, जहाँ ग्रामीणों को अपने समस्या का समाधान मिल सके।

छत्तीसगढ़/परीक्षा से एक दिन पहले एमबीबीएस छात्र ने लगाई फांसी, 4 साल से एक ही क्लास में था

छत्तीसगढ़/परीक्षा से एक दिन पहले एमबीबीएस छात्र ने लगाई फांसी, 4 साल से एक ही क्लास में था

 

छत्तीसगढ़ के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (स्व. बलिराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मेकाज) में पढ़ाई कर रहे कानपुर के एक एमबीबीएस छात्र ने परीक्षा से ठीक एक दिन पहले फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र पिछले चार साल से लगातार बैक आने की वजह से परेशान था और डिप्रेशन में चल रहा था।

मृतक छात्र की पहचान 36 वर्षीय ज्ञानेन्द्र मिश्रा के रूप में हुई है, जो कानपुर के कल्याणपुर आवास विकास, अंबेडकरपुरम सेक्टर-6 का रहने वाला था। वह 2022 बैच का एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। परिवार में मां विनेश मिश्रा और बड़ा भाई सतेंद्र मिश्रा हैं। पिता अशोक कुमार मिश्रा का निधन 2005 में हो गया था।

भाई से बोला- “हार्ट में दिक्कत है”

गुरुवार रात बड़े भाई से फोन पर बातचीत के दौरान ज्ञानेन्द्र ने कहा कि उसे दिल में तकलीफ महसूस हो रही है। भाई ने चेकअप कराने की सलाह दी, लेकिन उस बातचीत से किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। शुक्रवार सुबह कॉलेज प्रबंधन ने परिवार को आत्महत्या की सूचना दी।

दीपावली पर ही जताया था दर्द

परिवार और दोस्तों के मुताबिक, पिछले साल दीपावली पर घर जाते समय उसने अपनी आलमारी बेच दी थी और कहा था- “अब मैं यहां नहीं आऊंगा, पढ़ाई नहीं हो पा रही है।” हालांकि घरवालों ने उसे समझाया कि एमबीबीएस का मौका आसानी से नहीं मिलता, मेहनत कर लो तो जिंदगी बन जाएगी। इसी वजह से वह दोबारा कॉलेज लौट आया था।

दोस्तों ने बताया- अकेले रहते थे, बेचैन थे

सहपाठियों का कहना है कि घटना की रात वे गणेश जी का प्रसाद देने उसके कमरे पहुंचे थे। उस समय ज्ञानेन्द्र अकेले पढ़ाई कर रहा था और काफी बेचैन नजर आ रहा था। कॉलेज के दो साथी जहां फाइनल ईयर में पहुंच चुके थे, वहीं वह अब भी पहले वर्ष में फंसा हुआ था। इसी वजह से वह दोस्तों से कट गया था।

परिवार का बयान

भाई सतेंद्र मिश्रा ने बताया कि ज्ञानेन्द्र तीन साल से लगातार बैक की वजह से परेशान था, लेकिन मां और परिवार ने कभी उस पर दबाव नहीं बनाया। हमेशा उसे मोटिवेट किया कि पढ़ाई जारी रखे। इसके बावजूद वह हताश हो गया।

छत्तीसगढ़/ नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, कुर्सी में भरने लगे खर्राटे, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़/ नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर, कुर्सी में भरने लगे खर्राटे, वीडियो वायरल

 

छत्तीसगढ़/कोरबा करतला विकासखंड के सरकारी स्कूल के हेड मास्टर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे। नशा इतना अधिक था कि स्कूल पहुंचने के बाद वह कार्यालय में मेज पर ही खर्राटे भरते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

सो रहे हेडमास्टर कई बार आवाज देने पर भी नहीं जागे। जब उनकी नींद टूटी तो वे न ही जिला कलेक्टर का नाम बता सके और न ही मुख्यमंत्री का। ऐसे ही लापरवाह शिक्षकों के कारण अब बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। ग्राम पंचायत जरवे के शासकीय प्राथमिक शाला में 46 बच्चे अध्यनरत है। शुक्रवार सुबह एक कक्षा में शिक्षक देव प्रसाद बर्मन पढ़ा रहे थे।

प्रधानमंत्री का भी नाम नहीं बता सके हेडमास्टर

वहीं दूसरी ओर हेड मास्टर चंद्रपाल पैकरा शराब के नशे में धुत होकर कार्यालय में सोते नजर आए। पूरी घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शिक्षक अपनी टेबल पर सोते हुए नजर आ रहा। जब उनसे जगाकर अंग्रेजी में ब्यूटीफुल की स्पेलिंग पूछा गया तो उन्होंने उनकी अंग्रेजी कमजोर होने की बात कही। इसके बाद न ही वे कलेक्टर, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का नाम ठीक से बता सके।