Cg: राजिम मेला को मिलेगा नया रूप: 20 करोड 23 लाख की लागत से विकसित होंगे स्नान घाट, प्लेटफार्म और आरती स्थल

Cg: राजिम मेला को मिलेगा नया रूप: 20 करोड 23 लाख की लागत से विकसित होंगे स्नान घाट, प्लेटफार्म और आरती स्थल

छत्तीसगढ़ शासन के जलसंसाधन विभाग द्वारा गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड स्थित प्रसिद्ध राजिम मेला के विकास हेतु 20 करोड़ 23 लाख 50 हजार रुपये की द्वितीय पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि महानदी तट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक आयोजन के बेहतर प्रबंधन के लिए मंजूर की गई है।

इस परियोजना के तहत 480 मीटर लंबाई में स्नान प्लेटफार्म, गंगा आरती घाट, शाही स्नान कुण्ड और सीढ़ियों का निर्माण किया जाएगा, जो चौबेबांचा पुल तक फैला होगा। यह राशि राज्य योजना के बजट शीर्ष ‘महानदी परियोजना‘ के अंतर्गत खर्च की जाएगी।

राज्य शासन का उद्देश्य राजिम मेले को और अधिक सुव्यवस्थित तथा श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाना है। इस दिशा में यह विकास कार्य एक महत्वपूर्ण कदम है। शासन का प्रयास है कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे को सशक्त किया जाए, जिससे राज्य की सांस्कृतिक विरासत को और अधिक समृद्ध किया जा सके।

 

महासमुंद/बागबाहरा ब्लॉक में सुपर 40 संस्था द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कमर कसी

महासमुंद/बागबाहरा ब्लॉक में सुपर 40 संस्था द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए कमर कसी

महासमुंद/बागबाहरा नवोदय एवं प्रयास प्रवेश परीक्षा पूर्व तैयारी हेतु आयोजित परीक्षा में 850 विद्यार्थियों की सहभागिता पिछले सत्र में 40 विद्यार्थियों का हुआ था चयन  बच्चों को बेहतर प्रतियोगी वातावरण उपलब्ध कराने और परीक्षा की बारीकियों से अवगत कराने बागबाहरा विकासखण्ड में शिक्षा विभाग द्वारा अभिनव पहल की जा रही है।

जिसके अंतर्गत इस वर्ष भी सुपर 40 संस्था द्वारा नवोदय प्रवेश परीक्षा एवं प्रयास प्रवेश परीक्षा पूर्व तैयारी हेतु प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विकासखंड बागबाहरा सहित अन्य विकासखंडों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रयास प्रवेश हेतु 450 तथा नवोदय प्रवेश हेतु 400 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक परीक्षा दी। इस परीक्षा के आधार पर संस्था में सत्र 2025-26 हेतु 40-40 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा जिन्हें ग्रीष्मकालीन अवकाश में निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों का अध्यापन सत्र 15 अगस्त पश्चात प्रारंभ होगा। विगत वर्ष 40 बच्चों का चयन हुआ था। जिसमें 02 नवोदय में एवं 38 बच्चों का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन हुआ था। संस्था की सफलता से प्रभावित होकर अभिभावकों ने इस परीक्षा को अपने पाल्यों हेतु विशेष अवसर के रूप में देखा।

इसी क्रम में पीएम श्री सेजेस विद्यालय बागबाहरा में प्रवेश हेतु विशेष टेस्ट का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में न केवल बागबाहरा अपितु अन्य विकासखंडों से भी पांचवी एवं आठवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें शासकीय एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा श्री उमेश कुमार साहू ने संस्था के प्रयासों का प्रशंसा करते हुए कहा कि सुपर 40 जैसी पहल ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा एवं प्रतिस्पर्धी वातावरण देकर नवोदय एवं प्रयास जैसी संस्थाओं में प्रवेश हेतु सक्षम बनाती हैं। उन्होंने कहा कि सफलता शिक्षकों के मार्गदर्शन के साथ अभिभावकों के सहयोग एवं घर के वातावरण पर भी निर्भर करती है।

उन्होंने अभिभावकों से घर में अध्ययन हेतु अनुकूल वातावरण निर्मित करने, समय पर अध्ययन के लिए प्रेरित करने एवं मोबाइल जैसे व्यर्थ साधनों से बच्चों को दूर रखने की अपील की। उन्होंने सुपर 40 के शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से अनेक विद्यार्थियों ने नवोदय एवं प्रयास में सफलता प्राप्त की है। सुपर 40 का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सशक्त करना है।आज आयोजित टेस्ट से यह स्पष्ट हुआ कि ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थी इस पहल से लाभान्वित हो रहे हैं।सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामता डे ने बताया कि सुपर 40 बागबाहरा निःशुल्क संचालित संस्था है जो समर्पित शिक्षकों द्वारा ग्रामीण विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय एवं प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की तैयारी हेतु मार्गदर्शन प्रदान कर रही है।आयोजन में पालक एवं विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे,जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रेखराज शर्मा सहायक संचालक द्वय (शिक्षा) सतीश नायर, नंदकिशोर सिन्हा,बीईओ केके वर्मा,एसएमडीसी अध्यक्ष संजय मालवे ने संस्था की सराहना की। सुपर 40 के संयोजक हीरासिंग नायक ने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन एवं नियमित अध्ययन के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि सफलता कठिन परिश्रम एवं उचित मार्गदर्शन पर आधारित है। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों से बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु निरंतर प्रयासरत रहने का आग्रह किया।

यह आयोजन सुपर 40 संस्था की प्रतिबद्धता एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे समर्पित प्रयासों का प्रतीक है। इस अवसर पर शिक्षक प्रकाश बघेल, मोहिंदर पांडे, गजानंद दीवान ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं एवं कोचिंग का लाभ लेने का आग्रह किया। परीक्षा संचालन में शिक्षक अनिल चक्रधारी, केदार साहू, कुलदीप साहू, रश्मि शर्मा, धीरज तिवारी, सुभाष चंद्राकर, राजेंद्र साहू, दौलत दीवान, प्रेमचंद डडसेना, लोकनाथ रैदास, राजकुमार चंद्राकर, जगदेव साहू, छोटू निषाद, रहमान खान एवं परस ठाकुर का विशेष सहयोग रहा। परीक्षा के सफल आयोजन पर संयोजक हीरासिंग नायक ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

महासमुंद/जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने पदभार ग्रहण किया

महासमुंद/जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार ने पदभार ग्रहण किया

 

महासमुंद/ जिला पंचायत के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत रमेश नंदनवार (आईएएस) बैच 2020 ने आज पूर्वाह्न में जिला पंचायत महासमुंद में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक ने उन्हें कार्यभार सौंपा। ज्ञात है कि श्री नंदनवार भारतीय प्रशासनिक सेवा 2020 के अधिकारी है, इसके पूर्व वे महासमुंद जिले के सरायपाली अनुविभाग में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के रूप में एवं बीजापुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदस्थ थे।

श्री नंदनवार ने कार्यभार ग्रहण करते ही जिला पंचायत के विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति, साफ-सफाई, फाईलों का सुव्यवस्थित रख-रखाव के लिए निर्देश दिए। उन्होंने स्टाफ का परिचय लेते हुए कामकाज की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत परिसर में आयोजित आकांक्षा हाट का अवलोकन भी किया। उन्होंने महिला समूह द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों के संबंध में जानकारी लेते हुए मार्केटिंग और ब्रांडिंग के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान निवर्तमान सीईओ श्री एस. आलोक भी मौजूद थे।

महासमुंद/नयारावण भाठा में गाली गलौच व मारपीट का मामला दर्ज: युवक ने रास्ते में रोककर की बदसलूकी, जान से मारने की दी धमकी

महासमुंद/नयारावण भाठा में गाली गलौच व मारपीट का मामला दर्ज: युवक ने रास्ते में रोककर की बदसलूकी, जान से मारने की दी धमकी

 

महासमुंद। वार्ड क्रमांक 30 नयारावण भाठा निवासी एक युवक के साथ रास्ते में गाली-गलौच कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाना महासमुंद में शिकायत दर्ज कराई है।

 

पीड़ित युवक ने बताया कि वह बीए तक शिक्षित है और पेंटिंग का कार्य करता है। दिनांक 3 अगस्त 2025 को वह शिवालिया पार्क स्थित पुष्पेन्द्र चन्द्राकर के निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रात करीब 9 बजे अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह कृष्णा मंदिर के पास पुष्पेन्द्र चन्द्राकर के घर के सामने पहुँचा, तभी वहां पहले से मौजूद सिद्धू सेन्द्रे गली में गाली गलौच कर रहा था।

 

पीड़ित ने बताया कि जैसे ही सिद्धू ने उसे देखा, वह उससे पैसे की मांग करने लगा। जब उसने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे अश्लील गालियाँ दी और “पैसा नहीं देगा मादरचोद” कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने अपने पास रखी किसी नकली वस्तु से पीड़ित के दाहिने पैर पर वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई है।

 

घटना को विनोद कुमार साहू एवं संतोष सोनवानी ने देखा और बीच-बचाव भी किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बागबाहरा/मनबाय गांव में अवैध शराब पिलाने की सुविधा दे रहा था युवक, पुलिस ने की कार्यवाही

बागबाहरा/मनबाय गांव में अवैध शराब पिलाने की सुविधा दे रहा था युवक,  पुलिस ने की कार्यवाही

 

थाना बागबाहरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम मनबाय में एक युवक द्वारा अपने घर के सामने आम लोगों को शराब पीने-पिलाने की सुविधा देने की जानकारी पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।

 

प्रधान आरक्षक की अगुवाई में पुलिस टीम आरक्षक क्रमांक 286 के साथ शासकीय वाहन (क्रमांक CG 03 8938) में रवाना हुई। रास्ते में धान मंडी बागबाहरा के पास से गवाह अशोक बघेल एवं रूपेश टंडा को साथ लेकर बताये गए स्थान पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर मौके पर शराब पी रहे लोग भाग खड़े हुए, किन्तु एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

 

पूछताछ में उसने अपना नाम सुभाष सतनामी पिता रमेशर सतनामी (उम्र 28 वर्ष), निवासी ग्राम मनबाय, थाना बागबाहरा बताया। पूछताछ में आरोपी ने शराब बेचना नहीं बल्कि केवल शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना स्वीकार किया।

 

पुलिस ने मौके से गवाहों के समक्ष एक लीटर क्षमता वाली पानी की बोतल में रखी लगभग 90 एमएल महुआ शराब (कीमत ₹35), शराब की गंध युक्त प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास, तथा दो पानी के पाउच (कीमत ₹4) सहित कुल ₹39 की सामग्री जब्त की।

 

आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36 (C) के तहत अपराध पाया गया। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां मामला जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर उसे जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।

Cg: रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया विधानसभा भवन – मुख्यमंत्री श्री साय

रchhatisgrah: रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया विधानसभा भवन – मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण विधानसभा भवन निर्माण कार्य अंतिम चरण में, निर्धारित समय पर होगा विधिवत लोकार्पण

नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का कार्य तीव्र गति से अपने अंतिम चरण में पहुँच रहा है। आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने विधानसभा भवन स्थल पर पहुँचकर निर्माणकार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा, सितम्बर 2025 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि राज्योत्सव (1 नवम्बर) के अवसर पर इसे जनता को समर्पित किया जा सके।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का यह रजत जयंती वर्ष है, जिसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नवीन विधानसभा भवन का निर्माण कार्य अब पूर्णता की ओर अग्रसर है। रजत जयंती वर्ष पर राज्य को एक नया, भव्य विधानसभा भवन प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को राज्योत्सव कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया है, और उनके करकमलों से इस नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण प्रस्तावित है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नए विधानसभा भवन का निर्माण अब अंतिम चरण में पहुँच चुका है। आज विधानसभा सदन, विधानसभा अध्यक्ष का कक्ष, मुख्यमंत्री का कक्ष तथा सम्पूर्ण परिसर का अवलोकन कर निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया गया। निर्धारित समय पर नवीन विधानसभा भवन का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा।

नवीन विधानसभा भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं का समुचित समावेश किया गया है। भवन में तीन प्रमुख विंग निर्मित किए जा रहे हैं – विंग-ए में विधानसभा सचिवालय, विंग-बी में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय सहित विधानसभा सदन व सेंट्रल हॉल, तथा विंग-सी में उप मुख्यमंत्रियों एवं अन्य मंत्रियों के कार्यालय स्थित होंगे।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि नया विधानसभा भवन केवल एक शासकीय संरचना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक भव्यता एवं वैभव का प्रतीक बनेगा।

52 एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित यह नवीन विधानसभा भवन आधुनिक तकनीकी विशेषताओं और सांस्कृतिक सौंदर्य से युक्त एक भव्य परिसर होगा। सदन में 200 विधायकों के बैठने की क्षमता के साथ-साथ 500 दर्शकों की क्षमता वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम भी होगा। परिसर में 700 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है तथा दो प्रस्तावित सरोवर, प्रत्येक डेढ़ एकड़ क्षेत्र में, विकसित किए जाएँगे। निर्माण पूर्ण होने के पश्चात यह भवन न केवल छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगा, बल्कि देशभर में अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली और उन्नत सुविधाओं के कारण एक मिसाल के रूप में स्थापित होगा।

निरीक्षण के दौरान श्री अजय जामवाल, श्री पवन साय, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी उपस्थित थे।

 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻सोमवार, ०४ अगस्त २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:५७

सूर्यास्त: 🌅 ०७:०९

चन्द्रोदय: 🌝 १५:२२

चन्द्रास्त: 🌜२५:२१

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: ⛈️ वर्षा

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 श्रावण

पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 दशमी (११:४१ से एकादशी)

नक्षत्र 👉 अनुराधा (०९:१२ से ज्येष्ठा)

योग 👉 ब्रह्म (०७:०५ से इन्द्र)

प्रथम करण 👉 गर (११:४१ तक)

द्वितीय करण 👉 वणिज (२४:३१ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 कर्क

चंद्र 🌟 वृश्चिक

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५६ से १२:५०

अमृत काल 👉 २५:४७ से २७:३२

सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०५:३७ से ०९:१२

रवि योग 👉 पूरे दिन

विजय मुहूर्त 👉 १४:३८ से १५:३२

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०८ से १९:२९

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०८ से २०:११

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०२ से २४:४४

राहुकाल 👉 ०७:१९ से ०९:००

राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम

यमगण्ड 👉 १०:४१ से १२:२३

दुर्मुहूर्त 👉 १२:५० से १३:४४

होमाहुति 👉 शुक्र (०९:१२ से शनि)

दिशा शूल 👉 पूर्व

नक्षत्र शूल 👉 पूर्व (०९:१२ से)

अग्निवास 👉 आकाश

भद्रावास 👉 स्वर्ग (२४:३१ से)

चन्द्र वास 👉 उत्तर

शिववास 👉 सभा में (११:४१ से क्रीड़ा में)

☄चौघड़िया विचार

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – अमृत २ – काल ३ – शुभ ४ – रोग ५ – उद्वेग ६ – चर

७ – लाभ ८ – अमृत

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – चर २ – रोग३ – काल ४ – लाभ५ – उद्वेग ६ – शुभ

७ – अमृत ८ – चर

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

उत्तर-पश्चिम (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

श्रावण चतुर्थ सोमवार व्रत, विवाहादि मुहूर्त (केवल हिमाचल, हरियाणा, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर के लिये) कर्क-सिंहल० (प्रातः ०५:५७ से ०९:१२ तक), गृहप्रवेश मुहूर्त प्रातः ०५:५७ ०७:३४ तक, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त+वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः ०९:१३ से १०:५३ तक, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त दोपहर १२:३६ से १२:५९ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज ०९:१२ तक जन्मे शिशुओ का नाम अनुराधा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ने) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (नो, या, यी, यू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

कर्क – २८:१७ से ०६:३९,सिंह – ०६:३९ से ०८:५८

कन्या – ०८:५८ से ११:१६,तुला – ११:१६ से १३:३६

वृश्चिक – १३:३६ से १५:५६,धनु – १५:५६ से १७:५९

मकर – १७:५९ से १९:४०,कुम्भ – १९:४० से २१:०६

मीन – २१:०६ से २२:३०,मेष – २२:३० से २४:०३+

वृषभ – २४:०३+ से २५:५८+,मिथुन – २५:५८+ से २८:१३+

पञ्चक रहित मुहूर्त

चोर पञ्चक – ०५:३७ से ०६:३९,शुभ मुहूर्त – ०६:३९ से ०८:५८

रोग पञ्चक – ०८:५८ से ०९:१२

शुभ मुहूर्त – ०९:१२ से ११:१६

मृत्यु पञ्चक – ११:१६ से ११:४१

अग्नि पञ्चक – ११:४१ से १३:३६,शुभ मुहूर्त – १३:३६ से १५:५६

रज पञ्चक – १५:५६ से १७:५९,शुभ मुहूर्त – १७:५९ से १९:४०

चोर पञ्चक – १९:४० से २१:०६,शुभ मुहूर्त – २१:०६ से २२:३०

शुभ मुहूर्त – २२:३० से २४:०३+,

चोर पञ्चक – २४:०३+ से २५:५८+

शुभ मुहूर्त – २५:५८+ से २८:१३+

रोग पञ्चक – २८:१३+ से २९:३८+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन भी आप किसी ना किसी कारण से परेशान रहेंगे। सेहत आज भी प्रतिकूल रहेगी लेकिन कल की अपेक्षा में थोड़ा सुधार अवश्य आएगा। व्यवसाय की स्थिति भी दयनीय रहेगी दैनिक खर्च निकालने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग को प्रसन्न रखने में असफल रहेंगे भाग्य साथ ना देने के कारण दिन भर की भागदौड़ व्यर्थ जाएगी। लेकिन बेरोजगार लोग आज प्रयास करने में कमी ना रखें शीघ्र ही किसी रोजगार से जुड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण उथल-पुथल रहेगा घरेलू कार्य सुलझने की जगह और अधिक उलझेंगे। भाई बंधुओ में आत्मीयता की कमी रहेगी। बुजुर्गो का सहयोग मिलने से कुछ राहत अनुभव करेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन शुभ फलदायी है आज आप दिन के आरंभ में अपने कार्यो के प्रति लापरवाही करेंगे परन्तु धीरे धीरे व्यस्तता बढ़ने के साथ ही कार्य शैली में निखार आएगा मानसिक रूप से चंचल भी रहेंगे महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में दुविधा होगी इसलिये किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें धन लाभ आज अचानक होगा दुबे धन की प्राप्ति भी हो सकती है। व्यवसायी वर्ग मेहनत का उचित फल मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आज आपके ऊपर कोई आरोप भी लग सकता है जिससे परिवार में गलतफहमी पनपेगी परिजन आपकी बातों पर आज मुश्किल से ही यकीन करेंगे। महिलाये आज ज्यादा सतर्क रहें ज्यादा हंसना भी नुकसान करा सकता है। सेहत में सुधार आएगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आपके लिये थोड़ा उलझनों वाला रहेगा। आज कोई भी कार्य भाग दौड़ किये बिना बनाना संभव नही रहेगा व्यवसायी वर्ग भी आज मंदी रहने के कारण लेदेकर काम बनाने के चक्कर मे रहेंगे बाद में असकमात धन लाभ हो जाने से पश्चाताप करेंगे। सरकारी अथवा पैतृक संपत्ति संबंधित कार्यो में थोड़ी परेशानी के बाद नतीजा आपके पक्ष में ही रहेगा। दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने में मध्यस्थता करनी पड़ेगी परन्तु पक्षपात का आरोप लग सकता है निष्पक्ष होकर फैसला करें सम्मान में वृद्धि होगी। घरेलू वातावरण आज अन्य दिनों की अपेक्षा शांत रहेगा। संध्या बाद स्वास्थ्य में विकार आएगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपकी तार्किक शक्ति बढ़ी हुई रहेगी लेकिन इसका सही जगह प्रयोग नही करेंगे। प्रत्येक कार्य वह चाहे घरेलू हो अथवा व्यावसायिक उसमे कुछ ना कुछ नुक्स ही निकालेंगे इससे आपके सम्मान में कमी आ सकती है साथ ही परिजनों से कलह भी हो सकती है। आप आज सम्मान पाने के लिये अन्य लोगो के आगे स्वयं को हद से ज्यादा बुद्धिमान के रूप में पेश करेंगे लेकिन आज आपके विचार अन्य लोगो से कम ही मेल खाएंगे सम्मान मिलने की जगह हास्य के पात्र बन कर रह जाएंगे। कारोबार की दशा नीचे जाएगी किसी के सहयोग से खर्च लायक आमदनी हो ही जाएगी। सेहत ठीक रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप स्वयं ही कलहकारी परिस्थितियों का निर्माण करेंगे। जबरदस्ती किसी के कार्यो में दखल देने अथवा बिना मांगे राय देने से बेज्जती हो सकती है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर आपको सहकर्मियों का कार्य पसंद नही आएगा और सहकर्मियों को आपका व्यवहार इससे आपसी तालमेल नही बनने के कारण सामूहिक कार्य अधूरे ही रहेंगे। धन लाभ के लिए प्रयास करेंगे फिर भी आज आय की अपेक्षा व्यय का पलड़ा भारी रहेगा। घर मे परिजनों को आपके व्यवहार से पीड़ा होगी। वादा करके मुकरने पर वातावरण अशान्त होगा। मित्र रिश्तेदार भी आज आपसे दूरी बना कर ही रहेंगे। सर अथवा बदन दर्द की शिकायत हो सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन के आरंभ में आर्थिक लाभ की संभावनाए बनेंगी इनके मध्यान के आस-पास पूर्ण होने की संभावना है। व्यवसायी वर्ग आज एक साथ कई कार्यो में भाग्य आजमाएंगे इनमे से कुछ लंबित रहेंगे लेकिन शेष कार्यो से अवश्य ही कुछ ना कुछ लाभ होगा। धन लाभ के लिए आज किसी अन्य के भरोसे नही रहना पड़ेगा। नौकरी करने वाले लोगो को आज अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी जिससे आरम्भ में थोड़ी परेशानी पर बाद में परिणाम पक्ष में रहने से प्रसन्नता मिलेगी। आज किसी पुराने परिचित से यादगार भेंट होगी कुछ समय के लिए अतीत की यादों में खोए रहेंगे। परिजनों के स्नेह में वृद्धि होगी। सेहत को लेकर आज पूर्ण संतुष्ट नही रहेंगे।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी आपके लिए विशेष नही रहेगा। आज आप संचित धन के ऊपर ही निर्भर रहेंगे आर्थिक लाभ होते होते टल ने पर निराश होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर आज भय का वातावरण रहेगा अपनी किसी कमजोरी को लेकर मन मे चिंतित रहेंगे परन्तु जाहिर नही होने देंगे। विरोधी आपके लचीले व्यवहार का फायदा उठाएंगे लेकिन सहकर्मियों का सहयोग आवश्यकता पड़ने पर मिल जाएगा। आज ना चाह कर भी किसी से उधारी का व्यवहार करना पड़ेगा। खर्च आज कम रहने से आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। घरेलू कामो में टालमटोल करने पर वातावरण उग्र होगा कुछ समय मे स्वतः ही सामान्य भी हो जाएगा। आलस्य अधिक रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन भी आपके अनुकूल बना हुआ है लेकिन आज किसी महत्त्वपूर्ण कार्यो को लेकर अन्य के भरोसे बैठना पड़ेगा जिसमे निराशा मिलने की संभावना अधिक है आज अपने बलबूते जो भी कार्य करेंगे उसमे देर से ही सही आशाजनक परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय में वृद्धि तो होगी लेकिन आर्थिक लाभ समय पर ना होने के कारण आगे के कार्य प्रभावित होंगे। आज धन लाभ एवं खर्च बराबर रहने से संतुलन बना रहेगा। सहकर्मी आपसे कुछ अपेक्षा रखेंगे इसमे टालमटोल ना करें अन्यथा परेशानी हो सकती है। घर के सदस्य मनोकामना पूर्ण होने पर प्रसन्न रहेंगे लेकिन बुजुर्ग आपकी खर्चीली वृति से असंतोष जताएंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन भी परिस्थितियां आपकी आशाओ के विपरीत रहने वाली है धन संबंधित अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य आज निरस्त करने ही बेहतर रहेगा। आज आप किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते है वाणी एवं व्यवहार संयमित रखें। धन को लेकर घर एवं बाहर विवाद के प्रसंग बनेंगे विवेक से काम ले अन्यथा मामला गंभीर रूप ले सकता है। नौकरी वाले लोगो के अधिकारियों से मतभेद रहेंगे फिर भी मनमारके इच्छा के विपरीत कार्य करना पड़ेगा। मित्र परिचित भी आपसे मतलबी व्यवहार करेंगे किसी से आज कोई वादा ना करें पूरा नही कर पाएंगे। धन के साथ ही आरोग्य में भी कमी आएगी। बड़े बुजुर्गों की बातों को अनदेखी ना करे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपको सभी जगह से मान-सम्मान दिलाएगा। आज आपकी जीवनशैली भी उच्चवर्गीय जैसी रहेगी। कैसी भी परिस्थितियां हो खर्च करने से पीछे नही रहेंगे आडम्बर भी आज कुछ अधिक रहेगा। महिलाये भी आज दिखावा करने से नही चूकेंगी आवश्यकता से अधिक खर्च कर बाद में पछताएगी। कार्य व्यवसाय आशानुकूल रहेगा किसी पुराने अनुबंद से धन लाभ होगा। राज पक्ष से भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है सरकारी कार्यो में ढील ना दे आज पूरे तो नही होंगे लेकिन सफलता की संभावना अधिक रहेगी। घर का वातावरण मिला जुला रहेगा सभी सदस्य अपने कार्य मे मस्त रहेग।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज दिन के आरंभ में आप किसी कार्य को लेकर दुविधा में रहेंगे लेकिन बाद में उसी कार्य को करने पर धन लाभ के साथ ही सम्मान भी बढ़ेगा। नौकरी वाले जातक आज अपने मृदु व्यवहार के कारण अधिकारियों को प्रसन्न रखेंगे लेकिन सहकर्मियों को इससे जलन हो सकती है फिर भी निश्चिन्त रहे आज कोई चाहकर भी आपका अहित नही कर सकता। व्यवसायी वर्ग जिसभी कार्य मे हाथ डालेंगे उसमे जय होगी धन की आमद एकसाथ ना होकर रुक रुक कर होगी जिससे अन्य कार्य आरम्भ करने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। गृहस्थ में आपकी बातों को महत्त्व दिया जाएगा भाइयो से फिर भी आज राग द्वेष बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में निकटता बढ़ेगी। सेहत उत्तम रहेगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिये साधारण रहेगा। आज आप मानसिक रूप से शांत एवं संतुष्ट रहेंगे लेकिन महिलाओ के मन मे कुछ ना कुछ तिकड़म लगी रहेगी अपना काम बनाने के लिये आज किसी की बुराई करने से भी नही चूकेंगी।

कार्य व्यवसाय की गति सामान्य से कुछ कम रहेगी फिर भी निर्वाह योग्य आज हो जाएगी। आज आप अन्य लोगो से अपना काम निकालने के लिये मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन किसी का कार्य स्वयं करने में आनाकानी करेंगे। सहकर्मी अधिकारियों से आपकी चुगली कर सकते है सतर्क रहें। धन लाभ परिश्रम करने के बाद ही सीमित मात्रा में होगा। परिवार में आपको छोड़ अन्य सभी कुछ ना कुछ अभाव अनुभव करेंगे। घर किसी सदस्य की सेहत खराब रहेगी।

 

 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल 5000 नए शिक्षकों की होगी नियुक्ति, 2047 तक ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का संकल्प

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल 5000 नए शिक्षकों की होगी नियुक्ति, 2047 तक ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का संकल्प

शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  शिक्षा के क्षेत्र में बड़े सुधारों की झलक

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय  ने आज राजधानी रायपुर में हरिभूमि और आईएनएच मीडिया समूह द्वारा आयोजित ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण की बुनियाद मानती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जब से मैंने शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाली, उसी क्षण से मेरी प्राथमिकता रही कि विभाग को गहराई से समझते हुए उसमें सुधार की ठोस पहल की जाए। सबसे पहले एक गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह पाया गया कि राज्य में शिक्षक और छात्रों का अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर होने के बावजूद वितरण असमान है।ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों की संख्या अधिक है, लेकिन शिक्षक अपेक्षाकृत कम हैं, जबकि शहरी क्षेत्रों में शिक्षक अधिक संख्या में पदस्थ हैं। इस असंतुलन को दूर करने हेतु राज्य में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया आरंभ की गई। इसके परिणामस्वरूप आज छत्तीसगढ़ का कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं है। इस प्रभाव का विस्तार इतना व्यापक रहा कि इरकभट्टी जैसे गांवों में वर्षों से बंद पड़े विद्यालय पुनः प्रारंभ हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब भी शिक्षकों की आवश्यकता बनी हुई है, जिसे ध्यान में रखते हुए 5000 नए शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाएगी।

नई शिक्षा नीति का प्रभावी क्रियान्वयन

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में लागू किया गया है, और राज्य में हमारी सरकार ने इसे तत्परता से अपनाया है। छत्तीसगढ़ में अब 18 स्थानीय भाषाओं एवं बोलियों में प्राथमिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। इससे न केवल स्थानीय भाषाओं के संरक्षण को बल मिला है, बल्कि बच्चों की सीखने की क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम-श्री स्कूल योजना के अंतर्गत छात्रों को हाई-टेक सुविधाएँ मिल रही हैं। विद्यालय भवनों के रखरखाव हेतु ₹133 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। साथ ही, छात्रावासों की स्थिति सुधारने के लिए भी ठोस कदम उठाए गए हैं।

नक्सलवाद से विकास की ओर – बस्तर की नई दिशा

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज, वन, उपजाऊ भूमि और जैव विविधता से परिपूर्ण एक समृद्ध प्रदेश है, किंतु यह भी सत्य है कि यह राज्य वर्षों से नक्सलवाद की पीड़ा झेलता आया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नक्सल समस्या से दोहरे मोर्चे—सुरक्षा और विकास—पर समन्वित रणनीति से निपटा जाएगा। सरकार ने नक्सलियों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की, और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। अब तक 1500 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

साथ ही, सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए जा रहे अभियान में कई सक्रिय नक्सली न्यूट्रलाइज किए गए हैं। पुनर्वास हेतु ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के माध्यम से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद का स्थायी समाधान केवल सुरक्षा बलों से नहीं, बल्कि शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से संभव है। सरकार इन क्षेत्रों में विशेष रूप से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर के धुड़मारास गांव को विश्व के 20 प्रमुख पर्यटन ग्रामों में स्थान मिला है, जो प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। पर्यटन को उद्योग का दर्जा प्रदान किया गया है, और बस्तर में बोधघाट परियोजना के माध्यम से 7 लाख हेक्टेयर सिंचाई सुविधा और 200 मेगावॉट बिजली उत्पादन के लक्ष्य पर कार्य प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय प्रगति हुई है। एक समय था जब राज्य में मात्र 1 मेडिकल कॉलेज था, आज 15 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। राज्य में अब तक 19 निजी विश्वविद्यालय स्थापित हो चुके हैं और 3 नए विश्वविद्यालयों की स्थापना प्रक्रिया में है।

उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही विश्वगुरु रहा है और आज पुनः वह स्थान प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर है। विदेशों से छात्र भारत में शिक्षा ग्रहण करने आ रहे हैं। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा का केंद्र बने।

2047 का लक्ष्य: विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2047 तक “विकसित छत्तीसगढ़” के लिए एक विस्तृत विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। डॉक्यूमेंट में शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के विद्यालयों और महाविद्यालयों की गुणवत्ता अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो तथा राज्य की जीएसडीपी में शिक्षा का योगदान सशक्त और प्रभावशाली बने।

उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान” से अलंकृत किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में सुश्री के. शारदा, श्री बी. आर. साहू, श्री भरत किशोर यादव,डॉ. धनंजय पाण्डेय, श्री बलदाऊ सिंह श्याम शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं खेल एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायकगण श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश के शिक्षाविद्, विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ  उपस्थित थे।

 

Cg: जगदलपुर ग्राम तिरिया में प्राकृतिक पर्यटन और आजीविका संवर्धन का नया मॉडल

Cg: जगदलपुर ग्राम तिरिया में प्राकृतिक पर्यटन और आजीविका संवर्धन का नया मॉडल

बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से लगे ग्राम तिरिया ने सामुदायिक प्रयासों के माध्यम से प्राकृतिक पर्यटन एवं आजीविका संवर्धन का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधनों पर अधिकार प्राप्त होने के पश्चात् ग्राम सभा तिरिया द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में बीते 27 जुलाई को ग्राम सभा एवं सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति के संयुक्त तत्वावधान में तिरिया संगम पिकनिक स्पॉट में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्राकृतिक पर्यटन स्थल ग्राम सभा द्वारा संचालित है, जहाँ ग्रामीणों द्वारा पर्यटकों के लिए बाँस से निर्मित नौका (बैम्बू राफ्टिंग) एवं पिकनिक जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं।

वन अधिकार पत्र प्राप्त होने से पूर्व भी ग्रामवासी जंगल की सुरक्षा हेतु 23-23 सदस्यों की गश्ती टीमों का गठन कर सक्रिय रहते थे, किन्तु इससे ग्रामीणों को स्थायी आय का साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। ऐसी स्थिति में ग्राम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से तिरिया संगम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों का सृजन करना था।

पिछले दो वर्षों से पर्यटकों से संग्रहित शुल्क का उपयोग वर्ष 2025 में आम, जामुन, आँवला, बेर, नारियल, बादाम, कचनार, बांस, कदम्ब, नीम एवं विभिन्न फूल तथा औषधीय पौधों सहित मिश्रित प्रजातियों के पौधे क्रय एवं रोपण हेतु किया गया। यह पौधरोपण केवल पर्यटन स्थल तक सीमित न रहकर नालों के किनारे-किनारे भी किया गया है। इससे आगामी वर्षों में हरित आवरण में वृद्धि के साथ-साथ फलों एवं औषधीय पौधों के माध्यम से अतिरिक्त आय उपलब्ध होने की संभावना है। ग्राम सभा की इस अभिनव पहल की प्रशंसा करते हुए वन विभाग द्वारा भी विभिन्न प्रकार के पौधे प्रदान किए गए, जिनका रोपण उसी पर्यटन परिसर में ग्रामवासियों द्वारा किया गया।

ग्राम तिरिया का यह सामुदायिक प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि इस बात का सशक्त प्रमाण भी है कि जब स्थानीय समुदायों को अधिकार एवं संसाधन प्रदान किए जाते हैं, तो वे क्षेत्रीय विकास तथा प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। यह मॉडल निश्चित रूप से अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अनुकरणीय है।

 

छत्तीसगढ़ : रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया विधानसभा भवन – मुख्यमंत्री श्री साय

छत्तीसगढ़ : रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया विधानसभा भवन – मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण विधानसभा भवन निर्माण कार्य अंतिम चरण में, निर्धारित समय पर होगा विधिवत लोकार्पण

नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का कार्य तीव्र गति से अपने अंतिम चरण में पहुँच रहा है। आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने विधानसभा भवन स्थल पर पहुँचकर निर्माणकार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समय-सीमा, सितम्बर 2025 तक हर हाल में पूर्ण किया जाए, ताकि राज्योत्सव (1 नवम्बर) के अवसर पर इसे जनता को समर्पित किया जा सके।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का यह रजत जयंती वर्ष है, जिसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नवीन विधानसभा भवन का निर्माण कार्य अब पूर्णता की ओर अग्रसर है। रजत जयंती वर्ष पर राज्य को एक नया, भव्य विधानसभा भवन प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को राज्योत्सव कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया है, और उनके करकमलों से इस नवीन विधानसभा भवन का लोकार्पण प्रस्तावित है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नए विधानसभा भवन का निर्माण अब अंतिम चरण में पहुँच चुका है। आज विधानसभा सदन, विधानसभा अध्यक्ष का कक्ष, मुख्यमंत्री का कक्ष तथा सम्पूर्ण परिसर का अवलोकन कर निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया गया। निर्धारित समय पर नवीन विधानसभा भवन का विधिवत लोकार्पण किया जाएगा।

नवीन विधानसभा भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं का समुचित समावेश किया गया है। भवन में तीन प्रमुख विंग निर्मित किए जा रहे हैं – विंग-ए में विधानसभा सचिवालय, विंग-बी में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय सहित विधानसभा सदन व सेंट्रल हॉल, तथा विंग-सी में उप मुख्यमंत्रियों एवं अन्य मंत्रियों के कार्यालय स्थित होंगे।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि नया विधानसभा भवन केवल एक शासकीय संरचना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक भव्यता एवं वैभव का प्रतीक बनेगा।

52 एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित यह नवीन विधानसभा भवन आधुनिक तकनीकी विशेषताओं और सांस्कृतिक सौंदर्य से युक्त एक भव्य परिसर होगा। सदन में 200 विधायकों के बैठने की क्षमता के साथ-साथ 500 दर्शकों की क्षमता वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम भी होगा। परिसर में 700 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है तथा दो प्रस्तावित सरोवर, प्रत्येक डेढ़ एकड़ क्षेत्र में, विकसित किए जाएँगे। निर्माण पूर्ण होने के पश्चात यह भवन न केवल छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेगा, बल्कि देशभर में अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली और उन्नत सुविधाओं के कारण एक मिसाल के रूप में स्थापित होगा।

निरीक्षण के दौरान श्री अजय जामवाल, श्री पवन साय, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी उपस्थित थे।