बसना: मालवाहक वाहनों पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं लोग, हादसों के बाद भी नहीं सुधर रही स्थिति

बसना: मालवाहक वाहनों पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं लोग, हादसों के बाद भी नहीं सुधर रही स्थिति

बसना, – क्षेत्र में मालवाहक वाहनों पर सवारियों का बैठना आम बात बनती जा रही है। शासन और प्रशासन की सख्ती के बावजूद ग्रामीण इलाकों में लोग जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप और अन्य मालवाहक वाहनों में यात्रा कर रहे हैं। न तो वाहन चालकों को इसका डर है, न ही सवारियों को अपनी जान की फिक्र।

हाल के पिछले सालो में इस खतरनाक सफर ने कई लोगों की जान ले ली है और कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके बावजूद न प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई हो रही है और न ही लोगों की मानसिकता में कोई बदलाव दिखाई दे रहा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की सुविधाओं की कमी और समय की बचत के चलते लोग मजबूरी में मालवाहक वाहनों को ही अपनाने पर विवश हैं। कई बार स्कूली बच्चे भी इन्हीं वाहनों में लटकते देखे जा सकते हैं। ऐसे वाहनों में ना तो बैठने की पर्याप्त व्यवस्था होती है, और ना ही कोई सुरक्षा उपाय।

एक स्थानीय नागरिक ने बताया, “हमारे गांव से बस की सुविधा नहीं है, मजबूरी में ट्रॉली में बैठकर बाजार या अस्पताल जाना पड़ता है।” वहीं कुछ वाहन चालक यात्रियों से किराया लेकर मालवाहन को सवारी वाहन की तरह चला रहे हैं, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है।

हालात यह हैं कि कई वाहन खुले आम ओवरलोड होकर चल रहे हैं और सवारियाँ वाहन के किनारों पर लटकी रहती हैं, जिससे संतुलन बिगड़ते ही दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

अब समय आ गया है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर सख्ती से कार्रवाई करे और लोगों को भी अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो एक और हादसा बस इंतजार कर रहा होगा।

सारंगढ़ / अवैध महुवा शराब, दुर्घटना, मारपीट जान से मारने की 3 अलग मामलो मे थाना मे FIR

📰 1. सारंगढ़ पुलिस की दबिश में अवैध महुआ शराब बरामद, महिला आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़, 11 जुलाई 2025 सारंगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रेडा में अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर एक महिला आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है।

मुखबिर की सूचना पर प्रधान आरक्षक की अगुवाई में पुलिस टीम ने ग्राम रेडा निवासी सुशीला सारथी पति राजकुमार सारथी (30 वर्ष) के घर पर छापा मारा। मौके पर 2 लीटर महुआ शराब हरे रंग की प्लास्टिक बोतल में बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹400 आंकी गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया। जब्त की गई शराब का पंचनामा गवाहों के समक्ष तैयार किया गया। घटना की सूचना न्यायिक मजिस्ट्रेट को भेज दी गई है।

📰 2. भटगांव मार्ग पर हिट एंड रन, मशरूम बेचने जा रहे वृद्ध को बोलेरो ने मारी टक्कर

भटगांव, 10 जुलाई 2025 ग्राम डोकरीडीह निवासी बिरिच राम को एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने उस वक्त टक्कर मार दी जब वे साइकिल से मशरूम बेचने के लिए भटगांव जा रहे थे। घटना ग्राम जमगहन के पास श्याम लॉज के आगे सुबह 6 बजे के लगभग हुई।

बिरिच राम गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सफेद बोलेरो वाहन, जिस पर “क्रेस्टी” लिखा था, तेज रफ्तार से आकर पीछे से टक्कर मारकर फरार हो गया।

पीड़ित के पुत्र ने घायल पिता को पहले बिलाईगढ़ के सरकारी अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए रायपुर के मित्तल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर धारा 125(a)-BNS और 281-BNS के तहत जांच शुरू कर दी है।

📰 3. लेन्ध्रा में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चप्पल से हमला कर दी जान से मारने की धमकी

बरमकेला, 11 जुलाई 2025 ग्राम लेन्ध्रा में गली में पत्थर रखने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर शराब के नशे में चप्पल से हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना तब हुई जब ट्रैक्टर मालिक अमन पटेल अपने फंसे हुए ट्रैक्टर को देखने शाम करीब 8:30 बजे मौके पर पहुंचे। पत्थर के ढेर पर सवाल उठाने पर गांव के संतोष निषाद ने पहले गाली-गलौज किया, फिर चप्पल निकालकर अमन पटेल के चेहरे और गर्दन पर मारपीट की।

गवाह कमलेश पटेल और हरिशंकर पटेल ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। अमन पटेल की शिकायत पर थाना बरमकेला में आरोपी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, व 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

बसना /सारंगढ़ से असुराल आया था खेती करने धानापाली गांव में अज्ञात चोर ने किसान की मोटरसाइकिल चुरा ली, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

बसना /सारंगढ़ से असुराल आया था खेती करने धानापाली गांव में अज्ञात चोर ने किसान की मोटरसाइकिल चुरा ली, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

स्थान:
ग्राम धनापाली, थाना बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
दिनांक: 11 जुलाई 2025

समाचार विवरण:
थाना बसना के अंतर्गत आने वाले ग्राम धनापाली में मोटरसाइकिल चोरी की एक घटना सामने आई है। फरियादी विजय कुमार चौहान, जो कि मूलतः ग्राम हरदी, थाना सरसीवां (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) के निवासी हैं, ने इस संबंध में चौकी भंवरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विजय कुमार ने बताया कि दिनांक 07 जुलाई 2025, सोमवार को दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच, वे अपने ससुराल ग्राम धनापाली में कृषि कार्य हेतु पहुंचे थे। उन्होंने अपनी हीरो सुपर स्प्लेंडर (CG06GD2571) मोटरसाइकिल को खम्भा तालाब के पास एक आम के पेड़ के नीचे खड़ा कर खेत की ओर चले गए। जब वे करीब एक घंटे बाद लौटे, तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी।

उन्होंने आसपास पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। अंततः उन्होंने 11 जुलाई 2025 को दोपहर 1 बजे थाने में लिखित सूचना दी, जिसके आधार पर धारा 303(2) BNS के तहत अपराध क्रमांक 0/25 दर्ज किया गया।

चौकी प्रभारी जैलेन्द्र देवांगन द्वारा मामले की जांच हेतु रिपोर्ट को थाना बसना भेजा गया है। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।

चोरी गया वाहन:

मोटरसाइकिल: हीरो सुपर स्प्लेंडर SELF

नंबर: CG06GD2571

अनुमानित मूल्य: ₹40,000

फरियादी विवरण:

नाम: विजय कुमार चौहान

उम्र: 41 वर्ष

पेशा: किसान

पता: ग्राम हरदी, थाना सरसीवां, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इस चोरी या संदिग्ध व्यक्ति के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत थाना बसना या निकटतम पुलिस चौकी से संपर्क करें।

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके ने की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके ने की सौजन्य मुलाकात

भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री श्री दुर्गा दास उइके ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री उइके का पारंपरिक कोसा वस्त्र और बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास, जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, एवं आधारभूत संरचना से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय अंचलों में चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी तथा इन क्षेत्रों में भारत सरकार के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री उइके ने भी जनजातीय कल्याण हेतु केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और राज्य के प्रयासों की सराहना की।

 

महासमुंद में पत्नी की हत्या का फैसला:मां के घर जाने से नाराज पति ने चाकू से किया वार, आरोपी को उम्रकैद की सजा

महासमुंद में पत्नी की हत्या का फैसला:मां के घर जाने से नाराज पति ने चाकू से किया वार, आरोपी को उम्रकैद की सजा

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक पति द्वारा पत्नी की हत्या के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। प्रथम सत्र न्यायाधीश संघपुष्पा भतपहरी ने आरोपी राजेंद्र कुमार ठाकुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

बागबाहरा थाना क्षेत्र के घुंचापाली निवासी 25 वर्षीय राजेंद्र कुमार ठाकुर पर एक हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड न चुकाने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। आर्म्स एक्ट के तहत 7 वर्ष की सजा और 10 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है।

दोनों ने की थी लव मैरिज

घटना 8 अक्टूबर 2021 की है। मृतका जिमेश्वरी उर्फ धरमिन बाई ने राजेंद्र से 6-7 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दंपती के दो बच्चे भी थे। शादी के बाद से दोनों में अक्सर झगड़े होते थे। घटना वाले दिन जिमेश्वरी बीमार होने के कारण अपनी मां के घर आई थी।

शाम साढ़े 5 बजे जब जिमेश्वरी सो रही थी, राजेंद्र चाकू लेकर वहां पहुंचा। उसने पत्नी को मां के घर आने-जाने को लेकर गालियां दीं और चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल जिमेश्वरी को पहले बागबाहरा अस्पताल और फिर रायपुर रेफर किया गया। 21 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। मामले में अतिरिक्त लोक अभियोजक नरेंद्र कुमार साहू ने पैरवी की।

छत्तीसगढ़/झटका:घरेलू बिजली 20 पैसे तक महंगी, 500 यूनिट पर अगस्त से 45 रु. ज्यादा लगेंगे

छत्तीसगढ़/झटका:घरेलू बिजली 20 पैसे तक महंगी, 500 यूनिट पर अगस्त से 45 रु. ज्यादा लगेंगे

प्रदेश में अगस्त से घरेलू बिजली महंगी हो जाएगी। इसका असर 50 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। बिजली बिल में औसतन करीब 13 फीसदी की बढ़ोतरी गई है। 400 यूनिट तक घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली 50 प्रतिशत छूट के बाद 500 यूनिट तक बिजली जलाने वालों के बिजली बिल में 45 रुपए की वृद्धि होगी।

इसी के साथ गैर घरेलू उपभोक्ताओं के बिलों में भी अलग-अलग श्रेणीवार दरों पर औसत प्रति यूनिट बिजली 25 पैसे महंगी हो जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बिजली की नई दरें जारी की। घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। यह लगातार दूसरा साल है, जब घरेलू बिजली महंगी की गई है। पिछले साल 20 पैसे प्रति यूनिट बढ़े थे।

2023 में चुनावी वर्ष होने के कारण दरें नहीं बढ़ी। 2025-26 के लिए बिजली कंपनी ने विद्युत विनियामक आयोग को 4947.41 करोड़ रुपए घाटे का अनुमान बताया था। इसी के आधार पर बिजली महंगी करने की मांग की गई। हालांकि आयोग ने सिर्फ 523.43 करोड़ राजस्व घाटे को ही स्वीकार किया। इसी तरह वार्षिक 28397.64 करोड़ राजस्व की तुलना में आयोग ने कंपनी का राजस्व 25636.38 करोड़ स्वीकार किया। इन आधारों पर बिजली की लागत में 1.89 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

निम्न दाब इलेक्ट्रिक चार्जिंग यूनिट लगाने वालों से बिजली 7.02 रुपए प्रति यूनिट रहेगी

पंजीकृत महिला स्वसहायता समूहों को ऊर्जा प्रभार में 10 प्रतिशत की छूट

बायोमास ब्रिकेट्स यूनिट को निम्न दाब उपभोक्ता में शामिल किया गया

उच्च दाब उच्चदाब-4 उपभोक्ता यानी इस्पात उद्योगों को लोड फैक्टर पर रियायत 50 से बढ़ाकर 75 प्रतिशत देने की घोषणा। स्टैंड अलोन स्टोन क्रशर, मिक्सर व स्टोन क्रशन सह मिक्सर उद्योग को उच्चदाब-2 से हटाकर उच्चदाब-3 में शामिल किया गया स्टील उद्योगों की दरें 15 से बढ़ाकर 30 पैसे प्रति केवीएएच की गई हैं। लोड फैक्टर रिबेट की अधिकतम सीमा 25 प्रतिशत।

अभी 400 यूनिट खपत पर 1324 रुपए बिल आता है। इसमें 50% छूट, अन्य प्रभार शामिल हैं। नई टैरिफ में 10 पैसे प्रति यूनिट बढ़ने और अन्य प्रभार जोड़कर उपभोक्ता पर 30 रुपए का और भार बढ़ जाएगा। इस तरह उसे महीने का बिजली बिल 1354 रुपए देना होगा।

घरेलू: 10 से 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि बिजली की दरों में {गौशाला, बस्तर व दक्षिण क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण तथा सरगुजा व उत्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण क्षेत्र के स्टे होम्स को घरेलू उपभोक्ता माना जाएगा। {अस्थायी कनेक्शन लेने वालों को राहत देते हुए टैरिफ 1.5 गुना से घटाकर 1.25 कर दिया गया है।

गैर घरेलू: {25 पैसे प्रति यूनिट की की वृद्धि बिजली की दरों में। {आफसेट प्रिंटर्स व प्रिंटिंग प्रेस अब निम्नदाब उपभोक्ता। {नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल टावरों को उर्जा प्रभार में 10 प्रतिशत की छूट।

सरायपाली / रिमजी के छात्रों द्वारा व्यावसायिक शिक्षा हेतु सब्जी बाजार भ्रमण

सरायपाली / रिमजी के छात्रों द्वारा व्यावसायिक शिक्षा हेतु सब्जी बाजार भ्रमण

रिमजी ( सरायपाली , महासमुन्द ) — शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी, संकुल- सिंघोड़ा में विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन.दीवान एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक सतीस स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन से व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के उद्देश्य से दिनांक 11/07/2025 को एक शैक्षणिक अध्ययन भ्रमण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानपाठक ओम प्रकाश साव एवं शिक्षक कमल नारायण भोई के नेतृत्व में विद्यार्थियों को ग्राम के समीप स्थित चौराहा के समीप हाट-बाजार में ले जाया गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन के व्यापारिक वातावरण से जोड़ना और उनकी गणितीय, आर्थिक एवं सामाजिक समझ को सुदृढ़ करना था। बच्चों ने हाट-बाजार में चल रही खरीद-बिक्री, वस्तुओं का संग्रहण, मूल्य निर्धारण, नफा-नुकसान की गणना, तथा आयात-निर्यात जैसी गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

बच्चों ने सीखा कि किस प्रकार व्यापारी वस्तुओं की लागत, परिवहन खर्च और लाभ जोड़कर वस्तु का मूल्य तय करते हैं। उन्होंने विभिन्न प्रकार के तुला (तराजू, बाट आदि), डिजिटल तुला का प्रयोग भी देखा, जिससे उन्हें मापन की शुद्धता का महत्व समझ में आया।

बाजार में वस्तुओं की सुरक्षा, उनकी संग्रहण विधियाँ, ग्राहक सेवा की शैली, और वस्तु विनिमय एवं मुद्रा आधारित लेन-देन की बारीकियों को बच्चों ने नजदीक से जाना। साथ ही, उन्होंने व्यापारियों से जिज्ञासावश अनेक प्रश्न पूछे, जैसे—वस्तुएँ कहाँ से लाते हैं, कितने में बेचते हैं, क्या-कैसे नुकसान होता है, और पर्यावरण का व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ता है। व्यापारियों ने भी बच्चों के प्रश्नों का उत्तर आत्मीयता से दिया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने वर्तमान और पूर्व काल के मूल्य की तुलना कर मूल्यवृद्धि (अधिमूल्यन) और मूल्यह्रास (अवमूल्यन) की अवधारणाओं को भी समझा, जो उन्हें गणित एवं सामाजिक विज्ञान में व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करता है।

इस अध्ययन भ्रमण ने विद्यार्थियों को व्यवसायिक, गणितीय एवं सामाजिक पहलुओं से रूबरू करवाया। उन्हें यह अनुभव न केवल कक्षा के बाहर की शिक्षा का ज्ञान देने वाला रहा, बल्कि उनके तार्किक सोच, संवाद कौशल और पर्यावरणीय जागरूकता को भी मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ।
इसी तरह से व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत छात्रों को प्रत्येक माह आसपास स्थित व्यावसायिक क्षेत्र ईट भट्टी, हथकरघा वस्त्र उद्योग, भवन निर्माण, सब्जी की खेती, चिकित्सालय में व्यावहारिक ज्ञान हेतु परिभ्रमण कराया जाता है, जिसमें शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों का भी विशेष सहयोग प्राप्त होता है।
विद्यालय परिवार एवं शिक्षकगण और साथ ही साथ ग्रामीण लोकजन व व्यापारिक गणों ने भी इस शैक्षणिक प्रयास की जमकर सराहना की तथा भविष्य में इस प्रकार के और व्यावहारिक कार्यक्रमों की योजना बनाने की बात कही।

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में किडनी रोगों की जाँच और उपचार हेतु विशेष स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध आज 12जुलाई को सुबह 12बजे से।

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में किडनी रोगों की जाँच और उपचार हेतु विशेष स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध आज 12 जुलाई को सुबह 12बजे से

जिले का सबसे बड़ा और आधुनिक डायलिसिस यूनिट, निःशुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध

बसना, 12 जुलाई 2025: बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में किडनी रोगों के इलाज हेतु एक अत्याधुनिक विभाग की स्थापना की गई है, जिसमें सभी प्रकार के किडनी संबंधी रोगों का उपचार और डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. रवि धर (MBBS, DNB) की देखरेख में यह सेवा संचालित की जा रही है।

अग्रवाल नर्सिंग होम में डायबिटिक किडनी रोग, किडनी फेल्योर, सूजन व संक्रमण, प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्या, पथरी, मूत्र संक्रमण, पेशाब में झाग आना, रक्त की कमी (एनीमिया), कमजोरी, तथा पैरों की सूजन जैसी समस्याओं का समुचित इलाज किया जा रहा है।

डॉ. रवि धर ने बताया कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे से ग्रसित मरीजों को समय-समय पर किडनी की जांच अवश्य करानी चाहिए, ताकि गंभीर बीमारियों से समय रहते बचाव हो सके।

विशेषताएं:

जिले का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक 8 बिस्तरों वाला डायलिसिस यूनिट

प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से डायलिसिस की सुविधा

बीजू स्वास्थ्य सहायता योजना एवं आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क इलाज

यह सुविधा बसना सहित आसपास के क्षेत्रों के रोगियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की किडनी या पेशाब संबंधी समस्या में विलंब न करें और विशेषज्ञ सलाह लें।

अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) संपर्क: 07770-868473, 91652-66994, 98931-53699

बागबाहरा: मुक्तिधाम के पीछे गार्डन से अवैध शराब बेचते बुजुर्ग गिरफ्तार, 20 पौवा देशी शराब जब्त

बागबाहरा: मुक्तिधाम के पीछे गार्डन से अवैध शराब बेचते बुजुर्ग गिरफ्तार, 20 पौवा देशी शराब जब्त

थाना बागबाहरा पुलिस ने एक बार फिर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 68 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुक्तिधाम के पीछे स्थित गार्डन के पास अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बेचते पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागबाहरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी को अवगत कराकर प्रधान आरक्षक, आरक्षक क्र. 192 वीरेंद्र तिवारी तथा गवाह धीरज कुमार एवं अशोक बघेल के साथ शासकीय वाहन क्रमांक CG 03 8398 में मौके पर रवाना हुए।

मुक्तिधाम के पीछे गार्डन के पास घेराबंदी कर संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम ओम प्रकाश सलूजा, पिता गुलाकी राम सलूजा, उम्र 68 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08, कर्रापारा, बागबाहरा बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक हरे रंग के “मारुति बिरयानी राइस” लिखे प्लास्टिक थैले में कुल 20 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180ml, कुल 3.6 लीटर) कीमत लगभग ₹1800 तथा ₹200 नगद शराब बिक्री की राशि बरामद की गई। आरोपी से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह ऐसा कोई प्रमाण नहीं दे सका।

मौके पर ही आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1)(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत देहाती नालिश दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जप्तशुदा शराब को गवाहों के समक्ष सीलबंद कर कब्जे में लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि ऐसे अवैध कार्यों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

सरायपाली/नाबालिग से अनाचार, आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

सरायपाली/नाबालिग से अनाचार, आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

सरायपाली थाना अंतर्गत एक ग्राम से एक नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसके साथ अनाचार करने के लगभग 4 वर्ष पूर्व अगस्त 2021 के एक मामले में बीते 7 जुलाई को पवन कुमार अग्रवाल जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश एफटीएससी(पॉक्सो) सरायपाली के द्वारा आरोपी युवक को 20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 2 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। शासन की ओर से मामले की पैरवी विशेष लोक अभियोजक लोचन प्रसाद साहू ने की।

मिली जानकारी अनुसार विगत 4 अगस्त 2021 को नाबालिग के पिता ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि अभियुक्त लभ कुंभार उर्फ उमेश कुमार उर्फ लव कुमार पिता अभि कुंभार निवासी ग्राम घेंसरा, जगदलपुर जिला बरगढ़ ओडिशा उनके घर आया और बताया कि उसकी मोटरसायकल खराब हो गई है, जिसे बनवाने के लिए ग्राम तोरेसिंहा आया था। पूर्व से परिचित वह युवक तोरेसिंहा से नाश्ता करके आते हैं कहकर उनके बेटे एवं लगभग 16 वर्षीया उनकी नाबालिग पुत्री को भी अपने साथ लेकर गया। नाश्ते की दुकान में वह उसके बेटे को छोड़कर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान नाबालिग को अन्यत्र ले जाकर उसके साथ अनाचार करने की घटना भी सामने आई। मामले की विवेचना तात्कालीन थाना प्रभारी बलौदा नसीमुद्दीन खान के द्वारा की गई तथा विवेचना पूर्ण होने पर अभियुक्त के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 363, 366(क), 376(2) (एन), 376(3) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 6 के तहत अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में मामले के संपूर्ण विचारण के पश्चात् दोषसिद्ध पाये जाने पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री अग्रवाल के द्वारा आरोपी को धारा 363 में 7 वर्ष, 366 में 7 वर्ष एवं धारा 6 के तहत 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। सभी सजाएँ साथ-साथ चलेंगी।