रायपुर : वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

रायपुर : वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री साय अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ (चतुः संप्रदाय), मुंबई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन भूमि छत्तीसगढ़ में वैष्णव ब्राह्मण समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि वैष्णव ब्राह्मण समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। इस समाज की विभूतियों ने छत्तीसगढ़ में दानशीलता की अद्भुत मिसालें स्थापित की हैं। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में वैष्णव ब्राह्मण समाज का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वैष्णव ब्राह्मण समाज ने सनातन धर्म को सशक्त बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। यह समाज केवल पुरोहित कर्म से ही नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन में भी सक्रिय रहा है। दानशीलता की महान परंपरा का परिचय देते हुए इस समाज ने कभी राजपाट तक दान कर दिए। राजनांदगांव की वैष्णव ब्राह्मण रियासत इसका अनुपम उदाहरण है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डेढ़ वर्ष के भीतर हमने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को अमल में लाकर पूर्ण किया है। छत्तीसगढ़, प्रभु श्रीराम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का लंबा समय यहीं व्यतीत किया था। हमारी सरकार ने रामलला दर्शन योजना शुरू की है, जिसके तहत अब तक 22 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को भी पुनः प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक अपनी आस्था के अनुसार तीर्थ स्थलों का दर्शन कर सकेंगे। दिव्यांगजनों, विधवाओं और परित्यक्ताओं के लिए इस योजना में अधिकतम आयु सीमा नहीं रखी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प लिया गया है। उसी दिशा में हमें विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अग्रसर होना है। इस कार्य में वैष्णव ब्राह्मण समाज की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि समाज संगठित रहकर निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होगा।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वैष्णव ब्राह्मण समाज एक दूरदर्शी और कल्पनाशील समाज है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव से विधायक, सांसद, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने इस समाज के ऐतिहासिक योगदान को निकटता से देखा है। उच्च शिक्षा, रेलवे, उद्योग और पेयजल व्यवस्था के विकास में राजनांदगांव के राजपरिवार ने अभूतपूर्व योगदान दिया है। महंत दिग्विजय दास जी ने महाविद्यालय के लिए अपना महल दान किया, रेलवे के लिए विशाल भूमि दी, और बीएनसी कॉटन मिल की स्थापना की, जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिला। महंत घासीदास जी ने व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए नि:शुल्क भूमि देने की घोषणा की थी।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि वैष्णव ब्राह्मण समाज सनातन धर्म की ध्वजवाहक है। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के आयोजन से समाज और अधिक एकजुट होकर आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पी. एल. बैरागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री लाल जे. के. वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश दास वैष्णव, श्री विजय कुमार दास, श्री राघवेंद्र दास वैष्णव, डॉ. सौरभ निर्वाणी, श्रीमती अंजना देवी वैष्णव, श्री रजनीश वैष्णव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

 

महासमुंद/ग्राम भानपुर निवासी मजदूर पिता-पुत्र को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों घायल

महासमुंद/ग्राम भानपुर निवासी मजदूर पिता-पुत्र को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, दोनों घायल

महासमुंद बागबाहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंडी मंदिर मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में भानपुर निवासी मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना रात्रि लगभग 9:55 बजे की है, जब भानपुर निवासी [आपका नाम] (पढ़े-लिखे कक्षा 12वीं तक) अपने बेटे नरेन्द्र साहू को लेने मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HC 0219 से रेलवे स्टेशन गए थे। ट्रेन आने के बाद दोनों घर लौट रहे थे कि चंडी मंदिर मोड़ के पास डायवर्जन की वजह से वे सुमीत बाजार की ओर मुड़े। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 HQ 7533 ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े। हादसे में [आपका नाम] को बांये हाथ के पंजे, सीने, कंधे और कोहनी में गंभीर चोटें आईं। वहीं उनके पुत्र नरेन्द्र साहू को बांये हाथ के पंजे, दाहिने पैर की जांघ और पीठ के बांयी ओर चोट लगी है।

घटना की रिपोर्ट संबंधित थाने में दर्ज की गई है, और पुलिस ने मामला धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

पीड़ित ने उचित कार्यवाही की मांग की है।

बसना में पार्षद के भाई से मारपीट, गंभीर चोटें, आरोपी पर FIR दर्ज

बसना में पार्षद के भाई से मारपीट, गंभीर चोटें, आरोपी पर FIR दर्ज

बसना (प्रतिनिधि): दिनांक 12 जुलाई 2025 की प्रात: लगभग 4:00 बजे वार्ड नंबर 08 के वर्तमान पार्षद और वार्ड नंबर 15 निवासी के छोटे भाई के साथ मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। पीड़ित अफसर कादरी ने अपने भाई को फोन कर बताया कि वह टेलीफोन ऑफिस के सामने घायल अवस्था में पड़ा है।

पीड़ित ने बताया कि बंसुला डीपा निवासी विरेंद्र मिश्रा द्वारा उसे अश्लील गालियाँ दी गईं और किसी अज्ञात वस्तु से मारपीट की गई। जब पार्षद मौके पर पहुंचे तो उनका भाई लहूलुहान स्थिति में जमीन पर पड़ा था। पूछताछ में अफसर कादरी ने ईशारों से बताया कि विरेंद्र मिश्रा ने बिना किसी स्पष्ट कारण के हमला किया।

मारपीट की इस घटना में अफसर कादरी को मुख पर गंभीर चोटें, दो-तीन दांत टूटना, जबड़े तथा सिर के पीछे गहरी चोटें आई हैं। परिजनों द्वारा तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पार्षद की ओर से बसना थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने धारा 115(2)-BNS एवं 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है, वहीं प्रशासन से दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

छत्तीसगढ़ : परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2025 में रायगढ़ जिला बना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला

छत्तीसगढ़ : परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2025 में रायगढ़ जिला बना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला

तीसरी, छठवीं और नवमीं सभी कक्षाओं में राष्ट्रीय औसत से बेहतर परिणाम

ग्रामीण छात्रों और बालिकाओं ने दिखाया श्रेष्ठ प्रदर्शन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा हर चार वर्ष में आयोजित होने वाले परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2025 में रायगढ़ जिले ने राज्य ही नहीं, राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उत्कृष्टता साबित की है। दिसंबर 2024 में आयोजित इस सर्वेक्षण में रायगढ़ जिले के 91 स्कूलों के 325 शिक्षक और 2728 विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिले के छात्रों ने कक्षा तीसरी, छठवीं और नवमीं तीनों स्तरों पर सभी विषयों में राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले को ‘उदित’ श्रेणी में शामिल कराया है।

इस सर्वेक्षण में शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय तथा अनुदान प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों को बहुविकल्पीय प्रश्नों के माध्यम से आंका गया। रायगढ़ जिले में यह अभियान कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी और सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में संचालित किया गया, जिसका परिणाम सभी स्तरों पर अत्यंत सराहनीय रहा।

कक्षा तीसरी में भाषा विषय में रायगढ़ का औसत 70 प्रतिशत रहा, जो राष्ट्रीय औसत 64 प्रतिशत और राज्य औसत 59 प्रतिशत से कहीं अधिक है। गणित में भी रायगढ़ ने 68 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि राष्ट्रीय औसत 60 और राज्य औसत 57 प्रतिशत रहा। कक्षा छठवीं में भाषा में 64 प्रतिशत, गणित में 56 प्रतिशत और ‘आस-पास की दुनिया’ विषय में 59 प्रतिशत के साथ रायगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा नवमीं में भाषा विषय में 60 प्रतिशत, गणित में 39 प्रतिशत, विज्ञान में 43 प्रतिशत और सामाजिक विज्ञान में भी 43 प्रतिशत के साथ जिले ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर परिणाम दर्ज किए।

इन आंकड़ों के आधार पर रायगढ़ को परख सर्वेक्षण की चार स्तरीय श्रेणी में ‘उदित वर्ग में स्थान मिला है। यह श्रेणी केवल उन जिलों को प्रदान की जाती है, जिन्होंने तीनों कक्षाओं में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया हो। रायगढ़ के साथ तीसरी कक्षा में बालोद, बलरामपुर, बीजापुर, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और सरगुजा, छठवीं में बलरामपुर, बस्तर, बीजापुर और सरगुजा तथा नवमीं में बस्तर, बीजापुर, बिलासपुर, धमतरी और दुर्ग जिले भी इस श्रेणी में शामिल किए गए हैं।

परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के निष्कर्षों से यह भी सामने आया है कि रायगढ़ जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का परिणाम शहरी क्षेत्रों से बेहतर रहा। इसके अलावा, बालिकाओं का प्रदर्शन भी बालकों की तुलना में तीनों कक्षाओं में अधिक बेहतर रहा है, जो जिले में शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक सामाजिक बदलाव का संकेत है।

 

छत्तीसगढ़: बैंक सखी, गाँव-गाँव पहुँचा रही बैंकिंग सेवायें

छत्तीसगढ़ : बैंक सखी, गाँव-गाँव पहुँचा रही बैंकिंग सेवायें

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम चरईडाड़ निवासी श्रीमती जीनत परवीन, वर्ष 2019 से बैंक सखी के रूप में कार्य कर रही हैं।

श्रीमती जीनत परवीन बताती हैं कि योजना से जुड़ने से पहले वे एक साधारण गृहिणी थीं।  राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तहत जब उन्हें बैंक सखी के रूप में कार्य करने का अवसर मिला, तो उन्होंने इसे पूरी लगन और निष्ठा से अपनाया। आज वे छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक से जुड़ी बैंकिंग सेवाएं अपने गाँव और आसपास के ग्रामीणों तक पहुँचा रही हैं।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को खाता खोलने, पैसा जमा-निकासी, आधार लिंक, सामाजिक सुरक्षा पेंशन भुगतान और अन्य बैंकिंग सेवाओं में सहायता प्रदान कर रही हैं। उनकी मासिक बैंकिंग लेनदेन की राशि 35 से 40 लाख तक पहुँचती है, जिससे उन्हें नियमित रूप से अच्छा कमीशन के रूप में अच्छी राशि प्राप्त हो जाती है। यह सेवा न केवल उनके लिए रोज़गार का साधन बनी, बल्कि आत्मनिर्भरता और सामाजिक पहचान का माध्यम भी बनी है।

श्रीमती जीनत परवीन बताती है कि इस आमदनी से उन्होंने अपने कई सपने पूरे किए हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने अपने लिए एक स्कूटी भी खरीदी, जिससे अब वह आसानी से ग्रामीण क्षेत्र में सेवा प्रदान कर रही हैं। वे बताती है कि बैंक सखी बनने के बाद जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है और अब वे अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी भी निभा रही हैं।

 

रायपुर : ’राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश’

रायपुर : ’राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश’

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज अपने कोरबा प्रवास के दौरान जिला पंचायत परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत बादाम के पौधे रोपित किए। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से अपने आस-पास अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की अपील की। साथ ही लगाए गए पौधे को सजीव बनाए रखने की जिम्मेदारी स्वयं उठाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान का उद्देश्य केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी विकसित करना है। पेड़ पौधे न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक अनमोल उपहार है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

कंप्यूटर शिक्षा का सुपर पॉवरहाउस – सुपर कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, सरायपाली

“कंप्यूटर शिक्षा का सुपर पॉवरहाउस – सुपर कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, सरायपाली

“सुपर कंप्यूटर इंस्टिट्यूट”

सरायपाली (प्रतिनिधि): शहर में तकनीकी शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से सुपर कंप्यूटर इंस्टिट्यूट, सरायपाली ने छात्रों, बेरोजगार युवाओं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए विशेष कोर्स की शुरुआत की है। अनुभवी शिक्षकों द्वारा कंप्यूटर शिक्षा के विभिन्न विषयों में उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

संस्थान में DCA, PGDCA, BCA, BA, B.COM, BSC, MA, M.COM, MSW, PGDRD, TALLY GST, TALLY PRIME, MS OFFICE, DEO, BASIC, B.LIB, M.LIB जैसे कोर्स उपलब्ध हैं।

संस्थान की प्रमुख विशेषताएं: 45 दिन की निःशुल्क टाइपिंग ट्रेनिंग

Web Designing का 1 महीने का फ्री स्पेशल ऑफर कोर्स

डाटा एंट्री ऑपरेटर, पुलिस व अन्य सरकारी नौकरियों के लिए विशेष तैयारी

20 किमी से अधिक दूरी से आने वाले छात्रों के लिए कोचिंग शुल्क निःशुल्क

स्कूल, कॉलेज व सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रवेश की सुविधा

फीस संरचना भी मेरिट आधारित: छात्रों के अंकों के अनुसार उनकी मासिक फीस तय की जाती है, जिसमें 50 में से 41 से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को फ्री शिक्षा दी जाती है।

प्रवेश शुल्क:

DEO: ₹1200

DCA: ₹2000

PGDCA: ₹3000

साथ ही, हर रविवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। PDF नोट्स और MCQ प्रैक्टिस सेट भी छात्रों को उपलब्ध कराए जाते हैं।

संस्थान का पता:

गोवर्नमेंट कॉलेज से 400 मीटर की दूरी पर, तहसील ऑफिस के सामने, मैन रोड, सरायपाली।

संपर्क करें:

📞 +91 7772970234

📧 purushottamchoudhary234@gmail.com

📷 इंस्टा: @super_computer_saraipali

📺 यूट्यूब: super computerसरायपाली

सरायपाली/संकुल केन्द्र कलेण्डा (सिं.) में विदाई सह – सम्मान समारोह का आयोजन

सरायपाली/संकुल केन्द्र कलेण्डा (सिं.) में विदाई सह – सम्मान समारोह का आयोजन

युतियुक्तकरण के तहत संकुल केन्द्र कलेण्डा (सिं.) के विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों का प्रशासनिक स्थानांतरण हुआ है तथा एक विद्यालय में नये शिक्षक आए हैं। नए शिक्षकों के स्वागत एवं स्थानांतरित शिक्षकों के विदाई हेतु आज दिनाँक 12/07/2025 को संकुल केन्द्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

सर्व प्रथम माँ सरस्वती के छाया चित्र में पुष्पहार अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नव आगंतुक एवं स्थानांतरित शिक्षकों को पुष्पगुच्छ, श्रीफल तथा मोमेंटो भेंट किया गया। संकुल प्राचार्य हरिशचंद्र मांझी सर ने नव आगंतुक शिक्षक हेमंत कुमार वर्मा, शिक्षक (एम. एस. कलेण्डा), सनातन साहू, शिक्षक एवं शिक्षिका श्रीमती उषा चौधरी (एम. एस. भगत सरायपाली) का संकुल में स्वागत करते हुए संकुल की परम्परा से अवगत कराया तथा सभी शिक्षकों से मिलजुलकर रहकर विद्यार्थी हित में कार्य करने लिए कहा।

साथ ही स्थानांतरित शिक्षकों कु. लेखा नागवंशी, सहायक शिक्षक (प्राथमिक शाला कलेण्डा), विजय सिदार, सहायक शिक्षक (प्राथमिक शाला भगतसरायपाली) एवं नारायण प्रसाद गढ़तिया, सहायक शिक्षक (प्राथमिक शाला जोगीदादर) के अपने – अपने विद्यालयों में दिए योगदान को याद करते हुए उनकी सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उसके बाद संकुल के सभी शिक्षकों ने बारी – बारी से साथियों के साथ बिताए पलों को याद किया और अपनी भावनाएँ प्रकट की तथा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।

तत्पश्चात स्थानांतरित शिक्षकों ने भी अपने – अपने विद्यालयों एवं संकुल की यादों को साझा किया। यह पल बहुत ही मार्मिक और भावुक रहा। लंबे समय से एक साथ मिलकर कार्य करने वाले अपने साथियों की बातें सुनकर तथा उनके विदाई से सभी शिक्षकों की आँखे नम हो गईं।

कार्यक्रम के अंत में संकुल समन्वयक धरमसिंह पटेल ने सभी शिक्षकों को उनके विद्यालयों में किए सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया। मंच संचालन विमल प्रधान, गुणवंत भोई एवं केशव प्रसाद साहू ने किया।

सरायपाली/जलगढ़ के साप्ताहिक बाजार प्रांगण से विद्युत ट्रांसफार्मर हटाने ध्यानाकर्षण

सरायपाली/जलगढ़ के साप्ताहिक बाजार प्रांगण से विद्युत ट्रांसफार्मर हटाने ध्यानाकर्षण

ग्राम पंचायत जलगढ़ के स्व. श्री बिहारीलाल भोई जन कल्याण सेवा समिति जलगढ़ एवं समस्त ग्रामवासियों के द्वारा वर्ष 2024 से ग्राम पंचायत जनगढ़ में स्व. श्री बिहारीलाल भोई जन कल्याण समिति द्वारा साप्ताहिक बाजार का प्रति सोमवार को प्रस्ताव के आधार पर संचालित किया जा रहा है। साप्ताहिक बाजार प्रांगण में विद्युत ट्रांसफार्मर होने के कारण किसी अप्रिय घटना घटित होने से जन जीवन की हानि से इन्कार नहीं किया जा सकता और बरसात के मौसम में विद्युत ट्रांसफार्मर के आस-पास करंट आने की संभावना बढ़ जाती है। साप्ताहिक बाजार के दिन यह स्थान अत्यधिक भीड़-भाड़ एवं लोगों का आवाजाही अधिक रहता है।

समिति के अध्यक्ष पवन भोई ने बताया कि 2 जून 2025 को श्रीमान कार्यपालन अभियंता सरायपाली कार्यालय में आवेदन किया गया था। लेकिन विद्युत विभाग के द्वारा आज पर्यंत किसी भी प्रकार की कार्रवाही न किया जाना।जन सुरक्षा की दृष्टि से घोर लापरवाही को दर्शाता है। समस्या का समाधान न होने पर समिति कठोर कदम उठाने पर बाध्य होगी।

सरायपाली/ओम हॉस्पिटल में स्त्री रोगों का सफल इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाएं उपलब्ध

सरायपाली/ओम हॉस्पिटल में स्त्री रोगों का सफल इलाज, विशेषज्ञ डॉक्टर की सेवाएं उपलब्ध

सरायपाली (छ.ग.) – महिलाओं से संबंधित बीमारियों के लिए अब स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। सरायपाली स्थित ओम हॉस्पिटल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याओं का सफल इलाज किया जा रहा है।

इस विभाग की विशेषज्ञ डॉ. दीपिका अग्रवाल (MBBS, DNB, OBS & Gynae) महिलाओं के विभिन्न रोगों के उपचार में निपुण हैं और प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं शाम 5 बजे से 7 बजे तक उपलब्ध रहती हैं।

उपलब्ध इलाज में शामिल हैं:

असामान्य मासिक धर्म

महिला नसबंदी

व्हाइट डिस्चार्ज

गर्भावस्था एवं प्रसव संबंधी देखभाल

बांझपन की समस्या

पेट दर्द

PCOS (हॉर्मोन असंतुलन)

STD (यौन संचारित रोग)

UTI (यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन)

योनि में सूजन या संक्रमण

विशेष सुविधाएं: आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और इंश्योरेंस के माध्यम से इलाज की सुविधा

ओडिशा राज्य के मरीजों के लिए BSKY कार्ड मान्य

प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श सेवा उपलब्ध

ओम हॉस्पिटल के संपर्क स्थान:

सरायपाली: राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे

रायपुर: पं. रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पास

बसना: ब्लॉक रोड के सामने छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा: खरोद रोड, बेलसोंडा

संपर्क करें:

फोन – 07725-299360

मोबाइल – 83700-08558

ओम हॉस्पिटल ने क्षेत्रीय महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।