आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻बुधवार, २३ जुलाई २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:५०

सूर्यास्त: 🌅 ०७:१६

चन्द्रोदय: 🌝 २८:३४

चन्द्रास्त: 🌜१८:२६

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: ⛈️ वर्षा

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 श्रावण

पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 चतुर्दशी (२६:२८ से अमावस्या)

नक्षत्र 👉 आर्द्रा (१७:५४ से पुनर्वसु)

योग 👉 व्याघात (१२:३४ से हर्षण)

प्रथम करण 👉 विष्टि (१५:३१ तक)

द्वितीय करण 👉 शकुनि (२६:२८ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 कर्क

चंद्र 🌟 मिथुन

मंगल 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अभिजित मुहूर्त

अमृत काल 👉 ०८:३२ से १०:०२

विजय मुहूर्त 👉 १४:४१ से १५:३६

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१६ से १९:३७

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१६ से २०:१८

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०३ से २४:४४

राहुकाल 👉 १२:२३ से १४:०६

राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम

यमगण्ड 👉 ०७:१३ से ०८:५७

दुर्मुहूर्त 👉 ११:५६ से १२:५१

होमाहुति 👉 केतु

दिशाशूल 👉 उत्तर

अग्निवास 👉 पाताल (२६:२८ से पृथ्वी)

भद्रावास 👉 स्वर्ग (१५:३१ तक)

चन्द्रवास 👉 पश्चिम

शिववास 👉 श्मशान में (२६:२८ से गौरी के साथ)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – लाभ २ – अमृत

३ – काल ४ – शुभ

५ – रोग ६ – उद्वेग

७ – चर ८ – लाभ

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – उद्वेग २ – शुभ

३ – अमृत ४ – चर

५ – रोग ६ – काल

७ – लाभ ८ – उद्वेग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

पश्चिम-दक्षिण (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

श्रावण शिवरात्रि, राष्ट्रीय श्रावण मास आरम्भ, श्री बाल गंगाधर तिलक व चन्द्रशेखर आजाद जन्म दिवस, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०५:५० से ०९:१० तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज १७:५४ तक जन्मे शिशुओ का नाम आर्द्रा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ड़, छ) नामाक्षर से तथा इसके जन्मे शिशुओ का नाम पूनर्वसु नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (के, को) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

कर्क – २९:०४ से ०७:२६

सिंह – ०७:२६ से ०९:४५

कन्या – ०९:४५ से १२:०३

तुला – १२:०३ से १४:२४

वृश्चिक – १४:२४ से १६:४३

धनु – १६:४३ से १८:४६

मकर – १८:४६ से २०:२८

कुम्भ – २०:२८ से २१:५३

मीन – २१:५३ से २३:१७

मेष – २३:१७ से २४:५१+

वृषभ – २४:५१+ से २६:४५+

मिथुन – २६:४५+ से २९:००+

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०५:३० से ०७:२६

रोग पञ्चक – ०७:२६ से ०९:४५

शुभ मुहूर्त – ०९:४५ से १२:०३

मृत्यु पञ्चक – १२:०३ से १४:२४

अग्नि पञ्चक – १४:२४ से १६:४३

शुभ मुहूर्त – १६:४३ से १७:५४

रज पञ्चक – १७:५४ से १८:४६

शुभ मुहूर्त – १८:४६ से २०:२८

चोर पञ्चक – २०:२८ से २१:५३

शुभ मुहूर्त – २१:५३ से २३:१७

शुभ मुहूर्त – २३:१७ से २४:५१+

चोर पञ्चक – २४:५१+ से २६:२८+

शुभ मुहूर्त – २६:२८+ से २६:४५+

रोग पञ्चक – २६:४५+ से २९:००+

शुभ मुहूर्त – २९:००+ से २९:३१+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे लेकिन आज हाथ खुला रहने से भविष्य में बड़े खर्च की योजना भी बनेगी। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन भी अस्तव्यस्त रहने से मनोकामना अधूरी रह सकती है। मध्यान तक जोखिम वाले कार्यो से बचने का प्रयास करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते है। आज कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। दोपहर बाद धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी संतान का सुख मिलेगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज दिन का पहला भाग आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहने से धन की कमी अनुभव होगी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर कीसी से कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। आस-पडोसी की गलतियों को आज नजरअंदाज करें अन्यथा छोटी बात बड़ा विवाद खड़ा कर देगी। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में भी फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। अल्प धन लाभ होगा। मध्यान बाद स्थिति में सुधार तो आएगा लेकिन स्वभाव में लापरवाही भी बढ़ने से कोई खास लाभ नही उठा पाएंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी कार्य क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने के बाद भी अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य क्षेत्र पर चोरी जैसी गतिविधि अथवा आप पर आरोप लगाए जा सकते है सावधान रहे। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह होने की सम्भवना है। आर्थिक लेन-देन लिख कर ही करें। संध्या का समय थकान वाला रहेगा कोई नापसंद कार्य भी करना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी अनुभव करेंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहेगी हाथ में लिए अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं करने के कारण आलोचना हो सकती है। स्वभाव से भी आज ढीलापन रहने के कारण भागदौड़ वाले कार्यो से बचने का प्रयास करेंगे। लेकिन फिर भी आज कार्य क्षेत्र पर अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। नयी योजनाओं को हाथ में लेने से पहले हानि-लाभ की समीक्षा करलें। संध्या के बाद आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी लेकिन आज टालना ही बेहतर रहेगा। सर, अथवा कमर से निचले भाग में समस्या बनने की सम्भवना है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। सार्वजनिक क्षेत्र से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा। यात्रा आज किसी न किसी रूप में लाभदायक सिद्ध होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज कई दिनों से लटके किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। संध्या बाद आवश्यकता अनुसार धन की पूर्ति हो जाएगी। आज कार्य क्षेत्र पर आपकी लापरवाही के चलते अधिकारी वर्ग गर्म हो सकते है। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप कार्यो की भरमार रहने के कारण भ्रमित हो सकते है। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा दोपहर तक कार्यो में व्यवधान आने से निराश रहेंगे परन्तु संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। लेकिन संध्या का समय शारीरिक रूप से सावधानी बरतने का है आकस्मिक दुर्घटना अथवा किसी अशुभ समाचार के मिलने से मन परेशान होगा। सरकारी कार्य आज भी निरस्त करें। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज दिन के पूर्वार्ध में आपको परिश्रम के अनुसार फल ना मिलने से मानसिक पीड़ा हो सकती है। दिमाग में नए-नए विचार आने से किसी ठोस निर्णय लेने में परेशानी होगी। नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। उत्तरार्ध के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद होने से वित्तीय आयोजन कर पाएंगे। थोक के व्यवसायी आज निवेश कर सकते है आगे लाभ होगा। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आंशिक शुभ रहेगा। पुरानी गलतियों या व्यवहार की कमी के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। सेहत भी आज थोड़ी विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए कुछ अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। आज शेयर सट्टे में निवेश शीघ्र लाभ देगा। पैतृक संपत्ति के कार्य अधूरे रह सकते है। घरेलू सुख सामान्य से उत्तम रहेगा। आज कही सुनी बातों पर विश्वास ना करें।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री बढने से धन की आमद होगी। व्यक्तित्व का भी विकास होने से सामाजिक छवि बेहतर बनेगी। लेकिन धन हाथ मे आने के बाद दिमाग उटपटांग कामो में उलझेगा साथ ही कुछ समय के लिये पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है। अतिआवश्यक कार्य दोपहर बाद करना ही हितकर रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन ग्रह स्थिति घर बाहर उथल पुथल कराएगी में आपको घरेलु मामलो में विशेष सावधानी बरतने की आयवश्यक रहेगी। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है। बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी लाचारी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा धैर्य रख मध्यान बाद की प्रतीक्षा करें परिस्थितियां सुधारने पर राहत मिलने लगेगी। आज बाहरी व्यक्ति से मन के भेद प्रकट ना करें। सेहत अकस्मात खराब हो सकती है।

 

छत्तीसगढ़ : नियमानुसार कार्य करें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही : प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा सहायक आयुक्तों को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से दिए  कड़े निर्देश

छत्तीसगढ़ : नियमानुसार कार्य करें अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही : प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा सहायक आयुक्तों को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से दिए  कड़े निर्देश

प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज जिलों में पदस्थ सहायक आयुक्तों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक  लेकर कड़े  निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ जिलों के छात्रावास / आश्रमों में खरीदी संबंधी अनियमितता जैसे भ्रामक समाचार एक गंभीर विषय है जिससे विभाग की छवि धूमिल हुई है। हालांकि ज्यादातर प्रकरणों में कार्यादेश जारी करने से पूर्व ही उसे निरस्त किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसके अलावा पूर्व के वर्षों में हुई खरीदी अनियमितता भी प्रकाश में आई है। ऐसे सभी प्रकरणों की जांच कराई जा रही है जांच में दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कठोर शब्दों में चेतावनी दी कि सहायक आयुक्त अपने विभागीय कार्यों पर ही फोकस करें एवं दूसरे विभागो के कार्य हेतु कार्य एजेंसी बनने से बचें। यदि अति आवश्यक हो तो पहले मुख्यालय से इस संबंध में नियमानुसार अनुमति ली जाये तभी कार्य संपादित किया जाए, अन्यथा ऐसे प्रकरणों की जानकारी प्राप्त होने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा की प्रत्येक सहायक आयुक्त को भंडार क्रय नियम एवं जैम पोर्टल का पूरा ज्ञान होना चाहिए। विभागीय छात्रावास-आश्रमों से संबंधित कोई भी सामग्री उच्च गुणवत्तायुक्त एवं सभी मापदंडों के अनुरूप होनी चाहिए जिस पर भंडार क्रय समिति की सहमति पश्चात जिला कलेक्टर से अनुमोदन प्राप्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रावास-आश्रमों हेतु खरीदी संबंधी किसी भी सामग्री हेतु स्पष्ट प्रकिया का जैम पोर्टल के माध्यम से पालन होना चाहिए। सामग्री की गुणवत्ता एवं दर को गूगल पर जाकर भी सर्च किया जाना चाहिए ताकि उसमें एकरूपता बनी रहे।  उन्होंने विभागीय कार्य प्रणाली में सुधार हेतु समिति गठन के निर्देश आयुक्त, आदिम जाति कल्याण को दिए ।

आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर द्वारा इस संबंध में एक पांच सदस्यीय समिति के गठन संबंधी निर्देश जारी किए जा रहे हैं। यह समिति जिले के छात्रावास-आश्रमों की व्यवस्था को सुधारने, निर्माण कार्यों में सुधार, शिक्षण संबंधी सुधार, जैम पोर्टल से संबंधित समस्या अथवा जिलों में अन्य समस्याओं पर सुझाव देगी जिसके आधार पर एक व्यापक कार्ययोजना बनाई जायेगी। साथ ही सहायक आयुक्तों को निर्देशित किया कि प्रत्येक माह कम से कम 10 छात्रावास आश्रमों का निरीक्षण कर वहां पर साफ-सफाई, स्वच्छ शौचालय की स्थिति, किचन गार्डन, बच्चों के शयन कक्ष, क्लासरूम की साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें। छात्रावास / आश्रमों में संधारित सभी पंजियों का भी अवलोकन करें। इसके अलावा सभी प्रयास आवासीय विद्यालयों हेतु संस्था चयन संबंधी कार्यवाही 31 जुलाई तक पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए गए। पीएम जनमन से संबंधित सभी 18 जिलों में MPC के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर संचालक श्री संजय गौड़, श्री जितेन्द्र गुप्ता, श्री आर. एस. भोई, उपायुक्त श्री विश्वनाथ रेड्डी एवं कार्यपालन अभियंता श्री त्रिदीप चक्रवर्ती भी उपस्थित थे।

 

महासमुंद/ एक दतैल हाथी के बाहर निकलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लहंगर, परसाडीह, गुडरुडीह, कुकराडीह, सहित आसपास के सभी गांवों को हाई अलर्ट पर रखा है लहंगर, गुडरुडीह, कुकराडीह, मालिडीह, बांसकुड़ा, बिरबीरा, पिरदा सहित आसपास के सभी गांवों को हाई अलर्ट पर रखा है

लहंगर, मोहकम, पिंढी, परसाडीह, गुडरुडीह, कुकराडीह, मालिडीह, बांसकुड़ा, बिरबीरा, पिरदा सहित आसपास के सभी गांवों को हाई अलर्ट पर रखा हैग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील, NH-53 पार करने की संभावना

महासमुंद, 22 जुलाई 2025
आज सुबह वन परिक्षेत्र (BBME1) से एक दतैल हाथी के बाहर निकलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह हाथी कक्ष क्रमांक 26 से निकलकर खड़सा से फुसेराडीह रोड पार करते हुए वन विकास निगम कक्ष क्रमांक 809 व 810 से होकर लहंगर की ओर बढ़ रहा है।

वन विभाग ने हाथी की संभावित गतिविधियों को देखते हुए ग्राम खड़सा, लहंगर, मोहकम, पिंढी, परसाडीह, गुडरुडीह, कुकराडीह, मालिडीह, बांसकुड़ा, बिरबीरा, पिरदा सहित आसपास के सभी गांवों को हाई अलर्ट पर रखा है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे रात्रि में घरों से बाहर न निकलें और पूरी सतर्कता बरतें।

वन अधिकारियों के अनुसार, हाथी आज रात तक रायपुर से सरायपाली की ओर जाने वाले NH-53 मार्ग को भी पार कर सकता है, जिससे खतरा और बढ़ सकता है।

इस संभावना को देखते हुए कोडार, कौवाझर, बंजारी, लोहारडीह, घोघीबहरा, बनसिवनी, सोरिद, गौरखेडा, दलदली, उमरदा, अरणड, मुडमार, पतेरापाली, सिरगिडी, झालखमरिया, बोरियाझर, केशव, खट्टी, कोना, बकमा, जीवतरा, धनसुली जैसे गांवों को भी अलर्ट किया गया है।

वन विभाग की टीमें लगातार हाथी की निगरानी कर रही हैं और ग्रामीणों को सूचित करने के लिए ग्राम स्तर पर संपर्क बनाए हुए हैं।

 

आज दिनांक 22/07/2025 को (BBME1) एक दतैल हाथी कक्ष क्रमांक 26 से निकल कर खड़सा से फुसेराडीह रोड़ को पार कर वन विकास निगम कक्ष क्रमांक 809 810 से होते हुए लहंगर की ओर बढ़ रहा है

आज दिनांक 22/07/2025 को (BBME1) एक दतैल हाथी कक्ष क्रमांक 26 से निकल कर खड़सा से फुसेराडीह रोड़ को पार कर वन विकास निगम कक्ष क्रमांक 809 810 से होते हुए लहंगर की ओर बढ़ रहा है

हाई अलर्ट ग्राम खड़सा लहंगर मोहकम पिंढी परसाडीह गुडरुडीह कुकराडीह मालिडीह बांसकुड़ा बिरबीरा पिरदा के आसपास के ग्रामीण सतर्क रहें

संभवत है कि आज रात्रि में रायपुर से सरायपाली NH53 को भी पार कर सकता है

अलर्ट ग्राम कोडार कौवाझर बंजारी लोहारडीह घोघीबहरा बनसिवनी सोरिद गौरखेडा दलदली उमरदा अरणड मुडमार पतेरापाली सिरगिडी झालखमरिया बोरियाझर केशव खट्टी कोना बकमा जीवतरा धनसुली के आसपास के ग्रामीण सतर्क रहें

बागबाहारा / हाडाबंद ओवरब्रिज पर कार और बाइक की टक्कर, मे एक की मौत की खबर  कार से गांजा मिलने की सूचना, आरोपी स्विफ्ट कार से फरार?

बागबाहारा / हाडाबंद ओवरब्रिज पर कार और बाइक की टक्कर, मे एक की मौत की खबर  कार से गांजा मिलने की सूचना, आरोपी स्विफ्ट कार से फरार

बागबाहरा। मंगलवार रात लगभग 7:40 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग NH-353 के हाडाबंद ओवरब्रिज पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति माड़ियाडीह, खल्लारी का निवासी है।

सूत्रों का बड़ा खुलासा:

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हादसे में शामिल कार ओडिशा नंबर की थी, और उसमें गांजा भरा हुआ था। टक्कर के बाद कार में बैठे लोग आगे चल रही स्विफ्ट कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए।

घटना का वीडियो वायरल

घटनास्थल का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुर्घटनाग्रस्त कार के आसपास लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। वीडियो में अवैध सामग्री (गांजा) दिखाए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

नोट: मामले की सच्चाई पूरी तरह से पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही सामने आएगी।
🛑 कृपया अफवाहों से बचें और सत्य जानकारी का इंतजार करें।

छत्तीसगढ़ : दूध, दुग्ध उत्पादों और खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का औचक निरीक्षण

छत्तीसगढ़ : दूध, दुग्ध उत्पादों और खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का औचक निरीक्षण

आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा रायगढ़ शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान मुरारी द किचन (ढीमरापुर चौक), कारखाना मुरारी, महावीर मिष्ठान भंडार (हटरी चौक), गणगौर स्वीट्स (पैलेस रोड), विकास डेयरी (चक्रधर नगर) एवं फ्रेश सेल (बड़े रामपुर स्थित पनीर निर्माण इकाई) में पहुँचकर दूध एवं उससे बने उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की गई। खोवा एवं पनीर के नमूने लेकर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे गए।

निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों को स्वच्छता, संग्रहण व्यवस्था एवं अन्य मापदंडों के संबंध में सुधार हेतु नोटिस भी जारी किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम एवं जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। संदेहास्पद नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सरिता पटेल, श्री सागर दत्ता, श्री शांतनु भट्टाचार्य एवं नमूना सहायक श्री शाश्वत तिवारी शामिल थे।

छत्तीसगढ़ : वनमंत्री श्री कश्यप ने प्राथमिक शालाओं में पौष्टिक आहार नाश्ता प्रदाय योजना का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ : वनमंत्री श्री कश्यप ने प्राथमिक शालाओं में पौष्टिक आहार नाश्ता प्रदाय योजना का किया शुभारंभ

वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने एक करोड़ 87 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर जिले भाटपाल में आयोजित “पौष्टिक आहार नाश्ता प्रदाय” योजना का शुभारंभ किया। नारायणपुर जिले के प्राथमिक शालाओं के 8,517 विद्यार्थियों के लिए इस योजना के तहत एक करोड़ 44 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ-साथ पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और स्कूलों में उपस्थिति भी बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री कश्यप ने एक करोड़ 87 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनमें सड़कों, पुल-पुलियों, शेड, रंगमंच और बाउंड्रीवाल जैसे विभिन्न विकास कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम एक प्रयास है, जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। इस अवसर पर वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत नींबू और आम का पौधा रोपण भी किया और दिव्यांग विद्यार्थियों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, एमआर किट और श्रवण यंत्र वितरित किए। कार्यक्रम में नवाचार गतिविधियों पर आधारित शिक्षा अभ्युदय पत्रिका का भी विमोचन किया।

नारायणपुर कलेक्टर ने बताया कि पौष्टिक नाश्ते से न केवल बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बल्कि शालाओं में दाखिले भी बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिले के 9,000 बच्चों को आवश्यक प्रमाण पत्र दिए गए हैं और शिक्षकों की नियुक्ति से शिक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री इंद्रप्रसाद बघेल, सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक श्री रूपसाय सलाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री पिंकी उसेण्डी, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

 

बागबाहरा में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात उड़ाए थाना में की रिपोर्ट दर्ज

बागबाहरा में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात उड़ाए थाना में की रिपोर्ट दर्ज

बागबाहरा (महासमुंद)। नगर के वार्ड क्रमांक 03 थानापारा, पंजाब नेशनल बैंक के पीछे रहने वाले एक व्यापारी के घर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर नकदी व सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। पीड़ित ने थाना बागबाहरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जय अंबे डेली नीड्स संचालक ने बताया कि दिनांक 15 जुलाई 2025 को सुबह लगभग 10 बजे वह अपनी पत्नी के साथ सामान खरीदने रायपुर गए थे। घर पर उनकी मां, दो बेटियां, भतीजी मौजूद थीं, वहीं एक बेटी स्कूल गई थी। शाम लगभग 5:30 बजे बड़ी बेटी जिज्ञासा शर्मा जब स्कूल से घर लौटी तो उसने फोन कर बताया कि घर का अलमारी खुला हुआ है।

रायपुर से लौटकर जब पीड़ित घर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली, तो उनकी मां ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे सभी पड़ोसी घर के बाहर गए थे और शाम 5:30 बजे लौटने पर देखा कि अलमारी टूटी हुई है।

जब उन्होंने अलमारी की जांच की, तो पाया कि उसमें रखी नकद राशि, सोने की एक चेन, तीन अंगूठियां, एक हार, झुमके, एक नथ, चांदी की दो जोड़ी पायल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है।

पीड़ित ने अपने स्तर पर आसपास पूछताछ की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। अंततः वह थाना बागबाहरा पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध भादंवि की धारा 305(ए)-बीएनएस एवं 331(4)-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।थाना प्रभारी ने बताया कि संदिग्धों की पहचान और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए प्रयास जारी है।

बसना/ लिमदरहा के एक किराना व्यापारी पर जानलेवा हमले की गंभीर घटना सामने आई है।

 

बसना/महासमुंद, 22 जुलाई 2025
ग्राम लिमदरहा के एक किराना व्यापारी पर जानलेवा हमले की गंभीर घटना सामने आई है। मामले में व्यापारी नवीन अग्रवाल की शिकायत पर बसना थाना पुलिस ने आरोपी उमेंद्र प्रजापति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 296 और 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 जुलाई 2025 को शा करीब 5 बजे आरोपी उमेंद्र प्रजापति, निवासी ग्राम बिलखंड, नशे की हालत में लिमदरहा बाजार चौक स्थित नवीन अग्रवाल की दुकान पहुंचा। वहां उसने गाली-गलौज करते हुए व्यापारी से मारपीट करने का प्रयास किया। जब व्यापारी ने उसे समझाकर दुकान से भगाया, तो जाते-जाते आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

कुछ देर बाद, जब व्यापारी बाजार चौक गया, तो आरोपी ने पीछे से आकर उसके सीने पर बिन्धना (बरारी) से वार कर दिया। गनीमत रही कि व्यापारी ने अपने हाथ से वार रोककर खुद की जान बचाई। घटना के समय व्यापारी के दोनों छोटे भाई — राकेश अग्रवाल और शिवकुमार अग्रवाल — भी मौके पर पहुंचे, जिनके साथ भी आरोपी ने हाथापाई की।

घटना की जानकारी भंवरपुर चौकी में दी गई, जहां से प्रकरण बसना थाना स्थानांतरित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है और विवेचना जारी है।

 

 

 

बसना-जगदीशपुर: महिला से फर्जी बैंक खाता जांच के नाम पर 5.5 लाख रुपये की साइबर ठगी

 

महासमुंद/बसना:
जिले के बसना थाना अंतर्गत सेवा भवन हास्पिटल में कार्यरत एक युवती से साइबर ठगों ने खुद को मुम्बई क्राइम ब्रांच व टेलिकॉम विभाग का अधिकारी बताकर 5.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़िता ने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है, जिस पर धारा 318(4), 3(5) बीएनएसएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।📞 कैसे हुई ठगी?

तमिलनाडु निवासी और वर्तमान में बसना में निवासरत जिबिया ई को 14 जुलाई को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को टेलिकॉम विभाग दिल्ली का अधिकारी बताया और कहा कि उनके मोबाइल नंबर से आपत्तिजनक गतिविधियां हो रही हैं, जिससे नंबर बंद किया जा सकता है। बाद में कॉल मुंबई क्राइम ब्रांच के एक व्यक्ति से जोड़ा गया, जिसने खुद को इंस्पेक्टर विजय कुमार बताया।

👮‍♂️ पुलिस क्लियरेंस का बहाना

इंस्पेक्टर बनकर बात करने वाले व्यक्ति ने बताया कि जिबिया के आधार नंबर का दुरुपयोग कर मुंबई में एक फर्जी बैंक खाता खोला गया है, जो मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है। इसके नाम पर गिरफ्तारी की धमकी देकर उनसे वीडियो कॉल पर पूछताछ की गई और फिर बैंक खाता वेरिफिकेशन के नाम पर पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया।

💸 कुल 5.5 लाख की ठगी

पीड़िता के अनुसार, उन्होंने डर के कारण:

दिनांक 15 जुलाई को ₹3,50,000 रुपये कोटक महिंद्रा बैंक के खाते में,

दिनांक 16 जुलाई को ₹2,00,000 रुपये बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक अन्य खाते में आरटीजीएस माध्यम से ट्रांसफर किए।

👩‍💻 साइबर सेल में भी की गई शिकायत

जब 17 जुलाई तक कोई पैसा वापस नहीं आया, तो जिबिया को शंका हुई और उन्होंने तुरंत साइबर पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज की।
शिकायत क्रमांक: 3330xxxxxxxx दर्ज किया गया है।

—

📝 आरोपी और खाते जिनका उपयोग किया गया:

मोबाइल नंबर: **********, **********, **********

बैंक खाता 1: कोटक महिंद्रा बैंक – रितिक कुमार मीणा

बैंक खाता 2: बैंक ऑफ महाराष्ट्र – वैभव रमेश्वर काले

🚓 पुलिस कर रही है जांच

बसना थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह एक गंभीर साइबर फ्रॉड का मामला है। अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और संबंधित मोबाइल नंबर व बैंक खातों की जानकारी साइबर शाखा को भेजी गई है। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।