महासमुंद/प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जिले के 20357 हितग्राहियों को 10 करोड़ 17 लाख 85 हजार रुपए का हुआ भुगतान केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से संवरता गायत्री का जीवन

महासमुंद/प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जिले के 20357 हितग्राहियों को 10 करोड़ 17 लाख 85 हजार रुपए का हुआ भुगतान केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से संवरता गायत्री का जीवन

 

महासमुंद, इमली भाठा, महासमुंद की रहने वाली गायत्री देवांगन एक साधारण लेकिन सजग महिला हैं, उनका जीवन और परिवार केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। वह न केवल एक कुशल गृहिणी हैं, बल्कि समाज की उन महिलाओं में से एक हैं, जिन्होंने योजनाओं की जानकारी लेकर उनका भरपूर लाभ उठाया और अपने परिवार को सशक्त बनाने की ओर कदम बढ़ाया।

गायत्री ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अंतर्गत पहली बार माँ बनने पर 5,000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त की। इस राशि का उपयोग उन्होंने प्रसव पूर्व पोषण और स्वास्थ्य जांच में किया, जिससे गर्भावस्था के दौरान बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो सकी। इस योजना से उन्हें 5 हजार की सहायता दो किस्तों में प्राप्त हुई। इसी तरह राज्य सरकार की कौशल्या मातृत्व सहायता योजना के तहत गायत्री को दूसरी बार गर्भधारण पर अतिरिक्त सहायता राशि प्राप्त हुई। इस योजना से दूसरी बार गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किया जाता है ताकि मातृ के दौरान आर्थिक बोझ को कम किया जा सके। इससे उन्हें 6 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई।

राज्य सरकारी की महती योजना महतारी वंदन के तहत उन्हें हर महीने 1,000 की आर्थिक सहायता मिल रही है। इस राशि से वे बच्चों की पढ़ाई, पोषण और रसोई खर्च जैसे छोटे-छोटे ज़रूरतें पूरी करती हैं। गायत्री मानती हैं कि यह योजना उनके परिवार की मासिक मदद बन गई है। दो बेटियों की मां गायत्री ने नोनी सुरक्षा योजना का लाभ उठाकर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने का बड़ा कदम उठाया। बेटियों के जन्म के साथ ही उनके नाम पर नवजात कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत 5 साल तक 5-5 हजार रुपए की राशि जमा की गई, जो उन्हें भविष्य में शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में सहारा देगी। 18 वर्ष के पश्चात एक लाख रुपए की राशि प्राप्त होगी।

गायत्री के पति एक वेल्डर हैं। आय सीमित होते हुए भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी। गायत्री ने आंगनबाड़ी से जुड़कर न केवल पोषण और स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की, बल्कि अन्य महिलाओं को भी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। आज गायत्री का परिवार संतुलित पोषण, सुरक्षित मातृत्व और बालिका शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वे कहती हैं अगर हम योजनाओं की जानकारी लें और उनका सही उपयोग करें, तो कोई भी कठिनाई बड़ी नहीं लगती।

उल्लेखनीय है कि महासमुंद जिले में विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संचालित है जिसके अंतर्गत पात्र गर्भवती महिलाओं को पहली किस्त में 3 हजार रूपये एवं दूसरी किस्त 2 हजार रूपये प्रसव के बाद व शिशु का टीकाकरण होने पर मिलता है। महिलाए एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री टिकवेन्द्र जटवार ने बताया कि जिले में सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल रहा है। योजनांतर्गत कुल 17075 हितग्राहियों के आवेदन के विरूद्ध 3282 बैकलाग हितग्राही सहित 20357 हितग्राहियों को 10 करोड़ 17 लाख 85 हजार रूपये भुगतान किया गया है।

उन्होंने सत्रवार जानकारी देते हुए बताया कि जिले में योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में दर्ज 7330 हितग्राहियों के विरूद्ध 3627 हितग्राहियों को राशि भुगतान, वित्तीय वर्ष 2024-25 में दर्ज 8227 हितग्राहियों के विरूद्ध 14722 हितग्राहियों को राशि भुगतान एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज 1518 हितग्राहियों के विरूद्ध 2008 हितग्राहियों को राशि भुगतान पी.एफ.एम.एस. से डी.बी.टी. के माध्यम से भुगतान किया गया है। योजना अंतर्गत पात्र हितग्राही आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से अथवा स्वयं अपना ऑनलाईन पंजीयन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

बसना/मानसिक रोगों के विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी 24 जुलाई को अग्रवाल नर्सिंग होम में देंगे परामर्श

बसना/मानसिक रोगों के विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी 24 जुलाई को अग्रवाल नर्सिंग होम में देंगे परामर्श

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी सेंटर, बासना में मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों को लेकर एक महत्वपूर्ण चिकित्सा शिविर का आयोजन 24 जुलाई 2025, दिन गुरुवार को किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रसिद्ध मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी (WELLBOND हॉस्पिटल, रायपुर) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस स्वास्थ्य शिविर में डिप्रेशन, बेचैनी, घबराहट, चिंता, याददाश्त की कमी, नींद न आना, आत्महत्या के विचार, काम में मन न लगना, मानसिक थकावट, चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं का विशेषज्ञ परामर्श और इलाज उपलब्ध रहेगा।

डॉ. त्रिवेदी शाम 6 से 7 बजे तक रोगियों की जांच एवं परामर्श देंगे।

स्थान: अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना।

समय: शाम 6 बजे से 7बजे तक।

मानसिक रोगों के लक्षणों की जानकारी भी पंपलेट के माध्यम से दी गई है, जिससे आम जनता को इन लक्षणों की पहचान करने और समय रहते इलाज लेने में मदद मिलेगी।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

📞 77708-68473 | 84618-11000

अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के विशेषज्ञ डॉक्टर अब पिथौरा में भी उपलब्ध – 24 जुलाई को होगा विशेष चिकित्सा शिविर

अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के विशेषज्ञ डॉक्टर अब पिथौरा में भी उपलब्ध – 24 जुलाई को होगा विशेष चिकित्सा शिविर

पिथौरा (महासमुंद): क्षेत्रवासियों के लिए राहत की खबर है। अब अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना के अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं पिथौरा में भी उपलब्ध होंगी। आगामी 24 जुलाई 2025, गुरुवार को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक, सेत कुँवर नर्सिंग होम, राजा सेवैया (टप्पा), पिथौरा में एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर में निम्नलिखित विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे:

डॉ. एन एस पटानी – MD Dermatology, चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ

डॉ. महेंद्र धवने – MD ENT, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ

डॉ. अमित अग्रवाल – MBBS DCH, शिशु रोग विशेषज्ञ

यह शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना की पहल पर आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा सुलभ कराना है।

पंजीयन के लिए संपर्क करें:

📞 93405-71462

📞 77730-86100

नोट: यह चिकित्सा शिविर सीमित समय के लिए है, अतः समय पर पहुंचकर पंजीयन करवाना अनिवार्य है।

सरायपाली /शैक्षिक संकुल समन्वयक संघ की बैठक संपन्न 

सरायपाली /शैक्षिक संकुल समन्वयक संघ की बैठक संपन्न

 शैक्षिक संकुल समन्वयक संघ सरायपाली की आवश्यक बैठक ग्रीन वेली रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। जिसमें शिक्षक साझा मंच की ओर से 21-07-2025 को प्रकाशित समाचार पत्र में संकुल समन्वयकों के प्रति विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक सरायपाली द्वारा असौजन्य भाषाशैली की बात कही गई है जिसको संकुल समन्वयक शैक्षिक संघ सरायपाली ने सिरे से नकारा है।

समन्वयक संघ के अध्यक्ष देवानंद नायक का कहना है जब हम साझा मंच के बैठक में उपस्थित नहीं हुए न ही हमारे संघ की ओर से कोई वक्तव्य दिया गया है तो इस तरह से समाचार पत्र में खबर प्रकाशित कर हमारे संघ की छवि धूमिल न की जाये।

संघ की ओर से उपस्थित समस्त संकुल समन्वयकों जिसमें संरक्षक रविशंकर आचार्य,भोलानाथ नायक,जिला कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश चंद्र पटेल, सचिव ऋषि प्रधान,कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, उपाध्यक्ष मुकेश बारिक, सह सचिव घनश्याम दास, सह कोषाध्यक्ष दुष्यन्त पटेल, सलाहकार किशोर पटेल, प्रभात मांझी,बिंदु प्रसाद चौधरी,भिखारी चरण साहू,राजेश पटेल,जयनारायण पटेल, गिरधारी लाल पटेल,कृष्णचंद पटेल,श्रवण प्रधान,हारून गार्डीया,सच्चिदानंद भोई,तुलसीदास वर्गे,नवीन मिश्रा,कामता पटेल,गिरधारी पटेल,संजीत पात्र समस्त समन्वयकों ने इस पर अपना विचार प्रकट करते हुए समाचार पत्र मे प्रकाशित इस तरह के भ्रामक संदेश का समन्वयक संघ द्वारा खंडन किया गया ।

रायपुर : ड़ॉ. सारस्वत पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त 

रायपुर : ड़ॉ. सारस्वत पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने प्रोफेसर डॉ. विरेन्द्र कुमार सारस्वत को पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय बिलासपुर का कुलपति नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल द्वारा डॉ. सारस्वत की नियुक्ति पंडित सुन्दरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 (संशोधन अधिनियम, 2006, 2010 एवं 2019) की धारा 9(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। उनका कार्यकाल, परिलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होंगी।

वर्तमान में डॉ. सारस्वत, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।

 

बलौदाबाबाजार : कौशल तिहार में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा,विजेताओं क़ो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मिलेगा मौका

बलौदाबाबाजार : कौशल तिहार में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा,विजेताओं क़ो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मिलेगा मौका

बलौदाबाबाजार,कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा युवाओं के कौशल क़ो मंच व पहचान देने तथा कौशल विकास के प्रति जागरूकता लाने हेतु जिला स्तरीय कौशल तिहार 2025 का आयोजन 21 जुलाई को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सकरी बलौदाबाजार में किया गया। प्रतियोगिता में युवाओ ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुश्री इंदु जांगड़े, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुमन वर्मा, सरपंच हरीश कुमार फेकर, जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, जल वितरक संचालक कोर्स के प्रतिभागियों के मध्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जनरल डयूटी अस्सिटेंट कोर्स में प्रथम मोनिका घृतलहरे, द्वितीय स्थान भावना चंन्द्राकर एवं जल वितरक संचालक कोर्स में प्रथम फूलसाय साहू, बलाविक्रम प्रसाद मिरी द्वितीय स्थान  हासिल किया।

जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को 28 से 30 जुलाई 2025 तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कौशल तिहार में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

गौरतलब है कि  प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनाओं के अंतर्गत प्रशिक्षित एवं प्रशिक्षणरत युवाओं को प्रोत्साहित करने एवं उनके कौशल को मंच देने तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कौशल तिहार का आयोजन किया जा रहा है।इस आयोजन के माध्यम से विजेताओं को इंडिया स्किल्स 2025 की क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला कौशल विकास प्राधिकरण के प्रभारी अधिकारी  श्यामा पटेल, डिप्टी कलेक्टर अरुण सोनकर, जिला रोजगार अधिकारी, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं आईटीआई सकरी के प्राचार्य तथा अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी सहित छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।

सरायपाली हाट बाजार में अवैध शराब बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 8 लीटर से अधिक देशी शराब जब्त

सरायपाली हाट बाजार में अवैध शराब बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 8 लीटर से अधिक देशी शराब जब्त

थाना सरायपाली पुलिस ने साप्ताहिक हाट बाजार के पास अवैध रूप से देशी शराब विक्रय कर रहे दो व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8.1 लीटर देशी “शोले” ब्रांड शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 3600 रुपए बताई गई है।

पुलिस को यह सफलता तब मिली जब दिनांक 22 जुलाई 2025 को थाना सरायपाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बैदपाली रोड साप्ताहिक हाट बाजार के पास दो व्यक्ति पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में देशी शराब रखकर बेच रहे हैं।

सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी को अवगत कराया गया और आरक्षक क्रमांक 53 व 867 को साथ लेकर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। जय स्तंभ चौक पर गवाह रामेश्वर सिन्हा एवं केशव चौहान को साथ लेते हुए गवाहों को धारा 179 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर सहमति ली गई और बताये गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।

पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को पकड़ा, जिन्होंने अपना नाम

1. जितेन्द्र दास, पिता स्व. पुनितराम दास, उम्र 34 वर्ष, निवासी इच्छापुर, थाना सरायपाली

2. उजल भोई, पिता हरि भोई, उम्र 36 वर्ष, निवासी केना, थाना सरायपाली बताया।

दोनों के कब्जे से पीले रंग की बोरी में भरी देशी मदिरा ‘शोले’ ब्रांड की 45 शीशियाँ बरामद की गईं। इसमें 22 शीशियों पर बैच नंबर 802 व 23 शीशियों पर बैच नंबर 806 अंकित था, प्रत्येक में 180 एमएल शराब पाई गई। कुल जप्त मात्रा 8.100 लीटर रही।

पूछताछ में आरोपीगण ने शराब रखने व बिक्री के कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। इसके आधार पर दोनों आरोपियों को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 22 जुलाई को क्रमशः 11:25 बजे और 11:30 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। यह अपराध अजमानतीय होने के कारण गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई।

जप्तशुदा शराब, आरोपीगण और गवाहों के साथ पुलिस थाना लौटकर विधिवत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

बसना /ग्राम सिंघनपुर-जांतापारा रोड पर खुलेआम शराब पिलाने की व्यवस्था, आरोपी गिरफ्तार

बसना /ग्राम सिंघनपुर-जांतापारा रोड पर खुलेआम शराब पिलाने की व्यवस्था, आरोपी गिरफ्तार

थाना बसना अंतर्गत अवैध शराब बिक्री और सेवन को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को शराब पिलाने की व्यवस्था करते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। घटना ग्राम सिंघनपुर और जांतापारा के मध्य रोड किनारे की है, जहां आम लोगों को खुलेआम शराब पिलाई जा रही थी।

प्रधान आरक्षक की अगुवाई में, म० आरक्षक 673 के साथ टीम ने अवैध शराब की रेड कार्यवाही के लिए देहात क्षेत्र में पेट्रोलिंग की। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सिंघनपुर व जांतापारा के बीच एक व्यक्ति शराब पीने-पिलाने की व्यवस्था कर रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने गवाहों खेमराज मंहती एवं हबीब खान को साथ लेकर मौके पर दबिश दी।

पुलिस के पहुंचते ही शराब पी रहे लोग भाग खड़े हुए, लेकिन शराब पिलाने की व्यवस्था कर रहा व्यक्ति मौके पर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेंद्र कुमार सोनी, पिता वृंदालाल सोनी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम सिंघनपुर, थाना बसना बताया। आरोपी ने शराब पिलाने की व्यवस्था करना स्वीकार किया, लेकिन इस संबंध में उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।

पुलिस ने मौके से 2 नग अंग्रेजी गोवा शराब की खाली शीशी एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास, जिनसे शराब की गंध आ रही थी, जप्त कर सीलबंद किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 36(C) छ.ग. आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। जमानतीय अपराध होने के कारण आरोपी को मुचलका पर रिहा कर विवेचना जारी है।

थाना बसना पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुबह 7 बजे किया डीकेएस अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सुबह 7 बजे किया डीकेएस अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

अस्पताल में भर्ती बच्चों और महिला मरीजों से किया आत्मीय संवाद

अस्पताल स्टाफ को मरीजों के हित में समर्पित भाव से काम करने का दिया निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार की सुबह 7 बजे राजधानी रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री जायसवाल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में भर्ती बच्चों और महिला मरीजों से आत्मीयता से बात कर उनके हालचाल जाने और इलाज संबंधी जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के परिजनों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान श्री जायसवाल ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवा वितरण, चिकित्सकीय जांच, ऑपरेशन थियेटर, वार्ड व्यवस्था जैसी सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों से संवाद कर मरीजों की देखभाल में और अधिक संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारियों को मरीजों के हित में समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।

 

अवैध संबंध रखने वाली महिला को आयोग ने सुधरने हेतु भेजा नारी निकेतन 

अवैध संबंध रखने वाली महिला को आयोग ने सुधरने हेतु भेजा नारी निकेतन

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, श्रीमती श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती सरला कोसरिया, श्रीमती ओजस्वी मंडावी एवं दीपिका शोरी ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यालय रायपुर में महिला उत्पीडन से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की। आज की सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि आवेदिका व अनावेदक (पति) 06 माह से अलग रह रहे है क्योंकि आवेदिका के पति दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध में है। जिसकी जानकारी आवेदिका को हुई। अनावेदक (पति) दूसरी महिला के साथ रहने के लिए आवेदिका को तलाक की धमकी दे रहा है। दूसरी महिला का उसके पूर्व पति से तलाक हो चुका है। दूसरी महिला को उसके माता-पिता ने भी छोड़ रखा है और वह तलाकशुदा है। ऐसी दशा में दूसरी महिला को सुरक्षा की दृष्टि से व सुधरने का मौका देकर आयोग ने नारी निकेतन भेजे जाने का आदेश दिया साथ ही दूसरी महिला को यह भी समझाईश दिया गया कि वह भविष्य में आवेदिका व उसके पति के परिवार में दखलंदाजी नहीं करेगी। दोनो पक्षों के मध्य सुलहनामा के पश्चात् प्रकरण नस्तीबध्द किया जायेगा।

 

आवेदिका ने अपना प्रकरण अपने बच्चों की वापसी के लिये लगाया था, बच्चे आवेदिका को वापस मिल चुके है। आवेदिका ने बताया कि अनावेदक ने बच्चों को अनाथालय में छोड दिया था. जहां से वह बच्चों को लेकर अपने साथ रख कर उनका पालन-पोषण कर रही है वह झाडू-पोछा का कार्य करती है। अनावेदक (पति) आवेदिका व बच्चों के लिए कभी-कभी ही खर्च देता है। दोनो पक्षों के मध्य न्यायालय में तलाक व भरण-पोषण का मामला चल रहा है। आयोग ने समझाईश दिया कि दोनो पक्ष यदि चाहे तो आयोग की मदद लेकर सुलहनामा करा सकते है अन्यथा प्रकरण नस्तीबध्द किया जायेगा।

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका व अनावेदक आपस में पति-पत्नि है और उनके दो बच्चे है, जो स्कूल में पढ़ने लायक है। अनावेदक ने पत्नि व बच्चों को अब तक गांव में रखा था वह चाहता था कि आवेदिका गांव में रहकर खेती किसानी करे। आवेदिका शहर में पली-बढ़ी है खेती किसानी नहीं जानती है। आयोग ने अनावेदक को समझाईश दिया कि वह अपनी पत्नि व बच्चों को अपने साथ रखे, जिसमें दोनो पक्षों ने अपनी सहमति जताई।

अन्य एक प्रकरण में आवेदिका ने बताया कि वह कुटुम्ब न्यायालय रायपुर में 10 हजार रू. मासिक भरण-पोषण का आदेश प्राप्त कर चुकी है लेकिन उसे अब तक भरण-पोषण नहीं मिला है। आवेदिका अनावेदकगणों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवा चुकी है. जिसका मामला कुरूद में चल रहा है ऐसी दशा में आयोग के द्वारा इस प्रकरण की सुनवाई संभव नहीं है। आवेदिका को समझाईश दिया गया कि वह कुटुम्ब न्यायालय में अपने पति के खिलाफ भरण-पोषण की वसूली का प्रकरण प्रस्तुत करे। इस निर्देश के साथ प्रकरण नस्तीबध्द किया गया।