सरायपाली/ घर से आधी रात को अज्ञात चोरों द्वारा मारपीट डरा धमाका कर सोने के जेवर नगदी रुपए की चोरी रिपोर्ट दर्ज।

सरायपाली/ घर से आधी रात को अज्ञात चोरों द्वारा मारपीट डरा धमाका कर सोने के जेवर नगदी रुपए की चोरी रिपोर्ट दर्ज।

 

थाना सरायपाली के अंतर्गत दिनांक 06/07/2025 के मध्य रात्रि को मैं अपने घर के दरवाजा खिड़की बंद कर अपने पत्नि के साथ एक कमरा में मच्छरदानी लगा करके सोये थे रात्रि लगभग 03:15 बजे बाथरूम करने के बाद फिर से सो गया । लगभग 03:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति हमारे कमरा में आये और मेरे मच्छरदानी को खींच दिया । जिससे मैं जाग गया अचानक मेरे सामने में दो अज्ञात व्यक्ति जो काला-काला रंग के कपड़े पहने थे तथा नकाब लगाये थे । जिसमें से एक व्यक्ति ने चाकू तथा पिस्तौल जैसा कोई सामान पकड़ा था जिसने मेरे मच्छरदानी को फाड़ दिया मैं अपने आप को बचाने का प्रयास किया तभी उसके चाकू से मेरे बायें हांथ के तर्जनी ऊंगली कट गया , काफी खून निकला है । मैने जोर जोर से चिल्लाया तो बगल में सोयी मेरी पत्नि जाग गई मुझे अज्ञात व्यक्तियों ने पकड़कर परछी में रखे तखत में लाकर बैठा दिया और पीछे तरफ से मेरे दोनों हाथो को खाकी रंग के सेलो टेप से लपेटकर बांध दिया खाकी रंग के टेप को वही लोग लाये थे ।

दूसरे व्यक्ति ने मेरी पत्नी को डरा धमका कर पहने हुये सोने के माला 20 वर्ष पुरानी इस्तेमाली वजनी लगभग 02 तोला को निकाल लिया और हम दोनों को परछी के तखत के पास रखे थे धमकाने लगे कि किसी को घटना के संबंध में बताओगे तो ठीक नही होगा, तो डर के कारण हम दोनों को किसी प्रकार की जान माल की खतरा न हो इसलिए मेरी पत्नी कान में पहने सोने की लटकन 02 नग पुरानी इस्तेमाली वजनी 06 ग्राम को भी निकाल कर उन लोगों को दे दिये । कुल वजनी 02 तोला 06 ग्राम कीमती 25,000/ रूपये को लूट कर आंगन की सीढ़ी से होकर छत के तरफ से बाहर भाग गये । तब मुख्य दरवाजा को खोलकर हम पति पत्नि बाहर जाकर चिल्लाये जो सड़क की ओर से पैदल भाग गये ।

उन दोनो व्यक्तियों ने चेहरा पर नकाब लगाये थे पहचान नही पाऊंगा । घटना के बाद मैं अपने घर के दूसरे कमरा में रखे लकड़ी के आलमारी को चेक किया जहां पर दिनांक 05/07/2025 को इंडियन बैंक से 60,000/-रूपये लाया था वह भी नही था । इस प्रकार अज्ञात व्यक्तियों ने दरम्यानी रात्रि को घर अंदर छत की ओर से घुंसकर कुल 85,000/- रूपये की सम्पत्ति चोरी व लूट कर ले गये । घटना के संबंध मैने रात में ही अपने मोबाईल नंबर से परिचित के सोहन लाल साहू के मोबाईल से संपर्क कर घटना के संबंध में बताया हूं । सूचना पाकर सोहन लाल साहू मेरे घर आये तथा मेरे चचेरे भाई लखपति पटेल के साथ गांव के डाक्टर हेमरतन साहू से मेरे बायें हांथ की तर्जनी ऊंगली में आई चोंट का मलहम पट्टी कराया हूं । बाद अपने पत्नि व सरपंच पति नरेश पटेल व गांव के सोहन लाल साहू के साथ थाना आया हूं अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध धारा3(5)-BNS, 309(6)-BNS, 331(6)-BNS के तहत रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही की मांग।

शाला कुटेला में विकासखंड स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

शाला कुटेला में विकासखंड स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

विकासखंड स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आई.ई.एम. शाला कुटेला विकासखंड सरायपाली में आयोजित किया गया।जिसमें 74 बालक,बालिका प्रतिभागी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मिनी ,जूनियर,सीनियर तीनों आयु वर्ग के बालक,बालिका प्रतियोगिता में भाग लिए सभी आयु वर्ग में 39 बालक, 35 बालिका शामिल हुए। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में दिनेश कर, छबिलाल नायक, डॉ अनिल प्रधान, लखेश्वर भोई, डॉ. शुभ्रा डडसेना, मुकेश साहू,सतीश पैकरा, विजय पटेल, ऋषि साहू,क्षितिपति साहू,आदित्य सिंह, आशीष सामल, परमेश्वर बारीक, मंजिला नायक,भूपेश कुमार भोई का विशेष योगदान व सहयोग रहा।

आयोजित स्कूल के व्यायाम शिक्षक मुकेश साहू ने बताया कि चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता पिथौरा में शामिल होंगे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

महासमुंद/शास.प्राथ. एवं उच्च प्राथमिक शाला अमरकोट में नेवता भोज का आयोजन

महासमुंद शास.प्राथ. एवं उच्च प्राथमिक शाला अमरकोट में नेवता भोज का आयोजन

विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (समग्र शिक्षा) सरायपाली सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन देने के लिए नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला अमरकोट, विकासखंड- सरायपाली, जिला- महासमुन्द में जितेंद्र पटेल सहायक शिक्षक के जन्मदिन के शुभअवसर पर नेवता भोज का आयोजन किया गया। इस आंशिक नेवता भोज में बच्चों को मौसमी फल,मीठा और चॉकलेट दिया गया।शाला परिवार ने पटेल जी को बधाई शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही पटेल सर द्वारा विद्यालय परिसर में ” एक पेड़ मां के नाम ” के तहत वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर संकुल प्राचार्य नारायण भोई, उत्तरा दिवान, झसकेतन पटेल, धनीराम साव ,जयप्रकाश पटेल, बासुदेव बरिहा उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में 8 लाख के इनामी माओवादी डिप्टी कमांडर के न्यूट्रलाइज होने पर सुरक्षाबलों को दी बधाई

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में 8 लाख के इनामी माओवादी डिप्टी कमांडर के न्यूट्रलाइज होने पर सुरक्षाबलों को दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बीजापुर जिले में माओवादियों की पीएलजीए बटालियन के 8 लाख के इनामी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना को सुरक्षा बलों द्वारा न्यूट्रलाइज किए जाने पर सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, सटीक रणनीति और जनसहभागिता की सराहना की है।

उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलमुक्त करने का मिशन निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार इस अभियान में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह कार्रवाई हमारे वीर सुरक्षाबलों के पराक्रम और सुनियोजित अभियानों का जीवंत उदाहरण है। सुरक्षाबलों की निरंतर और निर्णायक कार्रवाइयों ने नक्सल संगठन की रीढ़ तोड़ दी है। आज नक्सलवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार पूरी दृढ़ता के साथ यह अभियान जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य के हर क्षेत्र में लोकतंत्र, विश्वास और प्रगति की विजय सुनिश्चित होगी।

 

महासमुंद : एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम

महासमुंद : एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया पौधारोपण

भारत स्काउट गाइड संघ द्वारा प्रदेशव्यापी पौधरोपण अभियान

भारत स्काउट गाइड संघ द्वारा प्रदेशव्यापी पौधरोपण अभियान के अंतर्गत आज महासमुंद जिले के स्काउट गाइड जिला प्रशिक्षण परिसर (डीईओ कार्यालय) में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम की भावना के साथ सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्काउट गाइड के सदस्यों ने बेल, नीम, कदंब के पौधे लगाए।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, भारत स्काउट गाइड संघ के जिला अध्यक्ष श्री येतराम साहू, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष श्री प्रदीप चंद्राकर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी, कलेक्टर श्री विनय लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, श्री राकेश चंद्राकर, श्री आनंद साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे, पूर्व डीईओ श्रीमती चंद्रसेन सहित स्काउट गाइड स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर ने कहा कि वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण की सुरक्षा होती है, बल्कि यह हमारी अगली पीढ़ी को एक स्वच्छ और हरित वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री जी का यह बहुत बड़ा अभियान है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। हमें इसे जन आंदोलन का रूप देना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्काउट गाइड संघ के जिला अध्यक्ष श्री येतराम साहू ने कहा कि पेड़ लगाना ही पर्याप्त नहीं है, हमें पेड़ को संरक्षित करना और उसका पालन-पोषण भी करना चाहिए। जब पेड़ सुरक्षित रहेंगे तभी हमारा पर्यावरण संतुलित रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं उन्हें संरक्षित रखने का आह्वान किया।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने भी वृक्षों के महत्व पर विचार रखते हुए कहा कि हमें विकास के साथ पर्यावरण की भी चिंता करनी चाहिए। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं लेनी होगी। साथ ही जल संरक्षण के लिए रेन वाटर रिचार्जिंग और घरों में सोखता गड्ढा बनाना आवश्यक है। पानी बचाकर ही हम आने वाले समय को सुरक्षित रख सकते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने एक पेड़ मां के नाम से पौधे लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

रायपुर : छात्र-छात्राओं की अनोखी पहल ने एक दिन में जुटाए 844 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक

रायपुर : छात्र-छात्राओं की अनोखी पहल ने एक दिन में जुटाए 844 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर जिले में प्लास्टिक मुक्त समाज की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर कलेक्टर के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया जिसमें जिले भर के लगभग 15000 छात्र-छात्राओं ने घर-घर से निकलने वाले एकल उपयोगी प्लास्टिक के एकत्रीकरण हेतु व्यापक स्तर पर भागीदारी की। इस अभिनव पहल में न केवल छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ आगे आए बल्कि उनके अभिभावकों ने भी बच्चों का भरपूर सहयोग कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। बच्चों ने अपने घरों से अनुपयोगी प्लास्टिक की बोतलें, पॉलीथीन की थैलियां एवं अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रित कर उन्हें विद्यालय लाया जहां प्लास्टिक संग्रहण के पश्चात विद्यालय स्तर पर स्वच्छता संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। संगोष्ठी में शिक्षकों ने बच्चों को प्लास्टिक के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए पर्यावरण प्रदूषण और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से इसके संबंध को समझाया तथा दैनिक जीवन में कपड़े के थैले, दोना-पत्तल जैसे पर्यावरण अनुकूल विकल्पों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

छात्रों की इस पहल ने प्रदेश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ जब एक ही दिन में लगभग 15000 बच्चों ने 844 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक एकत्रित कर स्वच्छाग्राहियों को सौंपा और आमजन से प्लास्टिक के प्रभावी प्रबंधन एवं इसके उपयोग को त्यागने की अपील की। यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है बल्कि जन जागरूकता के क्षेत्र में विद्यार्थियों की सशक्त भूमिका को रेखांकित करता है।

 

रायपुर : शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा 12 एवं 13 जुलाई को

रायपुर : शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कौशल परीक्षा 12 एवं 13 जुलाई को

शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा 12 जुलाई 2025 को अंग्रेजी मुद्रलेखन गति 8000 की डिप्रेशन प्रतिघंटा के मान से होगी। यह परीक्षा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग में चयनित 05 परीक्षा केन्द्रों पर तथा दिनाँक 13 जुलाई 2025 को हिन्दी मुद्रलेखन गति 8000 की डिप्रेशन प्रतिघंटा के मान से होगी। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग में चयनित 07 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षाएं आयोजित होगी। परिषद द्वारा आबंटित परीक्षा केन्द्रों पर ही निर्धारित बैच एवं समय पर ही परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है।

परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी परिषद की वेबसाईड पर उपलब्ध है। शीघ्र लेखन, मुद्र लेखन, कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद के सचिव ने बताया कि प्रवेश पत्र डाऊनलोड करने संबंधी सूचना परीक्षार्थियों के पंजीकृत मोबाईल नं. एसएमएस पर सूचना भेजी गई।

 

बागबाहरा/समान न देने के नाम पर दुकानदार से हुई मारपीट गाली गलौज की घटना

बागबाहरा/समान न देने के नाम पर दुकानदार से हुई मारपीट गाली गलौज की घटना

मैं वार्ड नं 09 शिलापडेरा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला हूं ,कक्षा 03रीं तक पढा लिखा हूं, मैं विगत 15 वर्ष से निशा खान के यहां मजदूरी का काम करता हूं, दिनांक 07/07/2025 के सुबह 09.00 बजे निशा खान के दुकान की साफ सफाई कर रहा‍ था उसी समय अर्जुन और विनोद एवं उसके एक अन्य साथी दुकान अंदर में आये और मुझे डिस्पोजल गिलास और पानी पाऊच मांगे तब मै बोला जिस कमरा में सामान है उसमे ताला लगा है चाबी मेरे पास नहीं है तब तीनों आक्रोशीत होकर गाली गुप्तार कर डण्डा से एवं वहां पर रखे पौवा शीशी से मारपीट किया मारपीट करने से मेरे सिर में दाहिना हाथ में, बांया पैर , ओठ में चोट लगा है घटना को रोड में आने जाने वाले लोग देखे सुने है

अत: श्रीमान जी से निवेदन है कि अर्जुन महाराज, विनोद महाराज एवं उसके एक अन्य साथी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 332(c)-BNS के तहत् रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की कृपा करें।

रायपुर : खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं

रायपुर : खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं

केसीसी के जरिये किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण की सुविधा

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार निश्चित रूप से एक किसान हितैषी सरकार है। राज्य शासन द्वारा किसानों के हित लाभ के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किए है कि किसी भी जिले में किसानों के लिए खाद, बीज की कमी न हो। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि समय पर इनकी उपलब्धता किसानों को सुनिश्वित हो। सुदूर वनांचल के सुकमा जिले में भी खाद, बीज की पर्याप्त उपलब्धता के चलते अब किसानों को कोई भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। मानसून के दस्तक देते ही किसान अपनी खेती-किसानी में जूट जाते है साथ ही उसका पूरा परिवार भी इस कार्य से जुड़कर प्रकृति को संवारने लगते हैं।

खरीफ सत्र 2025-26 में अधिक से अधिक कृषकों को योजना का लाभ पहुँचाने का प्रयास जारी है। कृषि विभाग द्वारा कृषकों की आवश्यकताओं के अनुसार बीज का भण्डारण किया गया है। जिला विपणन अधिकारी द्वारा खाद की आपूर्ति की जा रही है। जिसका वितरण समितियों (लेम्पस) के द्वारा किया जा रहा है। जिले में 755.645 टन युरिया, 375.950 टन डीएपी, 513.220 टन एनपीके एवम 201.650 पोटाश का वितरण कृषकों को किया गया है। जिले में 2905.50 क्विंटल भण्डारित बीजों में से 2253.90 क्विंटल बीज 3965 कृषकों को वितरण किया गया है। जिले में पर्याप्त मात्र में खाद बीज उपलब्ध हैं। किसानों की माँग के अनुसार किसानों को खाद, बीज उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य शासन के निर्देशानुसार खाद वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक बनाया गया है, जिससे कोई भी किसान वंचित न हो।

सुकमा जिले में भी कलेक्टर के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी किसानों के लिए समय रहते खाद और बीज के पर्याप्त भंडारण और वितरण के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। समितियों पर किसान बिना किसी परेशानी के निर्धारित दरों पर गुणवत्तायुक्त खाद और बीज प्राप्त कर रहे हैं।

राज्य सरकार के द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड योजना अंतर्गत कृषकों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके अंतर्गत कृषकों का उनकी कृषि भूमि के आधार पर एवं खाद बीज हेतु भी साख सीमा उपलब्ध कराई जा रही है। योजनान्तर्गत अबतक 6588 कृषकों द्वारा केसीसी का लाभ लिया गया है, जिसके अंतर्गत 34 करोड़ 13 लाख रूपये कृषकों को कृषि ऋण के रूप में उनके खातों में अंतरण किया गया एवं 3 करोड़ 16 लाख रूपए का खाद बीज प्रदाय किया गया है।

 

महासमुंद : जिले में अब तक 249.3 मिलीमीटर औसत वर्षा

महासमुंद : जिले में अब तक 249.3 मिलीमीटर औसत वर्षा

 सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 290.6 मिलीमीटर

महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2025 से अब तक 249.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 290.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 282.15 मिलीमीटर, महासमुंद में 249.8 मिलीमीटर, बसना में 239.3 मिलीमीटर, बागबाहरा में 234.6 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 199.5 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 07 जुलाई को 49.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 75.6 मिलीमीटर, सरायपाली में 54.1 मिलीमीटर, बसना में 50.6 मिलीमीटर, महासमुंद में 48.0 मिलीमीटर, कोमाखान में 37.3 मिलीमीटर एवं बागबाहरा तहसील में 33.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।