रायपुर : विशेष लेख : कृषक उन्नति योजना : खेती-किसानी से खुलेंगे समृद्धि के द्वार

रायपुर : विशेष लेख : कृषक उन्नति योजना : खेती-किसानी से खुलेंगे समृद्धि के द्वार
धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक जी.एस. केशरवानी, उप संचालक  छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार का असर अब दिखने लगा है। राज्य के किसानों के बैंक खातों में इस महीने की 12 तारीख को धन वर्षा होने जा रही है। कृषक उन्नति योजना में लगभग 24.72 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि पहुंचेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य के किसानों को दी गई गारंटी के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कृषक उन्नति योजना में समर्थन मूल्य और राज्य सरकार द्वारा घोषित किए गए उपार्जन मूल्य की अंतर की राशि किसानों को देने का निर्णय लिया है। कृषक उन्नति योजना में राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में प्रति क्विंटल 917 रूपए के मान से अंतर की राशि दी जाएगी। अंतर की राशि भुगतान के बाद किसानों को धान की प्रति क्विंटल 3100 रूपए की कीमत मिलेगी। किसानों को धान के प्रति क्विंटल के मान से भुगतान की जा रही यह राशि देश में सर्वाधिक है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस साल के बजट में 10 हजार करोड़ और पिछले साल के अनुपूरक बजट में 3 हजार करोड़ इस प्रकार कुल 13 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है।

छत्तीसगढ़ की अर्थ व्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए राज्य के बजट में भी कृषि के साथ-साथ ग्रामीण विकास को फोकस किया गया है। यहां धान और किसान एक-दूसरे के पर्याय हैं। राज्य में लगभग 32 लाख हेक्टेयर में धान की बोनी होती है और 24 लाख से अधिक किसान समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय किया है। इस वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन की समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी किसानों से की गई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर की गई धान खरीदी के एवज में 31,913 करोड़ की राशि भुगतान की गई है। छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत प्रति क्विंटल 3100 रूपए की राशि मिलने से राज्य की अर्थव्यवस्था भी गतिमान होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलेंगे। खेती-किसानी को मजबूती मिलेगी। किसान खेती के आधुनिक तौर तरीको की ओर अग्रसर होंगे। राज्य में व्यापार और वाणिज्य में तेजी आएगी। राज्य सरकार के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी, जिसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। किसानों के साथ-साथ आम लोगों के जनजीवन में तेजी से बदलाव आएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसान हितैषी निर्णय लेते हुए समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की है। साथ ही किसानों को दो साल का बकाया बोनस राशि के रूप में 3716 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी है। इसके अलावा कृषि मजदूरों को भी राहत देने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूर को साल में 10 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के 23 लाख से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का भी लाभ मिल रहा है। इस योजना में किसानों को तीन किश्तों में साल में 6 हजार रूपए की राशि केन्द्र सरकार के द्वारा सीधे किसानों के बैंक खातों में दी जा रही है। केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में धान के विपुल उत्पादन को देखते हुए केन्द्रीय पूल में 74 लाख मीट्रिक टन चावल जमा करने का लक्ष्य दिया है।

सांकरा थाना : ग्राम झगरेनडीह में एक व्यक्ति अपने घर के सामने में आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था मौके पर सांकरा पुलिस की कार्यवाही

सांकरा थाना : ग्राम झगरेनडीह में एक व्यक्ति अपने घर के सामने में आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था मौके पर सांकरा पुलिस की कार्यवाही थाना सांकरा से प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 09.03.2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 476.487 के जुर्म जरायम पतासाजी पर रवाना हुआ था कि ग्राम भतकुंदा के पास में जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम झगरेनडीह में एक व्यक्ति अपने घर के सामने में आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर गवाहों के साथ घटना स्थल पर जाकर शराब रेड की कार्यवाही किये पीने वाले पुलिस को देख भाग गये शराब पिलाने वाला राजकुमार भोई पिता नोटो भोई उम्र 55 साल साकिन झगरेनडीह थाना सांकरा पकडा गया जिसके कब्जे से 06 नग खाली झिल्ली जिसमें महुआ शराब की गंध है, 05 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें महुआ शराब की गंध है, 06 नग पानी पाऊच खाली झिल्ली को पेश करने पर समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से समय सदर में गिरफ्तार कर आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। वापस थाना आकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भंवरपुर चौकी : ग्राम कलमीदादर में एक व्यक्ति जो लोगों को शराब पिने पिलाने की संसाधन उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया जिस पर हुई कार्यवाही

भंवरपुर चौकी : ग्राम कलमीदादर में एक व्यक्ति जो लोगों को शराब पिने पिलाने की संसाधन उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया जिस पर हुई कार्यवाही चौकी भंवरपुर से प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 08.03.2024 को हमराह स्टाफ आर0 409, 608 के साथ स्वयं के मोटर सायकल से टाउन पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि जरिए मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कलमीदादर के रोड किनारे एक व्यक्ति लोगों को शराब पिने-पिलाने का संसाधन उपलब्ध करा रहा है कि मुखबीर सूचना तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही पर रवाना हुआ गवाह 01. बोरेलाल पटेल, 02. सौभाग्य ताण्डी को बिजली आफिस के पास से भंवरपुर एवं हमराह स्टाफ के साथ मुखबीर के बताये स्थान में पहुंचकर घेराबंदी किया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये एक व्यक्ति मिला जो लोगों को शराब पिने पिलाने की संसाधन उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया

जिन्हें हिरासत में लेकर नाम पता पुछने पर अपना नाम दासरथी डडसेना पिता अगतराम डडसेना उम्र 46 साल साकिन ग्राम कलमीदादर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया लोगों को शराब नही बेचना केवल पीले-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 1. दो नग देशी प्लेन शराब की 180-180 एम एल वाली खाली शीशी, 2. दो नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें देशी प्लेन शराब की तेज आ रही है, 3. दो नग फल्ली दाना पैकेट, को आरोपी द्वारा पेश करने पर गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से समय सदर में गिरफ्तार किया गया । मामला जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया मौके पर देहाती नालसी कायम किया गया बाद असल नम्बरी अपराध पंजीबद्ध किया जाता है।

छत्तीसगढ़ -: प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल कल 11 मार्च को महासमुंद के दौरे पर रहेंगे 

/प्रदेश के खाद्य मंत्री एवम जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल कल 11 मार्च को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 1.30 बजे रायपुर से रवाना होकर महासमुंद पहुंचेंगे।यहां वे दोपहर 2.30 बजे से शाम 3.55 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।तत्पश्चात शाम 4 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे और विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।।बैठक के पश्चात शाम 6 बजे वे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

महासमुंद -: नेशनल लोक अदालत में आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर निपटाए गए पुराने प्रकरण

महासमुंद 10 मार्च 2024/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद, (छ0ग0) के सचिव, श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा द्वारा जानकारी दी गई कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश, श्रीमती अनिता डहरिया के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जिला न्यायालय तथा तालुका स्थित न्यायालयों में लोक अदालत के खंडपीठ के माध्यम से श्रमिक विवाद, बैंक रिकवरी प्रकरण, विद्युत एवं देयकांे के अवशेष बकाया की वसूली और राजीनामा योग्य अन्य मामले के बकाया की वसूली संबंधी प्री-लिटिगेशन मामले एवं राजस्व से संबंधित प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।

इसी तारतम्य में प्रकरणों में कई एैसे सफल सुलह व समझौते के आधार पर की गई मामले है जिन्हे त्वरित सफल साकार करते हुए निराकरण किया गया। नेषनल लोक अदालत के माध्यम से पिता का पुत्र व नाती के मध्य लंबे अरसे स ेचल रहे दाण्डिक प्रकरण का भी निराकरण कराया गया। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीष सरायपाली के न्यायालय में दांडिक प्रकरण क्रमांक 02/2022 अपराध धारा 294, 323, 506, 34 भादवि क प्रकरण पिता पुत्र व नाती के मध्य आपसी घरेलु विवाद के संबंध में विवाद होकर मारपीट हो जाने के संबंध में न्यायालय में तीन वर्ष से लंबित था। जिसे प्रार्थी के द्वारा अपने पुत्र एवं नाती के साथ रहने के लिए हंसी खुषी से राजी हुए। इसी प्रकार दाण्डिक प्रकरण क्रमांक 240/2022 अपराध धारा 138

प्रक्राम्य लिखत अधिनियम का प्रकरण में पक्षकारों के मध्य आपसी लेन देन की बात को लेकर विवाद के संबंध में चेक अनादरण का प्रकरण न्यायालय में तीन वर्ष से लंबित था जिसे नेषनल लोक अदालत के माध्यम से प्रार्थी के द्वारा अभियुक्त के साथ एक ही गंाव के निवासी होने के कारण समझाईष के बाद सुलह समझौता कर लिया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के खंडपीठ में दा.प्र.क्र 26/2023 में एक पति पत्नी जिनका एक नवजात षिषु भी था, के मध्य मामूली वाद-विवाद इस हद तक आगे बढ़ गया था कि मामला न्यायालय के समक्ष आ गया। दोनों पक्षों को विविध सेवा ्रपाधिकरण से निःषुल्क विधिक सहायता योजना के तहत अधिवक्ता उपलब्ध कराया गया था। जिसे लोक अदालत में दोनों पक्षो को आपस में बिठाकर उसकी काउसलिंग कराया गया और उन्हे परिवार व दाम्पत्य जीवन के महत्व को समझाया गया। आपसी बातचीत और समझाईष के आधार पर पक्षकारों द्वारा राजीनामा कर मामला समाप्त कर लिया गया। इस प्रकार नेषनल लोक अदालत के माध्यम से एक टूटने की दर पर आ चुका परिवार फिर से खुषहाल हो उठा।

ऐसे चेक कर सकती है महतारी वंदन योजना के भुगतान की स्थिति.! आज सरकार ने होली से पहले महिलाओं को सौगात देते हुए ‘महतारी वंदन योजना’ का पैसा ट्रांसफर कर दिया है।

ऐसे चेक कर सकती है महतारी वंदन योजना के भुगतान की स्थिति.!रायपुर। आज मोदी की एक और गारंटी पूरी हो गई है। बता दें आज सरकार ने होली से पहले महिलाओं को सौगात देते हुए ‘महतारी वंदन योजना’ का पैसा ट्रांसफर कर दिया है। सरकार ने प्रदेश की 70 लाख से अधिक महतारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। इस दौरान पीएम मोदी भी वर्चुअल रुपए से जुड़कर प्रदेश की महिलाओं को संबोधित किया।

बता दें कि ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत प्रदेश सरकार महिलाओं के खाते में साल में 12000 रुपए ट्रांसफर करेगी। यानि हर महीने महतारियों के खाते में हर महीने 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। आज इस योजना की पहली किश्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। अब बड़ा सवाल ये है ​कि क्या आपके खाते में पैसा आया? नहीं तो अब आपको क्या करना है? कैसे मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किश्त?

 

सबसे पहले mahtarivandan.cgstate.gov.in वेब पोर्टल को ओपन कीजिए।
महतारी वंदन योजना की वेबसाइट खुलने के बाद मेनू में आवेदन की स्थिति विकल्प को सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर या अपना आधार कार्ड संख्या कोई भी एक डिटेल इंटर कीजिए।
इसके बाद स्क्रीन में दिए गए कैप्चा कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें।
डिटेल इंटर करने के बाद नीचे सबमिट बटन पर क्लिक कीजिए।
जैसे ही डिटेल्स वेरीफाई होगा महतारी वंदन योजना-लाभार्थी आवेदन एवं भुगतान की स्थिति दिखाई देगा।
यहां पर आप चेक कर सकते हैं कि महतारी वंदन योजना का पैसा आपके बैंक अकाउंट में आया है या नहीं।

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में रायपुर के सुप्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. यतीन्द्र देवांगन MS, MCh (Plastic Surgery) अब बसना मे

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में रायपुर के सुप्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ. यतीन्द्र देवांगन
MS, MCh (Plastic Surgery) अब बसना मे अग्रवाल हॉस्पिटल
डॉ. यतीन्द्र देवांगन
MS, MCh (Plastic Surgery)
प्लास्टिक सर्जन
रायपुर के सुप्रसिद्ध सर्जन
उपलब्ध उपचार
• चेहरे की चोट, जबड़े का फ्रेक्चर एवं घाव की सर्जरी जन्मजात विकार ( कटे होंठ, तालु, जुड़ी हुई उँगलियाँ) की सर्जरी। चेहरे की विकृति का इलाज
• डायबिटीज के घाव की सर्जरी
• कान या नाक के छेद को कम या बंद करना
• मोटापे या पुरुषों के बड़े स्तनों को लिपोसक्शन सर्जरी द्वारा छोटा करना
• कम या अधिक विकसित स्तनों की सर्जरी
11 मार्च 2024 सुबह 11 बजे से
• फैट फिलिंग (चेहरे या अन्य अंगों की कमी वाली जगह पर चर्बी डालना)
• सफ़ेद दाग का उपचार, डिंपल बनाना
• हेयर ट्रांसप्लांट एवं पीआरपी थेरेपी
• चोट से कटे अंगों, निकली चमड़ी या माँस को फिर से • लगाना (स्किन ग्राफ्टिंग)
• पलकों की कॉस्मेटिक सर्जरी
AV फिस्टुला ऑपरेशन, डायलिसिस एवं
पुराने किडनी रोगों वाले मरीजों के लिए मात्र ₹25,000
इच्छुक मरीज रजिस्ट्रेशन 10-03-2024 तक कराएं राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा
अग्रवाल नर्सिंग होम बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.) संपर्क : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

छत्‍तीसगढ़ में तीन चरणों में हो सकता है लोकसभा चुनाव, आचार संहिता अगले हफ्ते।  चुनाव तीन चरणों में कराए जाने की तैयारी

छत्‍तीसगढ़ में तीन चरणों में हो सकता है लोकसभा चुनाव, आचार संहिता अगले हफ्ते।  चुनाव तीन चरणों में कराए जाने की तैयारी है। लोकसभा चुनाव 2024: छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जाने की तैयारी है है। पहले चरण में बस्तर में चुनाव कराए जाने के साथ ही अगले हफ्ते आचार संहिता लगने की संभावना है। छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जाने की तैयारी है है। पहले चरण में बस्तर में चुनाव कराए जाने के साथ ही अगले हफ्ते आचार संहिता लगने की संभावना है। दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद व कांकेर, वहीं तीसरे चरण में दुर्ग, रायपुर, जांजगीर -चांपा, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर सीट पर मतदान हो सकता है। निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले चुनावों की स्थिति पर गौर करें तो सभी चरणों के चुनाव के लिए नामांकन भरने के लिए उम्मीदवारों को एक हफ्ते का समय मिला है। इस बार भी वहीं स्थिति देखने को मिल सकती है। वर्ष 2004 और 2009 में प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव कराया जाता था, लेकिन 2014 में पहली बार तीन चरणों में चुनाव कराए गए। 2019 की लोकसभा में भी यह प्रक्रिया दोहराई गई।

अब तक के चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक 10 मार्च के बाद आचार संहिता पहली बार लगेगी। इससे पहले 10 मार्च के पहले आचार संहिता लागू हो जाती थी। प्रदेश में लोकसभा सीटवार जानकारी कुल लोकसभा सीट-11 मतदाताओं की संख्या- 2 करोड़ 05 लाख 12 हजार। महिला मतदाता-1 करोड़ तीन लाख 32 हजार 115। पुरुष मतदाता- 1 करोड़ एक लाख 80 हजार 405 तृतीय लिंग मतदाता- 732। दिव्यांग मतदाता- 1 लाख 60 हजार 955। मतदान केंद्र – 24,109  रायपुर में सबसे ज्यादा मतदाता। मतदाताओं की संख्या पर गौर करें तो रायपुर लोकसभा सीट में सबसे ज्यादा 23 लाख 42 हजार से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, वहीं सबसे कम बस्तर लोकसभा सीट पर 14 लाख 59 हजार 977 मतदाता हैं। दूसरे सबसे अधिक मतदाताओं वाले संसदीय सीट में बिलासपुर शामिल हैं, यहां 20 लाख 85 हजार 479 मतदाता पंजीकृत हैं। लोकसभा वार मतदाताओं की संख्या।

लोकसभा क्षेत्र-कुल मतदाता। : रायपुर-23,42,827 दुर्ग-20,72,643, बिलासपुर-20,85,479 राजनांदगांव-18,62,021 सरगुजा-10,02,941 रायगढ़-18,29,038 कोरबा-16,09,993 जांजगीर-चांपा-20,44,411 बस्तर-14,59,977 कांकेर-16,50,692 महासमुंद-17,53,230।   लोकसभा चुनाव में यह व्यवस्था : 1. चुनाव पर्यवेक्षकों के नाम व नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे। 2. इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक खबरों से निपटने के लिए जिला स्तर पर मीडिया मानिटरिंग सेल बनाया जाएगा।  3. राजनीतिक दलों की शिकायत के बाद जिला चुनाव अधिकारियों को तत्काल एक्शन लेना पड़ेगा।  4. दिव्यांग व बीमार मतदाताओं को भी घर बैठे मतदान करने की सुविधा मिलेगी।  5. 80 के बजाय 85 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा मिलेगी।

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में अब छाती एवं श्वास रोग, पेट एवं आंत रोगों का इलाज परामर्श अब आपके शहर बसना में

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में अब छाती एवं श्वास रोग, पेट एवं आंत रोगों का इलाज परामर्श अब आपके शहर बसना में
AGRAWAL NURSING HOME MULTISPECIALTY CENTER
डॉ. दिपेश मस्के
वरिष्ठ सलाहकार – छाती एवं श्वांस रोग
बैठे-बैठे सांस फूलना • बार-बार खांसी आना • एलर्जी होना
• छीकें आना व बंद न होना • सर्दी-खांसी बनी रहना • टीबी होना खांसी में खून आना • निमोनिया • फेफड़ों में पानी भरना
• धूम्रपान की समस्या
डॉ. अनुपम महापात्रा
सलाहकार – पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ
• ऐसिडिटी • पेट में जलन होना • खट्टी डकार पेट में दर्द कब्ज की तकलीफ खून की उल्टी • भूख की कमी • पीलिया • खून की कमी
पेट में पानी भरना • गैस विकार • पेट फूलना • अपचन, उल्टी, दस्त, अल्सर
14 मार्च 2024 दिन गुरुवार
Q सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
9 अग्रवाल नर्सिंग होम, मेन रोड, बसना
Our Network: 18 Hospitals | 4 Heart Centres | 14 Cities in India | 21 Clinics | 110+ Specialities
Take Care |
MMI Narayana Hospital, Lalpur, Raipur
9109120210, 8461811000, 7773086100

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में मध्य भारत के प्रख्यात लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन गॉल ब्लैडर एवं पथरी लिवर ऑपरेशन बच्चेदानी का ऑपरेशन न्यूनतम दरों में किया जायेगा

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में मध्य भारत के प्रख्यात लैप्रोस्कोपिक एवं रोबोटिक सर्जन गॉल ब्लैडर एवं पथरी लिवर ऑपरेशन बच्चेदानी का ऑपरेशन न्यूनतम दरों में किया जायेगा
डॉ. संदीप दवे
50,000+ सर्जरी का अनुभव
कार्ड / आयुष्मान कार्ड के तहत
बसना में उपलब्ध
16मार्च 2024
हर्निया ऑपरेशन
पेट संबंधी ऑपरेशन
नियमानुसार पूरी तरह निःशुल्क किये जायेंगे
सभी ऑपरेशन
दूरबीन पद्धति से किये जायेंगे
प्रधानमंत्री जन आरोग्य
आयुष्मान भारत
PM-JAY
य योजन
सर्जरी के लिए इच्छुक मरीज 12 मार्च तक पंजीयन करवा लें। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
AGRAWAL
PATIENT SAFETY &
• बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) 84618-11000, 77730-86100