रायपुर : महतारी वंदन की पहली किस्‍त जारी, PM मोदी ने 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए एक हजार

रायपुर : महतारी वंदन की पहली किस्‍त जारी, PM मोदी ने 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किए एक हजार  छत्‍तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना  के तहत 10 मार्च को महिलाओं के खाते में एक हजार की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। छत्‍तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के तहत 10 मार्च को महिलाओं के खाते में एक हजार की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 12 हजार 800 महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 55 लाख रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज मुझे नारीशक्ति को सशक्त बनाने वाली ‘महतारी वंदन योजना’ को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये देने का वायदा किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज मुझे नारीशक्ति को सशक्त बनाने वाली ‘महतारी वंदन योजना’ को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये देने का वायदा किया गया था। बीजेपी सरकार ने अपना वादा पूरा किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दो हफ्ते पहले मैंने प्रदेश में 35 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। आज मुझे महतारी वंदन योजना को शुरुआत करने का सौभाग्य मिला है। पीएम मोदी ने कहा, महिलाओं को केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश में 1 करोड़ लखपति दीदी आने वाले दिनों में 3 करोड़ लखपति दीदी तैयार करेंगे। केंद्र सरकार ड्रोन दीदी तैयार कर रही है। बहनों को निःशुल्क प्रशिक्षण देंगे। हमारी सरकार ने देश में 10 करोड़ महिला स्व सहायता समूहों को मदद दी है। पीएम ने कहा, चुनाव के पहले कई पार्टियां बड़े बड़े वायदे करती है। भाजपा सरकार बनने के इतने कम समय में महतारी वंदन योजना पूरी हुई है। इसके लिए बधाई। भाजपा सरकार अपने हर गारंटी को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पीएम ने कहा, इतनी गर्मी में लाखों महिलाएं बैठी है। मन कर रहा है आज मैं आपके पास होता। लेकिन कई कार्यक्रमों में व्‍यवस्‍तता के कारण मैं काशी से बोल रहा हूं। बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद आपके पास पहुंचा रहा हूं। एक बार फिर आपको बहुत बहुत शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अपना बहुमूल्य समय छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के लिए महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करने दिया। इसके लिए हम उनके प्रति आभारी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माताओं-बहनों को जिस दिन का बेसब्री से इंतजार था, वह दिन आज आ गया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आप लोगों को गारंटी दी थी कि छत्तीसगढ़ में यदि हमारी सरकार बनती है तो हम महतारी वंदन योजना शुरू करेंगे। आज 70 लाख 12 हजार 600 महिलाओं के बैंक खातों में पहली किस्‍त का अंतरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सनातन परंपरा कहती है, ।

यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवताः।। अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से इस ध्येय वाक्य को धरातल पर मूर्त रूप दिया गया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया यह मजबूत कदम छत्तीसगढ़ की आधी आबादी के सपनों को पूरा करने की दिशा में बड़ी छलांग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप शक्ति-स्वरूपा हैं। आप राष्ट्र की निर्माता हैं। आपका योगदान अनमोल है, यह महतारी वंदन योजना आप लोगों को छोटा सा अर्पण है। मोदी जी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य देश के सामने रखा है। इसके लिए विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण बहुत जरूरी है। आप लोग जितनी सशक्त होंगी, हमारा देश और प्रदेश भी उतना ही सशक्त होगा। आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, मोदी जी की ताकत से हमारी भी ताकत दोगुनी हो गई है। इस ताकत को बनाए रखना है। मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, उनको अपनी ताकत देकर आपको देश और प्रदेश की ताकत बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने पीएम मोदी का स्‍वागत किया।महतारी वंदन योजना के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी के साइंस कालेज मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तुलसी का पौधा भेंटकर कार्यक्रम स्थल पर किया स्वागत।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी मौजूद हैं। राजधानी समेत प्रदेश के 146 ब्लाक मुख्यालयों और 13 नगर निगम क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। वहीं यह योजना लागू होते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी हो जाएगी। बतादें कि 13 दिसंबर को छत्‍तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन के साथ ही छत्‍तीसगढ़ की महिलाओं ने एक बात तय करके रखी थी कि विष्णुदेव सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा महतारी वंदन को लेकर दी गई गारंटी को अवश्य पूरा करेगी। बीते तीन माह से प्रदेश की लाखों महिलाएं इस योजना में मिलने वाले 1,000 रुपये की मासिक राशि की प्रतीक्षा कर रही थीं। राज्य सरकार के द्वारा वार्षिक बजट में योजना की राशि का प्रविधान करने से आशा तो बढ़ी, लेकिन पैसा कब से मिलेगा, इसे लेकर केवल बातें ही हो रही थी। इस बीच सरकार ने कहा कि सात मार्च को योजना शुरू होगी, लेकिन यह तिथि भी टल गई। अब 10 मार्च को पीएम मोदी स्वयं योजना की शुरूआत की। ऐसे में आज महिलाओं की प्रतीक्षा समाप्त हो गई। इस योजना में 70 लाख से अधिक महिलाओं को 655 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई।

सरायपाली न्यूज़ -: दो दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों ने सीखी खिलौनों की सहायता से अध्यापन की विधि विकासखंड के 39 संकुल के कुल 249 सहायक शिक्षकों व प्रधानपाठकों ने भाग लिया। –

सरायपाली न्यूज़ -: दो दिवसीय प्रशिक्षण में शिक्षकों ने सीखी खिलौनों की सहायता से अध्यापन की विधि- खिलौना आधारित शिक्षण के लिए जादुई पिटारा व खिलौना निर्माण का जोन स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण जोन सरायपाली के छः जोन पुराना विज्ञान महाविद्यालय सरायपाली, हा. से. स्कूल डुडुमचुंवा, हाई स्कूल सिंघोड़ा, कन्या उच्च प्राथ. शाला तोषगांव, उच्च प्राथ. शाला बलौदा,उच्च प्राथ. शाला लांती में आयोजित किया गया। इस कार्यशाला में विकासखंड के 39 संकुल के कुल 249 सहायक शिक्षकों व प्रधानपाठकों ने भाग लिया।

मास्टर ट्रेनर पुष्पा पारेश्वर, ज्योति लता साहू, सुंदरलाल डड्सेना, बनमोती भोई, निर्मल मेहेर, शीला विश्वास, निरुपमा देवता,योगेश साहू ,अंजू पटेल, स्नेहलता तांडी, दुर्वादल दीप,वर्षा नंद ,राधेश्याम चौहान ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर आधारभूत शिक्षण के जटिल विधियों के स्थान पर खेल-खेल में शिक्षण पद्धति को अपनाकर सरलता से अध्यापन कार्य किया जा सकता है। इसके लिए आधुनिक विज्ञान के युग में प्रचलित स्वनिर्मित खिलौनों की सहायता भी ली जा सकती है।साथ ही NEP 2020,निपुण भारत कार्यक्रम,FLN और खिलौना आधारित शिक्षण शास्त्र की महत्ता का प्रतिपादन किया।प्रथम दिवस कार्यक्रम की शुरुवात विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी,बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल और 39 संकुल के समन्वयकों की उपस्थिति में किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीइओ प्रकाशचंद्र मांझी ने खिलौना आधारित शिक्षण शास्त्र और स्कूलों में ई-जादुई पिटारा कैसे बनाएं पर प्रकाश डाला।बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल ने खेल खिलौना और शिक्षण में उसके लाभ की महता को प्रतिपादित किया।
प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस डीएमसी महासमुंद कमलनारायण चंद्राकर और एपीसी संपा बोस का आगमन हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएमसी कमल नारायण चंद्राकर ने विभागीय गतिविधियों के संबंध में जानकारी देते हुए खिलौना निर्माण के संबंध में विचार रखे।एपीसी संपा बोस ने शिक्षण में खेल खिलौनों का महत्व प्रतिपादित करते हुए।सभी स्कूलों में जादुई पिटारा और खिलौना कार्नर बनाने की अपील की।उन्होंने बताया कि अलग-अलग मौसम में बच्चों के खिलौने भी अलग-अलग होते हैं।उन्होंने बांटी,गुल्ली डंडा और कागज की नाव का उदाहरण भी दिया।

मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षार्थियों को पांच-पांच समूह में विभाजित कर रोचक गतिविधियों के माध्यम से खिलौना निर्माण और उनके प्रयोग के गुर सिखाए।पांच समूहों ने पृथक-पृथक अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया जिसमें से कठपुतली निर्माण,टंग्राम,मुखौटा से वन्य जीव संरक्षण नाटिका,क्रॉफ्ट निर्माण की गतिविधियां उल्लेखनीय और प्रशंसनीय रही।जोन प्रभारी सुशील चौधरी, किशोर पटेल, छबिलाल पटेल, ऋषि प्रधान, लाल भूषण पाढ़ी, सच्चिदानंद भोई, चंद्रहास पात्र, किशोर पंडा, हारून गार्डिया, हेमचंद पटेल, जय नारायण पटेल, गिरधारी पटेल संकुल समन्वयकों ने खिलौनों के कक्षा स्तर पर उपयोग से शिक्षण विधि को सरल और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।जोन प्रभारी किशोर पटेल संकुल समन्वयक कनकेवा ने संबोधित करते हुए बालवाड़ी व कक्षा पहली से तीसरी के विद्यार्थियों के अध्यापन में खिलौनों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।इस प्रशिक्षण में देवानंद नायक संकुल समन्वयक केंदुढार,पाल सिंह बंजारे बैदपाली,श्रवण कुमार प्रधान संकुल समन्वयक कन्या सरायपाली,भोलानाथ नायक, नरेश नायक संकुल समन्वयक सहित स्कूलों के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

रायपुर : महतारी वंदन की पहली किस्‍त की राशि होगी जारी, मंच पर पहुंचे CM साय, थोड़ी देर में वर्चुअली जुड़ेंगे PM मोदी

रायपुर : महतारी वंदन की पहली किस्‍त की राशि होगी जारी, मंच पर पहुंचे CM साय, थोड़ी देर में वर्चुअली जुड़ेंगे PM मोदी महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाले 1,000 रुपये की राशि की प्रतीक्षा कर रही महिलाओं के लिए अच्‍छी खबर है। इस योजना में 70 लाख से अधिक महिलाओं को 655 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी होगी। छत्‍तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के तहत 10 मार्च को महिलाओं के खाते में राशि आएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम में थोड़ी देर में वर्चुअली जुड़ेंगे। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 12 हजार 800 महिलाओं के खाते में 655 करोड़ 55 लाख रुपये प्रधानमंत्री डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। महतारी वंदन योजना के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी के साइंस कालेज मैदान पहुंचे। यहां मुख्‍यमंत्री साय को तुलसी का पौधा भेंटकर स्‍वागत किया गया। राजधानी समेत प्रदेश के 146 ब्लाक मुख्यालयों और 13 नगर निगम क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन होगा।

वहीं यह योजना लागू होते ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक और गारंटी पूरी हो जाएगी। बतादें कि 13 दिसंबर को छत्‍तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन के साथ ही छत्‍तीसगढ़ की महिलाओं ने एक बात तय करके रखी थी कि विष्णुदेव सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा महतारी वंदन को लेकर दी गई गारंटी को अवश्य पूरा करेगी। बीते तीन माह से प्रदेश की लाखों महिलाएं इस योजना में मिलने वाले 1,000 रुपये की मासिक राशि की प्रतीक्षा कर रही थीं। राज्य सरकार के द्वारा वार्षिक बजट में योजना की राशि का प्रविधान करने से आशा तो बढ़ी, लेकिन पैसा कब से मिलेगा, इसे लेकर केवल बातें ही हो रही थी। इस बीच सरकार ने कहा कि सात मार्च को योजना शुरू होगी, लेकिन यह तिथि भी टल गई। अब 10 मार्च को पीएम मोदी स्वयं योजना की शुरूआत करने जा रहे हैं। ऐसे में आज महिलाओं की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। इस योजना में 70 लाख से अधिक महिलाओं को 655 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी होगी।

Live आज 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि अंतरित की जा रही है

Live आज 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि अंतरित की जा रही है साइंस कालेज मैदान में माताओं-बहनों में योजना को लेकर अभूतपूर्व उत्साह नजर आ रहा है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर महीने एक हजार रुपए सीधे खाते में भेजने की गारंटी दी थी। गारंटी पूरी होने का उत्साह इन महिलाओं के चेहरे पर छलक रहा है।

इस स्नेह राशि से महिलाएं अपने लिए छोटी-छोटी खुशियां खरीद सकेंगी। अपने लिए, अपने बच्चों के खर्च के लिए यह उनकी अपनी राशि होगी।

कांग्रेस ने महासमुंद लोकसभा सीट से पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को टिकट दिया है. 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था.

छत्तीसगढ़ के महासमुंद लोकसभा सीट से छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है, सारी अटकलों को विराम देते हुए 8 मार्च की देर शाम कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इसमें छत्तीसगढ़ के बड़े कांग्रेसी नेता और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद लोकसभा सीट से टिकट दिया है.

2023 के विधानसभा चुनाव में मिली थी हार
इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में ताम्रध्वज साहू को दुर्ग लोकसभा सीट से टिकट दिया गया था और इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी, लेकिन छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से मिली हार के बाद उन्हें महासमुंद लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है. महासमुंद सीट से उन्हें टिकट देने को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में एंटी इनकंबेंसी उनके हार का कारण बनी, दुर्ग से लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद इस सीट में सत्ता विरोधी लहर चली और इस लहर से ताम्रध्वज साहू को हार मिली. यही वजह है कि कांग्रेस के आलाकमान ने उन्हें महासमुंद लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है.

क्या जातिगत समीकरण के आधार पर मिला टिकट?
छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 6 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी गई है. एक नई रणनीति के तहत बड़े कांग्रेसी नेताओं को लोकसभा चुनाव का टिकट दिया गया है. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी लोकसभा चुनाव का टिकट मिला है. दरअसल ताम्रध्वज साहू चार बार विधायक और एक बार सांसद का चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें दुर्ग के ग्रामीण विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा, और अब कांग्रेस ने उन्हें महासमुंद लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है.

बीजेपी ने इस सीट से रूप कुमारी चौधरी को टिकट दिया है, जो कि ओबीसी वर्ग से है, इसी को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने भी ओबीसी वर्ग के प्रत्याशी को टिकट दिया है ,  सामान्य सीट होने के बावजूद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में ओबीसी वर्ग की जनसंख्या ज्यादा है, यही वजह है कि भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस ने भी जाति समीकरण को ध्यान में रखकर ताम्रध्वज साहू को टिकट दिया है जो की ओबीसी वर्ग से आते हैं और इस वर्ग के लोगो मे अपनी काफी अच्छी पकड़ रखते हैं.

ताम्रध्वज साहू का राजनीतिक जीवन
ताम्रध्वज साहू 1998 से 2013 तक लगातार 3 बार विधानसभा का चुनाव जीते, हालांकि उन्हें 2013 के विधानसभा चुनाव में हार मिली, इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में दुर्ग लोकसभा सीट से टिकट दिया और इस चुनाव में ताम्रध्वज साहू ने जीत हासिल की. इसके बाद सांसद रहते 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट मिला, और 2018 के चुनाव में ताम्रध्वज साहू ने भारी मतों से चुनाव जीता और कांग्रेस की सरकार में गृहमंत्री बनाए गए, हालांकि 2023 के विधानसभा में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस हार की वजह एंटी इनकंबेंसी बनी.

इस वजह से लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी सीट बदलते हुए महासमुंद से उन्हें टिकट दिया गया है. कांग्रेस के आलाकमान को उम्मीद है कि सीट में ओबीसी फैक्टर जरूर काम करेगा और ताम्रध्वज साहु चुनाव जीतेंगे, हालांकि बीजेपी ने भी इस सीट में ओबीसी फैक्टर का खेल खेला है, और रूप कुमारी चौधरी को प्रत्याशी बनाया है माना जा रहा है कि दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.

महासमुंद -: इस स्थान पर कभी राक्षस हिडिंब का राज / वो मंदिर जहां हुआ था महाभारत काल के भीम और हिडिंबा का विवाह / जानिए इसका इतिहास

महासमुंद -: महाभारत के भीम और हिडिंबा का विवाह,यहाँ हुवा था आज भी है दिखते हैं प्रमाण छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्वी मध्य भाग में स्थित महासमुंद जिला अपने ऐतिहासिक मंदिरों और सांस्कृतिक इतिहास के लिए जाना जाता है. महानदी के तट पर स्थित सिरपुर गांव पुरातात्विक अवशेषों  और प्राचीन मंदिरों के प्रसिद्ध है. जिले में चूना पत्थर और ग्रेनाइट की खानें हैं और अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पत्थरों की कटाई-पॉलिशिंग और धान उत्पादन पर निर्भर करती है. महासमुंद जिले का गठन 6 जुलाई 1998 में हुआ था, इसके पहले यह रायपुर जिले का हिस्सा था.

मान्यता है इस स्थान पर कभी राक्षस हिडिंब का राज था, जिसे भीम में मारा था। भीम के रूप और बल से प्रभावित होकर हिंडिंब राक्षस की बहन हिंडिबा ने भीम से विवाह किया था। यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है माता खल्लारी का मंदिर    (khallari mata temple)। मान्यता है कि ये मंदिर महाभारत काल से भी पुराना है। ये मंदिर एक ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। इस स्थान के आस-पास ऐसे अनेक प्रमाण है, जो बताते हैं कभी पांडवों ने यहां निवास किया था। आगे जानिए खल्लारी माता मंदिर और इस क्षेत्र से जुड़ी कुछ खास बातें…

ऊंची पहाड़ी पर माता खल्लारी का मंदिर
मान्यता है कि खल्लारी का नाम कभी खल्लवाटिका हुआ करता था। खल्लारी का एक मतलब खल्ल+अरी अर्थात दुष्टों का नाश करने वाली होता है। संभवतया इसी कारण देवी माता का नाम खल्लारी हुआ। यहाँ खल्लारी माता का मंदिर है जो ऊपर पहाड़ी पर स्थित है, जहाँ   पहुँचने के लिए लगभग 850 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है। यहां छोटी खल्लारी माता और बड़ी खल्लारी माता के दिव्य मंदिर हैं। ऐसा मान्यता है कि भीम और हिंडिंबा का विवाह इसी मंदिर में हुआ था। क्षेत्र के लोग मां खल्लारी को अपना रक्षक मानते है। ये पूरा इलाका हरियाली से भरा हुआ है।

ये है मंदिर का इतिहास
प्रारंभिक चरण में खल्लारी पहाड़ी के ऊपर कोई मंदिर नहीं था केवल एक खोह था, जहां पर माता की ऊंगली का निशान था और उसी की पूजा अर्चना कि जाती थी। दर्शनार्थियों की  सुविधा के लिए सन 1940 में यहां सीढ़ियों का   निर्माण कराया गया। इसके बाद समय-समय पर यहां निर्माण कार्य होते रहे। सन् 1985 में सर्वप्रथम नवरात्रि मे ज्योति कलश प्रज्जलित करना प्रारंभ हुआ जिनकी संख्या 11 है। धीरे-धीरे इसकी संख्या में वृद्धि हुई और आज हजारों की संख्या में यहां मनोकामनाएं ज्योति प्रज्जवलित किया जाता है।

आज भी मिलते हैं भीम के यहां रहने के प्रमाण
यहां कई ऐसे निशान हैं, जिनका संबंध भीम से जोड़ा जाता है। यहां पत्थर पर स्थित निशान है, कहां जाता है कि भीम ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए तब ये  निशान बने थे। इसके अलावा यहां भीम चूल्हा आदि भी देखा जा सकता है। यहां नाव के आकार का विशाल पत्थर है, जिसे भीम की नाव भी कहा जाता है। कैसे पहुंचें?

1. यहां से सबसे नजदीक हवाई अड्डा रायपुर में स्थित है।
2. निकटतम बस स्टैंड महासमुंद है। यहां से टैक्सी व अन्य साधन सहजता से सुलभ हो जाते हैं।
3. निकटतम रेलवे स्टेशन भी महासमुंद ही है, जो यहां से 24 किमी दूर है। यहां से भी आसानी से खल्लारी पहुंचा जा सकता है।

महासमुंद -: बाघ के आने के बाद लगातार गाय की शिकार करने की खबर मिल रहा है गत रात्रि इस गाँव मे फिर एक बछड़े को शिकार करने की खबर

महासमुंद -: बाघ के आने के बाद लगातार गाय की शिकार करने की खबर मिल रहा है गत रात्रि इस गाँव मे फिर एक बछड़े को शिकार करने की खबर लंबे समय बाद महासमुंद जिले में बाघ के दिखने से शहर में भी वीडियो वायरल हुआ। लोग अब सिरपुर मार्ग पर जाने के लिए भी अलर्ट हो गए हैं। एक-दो साल पहले तक हाथी के उत्पात से लोग डरे हुए थे

। फसल हानि भी हो रही थी। अब तक गरियाबंद की तरफ हाथियों के चले जाने के बाद वनांचल के लोगों में शांति है। लेकिन अब खूंखार जानवर बाघ के आ जाने से जिले के सिरपुर क्षेत्र मे लोग काफी दहसत मे बीते दिनों मे  बाघ ने पीढ़ी बांध के पास गाय को शिकार बनाने की खबर है वही आज खबर मिल रहा है की वही सोसल मिडिया से मिली जानकारी के

अनुसार आज रात्रि में बाघ के द्वारा सुकुलबाय (सिरपुर)में एक बछड़े को बनाया शिकार।ग्रामीणों के अनुसार अल सुबह अमलोर के पास बाघ की दहाड़भी सुनने को मिली है!हालांकि वन विभाग लगातार ट्रैक कर रहा है!

महासमुंद : आज 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण, सरायपाली बसना सहित जिले भर मे इन जगहों मे महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन!

महासमुंद : आज 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण, सरायपाली बसना सहित जिले भर मे इन जगहों मे महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन!

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महतारी वंदन सम्मेलन से वर्चुअल जुड़कर महिलाओं को सम्बोधित करेंगे
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को आज मार्च को प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों से सीधे वर्चुअल जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे।

इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के साथ साथ महासमुंद के 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया जाएगा। इससे प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये आएंगे। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पांडेय ने बताया कि स्थानीय शंकराचार्य भवन में दोपहर 11 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। वही सभी ब्लाक मुख्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। बागबाहरा और बसना में कृषि उपज मंडी, पिथोरा में सांस्कृतिक भवन तथा सरायपाली में टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन अंतर्गत जिले में कुल 3 लाख 26 हजार 330 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसमे से पर्यवेक्षक द्वारा 3 लाख 25 हजार 957 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं।

रायपुर में मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ भी करेंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। योजना के तहत 10 मार्च को पहली बार सहायता राशि दी जाएगी। इससे प्रदेश में लगभग 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।

महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। सम्मेलन में विभागीय गतिविधियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने का संकल्प भी लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ -: लंबे समय के बाद महासमुंद जिले में बाघ वन विभाग की टीम बाघ को ट्रैक कर रही है आस-पास के गांव के लोग भी अलर्ट!

छत्तीसगढ़ -: लंबे समय के बाद महासमुंद जिले में बाघ वन विभाग की टीम बाघ को ट्रैक कर रही है आस-पास के गांव के लोग भी अलर्ट!
Mahasmund News: सिरपुर रोड पर ग्राम छपोराडीह के पास गुरुवार की शाम एक बाघ को देखा गया। बाघ का एक वीडियो शहर में शुक्रवार को वायरल हुआ। जिसके बाद वन विभाग ने पुष्टि भी कर दी है। वन विभाग की टीम बाघ को ट्रैक कर रही है। बाघ के दिखने से आस-पास के गांव के लोग भी अलर्ट हो गए हैं।

मिडिया रिपोर्ट की मानें तो वन विभाग के मुताबिक बाघ को वन क्षेत्र में विचरण करते देखा गया है। आस-पास के लोगों को वन क्षेत्र में नहीं जाने की अपील भी की गई है। अब तक सिरपुर क्षेत्र में हाथी की धमक होती थी। हाथियों के गरियाबंद जाने के बाद से लोगों को राहत थी, लेकिन बाघ की इंट्री ने लोगों को फिर से दहशत में डाल दिया है। देखा जाए तो गर्मी के दिनों में अक्सर भोजन व पानी की तलाश में वन्य जीव गांव की ओर रुख करते हैं। इससे लोग दशहत में आ जाते हैं।

लंबे समय बाद महासमुंद जिले में बाघ के दिखने से शहर में भी वीडियो वायरल हुआ। लोग अब सिरपुर मार्ग पर जाने के लिए भी अलर्ट हो गए हैं। एक-दो साल पहले तक हाथी के उत्पात से लोग डरे हुए थे। फसल हानि भी हो रही थी। अब तक गरियाबंद की तरफ हाथियों के चले जाने के बाद वनांचल के लोगों में शांति है। रेंजर टीआर सिन्हा ने बताया कि छपोराडीह के पास बाघ देखा गया है। लोगों को जंगल नहीं जाने की अपील की गई है।

डीएफओ पंकज राजपूत ने कहा कि बाघ का पंजा को देखा गया है। इसे ट्रैक किया जा रहा है। गर्मी के मौसम में पंजे को ट्रैक करना आसान नहीं होता है। बाघ के देखे जाने के बाद बिजली विभाग से संपर्क किया गया है कि आस-पास कोई अवैध रूप से शिकार के लिए करंट न लगाया हो।

महासमुंद के डीएफओ पंकज राजपूत ने कहा, अचानकपुर क्षेत्र में बाघ नजर आया है। वीडियो की जांच कराई गई है। इसी मार्ग पर बाघ का फुट प्रिंट और मल मिला। आगे उसने गाय का शिकार किया है। टीम लगातार नजर बनाई हुई है। बाघ अबतक आबादी क्षेत्र में नहीं घुसा है। अबतक एक ही वीडियो सामने आया है, सड़क पार करते हुए, वहीं सही है। शेष वीडियो जिसमे रिहायशी क्षेत्र नजर आ रहे हैं। कहीं और का पुराना वीडियो है। टीम जल्द ही पड़ताल कर इसे सही जंगली क्षेत्र में छोड़ने का काम करेगी।
फारेस्ट विभाग के हवाले से बाघ ने पीढ़ी बांध के पास गाय को शिकार बनाया है। बाघ तीन दिनों से अचानकपुर (सिरपुर क्षेत्र के) जंगल में है। बाघ की पहचान नर या मादा के तौर पर नहीं हो सकी है। वन अमला धारियों से इसकी पहचान करने जुटा है। संभावना जताई जा रही है कि बाघ उदंती अभ्यारण से आया है, क्योंकि सिरपुर जंगल को यह लिंक करता है। शेर की पहचान के बाद इसे ट्रेंक्यूलाइज कर उदंती क्षेत्र में छोड़ने की कवायद होगी। इसके लिए रायपुर से एक्सपर्ट टीम आएगी।

CG Crime News). शातिर आरोपियों ने लोगों को फंसाने के लिए पहले महिला आरोपी को आगे भेजते थे फिर महिला जाकर लोगों से लिपट जाती थी लूट गिरोह का भंडाफोड़,

(CG Crime News). शातिर आरोपियों ने लोगों को फंसाने के लिए पहले महिला आरोपी को आगे भेजते थे फिर महिला जाकर लोगों से लिपट जाती थी लूट गिरोह का भंडाफोड़,

शातिर लूटेरे पैसे ऐंठने के कई तरीके इजाद कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां एक गिरोह रेप के झूठे केस में फंसा कर लूट करने की वारदात को अंजाम देता था. पुलिस ने पैसे वसूलने वाले ऐसे ही गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से कैश, मोबाइल और बाइक भी जब्त किया है.

महिला कच्चे रास्ते में ले जाकर करती थी लूट
पुलिस के अनुसार यह गिरोह ने लोगों को फंसाने के लिए एक प्लान बना रखा था (CG Crime News). इन शातिर आरोपियों में एक महिला भी शामिल था. ये लोगों को फंसाने के लिए पहले महिला आरोपी को आगे भेजते थे. महिला जाकर लोगों से लिपट जाती था.

इसके बाद उन्हें लेकर एक कच्चे रास्ते में चली जाती थी. जहां गिरोह के बाकी सदस्य पहले से मौजूद होते थे. पहले से मौजूद उसके दोस्त पीड़ित को पकड़कर रेप केस में फंसाने की धमकी देते थे. रेप के केस में फंसा देने के नाम पर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलते थे.

आरोपियों ने दो लोगों को बनाया था निशाना
जालसाजों ने अपने इसी प्लान के साथ कई लोगों को निशाना बनाया था (CG Crime News). आरोपियों ने बफना के रहने वाले पीड़ित बैजूराम नेताम को भी अपने इस जाल में फंसाया था. आरोपियों ने बैजूराम को फंसाकर 80,000 रुपये मांगे थे. जिसके बाद पीड़ित ने उनको 60,000 रुपए दिए थे. उनके चंगुल से बचने के बाद पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की.

इसी तरह पीड़ित भोजूराम के साथ भी शातिरों ने यही तरीका आजमाया और उससे 15,500 कैश, मोबाइल और बाइक छीन ली. जब पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस एक्शन में आई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों नंद किशोर पाण्डे, नवीन पाण्डे, हेमचंद पाण्डे, सावित्री मरकाम, बसंत शार्दुल, और योगेश चक्रधारी को गिरफ्तार किया.

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस
घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नंद किशोर पाण्डे, नवीन पाण्डे, हेमचंद पाण्डे, सावित्री मरकाम, बसंत शार्दुल, और योगेश चक्रधारी को गिरफ्तार किया है. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.