रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी रविवार को आनलाइन करेंगे महतारी वंदन योजना का शुभारंभ

रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी रविवार को आनलाइन करेंगे महतारी वंदन योजना का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ के मुखिया श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गारंटी के अंतर्गत राज्य सरकार 100 दिनों के भीतर ही महतारी वंदन योजना का शुभारंभ करने जा रही है। रविवार को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हाथों योजना का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर के साइंस कालेज मैदान में कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। राज्य के 146 विकासखंडों, जिला मुख्यालयों तथा नगरीय निकायों में एक साथ हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी तथा महिला बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने योजना के शुभारंभ को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

महिला बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा है कि 10 मार्च को लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का पैसा डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में डाला जाएगा। इस योजना को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वे अब अपनी छोटी छोटी जरूरतों को आसानी से पूरा कर लेगी और इसके लिए उन्हें किसी से कुछ मांगने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एक और गारेंटी पूरी करने जा रही है। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने योजना के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार किसान ,गरीब,आम जनता, महिलाओं, युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मोदी की गारंटी के अंतर्गत राज्य सरकार 100 दिनों के भीतर ही अपना एक और वायदा पूरा करने जा रही है। उन्होंने कहा कि श्री विष्णुदेव साय की सरकार पूरी तरह से समर्पित होकर आम जनता के हित में काम कर रही है।

श्री चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 10 मार्च को वर्चुअल माध्यम से दोपहर 2 बजे महतारी वंदन योजना शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और योजना की लाभांवित हितग्राहियों को संबोधित करते हुए पहले चरण की राशि का अंतरण करेंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है और हितग्राहियों के पात्र होने के साथ ही चरण दर चरण राशि भुगतान की प्रक्रिया भी जारी रहेगी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा है महतारी वंदन योजना का प्रमुख उद्देश्य गौरतलब है कि सशक्त, समृद्ध महिला नारी अंतर्गत प्रदेश में महतारी वंदन योजना को लागू करने की घोषणा की गयी थी। समाज में महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने, लिंग विभेद, असमानता को समाप्त करने तथा सम्मानजनक स्थान प्रदान करने, सकारात्मक सोच विकसित करने एवं महिलाओं में आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्दे श्य से महतारी वन्दन योजना लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि डी.बी.टी. के रूप में उनके बैंक खाते में प्रदाय की जाएगी।

70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि का होगा अंतरण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों से ऑफलाईन आवेदन प्राप्त करने तथा अपलोड किए जाने हेतु प्रत्येक आगनवाड़ी केन्द्र, ग्राम/वार्ड प्रभारी, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी के 68 हजार 836 से अधिक यूजर आईडी तैयार किए गए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। आवेदकों से ऑफलाईन आवेदन लिए जाने की प्रक्रिया भी 5 फरवरी 2024 को प्रारंभ की गयी एवं 20 फरवरी 2024 तक आवेदन प्राप्त कर रिकॉर्ड 15 दिन की अवधि में सभी 70 लाख आवेदन की पोर्टल में ऑनलाईन अपलोड भी कर दिया गया, यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है कि इतनी कम अवधि में इतने अधिक आवेदन प्राप्त कर अपलोड किए गए। 10 मार्च को योजना के अंतर्गत 70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजना के पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी।

रायपुर : एनी स्मार्ट डिवाइस से दृष्टिबाधित बच्चे आसानी से शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे एनी स्मार्ट डिवाइस का वितरण

रायपुर : एनी स्मार्ट डिवाइस से दृष्टिबाधित बच्चे आसानी से शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे एनी स्मार्ट डिवाइस का वितरण दृष्टिबाधित बच्चों डिजिटल शिक्षा के लिए एनी स्मार्ट डिवाइस बहुत उपयोगी दृष्टिबाधित बच्चों को डिजिटल शिक्षा प्रदान करने 41 एनी स्मार्ट डिवाइस का वितरण राजनांदगांव जिले में सोलर एनर्जी कॉर्पाेरेशन लिमिटेड इंडिया द्वारा सीएसआर मद अंतर्गत दृष्टिबाधित बच्चों की डिजिटल शिक्षा प्रदान करने के लिए शासकीय स्कूल एवं अभिलाषा स्कूल को 38 लाख 13 हजार रूपए की लागत के थिंकरबेल लैब द्वारा निर्मित 41 एनी स्मार्ट डिवाइस प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव उपस्थित थे। यह कार्यक्रम ठाकुर प्यारे लाल सिंह विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया गया। दृष्टिबाधित बच्चों डिजिटल शिक्षा के लिए एनी स्मार्ट डिवाइस बहुत उपयोगी उल्लेखनीय है कि एनी स्मार्ट क्लास एक सेल्फ लर्निंग डिवाइस है, जो दृष्टिबाधित छात्रों को शिक्षित होने में सहायता करती है। इस डिवाइस के जरिए छात्र हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं को सीख सकते हैं। स्मार्ट क्लास में टेलर फ्रेम, अबाकस, टाइप्स, इंटर प्वाइंट, वुडेन स्लेट, नंबर प्लेट व अन्य मशीनी उपकरण की सुविधा उपलब्ध है, जिसके माध्यम से बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा बच्चों के लिए गेम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी आनंद उठा सकेंगे।

पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव ने इस अवसर पर कहा कि दुनिया जिस तरह से आगे बढ़ रही है उसी तरह से आगे बढऩे के लिए दृष्टिबाधित बच्चों के लिए यह डिवाईस की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। जिससे बच्चे आसानी से शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे। उन्होंने प्रशिक्षण देते समय शिक्षकों के साथ पालकों को भी प्रशिक्षण देने कहा। श्री यादव ने कहा कि इस डिवाइस का उपयोग करने से दुनिया समझ में आने लगेगी कि दुनिया किस तरफ आगे बढ़ रही है। दुनिया जिस तरह से आगे बढ़ रही है, उसी तरीके से आगे बढऩा है। इसका बहुत अच्छा लाभ बच्चों को मिलेगा। उन्होंने शिक्षक और पालकों से कहा कि बच्चों की शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए जिम्मेदारी के साथ इस डिवाईस का उपयोग करने में सहयोग करें। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि दृष्टिबाधित बच्चों कीे डिजिटल शिक्षा के लिए यह डिवाईस बहुत उपयोगी है। इससे बच्चे ब्रेल लिपि को अच्छे से सीख पाएंगे। उन्होंने बच्चों से कहा कि इस डिवाईस में ज्ञान का पूरा भण्डार है, जिसका नियमित उपयोग करें। इस डिवाईस से बच्चे शिक्षा के खेल भी खेल सकते हैं। इसके उपयोग से बच्चों में पढ़ाई का स्तर बढ़ेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्मार्ट शिक्षण से बच्चों में पढऩे की और अधिक रूचि उत्पन्न होगी, क्योंकि अब तक दृष्टिबाधित बच्चों को परम्परागत तरीके से पढ़ाया जाता था। लेकिन इस डिवाइस से आसानी से दृष्टिबाधित बच्चे पढ़ सकेंगे।

रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और राज्य के समस्त जिला न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत सम्पन्न

रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और राज्य के समस्त जिला न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत सम्पन्न
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 96 प्रकरणों का निराकरण मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया वर्चुअल निरीक्षण छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर तथा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों में आज नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा उच्च न्यायालय में आयोजित लोक अदालत का निरीक्षण करते हुए संबंधित खण्डपीठों के न्यायाधीश, न्यायाधिपति श्री सचिन सिंह राजपूत, न्यायाधिपति श्री रविन्द्र कुमार अग्रवाल और न्यायाधिपति श्री अरविंद कुमार वर्मा से चर्चा कर प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। उच्च न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 96 प्रकरणों का निराकरण किया गया। मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा राज्य के समस्त जिला न्यायालयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल निरीक्षण किया गया तथा संबंधित जिला एवं सत्र न्यायाधीशों से उनके जिले में आयोजित लोक अदालतों में विचाराधीन प्रकरणों एवं निराकृत प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उनके द्वारा अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीशों को निर्देशित किया गया।

जिला न्यायालय, धमतरी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश श्री के. एल.चरयाणी ने जानकारी दी कि उनके न्यायालय में विद्युत चोरी का एक प्रकरण 05 वर्ष से अधिक समय से लंबित था, जिसमें अभियुक्त को नोटिस तामिल नहीं हो पा रहा था। प्रकरण राजीनामा योग्य होने के कारण इस प्रकरण में विशेष रूचि लेते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त किसी अन्य अपराध में केन्द्रीय जेल रायपुर में सजा भुगत रही है तथा उसके परिवार में कोई अन्य जीवित सदस्य नहीं है। केन्द्रीय जेल, रायपुर के सहयोग से अभियुक्त से सहमति लेकर जेल में मिलने वाले पारिश्रमिक से उससे अर्थदण्ड व राजीनामा शुल्क प्राप्त करते हुए प्रकरण का निराकरण किया गया। यह प्रथम अवसर है जब एक ही दिन में राज्य के समस्त जिला एवं सत्र न्यायालयों का एक साथ निरीक्षण किया गया है। उल्लेखनीय है कि मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा नियमित रूप से जिला न्यायालयों का भौतिक और वर्चुअल निरीक्षण करते रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप राज्य के न्यायिक कार्य-व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार देखने को मिल रहे हैं।

महासमुन्द थाना : महासमुन्द NH 353 रोड पुलिस पेट्रोल टंकी के पास खड़ी होन्डा कार को पिछे से आ रही ट्रक ने मारी ठोकर जिस पर मामला दर्ज

महासमुन्द थाना : महासमुन्द NH 353 रोड पुलिस पेट्रोल टंकी के पास खड़ी होन्डा कार को पिछे से आ रही ट्रक ने मारी ठोकर जिस पर मामला दर्ज  मैं प्रकाश सिंह वार्ड नं 14 शंकर नगर महासमुन्द का रहने वाला हूं, आरर्मी रिटायर्ड हूं। आज दिनांक 09.03.2024 को मैं अपनी होन्डा कार क्रमांक CG10AX1197 से अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ रायपुर के लिये निकला था। अपनी कार में पट्रोल डलाने के लिये पुलिस पेट्रोल पम्प महासमुन्द NH 353 रोड पुलिस पेट्रोल टंकी के पास करीब 09.45 बजे पहुंचा था कि पिछे से आ रही ट्रक क्रमांक CG06GM 6472 के चालक द्वारा अपनी ट्रक को अपेक्षापूर्ण चलाते हुये मेरी कार को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे मानव जीवन संकट उत्पन्न हो गया था। एक्सीडेंट से मुझे एवं मेरी पत्नी को कोई चोट नही लगा है। एक्सीडेंट से मेरी कार का ड्रायवर साईड डोर, साईड ग्लास एवं बोनट क्षतिग्रस्त हो गया है। रिपोर्ट मेरे बताये अनुसार लिखी गई है, कार्यवाही चाहता हूं। धारा 279-IPC पर मामला दर्ज किया गया

पिथौरा थाना : ग्राम सुखीपाली में झारमुडा बांध के नीचे एक व्यक्ति महुआ शराब बिक्री हेतु रखा था। एक व्यक्ति पकड़ाया जिस पर हुई कार्यवाही

पिथौरा थाना : ग्राम सुखीपाली में झारमुडा बांध के नीचे एक व्यक्ति महुआ शराब बिक्री हेतु रखा था। एक व्यक्ति पकड़ाया जिस पर हुई कार्यवाही थाना पिथौरा में सउनि के अनुसार दिनांक 08.03.2024 को हमराह आरक्षक 394, 907, 555 के अलग अलग मोटर सायकल में अवैध शराब सूचना पर तस्दीक एवं रेड कार्यवाही पर देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम सुखीपाली में झारमुडा बांध के नीचे एक व्यक्ति शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर गवाह डोलामणी सोरी एवं दुतिका सोनी को धारा 160 जाफौ. का नोटिस तामिल कर साथ लेकर ग्राम सुखीपाली मुखबीर के बताये हुये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम सुकमणी भोई पिता राधेश्याम भोई उम्र 30 साल साकिन सुखीपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद बताया तथा अपने पास एक एक सफेद रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब रखे मिला जिसे गवाहों के समक्ष बरामद किया गया उक्त शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध कागजात पेश करने धारा 91 जाफौ. का नोटिस तामिल किया गया

नोटिस में कोई वैध दस्तावेज नहीं है लिखित में दिया कि गवाहों के समक्ष एक सफेद रंग की 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 800/- रूपये, को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 08.03.2024 के 21.00 बजे विधिवत मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया प्रकरण जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । आरोपी के विरूद्ध बिना नंबरी देहाती नालसी क्रमांक 0/24 धारा 34(1)(A) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।

बागबाहरा थाना : ग्राम चारभाठा में दो व्यक्तियों के बिच गाली गलौज और डण्डा से मारपीट। डण्डा के मार से सिर फटने पर मामला दर्ज

बागबाहरा थाना : ग्राम चारभाठा में दो व्यक्तियों के बिच गाली गलौज और डण्डा से मारपीट। डण्डा के मार से सिर फटने पर मामला दर्ज  मैं करण कुर्रे ग्राम चारभाठा थाना बागबाहरा का निवासी हूं। कक्षा 09वीं तक पढाई किया हूं। खेती किसानी का काम करता हूं। दिनांक 08/03/2024 के करीब रात्रि 09:00 बजे मेन गली चौक चारभाठा में शिव कुमार खाण्डे , लोकेश जांगडे, धनेश्वर खाण्डे खडे होकर आपस में बातचीत कर रहे थे बातचीत के दौरान धनेश्वर खाण्डे को मेरे द्वारा बे शब्द बोलने के कारण मुझे मां बहन की गाली गलौच कर लडाई झगडा कर मारपीट करने लगा एवं पास में रखे डण्डा से मेरे सिर में मारा जिससे मेरे सिर से खून बहने लगा इसी बीच मेरी मां धान बाई कुर्रे बीच बचाव कर छुडाने लगी तो उसको भी हाथ मुक्का से नाक में मारा जिससे उसको भी चोट आया नाक से खून बहने लगा। लडाई झगडा को शिव कुमार खाण्डे, लोकेश जांगडे देखे व सुने है। रिपोर्ट पढ कर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाये। बताये अनुसार धरा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

सांकरा थाना : ग्राम भगतदेवरी में दो व्यक्तियों के बिच गाली गलौच और मारपीट पर मामला दर्ज

सांकरा थाना : ग्राम भगतदेवरी में दो व्यक्तियों के बिच गाली गलौच और मारपीट पर मामला दर्ज  मैं अर्जुन सिंह ग्राम भगतदेवरी का निवासी हूं । कक्षा 09 वी तक पढा हूं । ड्रायवरी का काम करता हूं । दिनांक 07.03.2024 को करीब शाम 07.00 बजे अपने साले गोर्वधन सिदार के साथ ढाबाखार चौक में अग्रवाल किराना दुकान में सामान खरीद रहा था वहां पर गांव का राजाबाबु यादव एवं दो लडके खडे थे दो लडके आपस में गाली गलौच कर रहे थे मै उनको मना किया तो वहां से दोनो लडके चले गये । उसके बाद गांव का राजाबाबु यादव हम लोगो का मोबाईल से विडियो बना रहा था जिसे मना करने पर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर अपने हाथ में रखे डंडा से मेरे बांये हाथ में मारा और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया मारपीट करने से मेरे बांये हाथ में चोट लगा है । घटना को गोर्वधन सिदार , जयराम सिदार देखे व सुने है । रिपोर्ट करता हूं । रिपोर्ट पढकर देखा मेरा बताये अनुसार लिखा गया है । कार्यवाही चाहता हूं । बताये अनुसार धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया।

सरायपाली थाना : ग्राम झालपाली में दो भाईयों के बिच जमीन बटवारे में बोर को लेकर विवाद। थाना जा रहे व्यक्ति को अपने भाई ने दोस्तो के साथ मरने के लिए दौड़ाया जिसपर मामला दर्ज

सरायपाली थाना : ग्राम झालपाली में दो भाईयों के बिच जमीन बटवारे में बोर को लेकर विवाद। थाना जा रहे व्यक्ति को अपने भाई ने दोस्तो के साथ मरने के लिए दौड़ाया जिसपर मामला दर्ज  मैं छतराम साहू ग्राम झालपाली में रहता हूं । खेती किसानी का काम करता हूं ग्राम झालपाली के सराई टिकरा में हम लोगो का पैतृक जमीन खसरा नंबर 494,495 में कास्तकारी हेतु मेरे द्वारा आज से 15-20 वर्ष पूर्व बटवारा नहीं हुआ था उस समय बोर कराया था उक्त बोर से दोनो खसरा नंबर की जमीन पर सिंचाई कार्य कर रहे थे सन 2013 में आपसी भाई बंटवारा में खसरा नंबर 494 जिस पर बोर हुआ है उक्त जमीन छोटे भाई सेतलाल को तथा खसरा नंबर 495 की जमीन मुझे बंटवारा में मिला है दोनो भाई एक ही बोर से सन 2023 तक कृषि कार्य करते आये सेतलाल का सम्बधी खिकराम तुम्हारे हिस्से में बोर आया है तुम पानी क्यों दे रहे हो कहकर हम दोनो भाई के बीच मतभेद पैदा कर दिया है । सन 2023 में रबि फसल के लिये मेरा छोटा भाई फसल के लिये पानी नहीं दिया

तथा बोर पर आने पर मारने पीटने की बात करने लगा तो मैं बोर के पानी के लिये केस किया हूं केस के सिलसिले में दिनांक 21.02.2024 को सुबह 09.00 बजे अपने वकील के पास सरायपाली जा रहा था गांव से कुछ दुरी पर सराई टिकरा बोईर झाड के पास पहुंचा था कि सेतलाल, खेलकुमार , खिकराम साहू तीनो लाठी डण्डा से लेस होकर मुझे रास्ता में रोक लिया एवं कहां जा रहा है मादरचोद जान सहित मारकर फेंक देगे कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगे मैं गाली बकने से मना किया व रास्ता से हटने के लिये बोला तो खिकराम साहू मारो साले को बोले तो मैं डर के मारे खेत कि ओर भागने लगा तो तीनो मुझे तीन खेत तक मारने के लिये दौडाया किसी तरह से मैं जान बचाकर वहां से भागा और अपने मोबाइल फोन से अपने पुत्र कमल कुमार व पत्नि विशाखा बाई को घटना की जानकारी दिया मारने के लिये लाठी लेकर दौडाते गांव के रत्थूलाल नागवंशी, बिहारीलाल साहू व अन्य लोग देखे तीनो के खिलाफ रिपोर्ट करता हूं जांच कर कार्यवाही किया जाय । रिपोर्ट पढवाकर सुना मेरे बताये अनुसार लिखा गया है ।

रायपुर : ‘रक्तवीर’ अभियान ने राजिम कुंभ में बनाया विश्व रिकॉर्ड

रायपुर : ‘रक्तवीर’ अभियान ने राजिम कुंभ में बनाया विश्व रिकॉर्ड राजिम कुम्भ कल्प 2024 में डॉ. प्रियंका बिस्सा व्यास टीम, नेहरू युवा केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड एवं छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज के सहयोगी युवा साथियों द्वारा वृहद् स्तर पर निःशुल्क रक्त परीक्षण शिविर “रक्तवीर” स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। “रक्तवीर” अभियान ने विराट संत समागम में मात्र पांच दिनों में 23,180 लोगों का ब्लड टेस्ट कार्ड उपलब्ध कराकर नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इस ब्लड टेस्ट कार्ड में हाइट (लम्बाई), वेट (वजन), ब्लड प्रेशर, शुगर, ब्लड ग्रुप , हीमोग्लोबिन , सिकलिंग एवं एच.आई.वी. की निःशुल्क जाँच किए गए। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि सोनल शर्मा ने विधिवत पूरी जाँच के उपरांत विश्व रिकॉर्ड की घोषणा की।

मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी, धर्मस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं गरियाबंद विधायक श्री रोहित साहू द्वारा परीक्षणार्थियों को सम्मानित किया गया । स्वास्थ्य विभाग मगरलोड की बी.एम.ओं डॉ. शारदा ठाकुर ने बताया कि परीक्षण कराने वालों में 65 प्रतिशत लोगों को बी.पी, शुगर की भी जानकारी नहीं थी लेकिन रक्तवीर अभियान से स्वास्थ्य जानकारी लाखों लोगों तक पहुँची। नेहरु युवा केंद्र जिला अधिकारी श्री अर्पित तिवारी, छ.ग. नर्सिंग की प्रशासनिक अधिकारी भारवी वैष्णव प्राचार्य कर्ष जी, गुरु डॉ वासु वर्मा ने सभी स्वयंसेवकों में उत्साह बनाये रखा व प्रोत्साहित किया।राष्ट्रपति से सम्मानित डॉ. प्रियंका बिस्सा व्यास ने बताया कि ब्लड प्रेशर, शुगर व बीएमआइ के नियंत्रण से व्यक्ति निरोग रहता है। इस अभियान में लोगो में जागरूकता लाने के लिए पूरे मेला में घूम-घूम कर जाँच की गयी जो सबसे चुनौतीपूर्ण रहा। इस अभियान में 195 वालंटियर्स व सहयोगी अजय बोराल, अंकिता टंडन, ऐश्वर्य,सृष्टि, विनय, आशी, मुस्कान एवं लैब टीम में किशोर देवांगन, संतोष, तरुण, गार्गीशंकर सेन, रितेश, संजय एवं भुवन का विशेष योगदान रहा। इसके पूर्व 2018 में इस अभियान भारत का पहला ब्लड टेस्ट कार्ड बना जिसमें 11,551 लोगों की रक्त जाँच कर उन्हें कार्ड उपलब्ध कराया गया था। इसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रशंसा हुई । राजिम कुंभ 2024 में इटली, फ्रांस से आए लोगों ने भी इस अभियान में अपना प्ररीक्षण कराया।

छत्तीसगढ़ : किसान महासम्मेलन शुरू, मंच पर राजनाथ सिंह सहित सीएम विष्‍णुदेव साय के साथ कई मंत्री मौजूद।

छत्तीसगढ़ : किसान महासम्मेलन शुरू, मंच पर राजनाथ सिंह सहित सीएम विष्‍णुदेव साय के साथ कई मंत्री मौजूद। किसान महासम्मेलन छत्तीसगढ़ : राजधानी में आज आयोजित होने जा रहे किसान महासम्मेलन (Kisan Mahasammelan) में शामिल होने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्‍वागत किया। राजधानी में आज आयोजित होने जा रहे किसान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्‍वागत किया। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में नौ मार्च को होने जा रहे किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से अधिक किसान जुटेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम नारंग ने कहा कि राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठक में हमें कार्यक्रम मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने हमें छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतकर देने की बड़ी जिम्मेदारी दी है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पांच लाख से ज्यादा मत हसिल करने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 12 मंडल और 170 शक्ति केंद्रों के 840 बूथ में जाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री आलोक ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा किसान मोर्चा को कार्यक्रम दिया है। साइंस कालेज मैदान में होने वाला किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से ज्यादा किसान शामिल होंगे। तीन विधानसभा अभनपुर, धरसींवा, अभनपुर व तिल्दा भाजपा मंडलों से किसान ट्रैक्टर, बस व अन्य साधनों से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। तीनों विधायकों से भाजपा मंडल के कार्यकर्ता चर्चा कर कम से कम हर विधानसभा से 4,000 किसानों को लेकर आएंगे। साथ ही लोकसभा की सभी 11 सीट जीतने के लिए अभी से वातावरण बनाएंगे। भाजपा चुनाव प्रबंध समिति के सह संयोजक सौरभ सिंह ने कहा कि साइंस कालेज मैदान में होने वाले किसान महासम्मेलन में देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव में बूथ स्तर पर जाकर किसानों से चर्चा कर उन्हें सम्मेलन में लेकर आए। भाजपा के महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल ही नहीं वरन् एक परिवार है। आने वाला समय चुनावी मोड में है। लगातार चुनाव होने वाले हैं जो 2025 फरवरी माह तक चलेगा।