रायपुर :  बैंक कर्मी ने किया फ्राड, 104 लोगों से लिया लोन का 20 लाख और हो गया फरार

रायपुर :  बैंक कर्मी ने किया फ्राड, 104 लोगों से लिया लोन का 20 लाख और हो गया फरार Raipur Crime News: उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक तात्यापारा रायपुर के कर्मचारी कृष्ण कुमार यादव ने 104 लोगों से लोन का पैसा लेकर बैंक में जमा नहीं किया। उसने 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक तात्यापारा रायपुर के कर्मचारी कृष्ण कुमार यादव ने 104 लोगों से लोन का पैसा लेकर बैंक में जमा नहीं किया। उसने 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर आजाद चौक थाने में कृष्ण कुमार के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

सत्यम विहार कालोनी रायपुरा निवासी बैंक मैनेजर राघवेंद्र द्विवेदी की रिपोर्ट के अनुसार बैंक द्वारा लोगों को ऋण उपलब्ध कराया जाता है। बैंक में कृष्ण कुमार यादव सीआरओ के पद पर कार्यरत था। उसका काम लोगों के पास जाकर लोन के संबंध में बताना, उनसे दस्तावेज लेकर ऋण देना व किस्त लेकर बैंक में जमा करना था। उसे बैंक के द्वारा एक टैब उपलब्ध कराया गया था। उसमें आइएक्सईडी और ग्लो नाम के एप्लीकेशन के द्वारा कस्टमर की केवायसी एकत्रित कर लोन का प्रोसेस करता था। कस्टमर बरखा यादव, लक्ष्मी यादव, गौरी देवांगन, गायत्री शर्मा, हेमवती सिदार, संजू चौधरी सहित 104 लोगों ने शिकायत की कि इन सब ने बैंक से लोन लिए थे। बैंक में जमा करने के लिए किस्त कृष्ण कुमार को दी थी। आरोपित कृष्ण कुमार ने पैसे को बैंक में जमा नहीं किया। जांच में मामले का राजफाश हुआ।

महासमुंद : महतारी वंदन योजना 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण 10 मार्च को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालय में

महासमुंद : महतारी वंदन योजना 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में पहली किश्त का अंतरण 10 मार्च को महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालय में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महतारी वंदन सम्मेलन से वर्चुअल जुड़कर महिलाओं को सम्बोधित करेंगे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में होंगे शामिल महासमुंद 09 मार्च 2024/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च को प्रदेश की राजधानी रायपुर के साथ सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों से सीधे वर्चुअल जुड़कर लोगों को संबोधित करेंगे और हितग्राहियों से बात करेंगे। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के साथ साथ महासमुंद के 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया जाएगा।

इससे प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में एक हजार रूपये आएंगे। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए हैं। महिला एवम बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पांडेय ने बताया कि स्थानीय शंकराचार्य भवन में दोपहर 11 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। वही सभी ब्लाक मुख्यालय में भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। बागबाहरा और बसना में कृषि उपज मंडी, पिथोरा में सांस्कृतिक भवन तथा सरायपाली में टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन अंतर्गत जिले में कुल 3 लाख 26 हजार 330 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमे से पर्यवेक्षक द्वारा 3 लाख 25 हजार 957 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। रायपुर में मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ भी करेंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। योजना के तहत 10 मार्च को पहली बार सहायता राशि दी जाएगी। इससे प्रदेश में लगभग 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी। महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। सम्मेलन में विभागीय गतिविधियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने का संकल्प भी लिया जाएगा।

महासमुंद : महतारी वंदन योजना के प्रथम किस्त से रमौतीन बाई अपने नातियो की पढ़ाई में संवारेंगी जीवन

महासमुंद : महतारी वंदन योजना के प्रथम किस्त से रमौतीन बाई अपने नातियो की पढ़ाई में संवारेंगी जीवन वि.ख.महासमुन्द ग्राम कनेकेरा निवासी 55वर्षीय श्रीमती रमौतीन बाई की पति की मृत्यु 10 वर्ष पहले हो चुकी है। अभी वे अपने बहु बेटे के साथ ,नातियों के संगत में अपना जीवन यापन कर रही है। उन्होंने बताया कि “मैं अपने पति को खोने के बाद नातियों का सहारा और उनका प्यार ही मेरे जीवन की आस है। मैं उनको अच्छी शिक्षा देना चाहती हूं।प्रथम किस्त से नातियों को पढ़ाने को बात कही। मैं भले ही ना पढ़ पाई पर अपनें नातियों को पढ़ाना चाहती हूं।उन्होंने बताया कि उनका मकान कच्चा है इस बार मोदी जी की गारंटी में मेरा भी नाम आवास योजना में शामिल है और इसके अलावा मुझे वृद्धा पेंशन भी मिलता है” और छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओ को लेकर उन्होने सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।

महासमुंद : महतारी वंदन योजना के राशि से चुनेश्वरी साहू चुकाएंगी अपने मासिक ऋण

महासमुंद : महतारी वंदन योजना के राशि से चुनेश्वरी साहू चुकाएंगी अपने मासिक ऋण जिला महासमुंद निवासी 32 वर्षीय चुनेश्वरी साहू ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वालीं महतारी वंदन योजना अंतर्गत सूची में अपने नाम देखकर खुश हैं वो कहती है की मैं ग्रामीण स्तर पर एक शटर की कपडे की दुकान है जिसे ऋण लेकर छोटे रुप में शुरुवात की है प्रतिमाह जो 1000 कि राशि मुझे प्राप्त होगी वह मेरे ऋण चुकाने में सोहलियत होगी और साथ ही मैंने कपडा व्यवसाय के साथ कंप्यूटर चलाना भी जानती हु जिसका उपयोग पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, पीएमएपीवाई योजना के तहत लोगो को लाभ दिलाने का प्रयास कर सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो को जोड़कर उन्हें लाभ दिलाने का प्रयास कर रही हूं”उन्होंने बताया कि बिहान स्व सहायता समूह में जुड़कर हम सामूहिक स्व विकास की दिशा में कार्य कर रहे है साथ ही परिवार और अपने जीवन शैली को मजबूत बनाने के लिए संकलपबद्ध कार्य कर रहे हैं।

महासमुन्द पुलिस द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन जागरूकता कार्यक्रम कर महिलाओ को अधिकार व कानून की जानकारी दी।

महासमुन्द पुलिस द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन जागरूकता कार्यक्रम कर महिलाओ को अधिकार व कानून की जानकारी दी। महिला दिवस के अवसर में उत्कृष्ट कार्य के लिये महिलाओ को सम्मानित किया गया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशन मे जिले में चार दिन अभिव्यक्ति नारी की सम्मान में कार्यक्रम आयोजन का शुभारम्भ । जागरूकता कार्यक्रम कर महिलाओ को अधिकार व कानून की जानकारी दी जायेगी। 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर व पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार महासमुन्द पुलिस द्वारा पुलिस लाइन कम्यूनिटी हॉल में “अभिव्यक्ति” नारी के सम्मान की महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस कालोनी परसदा व बेमचा के पुलिस परिवार के साथ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया साथ ही जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओें को सम्मानित किया गया, व बताया गया कि चार दिवसीय महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 08.03.2024 से 11.03.2024 तक किया जावेगा उक्त कार्यक्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरपंच श्री चंद्राकर ग्राम परसदा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय महासमुंद, कोतवाली प्रभारी, रक्षित निरीक्षक, कानूनी सलाहकार जिले के महिला पुलिस स्टाफ,पुलिस कॉलोनी से पुलिस परिवार व ग्राम परसदा से महिला पंच उपस्थित रहे। शेष दिनों जिले मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी, लैंगिक उत्पीड़न, सायबर सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, आत्मरक्षा, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, मानव तस्करी, कैरियर गाइडेंस, स्वास्थ्य, स्वच्छता, टोनही प्रताड़ना, नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

रायपुर : महाशिवरात्रि पर राजिम संगम में डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रायपुर : महाशिवरात्रि पर राजिम संगम में डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ महाशिवरात्रि  08 मार्च 2024 हल्की गुलाबी ठंड के बीच महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुक्रवार तड़के सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राजिम के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगायी और भोलेनाथ की पूजा की। धर्म के प्रति आस्था का भाव गुरूवार की रात से ही देखने को मिल रहा था। भोलेनाथ महादेव जी के प्रति अटूट भक्ति रखने वाले भक्त तड़के 2 बजे से ही राजिम संगम की धार में डुबकी लगाने पहुंच गए थे। महाशिवरात्रि पर इस पुण्य स्नान को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए तड़के सुबह से लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुगणों ने पुण्य स्नान कर दीपदान किया। पश्चात दर्शनार्थियों की लम्बी लाईन श्री कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर और श्री राजीव लोचन मंदिर, बाबा गरीब नाथ की ओर लग गई। श्रद्धालुगण भगवान के दर्शन करने लाईन में डटे-रहकर अपनी बारी की इंतजार करते रहे। यह सिलसिला तड़के तीन बजे से जारी रहा। वैसे महाशिवरात्रि पर्व में स्नान के बाद दीपदान करने की परंपरा कई सौ वर्षों पहले से ही चली आ रही है। इस परंपरा और श्रद्धा का पालन आज भी श्रद्धालुओं को करते देखा गया। नदी की धारा में दोने में रखा दीपक की लौ किसी जुगनू की भांति चमकती नजर आई। कई महिलाओं ने रेत का शिवलिंग बना कर बहुत ही श्रद्धा के साथ बेल पत्ता, धतुरा के फूल चढ़ाकर आरती भी की।

मान्यता के अनुसार यहां कई भक्तों ने नदी अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। श्रीकुलेश्वर मंदिर क्षेत्र में जगह-जगह पंडितों का हुजूम भी लगा हुआ था, जहां भगवान श्री सत्यनारायण और शिवजी की कथा भी श्रद्धालुजन करा रहे थे। महाशिवरात्रि पर संगम स्नान का है खास महत्व वैसे तो पर्व व त्यौहार में स्नान का अपना अलग महत्व होता है, लेकिन महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम में स्नान करने का खास कारण है। बताया जाता है महाशिवरात्रि में किसी भी प्रहर अगर भोले बाबा की प्रार्थना की जाए, तो मॉ पार्वती और भोलेनाथ सीधे भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भगवान शंकर के शरीर पर शमशान की भस्म गले में सर्पों का हार, कंठ में विष, जटाओं में पावन गंगा तथा माथे में प्रलयंकारी ज्वाला उनकी पहचान है। माना जाता है कि महानदी, सोंढूर, पैरी के संगम में स्नान करने से तन पवित्र तो होते है बल्कि मन की मलिनता दूर हो जाती है। इस दिन संगम की सूखी रेत पर सूखा लहरा लेने की भी परंपरा है। विश्वास है कि भोलेनाथ वेश धारण कर मेले का भ्रमण करते हैं।

छत्तीसगढ़ : किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से ज्यादा किसान होंगे शामिल, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत

छत्तीसगढ़ : किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से ज्यादा किसान होंगे शामिल, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत किसान महासम्मेलन छत्तीसगढ़ : राजधानी के साइंस कालेज मैदान में नौ मार्च को होने जा रहे किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से अधिक किसान जुटेंगे। इस किसान महासम्मेलन में देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं। राजधानी के साइंस कालेज मैदान में नौ मार्च को होने जा रहे किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से अधिक किसान जुटेंगे। भाजपा किसान मोर्चा रायपुर व भाजपा ग्रामीण की एकात्म परिसर में हुई बैठक में तीन विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों और बूथ के प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्याम नारंग ने कहा कि राष्ट्रीय कार्य परिषद की बैठक में हमें कार्यक्रम मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने हमें छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतकर देने की बड़ी जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पांच लाख से ज्यादा मत हसिल करने रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 12 मंडल और 170 शक्ति केंद्रों के 840 बूथ में जाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री आलोक ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भाजपा किसान मोर्चा को कार्यक्रम दिया है। साइंस कालेज मैदान में होने वाला किसान महासम्मेलन में डेढ़ लाख से ज्यादा किसान शामिल होंगे।

तीन विधानसभा अभनपुर, धरसींवा, अभनपुर व तिल्दा भाजपा मंडलों से किसान ट्रैक्टर, बस व अन्य साधनों से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। तीनों विधायकों से भाजपा मंडल के कार्यकर्ता चर्चा कर कम से कम हर विधानसभा से 4,000 किसानों को लेकर आएंगे। साथ ही लोकसभा की सभी 11 सीट जीतने के लिए अभी से वातावरण बनाएंगे। किसान महासम्मेलन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल भाजपा चुनाव प्रबंध समिति के सह संयोजक सौरभ सिंह ने कहा कि साइंस कालेज मैदान में होने वाले किसान महासम्मेलन में देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आ रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव में बूथ स्तर पर जाकर किसानों से चर्चा कर उन्हें सम्मेलन में लेकर आए। भाजपा के महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा राजनीतिक दल ही नहीं वरन् एक परिवार है। आने वाला समय चुनावी मोड में है। लगातार चुनाव होने वाले हैं जो 2025 फरवरी माह तक चलेगा।

सरायपाली -:  जंगलबेडा और भूथिया घटना स्थल मृतक ने सुसाइड नोट जिसमें लिखा मैं आशीष प्रधान आज मेरे को मानसिक रूप से प्रताडित किया जा रहा है जिसके लिये मैं आत्महत्या कर रहा हूं वह व्यक्ति तोरेसिंहा का है उसके कडी सजा मिलनी चाहिए मामले मे एफआईआर दर्ज कर…….

सरायपाली -:  जंगलबेडा और भूथिया घटना स्थल मृतक ने सुसाइड नोट जिसमें लिखा मैं आशीष प्रधान आज मेरे को मानसिक रूप से प्रताडित किया जा रहा है जिसके लिये मैं आत्महत्या कर रहा हूं वह व्यक्ति तोरेसिंहा का है उसके कडी सजा मिलनी चाहिए मामले मे एफआईआर दर्ज कर……………

सरायपाली में सहायक उपनिरीक्षक के अनुसार मृतक आशीष प्रधान पिता प्रेमलाल प्रधान उम्र 38 वर्ष साकिन सेमलिया चौकी बलौदा थाना सरायपाली दिनांक- 19.02.2022 को जंगलबेडा और भूथिया के बीच बारहगाड नाला में गिरा पडा है उसके मुंह से झांग निकल रहा है जिसे उपचार के लिये CHC सरायपाली लेकर जाने पर डाक्टर द्वारा आशीष प्रधान पिता प्रेमलाल प्रधान को मृत बताया सूचक पद्मलोचन साहू पिता दिवाकर साहू साकिन केसराटाल के सूचना पर थाना सरायपाली में मर्ग क्रमांक 10/2022 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर जांच में लिया गया । जांच के दौरान दिनांक 20.02.2022 को मृतक का बडा भाई नंदकिशोर प्रधान के पेश करने पर एक पर्स के अंदर एक सुसाइड नोट जिसमें मैं आशीष प्रधान पिता प्रेमलाल आज मेरे को मानसिक रूप से प्रताडित किया जा रहा है जिसके लिये मैं आत्महत्या कर रहा हूं वह व्यक्ति घनश्याम पटेल पिता श्री दशरथ पटेल तोरेसिंहा का है उसके कडी सजा मिलनी चाहिए हस्ता0 अस्पष्ट 18.02.2022 लेख है को जप्त किया गया है।

 

साथ ही मृतक का हस्तलिपि वाला कापी केनरा बैंक,एक्सीस बैक से मृतक का हस्ताक्षर युक्त फार्म प्राप्त कर हस्तलिपि विशेषज्ञ पुलिस मुख्यालय रायपुर को प्राप्त सुसाइड नोट से मिलान कर परीक्षण रिपोर्ट प्रदान करने प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है। मर्ग जांच पर पी0एम0 रिपोर्ट में डाक्टर साहब द्वारा मृत्यु का कारण कार्डियोरिस्पेटरी फेलुअर ड्यु टू पाइजनिंग लेख किया गया है। जांच में मृतक की पत्नि श्रीमती पदमिनी प्रधान, बडे भाई नंदकिशोर प्रधान साथ काम करने वाले प्रशांत भोई, रंजन भोई मृतक का जीजा पद्मलोचन साहू का कथन लेख किया गया है कथन में यह तथ्य प्रकट हो रहा है कि मृतक आशीष प्रधान घटना के कुछ दिनो पूर्व से घनश्याम पटेल से परेशान था।

आशीष प्रधान दिनांक 18.02.2022 को रायपुर सामान लेने जा रहा हूं कहकर घर से निकला था रात्रि में घर वापस नहीं आया । आज दिनांक क 19.02.2022 को जंगलबेडा गांव के व्यक्ति द्वारा बताया गया कि भूथिया और जंगलबेडा के बारह गाड के पास आशीष प्रधान गिरा पडा है तब शलेन्द्र और विकेश जाकर देखे तो आशीष प्रधान गिरा हुआ था उसके मुंह से झाग निकल रहा था जिसे स्वयं के वाहन से उपचार के लिए CHC सरायपाली लेकर आये जहां पर डाक्टर द्वारा आशीष प्रधान को मृत घोषित कर दिया, आशीष प्रधान के मुह से जहर की गंध आ रही थी । सूचक की रिपोर्ट पर मर्ग सदर कायम कर जांच पंचनामा में लिया गया घनश्याम पटेल
306-IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है!

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन की शुरुआत की

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि को बधाई देते हुए अपने सम्बोधन की शुरुआत की उन्होंने कहा कि महिला दिवस तरह मनाएं इस पर खूब विचार किया तब बात समझ में आई कि आप सभी बस्तर जैसे क्षेत्र में अपनी जान का जोखिम उठाकर राज्य और देश की सुरक्षा के लिए तैनात है हमारे देश में नारियों का प्राचीन काल से ही सम्मान किया गया है| कहा जाता है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः| हमें बुद्धि चाहिए होती है तो हम माँ सरस्वती की पूजा करते हैं, हम धन और समृद्धि के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं| आज देश के सर्वोच्च पद पर महामहिम राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू विराजित हैं| महिलाऐं आज हर क्षेत्र में आगे हैं| बस्तर और सरगुजा का विकास हमारी प्राथमिकता है, इसके लिए हम पैसों की कोई कमी नहीं आने देंगे| हमारी सरकार को ढाई महीने होने जा रहा है,

इतने अल्प समय में ही हम कई अहम् निर्णय लेते हुए मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं| 18 लाख से ज्यादा गरीब परिवार आवास से वंचित थे, हमने उन्हें आवास की स्वीकृति दी है| 12 लाख से ज्यादा किसानों को हमने 3716 करोड़ रुपए का दो साल का बकाया धान बोनस दिया। किसानों से किया वादा हमने पूरा किया| प्रदेश के किसानों को धान का 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल दिया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान ख़रीदा है| इस साल सबसे ज्यादा 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, जो अंतर की राशि बची हुई है, उसे आने वाले 12 मार्च को 24 लाख 72 हजार किसानों के खातों में भेजेंगे| महतारी वंदन योजना के लिए भी अब विवाहित माताओं बहनों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, अभी दो-चार दिनों में ही पात्र हितग्राहियों के खाते में पैसे आएंगे|

रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की पहल, रायगढ़ शहर के मैदानों में 3.67 करोड़ की लागत से तैयार होंगी खेल सुविधाएं

रायपुर : वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की पहल, रायगढ़ शहर के मैदानों में 3.67 करोड़ की लागत से तैयार होंगी खेल सुविधाएं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की पहल, रायगढ़ शहर के मैदानों में 3.67 करोड़ की लागत से तैयार होंगी खेल सुविधाएं पहली बार रायगढ़ में 9 खेल मैदानों में बॉक्स क्रिकेट कोर्ट होंगे तैयार, सॉफ्टवेयर से स्पॉट बुकिंग की मिलेगी सुविधा 10 बैडमिंटन कोर्ट भी बनाए जायेंगे, संजय मैदान रामभांठा में 49 लाख से बनेगा बाउंड्रीवाल नगर पंचायत पुसौर में भी बनाया जायेगा बैडमिंटन और बॉक्स क्रिकेट कोर्ट वित्त मंत्री श्री चौधरी ने जल्द कार्य प्रारंभ करवाने अधिकारियों को दिए निर्देश रायगढ़ के खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की पहल से शहर के विभिन्न खेल मैदानों को संवारने और बेहतर खेल सुविधाएं मुहैय्या कराने के उद्देश्य से 3.67 करोड़ की लागत से खेल अधोसंरचना तैयार होने जा रही है। रायगढ़ शहर में पहली बार युवाओं के रुचि को ध्यान में रखते हुए आधुनिक बॉक्स क्रिकेट कोर्ट बनाए जायेंगे।

रायगढ़ शहर के 8 मैदान एवं नगर पंचायत पुसौर के 01 मैदान सहित कुल 9 स्थानों में यह बॉक्स क्रिकेट कोर्ट तैयार किया जाएगा। जिसमें रात में भी खिलाडिय़ों के प्रेक्टिस करने के लिए लाईट के साथ सॉफ्टवेयर बेस्ड स्पॉट बुकिंग की सुविधा होगी। इसी तरह 10 जगहों पर बैडमिंटन कोर्ट भी बनाए जाएंगे। जिसमें प्रमुख रूप से शहर के संजय मैदान रामभांठा, रामलीला मैदान, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान, रायगढ़ स्टेडियम बोइरदादार, नटवर स्कूल मैदान जैसे स्थान शामिल हैं। इसके साथ ही विभिन्न खेल मैदानों में बाउंड्रीवाल भी तैयार किए जायेंगे। इसके लिए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी। डीएमएफ मद से उक्त कार्य करवाए जायेंगे। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने गत दिवस रायगढ़ प्रवास के दौरान इन खेल अधोसंरचनाओं के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल को निर्देश देते हुए कहा कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर तत्काल कार्य प्रारंभ कराया जाए। जिससे शहर के खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों को इन सभी सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके।

स्वीकृत कार्यों में संजय मैदान रायगढ़ में 49.80 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल फेसिंग लाईट आदि निर्माण कार्य, संजय मैदान रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी तरह रामलीला मैदान रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य, पालीटेक्निक कालेज मैदान में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य, कौहाकुंडा स्कूल मैदान में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट निर्माण कार्य, छातामुड़ा स्कूल मैदान रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य, रायगढ़ स्टेडियम मैदान में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य, नटवर स्कूल मैदान रायगढ़ में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य, हाईस्कूल गोरखा में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट कोर्ट का निर्माण कार्य,

नगर पंचायत पुसौर में 8.71 लाख रुपये की लागत से बैंडमिटन कोर्ट तथा 20.33 लाख रुपये की लागत से बॉक्स क्रिकेट, एलईडी लाईट सहित निर्माण कार्य शामिल है। इसी तरह हाईस्कूल गोरखा में 28 लाख रुपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य, प्राथमिक शाला भवन सोनूमुड़ा में 10.10 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य, प्राथमिक शाला भवन इंदिरानगर में 6.50 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य, प्राथमिक शाला भवन, बोईरदादर में 2.70 लाख रूपये की लागत से बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य शामिल है।