ज़ब हनुमान जी से लगाए शर्त हार गए धनुर्धर अर्जुन

ज़ब हनुमान जी से लगाए शर्त हार गए धनुर्धर अर्जुन अपने रथ पर सवार होकर रामेश्वरम से गुजर रहे थे, जहां उन्होंने एक कपि को रामसेतु पर बैठकर तपस्या करते देखा। लेकिन अर्जुन ने यह जाने बिना कि वह कौन हैं, उन्हें जगाने के लिए वाण चला दिया। फिर जोर से हंसने लगे। जब बजरंगबली ने  अर्जुन से उनकी हंसी का कारण पूछा तो वह बोले कि उन्हें पत्थरों का सेतु देखकर हंसी आ रही है। क्योंकि प्रभु राम तो एक धनुर्धर थे, उन्हें पत्थरों से नहीं अपने वाणों से सेतु का निर्माण करना चाहिए था।

तब कपि रूप भगवान हनुमान ने समझाया कि रामजी की सेना में महावली वानर शामिल थे, जिनका वजन वाणों का सेतु झेल नहीं पाता। इस पर अर्जुन ने घमंड दिखाते हुए कहा कि मैं वाणों का सेतु बनाकर, उस पर अपना रथ दौड़ाते हुए ही यहां तक पहुंचा हूं। अर्जुन ने कहा कि अगर आप मेरा बनाया वाणों का सेतु तोड़ देंगे तो मैं खुद को सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर नहीं मानूंगा। तब अर्जुन ने समुद्र पर अपने वाणों का सेतु बना दिया और हनुमानजी के सामने उसे तौड़ने  की चुनौती रखी। हनुमानजी के एक बार खड़े होने पर ही सेतु टूट गया। इस पर अर्जुन निराश हो गए। तब हनुमानजी ने उन्हें अहसास दिलाया कि अपने अहंकार में उन्होंने भगवान राम का अपमान किया है। क्योंकि अपनी विद्या के घमंड में उन्होंने रामजी की धर्नुर विद्या पर संदेह जताया है।

अपनी गलती का अहसास होते ही अर्जुन ने आत्मग्लानि के भाव के साथ एक वाण से भयानक अग्नि प्रज्वलित की। हनुमानजी ने पूछा कि आप यह क्या कर रहे हैं? तब अर्जुन ने कहा कि भगवान के अपमान का कारण मेरी विद्या ही है और अब मैं इस विद्या के साथ ही खुद भी आत्मदाह करने जा रहा हूं। भगवान श्रीकृष्ण अपनी दिव्य दृष्टि से यह सब देख रहे थे और हनुमानजी के पुकारने पर तुरंत प्रकट हुए। दरअसल, भगवान कृष्ण ने ही हनुमानजी को अर्जुन का घमंड चूर करने के लिए भेजा था। ताकि घमंड के कारण अर्जुन पथभ्रष्ट ना हो जाएं।

तब भगवान कृष्ण ने अर्जुन से कहा, मित्र तुम आत्मदाह करना चाहते हो क्योंकि तुमने मेरा अपमान किया है लेकिन ऐसा करके तुम मेरी बनाई प्रकृति के नियमों का उलंघन करोगे। मैंने मनुष्य को यह अधिकार नहीं दिया है कि वह स्वयं को अपने कर्मों का फल या पाप का दंड दे। ऐसा करके तुम ईश्वर की नीति में हस्तक्षेप करने जा रहे हो। जो कि अक्षम्य अपराध होगा। यहां ही कृष्ण ने सबसे पहले अर्जुन को महाभारत के युद्ध का संकेत दिया था। कान्हा ने अर्जुन को अहसास दिलाया कि आनेवाले समय में जो भयानक युद्ध होगा, उसमें तुम ही केंद्र रहोगे और तुम ही धुरी भी। इसलिए तुम्हें अपनी विद्या पर जो घमंड हुआ था, उसे तोड़ना आवश्यक था।
हम सब जानते ही हैं कि महाभारत के युद्ध के समय हनुमानजी थे और वे अर्जुन के रथ पर सवार थे, ध्वज का रूप लेकर। हनुमान जी ने कृष्णजी से कहाथा कि मैं अर्जुन के रथ के ऊपर विराजमान हो जाऊंगा, क्योंकि अर्जुन के रथ के ऊपर भयानक से भयानक अस्त्र और शस्त्र का प्रयोग कौरवों द्वारा होगा। अगर मेरा वजन उस रथ के ऊपर होगा तो रथ को कोई भी हिला नहीं पाएगा।
तो इसी वरदान के कारण हनुमान जी अर्जुन के रथ के ऊपर बैठे थे। आपको शायद ही पता होगा कि जब महाभारत का युद्ध समाप्त हो गया था और जब अर्जुन के रथ के ऊपर से हनुमान जी और भगवान कृष्ण नीचे उतर गए थे उसी क्षण अर्जुन के रथ में विस्फोट हो गया था क्योंकि अर्जुन के रथ के ऊपर शत्रुओं ने इतने अस्त्र और शस्त्र चलाए थे कि उसका असर तो उन पर होना ही था

 CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए बड़ी खबर है,साय सरकार ने योजना महतारी वंदन योजना की राशि वितरित करने की नई तारीख का एलान कर दिया है.

CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए बड़ी खबर है,साय सरकार ने योजना महतारी वंदन योजना की राशि वितरित करने की नई तारीख का एलान कर दिया है. अब 10 मार्च को महिलाओं के खाते में म​हतारी वंदन योजना की राशि

वितरित ​की जाएगी.आपको  बता दें कि इससे पहले 7  मार्च को सरकार ने राशि देने का ऐलान किया था. अब 10 मार्च को पीएम मोदी प्रदेश के महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे. इस योजना के तहत राज्य के 70 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा.

CG -: शराब दुकानों के लिए राज्य सरकार ला रही पहली बार अहाता पॉलिसी चखना सेंटर अब आराम के साथ ऐसी और कूलर मे बैठकर खाओ पीओ आबकारी विभाग टेंडर लाएगी और लाइसेंस जारी करेगा।

CG -: शराब दुकानों के लिए राज्य सरकार ला रही पहली बार अहाता पॉलिसी चखना सेंटर अब आराम के साथ ऐसी और कूलर मे बैठकर खाओ पीओ आबकारी विभाग टेंडर लाएगी और लाइसेंस जारी करेगा।प्रदेश में शराब पीने के लिए जल्द ही लाइसेंसी अहाता शुरू होने वाला है, जिसके लिए आबकारी विभाग टेंडर लाएगी और लाइसेंस जारी करेगा। अहाता चलाने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड टेंडर करेगी। इसमें लाइसेंस की राशि निर्धारित की जाएगी।

राज्य सरकार पहली बार शराब दुकानों के लिए अहाता पॉलिसी लाने जा रही है। जिसे भी टेंडर मिलेगा। उसे अहाता चलाने के लिए लाइसेंस दिया जाएगा। इससे सरकार को शराब के अलावा 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।

सूत्रों के अनुसार अप्रैल से नई अहाता पॉलिसी लागू हो जाएगी। आबकारी अधिकारियों ने बताया कि पिछली सरकार में भी अहाता पॉलिसी पर काम किया गया था, लेकिन लागू नहीं हो पाया। नेताओं और अधिकारियों ने अपने ​करीबी लोगों को अहाता दे ​दिया था। इससे सरकार को किसी तरह के राजस्व की प्राप्ति नहीं हो रही थी। अधिकांश शराब दुकानों के पास अवैध अहाता खोले लिए गए थे। सरकार अब अहाता चलाने के लिए सिस्टम बना रही है। आबकारी अधिकारियों ने बताया कि अहाता चलाने के लिए लाइसेंस दिया जाएगा।

अभी जो पॉलिसी बनाई जा रही है, उसके तहत 2 से 3 करोड़ रुपए अहाता चलाने वाले को देना होगा। दुकान की सेलिंग जितनी होगी, उसके अनुसार प्रतिशत तय किया जाएगा। इसे 12 किस्तों में देना होगा। लाइसेंस एक साल के लिए दिया जाएगा। अहाता पॉलिसी लागू होने के बाद शराब दुकान के 100-150 मीटर की परिधि में कोई दूसरा व्यक्ति चखना सेंटर नहीं खोल सकेगा।

जिसे भी लाइसेंस दिया जाएगा, उसे बैठने से लेकर खाने-पीने की पूरी व्यवस्था करनी होगी। इसमें बारिश और ठंड को ध्यान रखकर सेटअप तैयार किया जाएगा। वहां एसी या कूलर लगाना होगा। दुकान के आसपास साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी अहाता संचालक की होगी। अहाता मेन रोड से हटकर ही खोला जाएगा, ताकि ट्रैफिक प्र​भावित न हो।

आबकारी से सरकार को हर साल 6000 करोड़ रुपए से ज्यादा का राजस्व मिलता है। हर साल इसमें इजाफा हो रहा है। राज्य के 33 जिलों में देशी और अंग्रेजी मिलाकर 650 से ज्यादा दुकानें हैं। सरकार ने अगले ​वित्त वर्ष में कोई भी नया दुकान नहीं खोलने का फैसला किया है।जिन दुकानों को लेकर विवाद है, उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट की जाएगी।

छत्तीसगढ़ -: प्लेसमेंट एजेंसी मे जॉब की ऑफर फिर 8 महीने बंधक रही दीपिका ने बताई पूरी कहानी विधायक के मदद से आई बाहार

छत्तीसगढ़ -: प्लेसमेंट एजेंसी मे जॉब की ऑफर फिर 8 महीने बंधक रही दीपिका ने बताई पूरी कहानी विधायक के मदद से आई बाहार छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के भिलाई की रहने वाली 29 साल की दीपिका जोगी एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से नौकरी के लिए ओमान गई थी. दीपिका का कहना है कि उसे कुकिंग के काम के लिए वहां ले जाया गया, लेकिन वहां जाकर पता चला कि सब झूठ बोला गया था. फिलहाल दीपिका सरकार के प्रयासों के बाद भारत लौट आईं हैं. दीपिका ने ओमान पहुंचने से लेकर भारत लौटने तक की पूरी कहानी बताई.

दीपिका ने कहा कि मैं भिलाई की रहने वाली हूं. हाउस मेड की नौकरी के लिए केरल की एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से मई 2023 में ओमान पहुंची थी. निवासी मुल्ला मोहम्मद इमरान खान, हैदराबाद निवासी अब्दुल ने खाना बनाने का काम दिलाने की बात कही थी. इसके बाद दीपिका को दुर्ग से हैदराबाद ले जाया गया और फिर वहां से उसे मस्कट के लिए भेजा गया. मस्कट एयरपोर्ट से दीपिका को हफीजा के घर जैनब नाम की महिला लेकर गई, जहां उसे बंधक बना लिया गया.

ओमान जाकर फंस गई थी. मुझे कुकिंग के काम के लिए हैदराबाद के अब्दुला ले गए थे, वहां जाकर पता चला हाउस मेड का काम करना है. वहां बंधक बना लिया गया. मुझे मारापीटा जाता था. इसके बाद मैंने वीडियो बनाकर विधायक जी को भेजा था. सर ने मेरी बहुत हेल्प की.

दीपिका ने कहा कि विधायक जी ने मुझे बताया था कि तुम वहां से एंबेसी जाओ, फिर हम निकाल लेंगे. मैं एंबेसी में एक सप्ताह रही. एक साल से लोग वहां फंसे हैं. विधायक जी ने मेरी मदद की. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी मुझसे बात की और कहा कि डरना मत हम सब ठीक कर देंगे. ओमान से दिल्ली तक एंबेसी की तरफ से टिकट करवाया गया. फिर दिल्ली से रायपुर तक विधायक जी ने टिकट करवाया. मैं आठ महीने तक ओमान में फंसी रही.

दीपिका ने वीडियो जारी कर बयां किया था दर्द

दीपिका ने वीडियो में आपबीती सुनाई थी. इसके बाद सरकार ने महिला को वापस भारत लाने के लिए पहल की. महिला रोजगार की तलाश में ओमान पहुंची थी. वहां उसे बंधक बनाकर पीटा गया. दीपिका एंबेसी के सहयोग से शुक्रवार रात रायपुर एयरपोर्ट पहुंची. उन्हें रिसीव करने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन खुद पहुंचे. रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दीपिका से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और विधायक रिकेश सेन ने मुलाकात की.

दीपिका ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का आभार जताया. दीपिका ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों से वापस लौटी हूं. ओमान में एंबेसी में एक-एक साल से लोग वेटिंग में हैं. दीपिका ने बताया कि ओमान में जिस घर में वह काम करने गई थी. वहां एक बूढ़ी महिला की सेवा करने के नाम पर लेकर गए थे. उस महिला के 9 बेटे थे. सभी के तीन से चार बच्चे थे. उस घर में परिवार के 40 सदस्य थे. घर में वह अकेली काम करने वाली थी, साथ ही अन्य काम भी कराया जाता था और नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी.

दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें दीपिका ने ओमान से मदद की गुहार लगाई थी. ओमान में वह जिस घर में काम करती थी, उस घर के लोगों ने उसे बंधक बना लिया था. वीडियो में दीपिका ने कहा था कि मुझसे झूठ बोलकर यहां लाया गया और बंधक बना लिया गया, मेरे साथ मारपीट की जाती है. मुझे दूसरे लोगों के पास बेचने की धमकी दी जा रही है.

CG न्यूज़ -: शिक्षक ने मासूम 6वीं और 8वीं बच्चियों की अस्मत पर डाला हाथ, कमरे में बुलाकर गंदी हरकतें करने का आरोप

CG न्यूज़ -: शिक्षक ने मासूम 6वीं और 8वीं बच्चियों की अस्मत पर डाला हाथ, कमरे में बुलाकर गंदी हरकतें करने का आरोप बिलासपुर से फिर शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने का बड़ा मामला सामने आया है. जहां कलयुगी शिक्षक ने अपनी घिनौनी हरकतों की वजह से शिक्षा के मंदिर को तार-तार कर दिया है. शिक्षक पर आरोप है की उसने स्कूल में पढ़ने वाली मासूम बच्चियों की अस्मत पर हाथ डाला है. ये घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के एक शासकीय स्कूल की है.

मासूम बच्चियों ने दरिंदे शिक्षक कमलेश साहू की गंदी हरकतों का राज बयां किया है. डरी सहमी क्लास कक्षा 6वीं और 8वीं की छात्राओं ने बताया कि कमलेश साहू उन्हें कमरे में बुलाकर किस करता है, उन्हें जबर्दस्ती बाहों में कसकर घिनौनी हरकते करता है. डर की वजह से ये बच्चियां लंबे समय से शिक्षक की हैवानियत की शिकार हो रही है. जबकि एक बच्ची

 

ने घटना की जानकारी CSE आशा कंवर को दिया था. लेकिन उस समय मामले को शिक्षिका ने गंभीरता से नहीं लिया. लिहाजा पीड़ित बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी आपबीती परिजनों को बताई. जिसके बाद परिजनों ने जनप्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन से शिकायत की है और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

मामले की गंभीरता को देखते हुए DEO टीआर साहू के निर्देश पर BEO सुनीता ध्रुव के नेतृत्व में टीम गठित कर पीड़ित छात्राओं से बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Mahasamund news रात मे नाला मे दुर्घटना हुवा पार्सल गाडी सुचना देने गया गाँव तो चुरा ले गए 183 प्रकार का विभिन्न आयटम!

Mahasamund news रात मे नाला मे दुर्घटना हुवा पार्सल गाडी सुचना देने गया गाँव तो चुरा ले गए 183 प्रकार का विभिन्न आयटम! हेतराम पटेल पिता श्री दमोदर पटेल उम्र 45 वर्ष सार्किंन हर्षित विहार फेस 02 महुआ बाजार रायपुर (छग) का निवासी के अनुसार । कि कोरीयर सर्विस (पार्सल) का काम करता हूं, कि दिनांक 26.02.24 को वाहन क्र. सीजी 04 एनएम 9970 अशोक लिलेण्ड दोस्त से रायपुर से डाक पार्सल छोडने हेतु चालक शेख जाफिर पिता शेख रमजान को रायपुर से अभनपुर होते हुए गरियाबंद से बागबाहरा पार्सल को छोडने के लिए रवाना किया था कि चालक शेख जाफिर संबंधित

 

पार्सल समान को छोड़ते हुऐ गरियाबंद से छुरा होते हुऐ बागबाहरा के लिये वाहन क्र. सीजी 04 एनएम 9970 को लेकर जा रहा था कि चौकी टुहलू अन्तर्गत ग्राम कछारडीह के पहले करीब रात्रि 01:00 बजे कछाडीह नाला में अचानक रास्ते में मवेशी आने से बचाने के लिये ब्रेक मारा तो वाहन क्र. सीजी 04 एनएम 9970 नाले में गिर गया और आधा वाहन पानी में डुब गया चालक शेख जाफिर किसी तरह बाहर निकलकर मोबाईल नही होने पर गांव पहुंचकर मुझे सूचना देने पास के गांव जाने से वाहन के अन्दर रखे चार बोरी पार्सल समान को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था तब सुबह मैं आया और पुलिस को सूचना दिया फिर वाहन को निकलवाकर

 

समानो का मिलान किया भेजे गये पार्सल समान का बाद मे लिस्टिंग कराने से 01 एक नग होम थिएटर 02 किचन समान 03 एफएम सीजी0 04 माईक 05 रिर्चाज बैटरी 6. जुता 7 शर्ट 8 लडकी का कुर्ता 09 मोबाईल स्टेन्ड 10 लड़को का शर्ट 11 कुर्ता पैन्ट सेट 12 बाईक का लेग गार्ड 13 कुर्ता 14 कुर्ती 15 लेंजर पेन 16 लडकीयो का कपड़ा 17 कुर्ता 18 सैन्डल 19 कुर्ती 20 ज्वेलरी 21 वाटर प्रुफ बैग 22 साडी 23 शर्ट 24 घडी 25 कुर्ती 2 नग 26 शर्ट 27 कुर्ता 28 घी 29 स्पीकर बक्स 30 लडकीयों का पेंट 31 टी शर्ट 32 ज्वेलरी 33 लडकीयों का जींस 34 लडकियों का जींस 35 तकिये का कवर 36 गेट लैम्प

 

02 नग 37 ज्वेलरी 38 बेल्ट 39 वाटर प्रुफ लेपटाप बैग 40 लडकियों का अन्डरगारमेंट 41 मोबाईल कवर 42 टी शर्ट 43 सोल्डर आयरन किट 44 क्रिम आइटम 45 ड्रेस बनाने का समान 46 लोवर 47 हेडफोन 48 जुता 49 टीशर्ट 50 कनटेनर बाक्स 51 हेडफोन 52 प्रोजेक्ट समान 02 नग 53 वासिंग स्प्रे 54 कुर्ती 55 कपडा 56 घडी 57 चप्पल 58 सैन्डल 59 सैन्डल 60 टी शर्ट 61 पायल 62 जींस 02 नग 63 लडकियों का लोवर 64 चाय पत्ती 65 पानी बाटल 66 केटली 67 ट्रे 68 ड्रेस 69 बच्चो का कपडा 70 दुपट्टा 71 पंखा 72 बेल्ट 73 खाने का समान 74 जींस 75 साडी 76 कपडा एन्गल 77 मसाज तेल 78 बच्चे का कपडा 79 कुर्ता 80 कुर्ता 81 क्रीम 82 पैन्ट 83 शर्ट 84 लडकियो का ड्रेस 85 बाईक लेग गार्ड 86 मोबाईल कवर 87 खिलौना 88 ड्रेस 89 लडकियों का पर्स 90 इलेक्ट्रानिक समान पैंट 92 टी शर्ट 93 शर्ट 94 ड्रेस 95 टी शर्ट 96 क्रीम 97 टीशर्ट 98 साडी 99 शर्ट 100 फिटनेस रबडर 101 पाउडर 102 कमर पट्टा 103 घाघरा चोली 104 कुर्ता 105 क्लेचर 106 लहंगा 107 बैग 108 टी शर्ट 109 जींस 110 आयुर्वेदिक दवाई 111 क्रिकेट कीट 112 टी शर्ट 113 ब्यूटी क्रीम 114 कुर्ता 115 मोबाईल कवर 116 फिटनेस

 

समान 117 पर्स 118 पर्दा 119 तकिया कवर 120 टेबल लैम्प 121 शिशु बेड 122 टी शर्ट 123 टीशर्ट, 124 जुता 125 स्कार्प 126 सैन्डल 127 पगडी 128 टी शर्ट पैंट 129 कुर्ती 130 कपडा 131 हेडफोन व समान 132 टी शर्ट 133 टी शर्ट 134 ब्युटी समान 135 टीशर्ट 136 ज्वेलरी 137 कुर्ती 138 साडी 139 चश्मा 140 साडी 141 मोबाईल कवर 142 तेल 143 ज्वेलरी 144 ब्लूटुथ 145 शर्ट 146 वायरलेस कैमरा 147 मेटल पर्स 148 ड्रेस 149 ज्वेलरी 150 साडी 151 खिलौना 152 टी शर्ट 153 टेडीबीयर 154 मेकप किट 155 गंगाजल 156 प्राईमर 157 साडी 158 डीजिटल कांटा 159 ब्युटी सामान 160 ब्युटी सामन 161 शर्ट 162 जुती 163 शिशु बेड 164 ज्वेलरी 165 ज्वेलरी 166 ज्वेलरी 167 कुर्ता सेट 168 स्कार्प 169 पैरदान 170 टी शर्ट 171 ड्रेस 172 कुर्ती 173 कलर लाईट 174 टी शर्ट 175 जैकेट 176 लोवर 177 ज्वेलरी 178 टी शर्ट 179 अन्डर गारमेन्ट 180 ज्वेलरी 181 ज्वेलरी 182 बैग 183 टेप कुल किमती 77364 रूपये को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कृपया रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करे ।हेतराम पटेल पिता दमोदर पटेल साकिन रायपुर (छग) मोबाईल न. 9131893102 प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाप अपराध धारा 379 ता.हि. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है

Mahasamund तुमगाँव -: सब्जी फार्म के अंदर शराब सेवन मना करने और फोटो खींचने लगा मालिक तो 3 लोगो ने क़ी पिटाई 112 आने के पहले भागे आरोपी!

Mahasamund तुमगाँव -: सब्जी फार्म के अंदर शराब सेवन मना करने और फोटो खींचने लगा मालिक तो 3 लोगो ने क़ी पिटाई 112 आने के पहले भागे आरोपी! पुरूषोत्तम यादव वार्ड नं0 03 श्रीराम वाटिका महासमुंद में रहता हूं, गांडाघाट तुमगांव में मेरा सब्जी फार्म का व्यवसाय है आज दिनांक 05.03.2024 को शाम 04 बजे मैं अपने फार्म को देखने आया था ।

फार्म अंदर जाकर देखा तो चन्द्र साहू निवासी तुमगांव , योगेन्द्र जेंड्रे उर्फ यमराज निवासी अमावश, एवं उनका एक अन्य साथी वहां फार्म के अंदर शराब पी रहे थे तथा तुमगांव का संतोष सेन पानी पाउच बेंच रहा था जिसे मेरे द्वारा शराब पीने से मना करने पर नहीं माने तब मैं उन लोगो का फोटो खींच रहा था । इस बात से नाराज होकर वे तीनो मुझे मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी दिये हैं । मारपीट करने से मेरे सिर में चोंट लगी है । मैने डायल 112 को फोन किया तो वे लोग वहां से भाग गये ।

घटना को संतोष सेन तथा नंदकुमार यादव देखा सुना है । रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जावे । मामले मे महासमुंद के तुमगाँव थाना ने पुरूषोत्तम यादव क़ी शिकायत पर योगेन्द्र जेंड्रे उर्फ यमराज , चन्द्र साहू एवं उसका साथी 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है

सरायपाली -: संजय शर्मा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का लगा तांता श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा का महासमुंद जिलाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी

सरायपाली -: संजय शर्मा के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों का लगा तांता श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा का महासमुंद जिलाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी

सरायपाली:- भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाजपा जिला महामंत्री संजय शर्मा का महासमुंद जिलाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी होने पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिलाध्यक्ष का पद एक बार फिर से सरायपाली बसना क्षेत्र को मिलने से क्षेत्र का राजनीतिक वर्चस्व जिले में बड़ा है। सवर्ण ब्राह्मण समाज से जिलाध्यक्ष बनाये जाने से भाजपा ने सवर्ण समाज को साधने की कोशिश की है। एक सामान्य कार्यकर्ता से जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद तक

पहुंचने वाले संजय शर्मा का जन्म 1967 में हुआ। उन्होंने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 23 वर्ष की उम्र से की। 1992 को लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में राम मंदिर आंदोलन का हिस्सा बनकर कार सेवा में सरायपाली क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर एक अलग पहचान बनाई। उनके नेतृत्व गुण को देखते हुए उन्हें 1992 को पहली बार उन्हें भाजयुमो सरायपाली मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नेतृत्व क्षमता एवं पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने उन्हें सरायपाली भाजपा मंडल महामंत्री उसके बाद अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। उनका पद और कद दोनों बढ़ता ही गया और जिला महासमुन्द उपाध्यक्ष फिर महामंत्री बनाया गया। नगर पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव संचालन में बड़ी भूमिका निभाने के बाद आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय शर्मा युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं, उनके अध्यक्ष बनने पर युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके नेतृत्व क्षमता का लाभ निश्चित रूप से पार्टी के साथ पुरे जिले को मिलेगा और दोगुना उत्साह के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। इस अवसर पर संजय शर्मा ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। इस बार 400 पार का नारा के साथ दुगुना उत्साह के साथ काम करेंगे।

*प्रदेश नेतृत्व के प्रति व्यक्त की आभार*

युवाओं के आइडल भाजपा नेता के रूप में लोकप्रिय संजय शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी गई है उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, सांसद चुन्नीलाल साहू, विधायक डॉ संपत अग्रवाल, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर अग्रवाल, प्रेमशंकर पटेल, पूनम चंद्राकर, डॉ विमल चोपड़ा, डॉ रमाकांत बाजपाई सहित वरिष्ठ भाजपाजनों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

छत्तीसगढ़ : मतदाता सूची में अभी भी जुड़वा सकते हैं नाम, आनलाइन कर सकते हैं आवेदन, जानिए डिटेल

छत्तीसगढ़ : मतदाता सूची में अभी भी जुड़वा सकते हैं नाम, आनलाइन कर सकते हैं आवेदन, जानिए डिटेल
Voter ID Card: अब भी ऐसे पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं जो किसी कारण से अभियान के दौरान आवेदन नहीं कर सके थे। चुनाव आयोग ऐसे सभी मतदाताओं को नामांकन जमा होने की अंतिम तिथि के दस दिन पूर्व तक सूची में नाम जुड़वाने का अवसर देता है। मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य पूरा हो चुका है। सामान्यत: यह माना जाता है कि अब मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ेंगे पर ऐसा नहीं है। अब भी ऐसे पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं जो किसी कारण से अभियान के दौरान आवेदन नहीं कर सके थे। चुनाव आयोग ऐसे सभी मतदाताओं को नामांकन जमा होने की अंतिम तिथि के दस दिन पूर्व तक सूची में नाम जुड़वाने का अवसर देता है। आनलाइन आवेदन कर सकते हैं वोटर
आयोग ने यह सुविधा भी दी है कि ऐसे सभी व्यक्ति जिनकी आयु एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर को 18 वर्ष पूरी हो जाएगी, वे अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बूथ लेवल आफिसर को आवेदन देने के साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप तथा वोटर पोर्टल आनलाइन आवेदन भरा जा सकता है। सूची को अद्यतन कर मतदान केंद्रों पर भेजा जाता है और मतदान दिवस पर बूथ लेवल आफिसर से मतदाता पर्ची लेकर मतदान कर सकता है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या दो करोड़ पांच लाख 13 हजार 252 हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कुल 24 हजार 109 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद छह जनवरी से आठ फरवरी 2024 तक मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान मतदाताओं की संख्या में 1 लाख 20 हजार 92 मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Chhattisgarh news जर्मनी से आई पर्यटक रेजिना मारिया ने नमस्ते राजिम कह कर राजिम कुंभ के श्रद्धालुओं को अचंभे में डाल दिया। दरअसल सनातन धर्म के विराट स्वरूप को जानने की इच्छा से वह राजिम कुंभ में पहुंची थी।

रायपुर : जर्मनी के पर्यटक, बोले नमस्ते राजिम

जर्मनी के पर्यटक

विश्व में फैल रही है राजिम कुंभ की ख्याति: रेजिना मारिया

रायपुर, 07 मार्च 2024

विश्व में फैल रही है राजिम कुंभ की ख्याति: रेजिना मारिया

जर्मनी से आई पर्यटक रेजिना मारिया ने नमस्ते राजिम कह कर राजिम कुंभ के श्रद्धालुओं को अचंभे में डाल दिया। दरअसल सनातन धर्म के विराट स्वरूप को जानने की इच्छा से वह राजिम कुंभ में पहुंची थी। मारिया ने बताया कि सनातन के शरण में आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ है, जीवन की नीरसता दूर हुई है और उत्साह का संचार हुआ है।

विश्व में फैल रही है राजिम कुंभ की ख्याति: रेजिना मारिया

जर्मनी की मारिया ने बताया कि राजिम की ख्याति अब सात समंदर पार तक पहुंच चुकी है। सनातन संस्कृति से जुड़े इस आयोजन से प्रभावित होकर वह राजिम पहुंची है। राजिम लोचन मंदिर की नक्काशी और कलाकृतियों ने उन्हें प्रभावित किया है। त्रवेणी संगम बीच स्थित कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर का दर्शन कर अभिभूत हुई उनके साथ आये अन्य विदेशी पर्यटकों ने पूरे मेला क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर साधु-संतों से आशीर्वाद लिया है।

रेजिना मारिया के साथ कुंभ मेले में जर्मनी से आए स्टीफन जोसेफ मारिया, हिल्डेगार्ल्ड रेल्डा, चृस्टा, उलरिका, सिल्केमारिया, लेंस, अलरिच ने कहा कि हम राजिम पहली बार आए हैं। भारत की अध्यात्मिक और धार्मिक संस्कृति को देखने और समझने के लिये भारत आए हैं। सांस्कृतिक से प्रभावित हुए है। उन्होंने बताया कि असम, सिक्किम तथा कलकत्ता भी गए, लोगों से मिले अच्छा लगा। लेकिन जिस आत्मियता से छत्तीसगढ़ के लोगों ने परंपरागत ढंग से स्वागत किया वह हमारे लिए विशेष अनुभव है।

जर्मनी के पर्यटक दल ने राजिम में भगवान राजीव लोचन, श्री कुलेश्वरनाथ महादेव, तथा संत समागम में पहुंचकर संतों से आशीर्वाद लिया। इसके अलावा नागा साधुओं से भी मुलाकात की। इस दौरान फोटो खिचवाने तथा सेल्फी लेने मेला घूमने आए लोगों की उमड़ पड़ी। इन पर्यटकों ने भी आनंद लेते हुए उपस्थित जन समूह के साथ फोटो खिचवाई।