बसना / धान खरीदी केन्द्र टांगा पासा मे उठाव नहीं होने क़े कारण खरीदी हो सकता है बंद, अवैध धान परिवहन क़े मामले मे पिकअप वाहन सहित लाखों रु का धान जप्त!
बसना ब्लाक अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र टांगा पासा धान क़े उठाव नहीं होने क़े कारण अब वहां धान खरीदी की जगह नहीं बची है खरीदी प्रभारी सेवन चौधरी बताते है की धान उठाव नहीं होने क़े कारण जगह की भारी कमी है आस पास खेतो मे पानी भरा और खेती की जा रही है इस कारण आस पास कही खरीदी क़े लिए जगहे भी नहीं बची है बताया गया की कल तक खरीदी संभव है बता दे की मौसम लगातार बदल रहा है जिसके कारण धान खरीदी प्रभारियों को पानी का डर सताने लगा है हालांकि कई धान खरीदी केन्द्रो मे फड़ बन चुके है लेकिन उठाव नहीं होने क़े कारण अब फड़ से बाहर जमीनों मे ड्रेनेज़ लगाकर खरीदी की जा रही है,
वही भंवरपुर चौकी अंतर्गत एक पिकअप वाहन को भी पकड़ा गया है जो बाहर से अवैध धान लेकर बड़े साजापाली क्षेत्र मे अवैध धान को खपाने का प्रयास किया जा रहा था भंवरपुर चौकी ने यह कार्यवाही की है मिली
जानकारी क़े अनुसार डिलेश्वर साहू पिता सरोज कुमार साहू उम्र 21 साल साकिन लोहरपाली चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद
जप्ती – कुल 100 बोरी धान वजन प्रत्येक बोरी मे 40 kg कीमती 108500 रुपये को जप्त कर कार्यवाही की गई है वाहन नंबर OD 15 य 9107!



