पिथौरा / बेटे क़े सादी क़े लिए बकरा बाबू ने बहाली के बदले रिश्वत में मांगा 50 हजार रुपए , एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा!
महासमुंद, 17 दिसम्बर: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भ्रष्ट बाबू को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी बाबू माईकल पीटर, जो महासमुंद तहसील के पिथौरा कार्यालय में कानूनगो शाखा में सहायक ग्रेड-2 के रूप में तैनात था, पर आरोप है कि उसने एक निलंबित कोटवार की बहाली के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत और एक बकरा मांगा था।
प्राथी, राजू चौहान, जो ग्राम आरबी चीफ मेन का कोटवार है, ने एसीबी से शिकायत की थी कि कुछ समय पहले उनका निलंबन हुआ था और बहाली के लिए आवेदन देने पर माईकल पीटर ने रिश्वत के तौर पर 50 हजार रुपये और बकरा मांग लिया। राजू ने रिश्वत देने के बजाय आरोपी को पकड़वाने का निर्णय लिया। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया और 17 दिसम्बर को कार्रवाई करते हुए माईकल पीटर को रिश्वत की पहली किश्त, 25,000 रुपये और बकरा लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बेटे की शादी के लिए मांगा बकरा
आरोपित बाबू माईकल पीटर के बेटे की शादी 28 दिसंबर को है। शादी की पार्टी के लिए कोटवार से रिश्वत के रूप में एक बकरा मांगा था। वहीं, चार बकरे और खोजने के लिए कहा गया था। ऐसा नहीं करने पर बहाली रोकने की बात कही गई थी।आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी से न केवल महासमुंद में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश गया है, बल्कि यह सरकारी कर्मचारियों में जवाबदेही और पारदर्शिता की दिशा में भी एक अहम कदम साबित हो सकता है।



