महासमुंद : खल्लारी मंदिर कि दान पेटी को अज्ञात चोरों ने किया चोरी पर मामला दर्ज

महासमुंद : खल्लारी मंदिर कि दान पेटी को अज्ञात चोरों ने किया चोरी पर मामला दर्ज
मैं गंगा राम ढीमर पिता स्व0 मदन ढीमर उम्र 60 वर्ष साकिन वार्ड नं0 24 कुम्हार पारा महासमुंद का निवासी हूं खल्लारी मंदिर बागबाहरा रोड महासमुंद का पुजारी हूं कि उक्त मंदिर में एक छोटा सा लकडी का दान पेटी है जिसमें लोगों द्वारा चढौतरी सिक्के के रूप में रूपये पैसे डालते है तथा भक्तों द्वारा माता को चांदी का आंख भी चढाते है उक्त दान पेटी को नवरात्रि से नवरात्रि के बीच 6 माह में खोलते है।

पिछले नवरात्रि में 06 महिने का चढौतरी रकम 900 रूपया निकला था तथा भक्तों द्वारा चांदी का 10 नग आंख जिसका वजन लगभग 05 ग्राम कीमती करीब 500 रूपये का था जिसे एक डिब्बा में रख दिया था पिछले नवरात्रि से अभी तक का चढौतरी रकम लगभग 1100 रूपया हुआ होगा जो दान पेटी में रखा था दिनांक 05.04.2024 के रात्रि करीब 12.30 बजे शैलेन्द्र साहू, चंदन नेताम तथा अन्य लोग मेरे घर में आकर बताये कि खल्लारी मंदिर के साईड गेट का ताला टुटा हुआ है।

ऐसा लग रहा है कि किसी ने चोरी किया है तो मैं उनके साथ मंदिर के आकर देखा तो कोई अज्ञात चोर मंदिर के बगल के गेट के ताला व अंदर के चैनल गेट के ताला को तोडकर मंदिर अंदर प्रवेश कर अंदर रखे दान पेटी एवं माता के चांदी के आंखों को रखे डिब्बा को चोरी कर ले गया है कि इस संबंध में रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही किया जावे। आवेदक के आवेदन पर अपराध सदर धारा 457, 380 भादवि0 का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

बागबाहरा : मेन रोड एक्सीस बैंक के सामने एक घर में नगदी रकम की हुई चोरी पर मामला दर्ज

बागबाहरा : मेन रोड एक्सीस बैंक के सामने एक घर में नगदी रकम की हुई चोरी पर मामला दर्ज
मैं नागेश कुमार कौशिक पिता बिहारीलाल कौशिक उम्र 46 साल साकिन मेन रोड एक्सीस बैंक के सामने बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला हूं। बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करता हूं। मैं दिनांक 05/04/2024 को टाउन बागबाहरा से काम करके रात्रि 10:45 बजे वापस घर आया और मैं घर के सभी दरवाजे में ताला बंद कर खाना -खाकर रात्रि करीबन 11:50 बजे सो गया था।

दिनांक 06/04/2024 के सुबह करीबन 05:00 बजे मेरे पिता जी बिहारीलाल कौशिक मानिंग वक करने के लिए गये थे जो सुबह करीबन 06:30 बजे वापस घर आये उसी समय काम वाली बाई सुनिता यादव काम करने आयी जो कमरे में बिखरे सामान को देख कर मेरे पिताजी को बतायी सामान कैसे बिखरा हुआ है, तब मेरे पिताजी एवं मेरी पत्नी लता कौशिक कमरे में जाकर देखे और तुरन्त मुझे उठा कर बताये कि घर में चोरी हुआ है

तब मैं उठ कर सबके साथ कमरा एवं आफिस में जाकर देखा तो कमरा एवं आफिस का सामान बिखरा पडा था आफिस के दरवाजे का लाक टुटा हुआ था, आफिस के टेबल के दराज के लाक टुटा हुआ था जिसे चेक करने पर उसमें रखें नगदी रकम 2,00,000/ रूपये एवं कबड के अन्दर बैग में रखा 25,000नगदी रकम कुल जुमला नगदी रकम 2,25,000 रूपये नही था। फिर मैं घर के पीछे जाकर देखा तो पीछे के लोहे का दरवाजा नीचे से मुडा हुआ था

तथा पीछे लगे सीसीटीव्ही कैमरे को तोड कर फेंक दिया था तथा एंगल वाला लोहे के दरवाजे में लगे ताला भी टुटा हुआ था। कोई अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में मेरे घर के दरवाजा एवं ताला को तोड कर घर अन्दर प्रवेश कर जुमला नगदी रकम 2,25,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। अत: श्रीमान जी से निवेदन है रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही करने का कष्ट करें। आरोपी का कृत्य धारा 457, 380 भादवि का पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

लोकसभा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी एवं विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अनेक ग्रामों में किया जनसंपर्क बसना

लोकसभा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी एवं विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने अनेक ग्रामों में किया जनसंपर्क

रविवार को महासमुंद लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी और विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर,गौरटेक,गुढीयारी, भुकेल, सपोस,सागुनढाप भोकलूडीह आदि ग्रामों में जनसंपर्क किया। उक्त ग्रामों में जनसंपर्क करते हुए लोकसभा प्रत्याशी एवं विधायक ने मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्रहित में लिए गए अनेक फैसलों को विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भारत के प्रत्येक नागरिक को किसी न किसी रूप में केंद्र के भाजपा सरकार मोदी सरकार के योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में आज हमारा भारत वो मुकाम हासिल किया है विश्व के सभी देश भारत से मित्रता करने,भारत के साथ व्यापार करने के लिए आगे आकर हाथ मिला रहे हैं, दुनिया आज भारतीय संस्कृति को अपनाने के लिए तैयार है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले तीसरे कार्यकाल में देश दोगुना रफ्तार से विकास करेगा। भाजपा राजनीति से उपर उठकर राष्ट्रनीति राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है। भाजपा उन योजनाओं व फैसलों को महत्वपूर्ण मानता है जिससे भारतवर्ष व समस्त भारतीयों का हित हो। भाजपा परिवार के प्रत्येक सदस्य सेवा कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं।

*कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता*

लोकसभा चुनाव जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा की रीति नीति व क्षेत्रीय विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के सेवा कार्यों से प्रभावित होकर गुढीयारी सरपंच सुशील दीवान, सिंघनपुर उपसरपंच गजेन्द्र कश्यप, गौरटेक निवासी देवेंद्र नायक सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। जिनका विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल एवं लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती रुपकुमारी चौधरी ने भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया।
जनसंपर्क कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता राजेश अवस्थी, विधानसभा प्रभारी अमरजीत सिंह छाबड़ा, संयोजक डॉ. एनके अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, व्यापारी संघ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुरारी अग्रवाल, पूर्व पार्षद डिम्पल सिंह छाबड़ा, पार्षद महेन्द्र अरोरा, सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा, भाजपा मीडिया प्रभारी नवीन साव, मुकेश जोशी, आकाश सिन्हा, गढफुलझर मण्डल अध्यक्ष माधव साव, सांसद प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई, मण्डल उपाध्यक्ष सुन्दरमणी मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष भुपेंद्र साहू, जनपद पंचायत बसना अध्यक्ष रुकमणी पटेल, मण्डल उपाध्यक्ष सुरेश बारीक, जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पाण्डे, जनपद पंचायत बसना सभापति देवकुमारी पटेल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष तारेश्वरी नायक, जिला महामंत्री पुष्पलता चौहान, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सीता सतपथी, जनपद पंचायत पिथौरा सभापति सोहन पटेल, पूर्व जनपद सदस्य कैलाश अग्रवाल, जनपद सदस्य ताराचंद साहू, जनपद सदस्य जगजीत अग्रवाल, मण्डल उपाध्यक्ष बंशीधर मुखर्जी, बूथ अध्यक्ष महेन्द्र सोनी, मण्डल उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग सुरेश बारीक,सरपंच सुकमुनी रावल, गौंटिया मेदनी नायक, बूथ अध्यक्ष रोहित दास नायक, पूर्व सरपंच रणजीत नायक, श्रीकांत पटेल, सरपंच सीडी बघेल, सागर चन्द कश्यप, राजेन्द्र पटेल, जयंत पटेल, रामजी लाल,सफीक मोहम्मद, कौशल्या पटेल, पुर्णिमा पारेश्वर आदि सम्मानित जन मौजूद थे।

CG Loksabha Election 2024: ईवीएम के विश्ववसनीयता पर संदेह निराधार, सुरक्षा मानकों से चलती है EVM

CG Loksabha Election 2024: ईवीएम के विश्ववसनीयता पर संदेह निराधार, सुरक्षा मानकों से चलती है EVM
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने एक दिवसीय उन्मुखीकरण और कार्यशाला शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब ईवीएम को लेकर कोई संदेह नहीं है। इस पर उठने वाली शंकाएं निराधार है। इसके संचालन के लिए निश्चित प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है, जो पूर्ण रूप से पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होता है।

पत्रकार निर्वाचन के दौरान अन्य विभागों के साथ ही अति आवश्यक सेवा में होते हैं। ऐसे में मतदाता के तौर पर कर्तव्य पूरा करने के लिए डाक मतपत्र की सुविधा दी गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले के निर्देश पर रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित मीडिया कार्यशाला में निर्वाचन संबंधी विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इलेक्शन मशीनरी और इसमें लगे अधिकारियों-कर्मचारियों की विशेषज्ञता और निष्पक्षता संदेह से परे है।

इस दौरान सभी को भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल्स और मोबाइल एप की जानकारी दी। सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शारदा अग्रवाल ने पेड न्यूज, मीडिया मॉनिटरिंग सेल, मीडिया प्रमाणन और अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के कामों के बारे में बताया। इस दौरान सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रूपेश वर्मा और

उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यूएस अग्रवाल ने ईवीएम की कार्यप्रणाली का उल्लेख किया। उन्होंने इसकी सुरक्षा में बरती जाने वाली सावधानियां और पारदर्शी प्रणाली की जानकारी दी। कार्यशाला में राजधानी रायपुर के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता देकर विषय विशेषज्ञों से सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में मचा हड़कंप, 3 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती निरस्त.. मंत्री के घर पहुंचे अभ्यर्थी

लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में मचा हड़कंप, 3 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती निरस्त.. मंत्री के घर पहुंचे अभ्यर्थी
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हाई कोर्ट के फैसले से हड़कंप मच गया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में 3 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती निरस्त कर दी। इसे लेकर सहायक शिक्षक की भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं में मायूसी छा गई है।

करीब ढाई सौ की संख्या में सहायक शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवा शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मिलने पहुंचे हैं। दरअसल, 29 फरवरी को शिक्षक भर्ती मामले में सुनवाई की गई थी, जिसके बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था, लेकिन बिलासपुर हाई कोर्ट ने इस पर फैसला सुनाते हुए कहा कि, जिन बीएड डिग्री धारी अभ्यार्थियों की नियुक्ति सहायक शिक्षक के पदों पर हो चुकी है, उन्हें सेवा से हटाने का आदेश दे दिया। इसे लेकर प्रदेश के बीएड डिग्री धारी अभ्यर्थियों की मुसीबत बढ़ गई है।

छत्तीसगढ़: बीजेपी विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन शुरू; शिवप्रकाश की मौजूदगी में बन रही चुनावी रणनीति

छत्तीसगढ़: बीजेपी विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन शुरू; शिवप्रकाश की मौजूदगी में बन रही चुनावी रणनीति
छत्तीसगढ़ बीजेपी विधि प्रकोष्ठ का एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन रविवार को डूमरतराई स्थित प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में शुरू हो चुका है। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा करने के साथ ही करीब 200 से अधिक अधिवक्ता बीजेपी में प्रवेश करेंगे। फिलहाल, भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।

इसके बाद विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ताओं को प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मार्गदर्शन देंगे। सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,सच्चिदानंद उपासने, पूर्व विधायक एवं विधि प्रकोष्ठ के प्रभारी देवजीभाई पटेल, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जेपी चंद्रवंशी आदि मौजूद हैं।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि इस सम्मेलन में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेशभर से एक हजार से अधिक अधिवक्ता शामिल हो रहे हैं। इसमें बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर लगभग दो सौ अधिवक्ता राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश करेंगे।

CG: जनता से वोटिंग कराने से पहले चुनावकर्मियों ने दी परीक्षा, आधे घंटे के एग्जाम में सवाल देखकर चकराया सिर

CG: जनता से वोटिंग कराने से पहले चुनावकर्मियों ने दी परीक्षा, आधे घंटे के एग्जाम में सवाल देखकर चकराया सिर
Lok Sabha Elections 2024: छत्तीसगढ़ में कुशलतापूर्वक लोकसभा चुनाव करवाने से पहले मतदानकर्मियों की परीक्षा ली गई। चुनावकर्मियों ने पहले खुद ही परीक्षा दी। ताकि लोकतंत्र के महोत्सव को आसानी से सफलतापूर्वक करा सके। लोकसभा निर्वाचन 2024 बेहतर तरीके से हो सके, इसके लिए जिले में निर्वाचन कार्य में लगे मतदान दलों का ट्रेनिंग दी गई।

इसके बाद टेस्ट लिया गया। परीक्षा में सवाल देखकर कई मतदानकर्मियों के होश उड़ गये। टेस्ट में 50 नंबर के थे 25 सवाल  प्रशिक्षण के बाद हुए इस टेस्ट पेपर में कुल 50 नंबर थे। कुल 25 प्रश्नों के जवाब प्रशिक्षार्णियों को देने थे। प्रत्येक प्रश्न दो नंबर के रहे। इसके लिए 10 सेट के प्रश्न पेपर तैयार किए गए थे। इतना ही नहीं क्यूआर कोड भी जनरेट किया गया था। गूगल फॉर्म के माध्यम से एमसीक्यू परीक्षा थे। यह परीक्षा आधे घंटे के लिए हुई।

इस कार्य में आईटी नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर उज्जवल पोरवार, डीआईओ वर्मा आदि ने विशेष योगदान दिया। यह अनोखी पहल रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में की गई। ताकि निर्वाचन कार्य में लगे कर्मी कुशलता से चुनाव कार्य करा सके। 6 अप्रैल से शुरू मतदान दलों के प्रशिक्षण सत्र में यह टेस्ट लिया गया। इसके पूर्व सेक्टर अधिकारी और मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण के बाद ऐसा टेस्ट लिया जा चुका है। यह प्रशिक्षण एनआईटी और रविशंकर विश्वविद्यालय में दिया जा रहा है।

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदान दलों के प्रशिक्षण का लिया जायजा

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने मतदान दलों के प्रशिक्षण का लिया जायजा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जगदलपुर में मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लेते हुए कहा कि मतदान दल निर्वाचन में मतदान संबंधी दायित्वों को सहज एवं सरल तरीके से सम्पादित करने हेतु बारीकी से प्रशिक्षण प्राप्त करे।

इस दौरान उन्होंने मतदान सम्बन्धी प्रत्येक पहलुओं की जानकारी लेने के साथ ही मतदान आरंभ करने के पूर्व की तैयारी, माकपोल सहित अन्य आवश्यक तैयारियों के लिए गहन प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान मतदान दलों के अधिकारियों-कर्मचारियों को यूट्यूब में अपलोड निर्वाचन प्रशिक्षण सम्बन्धी वीडियो का अवलोकन कर प्रत्येक बिंदुओं की जानकारी लेने की समझाइश दी।

उन्होंने संगवारी मतदान केन्द्रों पर मतदान करवाने वाले संगवारी मतदान दलों के महिला अधिकारियों से रूबरू होकर उनका मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि नारीशक्ति स्वयं शक्तिस्वरूपा है, जिसे प्रकृति ने अपार शक्ति दी है और जो हर कार्य को शांत और सौम्यता से सिद्ध कर दिखाती है। उन्होंने संगवारी मतदान दलों को बिना डरे पूरे आत्मविश्वास के साथ निर्वाचन दायित्व को सम्पन्न कराने की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण हेतु मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा तैयार कम्प्यूटर पॉवर पाइंट प्रस्तुति, ईव्हीएम हेंडआन करने सम्बन्धी जानकारी, वाट्सअप के माध्यम से शंका समाधान इत्यादि को बेहतर प्रशिक्षण के लिए जरूरी निरूपित करते हुए इसे सराहा। इस मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने अनिवार्य सेवा श्रेणी के मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र से मतदान करने हेतु सुविधा केन्द्र का भी अवलोकन कर मतदाताओं की सहायता एवं मार्गदर्शन हेतु स्थापित हेल्प डेस्क को सराहनीय प्रयास निरूपित किया। इस मौके पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक
रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि निर्वाचन हेतु तैयारी प्रारंभ से ही प्रभावी तरीके से की गई हो तो निर्वाचन कार्य सुगमता से संपन्न होते हैं।

उन्होंने बस्तर जिले के जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आज आयोजित समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को लोकसभा निर्वाचन 2024 को आपसी समन्वय से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं बाधारहित तरीके से संपादित करने के निर्देश दिए। बैठक में सुगम निर्वाचन हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, मतदान दलों की रवानगी और वापसी की कार्ययोजना, संगवारी मतदान केंद्रों, मतदान दलों का प्रशिक्षण, पोस्टल बैलेट, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की उपलब्धता सहित अन्य जरूरी विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में आईजी सीआरपीएफ श्री साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री ओ पी पाल, कमिश्नर श्री श्याम धावड़े और बस्तर आईजी श्री सुंदर राज पी., बैठक में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस्तर, नारायणपुर,सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

महासमुंद द्वारा जिले में व्यापक रूप से मतादाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें 2 दिवसीय खेल गतिविधियां मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित किया गया।

महासमुंद द्वारा जिले में व्यापक रूप से मतादाता जागरुकता अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें 2 दिवसीय खेल गतिविधियां मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित किया गया।

स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में खेल गतिविधियां आयोजित किया गया।
महासमुंद – कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ व स्वीप जिला नोडल श्री एस. आलोक, सहायक नोडल अधिकारी स्वीप रेखराज शर्मा के मार्गदर्शन में खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिले में व्यापक रूप से मतादाता जागरुकता  अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें 2 दिवसीय खेल गतिविधियां मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न गतिविधियां – 100मीटर दौड़, गोला फेंक, चम्मच दौड़, बोरा दौड़, फ्रंट रोल, लंगड़ी दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया।

आयोजन में बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओं को जागरूक करने के साथ 26 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करने नारे लगाते हुए मतदान जरुर करें का संदेश दिया व हम सब हैं देश की शान, चलो चले करें मतदान का नारा लगाया। इस अवसर पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, व्यायाम शिक्षक सेवन दास  मानिकपुरी व खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के परिणाम – कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीरा देवांगन, द्वितीय सोनाली दिवान, तृतीय राधिका दिवान ने प्राप्त किया। बोरा दौड़ प्रतियोगिता बालिका में प्रथम स्थान सुरेखा ध्रुव, द्वितीय स्थान प्रीति सबर, तृतीय स्थान पूर्णिमा धीवर, बोरा दौड़ बालक में प्रथम स्थान डगेंद्र कुमार रात्रे, द्वितीय राजेंद्र पटेल, तृतीय स्थान आर्य राज, चम्मच दौड़ प्रथम स्थान भुनेश्वरी सोनकर, द्वितीय स्थान पदमिनी साहू, तृतीय स्थान प्रियांशु साहू, चम्मच दौड़

बालक में प्रथम स्थान हेमंत साहू, द्वितीय स्थान पूनम साहू, तृतीय स्थान इंद्रजीत ने प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ बालक में प्रथम स्थान राजेंद्र पटेल, द्वितीय श्यामचंद, तीसरा स्थान सागर यादव ने प्राप्त किया। फ्रंट रोल प्रतियोगिता बालिका में प्रथम स्थान प्रियांशु साहू, द्वितीय स्थान विजेता जोशी, तृतीय स्थान सोनाली दिवान, फ्रंट रोल बालक में प्रथम स्थान राजेंद्र पटेल, द्वितीय स्थान डगेंद्र कुमार रात्रे, तृतीय स्थान आर्य राज ने प्राप्त किया। गोला फेंक पुरुष प्रथम स्थान आर्य राज, द्वितीय प्रेमसिंह, तृतीय डगेन्द्र रात्रे ने प्राप्त किया। 13 अप्रैल को स्वीप क्रिक्रेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को कलेक्टर श्री प्रभात मालिक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।