महासमुंद सुभाष नगर नीम चौक के पास हुई गाली गलौज और लोहे के धारदार हथियार से मार पीट पर थाना में मामला दर्ज

महासमुंद सुभाष नगर नीम चौक के पास हुई गाली गलौज और लोहे के धारदार हथियार से मार पीट पर थाना में मामला दर्ज
मैं रविन्द्र महानंद वार्ड नं0 22 गुरू घासीदास वार्ड महासमुंद का निवासी हूं कक्षा 12 वीं तक पढा हू रायपुर रोड महासमुंद में स्वयं का कार केयर वर्कशाप(गैरेज) है कि दिनांक 02.04.2024 को मैं रात्रि करीब 10 बजे नीम चौक सुभाष नगर में अपने दोस्त रोहित के साथ खड़ा होकर घरेलू बातें कर रहे थे

रात्रि करीब 10.30 बजे धनीराम उर्फ बंटी सोनवानी पुरानी झगड़े की बातों को लेकर रोहित सिक्का को मां बहन की बुरी बुरी गालियां देने लगा तब रोहित, धनीराम को गोली देने से मना किया तो धनीराम बोला कि ज्यादा होशियार बनता है कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा,

रोहित को मारता देखकर मैं तथा मेरे मोहल्ले के रिंकु महानंद तथा समीर बघेल आकर झगड़ा को छुड़वाये है उसी समय धनीराम उर्फ बंटी अपने पास रखे लोहे के धारदार हथियार से रोहित को बांये जांघ में मारा जिससे रोहित के बांये जांघ से खून निकलने लगा उसी समय धनीराम जाते जाते बोला कि आज तू बच गया नही तो जान से खत्म कर देता।

मैं धनीराम उर्फ बंटी के इस व्यवहार से बहुत डरा एवं सहमा हुआ हूं रोहित को डायल 112 बुलवाकर प्राथमिक ईलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद लेकर गये है वहां से डाक्टर के द्वारा रिफर करने रायपुर ईलाज के लिए लेकर गये है। रोहित के ईलाज में व्यस्त होने से आज रिपोर्ट लिखा रहा हूं। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है कार्यवाही चाहता हूं।

छत्तीसगढ़ /मंदिर के शिव लिंग खण्डन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

छत्तीसगढ़ /मंदिर के शिव लिंग खण्डन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

गरियाबंद पुलिस की सक्रियता से ग्राम दूतकईया में शिव लिंग खण्डन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल।विवरण:- मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.05.2024 को प्रार्थी बोधन साहू निवासी दुतकईया के द्वारा थाना राजिम आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव के अरण्ड रोड पर स्थित पुराना तालाब पर स्थापित बाबेश्वर शिवलिंग मंदिर के शिवलिंग को अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिसके रिपोर्ट पर थाना राजिम में उक्त अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 173/24 धारा 295 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले के द्वारा उक्त अज्ञात आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। दिये गये निर्देशों के परिपालन में गरियाबंद अति0 पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण भारती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजिम निरीक्षक अमृत साहू के द्वारा पुलिस टीम एवं स्पेशल टीम निरीक्षक पवन साहू व टीम के साथ उक्त अज्ञात आरोपी का पतासाजी किया जा रहा था। पतासाजी के दौरान संदेहीयों से पुछताछ किया गया। पुछताछ के दौरान संदेही आरोपी से पुछताछ किया गया जो उक्त घटित-घटना को अपने एक अन्य साथी (विधि से संघर्षरत बालक) के साथ जुर्म करना स्वीकर किया।
उक्त आरोपी अहमद निवासी राजिम थाना क्षेत्र को पुलिस हिरासत में लेकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा गया। मामले में विधि से संघर्षरत बालक की तलाश लगातार जारी है, जिसे शीध्र ही पतासाजी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश की जायेगी।

छत्तीसगढ़ 10 वी 12 वी के टापर को मिलेगी स्कूटी और बाइक,स्वामी आत्मानंद मे क्या,जानिए इनाम के तौर पर और क्या-क्या मिलेगा?

छत्तीसगढ़ 10 वी 12 वी के टापर को मिलेगी स्कूटी और बाइक,स्वामी आत्मानंद मे क्या,जानिए इनाम के तौर पर और क्या-क्या मिलेगा?

इस साल जिन छात्रों ने छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा दी है, वे रिजल्ट रिलीज होने के बाद अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आप निम्न में से किसी भी वेबसाइट पर जा सकते हैं – cgbse.nic.in, results.cg.nic.in.
वेबसाइट पर जाकर आप लेटेस्ट अपडेट भी चेक कर सकते हैं। रिजल्ट आने के बाद अपना परिणाम चेक करने के लिए आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि वगैरह का इस्तेमाल करके लॉग-इन करना होगा।

SMS से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
स्टूडेंट्स ऑनलाइन के अलावा रिजल्ट ऑफलाइन भी देख सकते हैं। इसके लिए फोन के मैसेज में जाकर CG10 रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेज दें। 12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए CG12 टाइप करें और इसी नंबर पर भेज दें। इससे आपको आपके फोन पर रिजल्ट मिल जाएगा।

टॉपर्स करेंगे हेलीकॉप्टर पर यात्रा – छत्तीसगढ़ की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में राज्य में शीर्ष 10 स्थान और जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को हेलीकॉप्टर में घुमाया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए 10वीं और 12वीं के टॉपर्स को हेलीकॉप्टर की सवारी कराइ जाएगी, जिससे अन्य छात्र-छात्राएं भी प्रोत्साहित होंगे।

स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना – स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है। मेधावी छात्र-छात्राओं को डेढ़-डेढ़ लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

छात्र-छात्राओं को मिलेगी स्कूटी व बाइक-छत्तीसगढ़ में 1 मार्च 2024 से 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थीं। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को स्कूटी व बाइक देने की घोषणा की। विधायक रेणुका सिंह ने भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में 10वीं व 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को स्कूटी या बाइक देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे ऐलान से छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुझान बढ़ेगा।

सरायपाली / पेट्रोल पम्प में ग्राहकों के लिए सुविधाओं का अभाव

इरफ़ान  शेख की खबर  / इडियन ऑयल पेट्रोल पम्प का नाम देश के नामी पेट्रोल पम्प में गिना जाता हैं लेकिन छत्तीसगढ़ महासमुंद जिला के बसना तहसील के अंतर्गत ग्राम सगरपाली में मां संतोषी फूल्स का पूरा मामला यह है की जहां में पेट्रोल पम्प का पुराना मकान था जो जर्जर हालत में था जिसे तोड़ दिया गया है और उस जगह नया मकान बनाया जाना था लेकिन अभी तक नही बना है,जिससे इस इंडियन ऑयल पम्प की ग्राहकों को दिए जाने वाले सुविधा बहुत ही खराब स्थिति में है ल

विगत 3 माह से वहां टॉयलेट बाथरूम की सुविधा नही है जिससे ग्राहकों को भारी परेशानी उठाना पड़ रहा है साथ ही साथ वहां पर कार्यरत कर्मचारी भी इन परेशानीयों से गुजर रहे है और इतने कड़ाके के गर्मी में भी वहां के कार्यरत कर्मचारी जनरेटर कमरा में रहने को मजबूर है
इसके बारे में मां संतोषी फूल्स के प्रोपाइटर दिलीप पटेल सागरपाली वाले से दूरभाष के माध्यम से वर्जन लिया गया जिसमे उनका कहना है की अभी तक उनको इंडियन ऑयल द्वारा नक्शा नहीं मिला था लेकिन अब की स्थिति में नक्शा मिल गया है और कुछ दिनों में काम शुरू कर दिया जाएगा ऐसा वर्जन दिए है!
क्या भारत का नं.वन इंडियन ऑयल कम्पनी इतना गहरी नींद में सोया है की सागरपाली मां संतोषी फूल्स को 3 माह पहले से नक्शा नही दिया गया है?

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम में मस्तिष्क, मानसिक रोग, सेक्स रोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. राहुल राजीव एम.बी.बी.एस., एम.डी. ( मनोरोग ) मनोरोग, नशा मुक्ति, सेक्स रोग विशेषज्ञ एवं काउन्सलर 05 मई 2024 सुबह 10 से 1 बजे तक  बसना में

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम में मस्तिष्क, मानसिक रोग, सेक्स रोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. राहुल राजीव एम.बी.बी.एस., एम.डी. ( मनोरोग ) मनोरोग, नशा मुक्ति, सेक्स रोग विशेषज्ञ एवं काउन्सलर 05 मई 2024 सुबह 10 से 1 बजे तक  बसना में
उपलब्ध इलाज :
डिप्रेशन, OCD (बार-बार काम करना), आत्महत्या विचार आना
सिजोफ्रेनिया, याददाश्त कमजोर होना, हिस्टीरिया,
दौरे आना।
• मिर्गी, सिरदर्द, नींद न आना, शक करना,
सेक्स सम्बन्धित समस्याऐं ।
• चिन्ता, टेंशन, घबराहट, डर लगना, उल-जलूल बातें करना ।
• बच्चों का जिद्दी या ज्यादा चंचल होना, बिस्तर में पेशाब करना, पढ़ाई में कमजोर। • मानसिक रोग उदासी / मानसिक तनाव, घबराहट, स्वभाव में तेजी, नींद की समस्या, गुस्सा / चिड़चिड़ापन, डर लगना, अवाजे सुनाई देना, कोई काम बार-बार करना ।
डॉ. राहुल राजीव
एम.बी.बी.एस., एम.डी. ( मनोरोग ) मनोरोग, नशा मुक्ति, सेक्स रोग विशेषज्ञ एवं काउन्सलर
सभी प्रकार के नशों का इलाज शराब, स्मैक, हैरोइन, अफीम, भांग, चरस, गांजा, गोलिया, सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू आदि
बच्चो के मानसिक रोग मंदबुद्धि होना, अधिक चंचल होना, पढ़ाई में ध्यान न लगना ।
काउन्सलिंग सेवायें : फेमिली काउंसिलिंग, मैरिज काउंसिलिंग, चाईल्ड एवं गाइडेन्स काउंसिलिंग, एजुकेशनल मोटिवेशनल काउंसिलिंग ।
उपलब्ध : 05 मई 2024 सुबह 10 से 1 बजे तक
अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)
84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

बलौदाबाजार / सिध्दबाबा नहर पुलिया पास भाटापारा में अवैध रूप से शराब रखकर ब्रिकी हेतु ले जाने वाले शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

बलौदाबाजार / सिध्दबाबा नहर पुलिया पास भाटापारा में अवैध रूप से शराब रखकर ब्रिकी हेतु ले जाने वाले शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सिध्दबाबा नहर पुलिया पास भाटापारा में अवैध रूप से शराब रखकर ब्रिकी हेतु ले जाने वाले शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार
आरोपी से ₹16,790 कीमत मूल्य का 21.340 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब किया गया जप्त आरोपी- नवीन जैन पिता सोमचंद जैन उम्र 44 साल निवासी संतकवर राम वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर!

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम मे त्वचा रोग विशेषज्ञ त्वचा एवं बालों की समस्या का सम्पूर्ण समाधान सभी ट्रीटमेंट बसना में उपलब्ध

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम मे त्वचा रोग विशेषज्ञ त्वचा एवं बालों की समस्या का सम्पूर्ण समाधान सभी ट्रीटमेंट बसना में उपलब्ध
AGRAWAL NURSING HOME MULTISPECIALITY. HOSPITAL,
खूबसूरत त्वचा और
सुन्दर बाल अब आप भी पा सकते हैं
सभी ट्रीटमेंट बसना में उपलब्ध
त्वचा एवं बालों की समस्या का सम्पूर्ण समाधान :
• मुँहासे, दाग, धब्बे निशान
उपलब्ध एडवांस्ड लेज़र ट्रीटमेंट
पील ट्रीटमेंट
PRP ट्रीटमेंट
तिल, मस्सा या टैटू हटाना
चेहरे व त्वचा पर झुर्रियां
चकत्ते
एक्जिमा, सोरायसिस
खोया हुआ निखार या सांवलापन
त्वचा पर अनचाहे बाल
बालों का झड़ना, गंजापन
सफेद दाग
एलर्जी
डॉ. गरिमा झा
MBBS, MD (SKIN) त्वचा रोग विशेषज्ञ
03 मई 2024 दोप. 2 बजे से
अग्रवाल नर्सिंग होम बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

महासमुंद : शेयर बाजार में पैसे लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से टोटल 34,84,400/-रूपये की धोखाधडी प्रार्थी ने कराया थाना में मामला दर्ज

महासमुंद : शेयर बाजार में पैसे लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से टोटल 34,84,400/-रूपये की धोखाधडी प्रार्थी ने कराया थाना में मामला दर्ज
प्रति, सुश्री थाना प्रभारी महोदया जी सिटी कोतवाली महासमुंद जिला महासमुंद छ.ग. विषय- साईबर अपराध द्वारा आर्थिक धोखाधडी होने एवं आर्थिक नुकसान पर एफ.आई.आर. पंजीकृत कराने बाबत। आदरणीय महोदय, विषयांतर्गत निवेदन है कि मै लोकेश्वर सिन्हा पिता रोहित लाल सिन्हा निवासी अटल विहार कालोनी महासमुंद तह. व जिला महासमुंद छ.ग. का निवासी हूं कुछ लोगों द्वारा मुझे शेयर बाजार में आर्थिक लाभ के नाम पे व्हाट्सअप ग्रुप (ए9 पेंथन वेंचर इन्वेस्टमेंट क्लब) में एड किया गया

उसके उपरांत अलग अलग समय में जनवरी, फरवरी में कुल 34,95,000/- रूपये उनके अकाउंट में ट्रांसफर किये गये । 15 फरवरी को मुझे ज्ञात हुआ कि जो लोग मुझे शेयर बाजार में पैसे लगाये गये थे वे सारे शेयर और उनका एपलीकेशन एप (पी.टी.वेंचर) पूरी तरह से फ्राड है जिसमें दिया वर्मा मो.नं ********** एवं अमित शाह मो.नं. ********** ने समय समय पर मुझे अलग अलग शेयर उनके पी.टी.एप के जरिये निवेश करवाया गया।

ट्रांसफर किया गया रकम निम्नानुसार है एकाउंट नंबर 25********** इंडसइन बैंक शाहगंज आगरा ब्रांच 15 जनवरी 2024 को 50,000/- रूपये, 17 जनवरी को 80,000/- रूपये, 19 जनवरी को 1,50,000/- रूपये, 29 जनवरी को 1,63,000/- रूपये, 30 जनवरी को 1,45,000/- रूपये। अकाउंट नं 25********** इंडसइन बैंक में 06 एवं 07 फरवरी को तीन ट्राजेक्शन के जरिये 15,00,000/-रूपये ट्रांसफर किये गये। एकाउंट नं 25********** में 24 जनवरी 2024 को 2,20,000/- रूपये 25 जनवरी को 2,00,000/- रूपये ट्रांसफर किया गया । एकाउंट नं 145020********** पंजाब नेशनल बैंक में 09 फरवरी को 1,72,000/- रूपये एवं 15 फरवरी को 8,15,000/- रूपये ट्रांसफर किये गये।

दो बार मेरे द्वारा पी.टी.एप ट्रायल हेतु छोटी एमाउंट 1200/- रूपये 02 जनवरी को एवं 9,400/- रूपये 25 जनवरी को विड्रा हुये जो मुझे मेरे अकाउंट में प्राप्त हुये इस तरह टोटल 34,84,400/-रूपये की धोखाधडी हुई है । उपरोक्त ट्रांसफर आनलाईन बैंकिग के जरिये किया गया जिसका बैंक स्टेटमेंट ट्रांजेक्शन आईडी के साथ इस आवेदन में संलग्न है । 15 फरवरी को मेरे द्वारा सायबर अपराध में आनलाईन केश फाइल किया गया

उस वक्त मैं वडोदरा में कार्यरत था जिसका मैंने वडोदरा सायबर जांच किया गया आवेदन क्र 2110********** एवं 3110********** जिसके तहत सी.जी.एम. कोर्ट वडोदरा के आदेशानुसार मुझे 3,86,272/- रूपये रिकवरी हुए। अत: आपसे करबद्ध निेवेदन है कि आवेदन पर कृपा कर अविलम्ब कार्यवाही कर शेष राशि की रिकवरी एवं जालसाजों को उचित दण्ड दिलाने की कृपा करें । आवेदक के लिखित आवेदन के अवलोकन पर प्रथम दृष्टीया अपराध धारा 420 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया,

बागबाहरा HDFC बैंक के एक कर्मचारी से लोन दिलवाने के नाम पर कुल 170000 रूपये कि ठगी

बागबाहरा HDFC बैंक के एक कर्मचारी से लोन दिलवाने के नाम पर कुल 170000 रूपये कि ठगी
प्रति श्रीमान थाना प्रभारी महोदय, बागबाहरा थाना जिला – महासमुन्द (छ.ग.) । विषय :- लोन दिलवाने के नाम पर वित्तीय ठगी होने के संबंध में एफ आई आर शिकायत दर्ज करने हेतु । निवेदन है कि, मैं पीड़ित प्रार्थी प्रकाश कुर्रे पिता कमल कुर्रे पता वार्ड क्रं. 15 बागबाहरा जिला- महासमुन्द (छ.ग.) का निवासी हुँ। ग्रेजुऐशन तक पढाई किया हूं ,HDFC बैंक बागबाहरा में CRE के पद पर कार्यरत हूं।

मुझे दिनांक 05/04/2024 को समय 11:43 मिनट में मोबाईल नंबर ********** से मेरे नंबर ********** पर मिसकल आया उसे देखकर मैंने अपने मोबाईन नंबर से समय 11:44 मिनट में कल किया फिर उसने अपना नाम अकाश पाण्डेय कृषि विभाग एवं बीज निगम विभाग में कार्यरत कर्मचारी हुँ रायपुर के ऑफिस में बैठता हूँ बताया, और उसने बोला कि आपके पास ग्राम पंचायत मोंगरापाली सरपंच का मोबाईल नंबर या फिर संसद जी का मोबाईल नंबर मिल सकता है क्या करके पुछा फिर मैंने बोला मेरा पास नहीं है ऐसे क्या काम था सर बोला फिर उसने मुझे बताया

कि दिनांक 12/04/2024 को महासमुन्द में सब्सिडी वाले ट्रैक्टर बाँटना है जिसमें संसद जी अपने पहचान वाले है जिसको देना है उसके बारे में बतायेगें और एक मुर्गी फार्म का लोन भी है जिसे हमारे विभाग कृषि एवं बीज निगम विभाग द्वारा देना है उसके बाद पुछा आपके पास जमीन होगा तो आपको लोन दे देगें मैं बोला मेरे पास नहीं है मेरे घर में है फिर बोलने लगातार बोलने लगा की सर आपको दे देते है 50 प्रतिशत सब्सिडी है वह बहुत जिद किया

फिर मैंने ठीक है बोला फिर लोन के संबंध में दोनो के बीच लगातार बात हुआ फिर उन्होंने मुझे 1 लाख रूपये 50 प्रतिशत सब्सिडी वाले मुर्गी फार्म लोन और ट्रैक्टर लोन के लिए 80000 के लिए मांग किया गया उसके झांसे में आकर दिनांक 05/04/2024 को 20000 रूपये फोन पे के माध्यम से और दिनांक 06/04/2024 को फोन पे के माध्यम से 50000 रूपये तथा इण्डियन ओवरसीज बैंक के अपने खाता क्रमांक 33870********** से RTGS उसके द्वारा दिये गये

खाता क्रमांक 1********** IDFC First Bank IFSC IDFB0060521 Champa Branch में मेरे द्वारा 100000 भेजा गया। कुल 170000 रूपये दिया गया उसके बाद लोन के संबंध में दिनांक 08/04/2024 तक बात होता रहा और मुझे बोल रहा था कि मुझे और ग्राहक दो करके बोला मैंने बोला कि मेरा काम होने और आपसे मिलने के बाद बाकी और ग्राहक देगें। और उन्होंने बोला कि आपका लोन स्थागित हो गया कहकर शाम को 06:25 मिनट में मोबाईल बंद कर दिया

उसके बाद मैंने उस मोबाईन नंबर पर कल कर करके देखा जो कि अभी तक उसका मोबाईल नंबर बंद बता रहा है इस प्रकार मेरे साथ वित्तीय ठगी हुआ है । अतः आपसे निवेदन है कि उक्त के संबंध में कार्यवाही कर मुझे मेरे राशि दिलवाने कि कृपा करें। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 420 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

तेंदुकोना : स्वास्थ विभाग के कर्मचारी से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्रार्थी को क्रेडिट कार्ड अपग्रेड कराने का झांसा देकर ओटीपी प्राप्त कर क्रेडिट कार्ड खाता से 43212 रूपये की ठगी 

तेंदुकोना : स्वास्थ विभाग के कर्मचारी से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्रार्थी को क्रेडिट कार्ड अपग्रेड कराने का झांसा देकर ओटीपी प्राप्त कर क्रेडिट कार्ड खाता से 43212 रूपये की ठगी
उप निरीक्षक उत्तम तिवारी चौकी बुन्देली में प्रभारी के अनुसार दिनांक 02/05/2024 प्रार्थी यशवंत कुमार चतुर्वेदी चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि दिनांक 28/04/24 को उसके मोबाईल नंबर ********** पर मोबाईल नंबर 1********** एवं ********** के धारक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा प्रार्थी को क्रेडिट कार्ड अपग्रेड कराने का झांसा देकर ओटीपी प्राप्त कर प्रार्थी के क्रेडिट कार्ड खाता से 43212 रूपये छल एवं बेईमानीपूर्वक दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लेना बताने से अज्ञात मोबाईल नंबर धारक के विरूध्द 420 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

महोदय, मैं यशवंत कुमार चतुर्वेदी पिता श्री जोगवाराम चतुर्वेदी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बम्हनी पोस्ट बम्हनी तहसील महासमुंद जिला महासमुंद जिला महासमुंद वर्तमान PHC भुरकोनी में आर एच ओ के पद में मैं पदस्थ हूं । मेरा बैंक खाता SBI कलेक्ट्रेट ब्रांच महासमुंद है । जिसका खाता क्रमांक 3********** है । मेरा खाता के आधार पर मैं एक क्रेडिट कार्ड जारी कराया था उसका क्रेडिट कार्ड नंबर 510223********** है। जिसका उपयोग मैं वर्ष 2018 से कर रहा हूं।

दिनांक 28/04/24 के समय करीबन 03/15pm में जब अपने अस्पताल भुरकोनी में काम कर रहा था तब मेरे मोबाईल नंबर ********** में अज्ञात मोबाईल 91********** से फोन आने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर मुझे बोला गया कि आपके पास क्रेडिट कार्ड है । मुझे मेरी क्रेडिट कार्ड का पूरा डिटेल बताया एवं मेरे क्रेडिट कार्ड का लेनदेन का पूरा जानकारी बताया

उक्त व्यक्ति मोबाइ्ल धारक व्यक्ति के द्वारा मुझे बोला गया कि आपके पास कस्टमर हेल्पलाईन नंबर से फोन आयेगा उन्हें कार्ड अपडेट कराने के प्रोसेस के संबंध में जो जानकारी उनके द्वारा मांगा जायेगा उसको आपको जानकारी देना है। इसके बाद करीबन 03/20बजे पर मेरे मोबाईल नंबर ********** पुन: दूसरे मोबाईल नंबर क्रमांक 1********** से फोन उठाया जो कि यह मोबाईल नंबर मेरे क्रेडिट कार्ड पर दिये गये कस्टमर हेल्पलाईन नंबर होने से मेरे द्वारा फोन रिसिव किया गया।

तो अज्ञात व्यक्ति द्वारा बोला गया कि आपका क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने पर आपका जो Axtra charge लगा है । वो वापस हो जायेगा आपको बस हमें ओटीपी बताना है जिसके मेरे नंबर पर ओटीपी आने से मैंने उस ओटीपी नंबर को अज्ञात व्यक्ति को बता दिया । जिसके बाद तुरंत मेरे मोबाईल नंबर टेक्स्ट मेसेज आया कि मेरे क्रेडिट कार्ड खाते से 43212 का मेरे खाते से डेबिट दिया और डेबिट का मेसेज आया मैंने आनलाईन अपना स्टेटमेंट चेक किया

तो उक्त राशि pay blinkit Gurgay Hariyana के खाते में चला गया ।अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरा क्रेडिट कार्ड अपग्रेड करने का झांसा देकर बेईमानी पूर्वक मुझसे ओटीपी मांगकर मेरे खाते से 43212रूपये को आहरण कर लिया गया है। कृपया मेरेआवेदन पर उचित कार्यवाही करने की कृपा करेंगे। 13.कार्यवाही जो की गई- उपरोक्त विवरण से धारा 420 भादवि का प्रकरण संबंध्द कर विवेचना में लिया गया