बसना -:जमडी के व्यक्ति से 10 लीटर देशी महुआ शराब मोटर सायकल सहित कार्यवाही

बसना -:जमडी के व्यक्ति से 10 लीटर देशी महुआ शराब मोटर सायकल सहित कार्यवाहीकार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला महासमुंद (छ0ग0)दिनांक 23/03/2024 थाना बसना पुलिस की कार्यवाही महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने एवं परिवहन करने वाले के उपर जिले में चलाया जा रहा है अभियान।

10 लीटर देशी महुआ शराब परिवहन करते एक व्यक्ति गिरफ्तार
दिनांक 23/03/2024 को मुखबीर से सूचना प्राप्त होने पर हमराह स्टाफ व गवाहन के घटना स्थल बसना से कुडेकेल जाने के मार्ग में पुलिया के पास आरोपी उत्तरा कुमार सागर पिता भोलानाथ सागर उम्र 50 साल साकिन जमडी, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 को मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG06 GZ 5539 में अवैध रूप से शराब परिवहन करते पकडा जिसके कब्जे से एक सफेद कलर के प्लास्टिक थैला के अंदर रखे 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 10 लीटर देशी महुआ शराब किमती 2000 रूपये बरामद हुआ जिस पर उक्त शराब व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल HF डीलक्स क्रमांक CG06 GZ 5539 किमती 50,000 रूपये आरोपी के विरूध्द मौके पर देहाती नालसी पर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कर आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
उत्तरा कुमार सागर पिता भोलानाथ सागर उम्र 50 साल साकिन जमडी, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0
जप्त संपत्ती –
1. एक सफेद कलर के प्लास्टिक थैला के अंदर रखे 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी 10 लीटर देशी महुआ शराब किमती 2000 रूपये
2. 2. परिवहन में प्रयुक्त वाहन HF डीलक्स क्रमांक CG06 GZ 5539 किमती 50,000 रूपये ,
जुमला किमती 52000 रू.

सरायपाली -:अघरिया महिला मंच सरायपाली के द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह

सरायपाली -:अघरिया महिला मंच सरायपाली के द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह
विगत दिनों होली से पूर्व अघरिया महिला मंच सरायपाली के द्वारा अघरिया हॉस्टल में होली मिलन समारोह, उत्साह एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईष्ट देव श्री कृष्ण के पूजन अर्चन कर तथा गुलाल चढ़ा कर किया गया, तत्पश्चात सभी महिलाओं द्वारा एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गई । इसके पश्चात सभी महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर गेम रखा गया। जिसमे राधा पटेल प्रथम स्थान और विमला नायक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात् होली के विभिन्न गानों पर मनिषा चौधरी, राधा पटेल, दमयंती नायक और जयमिनी पटेल, विमला नायक, लक्ष्मी नायक, प्रेमलता नायक, मंजू चौधरी, माधुरी पटेल, जनक कुमारी पटेल द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर अखिल भारतीय अघरिया समाज
केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती गैसमोती पटेल कार्यक्रम की मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रही तथा होली मिलन समारोह में शामिल समस्त महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि रंगो के त्यौहार होली में होली मिलन समारोह का आयोजन करना तथा सामाजिक महिलाओं का एक साथ इकट्ठे होकर होली मनाना यह सामाजिक एकता का प्रतीक है।अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती सुनीता त्रिलोचन पटेल ने भी सभी महिलाओं को सम्बोधित किया तथा सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कमला पटेल, विमला पटेल, सरोज चौधरी, सुनीता पटेल ,देवकुमारी पटेल ,सुषमा पटेल , अनुपमा पटेल, लोचन पटेल ,राधा नायक, रेखा पटेल उपस्थित रही।उक्त कार्यक्रम में अघरिया हॉस्टल अधीक्षिका दिपिका पटेल का विशेष सहयोग रहा तथा कार्यक्रम का संचालन सुलोचना नायक द्वारा किया गया।

रेलवे स्टेशन महासमुंद तथा गुरुघासीदास बस स्टैंड, नगरपालिका परिषद परिसर में सघन जांच कार्यवाही की गई।

रेलवे स्टेशन महासमुंद तथा गुरुघासीदास बस स्टैंड, नगरपालिका परिषद परिसर में सघन जांच कार्यवाही की गई।

बस स्टैंड परिसर, महासमुंद में सराइपाली _रायपुर _बागबाहरा _ओडिशा की ओर जाने वाले बसों की सघन जांच की गई, यात्रियों की, बैग, लगेज, बसों के डिक्की एवम सम्पूर्ण बस स्टैंड परिसर की जांच आबकारी विभाग महासमुंद की टीम द्वारा की गई।
रेलवे स्टेशन महासमुंद में यात्री ट्रेनों की एवम परिसर की सघन जांच कार्यवाही आबकारी टीम महासमुंद एवम रिज़र्व पुलिस बल की संयुक्त टीम द्धारा की गई।
उक्त जांच कार्यवाही में किसी भी प्रकार की अनियमितता नही पाई गई।
आगामी लोकसभा चुनाव तथा अचारसंहिता को दृष्टिगत रखते हुए, आगामी दिवसों में सतत् जांच हेतु रिज़र्व पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित किया गया।
उक्त जांच कार्यवाही में आबकारी टीम से सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री दीपक कुमार ठाकुर, आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार वर्मा, विकास बढेंद्र, आबकारी आरक्षक देवेश मांझी, संजय तिवारी, रिज़र्व पुलिस बल से एएसआई डी. मोहन राव, आरक्षक सौरभ सिंह, तोसिम उपस्थित रहे।

सरायपाली : जन विश्वास सेवा समिति महासमुंद द्वारा उड़ान विशेष विद्यालय सरायपाली में दिव्यांग बच्चों के साथ शहीद दिवस एवं होली मिलन समारोह कार्यक्रम मनाया गया

जन विश्वास सेवा समिति महासमुंद द्वारा संचालित उडान दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विशेष आवासीय विद्यालय सरायपाली में समिति द्वारा शहीद दिवस व होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। समिति के अध्यक्ष उड़ान स्कूल की संचालीका सुश्री उमा साहू ने बताया की शहीदों को दिव्यांग बच्चों, समिति के सदस्यों एवं आये हुए अतिथियों के द्वारा श्रधांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात दृष्टि एवं मुकबधिर बच्चों के साथ होली खेली गई। इस कार्यक्रम में बसना विधायक माननीय डॉ. संपत अग्रवाल जी, भँवरपुर चौकी प्रभारी विनोद कश्यप, मनोज अग्रवाल, प्रकाश सिन्हा, प्रदीप गुप्ता अमर बग्गा, बसना से सोनू श्रीवास्तव जी,एहशान दानी जी, रमा कांति, जंबू (माला) पटेल, समाजसेवी रूबी ठाकुर, गौ सेवक गुड्डू जयसवाल, मयंक परिग्रहि ,मंगला यादव, विजय कुमार अग्रवाल, कोमल एवं समिति के उपाध्यक्ष श्री हेमंत साहू, जयगोपाल साव, भागीरथी दास,स्कूल स्टाफ प्रधान पाठक गुलशन साहू, विनय यादव, कांति यादव ,मुकेश साहू, श्रीपति कलेत, सुबलया कलेट एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर दिव्यांग बच्चों के जीवन में खुशियों का रंग भरकर बच्चों के चेहरे पर खुशियाँ लाए और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

महासमुंद : सत्याग्रही आंदोलनकारी किसानों ने सत्याग्रह स्थल पर मनाया होली मिलन प्रदेश किसान नेता सहित सैकड़ों किसान,महिला किसान शामिल हुए – किसान मोर्चा

तुमगांव 23 मार्च 2024। पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार आज 23 मार्च को हाईवे किसान सत्याग्रह स्थल आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ा महादेव मंदिर स्थल पर होली मिलन रंग,गुलाल के साथ नगाड़ा बजाकर किसानों ने होली त्योहार मनाया।इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दुबे,वेगेंद्र सोनवेर,छन्नू साहू, लालाराम वर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।साथ ही राज्य आंदोलनकारी आदिवासी किसान नेता अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा,हेमसागर पटेल,तोषण सिन्हा,नाथूराम सिन्हा, भोला साहू,अवध साहू,बोधन यादव,कुमार बरिहा,दौलत ध्रुव,दिनेश यादव,अलख साहू,गणेश साहू,शत्रुघ्न साहू,धर्मेंद्र यादव,नरेश धीवर,बेनीराम पटेल,चेतन पटेल,शत्रुघन वैरागी, मोहन यादव,कृष्ण कुमार साहू,जीवन बरिहा,सुकालू सतनामी,श्रीमती राधा बाई सिन्हा,टुकेश्वरी ध्रुव,रमशिला पटेल,श्यामबाई ध्रुव,ठगन बाई सिन्हा, धनेश्वरी यादव,पंचवती यादव,फुलेश्वरी यादव,कुमारी ध्रुव,गणेशीया ध्रुव, सरस्वती वैष्णव सुकवारों साहू,पुनई पटेल,रामबाई ध्रुव,पुस्वैया धीवर, बनवासा यादव सहित सैकड़ों किसान महिला किसानों शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे का रंग गुलाल लगाकर फाग गीत के साथ नंगाडा बजाकर होली मिलन त्योहार मनाया।        अशोक कश्यप जिला संगठन प्रभारी मो.9009087379

सारंगढ़ क्षेत्र में वन विभाग का दानसरा बेरियर में निर्वाचन के एसएसटी टीम के साथ साथ वन, पुलिस और आबकारी विभाग के जांच चौकी में की जा रही तलाशी

सारंगढ़ क्षेत्र के दानसरा बेरियर में निर्वाचन के एसएसटी टीम के साथ साथ वन, पुलिस और आबकारी विभाग के जांच चौकी में की जा रही तलाशी

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 22 मार्च 2024/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर आबकारी अधिकारी सोनल नेताम के नेतृत्व में जिले के भीतर और जिले के चेक पोस्टों में अवैध शराब, रूपया, कपड़े आदि की जांच की जा रही है। निर्वाचन के एसएसटी टीम के साथ साथ वन, पुलिस और आबकारी विभाग के जांच चौकी में तलाशी की जा रही है। इसी तारतम्य में बरमकेला तहसील के ओडिशा बॉर्डर पर स्थित डोंगरीपाली जाँच चौकी में आबकारी विभाग द्वारा ओडिशा से आने वाली वाहनो की आकस्मिक जाँच जारी है। इसी प्रकार वन विभाग के जांच चौकी भोगडीह, तेंदूभाटा, जैतपुर घाट, मंडलपुर, सालिहाघाट, टुंडरी, बिलाईगढ़, कोलडीपा, भंडोरा आदि में जांच जारी है। सारंगढ़ क्षेत्र में वन विभाग का दानसरा बेरियर में जांच जारी है।

रायगढ़ -:आदर्श आचार संहिता को लेकर सभी थानों में की जा रही मादक पदार्थों पर कार्यवाही, अवैध शराब के 07 मामलों में 09 आरोपियों से 158 लीटर देशी/अंग्रेजी शराब जप्त…. जूटमिल क्षेत्र में पुलिस ने मकान में गांजा बेच रहे युवक को किया गिरफ्तार….

रायगढ़ -:आदर्श आचार संहिता को लेकर सभी थानों में की जा रही मादक पदार्थों पर कार्यवाही, अवैध शराब के 07 मामलों में 09 आरोपियों से 158 लीटर देशी/अंग्रेजी शराब जप्त…. जूटमिल क्षेत्र में पुलिस ने मकान में गांजा बेच रहे युवक को किया गिरफ्तार……खरसिया में आचार संहिता का उल्लंघन कर नगदी रूपये परिवहन करते पुलिस ने पकड़ा, 3 वाहनों से 11.54 लाख जप्त…..

Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District Thana City Kotwali Raigarh Thana Kotraroad Raigarh Thana Punjipathara Raigarh Thana Tamnar Raigarh
23 मार्च रायगढ़ । आदर्श आचार संहिता को लेकर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में सभी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले और परिवहन करने वालों पर पुलिस निगाह रखकर कार्यवाही कर रही है । इसी क्रम में कल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही किया गया जिसमें 07 प्रकरणों में 09 आरोपियों से 158 लीटर देशी, अंग्रेजी शराब कीमती 73,520 रूपये का जप्त किया गया है जिसमें शराब परिवहन में प्रयुक्त 02 कार, 01 स्कुटी भी जप्त है ।

थाना अपराध क्रमांक जप्त माल आरोपी –

1 थाना घरघोडा CrNo 141/24 – (1) रंजित कुमार सहनी पिता स्व. गंगा सहनी उम्र 28 साल निवासी पूंजीपथरा, थाना पुंजीपथरा (2) वरूण सिंह
जप्त- कार क्रमांक सीजी 13 एएम 4095 में 50 नग देशी प्लेन एवं 60 नग अंग्रेजी बीयर शराब कुल 48 लीटर शराब

2 थाना घरघोडा CrNo 140/24 मुकेश कुमार गुप्ता पिता रामाधार साहू उम्र 24 साल साकिन बरौद मोड बिहारी ढाबा, थाना घरघोडा, जिला रायग (छ.ग.) जप्त- mc Dowells No 1 के 25 नग, Choice whiskey के 25 नग, बीयर के 04 नग कुल 11.600 लीटर अंग्रेजी शराब

3 थाना पूंजीपथरा CrNo 90/24 किशन बरेठ उम्र 32 वर्ष कन्हैया लाल बरेठ ग्राम सराईपाली रायगढ़ जप्त-12 नग पौलौथीन पाउच प्रत्येक में 500 – 500 ग्राम भरी हुई जुमला 6 लीटर अवैध

4 थाना पूंजीपथरा CrNo 89/24 अविनाश सिंह के कब्जे से मो0सा0 में रखे 47 पाव NO. 1 अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180 ml भरी हुई कुल 8 लीटर 460 ml किमती 9,400 रू. एवं नगदी रकम 2000 रू. एवं कार क्रमांक JH 01EH 5211 के चालक अभिषेक कुमार सिंह के कब्जे के वाहन कार क्रमांक JH 01EH 5211 कुल जुमला 52.2 लीटर कुल किमती 28,840 रू.

5 चौकी जोबी (थाना खरसिया) CrNo 195/24 आरोपी अंगद सिंह राठिया पिता बरत राम राठिया उम्र 46 वर्ष साकिन काफरमार जिला रायगढ़

6- थाना पुसौर 78/2024- अवधूत बंजारा पिता सुचन्द राम बंजारा उम्र 58 साल साकिन ग्राम बोडाझरिया थाना पुसौर जिला

7 चौकी खरसिया (थाना खरसिया) CrNo 196/24 आरोपी योगेश केशरवानी 35 साल ग्राम छोटे देवगांव खरसिया स्कूटी में CG 13 AM-5233 शराब परिवहन 20 पाव अंग्रेजी शराब, 6 बीयर कुल 7.500 लीटर 4760 रूपये

इसी प्रकार थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 150/24 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की गई है, जिसमें मकान में गांजा बेच रहे आरोपी सुलेमान लकडा 22 साल संत विनोबा नगर वार्ड क्र 34 रायगढ अपना मकान से 1.21 किलो गांजा कीमती 9, 500 रूपये का बरामद कर जप्त किया गया है ।

जिले में प्रभावशील आचार संहिता का पालन कराते हुये कल रात्रि खरसिया पुलिस द्वारा रायगढ़ चौंक पर वाहनों की जांच दौरान 03 चार पहिया वाहन- एक वेगनर, एक विटारा तथा एक इनोवा कार में काफी मात्रा में नगद रुपए का परिवहन करते पकड़ा गया है तीनों वाहनों से कुल 11,54,693 रुपए नगद जप्ती किया गया है जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है ।

इसी प्रकार मादक पदार्थों में 08 आरोपियों पर कार्रवाई की गई जिसमें 83,020 रूपये का मादक पदार्थ जप्त किया गया है तथा नगद 11,54,963 रूपये , 02 कार (14 लाख) एक स्कूटी (40 हजार रुपए) का जप्त कर कार्यवाही की गई है, कल कार्यवाही में लगभग 27 लाख रूपये की संपत्ति एवं नकदी बरामद कर जप्त किया गया है ।

थाना पिथौरा : ग्राम दुरुगपाली में 07 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया

थाना पिथौरा : ग्राम दुरुगपाली में 07 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया
थाना पिथौरा में उनि0 के अनुसार दिनांक 22.03.2024 को हमराह स्टाप, आर क 394, 923 के मय शासकीय वाहन क्रमांक सीजी 03, 8335, विवेचना संबंधी कीट बाक्स, लेपटाप, प्रिंटर मशीन के अवैध रूप से शराब रेड कार्यवाही पर देहात रवाना हुआ था जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम दुरूगपाली के प्रदीप मलिक नामक व्यक्ति अपने घर बाडी में शराब बिकी हेतू रखा है कि सूचना पर गवाह 01. राजेश कुशवाहा पिता बिरजू कुशवाहा उम्र 33 वर्ष साकिन वार्ड नं 12 रानीसागर पारा थाना पिथौरा जिला महासमुंद, छ.ग. । 02. महेन्द्र यादव पिता रयतू राम यादव उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नं 12 रानीसागर पारा थाना पिथौरा जिला महासमुंद को धारा 160 जाफौ का नोटिस तामिल कर साथ लेकर ग्राम दुर्गपाली मे प्रदीप मलिक के घर बाडी में घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति मिला जिसे पुछताछ करने पर अपना नाम प्रदीप मलिक पिता ननकू उम्र 23 वर्ष ग्राम दुरूगपाली थाना पिथौरा जिला महासमुन्द छ0ग0 बताया तथा उसके घर के आंगन मे रखे एक सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन मे भरा करीबन 07 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब मिला जिसे गवाहो के समक्ष बरामद किया गया उक्त शराब रखने व बिक्री के सबंध में वैध कागजात पेश करने हेतू धारा 91 जाफौ0 का नोटिस तामिल किया गया नोटिस मे लिखकर कोई वैध दस्तावेज नही लिखीत मे दिया कि गवाहो के समक्ष एक सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन मे भरा करीबन 07 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब मिला कीमती 1400/रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त का कब्जा पुलिस मे लिया गया मौके पर शीलबंद कर गवाहों के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से दिनांक 22.03.2024 को 14.55 बजे विधिवत् मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया प्रकरण अजमानतीय होने से उसके परिजनो को गिरफ्तारी की सूचना दिया गया गया । तथा मौके पर देहाती नालसी 0/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम किया गया।

छत्तीसगढ़ : महासमुंद सहित लोकसभा आम निर्वाचन-2024 : संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत राज्य में अब तक हटाए गए 3.15 लाख बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग

छत्तीसगढ़ : लोकसभा आम निर्वाचन-2024 : संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत राज्य में अब तक हटाए गए 3.15 लाख बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग

सार्वजनिक संपत्तियों से 1.99 लाख बैनर, पोस्टर व वॉल राइटिंग तथा निजी संपत्तियों से 1.16 लाख हटाए गए
राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्यवाही द्रुत गति से जारी है। राज्य में इन दोनों तरह की संपत्तियों से 20 मार्च तक कुल तीन लाख 14 हजार 674 प्रचार सामग्रियां हटाई गई हैं। सार्वजनिक संपत्तियों से संबंधित एक लाख 99 हजार 154 और निजी संपत्तियों से संबंधित एक लाख 15 हजार 520 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई है।

राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि सभी कलेक्टरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत प्रदेश भर में कुल तीन लाख 27 हजार 210 प्रकरण चिन्हांकित किए गए हैं। इनमें सार्वजनिक संपत्ति से संबंधित दो लाख नौ हजार 45 और निजी संपत्ति से संबंधित एक लाख 18 हजार 165 प्रकरण शामिल हैं। सभी जिला प्रशासन द्वारा इन्हें हटाने की कार्यवाही तेजी से जारी है। अधिनियम के अंतर्गत दुर्ग जिले में सरकारी और निजी संपत्तियों से बैनर, पोस्टर, वॉल राइटिंग इत्यादि हटाने की 41 हजार 788, सुकमा में 2048, गरियाबंद में 5784, बेमेतरा में 8928, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 2819, बालोद में 16 हजार 973, जशपुर में 4425, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 2931 और सरगुजा में 9876 कार्यवाही की गई हैं।

संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में कुल 8935, रायगढ़ में 4557, सूरजपुर में 3942, कांकेर में 4591, बिलासपुर में 27 हजार 881, दंतेवाड़ा में 1383, महासमुंद में 23 हजार 137, जांजगीर-चांपा में 8531, बस्तर में 823, कोरबा में 19 हजार 343, कोण्डागांव में 12 हजार 339, कबीरधाम में 12 हजार 700, बीजापुर में 1886, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 5774, राजनांदगांव में 16 हजार 927, बलरामपुर-रामानुजगंज में 5917, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 4109, कोरिया में 2816, नारायणपुर में 191, मुंगेली में 4542, सक्ती में 6917, धमतरी में 8735 और रायपुर में 33 हजार 126 संपत्तियों से वॉल राइटिंग, पोस्टर और बैनर हटाने की कार्यवाही 20 मार्च तक की गई है।

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में 37 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान; धीरे-धीरे चढ़ रहा पारा, अभी और तपाएगी तेज धूप

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में 37 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान; धीरे-धीरे चढ़ रहा पारा, अभी और तपाएगी तेज धूप

छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के बाद तेज धूप खिली हुई है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है।

बीते दिनों की बारिश और ओलावृष्टि की वजह से प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। वहीं प्रदेश में नमी हवाओं का भी आगमन हो रहा था। इससे पारा गिरने लगा था, लेकिन अब प्रदेश में मौसम साफ होने के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। बीते दिनों की तुलना में पारा धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

अभी और बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में अब मौसम साफ हो गया है। अब तेज धूप और गर्मी का दौर शुरू होने वाली है। आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी पड़ने की संभावना है।

सबसे गर्म इलाका रहा डोंगरगढ़
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। यह प्रदेश में सबसे गर्म इलाका रहा है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके आलावा राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री दर्ज किया गया है।