पिथौरा : ग्राम रामपुर में एक व्यक्ति अपने घर के बाडी में 06 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब के साथ पकड़ाया

पिथौरा : ग्राम रामपुर में एक व्यक्ति अपने घर के बाडी में 06 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब के साथ पकड़ाया
थाना पिथौरा में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 23.03.2024 को हमराह आरक्षक 923, 907 के साथ जुर्म जराायम पतासाजी पर ग्राम लक्ष्मीपुर, नयापारा, किशनुपर की ओर अलग अलग मोटर सायकल से रवाना हुआ था जरिये मुखबीर की सूचना मिला ग्राम रामपुर में एक व्यक्ति अपने घर के बाडी में शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर गवाह मोहन वासुदेव, आलेश साहू को ग्राम रामपुर चौक में धारा 160 जाफौ. का नोटिस तामिल कर मुखबीर के बताये स्थान में साथ लेकर ग्राम रामपुर में आरोपी के घर पहुंचकर घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम कार्तिकराम यादव पिता स्व. सुंदर यादव उम्र 51 साल साकिन रामपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद बताया तथा अपने पास एक सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरा करीबन 06 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब पेश करने पर गवाहों के समक्ष बरामद किया गया

उक्त शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध कागजात पेश करने धारा 91 जाफौ. का नोटिस तामिल किया गया नोटिस में लिखकर कोई वैध दस्तावेज नहीं है लिखित में दिया कि गवाहों के समक्ष एक सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरा करीबन 06 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 1200 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 23.03.2024 के 19.40 बजे विधिवत मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया प्रकरण अजमानतीय होने से उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दिया गया । आरोपी के विरूद्ध बिना नंबरी देहाती नालसी क्रमांक 0/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।

भंवरपुर चौकी : इन्द्रानगर में एक व्यक्ति अपने घर के सामने आम गली मे अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा था जिस पर हुई कार्यवाही

भंवरपुर चौकी : इन्द्रानगर में एक व्यक्ति अपने घर के सामने आम गली मे अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा था जिस पर हुई कार्यवाही
चौकी भंवरपुर में प्र0आर0 के अनुसार दिनांक 22.03.2024 को हमराह आरक्षक क्रमांक 491,629 के टाउन पट्रोलिंग पर स्वयं के मोटर सायकल से मय विवेचना किट के रवाना हुआ था टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर सूचना मिला ग्राम भंवरपुर इन्द्रानगर में एक व्यक्ति अपने घर के सामने आम गली मे अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री वास्ते रखकर ग्राहक का इंतीजार कर रहा है की सूचना तस्दीक वास्ते गवाह 1. बारेलाल पटेल एवं 2. सौभाग्य ताण्डी को धारा 160 जा.फौ. का नोटिस देकर मुखबीर के सूचना से अवगत कराकर मुखबीर के बताये स्थान पर हमराह स्टाफ एवं गवाह के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम दयाराम सिदार पिता शौकीलाल सिदार उम्र 35 साल साकिन इन्द्रानगर भंवरपुर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द का निवासी होना बताया जिसके कब्जे से एक एक सफेद रंग के पांच लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई करीबन 03 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब जुमला 3000 एम.एल. कीमती 600 रूपये को मिला जिसे बरामद कर धारा 91 जा.फौ. का नोटिस दिया जो कोई वैध कागजात या लायसंस नहीं होना लिखित में दिया कि उक्त शराब को गवाहों के समक्ष आरोपी से जप्त कर शीलबंद किया गया कि आरोपी का कृत्य धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोपी को आरोप बताकर दिनांक 24.03.2024 के 18-30 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया मौके पर आरापी के विरूद्ध देहाती नालसी 0/2024 धारा 34(A) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।

सरायपाली : ग्राम लूकापारा से गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं पत्थर से मारपीट कर जान से मारने की धमकी पर मामला दर्ज

सरायपाली : ग्राम लूकापारा से गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं पत्थर से मारपीट कर जान से मारने की धमकी पर मामला दर्ज
मैं मिलाप चौहान ग्राम लूकापारा में रहता हूं कक्षा 5वीं तक पढा हूं रोजी मजदूरी का काम करता हूं कि दिनांक 22.03.24 को मैं बराती ग्राम बोड़ेसरा गया था जहां ग्राम बेहरापाली के राजकुमार चौहान , हरि चौहान , प्रेम चौहान एवं अन्य व्यक्ति मुझे मां बहन की  गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं पत्थर से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया। जिस संबंध में लिखित आवेदन पेश कर रहा हूं । आवेदन नकल जैल है। प्रति, थाना प्रभारी महोदय थाना सरायपाली विषयः  गाली गलौच मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने वालो के खिलाफ उचित कार्यवाही करने बाबत्। महोदय, सविनय निवेदन है कि मैं मिलाप चौहान पिता मेहत्तर चौहान उम्र 35 वर्ष ग्राम लूकापारा थाना सरायपाली जिला महासमुंद (छग) का निवासी हूँ कि दिनक 22/03/24 को मैं बेहरापाली वाली मेरी बुआ के लड़का धर्मेद्र चौहान की शादी में बरात में अपने गावं के उसत और सुरेन्द्र के साथ ग्राम बोड़ेसरा गये थे वहाँ शादी कार्यकम होने के बाद खाना खाकर वापस घर आ रहे थे कि बोड़ेसरा बस्ती रोड़ में ग्राम बेहरापाली के राजकुमार चौहान कौन  लुकापारा वाले हैं कहकर माँ-बहन की अश्लील गाली गलौच दे रहा था जिसे मेरे द्वारा मना करने पर राजकुमार के साथ हरि चौहान प्रेम चौहान एवं उसके एक अन्य साथी सभी मुझे तुम कौन हैं रे बोलने वाला कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा जिसे देख उसत एवं सुरेन्द्र छुड़ाने लगा तो उसे धक्का-मुक्की कर धकेल दिया और मुझे राजकुमार व हरि दोनो मेरे दोनो हाथ को पकड़ लिया और प्रेमचंद पत्थर से मेरे सिर को मारा और सभी बोले तु भग जा नही तो तुझे आज जान से मार देगें कहकर धमकी दिया मारपीट करने मेरे सिर में चोट एवं बदन में दर्द हो रहा था बीच बचाव करने वाले सुरेन्द्र डायल 112 को फोन कर बुलाये फिर मुझे सीएचसी सरायपाली में भर्ती किये ईलाज कराने बाद दिनाँक 23/03/24 को रिर्पोट करने आया हूँ कृपया मेरा रिर्पोट दर्ज कर कार्यवाही किया जाये।

सरायपाली थाना : ग्राम बोंदा डीपापारा में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे बाडी में थैला में अवैध मदिरा शराब बिक्री वास्ते रखा था जिस पर हुई कार्यवाही

सरायपाली थाना : ग्राम बोंदा डीपापारा में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे बाडी में थैला में अवैध मदिरा शराब बिक्री वास्ते रखा था जिस पर हुई कार्यवाही
थाना सरायपाली में सहायक उपनिरीक्षक के अनुसार दिनांक 23.03.2024 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम बोंदा डीपापारा निवासी इन्द्रविजय चक्रधारी अपने घर के पीछे बाडी में थैला में अवैध मदिरा बिक्री वास्ते रखा है कि प्राप्त सूचना से थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराकर मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार कर अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु दो स्वतंत्र गवाह लाने हेतु आर0 693 रोशन सेठ को टाउन सरायपाली रवाना किया था जो कि कुछ देर बाद टाउन सरायपाली से केशव चौहान व मनोज यादव को अग्रसेन चौक के पास से समझा बुझाकर तलब कर थाना लाने पर थाना परिसर में दोनो गवाहो को अवैध शराब रेड कार्यवाही के समय उपस्थित रहने हेतु धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल किया बाद अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु टीम गठन कर हमराह आरक्षक 693 रोशन सेठ गवाह मनोज यादव, केशव चौहान के मय विवेचना कीट शासकीय वाहन क्रमांक CG 03 0179 के स्टेशन से रवाना होकर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान इन्द्रविजय चक्रधारी के घर स्थित बाडी गया

संदेही को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर अवैध शराब रेड कार्यवाही के समय उपस्थित गवाहो को एवं पुलिस स्टाफ का बारिकी से तलाशी करवाया गया किसी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु द्रव्य पदार्थ नहीं पाये जाने पर संदेही का सहमति प्राप्त कर गवाहो के समक्ष संदेही व संदेही के कब्जे में मिले थैला का तलाशी लिया तलाशी के दौरान संदेही के कब्जे वाले थैला से 10 पौवा देशी प्लेन व 09 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल शराब मिला जिसे विधिवत बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया मौके पर संदेही को बरामद मदिरा का कागजात पेश करने हेतु धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया कागजात नहीं होना लिखकर दिये जाने पर आरोपी के कब्जे से मुताबिक जप्ती पत्रक के एक सफेद प्लास्टिक बोरी वाले थैला के अंदर बिक्री हेतु रखे 10 पौवा देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक में 180-180 ML भरी जुमला 1800 ML कीमती 800 रू0 व 09 पौवा अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हिस्की शराब 1620 ML कीमती 1080 जुमला शराब 3420 ML जुमला कीमती 1880 रूपये को जप्त कर मौके पर सीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 23.03.2024 के 13.40 बजे विधिवत गिरफ्तार किया अपराध जमानतीय होने से व सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत मुचलका का लाभ लेते हुये रिहा किया आरोपी के विरूद्ध देहाती नालसी पर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया।

छत्तीसगढ़ -: नाबालिग हिंदू लड़की का अपहरण के बाद दुष्कर्म, फिर आरोपी ने दी ऐसी धमकी

 

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के नैला उपथाना क्षेत्र में विशेष समुदाय के युवक द्वारा हिंदू नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग लड़की के परिजन की रिपोर्ट पर नैला पुलिस ने आरोपी युवक जामिन खान के खिलाफ रेप, अपहरण, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है।

मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी युवक जामिन खान को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। विशेष समुदाय के युवक जामिन खान द्वारा नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने की सूचना परिजन ने थाना में दी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हुई और नाबालिग लड़की को लड़के के घर से बरामद किया है। मामले में नैला पुलिस ने आरोपी युवक जामिन खान के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में जुर्म दर्ज किया है।

सरायपाली -:शास. प्राथ.शाला नवरंगपुर एवं शास. प्राथ ,उच्च प्राथ. शाला मोहदा में न्योता भोज का आयोजन

सरायपाली -:शास. प्राथ.शाला नवरंगपुर एवं शास. प्राथ ,उच्च प्राथ. शाला मोहदा में न्योता भोज का आयोजन
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शास. प्राथ.शाला नवरंगपुर के प्रधान पाठक दीपक कुमार पटेल,सहायक शिक्षक सेतराम, नायक, अशोक पटेल एवं शास.प्राथ.,उच्च प्राथ.शाला के सहायक शिक्षक निशा पटेल द्वारा न्योता भोज का आयोजन किया गया ।

न्योता भोज में दाल,चावल,मिक्स सब्जी,पापड़ सभी बच्चों को दिया गया। सभी बच्चों ने न्योता भोज ग्रहण कर खुशी से झूम उठे। शास. प्राथ. एवं उच्च प्राथ.शाला के समस्त शिक्षक-शिक्षिका,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, समस्त सदस्य

उपस्थित थे । साथ ही बताया कि प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत आप अपने जन्म दिवस, विवाह, विभिन्न खुशी के अवसरों पर बच्चों के साथ मिलकर मना सकते हैं। इस योजना से समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित करने में मदद करेगा साथ ही इसके तहत पोषण तत्व युक्त भोजन से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा।

सरायपाली -: सिरबोड़ा के बच्चों ने फूलों से खेली होली

शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरबोड़ा में होली का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम शुभारंभ करने के पूर्व विद्या की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र पर पूजा अर्चन कर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर प्रधान पाठक धर्मेंद्रनाथ राणा ने होली के आध्यात्मिक एवं पौराणिक महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बच्चों को बताया। उन्होंने कहा कि होली का उत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाए जाने वाला पर्व है इसे हमें प्रेम की भावना से मनाना चाहिए होली बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है और होलिका दहन में अपनी सभी बुराइयों का ध्यान कर देना चाहिए।

शिक्षक महेश कुमार साहू ने भी बच्चों को प्राकृतिक होली खेलने हेतु प्रेरित किया। रंगो का उपयोग शरीर में सावधानी पूर्वक लगाने हेतु बच्चों को सचेत किया। जीवन में रंगों के महत्व को बताते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है तथा होली के रंगों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।

शिक्षिका अनीता साहू ने भी होलिका दहन तथा रंग उत्सव पर्व होली की विशेषता बच्चों के साथ शेयर किया।
समस्त शिक्षकों ने होली पर्व की बच्चों को शुभकामनाएं प्रदान किया।
कार्यक्रम में होली से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुमारी वर्षा कक्षा सातवीं ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे पुरस्कार प्रदान कर सम्मान किया गया।
इसके पश्चात विद्यालय के समस्त बच्चों ने एक दूसरे को और शिक्षकों को गुलाल लगाकर व फूलों की होली खेली। बच्चे एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बच्चे बहुत ही उत्साही और खुश नजर आए।

छत्तीसगढ़ में खुलेगी देश की पहली दुर्लभ तत्व की श्रेणी  लिथियम खदान, अर्जेटीना की कंपनी ने लगाई बोली –

छत्तीसगढ़ में खुलेगी देश की पहली दुर्लभ तत्व की श्रेणी  लिथियम खदान, अर्जेटीना की कंपनी ने लगाई बोली –

कोरबा:गांव घुचापुर कटघोरा के आसपास के 250 हेक्टेयर क्षेत्र में लिथियम पाए जाने की पुष्टि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने की. लिथियम पाए जाने के बाद अब इसके लिए केंद्रीय खान मंत्रालय ने नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कमर्शियल माइनिंग के तहत खदानों को केंद्र सरकार नीलामी के जरिए निजी कंपनी को सौंपती है. कटघोरा के लिथियम ब्लॉक के लिए ओला, वेदांता, जिंदल, श्री सीमेंट, अडाणी समूह, अल्ट्राटेक सीमेंट सहित कई बड़ी कंपनियों ने बोली लगाई है. बताया जा रहा है कि अर्जेंटीना की भी एक कंपनी बिडिंग की प्रक्रिया में शामिल होगी.कटघोरा में होगा देश का पहला

लीथियम खदान: केंद्रीय खान मंत्रालय की ओर से बुधवार को नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई. अभी सफल बोलीदाता का नाम सामने नहीं आया है. लिथियम के कटघोरा लिथियम REE ब्लॉक के लिए कंपोजिट लाइसेंस दिया जा रहा है. इसमें परीक्षण और खनन दोनों का ही अधिकार शामिल होगा. कटघोरा के साथ ही कश्मीर के रियासी स्थित लिथियम ब्लॉक की भी नीलामी प्रक्रिया शुरु हो चुकी है.

शुरुआती दौर में बोली लगाने वाले आगे नहीं आए:शुरुआती दौर में फिलहाल इसके लिए समुचित बोलीदार आगे नहीं आए हैं, जिसके चलते इसकी ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिए जाने की भी जानकारी है. यही कारण है कि कटघोरा लिथियम ब्लॉक में खनन पहले शुरू होने के कयास लगाये जा रहे हैं. लिहाजा कटघोरा में देश का पहला लिथियम खदान बन सकता है इसकी पूरी उम्मीद है.

रोजगार के बढ़ेंगे अवसर: लिथियम खदान शुरू होने पर सिर्फ कोरबा ही नही छत्तीसगढ़ और देश में समृद्धि के द्वार खुलेंगे. कटघोरा आधारभूत सुविधाओं से युक्त मैदानी इलाकों में शुमार है. भौगोलिक स्थिति बेहतर होने के चलते यहां निवेशकों का रुझान भी अधिक है. लिथियम खनन शुरू होने के बाद इससे जुड़ी कंपनियां काम शुरू कर देंगी. तकनीकी एक्सपर्ट और संसाधनों के विकास के लिए भी लोगों की आवश्यकता होगी. इससे रोजगार के मौके बढ़ेंगे और रेवेन्यू भी बढ़ेगा. प्रदेश में विकास के लिए तय राशि, रॉयल्टी और डीएमएफ के लिए भी इससे सहयोग मिलेगा जो हजारों करोड़ में होगा.केंद्रीय खनन मंत्रालय ने शुरू की है नीलामी प्रक्रिया:केंद्रीय खान मंत्रालय ने REE(Rare Earth Element) या दुर्लभ पृथ्वी तत्व की श्रेणी में आने वाले देश भर के 20 खदानों की नीलामी प्रक्रिया शुरू की है. नीलामी में छत्तीसगढ़ के एकमात्र कटघोरा लिथियम ब्लॉक के साथ ही बिहार के 3, गुजरात में 1, झारखंड में 1, ओडिशा की 4 तमिलनाडु में 7, उत्तर प्रदेश में 2 और जम्मू-कश्मीर में 1 ब्लॉक की नीलामी ऑनलाइन की जा रही है. केंद्रीय खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि देश में दुर्लभ श्रेणी के 100 खदान चिन्हित किये गए हैं. इनमें से 20 ब्लॉक की नीलामी शुरू की जा रही है. जिसकी कीमत 45000 करोड है.वैज्ञानिकों के मुताबिक लीथियम एक तरह का ऐसा पदार्थ होता है जिसे धातु के रूप में जानते हैं. इसका घनत्व कम होता है. रासायनिक दृष्टि से यह काफी अहम माना जाता है क्योंकि इसे छार धातु ग्रुप का माना गया है. लिथियम से बड़े पैमाने पर बैटरी बनाए जाते हैं. इसका उपयोग मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक व्हीकल, लैपटॉप, डिजिटल कैमरे और अन्य उपकरणों की बैटरी को बनाने में किया जाता है. कई तरह की रिचार्ज होने

छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में आज मौसम में बदलाव के आसार, दोपहर तक गर्मी और शाम को आंधी-तूफान की चेतावनी जारी

छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में आज मौसम में बदलाव के आसार, दोपहर तक गर्मी और शाम को आंधी-तूफान की चेतावनी जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में वृद्धि होगी। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव की आशंका भी जताई है। मौसम में बदलाव होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफ़ान के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी तूफ़ान चलने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में बिजली और ओले गिरने की संभावना जताई है।

वहीं मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, रायपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, कबीरधाम समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावना जताई हैं। मौसम में बदलाव होने के चलते रात के तापमान में कमी आई है, लेकिन दिन में गर्मी की मार लोगों को झेलनी पड़ रही है।

Jio को टक्कर देने की तैयारी में गौतम अडानी, लाएंगे Free 5G इंटरनेट ? सामने आई बड़ी जानकारी

Jio को टक्कर देने की तैयारी में गौतम अडानी, लाएंगे Free 5G इंटरनेट ? सामने आई बड़ी जानकारी
गौतम अडानी की 5G इंटरनेट सर्विस में एंट्री हो सकती है। वह इसको लेकर लगातार काम कर रहे हैं। ऐसे में जियो को इसमें कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। ऐसे में आपको भी काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

मुकेश अंबानी के जियो का भारतीय टेलीकॉम मार्केट में एक तरफा राज है। लेकिन अब बहुत जल्द जियो को कंपटीशन मिल सकता है। क्योंकि गौतम अडानी अब इंटरनेट मार्केट में एंट्री कर सकते हैं। भारत में स्पेक्ट्रम की नीलामी 20 मई से शुरू होने जा रही है। DoT ने इसको लेकर 8 मार्च को नोटिस भी जारी कर दिया है।

अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने एक मीटिंग में स्पेक्ट्रम नीलामी में हिस्सा लेने को लेकर हिंट भी दिए थे। उन्होंने कहा था कि हम इसमें हिस्सा लेने जा रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि गौतम अडानी 5G इंटरनेट सर्विस पर अधिकार हासिल कर सकते हैं। यानी फास्ट इंटरनेट सर्विस में सीधा उनकी एंट्री होने जा रही है।

कुछ समय पहले, गौतम अडानी ने एक मीटिंग में अपने कर्मचारियों से कहा था कि वह अपना बिजनेस डेटा सेंटर तक बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। इसके अलावा, वह AI-ML और इंडस्ट्रियल क्लाउड कैपेबिलिटी पर भी काम करेंगे। ऐसे में ऐसी खबरों को ज्यादा हवा मिल गई कि वह फास्ट इंटरनेट मार्केट में एंट्री करने पर विचार कर रहे हैं। टेलीकॉम मार्केट में अडानी की एंट्री चर्चाएं इसलिए भी तेज हो गई हैं क्योंकि उन्होंने कुछ समय पहले क्वालकॉम के सीईओ से मुलाकात की थी।

गौतम अडानी ने इसके बाद ट्विटर पर एक तस्वीर भी शेयर की थी। हालांकि उन्होंने इसको लेकर कोई हिंट नहीं दिए थे के वह इस मार्केट में एंट्री करने जा रहे हैं। हालांकि कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह नई कंपनी के साथ एंट्री करने जा रहे हैं। जबकि कंपनी की तरफ से इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अभी तक गौतम अडानी की टेलीकॉम मार्केट में एंट्री को लेकर बड़ी जानकारी हाथ नहीं लगी है। अब ऐसे में सवाल है कि गौतम अडानी इस मार्केट में एंट्री कर मुकेश अंबानी और सुनील मित्तल जैसे बिजनेसमैन को टक्कर देंगे ?