पिथौरा थाना : ग्राम डुमरपाली में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु लेकर जा रहा एक व्यक्ति पकड़ाया जिस पर हुई कार्यवाही थाना पिथौरा में सउनि के अनुसार दिनांक 18.03.2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 923, 907, 555 के मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम डुमरपाली में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु लेकर जा रहे है कि मुखबीर सूचना तस्दीकी हेतु हमराह स्टाफ के ग्राम डुमरपाली में गवाह पीला बाबू यादव, देवराज यादव को धारा 160 जाफौ. का नोटिस देकर साथ लेकर ग्राम डुमरपाली कलमीडीपापारा पहूंचकर मुखबीर के बताये जगह पर एक व्यक्ति को पकडे जिसे नाम पता पूछने पर वह व्यक्ति अपना नाम चरण यादव पिता अजरंग यादव उम्र 53 वर्ष साकिन डुमरपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया एवं पूछताछ करने पर अपने पास रखे एक पीला रंग की 05 लीटर वाली जरीकेन में करीब 04 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब मिला जिसे मौके पर ही समक्ष गवाहान आरोपी के पेश करने पर बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार कर उक्त शराब को रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात पेश करने हेतु धारा 91 जाफौ. का नोटिस दिया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया, उक्त शराब को आरोपी के कब्जे से जप्त कर मौके पर ही शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के दिनांक 18.03.24 के 08.00 बजे गिरप्तार किया गया, मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया बिना नंबरी देहाती नालसी कायम किया गया ।
पिथौरा थाना : वार्ड क्र 12 पिथौरा में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज
पिथौरा थाना : वार्ड क्र 12 पिथौरा में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज
मैं सुशीला मानिकपुरी वार्ड क्र 12 पिथौरा में रहती हूं आंगनबाडी कार्यकर्ता हूं। दिनांक 18.03.24 को मेरे पति यदुराज मानिकपुरी एवं सास भगवती मानिकपुरी द्वारा गाली गलौच कर मारपीट कर जान से मारने क धमकी देने के संबंध में एक लिखित आवेदन पेश करती हूं कार्यवाही किया जाये आवेदिका के आवेदन पर अपराध धारा 294 , 323, 506, 34 भादवि का घटित पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया आवेदन नकल जैल है प्रति, श्रीमान् थाना प्रभारी महोदय, थाना-पिथौरा जिला महासमुंद छ.ग. विषय:- मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले यदुराज मानिकपुरी एवं उनकी माता भगवती मानिकपुरी के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही बाबत्। महोदय, विषयांकित निवेदन है कि मैं सुशीला मानिकपुरी पति-यदुराज मानिकपुरी निवासी ग्राम पिथौरा वार्ड नं. 12 थाना पिथौरा की हूं, आंगनबाड़ीकार्यकर्ता के रूप में पदस्थ हूं कि आज दिनांक को मेरे पति यदुराज मानिकपुरी एवं मेरी सास भगवती मानिकपुरी के द्वारा घर से घसिते हुए बाहर निकल हैं, और तुझे हम लोग इस घर में नहीं रखना चाहते कहकर मारपीट एवं गाली-गलौच करते हुए घर से घसिट कर बाहर निकाले हैं, और गली में मेरे साथ मेरे पति यदुराजमानिकपुरी एवं उनकी माता भगवती मानिकपुरी के द्वारा मारपीट गाली-गलौच किये हैं, तथा लकड़ी के डंड्डे से मेरे पीठ में मारे हैं, तथा हाथ मुक्का से मेरे गाल एवं सिर में वार किये है, एवं जान से मारने को मारने की धमकी दिये हैं, यदुराज मानिकपुरी एवं उनकी माता भगवती मानिकपुरी के उक्त कृत्य से मेरे बाएं हाथ की कलाई के पास चोंट आयी है, उनके द्वारा किये गये कृत्य से मैं अत्यंत भयभीत एवं डरी हुई हूं, उनके द्वारा कभी भी मेरे साथ कोई भी अप्रिय घटना को अनजाम दिया जा सकता है । तद् संबंध में महोदय के समक्ष यह रिपोर्ट दर्ज करा रही हूं। अतः महोदय से प्रार्थना है कि यदुराज मानिकपुरी एवं भगवती मानिकपुरी के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही किये जाने की कृपा करें।
पिथौरा थाना : ग्राम टेका में सार्वजनिक नल में पानी भरने की बात को लेकर गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं ईट से मार पीट पर मामला दर्ज
पिथौरा थाना : ग्राम टेका में सार्वजनिक नल में पानी भरने की बात को लेकर गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं ईट से मार पीट पर मामला दर्ज
मैं अंजुमबी पति हातिम बेग ग्राम टेका में रहती हूं किराना दुकान चलाती हूं कक्षा 12 वी तक पढी हूं कि दिनांक 18.03.2024 को सार्वजनिक नल में पानी भरने की बात को लेकर गांव के तिजन बाई एवं उसकी सास तेजो बाई द्वारा गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं ईट से मारने के संबंध में एक लिखित आवेदन पेश करती हूं आवेदिका के आवेदन पर अपराध धारा 294, 323, 34 भादवि का घटित पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया आवेदन नकल जैल है- प्रति, श्रीमान थाना प्रभारी महोदय थाना पिथौरा जिला महासमुंद, विषय- गाली गलौच कर मारपीट करने के संबंध में। मैं अंजुमबी पति हातिम बेग उम्र 28 साल ग्राम टेका के रहने वाली हूं आज दिनांक 18.03.2024 के शाम 6-7 बजे के बीच मैं नल में पानी लेने गई थी तिजन बाई यादव नल में पानी भर रही थी तब मैं तिजन बाई यादव को बोली मुझे भी पानी भरने दो तब तिजन बाई बोली हम लोग सुबह से बैठे हुये है थोडी न देंगे बोली मैं बोली चाची मेरे को भी पानी भरने दो इतने में पानी भरने की बात को लेकर मुझे तिजन बाई ईट से एवं उसकी सास तिजोबाई मुझे गंदा गंदा गाली गलौच कर एवं हाथ मुक्का एवं ईट से मारपीट किया मेरे पति हातिम बेग के सपोस बाजार से आने के बाद घटना को बताई बाद में अपने पति के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई
छत्तीसगढ़ : पुलिस विभाग में एक साथ 35 अफसरों के तबादलों में संशोधन से सरकार की मंशा पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ : पुलिस विभाग में एक साथ 35 अफसरों के तबादलों में संशोधन से सरकार की मंशा पर उठे सवाल
नई सरकार ने शपथ के दो महीने बाद प्रशासन और पुलिस में बड़ी सर्जरी की। यह दावा किया गया था कि पिछली सरकार में जिनके साथ अन्याय हुआ और लूपलाइन में रहे, उन्हें फ्रंट लाइन में लाया जाएगा। लेकिन 10 दिन के भीतर ही तबादला सूची फिर बदल दी गई। नई सरकार ने शपथ के दो महीने बाद प्रशासन और पुलिस में बड़ी सर्जरी की। पिछले सरकार में मलाईदार और प्रभावशाली पदों में रहे अधिकारियों को हटा दिया गया। कुछ को बिना विभाग के बैठाया तो कुछ को नक्सल क्षेत्र में पोस्टिंग की गई। यह दावा किया गया था कि पिछली सरकार में जिनके साथ अन्याय हुआ और लूपलाइन में रहे, उन्हें फ्रंट लाइन में लाया जाएगा। जारी तबादला सूची को देखकर ऐसा ही लगा। लेकिन 10 दिन के भीतर ही सूची फिर बदल दी गई। थोक में पुलिस, प्रशासन और अन्य विभाग में किए गए तबादले में संशोधन कर दिया गया। आचार संहिता लगने से ठीक पहले एक दिन में ही 35 से अधिक पुलिस अधिकारियों के तबादले में संशोधन कर दिया गया। अधिकांश को यथावत रखने, अच्छे जगह पर पदस्थ करने के आदेश जारी होने से विभाग और सरकार की मंशा पर भी सवाल उठने लगे है। जानकारों का कहना है कि तबादला करते समय विचार नहीं किया गया या जिम्मेदार अधिकारियों से चर्चा नहीं की गई।
तबादला करने के बाद यथावत रखने का आदेश जारी क्यों करना पड़ गया। यहां तक की भ्रष्टाचार के आरोप में खाली बैठाए गए आइएएस को भी कमाऊ विभाग दे दिया गया। इसी तरह से पीएचई, पीडब्ल्यूडी, परिवहन, पंचायत से लेकर सभी विभागों में भी ऐसे ही तबादले किए गए है। छह मार्च को इसके आदेश जारी कर सभी को तत्काल नए स्थान पर ज्वाइनिंग करने कहा गया था, लेकिन नौ दिन बाद ही गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से संशोधित आदेश होने से कई सवाल उठने लगे है। बताया जाता है कि तबादला सूची जारी होने के बाद गड़बड़ी का अहसास होते ही एक आदेश जारी किया गया। इसमें स्थानांतरण आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में कैविएट दायर करने से पहले महाधिवक्ता को सूचना को देने कहा गया था। राज्य पुलिस में ऐसा पहली बार हुआ कि कैविएट दायर करने की सूचना सार्वजनिक रूप से प्रकाशित की गई। कहा जा रहा है कि जल्दीबाजी में जारी किए गए आदेश को लेकर राज्य पुलिस और गृह विभाग के अफसरों को संशय था। उन्हें आशंका थी कि स्थानांतरण आदेश को चुनौती देने अधिकारी हाईकोर्ट जा सकते है। वहीं जिन अफसरों के तबादले को लेकर संशय था उन सभी का संशोधित आदेश 15 मार्च को जारी किया गया। थोक के भाव में किए गए तबादला आदेश जारी करने के बाद दोबारा संशोधित आदेश जारी होना सवालों के घेरे में है। संशोधित तबादला आदेश में 15 निरीक्षक, 12 उपपुलिस अधीक्षक और आठ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल है। छह मार्च को जारी किए गए तबादला आदेश के बाद अधिकांश लोगों ने ज्वाइन ही नहीं किया था। जारी आदेश में विसंगति को देखते हुए संशोधित आदेश जारी किए गए।
इसके चलते रायपुर सिविल लाइन सीएसपी, डीएसबी, खैरागढ़,गंडई एसडीओपी, परिवहन विभाग और एटीएस चीफ समेत कई पद खाली हैं। आदेश जारी होने के बाद से अधिकांश अधिकारी इसे संशोधित कराने में लगे थे। कुछ निरीक्षक, डीएसपी शुरू से यह दावा कर रहे थे कि उनका आदेश निरस्त हो जाएगा और पुरानी जगह पर ही रहेंगे। जारी आदेश में हुआ भी यहीं। ट्रांसफर उद्योग चलाने का भाजपा ने लगाया था आरोप, अब खुद ही घेरे में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विपक्ष में रहे भाजपा के नेता ट्रांसफर उद्योग चलाने का आरोप लगाते थे।अब खुद ही तबादला आदेश में संशोधन को लेकर भाजपा सरकार सवालों के घेरे में है।
महासमुंद -: युवक की गला काटकर हत्या झाड़ियों मे नग्न हालत में मिली लाश, बच्चों ने देखा पुलिस जांच में जुटी है!
महासमुंद -: युवक की गला काटकर हत्या झाड़ियों मे नग्न हालत में मिली लाश, बच्चों ने देखा पुलिस जांच में जुटी है!
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नांदगांव में एक 24 वर्षीय युवक की नग्न अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का गला आधा कटा हुआ है। पुलिस ने संदेह जताया है कि अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच में सिटी कोतवाली पुलिस जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह की है। आज सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नंदगांव में पूनम पटेल उर्फ गोलू पिता सुरेश पटेल 24 साल की लाश बेशरम की झाड़ियों में मिली है। गांव के बच्चों ने लाश देखी और मामले की जानकारी गांव के कोटवार को दी । कोटवार ने मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु डीएसओ मोनिका श्याम, एसडीओपी त्रिपाठी, एस आई मिश्रा पूरी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे।
मिडिया रिपोर्ट के अनुसार जहां पर लाश मिली है वहां से कुछ दूरी पर एक सूखा कुआं है जहां पर खून के धब्बें पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ने गला को धारदार हथियार से काटा है, साथ है युवक नग्न हालत में एक अंडकोष भी आधा कटा हुआ है। लाश के 200 मीटर दूरी पर युवक का चप्पल भी पुलिस ने जब्त की है। परिजनों के अनुसार युवक राईस मिल में काम करता था। सोमवार की रात वह घुमने निकला था जो वापस नहीं आया। पुलिस हर एंगल में जांच कर रही है।
महासमुंद थाना : प्रितेश कलेक्शन के सामने से एक्टीवा स्कूटी की चोरी पर मामला दर्ज
महासमुंद थाना : प्रितेश कलेक्शन के सामने से एक्टीवा स्कूटी की चोरी पर मामला दर्ज मैं ज्ञानचंद चोपडा स्टेशन रोड महासमुन्द का निवासी हूं, स्टेशन रोड में मेरा कपडा का दुकान प्रितेश कलेक्शन के नाम से स्थित है। कि दिनांक 16.03.2024 के सुबह करीब 09.45 बजे घर से अपने एक्टीवा क्र0 CG 06 GF 9493 से दुकान गया दुकान के सामने मे एक्टीवा को खडी कर दुकान अंदर चला गया। कुछ समय करीबन 11.00 बजे बाहर आकर देखा तो मेरी एक्टीवा जहा खडी किया था वहा पर नही था आस पास पता तलाश किया कोई पता नही चला मेरी पुरानी इस्तेमाली एक्टीवा क्र0 CG 06 GF 9493 इंजन क्र0 JF50E83217766 चेचिस नं0 ME4JF505HG8219060 कीमती करीबन 20000 रूपये का था। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है जिसका पता तलाश कर रहा था पता नही चलने पर दिनांक 18.03.24 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कर रहा हूं। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है, कार्यवाही किया जाये। मामले को धारा 379-IPC पर दर्ज किया गया।
महासमुंद थाना : ग्राम घोडारी के राकेश लहरे का चखना ठेला के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हुई पुलिस कार्यवाही
महासमुंद थाना : ग्राम घोडारी के राकेश लहरे का चखना ठेला के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हुई पुलिस कार्यवाही थाना महासमुंद में प्र0आर0 के पद पर पदस्थ हूं, आज दिनांक 18.03.24 को हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 412 के स्वयं के मोटर सायकल से महासमुन्द शहर, खरोरा, बेलसोण्डा, घोडारी, बिरकोनी की ओर जुर्म जरायम पतासाजी व जुआ एवं शराब रेड कार्यवाही हेतु रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम घोडारी के राकेश लहरे का चखना ठेला के पास अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना तस्दीक पर गवाह 01. आशीष साहू पिता हन्नू साहू उम्र 32 वर्ष साकिन नयापारा महासमुन्द 02. राहुल ताण्डी पिता गोकुल ताण्डी उम्र 35 वर्ष साकिन खैरा थाना व जिला महासमुन्द को सूचना से अवगत कराकर साथ लेकर घटना स्थल राकेश लहरे का चखना ठेला के पास ग्राम घोडारी गये जहां पर गुलशन साहू लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था,
शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर आरोपी अपना पूरा नाम गुलशन साहू पिता शिवदयाल साहू उम्र 28 साल साकिन बेलसोण्डा थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जा से एक पौवा वाली देशी प्लेन शीशी में 80 ML शराब भरी हुई किमती 40 रूपये एवं दो नग डिस्पोजल प्लास्टिक गिलास को गवाह आशीष साहू एवं राहुल ताण्डी के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी गुलशन साहू पिता शिवदयाल साहू उम्र 28 साल साकिन बेलसोण्डा थाना व जिला महासमुन्द का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 18.03.24 के 19.20 बजे गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने से एवं आरोपी के द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया, बाद जप्ती शराब को लेकर थाना आया धारा सदर का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
बसना थाना : ग्राम तोषगांव में एक व्यक्ति अपने घर पर अवैध रूप से देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है कि सूचना पर पुलिस कार्यवाही
बसना थाना : ग्राम तोषगांव में एक व्यक्ति अपने घर पर अवैध रूप से देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है कि सूचना पर पुलिस कार्यवाही
थाना बसना में 0प्र0आर0 के अनुसार दिनांक 18/03/2024 को हमराह स्टाफ आर. 661,442 म0आर0 48 के जुर्म जरायम पतासाजी व अवैध शराब रेड कार्यवाही पर मय विवेचना कीट के टाऊन, देहात पर निजी वाहन मोटर सायकल से रवाना हुआ था कि, जरिये मुखबीर सुचना प्राप्त हुआ कि ग्राम तोषगांव में जोगेन्द्र रौतिया नामक व्यक्ति अपने घर पर अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखा है जिसे बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सुचना पर गवाह चन्द्रमणी मिर्धा व शेषनारायण रौतिया को मुखबीर सुचना से अवगत कराकर धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कराकर हमराह स्टाफ एवं गवाह के मुखबीर के बताये स्थान ग्राम तोषगांव संदेही के घर के सामने पहुंचकर तलब किये जहां एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम जोगेन्द्र रौतिया पिता स्व0 केशव रौतिया उम्र 57 साल साकिन तोषगांव थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया।
जिसे मुखबीर सुचना से अवगत कराकर अवैध शराब रखने के संबंध मे पुछताछ किये व संदेही से पुलिस पार्टी गवाहन की तलाशी लिवाने के बाद संदेही का तलाशी लिया गया जिसके कब्जे से एक हरे रंग के 02 लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में भरी करीबन 02 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 400 रूपये को गवाहों के समक्ष बरामद कर उक्त देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात लायसेंस पेश करने धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया गया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया है। उक्त देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक समक्ष गवाहान मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 18/03/2024 के 17-25 बजे गिर0 किया गया। मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। मौके पर आरोपी के विरूद्ध देहाती नालसी कायम किया गया।
छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में सिर फुटौव्वल, पार्टी कोषाध्यक्ष पर 5 करोड़ 85 लाख के गबन का आरोप
छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में सिर फुटौव्वल, पार्टी कोषाध्यक्ष पर 5 करोड़ 85 लाख के गबन का आरोप छत्तीसगढ़ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व महासचिव अरुण सिसोदिया ने पार्टी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार रहे विनोद वर्मा पर 5 करोड़ 89 लाख राशि के गबन का आरोप लगाया है। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सिर फुटौव्वल शुरू हो गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व महासचिव अरुण सिसोदिया ने पार्टी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार रहे विनोद वर्मा पर 5 करोड़ 89 लाख की राशि के गबन का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता अरुण सिसोदिया ने इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखा है। अरुण सिसोदिया ने प्रदेश अध्यक्ष बैज को लिखे पत्र में कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल पर तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति के बिना 5 करोड़ 89 लाख रुपये खर्च करने का आरोप लगाया है। अरुण सिसोदिया ने पार्टी अध्यक्ष इस प्रकरण की जांच की मांग की है। बतादें कि इसी साल जनवरी माह में अरुण सिंह सिसोदिया ने कांग्रेस की बूथ प्रबंधन कमेटी से त्याग पत्र दे दिया था। लोकसभा चुनाव से पहले अरुण सिसोदिया के इस लेटर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी में एक बार फिर विवाद शुरू हो चुका है।
लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी
इधर, एक दिन पहले सोमवार को राजनांदगांव में प्रत्याशी घोषित होने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपनों से ही विरोध का सामना करना पड़ा। ग्राम खुटेरी में आयोजित ग्रामीण ब्लाक कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला पंचायत सदस्य रह चुके सुरेंद्र वैष्णव ने जमकर भड़ास निकाली। वैष्णव ने ना केवल चुनाव में बाहरी को प्रत्याशी बनाए जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई, बल्कि कांग्रेस शासनकाल में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का भी गंभीर आरोप लगाया। लोकसभा चुनाव के पहले प्रदेश संगठन में उभरे विवाद से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गई है।
छत्तीसगढ़:- ओले से पक्षियों की भी मौत कश्मीर शिमला बना ,छत्तीसगढ़ बर्फ की चादर से ढकी सड़कें, आंधी-बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, देखें फोटो
कश्मीर बना ,छत्तीसगढ़ बर्फ की चादर से ढकी सड़कें, आंधी-बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, देखें फोटोबे मौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेंहू, सब्जी और आम की पैदावार प्रभावित होने की संभावना है. ओले से पक्षियों की भी मौत हुई है. बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन बेमौसम बरसात से किसानों की दिक्कतें बढ़ गई है.
छत्तीसगढ़ -: 40 मिनट तक गिरे ओले जिसकी वजह से यहां का नजारा किसी हिल स्टेशन से कम नजर नहीं आ रहा था सड़को पर शिमला जैसे नजारा बदला मौसम का मिजाज
द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है और महासमुंद सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेज अंधड़ के साथ ही बारिश व ओलावृष्टि भी हो रही है। सोमवार को गौरेल, पेंड्रा, मरवाही, खैरागढ़ समेत कई जिलों में तेज आंधी बारिश के साथ ओले भी गिरे। इसी प्रकार दुर्ग के धमधा ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पारबोड़, खपरी व जाताघर्रा में भी बर्फबारी हुई। बताया जा रहा है कि यहां शाम करीब छह बजे से लगभग 40 मिनट तक ओले गिरे।
ओले गिरने की वजह से यहां का नजारा किसी हिल स्टेशन से कम नजर नहीं आ रहा था। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 36 घंटों में भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार है। बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से कांकेर जिले और उससे लगे बालोद, धमतरी, कोंडागांव व अन्य क्षेत्र रहेंगे। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका दक्षिण तमिलनाडु से पश्चिमी विदर्भ तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। प्रदेश में अब प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है,इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है। बुधवार तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है। उसके बाद मौसम का मिजाज बदलेगा।
देर शाम रायपुर में भी मौसम का मिजाज बदला और अंधड़ के साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मंगलवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। ठंडी हवाओं के चलने से उमस से थोड़ी राहत भी मिली। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
