महासमुंद -:पटेवा में जय श्री राम के नारों से हुआ भाजपा प्रत्याशी का स्वागत!

महासमुंद -:पटेवा में जय श्री राम के नारों से हुआ भाजपा प्रत्याशी का स्वागत!

जनसंपर्क के लिए पटेवा पहुंचे भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का स्वागत युवाओं ने जोर शोर से किया श्रीमती चौधरी शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर लोगों के सुखी रहने की प्रार्थना की साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का आश्वासन भी दिया
इस पर श्रीमती चौधरी ने केंद्र की भाजपा सरकार के जनहित में हुए कामों को जनता के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जनता से आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की। भाजपा से प्रभावित हो कर विक्की शर्मा और मनोहर साहू के नेतृत्व में गजेंद्र, ईशु, तेजेस्वर, वासु,पोखराज, जितेंद्र रमा,यशवंत,पप्पू,भोज, टीकाराम पटेल सरपंच तेंदुवाही , तीरथराम दीवान,गब्बर नेताम, मो.नबी व 25 लोगो ने भाजपा प्रवेश किया जिस पर श्रीमती चौधरी व अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, मोती साहू , राकेश चंद्राकर, श्री गणेश नायक, ललिता अग्रवाल, डॉ विमल चोपड़ा, मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, डॉ सोमनाथ सिन्हा, सुनील पटेल, विकास अग्रवाल, धीरेंद्र गिरी, बूथ अध्यक्ष राजू शुक्ला,महामंत्री चंद्रहास चंद्राकर, उपाध्यक्ष राकेश साहू, संपत पटेल, रूपलाल पटेल, धरम साहू, श्रीमती रूखमणी साहू,सरस्वती साहू, लाला राम साहू, जितेंद्र साहू , पवन यादव, रेखराज साहू, मोतीलाल ध्रुव, शोभू पाण्डे, लोकनाथ सेन, रामेश्वर गब्बर साहू भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, लखन साहू सरपंच भावा, शिव साहू, नरेंद्र सिन्हा, नारायण साहू, जोहन निषाद, देवलाल साहू, भोजराम साहू के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

राशन कार्ड में बच्चों का नाम कैसे जोड़े ऑनलाइन या ऑफ़ लाइन!

राशन कार्ड में बच्चों का नाम कैसे जोड़े ऑनलाइन या ऑफ़ लाइन!

राशन दुकान से राशन, राशन कार्ड में शामिल यूनिट यानी सदस्यों के नाम अनुसार दिया जाता है। अगर आपके घर में नए बच्चे का जन्म हुआ है, तब इनका राशन लेने के लिए राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़वाना होगा। खाद्य विभाग ने नए राशन कार्ड बनवाने के अलावा राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रदान किया है। जिसके कारण अब आप बिना किसी परेशानी के अपने राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ पाएंगे। चलिए हम यहां आपको बहुत सरल तरीके से राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने की पूरी प्रक्रिया बताते हैं।

राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले हमें ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा। लेकिन इसके पहले जिस बच्चे का नाम राशन कार्ड हमें जुड़वाना है, उनका जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार करना है। 

बिना डॉक्यूमेंट के आपका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट बनवाना पड़ेगा और यह डॉक्यूमेंट कैसे और कहां बनेगा, इसकी पूरी जानकारी आप नीचे देख सकते हैं।

राशन कार्ड में बच्चों का नाम ऑनलाइन जोड़ने के लिए सबसे पहले अपने स्टेट फूड पोर्टल या ग्राहक सेवा केंद्र या कियोस्क सेंटर में जाइए।
ऑनलाइन वेब पोर्टल ओपन करने के बाद एक आवेदन फार्म खुल जाएगा। इस आवेदन फार्म में पूछे गए सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरे।
आवेदन फार्म में मुखिया का नाम, राशन कार्ड का नंबर, पता आदि जानकारी सही-सही भरे। यह सभी जानकारी आपको राशन कार्ड में मिल जाएगा।
इसके साथ ही जिस बच्चे का नाम राशन कार्ड में जोड़ना है, उसका पूरा नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम एवं आधार नंबर ध्यान पूर्वक भरे।आवेदन फार्म को भरने के उपरांत निर्धारित डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है। यहां पर मांगी गई सभी जरुरी डॉक्यूमेंट को एक-एक करके अपलोड कर देना है।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म तैयार करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फार्म को सबमिट कर दे। इसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन नंबर मिलेगा, इसे ध्यान से नोट करके रख लेंगे।
ऑनलाइन आवेदन फार्म में जमा करने के बाद खाद्य विभाग द्वारा आपके आवेदन की जांच किया जाएगा। जाँच में सभी जानकारी सही पाए जाने पर बच्चों का नाम राशन कार्ड में शामिल हो जाएगा।

बच्चों का राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए ऑफलाइन यानी आवेदन फॉर्म भरकर भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको राशन दुकान या खाद्य विभाग से आवेदन फार्म प्राप्त करना होगा।
राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने का फॉर्म ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं – name add form in ration card. इसके लिए अपना स्टेट फूड पोर्टल को ओपन करें एवं डाउनलोड फॉर्म मेनू में जाइये।

आवेदन फार्म प्राप्त करने के बाद फार्म में मुखिया का नाम, राशन कार्ड नंबर, पता आदि जानकारी भरे। इसके साथ ही बच्चों का नाम, जन्मतिथि, आधार कार्ड नंबर भी ध्यान पूर्वक भरे।
आवेदन फॉर्म भरने के उपरांत नीचे मुखिया का हस्ताक्षर करें। इसके बाद सभी जरुरी डॉक्यूमेंट की फोटोकाफी आवेदन फार्म के साथ अटैच कर दें।
आवेदन फॉर्म तैयार करने के बाद इसे खाद्य विभाग में संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के पास जमा करें। जमा करने के बाद पावती लेना ना भूले।

आवेदन फार्म जमा करने के बाद आपके आवेदन की जांच किया जाएगा। जांच में सभी जानकारी सही पाए जाने पर बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया गया है।

राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट क्या-क्या लगेंगे, उसकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं –

राशन कार्ड की फोटो कॉपी।
मुखिया का आधार कार्ड की फोटो कॉपी।
बच्चों का आधार कार्ड की फोटो कॉपी।
बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी।
सारांश (Summary) –

राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन फार्म के साथ सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे। आवेदन करने के उपरांत आपके आवेदन की जांच किया जाएगा। जांच प्रक्रिया में सही पाए जाने पर बच्चों का नाम राशन कार्ड में जुड़ जाएगा। राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने के बाद राशन दुकान से इनका भी राशन मिलने लगेगा।

राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने के लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। इसके साथ ही निर्धारित जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे। आवेदन फार्म जमा करने के बाद सही पाए जाने पर राशन कार्ड में बच्चों का नाम शामिल हो जाएगा।

राशन कार्ड में बच्चों का नाम कितने दिनों में जुड़ जाएगा?
राशन कार्ड में बच्चों का नाम जोड़ने हेतु आवेदन करने के उपरांत 10 से 15 दिनों के भीतर आपका राशन कार्ड में बच्चों का नाम जुड़ जाएगा। इसके लिए आपके द्वारा जमा किए गए डॉक्यूमेंट में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। नहीं तो बच्चों का नाम जुड़ने में और अधिक समय लग सकता है।

राशन कार्ड में बच्चों का नाम नहीं जुड़ रहा है क्या करें?
अगर आपने सही तरीके से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन किया है एवं सभी जरूरी डॉक्यूमेंट जमा कर दिया है, लेकिन राशन कार्ड में बच्चों का नाम नहीं जोड़ रहा है, तब आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन शिकायत करना होगा। शिकायत में बताएं कि आपने आवेदन किया है, फिर भी बच्चों का नाम नहीं जुड़ रहा है।

Mahasamund -: पिथौरा क्षेत्र में पान मसाला राज श्री गुटखा पर GST विभाग की बड़ी कार्रवाई लाखो के गुटखा जप्त!

Mahasamund -: पिथौरा क्षेत्र में पान मसाला राज श्री गुटखा पर GST विभाग की बड़ी कार्रवाई लाखो के गुटखा जप्त!

मौके पर किसी प्रकार का वैध दस्तावेज नहीं होने पर हुई कार्रवाई-
महासमुंद -:राज्यकर विभाग की टीम ने जिले में जीएसटी चोरी का भांडाफोड़ करते हुए एक आटो में भरकर से भारी मात्रा में राज श्री पान मसाला जब्त किया है. इस कार्रवाई में अधिकारियों ने 3 लाख 42 हजार का माल सीज किया है. यह पान मसाला पिथौरा के राधा रानी जनरल स्टोर के संचालक का बताया जा रहा है. जानकरी के मुताबिक, परिवहन संबंधी वैधानिक दस्तावेज नहीं होने पर जीएसटी की टीम ने माल जब्त किया है.

बस्तर का सबसे उंचा झरना — नम्बी जलधारा. उंचाई स्टेच्यू आफ़ यूनिटी के समकक्ष है?

बस्तर का सबसे उंचा झरना — नम्बी जलधारा….!

‘नम्बी जलप्रपात’ छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर संभाग मे बीजापुर जिले के उसूर जनपद के नम्बी गांव में स्थित है। जिला मुख्यालय बीजापुर से इसकी कुल दुरी लगभग 64 किलोमीटर है। तेलगाना की सीमा पर स्थित यह जलप्रपात बस्तर का सबसे उंचा झरना है।

इसकी कुल उंचाई 180 मीटर अर्थात 540 फ़ीट है।स्थानीय नाले पर बना यह झरना इतना उंचा है कि चार किलोमीटर दुर नम्बी गाँव से यह झरना दिखाई देता है।नम्बी गाँव के पास होने के कारण इसे नम्बी जलधारा कहा जाता है।

यह झरना ना केवल बस्तर वरन छत्तीसगढ़ का भी सबसे उंचा झरना है। इसकी उंचाई स्टेच्यू आफ़ यूनिटी के समकक्ष है।इसकी असीम उंचाई गले मे मोच का कारण भी बन जाती है।उचित बंदोबस्त के बाद ही यह झरना पर्यटन के लिये से बहुत महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल साबित होगा।

सिर्फ़ अक्टूबर माह तक ही इस जलधारा का सौन्दर्य चरम पर होता है। साल के बाकि दिनों मे जल विहिन झरना एकान्त मे गुम सा जाता है।जितना खूबसूरत है यह झरना उतना ही कष्टदायक यहाँ का पहुँच मार्ग है।

CG -: बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने वाले 04 आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

CG -: बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने वाले 04 आरोपियो को किया गया गिरफ्तार
● आरोपी पत्नि, ससुर, साला एवं ससुर के मितान द्वारा मृतक को आचरण ठीक नहीं है, कहकर कर रहे थे लगातार प्रताडित
● चारों आरोपियों को ग्राम खैरा सरगांव जिला मुंगेली से किया गया गिरफ्तार नाम आरोपी-

1. दिलहरण साहू पिता गोंदी राम साहू उम्र 52 साल साकिन खैरा थाना सरगांव जिला मुंगेली
2. मोहन यदु पिता खोरबाहरा यदु उम्र 47 साल साकिन दतरेंगी थाना भाटापारा ग्रामीण
3. कपिल साहू पिता दिलहरण साहू उम्र 32 साल साकिन खैरा थाना सरगांव जिला मुंगेली
4. श्रीमती कपुरन साहू पति स्व. पनेश्वर साहू उम्र 28 साल साकिन सकरी थाना सिटी कोतवाली हाल खैरा थाना सरगांव जिला मुंगेली
#Dial112 #ChhattisgarhPolice #Dprchhattisgarh #mungelipolice

छत्तीसगढ़ / मंत्री के घर दावत महंगा पड़ा 200 लोग बीमार इलाज जारी…

छत्तीसगढ़ / मंत्री के घर दावत महंगा पड़ा 200 लोग बीमार इलाज जारी…कृषि मंत्री रामविचार नेताम के घर होली मिलन का दावत खाना लोगों महंगा पड़ गया। उल्टी-दस्त के साथ 200 लोग फूड प्वाइजनिंग शिकार हो गये। मंत्री रामविचार नेताम के घर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। प्रभावितों में वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने भांग पी थी। अस्पतालों में बेड कम पड़ गए हैं तो जमीन में लिटाकर पीड़ितों का उपचार किया जा रहा है। कुछ लोगों का उपचार वाड्रफनगर एवं अंबिकापुर तथा यूपी के अस्पतालों में भी चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक उल्टी-दस्त से पीड़ितों में सनावल, वाड्रफनगर, रामानुजगंज, डिंडो, बगरा, रामचंद्रपुर सहित आसपास के करीब गांवों के लोग शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम के निवास सनावल में दो दिनों पूर्व आयोजित होली मिलन समारोह आयोजित हुआ था। कुछ लोगों का उपचार वाड्रफनगर एवं रामानुजगंज के अस्पतालों में किया गया।

सरायपाली / विकासखंड स्तरीय कम्युनिटी मोबाइलाइजेशन अंतर्गत शिक्षक पालक सम्मेलन सह माता उन्मुखीकरण का आयोजन

सरायपाली / विकासखंड स्तरीय कम्युनिटी मोबाइलाइजेशन अंतर्गत शिक्षक पालक सम्मेलन सह माता उन्मुखीकरण का आयोजन
विकासखंड कम्यूनिटी मोबाइलाइजेशन अंतर्गत शिक्षक पालक सम्मेलन सह माता उन्ममुखीकरण के तहत विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद्र मांझी एवं विकासखंड शिक्षा स्त्रोत समन्वयक सतीश स्वरुप पटेल की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गई। सर्वप्रथम अतिथि द्व के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्यअतिथि की आसन्दी से बीईओ मांझी जी ने कहा कि बच्चों के हित के लिए समुदाय की सहभागिता करते हुए।हमें बालक पालक और शिक्षक की महत्ता के साथ सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना है।आगे कहा कि खुद के स्वार्थ को त्याग करते हुए बच्चों को शाला से कैसे जोड़े इस पर विचार करते हुए हमें कार्य करना चाहिए। विद्यालय के विकास के लिए हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए। अध्यक्षीय उद्बोधन में बीआरसीसी पटेल जी ने नवाचार की महत्व का बखान करते हुए अपने विद्यालय में होने वाले नवाचारी गतिविधि से बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है । मास्टर ट्रेनर शैलेंद्र नायक ने

लोकसभा निर्वाचन मतदाता जागरूकता कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने स्कूलों में नए मतदाताओं और मतदाताओं को मतदान करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने कहा। अंत में मतदाता शपथ कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्याख्याता उपेंद्र बरिहा, पीतांबर बाघ, खीरसागर पटेल, शैलेंद्र कुमार नायक के द्वारा शिक्षक- शिक्षकों एवं पालकों से आगामी लोकसभा निर्वाचन में शत- प्रतिशत वोटिंग के लिए शपथ दिलाया गया। ब्लॉक नोडलों ने विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए। अंगना म शिक्षा पर निरुपमा देवता एवं बनमोती भोई ने विचार रखे। उपचारात्मक शिक्षण पर शैलेंद्र कुमार नायक ने विचार साझा किया। बहुभाषा के महत्व पर वर्षा नंद ने अपनी बात रखी।

बालवाड़ी की आवश्यकता पर शीला विश्वास ने अपने मत दिए। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत कबाड़ से जुगाड़ टीएलएम उपयोग पर दुर्वादल दीप ने विचार प्रकट किया। खेल- खिलौने समसामयिक मुद्दे पर योगेश कुमार साहू ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन सुंदरलाल डड्सेना और शैलेंद्र कुमार नायक ने किया ।आभार प्रदर्शन ब्लॉक नोडल अंगना म शिक्षा निरुपमा देवता ने किया।

सारंगढ़ / अब खुलेगा शिवा साहू के रातोंरात करोड़पति बनने का राज,सभी लग्जरी कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है पिता और दोस्त को गिरफ्तार महासमुन्द के सरायपाली मे भी इनके ऑफिस होने की खबर?

रातोंरात करोड़पति बनने वाले छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ निवासी शिवा साहू पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सारंगढ़ पुलिस दल-बल के साथ शिवा साहू के गांव पहुंचकर उसके पिता और दोस्त को गिरफ्तार किया है। साथ ही पिता के नाम से खरीदी गई करोड़ों रुपये की महंगी बाइक व लग्जरी कार को भी जब्त कर लिया है। हालांकि पुलिस के आने से पहले ही आरोपी शिवा साहू फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

जानिए कौन है करोड़पति शिवा साहू सारंगढ़ जिले के सरसींवा थाना क्षेत्र के रायकोना का रहने वाला है शिवा साहू। शिवा के पिता टीकाराम साहू खेती किसानी के साथ साथ गांव में ही बढ़ई का काम करते थे, बेटे के करोड़पति बनने से पहले उनका परिवार साधारण लोगों की तरह ही जीवन जीता था, लेकिन जब से बेटा करोड़पति बना तब से परिवार के लोगों का रहन सहन बदल गया। बेटे के करोड़पति बनने के बाद पिता ने भी खेती किसानी और बढ़ई का काम छोड़कर बेटे के कामों में हाथ बटाना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि बेटे ने करोड़ों रुपए की महंगी बाइक और मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी कार खरीदी है। साथ ही उसके पास कई ट्रेक्टर और जेसीबी भी है। साधारण परिवार का शिवा कुछ ही महीनों में करोड़पति कैसे बना ये हर कोई जानना चाहता है। शिवा के करोड़पति बनने के सम्बंध में गांव के ग्रामीण भी कुछ नहीं बताते है। शिवा ने रायपुर, बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में करोड़ों के मकान और प्लाट खरीदकर रखा है।

सोशल मीडिया में वीडियो हुआ था वायरल पिछले दिनों रायकोना गांव और शिवा साहू का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में शिवा और उसके पास रखी करोड़ों की बाइक व कार को दिखाया गया था। वीडियो में दावा किया जा रहा था कि इस गांव के हर घर में लोगों के पास महंगी महंगी गाड़ी है। वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर ही शिवा के खिलाफ सारंगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की। बताया जाता है कि शिवा गांव के लोगों का पैसा डबल करने के नाम से उनसे रकम लेता था और उन्हें 30 फीसदी ब्याज के साथ डबल कर पैसे वापस करता था। शिवा की चमक-दमक को देखकर रायकोना के लोग उस पर जान छिड़कते हैं। वह इलाके के लिए रोल मॉडल बन गया। अब सभी के मन में यह सवाल है कि एक साधारण लड़का अचानक कैसे अरबपति बन गया। उसकी करतूतों का खुलासा थाने में आई एक शिकायत के बाद हुआ है।

करोड़ों की धोखाधड़ी

शिवा पर 2 करोड़ की धोखाधड़ी का केस सारंगढ़ पुलिस ने दर्ज किया है। पिछले दिनों पुलिस ने शिवा को पूछताछ के लिए थाने लेकर पहुंची थी। शिवा जैसे ही थाने पहुंचा उसके समर्थन में रायकोना गांव के सैकड़ों की संख्या में महिला, बुजुर्ग और युवाओं ने थाने का घेराव कर दिया। काफी प्रदर्शन के बाद पुलिस ने शिवा को छोड़ दिया था। उसके बाद से शिवा अचानक लापता हो गया, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है।

शिवा के गांव में होने की सूचना पर छापेमारी

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शिवा होली मनाने गांव पहुंचा है। जिले की पुलिस दल-बल के साथ गांव में छापेमारी की। इस दौरान शिवा पुलिस के आने से पहले ही भाग निकला। पुलिस ने शिवा के पिता और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर थाने लाई है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही शिवा को गिरफ्तार कर इतनी संपत्ति उसके पास कहां से आई है? और वो करता क्या है? इसका खुलासा जल्द ही करेगी।

वही सरायपाली सारंगढ बार्डर मे रहने वाले कुछ युवकों का कहना है की इनके गिरोह सरायपाली मे भी एक ऑफिस खोलकर लोगो से रकम उठाया गया है और वापसी नहीं किया जा रहा है बताया गया की शिवा साहू के लिए जो सरायपाली क्षेत्र मे काम कर रहे थे वे भी अब लापता है और कोई जवाब नहीं दे रहे है

महासमुंद : साइकिल पोलो प्रतियोगिता में गुलाब और सत्यम का चयन

महासमुंद : साइकिल पोलो में गुलाब और सत्यम का चयन महाराष्ट्र के नागपुर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर साइकिल पोलो क्रिडा प्रतियोगिता दिनांक 28 से 31 मार्च 2024 को होने वाली है जिसमें महासमुंद जिले से पिथौरा के गुलाब मोहम्मद पिता हबीब मोहम्मद का चयन सीनियर वर्ग में व सत्यम बेलदार पिता शत्रुघ्न बेलदार का चयन जूनियर बालक वर्ग में हुआ,

गुलाब मोहम्मद ने 14 बार राज्य स्तर व 5 बार राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है और सिल्वर मेडल भी प्राप्त किया है और अभी छठी बार राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में चयन हुआ है ,
इसी तरह सत्यम बेलदार जूनियर वर्ग में पांच बार राज्य स्तर व एक बार राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है यह दूसरी बार इनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन हुआ हैl

पिथौरा क्षेत्र से योगेश सोनवानी,, शिवम बेलदार केसर लाल, डिग्री लाल ,शैलेश यादव, आलोक तिवारी, लीना नेताम. ,तन्नु बानो पूर्णिमा नेताम, श्याम लाल ने भी राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेकर पदक प्राप्त किया है,
इनके मार्गदर्शक वी कोच साइकिल पोलो एसोसिएशन वि. आर. चन्नावर ,देव अवतार चौधरी, व्याम शिक्षक योगेश सोनवानी ,यू .के .नेताम , व्याख्याता सुधीर प्रधान केशव निषाद ,राजेश साहू ,रवि गुप्ता अनुज सिंग अमन मारकनडे नंदिता ठाकुर, दुर्गा यादव उत्तम , शिवचरण सिन्हा आदी ने बधाई दी,और उज्जवल भविष्य की कामना की l

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सली, इलाके में सघन तलाश जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में मारे गए छह नक्सली, इलाके में सघन तलाश जारीबासागुड़ा के चीपुरभट्टी इलाके में जवानों और नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में छह नक्सली ढेर कर दिए गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। साथ ही छह नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के चिपुरभट्टी-पुसबाका के पास वन क्षेत्र में बुधवार की सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली डिप्टी कमांडर समेत छह नक्सलियों को मार गिराया हैं। वहीं घटना स्थल से नक्सलियों के शव समेत हथियार बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल हैं। मामला बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है।

होली के दिन बासागुड़ा पुसबाका मार्ग पर तीन ग्रामीणों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या किए जाने के बाद इनपुट के आधार पर डीआरजी, सीआरपीएफ और कोबरा जवानों की संयुक्त पार्टी सर्च अभियान पर निकली हुई थी। इसी बीच बुधवार की सुबह बासागुड़ा थाना क्षेत्र के चिपुरभट्टी से लगे तालपेरु नदी के किनारे पुलिस व नक्सलियों की प्लाटून नम्बर 10 के साथ जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली डिप्टी कमांडर सहित छह नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं घटना स्थल से जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ हथियार भी बरामद किये हैं। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल हैं। इधर, ऑपरेशन पर एसपी जितेंद्र कुमार यादव, सीआरपीएफ और कोबरा के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, मारे गए नक्सलियों में एक नक्सलियों के प्लाटून नम्बर 10 का डिप्टी कमांडर नागेश और उसकी पत्नी सोनी शामिल हैं। वहीं हथियारों में दो पिस्टल, दो भरमार बंदूक बरामद होने की खबर है। मामले में प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि 6 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए हैं। होली के दिन बासागुड़ा पुसबाका मार्ग पर तीन ग्रामीणों की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या किए जाने की खबर के बाद पुलिस की टीम सर्चिग पर निकली थी। इस दौरान मुठभेड़ हुआ। इसमें पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मारे गए 6 नक्सलियों में 4 की हुई शिनाख्त
नागेश – डिप्टी कमांडर प्लाटून नम्बर 10
सोनी – नागेश की पत्नी
गंगी – ACM
आयतु – सदस्य प्लाटून नम्बर 10