पिथौरा -: CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाईल को धारक को सुपुर्द किया गया

पिथौरा -: CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाईल को धारक को सुपुर्द किया दिनांक15.03.2024थाना पिथौरा द्वारा 01 नग गुम मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारक को किया गया सुपुर्द।CEIR PORTAL के माध्यम से 01 नग गुम मोबाइल बरामद
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद व अनुविभागीय अधिकारी पिथौरा की मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता के तहत महासमुंद जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में लोगों को जागरुक किया जा रहा है, लोगों के द्वारा मोबाइल गुम जाने से CEIR पोर्टल का उपयोग करने लगे हैं। थाना पिथौरा में मोबाईल गुम रिपोर्ट CEIR PORTAL के माध्यम से थाना पिथौरा द्वारा 01 नग गुम मोबाईल को ट्रेक कर मोबाईल धारक को सुपुर्द किया गया। मोबाइल धारक द्वारा थाना पिथौरा पुलिस को धन्यवाद दिया गया। थाना पिथौरा द्वारा लगातार इस प्रकार थाना स्तर पर पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले रिपोर्ट पर लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

सांकरा -: अपराध एवं आचार संहिता को मद्देनजर सांकरा पुलिस की अवैध महुवा शराब पर कार्यवाही

सांकरा -: अपराध एवं आचार संहिता को मद्देनजर सांकरा पुलिस की अवैध महुवा शराब पर कार्यवाही अवैध महुआ शराब पर सांकरा पुलिस की कार्यवाही एक आरोपी गिरफ्तार

आरोपि के कब्जे से कुल 07 लीटर महुआ शराब कीमती 1400 रूपये जपत पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एव एसडीओपी पिथौरा के मार्गदर्शन में अपराध एवं आचार संहिता को मद्देनजर रखते हुए अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था इसी क्रम में थाना सांकरा थाना प्रभारी को दिनांक 18/03/2024 को मुखवीर से सूचना मिला की ग्राम लारिपुर

एक व्यक्ति अवैध शराब तलाब किनारे रख कर बेचने वास्ते ग्राहक का इंतजार कर रहा है की सूचना पर रेड कार्यवाही कर कब्जे से 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरा 07 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब मिला नाम पता पूछने पर अपना नाम लाल जी सिदार पिता घसिया सिदार उम्र 58 वर्ष साकिन लारिपुर थाना सांकरा जिसने शराब रखना व बेचना काबुल किया अपराध पाये जाने से धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम किया गया 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भारत 7 लीटर जिसकी कीमत ₹1400 जप्त किया गया आरोपि विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

CG -: बढ़ेंगे शराब के दाम.. पव्वा अद्धी और बोतल में इतने का होगा इजाफा..!

CG -: बढ़ेंगे शराब के दाम.. पव्वा अद्धी और बोतल में इतने का होगा इजाफा..!

छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब की हर बोतल, अद्धी और पौवा पर देशी-अंग्रेजी शराब के लिए अधोसंचरचना विकास शुल्क तय किया है। देशी मदिरा (मसाला एवं प्लेन के लिए) बोतल पर 80 रुपए, अद्धी पर 40 और पौवा पर 20 रुपए देने होंगे। इसी तरह विदेशी मदिरा (सप्रिट) 1000 मिली तक की बोतल के लिए 120 रुपए, 767 मिली के लिए 80 रुपए, 383 मिली से कम, लेकिन 246 मिली. वाली शीशी के लिए 40 रुपए और 191 मिली. से कम, लेकिन 142 मिली वाली छोटी शीशी के लिए 20 रुपए देने होंगे। विदेशी मदिरा (माल्ट के लिए) 767 मिली. से अधिक, लेकिन 495 मिली से कम के लिए 20 रुपए और 383 मिली. ले कम, लेकिन 246 मिली. से अधिक के लिए 10 रुपए प्रति शीशी देने होंगे।

एक ग्राहक को मिलेगी एक बोतल आबकारी विभाग ने शराब बिक्री के लिए हर खरीदार के लिए मात्रा भी तय की है। देशी या विदेशी मदिरा दुकानों से एक व्यक्ति को एक बार में देशी अथवा विदेशी मदिरा (संप्रट/माल्ट) की केवल एक बोतल अथवा 2 अद्धी अथवा 4 पौवा का ही विक्रय किया जाएगा। साथ ही देशी, विदेशी (प्रीमियम)/ कंपोजिट मदिरा दुकानों पर आवश्यकता अनुरूप सीसीटीवी कैमरे स्थापित किया जाना अनिवार्य होगा।

पिछली सरकार ने भी लागू किया था शुल्कछत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 2022-23 की आबकारी नीति में कोविड – 19 महामारी के फैलाव के विरुद्ध अधोसंरचना उन्नयन के लिए राशि की प्रतिपूर्ति के लिए देशी मदिरा के फुटकर विक्रय दर पर प्रति नग 10 रुपए की दर से विशेष आबकारी शुल्क अधिरोपित किया गया था। इसके साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए वित्त पोषण के लिए न्यूनतम ड्यूटी दर की विदेशी मदिरा तथा सभी प्रकार की बीयर के प्रति नग पर 10 रुपए दी दर से तथा विदेशी मदिरा के प्रति नग पर 20 रुपए की दर से अतिरिक्त आबकारी शुल्क अधिरोपित किया गया था।

सरायपाली थाना : ग्राम तोरेसिंहा में 03 व्यक्ति 23 मवेशी को क्रूरतापूर्वक भूखे प्यासे उड़िसा की ओर ले जाते पकड़ाए

सरायपाली थाना : ग्राम तोरेसिंहा में 03 व्यक्ति 23 मवेशी को क्रूरतापूर्वक भूखे प्यासे उड़िसा की ओर ले जाते पकड़ाए। मैं मयंक पाणिग्राही उड़ियापारा सरायपाली का निवासी हूं बजरंग दल का कार्यकर्ता हूं। आज दिनांक 18.03.24 को हम लोगों को पता चला कि कुछ लोग मवेशीयों को क्रूरतापूर्वक हांकते हुए उडिसा की ओर ले जाया जा रहा है। मैं विश्वनाथ विकास आदि के साथ तोरेसिंहा गये तो 03 व्यक्ति 23 मवेशी को क्रूरतापूर्वक भूखे प्यासे उड़िसा की ओर ले जाते मिले जिस संबंध में लिखित आवेदन पेश करता हूं कार्यवाही की जाए। नकल आवेदन जैल है प्रति थाना प्रभारी थाना सरायपाली विषय पशुओं को हांक कर ले जाने वालों पर कार्यवाही बाबत महोदय विषयांतर्गत है कि सरायपाली से लगभग 12 किमी स्थित ग्राम तोरेसिंहा में 23 गौवंशों (बैलों) को भुखे प्यासे क्रूरतापूर्वक हकालते हुए उड़िसा की ओर ले जाया जा रहा था। जिसमें हांक कर ले जाने वाले 1. गिरधारी साहू उम्र 60 वर्ष गगोरी था. सरसींवा , 2. हरिचंद्र यादव उम्र 25 वर्ष छिंदचुरेला थाना सरसींवा द्वारा कहा गया कि इन गौवंशों को तोरेसिंहा तक लाने की बात कही गई। इसके पश्चात विराट छुरा उम्र 35 वर्ष द्वारा पुटका उड़िसा की ओर ले जाया जा रहा था। जिसे सरायपाली के बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा रोका गया। अत: महोदय से निवेदन है कि उचित प्रशासनिक कार्यवाही करने की महंत कृपा करें। भवदीय विश्व हिन्दू परिषद , बजरंग दल सरायपाली

थाना सरायपाली में उप निरीक्षक के अनुसार दिनांक 18.03.24 को जरिये मोबाइल से मयंक पाणिग्राही से सूचना प्राप्त हुआ कि कुछ व्यक्ति क्रूरतापूर्वक भूखे प्यासे गौवंशो को हांककर उड़िसा की ओर ले जा रहे हैं कि सूचना पर हमराह स्टाफ सउनि श्रवण दास, प्र0आर0 233 , आर0 684 के रवाना होकर घटनास्थल ग्राम तोरेसिंहा पहुंचकर मौके पर प्रार्थी मयंक पाणिग्राही के आवेदन पर बिना नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर विधि सम्मत कार्यवाही कर वापस थाना आया । देहाती नालसी नकल जैल है। देहाती नालसी थाना सरायपाली जिला महासमुंद नालसी लेने का स्थान ग्राम तोरेसिंहा अप.क्र. 0/24 धारा 4,6,10 छ0ग0 कृ0प0परी0अधि0 नाम प्रार्थी मयंक पाणीग्राही S/O राकेश उम्र 19 वर्ष सा0 उड़ियापारा सरायपाली MN 6262447191 दिनांक घटना 18.3.24 के 16.30 बजे घटनास्थल ग्राम तोरेसिंहा बिजली आफिस के सामने तलाब पास दिनांक रिपोर्ट 18.3.24 के 17.00 बजे नाम आरोपी 1. गिरधारी साहू S/O झुनकु साहू उम्र 60 वर्ष सा. गगोरी थाना सरसींवा जिला सारंगढ , 2. हरिचंद यादव S/O तिजू यादव उम्र 25 वर्ष सा. छिदचुरेला थाना सरसींवा जिला सारंगढ , 3. विराट छुरा S/O गौतम छुरा उम्र 35 वर्ष सा. घंटाबहाल थाना मुरीबहाल जि. बलांगिर उड़िसा का बताए

पिथौरा थाना : ग्राम डुमरपाली में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु लेकर जा रहा एक व्यक्ति पकड़ाया जिस पर हुई कार्यवाही

पिथौरा थाना : ग्राम डुमरपाली में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु लेकर जा रहा एक व्यक्ति पकड़ाया जिस पर हुई कार्यवाही  थाना पिथौरा में सउनि के अनुसार दिनांक 18.03.2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 923, 907, 555 के मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम डुमरपाली में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु लेकर जा रहे है कि मुखबीर सूचना तस्दीकी हेतु हमराह स्टाफ के ग्राम डुमरपाली में गवाह पीला बाबू यादव, देवराज यादव को धारा 160 जाफौ. का नोटिस देकर साथ लेकर ग्राम डुमरपाली कलमीडीपापारा पहूंचकर मुखबीर के बताये जगह पर एक व्यक्ति को पकडे जिसे नाम पता पूछने पर वह व्यक्ति अपना नाम चरण यादव पिता अजरंग यादव उम्र 53 वर्ष साकिन डुमरपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया एवं पूछताछ करने पर अपने पास रखे एक पीला रंग की 05 लीटर वाली जरीकेन में करीब 04 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब मिला जिसे मौके पर ही समक्ष गवाहान आरोपी के पेश करने पर बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार कर उक्त शराब को रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात पेश करने हेतु धारा 91 जाफौ. का नोटिस दिया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया, उक्त शराब को आरोपी के कब्जे से जप्त कर मौके पर ही शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के दिनांक 18.03.24 के 08.00 बजे गिरप्तार किया गया, मामला जमानतीय होने एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया बिना नंबरी देहाती नालसी कायम किया गया ।

पिथौरा थाना : वार्ड क्र 12 पिथौरा में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज

पिथौरा थाना : वार्ड क्र 12 पिथौरा में मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज
मैं सुशीला मानिकपुरी वार्ड क्र 12 पिथौरा में रहती हूं आंगनबाडी कार्यकर्ता हूं। दिनांक 18.03.24 को मेरे पति यदुराज मानिकपुरी एवं सास भगवती मानिकपुरी द्वारा गाली गलौच कर मारपीट कर जान से मारने क धमकी देने के संबंध में एक लिखित आवेदन पेश करती हूं कार्यवाही किया जाये आवेदिका के आवेदन पर अपराध धारा 294 , 323, 506, 34 भादवि का घटित पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया आवेदन नकल जैल है प्रति, श्रीमान् थाना प्रभारी महोदय, थाना-पिथौरा जिला महासमुंद छ.ग. विषय:- मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने वाले यदुराज मानिकपुरी एवं उनकी माता भगवती मानिकपुरी के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही बाबत्। महोदय, विषयांकित निवेदन है कि मैं सुशीला मानिकपुरी पति-यदुराज मानिकपुरी निवासी ग्राम पिथौरा वार्ड नं. 12 थाना पिथौरा की हूं, आंगनबाड़ीकार्यकर्ता के रूप में पदस्थ हूं कि आज दिनांक को मेरे पति यदुराज मानिकपुरी एवं मेरी सास भगवती मानिकपुरी के द्वारा घर से घसिते हुए बाहर निकल हैं, और तुझे हम लोग इस घर में नहीं रखना चाहते कहकर मारपीट एवं गाली-गलौच करते हुए घर से घसिट कर बाहर निकाले हैं, और गली में मेरे साथ मेरे पति यदुराजमानिकपुरी एवं उनकी माता भगवती मानिकपुरी के द्वारा मारपीट गाली-गलौच किये हैं, तथा लकड़ी के डंड्डे से मेरे पीठ में मारे हैं, तथा हाथ मुक्का से मेरे गाल एवं सिर में वार किये है, एवं जान से मारने को मारने की धमकी दिये हैं, यदुराज मानिकपुरी एवं उनकी माता भगवती मानिकपुरी के उक्त कृत्य से मेरे बाएं हाथ की कलाई के पास चोंट आयी है, उनके द्वारा किये गये कृत्य से मैं अत्यंत भयभीत एवं डरी हुई हूं, उनके द्वारा कभी भी मेरे साथ कोई भी अप्रिय घटना को अनजाम दिया जा सकता है । तद् संबंध में महोदय के समक्ष यह रिपोर्ट दर्ज करा रही हूं। अतः महोदय से प्रार्थना है कि यदुराज मानिकपुरी एवं भगवती मानिकपुरी के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही किये जाने की कृपा करें।

पिथौरा थाना : ग्राम टेका में सार्वजनिक नल में पानी भरने की बात को लेकर गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं ईट से मार पीट पर मामला दर्ज

पिथौरा थाना : ग्राम टेका में सार्वजनिक नल में पानी भरने की बात को लेकर गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं ईट से मार पीट पर मामला दर्ज
मैं अंजुमबी पति हातिम बेग ग्राम टेका में रहती हूं किराना दुकान चलाती हूं कक्षा 12 वी तक पढी हूं कि दिनांक 18.03.2024 को सार्वजनिक नल में पानी भरने की बात को लेकर गांव के तिजन बाई एवं उसकी सास तेजो बाई द्वारा गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का एवं ईट से मारने के संबंध में एक लिखित आवेदन पेश करती हूं आवेदिका के आवेदन पर अपराध धारा 294, 323, 34 भादवि का घटित पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया आवेदन नकल जैल है- प्रति, श्रीमान थाना प्रभारी महोदय थाना पिथौरा जिला महासमुंद, विषय- गाली गलौच कर मारपीट करने के संबंध में। मैं अंजुमबी पति हातिम बेग उम्र 28 साल ग्राम टेका के रहने वाली हूं आज दिनांक 18.03.2024 के शाम 6-7 बजे के बीच मैं नल में पानी लेने गई थी तिजन बाई यादव नल में पानी भर रही थी तब मैं तिजन बाई यादव को बोली मुझे भी पानी भरने दो तब तिजन बाई बोली हम लोग सुबह से बैठे हुये है थोडी न देंगे बोली मैं बोली चाची मेरे को भी पानी भरने दो इतने में पानी भरने की बात को लेकर मुझे तिजन बाई ईट से एवं उसकी सास तिजोबाई मुझे गंदा गंदा गाली गलौच कर एवं हाथ मुक्का एवं ईट से मारपीट किया मेरे पति हातिम बेग के सपोस बाजार से आने के बाद घटना को बताई बाद में अपने पति के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई

छत्तीसगढ़ : पुलिस विभाग में एक साथ 35 अफसरों के तबादलों में संशोधन से सरकार की मंशा पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ : पुलिस विभाग में एक साथ 35 अफसरों के तबादलों में संशोधन से सरकार की मंशा पर उठे सवाल
नई सरकार ने शपथ के दो महीने बाद प्रशासन और पुलिस में बड़ी सर्जरी की। यह दावा किया गया था कि पिछली सरकार में जिनके साथ अन्याय हुआ और लूपलाइन में रहे, उन्हें फ्रंट लाइन में लाया जाएगा। लेकिन 10 दिन के भीतर ही तबादला सूची फिर बदल दी गई। नई सरकार ने शपथ के दो महीने बाद प्रशासन और पुलिस में बड़ी सर्जरी की। पिछले सरकार में मलाईदार और प्रभावशाली पदों में रहे अधिकारियों को हटा दिया गया। कुछ को बिना विभाग के बैठाया तो कुछ को नक्सल क्षेत्र में पोस्टिंग की गई। यह दावा किया गया था कि पिछली सरकार में जिनके साथ अन्याय हुआ और लूपलाइन में रहे, उन्हें फ्रंट लाइन में लाया जाएगा। जारी तबादला सूची को देखकर ऐसा ही लगा। लेकिन 10 दिन के भीतर ही सूची फिर बदल दी गई। थोक में पुलिस, प्रशासन और अन्य विभाग में किए गए तबादले में संशोधन कर दिया गया। आचार संहिता लगने से ठीक पहले एक दिन में ही 35 से अधिक पुलिस अधिकारियों के तबादले में संशोधन कर दिया गया। अधिकांश को यथावत रखने, अच्छे जगह पर पदस्थ करने के आदेश जारी होने से विभाग और सरकार की मंशा पर भी सवाल उठने लगे है। जानकारों का कहना है कि तबादला करते समय विचार नहीं किया गया या जिम्मेदार अधिकारियों से चर्चा नहीं की गई।

तबादला करने के बाद यथावत रखने का आदेश जारी क्यों करना पड़ गया। यहां तक की भ्रष्टाचार के आरोप में खाली बैठाए गए आइएएस को भी कमाऊ विभाग दे दिया गया। इसी तरह से पीएचई, पीडब्ल्यूडी, परिवहन, पंचायत से लेकर सभी विभागों में भी ऐसे ही तबादले किए गए है। छह मार्च को इसके आदेश जारी कर सभी को तत्काल नए स्थान पर ज्वाइनिंग करने कहा गया था, लेकिन नौ दिन बाद ही गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से संशोधित आदेश होने से कई सवाल उठने लगे है। बताया जाता है कि तबादला सूची जारी होने के बाद गड़बड़ी का अहसास होते ही एक आदेश जारी किया गया। इसमें स्थानांतरण आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में कैविएट दायर करने से पहले महाधिवक्ता को सूचना को देने कहा गया था। राज्य पुलिस में ऐसा पहली बार हुआ कि कैविएट दायर करने की सूचना सार्वजनिक रूप से प्रकाशित की गई। कहा जा रहा है कि जल्दीबाजी में जारी किए गए आदेश को लेकर राज्य पुलिस और गृह विभाग के अफसरों को संशय था। उन्हें आशंका थी कि स्थानांतरण आदेश को चुनौती देने अधिकारी हाईकोर्ट जा सकते है। वहीं जिन अफसरों के तबादले को लेकर संशय था उन सभी का संशोधित आदेश 15 मार्च को जारी किया गया। थोक के भाव में किए गए तबादला आदेश जारी करने के बाद दोबारा संशोधित आदेश जारी होना सवालों के घेरे में है। संशोधित तबादला आदेश में 15 निरीक्षक, 12 उपपुलिस अधीक्षक और आठ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल है। छह मार्च को जारी किए गए तबादला आदेश के बाद अधिकांश लोगों ने ज्वाइन ही नहीं किया था। जारी आदेश में विसंगति को देखते हुए संशोधित आदेश जारी किए गए।

इसके चलते रायपुर सिविल लाइन सीएसपी, डीएसबी, खैरागढ़,गंडई एसडीओपी, परिवहन विभाग और एटीएस चीफ समेत कई पद खाली हैं। आदेश जारी होने के बाद से अधिकांश अधिकारी इसे संशोधित कराने में लगे थे। कुछ निरीक्षक, डीएसपी शुरू से यह दावा कर रहे थे कि उनका आदेश निरस्त हो जाएगा और पुरानी जगह पर ही रहेंगे। जारी आदेश में हुआ भी यहीं। ट्रांसफर उद्योग चलाने का भाजपा ने लगाया था आरोप, अब खुद ही घेरे में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विपक्ष में रहे भाजपा के नेता ट्रांसफर उद्योग चलाने का आरोप लगाते थे।अब खुद ही तबादला आदेश में संशोधन को लेकर भाजपा सरकार सवालों के घेरे में है।

महासमुंद -: युवक की गला काटकर हत्या झाड़ियों मे नग्न हालत में मिली लाश, बच्चों ने देखा पुलिस जांच में जुटी है!

महासमुंद -: युवक की गला काटकर हत्या झाड़ियों मे नग्न हालत में मिली लाश, बच्चों ने देखा पुलिस जांच में जुटी है!

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नांदगांव में एक 24 वर्षीय युवक की नग्न अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक का गला आधा कटा हुआ है। पुलिस ने संदेह जताया है कि अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। मामले की जांच में सिटी कोतवाली पुलिस जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह की है। आज सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नंदगांव में पूनम पटेल उर्फ गोलू पिता सुरेश पटेल 24 साल की लाश बेशरम की झाड़ियों में मिली है। गांव के बच्चों ने लाश देखी और मामले की जानकारी गांव के कोटवार को दी । कोटवार ने मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु डीएसओ मोनिका श्याम, एसडीओपी त्रिपाठी, एस आई मिश्रा पूरी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे।

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार जहां पर लाश मिली है वहां से कुछ दूरी पर एक सूखा कुआं है जहां पर खून के धब्बें पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ने गला को धारदार हथियार से काटा है, साथ है युवक नग्न हालत में एक अंडकोष भी आधा कटा हुआ है। लाश के 200 मीटर दूरी पर युवक का चप्पल भी पुलिस ने जब्त की है। परिजनों के अनुसार युवक राईस मिल में काम करता था। सोमवार की रात वह घुमने निकला था जो वापस नहीं आया। पुलिस हर एंगल में जांच कर रही है।

महासमुंद थाना : प्रितेश कलेक्शन के सामने से एक्टीवा स्कूटी की चोरी पर मामला दर्ज

महासमुंद थाना : प्रितेश कलेक्शन के सामने से एक्टीवा स्कूटी की चोरी पर मामला दर्ज  मैं ज्ञानचंद चोपडा स्टेशन रोड महासमुन्द का निवासी हूं, स्टेशन रोड में मेरा कपडा का दुकान प्रितेश कलेक्शन के नाम से स्थित है। कि दिनांक 16.03.2024 के सुबह करीब 09.45 बजे घर से अपने एक्टीवा क्र0 CG 06 GF 9493 से दुकान गया दुकान के सामने मे एक्टीवा को खडी कर दुकान अंदर चला गया। कुछ समय करीबन 11.00 बजे बाहर आकर देखा तो मेरी एक्टीवा जहा खडी किया था वहा पर नही था आस पास पता तलाश किया कोई पता नही चला मेरी पुरानी इस्तेमाली एक्टीवा क्र0 CG 06 GF 9493 इंजन क्र0 JF50E83217766 चेचिस नं0 ME4JF505HG8219060 कीमती करीबन 20000 रूपये का था। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है जिसका पता तलाश कर रहा था पता नही चलने पर  दिनांक 18.03.24 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कर रहा हूं। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखी गई है, कार्यवाही किया जाये। मामले को धारा 379-IPC पर दर्ज किया गया।