सिंघोड़ा : ग्राम परसकोल में घेंसपाली का एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब बिक्री हेतु परिवहन करते पकड़ाया।

सिंघोड़ा : ग्राम परसकोल में घेंसपाली का एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब बिक्री हेतु परिवहन करते पकड़ाया। थाना सिंघोडा मे उनि के अनुसार दिनांक 19/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 953, 546 के साथ शासकीय अधिग्रहित पुलिस वाहन क्रमांक CG 04 PL 2687 मे पेट्रोलिंग पर देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि जो एक व्यक्ति जो हल्का हरा रंग का फुल टी शर्ट एवं कत्था कलर का लोवर मो.सा. काला रंग का बजाज क्रमांक CG 04 CZ 1936 में अवैध रूप से हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब बिक्री हेतु परिवहन करते घेंसपाली से सिघोडा की ओर आ रहा है कि सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 953, 546 के साथ अधिग्रहित शासकीय वाहन क्रमांक CG 04 PL 2687 मे मय विवेचना कीट के सूचना तस्दीक एवं अवैध शराब रेड कार्यवाही हेतु ग्राम परसकोल की ओर रवाना हुआ, रास्ते मे सिंघोडा चौक मे जितेंद्र मेहेर एवं रसुल महोम्मद मिले जिन्हें मुखबीर सूचना से अवगत कराकर अवैध शराब रेड कार्यवाही मे उपस्थित रहने एवं सहयोग करने हेतु धारा 160 जा. फौ. का नोटिस दिया उनके द्वारा साथ मे जाने हेतु सहमत होने बाद गवाहो को साथ मे लेकर मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम परसकोल पर गये जहां घेराबंदी किया गया कुछ समय बाद मुखबीर के बताये हुलिया का व्यक्ति मो.सा. के साथ आया जिसे रोककर पकडा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय कुमार सारथी पिता निरंजन सारथी उम्र 31 साल साकिन घेंसपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.) का निवासी होना बताया

एवं वाहन के हेंडल में रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जबाब देने लगा, शराब रखने के संदेह होने पर उपस्थित पुलिस पार्टी, शासकीय अधिग्रहित वाहन, एवं गवाहो का उक्त व्यक्ति से तलाशी लिवाया गया जो किसी प्रकार का कोई आपत्ति जनक सामग्री नही होना बताया, बाद उक्त व्यक्ति से सहमति लेकर उसके कब्जे मे रखे हुए एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर रखे सफेद रंग के 15 लीटर क्ष्मता वाली जरीकेन के अंदर लगभग 13 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब भरी हुई मिला जिससे उक्त शराब को गवाहो के समक्ष बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया तथा शराब रखने व परिवहन करने एवं बिक्री करने के संबंध मे उक्त व्यक्ति को धारा 91 जा. फौ. का नोटिस देकर वैध कागजात/दस्तावेज पेश करने कहा गया जो कोई वैध कागजात/दस्तावेज नही होना बताया जिससे आरोपी के कब्जे से 1. एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैला के अंदर सफेद रंग के प्लास्टिक जरिकेन 15 लीटर क्षमता वाली मे भरी हुई लगभग 13 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 2600 रूपये। 2. एक काला कलर का मो.सा. बजाज XCD क्रमांक CG 04 CZ 1936 कीमती 20000 रूपये कुल जुमला कीमती 22600 रूपये मिलने से उक्त वाहन एवं शराब को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया तथा मौके पर जप्तशुदा शराब को सीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी अजय कुमार सारथी पिता निरंजन सारथी उम्र 31 साल साकिन घेंसपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.) को आरोप बताकर आज दिनांक 19/03/2024 के 17:00 बजे को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनो को दिया गया तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर समक्ष गवाहो के नजरी नक्शा तैयार किया गया। मौके पर देहाती नालसी क्रमांक 0/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया। रेड कार्यवाही में हमराह स्टाफ का सहयोग लिया गया।

रायपुर : डाक्टर के अपाइंटमेंट के नाम पर 1.70 लाख की ठगी, पांच रुपये के पेमेंट के लिए दिया था लिंक

रायपुर : डाक्टर के अपाइंटमेंट के नाम पर 1.70 लाख की ठगी, पांच रुपये के पेमेंट के लिए दिया था लिंक  राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ एक लाख 70 हजार रुपये की आनलाइन ठगी की वारदात हुई। डाक्टर के अपाइंटमेंट के पांच रुपए के आनलाइन पेमेंट के नाम पर खातों से राशि काट ली। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ एक लाख 70 हजार रुपये की आनलाइन ठगी की वारदात हुई। डाक्टर के अपाइंटमेंट के पांच रुपए के आनलाइन पेमेंट के नाम पर खातों से राशि काट ली। फ्राड का पता लगने पर पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार गंगाधर साहू निवासी मोवा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अंकुर गुप्ता का नाम, पता डालकर गूगल पर सर्च किया। इस दौरान उसे मिले नंबर पर 19 फरवरी को डाक्टर के आनलाइन अपाइंटमेंट के लिए संपर्क किया। अपाइंटमेंट कंफर्म करने के लिए पांच रुपये आनलाइन ट्रांसफर करने के लिए एक लिंक भेजा। जिस पर पांच रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बाद बैंक आफ इंडिया से 99, 000 रुपये कटने का मैसेज आया। इसके बाद एक हजार रुपये काटे गए। वहीं तीसरी बार में 70 हजार रुपये खाते से कट गए। पुलिस ने नंबर के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG -: शराब दूकान के छोटी-छोटी जगहों की आहाता नीलामी कितनी की हो सकती है?

CG -: शराब दूकान के छोटी-छोटी जगहों की आहाता नीलामी कितनी की हो सकती है?

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार अहाते की नीलामी कर खजाने भरने की प्लानिंग में है। छत्तीसगढ़ में शराब के सरकारी कारोबार से हर साल आबकारी विभाग को हजारों करोड़ की कमाई होती है। राज्य में हर साल मदिरा पीने वालों की बढ़ती संख्या से भी कमाई बढ़ रही है। सरकार को केवल शराब बिक्री से ही नहीं, बल्कि शराब पिलाने के लिए चलाए जाने वाले चखना सेंटर या अहातों से भी बड़ी कमाई मिलने जा रही है। राज्य सरकार ने अब देशी और अंग्रेजी शराब दुकानों के आसपास चलने वाले अहातों से भी कमाई का रास्ता निकाला है। अब जल्द ही शराब दुकानों से लगे अहातों की नीलामी की जाएगी। ये प्रोसेस ऑनलाइन रहेगा। खास बात ये है कि छोटी-छोटी जगहों की दुकानों के लिए 3 लाख से 41 लाख रुपए तक नीलामी दर रखी गई है। अनुमान है कि अहाता नीलामी से सरकार को सौ करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व मिलेगा।

मिडिया अखबार में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार प्रदेश के सभी 33 जिलों की सभी शराब दुकानों के अहातों की नीलामी करने वाली है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि अहातों के लिए तय आरक्षित मूल्य कितना होगा। इसके लिए वर्ष 2023-24 में अनुमानित ड्यूटी राशि के आधार पर निर्धारण होगा। इस आधार पर हर अहाते की बोली लाखों रुपए में लगेगी। सरकार ने हर अहाते के लिए निर्धारित मूल्य तय किया है। इस हिसाब से रायपुर जिले के नवापारा की देशी शराब दुकान के लिए 40 लाख 9 हजार रुपए आरक्षित मूल्य रखा गया है। खरोरा की देशी शराब दुकान के अहाते के लिए यह बोली 37 लाख 19 हजार से शुरू होगी। नेवरा की कंपोजिट दुकान का अहाता 35 लाख 70 हजार का होगा।

रायपुर में भाठागांव की विदेशी मदिरा दुकान के अहाते के लिए बोली 34 लाख 25 हजार से शुरू होगी। विदेशी शराब दुकान सड्डू के अहाते के लिए 21 लाख 35 हजार आरक्षित मूल्य है। कुरुद की देशी मदिरा कंपोजिट दुकान का अहाता 41 लाख 77 हजार रुपए से अधिक की बोली पर उठेगा। दुर्ग जिले में पाटन की देशी शराब दुकान का अहाता 36 लाख 22 हजार का होगा। इसी तरह प्रदेशभर की सभी देशी- विदेशी शराब दुकानों के सैकड़ों अहातों के लिए लाखों रुपए की बोली नीलामी के लिए तय हुई है।

बसना सरायपाली -: मिडिल स्कूल मे पढ़ने वाले 14,15 साल के बच्चों को किन चीजों का लत ग्रामीण क्षेत्र के पालको का स्कूल प्रसासन और दुकानों को लेकर क्या है राय?

बसना -: मिडिल स्कूल मे पढ़ने वाले 14,15 साल के बच्चों को किन चीजों का लत ग्रामीण क्षेत्र के पालको का स्कूल प्रसासन और दुकानों को लेकर क्या है राय?

स्कूलो मे पढ़ने वाले 12 से 15 साल के बच्चों को बीड़ी सिगरेट पीते आसानी से देखा जा सकता है और वह समय स्कूल का समय होता है ज़ब बच्चे घर से स्कूल के लिए निकलते है और उनको आसानी से किसी भी दुकान मे बीड़ी और सिगरेट मिल जाता है फिर स्कूल जाने से पहले कही पर खेत या कही मार्ग मे ही छिपने की जगहों पर बच्चे सिगरेट और बीड़ी पीते दिखाई देंगे ऐसा कुछ पालको का कहना है की कई स्कूलो मे के कुछ ही दूरियों पर दुकाने और ठेले है जिसमे आसानी से सिगरेट बीड़ी मिल जाते है ऐसा नही है की सरकार इन बच्चों को नशीली

सामानो से दूर रखने के लिए कुछ नही करती है हर साल यार 6 माह मे कोप्टा अधिनियम के तहत स्कूलो के आस पास दुकानों मे धूम्रपान संबंधित सामान बेचना वर्जित है लेकिन बहुत कम दुकान वाले ही इन नियमों का पालन करते नजर आ जाएंगे ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलो के आस पास बने दुकान और ठेलो मे इन नियमों का पालन ना के सामान ही होता है वही कई दुकान वाले इन स्कूली बच्चों को भी बीड़ी सिगरेट बेचने मे जरा भी सोच

विचार नही करते है जैसे की शराब दुकान मे स्कूली बच्चों और नाबालिक बच्चों को शराब नही मिलता है उसी प्रकार दुकानों मे भी बीड़ी सिगरेट और गुटखा को लेकर नाबालिक और स्कूली बच्चों को बेचना कड़ाई से प्रतिबंधित करने की आवश्यकता है ग्रामीण क्षेत्र के पालको का कहना है की स्कूल टाइम मे भी अधिकतर बच्चे खाना खाने के समय भी और झाड़ खेतो मे बाहार मे घूमते नजर आते इसका कारण शिक्षको माना जाता स्कूली नियम का कड़ाई से पालन करवाने आज ग्रामीण क्षेत्र के कई स्कूल विफल है 12 से 14 साल के स्कूली बच्चे आज बीड़ी सिगरेट पी रहे है समझ सकते है इनका भविष्य कैसा हो सकता है!

बेमौसम बारिश से फसलों का नुकसान…मुख्यमंत्री साय ने कहा- ‘किसान भाइयों को मायूस होने की जरूरत नहीं , नुकसान का आकलन किया जा रहा’

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेमौसम बरसात ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर कहा कि, बेमौसम बारिश और ओले गिरने से फसलों को हानि हुई है। इससे किसान भाइयों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और हमारी सरकार किसानों के हितों के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी सरकार से मुआवजे की मांग की है। उन्होंने अपने X अकॉउंट पर ट्वीट कर लिखा कि, राजनांदगांव व कवर्धा ज़िलों सहित पूरे छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुक़सान पहुंचा है। राज्य सरकार से अनुरोध है कि किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। यथाशीघ्र नुक़सान का आंकलन करके बीमा की राशि भी दिलवाई जाए।

बसना -: जगदीशपुर अनाथ आश्रम मे कलेक्टर के निर्देशन मे हुवा जांच सालो से चल रहा आश्रम-छात्रावास, राशि और जमीन ले रहे दान,जांच में आश्रम-छात्रावास से संबंधित क्या कागजात पाया गया, क्या कहते है जाँच अधिकारी?

बसना -: अनाथ आश्रम मे कलेक्टर के निर्देशन मे हुवा जांच सालो से चल रहा आश्रम-छात्रावास, राशि और जमीन ले रहे दान,जांच में आश्रम-छात्रावास से संबंधित क्या कागजात पाया गया, क्या कहते है जाँच अधिकारी?

बसना / महासमुंद

बसना के विद्यानसभा जगदीशपुर-नरसिंगपुर में पिछले 7 साल से एक ऐसा अनाथ आश्रम कहे या छात्रावास चल रहा है जिसका कोई रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। पहले यह अनाथ आश्रम के नाम से था। उसका भी कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। बाद में जब संचालक जगदीश कन्हेर को पता चला की अनाथ आश्रम चलाने की अनुमति नहीं है तो अनाथ आश्रम का नाम छात्रावास कर दिया । अब संस्था के नाम से लोगों से लगातार सहयोग लिया जा रहा है। जमीन तक दान में ली जा रही है। आए दिन यहां कोई न कोई जन प्रतिनिधि या सामाजिक संगठन के लोग आते हैं, बच्चों और संस्था को भेंट देकर जाते हैं, जिसका कोई हिसाब-किताब नहीं है। इसी सप्ताह अनाथ आश्रम संबंधित महाजनपद न्यूज़ मे खबर प्रकाशन के बाद महासमुंद कलेक्टर ने जब इस पर संस्था पर जांच करने के निर्देश दिए जांच हुई तो बाल सरंक्षण अधिकारी के अनुसार यहां न तो आश्रम और न ही छात्रावास से संबंधित कोई कागजात पाए गए। कथित छात्रावास में 22 के करीब छात्र-छात्राएं हैं। लेकिन करीब 3 साल पहले यहां 50 से ज्यादा विद्यार्थी थे, बाकी बच्चे कहां गए इस सवाल का जवाब संस्था संचालक के पास नहीं है। न ही जांच के दौरान उनका कोई रिकॉर्ड मिला।

संस्था के संचालक के बेटे मंजीत कन्हेर का निजी स्कूल है, जहां इस छात्रावास का एक भी बच्चा नहीं पढ़ता। जबकि दावा यह है कि अनाथ बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए उसने और उसकी पत्नी ने अपनी जिंदगी खपा दी। यहां तक की अपनी जमीन तक गिरवी रख दी। लेकिन हकीकत कुछ और ही है।

हर महीने रकम और दान सामग्री

जगदीशपुर अनाथ आश्रम मे हर महीने लगभग 4 से 5 लोग और महीने में कोई ना कोई संगठन किसी पर्व या अपने जन्म दिन पर अनाथ आश्रम पहुंचकर राशन और अन्य सामान और पैसे देकर अनाथ आश्रम के बच्चों के नाम से सहयोग करते हैं। इस तरह महीने में हजारों मे लगभग राशि दान या सामग्री के रूप में मिल जाती है और लोगो के सहयोग से ही आश्रम चलता है इसे संचालक भी स्वीकार करता है।

ये है हकीकत: जमीनों का नामांतरण हुआ, संचालक के पत्नी विलासनी के नाम नरसिंगपुर में 13 अक्टूबर 2023 में 0.0400 हेक्टेयर जमीन का नामांतरण हुआ। इसके पहले इसके पहले 7 फरवरी 2018 में जगदीशपुर त में जमीन के दो भूखंडों 0.8200 हेक्टेयर और 0.5000 हेक्टेयर का नामांतरण हुआ। 10 साल से अनाथ आश्रम चला रहे लोगों के नाम ये जमीनें कैसे नामांतरित कैसे हो गई, दान में मिली या खरीदी गई, यह जांच का विषय है।

दान में मिली थी एक एकड़ जमीन
तीन साल पहले नरसिंगपुर में लक्ष्मण साहू नामक किसान ने छात्रावास के िलए अपनी एक एकड़ जमीन दान कर दी थी। इसी में छात्रावास बनाकर चलाया जा रहा है। वहीं नरसिंहपुर में ही एक और भवन लोगों ने सहयोग करते हुए दिया है, इसमें छात्राओं को रखा गया है।

छात्रावास में कोई सुरक्षा भी नहीं
छात्रावास में सुरक्षा का भी कोई इंतजाम नहीं है। जबकि नियम के अनुसार सुरक्षा गार्ड होना चाहिए। छात्राओं के लिए कोई महिला सुरक्षा कर्मी भी नहीं है। चौकीदार भी नहीं है। बड़े विद्यार्थी ही चौकीदारी का काम करते हैं।

अधिकारिक पोर्टल में भी संस्था का नाम नहीं जिले के अधिकारिक पोर्टल में 12 ऐसी संस्थाओं का नाम है जो समाज में भलाई का काम करते हैं, लेकिन उनमें इस जगदीशपुर-नरसिंहपुर आश्रम या छात्रावास का नाम नहीं है। इससे भी संस्था के रजिस्ट्रेशन को लेकर सवाल खड़ा हो गया है।

सीधी बात
जगदीश कन्हेर आश्रम-छात्रावास संचालक

जमीनें आश्रम की नहीं हैं, हम लोग खरीदे हैं: संचालक

 

1. आपके अनाथ आश्रम-छात्रावास का रजिस्ट्रेशन है ?

अनाथ आश्रम चलाने का अनुमति नहीं है पूर्व में महासमुंद जिले में उमेश अग्रवाल कलेक्टर आए थे तो उन्होंने मौखिक रूप से अनाथ आश्रम के जगह छात्रावास के नाम से संचालन करने कहा था तब से छात्रावास के नाम से संचालन किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन नहीं है।

2. तो अनाथ बच्चों के नाम से दान और सहयोग क्यों लिया जा रहा है?

– लोग यहां जन्म दिन मनाने आते हैं और सहयोग करते हैं। विशेष अ‌वसरों पर भी आकर सहयोग करते हैं।

3. तो क्या अब छात्रावास में अनाथ बच्चे नहीं रहते?

– अब यहां कोई भी बच्चा अनाथ नहीं है। छात्रावास में 22 बच्चे हैं। सभी के माता-पिता हैं।

4. अनाथ आश्रम संचालन के बाद आपने काफ़ी जमीनें खरीदीं हैं, दान में भी जमीन मिली है, बेटे का स्कूल है। जबकि आपने पहले कहा था कि आश्रम संचालन के लिए अपनी जमीन तक िगरवी रखनी पड़ी थी?

– जमीनें अनाथ आश्रम की नहीं है। हम लोग खरीदे हैं।

कागजात नहीं मिले, आगे कार्रवाई होगी: बाल संरक्षण अधिकारी इस मामले में जिला बाल संरक्षण अधिकारी क्षेमराज चौधरी ने कहा की कुछ दिन पहले कलेक्टर प्रभात मालिक ने निर्देशन में आश्रम-छात्रावास की जांच हुई थी। संचालक के पास अनाथ आश्रम और छात्रावास से संबंधित कोई भी कागज़ात नहीं मिले। रिपोर्ट तैयार कर कलेक्टर और उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है। आगे कलेक्टर के आदेश के अनुसार कार्रवाई होगी।

रायपुर : छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाएं अब 14 मई से

रायपुर : छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाएं अब 14 मई से छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा 2024 तथा उर्दू अदीब, उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा 2024 अब 14 मई 2024 से प्रारंभ होगी। लोकसभा निर्वाचन की घोषणा के बाद पूर्व में जारी समय-सारिणी में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के प्रभारी सचिव श्री पी. पी. द्विवेदी ने बताया है कि प्रदेश में तीन चरणों में मतदान की घोषणा की गई है। मतदान की तिथियों को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा समय-सारिणी में संशोधन किया गया है। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाएं 14 मई से प्रारंभ होकर 27 मई तक जारी रहेगी। परीक्षा का समय प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक निर्धारित है। राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।
हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा के अंतर्गत 14 मई को विशिष्ट उर्दू, 16 मई को विज्ञान, 18 मई को सामाजिक विज्ञान, 20 मई को गणित, 22 मई को सामान्य अंग्रेजी/सामान्य संस्कृत, 24 मई को सामान्य हिन्दी के प्रश्न-पत्र होंगे।

हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा के तहत 14 मई को सामान्य हिन्दी/सामान्य अंग्रेजी, 16 मई को भूगोल, रसायन, लेखा शास्त्र, 18 मई को अर्थ शास्त्र, गणित, जीव विज्ञान, 20 मई को राजनीति शास्त्र, 22 मई को विशिष्ट उर्दू, 24 मई को समाज शास्त्र, 27 मई को इतिहास, भौतिकी, व्यवसाय अध्ययन के पर्चे होंगे।
उर्दू अदीब प्रमाण-पत्र परीक्षा के तहत 14 मई को नस्र एवं तारीख़ उर्दू, 16 मई को सामान्य अंग्रेजी, 18 को जनरल साइंस, समाजी उलूम व हिन्दी, 20 मई को नज़्म, इन्शा व क़वायद उर्दू तथा उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा के अंतर्गत 14 मई को तारीख़ अदब उर्दू व समाजी उलूम, 16 मई को नस्र उर्दू व क़वायद उर्दू, 18 मई को नज़्म उर्दू व तर्जुमा निगारी, 20 मई को सामान्य अंग्रेजी तथा 22 मई को जनरल साइंस, इंशा व हिन्दी के प्रश्न-पत्र होंगे।

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. 20 मार्च तक छत्तीसगढ़ में बारिश की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने 19 मार्च को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना जताई है. इससे एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ गई है. बारिश और ओलावृष्टि के कारण कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. जिसके बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने तत्काल किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

आज 19 मार्च को सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में जोरदार बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

वहीं 20 मार्च को जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर में भी बारिश संभावित हैं. बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. इधर बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है. उनके खेतों में पानी भर गया है. जन जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. बारिश की वजह से आमजनों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।

पटेवा : ग्राम बरभाठा में हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया

पटेवा : ग्राम बरभाठा में हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया
थाना पटेवा में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 19/03/2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 390, 928, महिला आरक्षक 288 के साथ स्वयं के अलग अलग मोटर सायकल से मय विवेचना कीट के रवाना हुआ था कि मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के घटना स्थल छिलपावन-बरभाठा रोड किनारे ग्राम बरभाठा में घेराबंदी कर आरोपी दशरथ घृतलहरे पिता पीलूराम घृतलहरे उम्र 56 वर्ष, साकिन बरभाठा थाना पटेवा जिला महासमुन्द (छ.ग.) के कब्जे से एक पीला रंग के पांच लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकेन में करीबन 03 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 900 रूपये जप्ती कार्यवाही कर आरोपी के विरूद्ध मौके पर बिना नम्बरी देहाती नालसी अपराध क्रमांक 0/2024 धारा 34(1) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया ।

सांकरा थाना : ग्राम बिजेमाल में पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच और ईंट से मारपीट करने पर मामला दर्ज

सांकरा थाना : ग्राम बिजेमाल में पुरानी रंजिश को लेकर गाली गलौच और ईंट से मारपीट करने पर मामला दर्ज
मैं अश्विन पाईक ग्राम बिजेमाल निवासी हूं । कक्षा 12 वी तक पढाई किया हूं । खेती किसानी व मजदुरी का काम करता हूं । दिनांक 17.03.2024 के शाम करीबन 07.00 बजे मै खाना खाकर घर में अपने मां और बुआ से बात कर रहा था उसी समय गांव का मनीराम पाईक घर के पास आकर पुरानी रंजिश को लेकर मेरे को मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर अपने हाथ में रखे इंट से मेरे सिर मे मार दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया ईंट से मारपीट करने से मेरे सिर में चोट आकर खुन बहने लगा । घटना को भंवर सिंह पाईक व जसवीर सिंह एवं समीर कुमार देखे व सुने है । रात होने एवं ईलाज कराने के बाद आज दिनांक 18.03.2024 को थाना रिपोर्ट करने आया हूं । रिपोर्ट करता हूं । रिपोर्ट पढकर देखा मेरा बताये अनुसार लिखा गया है । कार्यवाही चाहता हूं । बताये अनुसार धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पर मामला दर्ज किया गया