आज का सिंह राशिफल 11 मार्च 2024

मेष

अत्यंत सावधानीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करने की गणेशजी की सलाह है। सर्दी, कफ और बुखार के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। स्वजनों से वियोग होगा। धर्म करने में धन लूटने जैसी परिस्थिति निर्मित होगी। इसलिए संभलकर रहें। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। आज गलत जगह पूँजी निवेश न हो इसका ध्यान रखें।

 

इसलिए संभलकर रहें। मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च होगा। आज गलत जगह पूँजी निवेश न हो इसका ध्यान रखें।

वृषभ

गणेशजी की पूरी कृपा आज आप पर रहेगी। परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। कुटुंब और मित्रों के साथ आनंद के पल बिताएँगे। आपकी आय और व्यापार- धंधे में वृद्धि होगी। रमणीय स्थान में पर्यटन का आयोजन होगा। स्त्री वर्ग तरफ से लाभ और आयोजन होगा। स्त्री वर्ग तरफ से लाभ और आदर मिलेगा। व्यापार के क्षेत्र में संपर्क और पहचानों से लाभ होगा। पुत्र और पत्नी से आनंददायक समाचार मिलेगा। उत्तम दांपत्य सुख की अनुभूति होगी।

मिथुन

गणेशजी के आशीर्वाद से शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी- व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारियों द्वारा काम की कदर होगी। जिससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे। पदोन्नति का योग है। समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा।

कर्क

शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि के अवसर आपकी प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्य, देवदर्शन और यात्राधाम की मुलाकात से आनंद होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत कर सकेगें विदेश जाने के इच्छुक लोगों की संभावना के साथ नौकरी पेशावालों को भी लाभ होने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं।

सिंह

गणेशजी के बताए अनुसार आज का दिन थोड़ी सी परिकूलताओंवाला होगा। स्वास्थ्य के सम्बंध में आपको विशेष ध्यान रखने पड़ेंगे। बाहर खाने- पीने से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च होगा। नकारात्मक विचार मन पर हावी होंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ सावधानीपूर्वक रहें। इष्टदेव का नाम स्मरण और आध्यात्मिक विचार, अध्ययन चिंता कम करके सही मार्ग दिखाएँगे।

कन्या

गणेशजी की कृपा से आपका आज का दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान- प्रतिष्ठा मेंवृद्धि होगी। भागीदारों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी।

तुला

घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखदायक घटनाएँ घटेंगी। कार्य में यश और सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आवश्यक काम के पीछे ही खर्छ होगा नौकरी में सिद्धि औऱ सफलता मिलेगी। ननिहाल पक्ष की तरफ से समाचार आएघा। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। सहकर्मियों और अधीनस्थ नौकरवर्ग का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक

स्वास्थ्य के सम्बंध में थोड़ी शिकायत रहेगी। संतानों की समस्या आपको चिंतीत करेगी। मानहानि होने की संभावना है। शेयर सट्टा में न पड़ने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। संभव हो तो यात्रा या प्रवास से बचें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक पूरे कर सकेंगे।

धन

तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। माता के साथ मनमुटाव होगा। अथवा उनकी तबीयत के सम्बंध में चिंता रहेगी। सार्वजनिक रूप में स्वमानभंग न हो उसका ध्यान रखें। अनिद्रा और समय पर भोजन न मिलने से स्वभाव में चिडचिड़ापन आएगा। महत्त्वपूर्ण दस्तावेज न बनाने की गणेशजी सलाह देते हैं।

मकर

दैनिक कार्यों में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर राहत महसूस करेंगे। गृहस्थजीवन की समस्याएँ हल होती हुई प्रतीत होंगी। संपत्ति सम्बंधी कामकाजों का हल मिलेगा। व्यापार- धंधे में आर्थिक लाभ होगा। भाई- बहनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात होगी। प्रतिस्पर्धियों के समक्ष सफलता मिलेगी। नए कार्य के लिए अनुकूल दिन है।

कुंभ

वाणी पर संयम रखेंगे तो आज बहुत सी समस्याओं में से बच जाएँगे, ऐसा गणेशजी का कहना है। वाद-विवाद में गहरे न उतरें। अनावश्यक खर्छ पर अंकुश रखें। कार्य में कम सफलता मिलेगी। संतोष की भावना का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में बाधा आएगी। आर्थिक हानि की संभावना है।

मीन

आज का दिन आनंद और उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। घर में किसी मांगलिक प्रसंग का आयोजन होगा। नए कार्य का आरंभ करने के लिए शुभ दिन है। सगे- सम्बंधियों और मित्रों के साथ मिलन- मुलाकात होगी। उनके साथ बाहर भोजन करने या घूमने जाने का अवसर आएगा। प्रवास या यात्रा की संभावना है। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।

 

Weather of CG: छत्तीसगढ़ के अधिकतर क्षेत्रों में आसमान रहेगा साफ, आने वाले 5 दिनों तक बढ़ेगा तापमान

राजधानी सहित प्रदेशभर में अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक क्रमिक वृद्धि होने के संकेत हैं।

मौसम विज्ञानी एपी चंद्रा के अनुसार एक द्रोणिका पूर्वी विदर्भ से आंतरिक ओडिशा तक समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर बनी हुई है। वहीं, राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहने के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

इसी बीच रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिला। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में, जबकि न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा
मौसम विभाग के आंकड़ाें के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान औसत से ज्यादा है। यह राजनांदगांव में सर्वाधिक पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा, जगदलपुर, बिलासपुर व अंबिकापुर में एक डिग्री, जबकि रायपुर व पेंड्रा रोड में यह सामान्य दो डिग्री अधिक चल रहा है।

न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री का अंतर
अधिकतम तापमान के अलावा न्यूनतम तापमान में भी औसत से अंतर देखने को मिल रहा है। कुछ जगहों पर यह ज्यादा, तो कुछ जगहों पर कम है। राजनांदगांव व जगदलपुर में यह तीन डिग्री अधिक और रायपुर में एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि अंबिकापुर में तीन डिग्री, पेंड्रा रोड में दो डिग्री और बिलासपुर में एक डिग्री कम है

Bastar News: नक्सली हिंसा में मारे गए बीजेपी नेताओं के परिजनों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सुरक्षा को लेकर कही ये बात

Bastar News: नक्सली हिंसा में मारे गए बीजेपी नेताओं के परिजनों से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा, सुरक्षा को लेकर कही ये बात

Bastar Naxal Attack News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा अपने एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ के बस्तर पहुंचे हुए हैं. जहां उन्होंने सबसे पहले बीजापुर जिले में हाल ही में नक्सलियों की तरफ से हत्या किए गए दो बीजेपी नेताओं के परिवार वालों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की. गृहमंत्री विजय शर्मा सबसे पहले तिरुपति कटला के घर पहुंचे और यहां उन्हें नमन करते हुए परिवार वालों से मुलाकात की.

इसके बाद गृहमंत्री बीजेपी नेता कैलाश नाग के घर भी पहुंचे और यहां उनके परिवार वालों से मुलाकात कर ठाठंस बांधा. इस दौरान विजय शर्मा ने स्थानीय मीडिया से भी बातचीत करते हुए कहा कि नक्सलियों की तरफ से बीजेपी नेताओं की हत्या करना निंदनीय है. बीते 10 दिन में दो बीजेपी नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी है. वहीं साल भर में 10 बीजेपी नेताओं की नक्सलियों ने हत्या की है. नक्सलियों के इस करतूत को लेकर जितनी भी निंदा की जाए वह कम है.

बस्तर में नक्सली क्रूरता से नहीं आ रहे बाज’

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आगे कहा, “इस तरह से निर्दोष ग्रामीण और बीजेपी नेताओं की जघन्य हत्या करना सरासर गलत है. प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से वे लगातार कहते हुए आ रहे हैं कि वह हर परिस्थिति में नक्सलियों से शांति वार्ता के लिए तैयार हैं, लेकिन नक्सली अपनी क्रूरता से बाज नहीं आ रहे हैं.” उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बीजापुर प्रवास के दौरान उन्होंने शांति वार्ता की नक्सलियों से अपील की थी, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला. अभी भी शांति वार्ता के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इस समस्या का समाधान निकालना चाहते हैं.

कांग्रेस के नेताओं को सुरक्षा देने में कोई फर्क नहीं करेगी सरकार’

इसके अलावा गृह मंत्री ने नक्सलियों के बढ़ते क्रूरता को लेकर कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए और बीजेपी नेताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस्तर संभाग में 43 बीजेपी नेताओं को Y और X श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. साथ ही कांग्रेस के नेताओं को भी सुरक्षा दी गई है. गृहमंत्री ने साफ कहा कि उनकी सरकार सुरक्षा मुहैया कराने के नाम पर बीजेपी और कांग्रेसी नेताओं में अंतर नहीं करती है.

उसे सुरक्षा प्रदान की जाएगी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा मुहैया कराने में कोई बैर नहीं किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि हम नक्सलियों से किसी भी परिस्थिति में चाहे वर्चुअल के जरिए हो या आमने-सामने से बात करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन बीजेपी नेताओं की हत्या और जवानों की हत्या का दर्द बहुत है.

छत्तीसगढ़ -: सीमेंट के खंभों से भरा ट्रक एक कार पर पलट गया. कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो

छत्तीसगढ़ -: सीमेंट के खंभों से भरा ट्रक ट्रक एक कार पर पलट गया. कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो   छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई. दरअसल, बालोद जिले के धमतरी-कांकेर नेशनल हाईवे पर सीमेंट के खंभों से भरा ट्रक एक कार पर पलट गया. इस कारण कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दब कर मौत हो गई. दुर्घटना के बाद कार की इतनी बुरी हालत हो गई थी कि उसमें सवार लोगों को बाहर निकालना मुश्किल था. पुलिस सभी मृतकों को कार से बाहर निकालने में जुटी हुई है.

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क हादसा में तीन लोगों की मौत हो गई. दरअसल, सीमेंट के खंभों से भरा ट्रक एक कार पर पलट गया. इस हादसे में कार पूरी तरह से चपटी हो गई थी. वहीं कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना जिले के पुरुर थाना क्षेत्र के धमतरी-कांकेर नेशनल हाईवे स्थित मरकाटोला घाटी की है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमतरी-कांकेर नेशनल हाईवे पर मरकाटोला घाटी के पास सीमेंट के खंभों से भरा ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित हो गया और एक हुंडई कार के ऊपर पलट गया. इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े, लेकिन कार के अंदर सवार इतनी बुरी तरफ से फंसे थे कि उन्हें बाहर निकाल पाना मुश्किल हो गया था. हादसे में मारे गए लोग दिल्ली से बस्तर घूमने आए थे

दुर्घटना की बाबत बालोद पुलिस अधीक्षक एस भगत से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिल्ली के रहने वाले थे, जो बस्तर घूमने गए थे. बस्तर से दिल्ली लौटने के दौरान यह हादसा हुआ और सभी की मौत हो गई. बहरहाल, पुलिस कार में फंसे मृतकों के शव को निकालने की कार्रवाई में जुटी हुई

बताया जाता है कि हादसे की शिकार कार छत्तीसगढ़ की है. ऐसे में मृतकों में कितने छत्तीसगढ़ के हैं और कितने दिल्ली से हैं. यह अब पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा. हाइवे से पुलिस मलबे को हटाने में जुटी हुई है. साथ ही कार की इतनी बुरी हालत हो गई है कि उसमें सवार लोगों के शव को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

 

 

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने और इसकी संभावनाओं पर चर्चा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने और इसकी संभावनाओं पर चर्चा छत्तीसगढ़ में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने मुख्यमंत्री श्री साय से की मुलाकात भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र ट्राम्बे ,मुंबई के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर राज्य में नाभकीय ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने तथा परमाणु ऊर्जा की उपयोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए इसकी संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, ट्राम्बे, मुंबई की श्रीमती अर्चना शर्मा डायरेक्टर, बीम टेक्नोलॉजी और श्रीमति ज्योति दीवान,साइंटिफिक ऑफिसर बी ए आर सी ने मुख्यमंत्री श्री साय को छत्तीसगढ़ राज्य में परमाणु ऊर्जा की कृषि, बिजली और अन्य उपयोग की संभावनाओं के बारे में बताया l वैज्ञानिकों ने बताया कि नाभकीय ऊर्जा संयंत्र को स्थापितरायपुर : छत्तीसगढ़ में नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने और इसकी संभावनाओं पर चर्चा करना, जीरो कार्बन एमिशन के लक्ष्य को पाने के लिए आज के समय की प्राथमिकता है ।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में परमाणु ऊर्जा विभाग की कोई भी इकाई नहीं है। छत्तीसगढ़ में संयंत्र लगाने पर इसका राज्य को अच्छा लाभ मिलेगा और रोजगार की संभावनाओं के नए द्वार खुलेंगे l उच्च तकनीक पर आधारित नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र के स्थापित होने से छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों का भी उत्थान होगा । मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ वनोपज सहित खनिज संसाधनों से भरपूर है। इसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए सभी आवश्यक संसाधन पर्याप्त मात्रा में मौजूद है।उन्होंने वैज्ञानिकों से चर्चा के दौरान राज्य में ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए उनके प्रस्ताव पर अपनी रुचि दिखाई और इस दिशा में सरकार की ओर से समुचित रूप से प्रयास करने का आश्वासन दिया l इस मौके पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के विभागाध्यक्ष अनुवांशिकी एवम पौध प्रजनन विभाग के डॉक्टर दीपक शर्मा भी मौजूद थे।

रायपुर : विशेष लेख : कृषक उन्नति योजना : खेती-किसानी से खुलेंगे समृद्धि के द्वार

रायपुर : विशेष लेख : कृषक उन्नति योजना : खेती-किसानी से खुलेंगे समृद्धि के द्वार
धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक जी.एस. केशरवानी, उप संचालक  छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार का असर अब दिखने लगा है। राज्य के किसानों के बैंक खातों में इस महीने की 12 तारीख को धन वर्षा होने जा रही है। कृषक उन्नति योजना में लगभग 24.72 लाख किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि पहुंचेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य के किसानों को दी गई गारंटी के अनुरूप मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कृषक उन्नति योजना में समर्थन मूल्य और राज्य सरकार द्वारा घोषित किए गए उपार्जन मूल्य की अंतर की राशि किसानों को देने का निर्णय लिया है। कृषक उन्नति योजना में राज्य के किसानों को समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में प्रति क्विंटल 917 रूपए के मान से अंतर की राशि दी जाएगी। अंतर की राशि भुगतान के बाद किसानों को धान की प्रति क्विंटल 3100 रूपए की कीमत मिलेगी। किसानों को धान के प्रति क्विंटल के मान से भुगतान की जा रही यह राशि देश में सर्वाधिक है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस साल के बजट में 10 हजार करोड़ और पिछले साल के अनुपूरक बजट में 3 हजार करोड़ इस प्रकार कुल 13 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है।

छत्तीसगढ़ की अर्थ व्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है, इसलिए राज्य के बजट में भी कृषि के साथ-साथ ग्रामीण विकास को फोकस किया गया है। यहां धान और किसान एक-दूसरे के पर्याय हैं। राज्य में लगभग 32 लाख हेक्टेयर में धान की बोनी होती है और 24 लाख से अधिक किसान समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय किया है। इस वर्ष 144.92 लाख मीट्रिक टन की समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी किसानों से की गई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर की गई धान खरीदी के एवज में 31,913 करोड़ की राशि भुगतान की गई है। छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत प्रति क्विंटल 3100 रूपए की राशि मिलने से राज्य की अर्थव्यवस्था भी गतिमान होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि के द्वार खुलेंगे। खेती-किसानी को मजबूती मिलेगी। किसान खेती के आधुनिक तौर तरीको की ओर अग्रसर होंगे। राज्य में व्यापार और वाणिज्य में तेजी आएगी। राज्य सरकार के राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी, जिसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। किसानों के साथ-साथ आम लोगों के जनजीवन में तेजी से बदलाव आएगा।

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसान हितैषी निर्णय लेते हुए समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की है। साथ ही किसानों को दो साल का बकाया बोनस राशि के रूप में 3716 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी है। इसके अलावा कृषि मजदूरों को भी राहत देने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इस योजना में भूमिहीन कृषि मजदूर को साल में 10 हजार रूपए की राशि दी जाएगी। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के 23 लाख से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का भी लाभ मिल रहा है। इस योजना में किसानों को तीन किश्तों में साल में 6 हजार रूपए की राशि केन्द्र सरकार के द्वारा सीधे किसानों के बैंक खातों में दी जा रही है। केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ में धान के विपुल उत्पादन को देखते हुए केन्द्रीय पूल में 74 लाख मीट्रिक टन चावल जमा करने का लक्ष्य दिया है।

सांकरा थाना : ग्राम झगरेनडीह में एक व्यक्ति अपने घर के सामने में आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था मौके पर सांकरा पुलिस की कार्यवाही

सांकरा थाना : ग्राम झगरेनडीह में एक व्यक्ति अपने घर के सामने में आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था मौके पर सांकरा पुलिस की कार्यवाही थाना सांकरा से प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 09.03.2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 476.487 के जुर्म जरायम पतासाजी पर रवाना हुआ था कि ग्राम भतकुंदा के पास में जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम झगरेनडीह में एक व्यक्ति अपने घर के सामने में आम लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर गवाहों के साथ घटना स्थल पर जाकर शराब रेड की कार्यवाही किये पीने वाले पुलिस को देख भाग गये शराब पिलाने वाला राजकुमार भोई पिता नोटो भोई उम्र 55 साल साकिन झगरेनडीह थाना सांकरा पकडा गया जिसके कब्जे से 06 नग खाली झिल्ली जिसमें महुआ शराब की गंध है, 05 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें महुआ शराब की गंध है, 06 नग पानी पाऊच खाली झिल्ली को पेश करने पर समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से समय सदर में गिरफ्तार कर आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। वापस थाना आकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भंवरपुर चौकी : ग्राम कलमीदादर में एक व्यक्ति जो लोगों को शराब पिने पिलाने की संसाधन उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया जिस पर हुई कार्यवाही

भंवरपुर चौकी : ग्राम कलमीदादर में एक व्यक्ति जो लोगों को शराब पिने पिलाने की संसाधन उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया जिस पर हुई कार्यवाही चौकी भंवरपुर से प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 08.03.2024 को हमराह स्टाफ आर0 409, 608 के साथ स्वयं के मोटर सायकल से टाउन पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था कि जरिए मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कलमीदादर के रोड किनारे एक व्यक्ति लोगों को शराब पिने-पिलाने का संसाधन उपलब्ध करा रहा है कि मुखबीर सूचना तस्दीक एवं आवश्यक कार्यवाही पर रवाना हुआ गवाह 01. बोरेलाल पटेल, 02. सौभाग्य ताण्डी को बिजली आफिस के पास से भंवरपुर एवं हमराह स्टाफ के साथ मुखबीर के बताये स्थान में पहुंचकर घेराबंदी किया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये एक व्यक्ति मिला जो लोगों को शराब पिने पिलाने की संसाधन उपलब्ध कराते रंगे हाथ पकडा गया

जिन्हें हिरासत में लेकर नाम पता पुछने पर अपना नाम दासरथी डडसेना पिता अगतराम डडसेना उम्र 46 साल साकिन ग्राम कलमीदादर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया लोगों को शराब नही बेचना केवल पीले-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 1. दो नग देशी प्लेन शराब की 180-180 एम एल वाली खाली शीशी, 2. दो नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें देशी प्लेन शराब की तेज आ रही है, 3. दो नग फल्ली दाना पैकेट, को आरोपी द्वारा पेश करने पर गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से समय सदर में गिरफ्तार किया गया । मामला जमानतीय होने एवं आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया मौके पर देहाती नालसी कायम किया गया बाद असल नम्बरी अपराध पंजीबद्ध किया जाता है।

छत्तीसगढ़ -: प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल कल 11 मार्च को महासमुंद के दौरे पर रहेंगे 

/प्रदेश के खाद्य मंत्री एवम जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल कल 11 मार्च को महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 1.30 बजे रायपुर से रवाना होकर महासमुंद पहुंचेंगे।यहां वे दोपहर 2.30 बजे से शाम 3.55 बजे तक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।तत्पश्चात शाम 4 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक लेंगे और विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।।बैठक के पश्चात शाम 6 बजे वे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

महासमुंद -: नेशनल लोक अदालत में आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर निपटाए गए पुराने प्रकरण

महासमुंद 10 मार्च 2024/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद, (छ0ग0) के सचिव, श्री दामोदर प्रसाद चन्द्रा द्वारा जानकारी दी गई कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश, श्रीमती अनिता डहरिया के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जिला न्यायालय तथा तालुका स्थित न्यायालयों में लोक अदालत के खंडपीठ के माध्यम से श्रमिक विवाद, बैंक रिकवरी प्रकरण, विद्युत एवं देयकांे के अवशेष बकाया की वसूली और राजीनामा योग्य अन्य मामले के बकाया की वसूली संबंधी प्री-लिटिगेशन मामले एवं राजस्व से संबंधित प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया।

इसी तारतम्य में प्रकरणों में कई एैसे सफल सुलह व समझौते के आधार पर की गई मामले है जिन्हे त्वरित सफल साकार करते हुए निराकरण किया गया। नेषनल लोक अदालत के माध्यम से पिता का पुत्र व नाती के मध्य लंबे अरसे स ेचल रहे दाण्डिक प्रकरण का भी निराकरण कराया गया। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीष सरायपाली के न्यायालय में दांडिक प्रकरण क्रमांक 02/2022 अपराध धारा 294, 323, 506, 34 भादवि क प्रकरण पिता पुत्र व नाती के मध्य आपसी घरेलु विवाद के संबंध में विवाद होकर मारपीट हो जाने के संबंध में न्यायालय में तीन वर्ष से लंबित था। जिसे प्रार्थी के द्वारा अपने पुत्र एवं नाती के साथ रहने के लिए हंसी खुषी से राजी हुए। इसी प्रकार दाण्डिक प्रकरण क्रमांक 240/2022 अपराध धारा 138

प्रक्राम्य लिखत अधिनियम का प्रकरण में पक्षकारों के मध्य आपसी लेन देन की बात को लेकर विवाद के संबंध में चेक अनादरण का प्रकरण न्यायालय में तीन वर्ष से लंबित था जिसे नेषनल लोक अदालत के माध्यम से प्रार्थी के द्वारा अभियुक्त के साथ एक ही गंाव के निवासी होने के कारण समझाईष के बाद सुलह समझौता कर लिया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के खंडपीठ में दा.प्र.क्र 26/2023 में एक पति पत्नी जिनका एक नवजात षिषु भी था, के मध्य मामूली वाद-विवाद इस हद तक आगे बढ़ गया था कि मामला न्यायालय के समक्ष आ गया। दोनों पक्षों को विविध सेवा ्रपाधिकरण से निःषुल्क विधिक सहायता योजना के तहत अधिवक्ता उपलब्ध कराया गया था। जिसे लोक अदालत में दोनों पक्षो को आपस में बिठाकर उसकी काउसलिंग कराया गया और उन्हे परिवार व दाम्पत्य जीवन के महत्व को समझाया गया। आपसी बातचीत और समझाईष के आधार पर पक्षकारों द्वारा राजीनामा कर मामला समाप्त कर लिया गया। इस प्रकार नेषनल लोक अदालत के माध्यम से एक टूटने की दर पर आ चुका परिवार फिर से खुषहाल हो उठा।