बसना : प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन द्वारा ब्रेन और स्पाइन संबंधित सभी ऑपरेशन अब अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में
उपलब्ध उपचार
• हेड इंजरी और ट्रॉमा • पीठ दर्द
• ब्रेन हैमरेज
• गर्दन दर्द
• ब्रेन ट्यूमर
• ब्रेन टी बी
• मिर्गी का दौरा
पीडियाट्रिक न्यूरो
• कमर दर्द
• स्पाइनल फ्रैक्चर
• माइग्रेन (सिर दर्द)
• मानसिक तनाव
• लकवा / स्ट्रोक
• दिमागी बुखार
09 मार्च 2024 दोप 02 से
आपका स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
डॉ. अमित मुखर्जी न्यूरोसर्जन
मस्तिष्क एवं स्पाईन सर्जन
राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा अग्रवाल नर्सिंग होम बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.) संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
बसना : प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन द्वारा ब्रेन और स्पाइन संबंधित सभी ऑपरेशन अब अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में
बसना : रायपुर के सुप्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ अब अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में
बसना : रायपुर के सुप्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ अब अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में
रायपुर के सुप्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ अब बसना मे डॉ. रमेश कोठारी MBBS, MD (Radiotherapy) उपलब्ध
09 मार्च दिन शनिवार पधानमंत्री जय आरोग्य योजना
आयुष्मान भारत PM-JAY 09 मार्च दिनांक 2024
> कैंसर की सम्पूर्ण जांच
• परामर्श
व्यापक ईलाज
● कीमोथेरेपी
लेटेस्ट सी. टी. स्कैन मशीन, डिजिटल एक्स-रे, सोनोग्राफी की सुविधा
96 स्लाइस
सी. टी. स्कैन मशीन
अब बसना में राशन कार्ड / आयुष्मान कार्ड से
कीमोथेरेपी पूर्णतः निःशुल्क
24X7 उपलब्ध चिकित्सक
डॉ. एन. के. अग्रवाल डॉ. रीता अग्रवाल वरिष्ठ सर्जन
वरिष्ठ निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक अग्रवाल डॉ. अमित अग्रवाल। डॉ. भारती अग्रवाल रूट केनाल एवं
शिशु रोग विशेषज्ञ इंप्लांट विशेषज्ञ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू अग्रवाल डेंटल एवं कॉस्मेटिक सर्जन
डॉ. जे. पी. बर्मन जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन
AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल फ्रैक्चर, हड्डी एवं
डॉ. अजय पटेल
मेडिसिन एवं
डॉ. विलास नलावडे निश्चेतना, दर्द निवारण
इंटेसिविस्ट
जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ
और क्रिटिकल केयर
अंचल का एकमात्र 100 बिस्तर अस्पताल
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ० बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
पटामर्श हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
महासमुंद -: भीमखोज मे विवाह कार्यक्रम के दौरान हुई हत्या के आरोपी गिरफ्तार विवाह मे नाच गाने के दौरान हुए विवाद मे आरोपी ने मृतक की धारदार हथियार से हत्या
महासमुंद -: भीमखोज मे विवाह कार्यक्रम के दौरान हुई हत्या के आरोपी गिरफ्तार विवाह मे नाच गाने के दौरान हुए विवाद मे आरोपी ने मृतक की धारदार हथियार से हत्या कर की घटना को दिया अंजाम घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी बागबाहरा के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम ने पकडा हत्यारे को, घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार किया गया जप्त घटना का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.03.2024 को प्रार्थी डिगन कुमार खड़िया पिता पवन खड़िया निवासी भीमखोज थाना खल्लारी CHC बागबाहरा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराने कि सूचना पर कि मृतक रोहित खड़िया निवासी कोना थाना
महासमुंद जिला महासमुंद, परिवार के साथ भीमखोज में साथ शादी कार्यक्रम में आये, रात्रि में सभी नाच रहे थे इसी समय नाचने की बात को लेकर मृतक रोहित खड़िया के बीच लड़ाई झगड़े का विवाद हुआ थोड़ी देर बाद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक रोहित खड़िया को किसी ने धारदार हथियार से वार कर दिया गया है जिससे मृतक लहूलुहान होकर जमीन गिर गया तब जिसे 112 के माध्यम से तत्काल CHC बागबाहरा में भर्ती कराया गया जिसे डॉक्टर द्वारा चेक करने पर रोहित खड़िया को मृत घोषित किया गया, प्रार्थी की रिपोर्ट से अपराध घटित होना पाया गया प्रार्थी के संदेह पर रोहित खड़िया को एस कुमार उर्फ बैगा ध्रुव शादी कार्यक्रम में नाचने गाने को लेकर वाद विवाद हुआ था , जिसे एस कुमार उर्फ बैगा ध्रुव पिता मानी राम ध्रुव उम्र उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम आवराडाबरी थाना खल्लारी को पकड़ा गया जिसे कड़ाई से पूछा गया जिसे ने अपना जुर्म कबूल किया व घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को उसे अपने घर से बरामद करवाया उक्त घटना पर थाना खल्लारी में हत्या का अपराध 0/24 धारा 302 IPC पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी को हिरासत में लिया गया, जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक पर भेजा गया l
नाम आरोपी01. एस कुमार उर्फ बैगा ध्रुव पिता मानी राम ध्रुव उम्र उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम आवराडाबरी थाना खल्लारीस मस्त कार्यवाही SDOP बाग़बाहरा श्री युलंडन यार्क थाना प्रभारी खल्लारी निरीक्षक इंद्र भूषण , उनि संतोष सिह, asi प्रवीण चौहान, सउनि जनक राम पटेल, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र कुमार जगत ,भीखम साहू, रघुमानि भगत,आरक्षक महेन्द्र यादव, एकलव्य बैस, मेहत्तर साहू,भोज दीवान, गेनधर साहू, सुखनंदन निषाद, एवं थाना स्टाफ के द्वारा सराहनीय योगदान रहा।
सरायपाली -: जनपद पंचायत कुमारी भास्कर ने मंत्री टंक राम वर्मा से सौजन्य मुलाकात की रायपुर से विधान सभा सरायपाली में खेलकूद के विकास कार्यों में तेजी लाने हेतु निवेदन करते हुए
सरायपाली -: जनपद पंचायत कुमारी भास्कर ने मंत्री टंक राम वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की रायपुर से विधान सभा सरायपाली में खेलकूद के विकास कार्यों में तेजी लाने हेतु निवेदन करते हुए खेलकूद एवं युवा कल्याण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री छ. ग . शासन रायपुर से विधान सभा सरायपाली में खेलकूद के विकास कार्यों में तेजी लाने हेतु निवेदन करते हुए अध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली श्रीमति कुमारी भास्कर ने सौजन्य मुलाकात की
छत्तीसगढ़ : नई शिक्षा नीति से गुणवत्तापूर्ण शिक्षायुक्त मानव क्षमता होगी विकसित: शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल
छत्तीसगढ़ : नई शिक्षा नीति से गुणवत्तापूर्ण शिक्षायुक्त मानव क्षमता होगी विकसित: शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल
छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर एक दिवसीय कार्याशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मंत्री श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी के विशेष सहयोग से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न होने जा रहा है, तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा कार्य करने की सुदृढ़ नींव स्थापित हो रही है। केन्द्रीय शासन एवं मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा घोषित राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 छत्तीसगढ़ प्रदेश के उच्च शिक्षा में लागू करने की दृढ़ संकल्पित योजना के क्रियान्वयन की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। नई शिक्षा नीति शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर प्रदेश के युवाओं के स्वर्णिम भविष्य निर्माण होगा, जो प्रदेश शासन का लक्ष्य है। जहाँ नई शिक्षा नीति द्वारा युवाओं में कौशल विकास, शोध एवं नवाचार में विकास कर उन्हे स्वावलंबन बनाना हमारा संकल्प है। प्रदेश के ऑटोनामस महाविद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विगत सत्रों से लागू किया जा चुका है। जिसके सफलतापूर्वक संचालन से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो रहे है। आगामी सत्रों से प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में चरणबद्ध योजनांतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। जिससे प्रदेश के उच्च शिक्षा में विकास करते हुए, उत्कृष्ट शिक्षा स्थापित किया जा सकेगा तथा प्रदेश के युवाओं का बेहतर भविष्य निर्मित किया जा सकेगा। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को राज्य में लागू करने के लिए 15 सदस्यीय स्पेशल टॉस्क फोर्स बनाने की सलाह दी।
शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू किये जाने से युवाओं में तार्किक क्षमता संवर्धन के साथ उनका सर्वांगीण विकास होगा। एनईपी में प्रावधानित एकाधिक प्रवेश एवं एकाधिक निकास की सुविधा से युवाओं को परिस्थिति एवं आवश्यकतानुसार उच्च शिक्षा प्राप्त करने का विकल्प मिलेगा। ग्रेड आधारित निरंतर मूल्यांकन जिसमें एक अहम हिस्सा आंतरिक मूल्यांकन के होने से विद्यार्थियों को अंतिम परीक्षा के तनाव से मुक्ति मिलेगी, जो सकल दर्ज अनुपात संवर्धन हेतु प्रभावशाली भी होगा। उच्च शिक्षा में सूचना प्रौद्योगिकी के व्यापक विस्तार से प्रदेश के युवाओं की पहुंच वैश्विक स्तर तक की हो जाएगी। यह उच्च शिक्षित युवा पीढ़ी प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। शिक्षा मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि उच्च शिक्षा, मानव और समाज कल्याण हेतु सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। वर्तमान में भारत विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है एवं सबसे अधिक युवा जनसंख्या भी भारत देश में ही है। भारत देश को युवाओं के आधार पर 21वीं सदी का विकसित देश बनाने के लिये उच्च शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सकल दर्ज अनुपात (जीईआर), गुणवत्तायुक्त शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, उच्च शिक्षा में अनुसंधान इत्यादि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 जारी किया गया है, जिसको छत्तीसगढ़ राज्य में पूरी तरह लागू किया जाना हैं।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 6 मार्च 2024 को रायपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अन्य राज्यों के राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विशेषज्ञ तथा सीमांत राज्यों के अधिकारीगण, जिनके द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया गया है, उनके द्वारा अनुभव को साझा किया गया। इस कार्यशाला में स्वागत उद्बोधन उच्च शिक्षा विभाग के सचिव श्री आर. प्रसन्ना द्वारा दिया गया। गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल, महात्मा गांधी हार्टिकल्चर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आर.एस. कुरील, उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव श्रीमती मोनिका एस. गर्ग, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव श्री अतुल कोठारी एवं छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के सदस्य डॉ. के. सुब्रमण्यम ने राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की संभावनाओं पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस महत्वकांक्षी एक दिवसीय कार्यशाला के आयोजन में राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों के 21 कुलपति, 25 कुल सचिव एवं 8 स्वशासी एवं 33 अग्रणी एवं 08 स्वशासी महाविद्यालयों के प्राचार्यों सहित 50 से अधिक शिक्षविद् के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में उच्च शिक्षा आयुक्त श्रीमती शारदा वर्मा द्वारा समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों को आभार ज्ञापित किया गया।
कल है महाशिवरात्रि आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त,
कल है महाशिवरात्रि आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त,
शिव की रात्रि है महाशिवरात्रि। इस साल महा शिवरात्रि का व्रत 8 मार्च को रखा जाएगा। मान्यता अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन पूरे विधि-विधान से शिव जी की पूजा करने से जीवन के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं।
वहीं, इस विशेष दिन पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक करना पुण्यदायक माना जाता है। रुद्र अभिषेक का अर्थ है शिव के रुद्र रूप का अभिषेक। रुद्राभिषेक के दौरान महादेव के रुद्र अवतार की पूजा होती है। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त, रुद्राभिषेक की विधि और मंत्र-
महा शिवरात्रि पूजा शुभ मुहूर्त
भगवान शिव का जलाभिषेक 8 मार्च की रात 9 बजकर 58 मिनट से आरंभ होगा।शिव रुद्राभिषेक-विधि संध्या के समय स्नान आदि से निवृत होकर सबसे पहले गणेश जी का ध्यान करें। इसके बाद भगवान शिव, पार्वती सहित सभी देवता और नौ ग्रहों का ध्यान कर रुद्राभिषेक करने का संकल्प लें। मिट्टी से शिवलिंग बनाएं और उत्तर दिशा में स्थापित करें। रुद्राभिषेक करने वाले व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए। गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करते हुए इस विधि की शुरुआत करें। सबसे पहले शिवलिंग को गंगाजल से स्नान करवाएं। इसके बाद गन्ने के रस, गाय के कच्चे दूध, शहद, घी और मिश्री से शिवलिंग का अभिषेक करें। हर सामग्री से अभिषेक करने से पहले और बाद में पवित्र जल या गंगाजल चढ़ाएं। प्रभु पर बिल्व पत्र, सफेद चंदन, अक्षत, काला तिल, भांग, धतूरा, आंक, शमी पुष्प व पत्र, कनेर, कलावा, फल, मिष्ठान और सफेद फूल अर्पित करें। इसके बाद शिव परिवार सहित समस्त देवी-देवताओं की पूजा करें। प्रभु को भोग लगाएं। अंत में पूरी श्रद्धा के साथ शिव जी की आरती करें। अंत में क्षमा प्रार्थना करें। इस क्रिया के दौरान अर्पित किया जाने वाला जल या अन्य द्रव्यों को इकट्ठा कर घर के सभी कोनों और सभी लोगों पर छिड़के और इसे प्रसाद स्वरूप में भी ग्रहण कर सकते हैं। रुद्राभिषेक खासतौर पर विद्वान् पंडित से करवाना अत्यंत सिद्ध माना जाता है। हालाँकि, आप स्वयं भी रुद्राष्टाध्यायी का पाठ कर इस विधि को संपूर्ण कर सकते हैं।
नोट करें- शिव जी का रुद्राभिषेक करते समय शिव मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते रहें।शिव मंत्रॐ नमः शिवाय ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Mahasamund news शादी कार्यक्रम मे नाचने को लेकर 2 लोगो का विवाद फिर रात मे एक क़ी हत्या
Mahasamund news शादी कार्यक्रम मे नाचने को लेकर 2 लोगो का विवाद फिर रात मे एक क़ी हत्या
ग्राम भीमखोज थाना खल्लारी मे रहने वाले के अनुसार डीगन कुमार खडिया
खेती किसानी का काम करता हूं कक्षा दसवीं तक पढा लिखा हूं दिनांक 05.03.2024 को मेरी बहन डीगेश्वरी खड़िया की शादी कार्यक्रम हो रहा था गांव समाज के एवं दुर दराज के रिश्तेदार शादी कार्यक्रम में शामिल होने आये थे मेरे मामा रोहित खड़िया निवासी कोना थाना महासमुन्द अपने दोस्त सत्यप्रकाश साहू के साथ शाम करीबन 05.00 बजे आये थे रात्रि में
शादी कार्यक्रम चल रहा था उसी समय नाचने की बात को लेकर मेरे मामा रोहित खड़िया और ग्राम आंवराडबरी के एसकुमार ध्रुव उर्फ बैगा के साथ वाद विवाद लड़ाई झगड़ा हुआ फिर मामा रोहित खड़िया बाड़ी की ओर गये उस समय दिनांक 06.03.2024 के रात्रि करीबन 02.00 बजे से 02.15 बजे के मध्य कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक रोहित खड़िया के बांयें छाती में धारदार हथियार से प्राणघातक प्रहार कर दिया जिससे मृतक लहूलुहान होकर जमीन में गिर गया तब डायल 112 वाहन को सत्यप्रकाश साहू द्वारा अपने मोबाईल नंबर
8435858099 से सूचना दिया मौके पर डायल 112 वाहन आया और घायल को घटना स्थल से उठाकर मैं और गांव वाले ईलाज हेतु सीएचसी बागबाहरा ले गये जहां डक्टर द्वारा चेक करने पर मृत घोषित कर दिया मृतक रोहित खड़िया को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बायें छाती में धारदार हथियार से प्राणघातक प्रहार करने से आई चोंट से हुई है।
शासकीय अस्पताल बागबाहरा लाये डाक्टर द्वारा चेक करने पर मृत होना बताये हैं, संदेह है कि रोहित खड़िया को एसकुमार ध्रुव उर्फ बैगा साकिन आंवराडबरी के द्वारा घटना किया गया होगा। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 302 भादवि0 का अपराध घटित होना अज्ञात व्यक्ति के खिलाप एफआईआर दर्ज किया गया है
छत्तीसगढ़ मे घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम कुछ बेस्ट प्लेस के बारे में बताएंगे जहां आप आराम से घूम सकते हैं वो भी बजट में.
छत्तीसगढ़ मे घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम कुछ बेस्ट प्लेस के बारे में बताएंगे जहां आप आराम से घूम सकते हैं वो भी बजट में. मध्य प्रदेश राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य को अलग किया गया और यह एक अलग राज्य बन गया. यहां की आधिकांश जनसंख्या आदिवासियों की है. यदि आप यहां छत्तीसगढ़ मे घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां हम कुछ बेस्ट प्लेस के बारे में बताएंगे जहां आप आराम से घूम सकते हैं वो भी बजट में.
छत्तीसगढ़ का शिमला छत्तीसगढ़ का सुरगुजा जिला सबसे सुंदर स्थानों में से एक है. मैनपत को ‘छत्तीसगढ़ का शिमला’ भी कहा जाता है. यहां का मौसम बहुत ही
सुहावना रहता है और यहां कई सुंदर स्थान हैं, जैसे कि बौद्ध मंदिर, ऊल्टा-पानी, टाइगर पॉइंट, जलजली, मेहता पॉइंट, चाय बाग और अन्य कई स्थान.
चित्रकोट जलप्रपात छत्तीसगढ़ के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक यह जलप्रपात जगदलपुर से 50 किलोमीटर दूर स्थित है. इसे भारत का ‘मिनी-नायागारा फॉल्स’
भी कहा जाता है. यह विंध्य पर्वत श्रृंग से उत्पन्न इंद्रावती नदी से निकलता है और घने जंगलों से होकर गुजरता है. 
बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 100 किलोमीटर दूर यह अभयारण्य
नवापारा में है जो जंगलों से घिरे हुआ है. यहां भारतीय बाइसन, गौर, और कई प्रकार के हिरण देख सकते हैं.
यहां करीब 150 प्रकार के पक्षियों के साथ बहुत से हिरण प्रजातियों को भी देखा जा सकता है.
दंतेश्वरी मंदिरमां दंतेश्वरी को समर्पित यह मंदिर दंतेवाड़ा जिले के जगदलपुर शहर से 84 किलोमीटर दूर है. इस मंदिर को बस्तर के राजाओं ने बनवाया था और यह
भारत के 52 शक्तिपीठों में से एक है. छत्तीसगढ़ के लोगों के अनुसार यहां वह देवी है जो यहां के लोगों की शांति, शक्ति और स्वास्थ्य का पालन करती हैं.
धमतरी छत्तीसगढ़ का एक महत्वपूर्ण पर्यटन नगर है, जिसे मंदिरों के लिए भी जाना जाता है.
शहर की जनसंख्या लगभग 82,000 है. हर साल हजारों पर्यटक यहां आकर दर्शन के लिए आते हैं.
धमतरी महानदी और इसके सहायक नदियों पैरी, सेंडूर, सोंदूर, ज़ोन, खारुन और शिवनाथ के किनारे स्थित है.
बसना -: शासकीय कर्मचारि महिला को लाभ, महतारी वंदन योजना से पात्र गरीब महिलाएं वंचित,सरिता के नाम को सफेदा लगाकर जमा फार्म को गायब करने का सड़यंत्र
बसना -: शासकीय कर्मचारि महिला को लाभ, महतारी वंदन योजना से पात्र गरीब महिलाएं वंचित,सरिता के नाम को सफेदा लगाकर जमा फार्म को गायब करने का सड़यंत्र बसना ब्लॉक अंतर्गत एक गरीब महिला क़ी महतारी वंदन योजना से नाम और फ़ार्म गायब कर दिया गया है और उसके बदले एक शासकीय कर्मचारी महिला को लाभ दिया गया मोदी की गारंटी के रूप में प्रचारित विष्णु देव साय सरकार की महतारी वंदन योजना में अंतिम सूची जारी होने के बाद जिम्मेदार लोगों द्वारा जमकर मनमानी करने का मामला सामने आने लगा है। जहां एक ओर पात्र गरीब वर्ग की पात्र महिलाएं इस योजना से वंचित किया जा रहा वहीं शासकीय सेवक में पदस्थ महिलाओं को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
ऐसा ही एक मामला बसना विखं के सबसे बड़े गांव भंवरपुर में सामने आया है। जहां एक गरीब परिवार की सरिता श्रीवास का नाम महतारी वंदन योजना लाभार्थी सूची से गायब है तो वहीं शासकीय अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत शासकीय कर्मचारी का नाम दर्ज है।
भंवरपुर निवासी राजकुमार श्रीवास ने लिखित शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी श्रीमती सरिता श्रीवास द्वारा महतारी वंदन योजना शुरू होने के दूसरे ही दिन ग्राम पंचायत भंवरपुर में निर्धारित प्रारूप में आवेदन फार्म जमा किया गया था। फार्म जमा होने के बाद जब दावा आपत्ति के लिए सूची जारी हुई तो उसमें श्रीमती सरिता श्रीवास पति राजकुमार श्रीवास का नाम नहीं था। जिसके बाद श्रीवास दंपति ने ग्राम पंचायत भंवरपुर कार्यालय में संपर्क किया गया , जहां पंचायत सचिव द्वारा सूची में नाम है कहकर इन्हें गुमराह किया गया।
इसके बाद सरिता श्रीवास के पति राजकुमार श्रीवास ने अपने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि हमारे पास एंट्री के लिए जितना फार्म आया था उसकी डाटा एंट्री हो चुकी है। फिर आवेदक द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ग्राम पंचायत कार्यालय जाकर रजिस्टर में दर्ज आवेदकों की सूची देखने पर उसमें सरिता के नाम पर सफेदा लगाकर उनके जमा फार्म को गायब करने का कर दिया गया ।
तब एक बार फिर आनलाइन सूची ** में भी इनका नाम नहीं था। इसके बाद पंचायत सचिव भुवनेश्वर चौधरी से संपर्क करने पर आवेदक को कहा गया कि बाद में आपका स्वीकृति हो जाएगा। जबकि दावा आपत्ति पश्चात् अनंतिम सूची जारी हो चुका था। इस तरह विधानसभा चुनाव में गेम चेंजर साबित होने वाली भाजपा सरकार की महती योजना में भी जिम्मेदार लोगों द्वारा मनमानी करने से परहेज़ नहीं किया गया जबकि आगामी समय में लोकसभा चुनाव है जिसमें भाजपा कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य के साथ चल रही है ।
महतारी वंदन योजना के आनलाइन उपलब्ध अनंतिम सूची के अवलोकन से पता चला कि ग्राम पंचायत भंवरपुर द्वारा ऐसे लोगों का फार्म भी जमा कर लिया गया जो शासकीय कर्मचारी हैं। सूची के अनुसार आवेदन क्रमांक एमवीवाय 001668290 में दर्ज महिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भंवरपुर में पिछले कई वर्षों से शासकीय नर्स के रूप में पदस्थ है। अब सवाल यह है कि जब शासकीय कर्मचारी को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र मानकर उसका आवेदन स्वीकृत किया गया है तो फिर एक सामान्य
गृहणी जिसके पति सेलून चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं उन्हें कैसे पात्र नहीं माना गया? जबकि महतारी वंदन योजना फार्म के साथ जमा किए जाने वाले स्व घोषणा पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि आवेदक अथवा उसके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान में भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग/उपक्रम/ मंडल/ स्थानीय निकाय में स्थायी/अस्थाई/ संविदा के प्रथम/द्वितीय/तृतीय वर्ग के अधिकारी/ कर्मचारी और आयकर दाता नहीं है ऐसी महिलाएं योजना अंतर्गत पात्र होंगी। बावजूद इसके ऐसे कितने अपात्र लोगों को पात्र मानकर उपकृत किया गया है और पात्र गरीब महिलाओं को अपात्र मानकर उनके हक पर डंडी मारी गई है यह व्यापक जांच का विषय है।
बताया जा रहा है कि अकेले ग्राम पंचायत भंवरपुर में ही जिम्मेदार कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही के कारण सरिता श्रीवास की तरह अनेक पात्र महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
Mahasamund news इस होली महिला स्व सहायता द्वारा तैयार ग़ुलाल क़ी खरीदी करें , मंदिरों तथा फूलों के बाजार से निकलने वाली इस्तेमाल किए हुए फूल पत्तियों , हल्दी, जड़ी, बुटी व फूलों से हर्बल गुलाल तैयार
Mahasamund news इस होली महिला स्व सहायता द्वारा तैयार ग़ुलाल क़ी खरीदी करें , मंदिरों तथा फूलों के बाजार से निकलने वाली इस्तेमाल किए हुए फूल पत्तियों , हल्दी, जड़ी, बुटी व फूलों से हर्बल गुलाल तैयार होली के त्योहार पर एक दूसरे को तरह तरह के रंग लगाकर उत्साह से सभी परिवार के साथ पर्व मनाते हैं।
महासमुंद जिले के ग्राम डोकरपाली बिहान से जुड़ी जय माता दी की स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। हर्बल गुलाल तैयार लगाने से चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे इन हर्बल गुलाल की कई विशेषताएं हैं। इसमें रंग और सुगंध के लिए फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता है, ताकि चेहरे को कोई नुकसान न हो सके।
समूह की सदस्य श्रीमती चित्ररेखा दीवान ने बताया कि पिछले साल होली में 80 किलो हर्बल गुलाल महिलाओं ने बनाया था। जिससे 30 से 40 हजार रुपए की आमदनी समूह को हुई थी। होली के पर्व के समय बाजार में गुलाब की काफ़ी माँग बनी रहती है। उन्होंने कहा कि 10 रुपये, 20 और 50 रुपए के हर्बल गुलाल के पैकेट बाजार में आसानी से विक्रय हो जाता है। गुलाल बनाने के लिए पालक, लालभाजी, हल्दी, जड़ी, बुटी व फूलों से हर्बल गु __ लाल बनाने का कार्य कर रही। इसके अलावा मंदिरों तथा फूलों के बाजार से निकलने वाली इस्तेमाल किए हुए फूल पत्तियों को सुखाकर प्रोसेसिंग यूनिट में पीसकर गुलाल तैयार किया जाता है। गुलाब, गेंदे, स्याही फूल के साथ चुकंदर, हल्दी, आम और अमरूद की हरी पत्तियां को भी प्रोसेस किया जाता है। इस बार भी लगभग 28 फरवरी तक
60किलोग्राम गुलाल तैयार कर लिया गया..था जिसमें से आधी मात्रा बिक गई है। गुलाल अनेक रंगों में बनाए जा रहे है जिसमें हरा, गुलाबी, पीला, केसरिया गुलाल शामिल है।
