CG : इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 में इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के साथ ही प्रिंट मीडिया में भ्रामक प्रकृति के विज्ञापनों के प्रकाशन को रोकने के संबंध में व्यापक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत मतदान दिवस और उसके एक दिवस पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का पूर्व प्रमाणीकरण आवश्यक है।
CG : 6000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आज से करें छत्तीसगढ़ पुलिस में तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर।
CG : 6000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन
आज से करें छत्तीसगढ़ पुलिस में तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरक्षक (Constable) रैंक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना इस माह के आरंभ में ही जारी कर दी गई थी। अधिसूचना के मुताबिक छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा विभिन्न जिलों/इकाईयों में कॉन्स्टेबल के 6000 से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। इनमे सबसे अधिक 5000 कॉन्स्टेबल (जीडी) के हैं जबकि शेष पद कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन के हैं।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। Chhattisgarh Police Constable Recruitment 2023: छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की छत्तीसगढ़ पुलिस के द्वारा विभिन्न यूनिट में कॉन्स्टेबल रैंक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023 से शुरू हो रही है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सीजी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट, cgpolice.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक ये सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।
छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्सटेबल के इन पद पर आवेदन आज यानी 21 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2023 है.
नोटिस में दी जानकारी के हिसाब से एप्लीकेशन लिंक आज सुबह 10 बजे खुलेगा और 30 नवंबर के दिन रात के 11.59 बजे तक खुला रहेगा. इसके बाद आवेदन बंद हो जाएंगे.
CG Police Recruitment 2023: 6000 कॉन्स्टेबल भर्ती की अधिसूचना पहले ही जारी
छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरक्षक (Constable) रैंक पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना इस माह के आरंभ में ही जारी कर दी गई थी। अधिसूचना के मुताबिक छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा विभिन्न जिलों/इकाईयों में कॉन्स्टेबल के 6000 से अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। इनमे सबसे अधिक 5000 पद कॉन्स्टेबल (जीडी) के हैं, जबकि शेष पद कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन के हैं। जिन ट्रेड के लिए वेकेंसी निकाली गई है, उनमें चालक, ट्रेड टेलर, धोबी, मोची, कुक, कैरियर, मेशन, टेलर, इलेक्ट्रिशियन, नाई, डीआर, खलासी, स्वीपर, डीआर, इलेक्ट्रिशियन, खलासी, आदि शामिल हैं।
CG Police Recruitment 2023: 6000 कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए योग्यता मानदंड
छ्त्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण किया होना चाहिए। हालांकि, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास ही है। उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी व अन्य विवरणों के लिए अधिसूचना देखें।
बसना : विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह को पुनः कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर बसना, सरायपाली एवं पिथौरा के कार्यकर्ताओं नेआतिशबाजी कर उन्हें बधाई दि नीलांचल के एक कार्यकर्ता ने किया कांग्रेस प्रवेश ।
बसना : विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह को पुनः कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर बसना, सरायपाली एवं पिथौरा के कार्यकर्ताओं नेआतिशबाजी कर उन्हें बधाई दि नीलांचल के एक कार्यकर्ता ने किया कांग्रेस प्रवेश ।
विधानसभा से विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह को पुनः कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर बसना, सरायपाली एवं
पिथौरा के कार्यकर्ताओं नेआतिशबाजी कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान
ब्लॉक अध्यक्ष विजय साहू के नेतृत्व में नीलांचल सेवा समिति के सदस्य
राहुल चतुर्वेदी ने कांग्रेस
प्रवेश किया बता दें कि राहुल चतुर्वेदी पहले से कांग्रेस समर्थक रह चुके है ।इस दौरान खालिद दानी और उनके समर्थक भी मौजूद रहे ।
सरायपाली : श्याम ढाबा एवं ग्राम चट्टीगिरोला के बीच अज्ञात वाहन को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मृतक रवि बंजारा के सिर तथा शरीर के अन्या भागों में गंभीर चोट / दिनांक 22.02.23 के रात्रि 11.30 बजे सोनू रोडवेज ओम ट्रेडर्स सरायपाली का TATA ACE छोटा हाथी क्रं0 CG 06 GM 9121 को चलाते लेकर ग्राम भोथलडीह से सामान छोड कर वापस सरायपाली आ रहा था कि श्याम ढाबा एवं ग्राम चट्टीगिरोला के बीच अज्ञात वाहन को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मृतक रवि बंजारा के सिर तथा शरीर के अन्या भागों में गंभीर चोट आया जिसे एम्बुलेंस के द्वारा शासकीय अस्पताल सरायपाली ईलाज हेतु लिया गया जहां से रिफर करने पर श्री नारायणा हास्पीटल रायपुर ईलाज हेतु भर्ती किया गया ईलाज के दौरान 24.02.2023 के रात्रि करीबन 11.00 बजे मृत्यू हो गयी । सूचक के रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्र नगर रायपुर में मर्ग क्रं0 0/14/2023 धारा 174 जा0फौ0 कायम कर जांच पंचनामा में लिया गया।
पिथौरा : नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल, उजाला पैलेस में आयोजित हुआ कार्यक्रम,
पिथौरा : नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. सम्पत अग्रवाल, उजाला पैलेस में आयोजित हुआ कार्यक्रम,
बसना विधानसभा क्षेत्र के पिथौरा के उजाला पैलेस में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी डॉ.सम्पत अग्रवाल ने कहा कि यह बहुत बड़ा अवसर है। जब मां दुर्गा के नौ रुपों को जब हम सब पूज रहे हैं। उसी समय हम सभी एक ऐसे उत्सव को मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। जब देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की नई संसद में सबसे पहले बिल महिला आरक्षण को पास कराकर किया।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 70 सालों में बहुत से प्रधानमंत्री आए और चले गए पर नारी शक्ति के लिए जो काम सम्माननीय नरेंद्र मोदी जी ने किया। वह किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। महिलाओं के बचत खाते खुलवाना,महिलाओं के नाम राशनकार्ड, मातृशक्ति के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए उज्जवला योजना, देश की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के जरिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वावलंबी बनाया। सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष क्षमा गोयल,पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल, विधानसभा समन्वयक डॉ.एनके अग्रवाल, जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही, भाजपा मण्डल पिथौरा अध्यक्ष नरेश सिंघल,मण्डल बसना अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मण्डल सांकरा अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव, जनपद पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, महिला मोर्चा मण्डल पिथौरा अध्यक्ष रीना गर्ग,मण्डल पिरदा अध्यक्ष बसंती प्रधान, मण्डल सांकरा अध्यक्ष जसवंती पटेल, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष बिंदू नाग, मण्डल बसना अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष क्षमा गोयल,पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल, विधानसभा समन्वयक डॉ एनके अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी अजय सिंग, जिला प्रभारी जगन्नाथ पाणीग्राही, भाजपा नेत्री ललिता अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री निरंजना शर्मा, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल्या बंसल, जिला मंत्री किरण अग्रवाल, भाजपा मण्डल पिथौरा अध्यक्ष नरेश सिंघल,मण्डल बसना अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मण्डल सांकरा अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मण्डल पिरदा अध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष माधव साव, जनपद पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, महिला मोर्चा मण्डल पिथौरा अध्यक्ष रीना गर्ग,मण्डल पिरदा अध्यक्ष बसंती प्रधान, मण्डल सांकरा अध्यक्ष जसवंती पटेल, मण्डल गढफुलझर अध्यक्ष बिंदू नाग, मण्डल बसना अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल, भाजपा नेत्री अंजली पाण्डे, सावित्री कश्यप, मण्डल गढफुलझर महिला प्रभारी सृष्टि अग्रवाल,जनपद पंचायत पिथौरा सभापति सोहन लाल पटेल, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें, जनपद सदस्य हेमकुमार सिदार सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
बसना : शिशु पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ 21 अक्टूबर 2023 को समय 10:00 से बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम में ।
बसना : शिशु पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ 21 अक्टूबर 2023 को समय 10:00 से बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम में ।महासमुन्द जिले के बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम में शिशु पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ 21 अक्टूबर 2023 को समय 10:00 AM से उपलब्ध रहेंगे
नवजात शिशु एवं बच्चों के
पेट रोगों का उपचार डॉ. रिमझिम श्रीवास्तव MBBS, MD Pediatric Gastroenterologist Trained at PGI Chandigarh द्वारा की जाएगी
शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा
उपलब्ध उपचार • मल / उल्टी में रक्त • दीर्घ कालीन पेट का दर्द / दस्त • सिलिएक रोग • कब्जियत, पेट की सूजन • पीलिया एवं लिवर रोग • पेंक्रियास संबंधित रोग • दूध या खाद्य सामग्री से एलर्जी
• बच्चों में कुपोषण और खाने संबंधित विकार • बच्चों में ऊंचाई और वजन में वृद्धि नहीं होना • मोटापे की समस्या
अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में प्रतिदिन उपलब्ध डॉ. अमित अग्रवाल शिशु रोग विशेषज्ञ राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) संपर्क : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
सरायपाली : घर से झोला बेचने पैदल निकला था और घंटेश्वरी मंदिर रोड़ की ओर से आ रही ओडीसा के ट्रक ने कुचला मृत्यु एफआईआर दर्ज ।
सरायपाली : घर से झोला बेचने पैदल निकला था और घंटेश्वरी मंदिर रोड़ की ओर से आ रही ओडीसा के ट्रक ने कुचला मृत्यु एफआईआर दर्ज । सरायपाली शहर अंदर हुए दुर्घटना में सरायपाली के लोग आक्रोश थे बता दें की दिनांक 18 को शहर के भीतर एक हृदय विदारक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गया
सरायपाली के मर्ग क्रमांक 77/2023, धारा 174 जा0फौ0 के मृतक बोधराम आदित्य पिता रतन आदित्य उम्र 53 वर्ष साकिन संजय नगर सरायपाली का मर्ग जांच द्वारा किया गया। मर्ग जांच पर मृतक बोधराम आदित्य दिनांक 18/10/2023 को अपने घर से झोला बेचने पैदल निकला था, 12:00 बजे दिन को अग्रसेन चौक के पास पहुंचा था तभी घंटेश्वरी मंदिर रोड़ की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक OD 04 N 5696 के
चालक द्वारा तेज लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने से मृतक को सीना, पेट के पास चोट लगने से CHC अस्पताल सरायपाली 108 एम्बूलेंस से लाया गया था जहां डांक्टर साहब द्वारा चेकप करने पर 12:55 PM को मृत घोषित कर दिये कि आरोपी ट्रक क्रमांक OD 04 N 5696 के चालक का कृत्य अपराध धारा 304 ए भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध किया गया।
बसना : बसना थाना और भंवरपुर चौकी द्वारा , रूपापाली , मिलराबाद , ढाबा खार , बसना , अरेकेल में अवैध सराब के मामले में कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज किया ।
बसना : बसना थाना और भंवरपुर चौकी द्वारा , रूपापाली , मिलराबाद , ढाबा खार , बसना , अरेकेल में अवैध सराब के मामले में कार्यवाही कर एफआईआर दर्ज किया । महासमुन्द जिले के बसना थाना और भंवरपुर चौकी अंतर्गत 5 अलग अलग गांव में अवैध शराब और पिलाने वालो के ख़िलाप धरपकड़ कर कार्यवाही किया गया है देखिए पूरा एफआईआर
केस 1 मिलाराबाद : भंवरपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम मिलाराबाद में अपने बाडी में अवैध रूप से हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री वास्ते रखा है कि सूचना पर मुखबी सूचना तैयार कर गवाह 01 बारेलाल पटेल 02 सौभाग्य तांडी को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर हमराह स्टाफ एवं गवाहो के घटना स्थल ग्राम मिलाराबाइ पहुंचे एवं मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम मंगलु यादव पिता रनसाय यादव उम्र 42 वर्ष साकिन मिलाराबाद चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया जिन्हे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर पुलिस पार्टी एवं गवाहो की बारी बारी से तलाशी देकर उक्त पकडे गये व्यक्ति का तलाशी लिया गया दौरान तलाशी के आरोपी के बाडी में रखे एक पीले रंग के 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरीकेन में करीबन 03 लीटर भरा हाथ भट्ठी महुआ शराब को बरामद किया गया उक्त बरामद शराब को रखने एवं बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो कोई वैध कागजात लायसेंस नही होना लिखित में दिया कि बरामद हाथ भट्ठी महुआ शराब को समक्ष गवाहो के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया एवं पृथक से सीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने विधिवत आरोप बताकर दिनांक 16/10/2023 के 20-30 बजे गिर0 किया गया मामला जमानतीय होने व सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया मौके पर देहाती नालसी 0/2023 धारा 34(A) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है
केश 2 : रुपापाली ग्राम पडकीपाली, धामनघुटकुरी की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यकित रूपापाली में अपने घर में अवैध रूप से हाथ भठ्ठी महुआ शराब बिक्री वास्ते रख है कि सूचना पर मुखबीर सूचना तैयार कर गवाह 01. बारेलाल पटेल 02. सौभग्य ताण्डी को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर हमराह स्टाफ एवं गवाहों को साथ लेकर घटना स्थल ग्राम रूपापाली पहुंचे एवं मुखबीर के बताये स्थान में घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम परमेश्वर मांझी पिता लोभी मांझी उम्र 23 वर्ष, साकिन रूपापाली चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया जो अपना जुर्म स्वीकार किया जिसे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर पुलिस पार्टी एवं गवाहों का बारी-बारी से तलाशी देकर उक्त व्यक्ति का तलाशी लिया गया दौरान तलाशी के एक सफेद रंग की 05 लीटर वाली पलास्टिक जरीकेन में करीबन 2.500 (ढाई) लीटर भरा हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 2500 एमएल को बरामद किया गया। उक्त बरामद महुआ शराब को रखने एवं बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो कोई वैध कागजात लायसेंस नहीं होना लिखित में दिया की बरामद हाथ भठ्ठी महुआ शराब को समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया एवं सीलबंद किया गया । आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(A) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोप बताकर दिनांक 17.10.2023 के 19.20 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने व सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया मौके पर आरोपी के विरूद्ध 0/23 देहाती नालसी पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।
केस 3 बसना : मैं थाना बसना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 18/10/2023 को हमराह स्टाफ आरक्षक 524, 905 म.आर. 444 के साथ स्वंय के मोटर सायकल से पेट्रोलिंग व जुर्म जरायम पतासाजी पर टाउन रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की वार्ड नंबर 01 बसना में जगत राम बंजारे नामक व्यक्ति द्वारा आम लोगो को अवैध रूप से शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह रंजन सागर एवं खेमराज महंती को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम जगत राम बंजारे पिता रामकुमार बंजारे उम्र 30 साल निवासी इंदिरा कालोनी वार्ड नंबर 01 बसना, थाना बसना, जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पीने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताये कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपी जगत राम बंजारे का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 18/10/2023 के 17-20 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । वापस स्टेशन आकर आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।
केस 4 ढाबा खार : मैं थाना बसना में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 18/10/2023 को हमराह स्टाफ आरक्षक 685, 599 के साथ स्वंय के मोटर सायकल से पेट्रोलिंग व जुर्म जरायम पतासाजी पर टाउन रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की वार्ड नंबर 01 बसना में अमित रात्रे नामक व्यक्ति द्वारा आम लोगो को अवैध रूप से शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह रंजन सागर एवं खेमराज महंती को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम अमित रात्रे पिता कन्हैया रात्रे उम्र 19 साल निवासी ढाबा खार हाल वार्ड नंबर 01 बसना , थाना बसना, जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पीने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताये कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपी अमित रात्रे का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 18/10/2023 के 18-30 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । वापस स्टेशन आकर आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।
केस 5 अरेकेल : मैं थाना बसना में महिला प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 18/10/2023 को हमराह स्टाफ आरक्षक 905, 736 के साथ स्वंय के मोटर सायकल से पेट्रोलिंग व जुर्म जरायम पतासाजी पर टाउन रवाना हुई थी कि जरिये मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम अरेकेल मे पिरीत राम साव नामक व्यक्ति द्वारा अपने घर के सामने आम लोगो को अवैध रूप से शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह निर्मल बाघ एवं प्रमोद कुमार को साथ में लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड की कार्यवाही किया जहां शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते एक व्यक्ति को पकडे जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम पिरीत राम साव पिता बिहारी लाल साव उम्र 24 साल निवासी ग्राम अरेकेल , थाना बसना, जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया एवं लोगों को शराब पीने पीलाने का साधन उपलब्ध कराना स्वीकार किया जिसे धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जो साधन उपलब्ध कराने के संबंध में कोई कागजात नहीं होना बताये कि गवाहों के समक्ष 02 पौवा देशी प्लेन शराब का खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है को जप्त कर सीलबंद किया गया कि आरोपी पिरीत राम साव का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 18/10/2023 के 19-00 बजे गिरफ्तार किया गया मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । वापस स्टेशन आकर आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।
बसना : हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ ऑपरेशन एवं सर्जरी बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में रायपुर के सुप्रसिद्ध एवं अनुभवी द्वारा राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा ।
बसना : हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ ऑपरेशन एवं सर्जरी बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में रायपुर के सुप्रसिद्ध एवं अनुभवी द्वारा राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड से इलाज की सुविधा ।
बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में रायपुर के सुप्रसिद्ध एवं अनुभवी डॉक्टर हड्डी रोग एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. अंकुश वर्मा M.S. Ortho, DNB Ashirwad Hospital, Raipur बसना में 22 अक्टूबर 2023 को उपलब्ध रहेंगे समय दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
उपलब्ध उपचार एवं सुविधाएँ
हड्डी रोगों का सम्पूर्ण ईलाज
घुटने एवं कंधे का उपचार
जोड़ प्रत्यारोपण
कमर दर्द एवं गर्दन दर्द का इलाज
घुटने, कूल्हे एवं जोड़ो का उपचार
ऑस्टीओपोरोसिस का इलाज
ऑपरेशन एवं सर्जरी
बसना में ही किये जायेंगे।
• सर्वाइकल स्पोन्डाईलोसिस का उपचार
• स्पोटर्स इन्ज्यूरीज का विशेष ईलाज की सुविधा
राशन कार्ड / आयुष्मान कार्ड
द्वारा इलाज की सुविधा
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल / सी. टी. स्कैन मशीन, डिजिटल एक्स-रे सुविधा
बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100
बसना : पेट, लिवर, पैंक्रियास एवं आंत रोग जैसे बीमारियो के इलाज के लिए 22 अक्टूबर को विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में ।
बसना : पेट, लिवर, पैंक्रियास एवं
आंत रोग जैसे बीमारियो के इलाज के लिए 22 अक्टूबर को विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में ।
महासमुन्द जिले के बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में पेट, लिवर, पैंक्रियास एवं आंत रोग जैसे बीमारियो के इलाज के लिए 22 अकटुबर को विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में इनके लिए आप अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना से संपर्क कर सकते है प्रदेश के प्रख्यात पेट, लिवर, पैंक्रियास विशेषज्ञ
डॉ. अनुपम महापात्रा मरीजो को ‘सुबह 11 बजे से दोपहर. 1 बजे तक मरीजो को देखेंगे ।
पेट, लिवर, पैंक्रियास एवं
आंत रोग जैसे :
• पीलिया
वजन न बढ़ना
सिरोसिस
• पेट दर्द
• अपचन
• पेट में पानी भरना
• पेट के छाले
• पैंक्रियाटाइटिस
• हेपेटाइटिस
• Inflammatory
Bowel Disease (IBD)
• उलटी
• गैस्ट्रिक, कब्ज
• बार बार दस्त होना
• खून आना
एंडोस्कोपी एवं क्लोनोस्कोपी
की सुविधा उपलब्ध
प्रदेश के प्रख्यात पेट, लिवर, पैंक्रियास विशेषज्ञ
डॉ. अनुपम महापात्रा
पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ
(Gastroenterologist )
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALTY CENTER
सर्वे सन्तु निरामयाः
रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क :
77730-86100 | 84618-11000 | 77708-68473
21 अक्टूबर 2023
‘सुबह 11 बजे से दोपहर. 1 बजे तक
अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में
नोट : कृपया पुरानी रिपोर्ट साथ में लायें ।
बसना : मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग परामर्श अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में 22 अक्टूबर को
बसना : मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग परामर्श अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में 22 अक्टूबर को बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम मल्टीस्पेसलिटी सेन्टर AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALTY CENTER
मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग परामर्श के विशेषज्ञ डॉक्टर 22 अकटुबर को समय सुबह 10 बजे से बसना के अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना में मरीजो के इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे इन बीमारियों के लिए इलाज के लिए आप रजिस्ट्रेशन हेतु संपर्क : 84618-11000 | 77708-68473 | 77730-86100 सम्पर्क कर सकते है
मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग परामर्श
असामान्य सिर का दर्द
माईग्रेन
डिस्कप्रोलेप्स, पार्किंसन
( संतुलन खोना )
ब्रेन हेम्रेज, ब्रेन ट्यूमर
कमर का दर्द, झुनझुनी
रीढ़ की हड्डी की समस्याएं
चक्कर आना
नस एवं मस्तिष्क सम्बंधित समस्याएं
मिर्गी एवं स्ट्रोक (लकवा)
परामर्श हेतु विशेषज्ञ अस्पताल में उपस्थित रहेंगे
डॉ. पंकज शाह 22 अक्टूबर 2023 रविवार
MBBS, MD
DNB Neurology
समय सुबह 10 बजे से
अग्रवाल नर्सिंग होम
बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) ।
