CG -: टाप नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव गाँव के लोगों को मुख्यमंत्री ने दिखाया लोकतंत्र का मंदिर

टाप नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पूवर्ती के लोगों ने जिनकी आवाज अब तक नक्सली बंदूकों के साये में चुप करा दी जाती थी, उन्होंने पहली बार विधानसभा में जनता की आवाज को जनता के प्रतिनिधियों के माध्यम से लोकतंत्र के मंदिर में गूंजते सुना। सुकमा जिले के पूवर्ती के साथ ही टेकलगुडेम के ग्रामीणों ने विधानसभा में देखा कि किस तरह लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष मुद्दों पर सहमति-असमहति के बावजूद चर्चा कर अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचते हैं और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ते हैं। वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री से देर तक अपने गांव के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सल आतंकवाद की वजह से बरसों आपके इलाकों में विकास प्रभावित रहा। बस्तर के विकास के बगैर और आप लोगों तक विकास पहुंचाये बगैर छत्तीसगढ़ का विकास संभव नहीं। हमने इसके लिए नियद नेल्लानार योजना आरंभ की है। न केवल हम आप लोगों को सुरक्षा प्रदान करने वहां नये कैंप लगा रहे हैं अपितु कैंप के 5 किमी के दायरे में इस योजना के अंतर्गत 25 तरह की मूलभूत सुविधाएं 32 तरह की व्यक्तिमूलक योजनाओं के माध्यम से दे रहे हैं।

मोदी जी का निर्देश है आप लोगों को सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए- चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से बस्तर के विकास का ध्यान रखते हैं। उन्होंने हमें निर्देश दिये कि संवेदनशील इलाकों में सारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। इसलिए हमने नियद नेल्लानार आपका अच्छा गांव योजना आरंभ कराई। इन ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आपकी पहल से हमारे गांव तक बिजली पहुंच गई है। अन्य सुविधाओं का रास्ता भी खुल गया है। अब घर में बिजली आ गई है अब खेतों में बिजली चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को भटकना नहीं है। अपने प्रदेश और देश के विकास के लिए अपनी ऊर्जा लगानी है। आपके गांव के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हम हमेशा आपके साथ खड़े हैं। हम सभी सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी इस अवसर पर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र में विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। नियद नेल्लनार योजना के माध्यम से आपके गांव में तेजी से विकास करने हम कृतसंकल्पित हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में हम आपके लिए सारी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे।

 

मुख्यमंत्री श्री साय के साथ ही उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी एवं अन्य विधायकों की मौजूदगी में ग्रामीणों के साथ समूह तस्वीर भी ली गई।ग्रामीण इस यात्रा से बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार आज प्रदेश की विधानसभा देखी। बहुत अच्छा और यादगार अनुभव रहा। मुख्यमंत्री जी ने हमें स्वयं विस्तार से विधानसभा के कार्यों के बारे में बताया, हम सब बहुत खुश हैं।

गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बतौर गृहमंत्री माओवाद प्रभावित इलाकों में शांति स्थापित करने की दिशा में काम कर रहे है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्होंने माओवाद प्रभावित इलाकों के युवाओं से संवाद के लिए यह पहल की है। इन इलाकों के लिए विशेष रूप से कार्ययोजना तैयार कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है।अस्पताल और स्कूल की मांग रखी- दोनों ही गांवों के निवासियों ने मुख्यमंत्री से स्कूल और अस्पताल की माँग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियद नेल्लानार के माध्यम से हम इन्हीं कार्यों के लिए आगे बढ़ेंगे। इन गांवों की नई पीढ़ी विकास का उजाला देखेगी। हम सब मिलकर नियद नेल्लनार के माध्यम से अच्छा गांव तैयार करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यालय में आप फोन कर बता सकते हैं समस्या- मुख्यमंत्री ने इन ग्रामीणों को कहा कि हम आपकी सभी समस्याओं का हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मैं स्वयं और मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी इस दिशा में कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय में एक फोन नंबर की व्यवस्था भी की जाएगी जो केवल आप लोगों के फीडबैक के लिए होगा। आप इससे सीधे संवाद कर सकेंगे। मैं आपके सुखदुख में हमेशा साझा करूंगा।
राजिम कुंभ का दर्शन करेंगे ग्रामीण, कृषि महाविद्यालय में उन्नत खेती देखेंगे- ग्रामीण दो दिनों के राजधानी प्रवास पर हैं। आज वे पुरखौती मुक्तांगन, छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र, विमानतल, डीकेएस हास्पिटल, अंबुजा माल के साथ ही रायपुर शहर का भ्रमण करेंगे। कल ग्रामीण राजिम कुंभ का दर्शन करेंगे।

सीजीपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत कई अफसरों-नेताओं के खिलाफ एफआइआर

सीजीपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत कई अफसरों-नेताओं के खिलाफ एफआइआर
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में पीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव, परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ बालोद जिले के अर्जुंदा थाने में एफआइआर हुई है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की भर्ती में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप में पीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, सचिव,

परीक्षा नियंत्रक समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ बालोद जिले के अर्जुंदा थाने में एफआइआर हुई है। 2019 के बाद लोक सेवा आयोग की जितनी भी भर्ती परीक्षाएं हुई हैं, पुलिस उन सभी की जांच करेगी। कहा जा रहा है कि जल्द ही सोनवानी सहित अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी हो सकती है। बता दें कि पीएससी की परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने भी केस दर्ज किया है। साथ ही सरकार ने सीबीआइ जांच की अनुशंसा भी की है।

महतारी वंदना योजना : एक मार्च को जारी होगी महतारी वंदन के लाभार्थियों की अंतिम सूची, महिला दिवस पर मिलेगी पहली किस्त

महतारी वंदन योजना : एक मार्च को जारी होगी महतारी वंदन के लाभार्थियों की अंतिम सूची, महिला दिवस पर मिलेगी पहली किस्त।  छत्‍तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से महतारी वंदन योजना लागू की गई है। प्रथम चरण में करीब 70 लाख आवेदन जमा हुए है। इसके लिए 21 से 25 फरवरी तक दावा-आपत्ति मंगाई गई थी। छत्‍तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से महतारी वंदन योजना लागू की गई है। प्रथम चरण में करीब 70 लाख आवेदन जमा हुए है। इसके लिए 21 से 25 फरवरी तक दावा-आपत्ति मंगाई गई थी। प्रदेशभर से 9,424 आपत्तियां हैं, जिसका निराकरण किया जा रहा है। आपत्ति का निराकरण 26 से शुरू है, जो 29 फरवरी तक किया जाएगा। कोरबा से सबसे अधिक 1,311 आपत्तियां आई हैं। वहीं, सबसे कम मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से छह आपत्तियां आई हैं। कोरबा जिले में 2,93,580 तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से 82,366 आवेदन जमा हुए हैं। रायपुर से सबसे अधिक 5,30,903 आवेदन जमा किए गए हैं। यहां से 208 आपत्तियां दर्ज की गई हैं।

महतारी वंदन योजना की अंतिम सूची का प्रकाशन एक मार्च को किया जाएगा। स्वीकृति पत्र पांच मार्च को जारी होगा। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पहली किस्त जारी होगी। फिर मिलेगा हितग्राहियों को आवेदन करने का मौका
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आवेदनों के सत्यापन के बाद प्रथम बार डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में राशि जारी की जाएगी। प्रथम चरण के बाद फिर से अगले चरण में पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह प्रक्रिया सतत चलती रहेगी। महतारी वंदन योजना एक मार्च से लागू की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत 21 वर्ष और उससे ऊपर की आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा।

प्रदेश की समस्त पात्र विवाहित, विधवा, परित्यक्ता महिला को इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये दिया जाने का प्रविधान है। विधानसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लिखित जानकारी दी है। संगीता सिन्हा ने सदन ने प्रश्न पूछा था कि महतारी वंदन योजना कब से लागू होगी और क्या प्रदेश की समस्त विवाहित, विधवा, परित्यक्ता महिलाओं को योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जाने का प्रविधान किया गया है।

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में मार्च माह में उपलब्ध चिकित्सक द्वारा इलाज

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना AGRAWAL NURSING HOME MULTISPECIALITY HOSPITAL चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. रीमा झा 01-03-2024 मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल राजीव • अंचल का एकमात्र 100 बिस्तर अस्पताल अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल • बसना, जिला- महासमुंद (छ.ग.) दोप 02 से 03-03-2024 सु. 10 से रक्त रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक त्रिपाठी मार्च माह में उपलब्ध चिकित्सक प्लास्टिक सर्जन डॉ. यतेंद्र देवांगन 11-03-2024 यूरोसर्जन डॉ. तुषार दानी सु. 10 से 15-03-2024 सु. 10 से पेट एवं आंत रोग विशेषज्ञ
डॉ. अनुपम महापात्रा डॉ. मोनिश सक्सेना 03-03-2024 सु. 10 से 16-03-2024 सु. 11 से मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग सर्जन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रुपेश वर्मा
03-03-2024 सु. 10 से 16-03-2024 सु. 11 से
छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ सु. 11 से कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश कोठारी 09-03-2024 यूरोसर्जन सु. 10 से डॉ. योगेश बारापात्रे 09-03-2024 शाम 05 से मस्तिष्क एवं स्पाइन रोग सर्जन डॉ. अमित मुखर्जी
09-03-2024 दोप 02 से बच्चों के सर्जन डॉ. रितेश रंजन सु. 10 से प्रधानमन राग्य य 10-03-2024 आयुष्मान भारत PM-JAY डॉ. दीपेश मस्के
16-03-2024 ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस एस पाढ़ी 16-03-2024 सु. 10 से दूरबीन पद्धति शल्य चिकित्सक डॉ. संदीप दवे 16-03-2024 सु. 10 से नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश राठी
17-03-2024 राशन कार्ड/आयुष्मान कार्ड द्वारा इलाज की सुविधा PATIENT SAFETY & QUALITY OF CARE NABH CERTIFIED NABH ACCREDITED मस्तिष्क एवं स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. पंकज शाह 17-03-2024 किडनी रोग विशेषज्ञ सु. 11 से डॉ. प्रवाश कुमार चौधरी 21-03-2024 शाम 05 से मनोरोग एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. बी. त्रिवेदी 28-03-2024 शाम 6 से किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि धर 28-03-2024 न्यूरोसर्जन डॉ. सिद्धार्थ साहू सु. 12 से 29-03-2024 दोप. 01 से वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. साँवर अग्रवाल 31-03-2024 सु. 11 अब 7 मशीनों के साथ डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध ICU बैकअप सुविधा सु. 10 से BSKY (बीजू कार्ड) द्वारा निःशुल्क इलाज की सुविधा परामर्श हेतु : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

काम की खबर: आज जारी होगी पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

काम की खबर: आज जारी होगी पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस वर्तमान में करोड़ों किसानों को इस स्कीम के तहत सम्मानित किया जा रहा है। केंद्र सरकार एक साल दो-दो हजार रुपए की तीन किस्त के रूप में 6000 खाते में जमा करती है। मोदी सरकार किसानों के आर्थिक विकास के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है, जिससे खेती का लाभ का धंधा बनाया जा सके। इस कड़ी में मोदी सरकार ने साल 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत किसानों के खाते में सीधे सम्मान निधि जमा की जाती है। प्रधानमंत्री मोदी आज किसानों के खाते में इस योजना की 16वीं किस्त जमा करेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में हर किस्त के तहत किसानों के खाते में 2,000 रुपए की राशि जमा की जाती है।

इस योजना में किसानों को सालाना 6,000 रुपए की सम्मान निधि मिलती है। यह सम्मान निधि सीबीडीटी के जरिये किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे जमा कर दी जाती है। केंद्र सरकार एक साल दो-दो हजार रुपए की तीन किस्त के रूप में 6000 खाते में जमा करती है। वर्तमान में करोड़ों किसानों को इस स्कीम के तहत सम्मानित किया जा रहा है। सिर्फ ऐसे ही किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता है, जिन्होंने प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत ई-केवाईसी (EKyc) और जमीन सत्यापन नहीं कराया है।

यदि आपने भी E-KYC कराया है तो आज जारी होने वाली किसान सम्मान निधि आपके खाते में जरूर जमा होगी। इससे पहले आप एक बार स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। पीएम किसान के अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। यहां आपको Farmers Corner पर क्लिक करने के बाद ई-केवाईसी पर जाना होगा। यहां क्लिक करते ही आपको OTP based e-KYC पर जाकर अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। आपको यहां स्क्रीन पर ई-केवाईसी का स्टेट्स दिखाई देगा।

बसना -: जगदीशपुर अनाथ आश्रम के संचालक के अनुसार वहां अब कोई भी बच्चा अनाथ नहीं है अब वहां बिना परमिशन के छात्रा वास चल रहा है तो अनाथ बच्चे कहा गए?

बसना -: जगदीशपुर अनाथ आश्रम पर महाजनपद न्यूज़ ने हाल ही के दिनों मे बसना विधानसभा और थाना अंतर्गत जगदीशपुर नरसिंगपुर के अनाथ आश्रम का खबर प्रकाशन किया गया था बता दें क़ी वहाँ कई सालो से अनाथ बच्चों के नाम से आश्रम संचालन कर सहयोग लिया गया लेकिन बड़ी बात यह है क़ी अब आश्रम संचालक क़ा कहना है क़ी अब यहां कोई भी अनाथ बच्चा नहीं है यहां कुल 22 बच्चे है और सभी के माता पिता है और अब यहाँ छात्रा वास चलाया जा रहा है यह बयान महाजनपद न्यूज़ के पास अनाथ आश्रम कहे या छात्रावास संचालक ने दिया है संचालक ने कहा है क़ी अब एक भी बच्चे अनाथ नहीं है सबके माता पिता है और यहां रहकर पढ़ाई कर रहे यहां तक तो ठीक है लेकिन इतने सालो तक जो अनाथ बच्चे रह रह रहे थे ओ नन्हे मुन्हे बच्चे कहा गए यह एक बड़ा सवाल है क्या उन बच्चों को गोद दिया गया या कही और या एक भी बच्चा अनाथ नहीं था तो इतने सालो तक जिले मे अनाथ आश्रम के नाम से सहयोग मांग मांग कर क्या अपना स्वार्थ पूर्ति किया जा रहा था या उन अनाथ बच्चो का क्या हुवा ही निश्चित ही यह एक बड़ा सवाल है सूत्र बताते है इनके परिवार के प्रायवेट स्कूल तक है तो उन अनाथ बच्चों को अपने निजी स्कूलो मे क्यों नहीं पढ़ाया गया हालाकि अब आश्रम संचालक का कहना है क़ी अब यहाँ छात्रा वास चलाया जा रहा है जिनका रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया गया है!

आज का राशिफल 28-02-2024 महाजनपद न्यूज़

आज का राशिफल 28-02-2024 महाजनपद न्यूज़
:
:
मेष: शुभ अंक…. 1 शुभ रंग… गुलाबी व्यापारिक योजना लाभदायी
रहेगी। समय पक्ष का बना है। आकस्मिक लाभ के अवसर मिल
सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों से मुलाकात होगी।.

वृष: शुभ अंक… 5 शुभ रंग…बादामी बातचीत में नरमी बरतें।
छोटी सी बात विवाद का कारण बन सकती है। मनमौजी रवैया
कॅरिअर में नुकसानदायी हो सकता है। निजी काम से यात्रा संभव है।

(2) मिथुन : शुभ अंक… 4 शुभ रंग पीला : गैर-जरूरी कार्यों में समय
और धन बर्बाद होगा। प्रतियोगी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलने के
आसार हैं। अटकी योजना फिर शुरू हो सकती है। विवाद से बचें।

कर्क: शुभ अंक… 6 शुभ रंग…हरा : सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
जो काम अधूरे हैं उन्हें पूरा करने का अवसर मिल सकता है।
विरोधी भी आपके काम की तारीफ करेंगे। आलोचना से बचें।

सिंह: शुभ अंक… 3 शुभ रंग…नीला : उच्चाधिकारियों से मेलजोल
तरक्की में सहायक हो सकता है। आयात-निर्यात के कार्यों में लाभ
के आसार हैं। जानबूझकर की गई गलती का पछतावा होगा।

कन्या: शुभ अंक…9 शुभ रंग… बैंगनी बिखरे कामों को समेटने
में दूसरों की मदद लेनी पड़ सकती है। मेहनत के बावजूद अपेक्षित
सफलता मुश्किल है। मेहमानों की आवाजाही से व्यस्तता बढ़ेगी।

तुला: शुभ अंक…2 शुभ रंग…नारंगी आकस्मिक घटनाएं
परेशान कर सकती हैं। विवादास्पद मामलों के समाधान से राहत
मिलेगी। साझेदारी में नए काम की शुरुआत संभव है। आय बढ़ेगी।

वृश्चिक शुभ अंक.. 7 शुभ रंग…
जामुनी : स्वास्थ्य का पाया
कमजोर रहेगा। लोग नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। रचनात्मक
रुचि को निखारने के अवसर मिल सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

धनु: शुभ अंक… 8 शुभ रंग… स्लेटी सहयोगी वक्त पड़ने पर पीछे
हट सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत के अवसर मिलेंगे। मांगलिक
कार्यों में खर्च की रूपरेखा बनेगी। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मकर: शुभ अंक…9 शुभ रंग…आसमानी अधिकारों को लेकर
सजग रहने की जरूरत है। पारिवारिक परेशानी के चलते मानसिक
तनाव संभव है। रुकी हुई योजनाओं में खर्च की संभावना बनेगी।

कुंभ: शुभ अंक… 5 शुभ रंग…काला समय के साथ काम में
निखार आएगा। अधिकारी भी आपकी कार्यशैली की प्रशंसा करेंगे।
साझेदारी टूटने से मन परेशान हो सकता है। राजकीय मामले सुलझेंगे।

मीन: शुभ अंक… 3 शुभ रंग… सफेद कामकाज में आ रही बाधा
दूर होगी। लगातार मिल रही सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कार्यस्थल पर वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी।
:
:
:

सिंघोड़ा थाना : एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास 145 किलो अवैध मादक पदार्थ गंजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

सिंघोड़ा थाना : एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास 145 किलो अवैध मादक पदार्थ गंजा के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना सिंघोडा में दिनांक 26/02/2024 को हमराह आरक्षक 799, 517, 830, 933 मय पुलिस अधिग्रहित वाहन क्रमांक CG 04 PL 2687 मे मय विवेचना कीट, सील चपडा के जुर्म जरायम पतासाजी अवैध मादक पदार्थ का रेड कार्यवाही वास्ते देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था ग्राम चारभांठा पहुंचा था कि जरिये मुखबिर से सुचना मिला कि एक गेरूआ कलर टाटा वाहन ट्रक क्रमांक MH 40 CM 7102 में एक व्यक्ति गांजा रखकर उडिसा से छ0ग0 की ओर आ रहे है कि सुचना से सूचना से SDOP महोदय सरायपाली को अवगत कराकर वापस आकर एनएच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल में नाकाबंदी किया कुछ समय बाद मुखबिर के बताये हुलिया का ट्रक वाहन में एक व्यक्ति सवार होकर आते दिखे जिन्हे रोका गया पुछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा जवाब में भिन्नता पाये जाने से कडाई से पुछताछ करने पर ट्रक वाहन के पीछे डाला में भुसा बोरियो के नीचे गांजा रखना तथा उक्त गांजा को बरगढ के पहले उडिसा से नागपुर महाराष्ट्र ले जाना बताये नाम पता पुछने पर चालक अपना नाम धमेंद्र अहिरवार पिता रमेश अहिरवार उम्र 29 साल साकिन 02 नंबर नाका कामटी रोड मनीनगर मांडवा थाना यशोधरा नगर जिला नागपुर महाराष्ट्र निवासी होना बताये।

उडिसा तरफ से आ रहे रमेश नायक एवं पंकज गुप्ता को रोककर बुलाकर कार्यवाही में सहयोग करने धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर गवाहो के समक्ष मुखबिर सुचना पंचनामा एवं बिना वारंट तलाशी सुचना प्रतिवेदन तैयार कर आरक्षक 517 रोहित सिदार को डाक देने एसडीओपी कार्यालय सरायपाली रवाना किया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही प्रारंभ करते हुए धारा 50 एनडीपीएस एक्ट का नोटिस देकर तलाशी हेतु सहमति लिया बाद पुलिस पार्टी, पुलिस अधिग्रहित वाहन क्रमांक CG 04 PL 2687 एवं साक्षियों का संदेही से तलासी लिवाया गया। संदेही द्वारा वाहन मे कागजात सील चपडा के अलावा कोई अन्य सामग्री नही होना बताया बाद संदेही के कब्जे की एक गेरूआ कलर टाटा वाहन ट्रक क्रमांक MH 40 CM 7102 की तलासी लिया गया तलाशी दौरान ट्रक वाहन के पीछे डाला में भुसा बोरियो के नीचे 06 नग प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा मिला जिसे बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया गया।

उक्त बोरियो के 05, 05 पैकेट से थोड़ा निकालकर आपस मे मिलाकर सुंघकर, चखकर, रगडकर पहचान किया गया जो मादक पदार्थ जैसा गांजा होना पाये जाने पर मादक पदार्थ पहचान पंचनामा तैयार किया गया बाद संदेही को मादक पदार्थ गांजा रखने एवं परिवहन करने के संबंध मे धारा 67(ख) एनडीपीएस का नोटिस देकर वैध दस्तावेज/कागजात पेश करने कहा गया जो किसी प्रकार का दस्तावेज/कागजात नही होना बताने पर आरक्षक क्रमांक 933 रमाकांत त्रिपाठी को डीसी देकर तौलकर्ता तलब करने मौके से रवाना किया गया जो आरक्षक क्रमांक 933 रमाकांत त्रिपाठी द्वारा कुछ समय पश्चात तौलकर्ता गुषामणी प्रधान पिता लक्ष्मण प्रधान उम्र 34 साल साकिन गनियारीपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग. को इलेक्ट्रानिक तौल मशीन व 500 ग्राम का बाट लेकर वापस घटनास्थल आया घटना स्थल पर मादक पदार्थ गांजा तौल करने हेतु गुषामणी प्रधान को नोटिस दिया गया

बाद तराजू बाट का भौतिक सत्यापन किया गया जो फूल चार्ज होना पाया गया तराजू के उपर 500 ग्राम का बाट रखकर देखा गया जो 500 ग्राम ही होना पाये जाने पर तराजू बाट भौतिक सत्यापन पंचनामा तैयार किया गया। एक प्लास्टिक की पाल को जमीन मे बिछाकर हमराह स्टाफ के सहयोग से बरामद शुदा गांजा के प्लास्टिक बोरियो को खोलकर प्लास्टिक पाल के उपर आपस मे मिलाकर समरस किया गया तथा गवाहो के समक्ष 06 नग प्लास्टिक बोरियो मे नमीयुक्त मादक पदार्थ गांजा को भरकर तौल कराया गया जो कुल 145 किलोग्राम होना पाया गया। मौके पर गवाहो के समक्ष तौल पंचनामा तैयार किया गया बाद बोरियो मे भरे मादक पदार्थ गांजा को गवाहो के समक्ष सील चपडा से सीलबंद कर नमूना सील पंचनामा तैयार कर हस्ताक्षर युक्त पर्ची चस्पा किया गया। आरोपी धमेंद्र अहिरवार के कब्जे से पेंट जेब से एक पोको कंपनी का स्मार्ट मोबाईल सीम नंबर 8999201570 लगा कीमती 10000 रूपये एवं शर्ट जेब से नगदी 1500 रूपये, एक नग धारा 50 एनडीपीएस नोटिस, एक नग धारा 67(ख) एनडीपीएस नोटिस मिला जिसे बरामद कर मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया।

आरोपी के कब्जे से सम्पत्ति- 01- 06 नग प्लास्टिक बोरियो मे बोरी क्रमांक 01 से 05 तक 25, 25 एवं बोरी क्रमांक 06 में 20 किलोग्राम नमीयुक्त मनोत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा तौलकर सील चपडा से सीलबंद कर हस्ताक्षर युक्त पर्ची चस्पा किया हुआ कीमती 7250000 रूपये, 02- घटना मे प्रयुक्त एक गेरूआ कलर टाटा वाहन ट्रक क्रमांक MH 40 CM 7102 जिसका इंजन नंबर 3.3LNGD05BWX505957 चेचिस नंबर MAT843002P7B04412, रजिस्टेशन परमीट बीमा का छायाप्रति कीमती 2000000 रूपये, 03- आरोपी धमेंद्र अहिरवार के कब्जे से पेंट जेब से एक पोको कंपनी का स्मार्ट मोबाईल सीम नंबर 8999201570 लगा कीमती 10000 रूपये एवं शर्ट जेब से नगदी 1500 रूपये, एक नग धारा 50 एनडीपीएस नोटिस, एक नग धारा 67(ख) एनडीपीएस नोटिस, कुल जूमला कीमती 9261500 रूपये। को जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया।

आरोपी धमेंद्र अहिरवार पिता रमेश अहिरवार उम्र 29 साल साकिन 02 नंबर नाका कामटी रोड मनीनगर मांडवा थाना यशोधरा नगर जिला नागपुर महाराष्ट्र का कृत्य अपराध धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को धारा 52(1) एनडीपीएस एक्ट की नोटिस देकर गिरफ्तारी के कारणो से अवगत कराते हुए दिनांक 26/02/2024 के 19:10 बजे गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना परिजनो को दिया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत सम्पूर्ण कार्यवाही कर मौके पर देहाती नालसी क्रमांक 0/2024 धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट तैयार किया गया। कार्यवाही मे हमराह स्टाफ का सहयोग लिया गया। अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया

पिथौरा थाना : ग्राम किशनपुर में अपने घर में महुआ शराब बेचने वाले के खिलाफ करवाही।

पिथौरा थाना : ग्राम किशनपुर में अपने घर में महुआ शराब बेचने वाले के खिलाफ करवाही। थाना पिथौरा के उनि ने बताया की दिनांक 26.02.2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक 394, 529 के मय शासकीय वाहन, विवेचना संबंधी कीट बाक्स, लेपटाप, प्रिंटर मशीन के अवैध शराब रेड कार्यवाही पर देहात रवाना हुआ था जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम किशनपुर का जगदीश सिन्हा अपने घर के आंगन में शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर गवाह श्रीमती नंदिनी यादव पति नित्यानंद यादव उम्र 33 साल साकिन वार्ड नंबर 07 किशनपुर एवं कल्पना यादव पति दुखीश्याम यादव उम्र 30 साल साकिन वार्ड नंबर 08 किशनपुर को धारा 160 जाफौ. का नोटिस तामिल कर साथ लेकर ग्राम किशनपुर में जगदीश सिन्हा के घर के आंगन में पहुंचकर घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम जगदीश सिन्हा पिता मोहित सिन्हा उम्र 23 वर्ष साकिन किशनपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद बताया तथा उसके घर के आंगन में रखे एक सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा करीबन 20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब मिला जिसे गवाहों के समक्ष बरामद किया गया

उक्त शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध कागजात पेश करने धारा 91 जाफौ. का नोटिस तामिल किया गया नोटिस में लिखकर कोई वैध दस्तावेज नहीं है लिखित में दिया कि गवाहों के समक्ष एक सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा करीबन 20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 4000/- रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 26.02.2024 के 12.20 बजे विधिवत मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया प्रकरण अजमानतीय होने से उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दिया गया । आरोपी के विरूद्ध बिना नंबरी देहाती नालसी क्रमांक 0/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

रायपुर : राज्यभाषा आयोग का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम

रायपुर : राज्यभाषा आयोग का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्यभाषा आयोग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन में तीन दिवसीय छत्तीसगढ प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 से 28 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पहले दिन लगभग 130 मंत्रालयीन कर्मचारी ने प्रशिक्षण का लाभ लिया। जिसमें छत्तीसगढ़ के जाने माने साहित्यविद और लेखक डॉक्टर चितरंजन कर ने अपना व्याख्यान दिया और छत्तीसगढ़ी राजभाषा के प्रशासनिक उपयोग के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन लोक व्यवहार और प्रशासनिक कार्यों में छत्तीसगढ़ी के उपयोग और शब्दावलियों का प्रशिक्षण दिया गया। आज के प्रशिक्षक जाने माने शिक्षाविद डॉक्टर सुधीर शर्मा रहे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन अनुभाग अधिकारी और अवर सचिव स्तर के अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह राजपूत का सहयोग प्रदान कर रहे है।