बसना :- कांग्रेस के कार्यकाल मे गौठान एक बड़ा भ्र्ष्टाचार का जरिया बना एक ताज़ा उदाहरण जिला पंचायत अध्यक्ष के फण्ड से मिले 3 लाख 96 हजार खा गए सरपंच सचिव !

बसना :- कांग्रेस के कार्यकाल मे गौठान एक बड़ा भ्र्ष्टाचार का जरिया बना एक ताज़ा उदाहरण जिला पंचायत अध्यक्ष के फण्ड से मिले 3 लाख 96 हजार खा गए सरपंच सचिव ! नियम शर्तो का उललंग्न क्या इंजिनयर ने इतने बड़ी राशि भुगतान के लिए एक बार भी तालाब गहरीकरण जायज नहीं लिया बिना कार्य किए और फर्जी कागज़त मे ही निकाल लिए 3 लाख 96हजार रु
छात्तीसगढ़ मे कांग्रेस के कार्यकाल मे गौठान एक महत्वपूर्णकाकांक्षी योजनाओं मे से था लेकिन गाय को माता मानने वाले समाज के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारीयों ने इस योजनाओं का पैसा खाने मे भी शर्मिंन्दगी महसूस नहीं किए मामला है

बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलिहा देवरी का जहा के गोहे दादर मे गौठान मे नया तालाब गहरीकरण के नाम से महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष के मद से लगभग 5 बार मे 3 लाख 96 हजार रु आहरण कर लिया गया इस बात का सबूत ई ग्राम स्वराज के एप्स मे देखने से पता चलता है क़ी 2023 के पहले माह मे ही 15 वे वित्त से 5 बार मे नया तालाब गहरी करण के नाम से लाखों रु निकाले जाते है लेकिन जिम्मेदार इंजिनियर का कार्य तो देखिए बिना कार्य को देखे लाखो रु आहरण के लिए सहमति देते है और फर्जी कागजात के हवाले लाखो निकाल लिए जाते है लेकिन बता दें क़ी बिना मूल्यांकन के सरपंच सचिव ने लाखों रु आहारण कर लिए और तालाब गहरीकरण क़ा कार्य हुवा ही नहीं सरपंच विजय बरिहा से चर्चा करने पर कहा क़ी गौठान के लिए जहा तालाब गहरी करण करना था वह जगह विवादित निकला कार्य हुवा ही नहीं फंड को अन्य कार्य मे उपयोग किया जाएगा !

सरपंच सचिव ने बिना कार्य किए बिना मूल्यांकन के तालाब गहरी करण के नाम से फंड से लगभग 1साल पहले ही आहरण कर लिए गए है और उन सरकारी पैसो का सरपंच सचिव अपना इस्तेमाल करने मे लगे इस मामले जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने कहा क़ी गौठान मे तालाब गहरी करण के लिए जिला पंचायत मद से फंड दिया गया था विवादित जगह के कारण कार्य नहीं कराया गया है जनपद सीईओ को अन्य कार्य योजना बनाकर फंड का उपयोग करने कहा गया है!

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कक्षा 5वीं में कु.वीरा चौहान दूसरे स्थान पर रही

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कक्षा 5वीं में कु.वीरा चौहान दूसरे स्थान पर रही भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सत्र 2023-24 का ब्लॉक स्तरीय पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन गायत्री मंदिर परिसर सरायपाली में किया गया। ब्लॉक स्तर पर प्राथमिक विभाग में कु. वीरा चौहान शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा की छात्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त करअपने स्कूल, गांव, विकासखंड,अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वय डी.एन. दीवान, जितेंद्र रावल,बीआरसीसी सतीश पटेल, नोडल प्राचार्य कोमल प्रसाद पटेल,संकुल समन्वयक जयनारायण पटेल, संकुल प्रभारी सत्यम पटेल, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सरस्वती चौहान, प्रधान पाठक दुर्वादल दीप, संकुल के समस्त शिक्षक-शिक्षिका, पालक गण बधाई , शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

बागबाहरा में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन। प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी पुनः बागबाहरा में विभिन्न जिले के सब जूनियर तीरंदाज़ी खिलाड़ी होंगे शामिल

बागबाहरा में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन।
प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी पुनः बागबाहरा में विभिन्न जिले के सब जूनियर तीरंदाज़ी खिलाड़ी होंगे शामिल महासमुंद – प्रदेश स्तरीय सिटी ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता सब जूनियर बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश तीरंदाजी संघ तथा जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 29 फरवरी 2024 को सुबह 10 बजे से बाल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में आयोजित किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने बताया कि एक दिवसीय सिटी ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता बागबाहरा में रखा गया है,

जिसमें सब जूनियर बालक/बालिका वर्ग में कंपाउंड राउंड, इंडियन राउंड एवं रिकर्व राउंड आई के निर्देशानुसार आयोजन 29 फरवरी को बागबाहरा महासमुंद में आयोजन किया गया है, जिसमें तीनों वर्ग के खिलाड़ी, कोच, मैनेजर प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा प्रदर्शन करके युवाओं को जमीनी स्तर से खेल भावनाओं को जागृत करना और तीरंदाजी स्पर्धा को एक नई मुकाम में आगे बढ़ाने की मदद करना है। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से बाल आश्रम बिहाझर, बागबाहरा में होना है। महासमुंद जिले में खेल एवं युवा कल्याण, जिला तीरंदाजी संघ, खेलो इंडिया सेंटर के मार्गदर्शन व सानिध्य में यह दूसरी बार है जो महासमुंद जिला में तीरंदाज़ी प्रतियोगिता को आयोजित किया जा रहा हैं।

प्रतियोगिता को सफ़ल बनाने में जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन साहू, अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू, रिंकल बग्गा, पूर्णेंद्र चंद्राकर, मुकेश वेगड़, हिरू साहू के अलावा हरप्रीत छाबड़ा, भोजराज, पिरित राम, ऋषि साहू का सहयोग मिल रहा हैं। प्रतियोगिता में शामिल सभी जिलों के कोच, मैनेजर और खिलाड़ियों के रुकने हेतु आवास एवं भोजन की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की गई है। यह प्रदेश स्तरीय दूसरा प्रतियोगिता हैं जिसे जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा, जिला महासमुंद द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसको लेकर खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Chhttisgarh news ‘तुम्हारी फैमिली का गंदा वीडियो हो जाएगा वायरल’,कई लोगों के पास आया वॉट्सऐप मैसेज,लिंक खोलते ही फोन हैक, ऐसे रहें सावधान

Chhttisgarh news ‘तुम्हारी फैमिली का गंदा वीडियो हो जाएगा वायरल’,कई लोगों के पास आया वॉट्सऐप मैसेज,लिंक खोलते ही फोन हैक, ऐसे रहें सावधान
Cg News छत्तीसगढ़ के बस्तर में साइबर क्राइम का एक नया मामला सामने आया है। जिले में एक ही दिन में सैकड़ों लोगों के व्हाट्सऐप पर अनजान नंबर से मैसेज आया है, जिसमें लिखा है कि ‘तुम्हारी फैमली का सेक्स वीडियो वायरल हो जाएगा, वीडियो देखो और पैसे भेजो’।इस मैसेज के बाद कई लोगों ने APK फाइल डाउनलोड की और उनका फोन हैक हो गया। दरअसल, व्हाट्सऐप पर एक ग्रुप बना हुआ है। इस ग्रुप में 300 से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। इस ग्रुप के सारे सदस्यों के पास एक दिन पहले एक साथ एक ही नंबर से मैसेज आया। जिसमें वीडियो के बारे में लिखा हुआ था।

जब लोगों ने इस बारे में एक-दूसरे से बातचीत की, तो पता चला कि ये मैसेज बहुत से लोगों के पास गया है। इसकी मौखिक शिकायत पुलिस से भी की गई है। ऐप ओपन करते ही कई लोगों के फोन हैंग

दंतेवाड़ा और जगदलपुर के कुछ युवकों ने बताया कि वे फोन पर कोई भी ऐप खोल रहे हैं, तो फोन हैंग हो रहा है। फोन काफी धीरे चल रहा है। अब डर है कि कहीं फोन हैक तो नहीं हो गया। अगर ऐसा हुआ, तो पर्सनल डेटा लीक हो जाएगा।

डरिए मत, सावधान रहिए

साइबर क्राइम के बारे में दैनिक भास्कर की टीम ने साइबर सेल के DSP केके चंद्राकर से बातचीत की। उन्होंने कहा कि ऐसे साइबर स्कैम से डरिए मत, बल्कि सावधान रहिए। उन्होंने APK फाइल डाउनलोड होने के बाद फोन के डाटा को सुरक्षित करने टिप्स भी बताए हैं…

अगर किसी भी अनजान नंबर से इस तरह का मैसेज आए, तो उसे फौरन ब्लॉक करें।
नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
अगर ऐप डाउनलोड कर लिया हो, तो फोन को रिसेट कर लें।
फोन में Gmail और पैसे ट्रांजेक्शन ऐप का पासवर्ड बदल दें।
डिवाइस की अनऑथराइज्ड एक्सेस ही हैकिंग

साइबर क्रिमिनल्स आमतौर पर मोबाइल हैकिंग के लिए मैलाफाइड पीडीएफ फाइल, रैट फाइल, एसएमएस फॉरवर्डर एपीके, फिशिंग और हैकिंग लिंक भेजकर टारगेट डिवाइस का एक्सेस लेते हैं। इसके बाद सेटिंग्स में छेड़छाड़ कर डेटा चोरी और मॉडिफिकेशन कर डिवाइस को रिमोटली कंट्रोल करते हैं।

किसी भी डिवाइस की अनऑथराइज्ड एक्सेस ही हैकिंग कहलाती है। इस तरह से साइबर अपराधी भोले-भाले मोबाइल यूजर्स को अपना शिकार बनाते हैं।

साइबर सिक्योरिटी फॉरेंसिक एंड लॉ एक्सपर्ट मोनाली गुहा ने बताया कि लोगों को क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?

Cg News इन बातों का रखें ख्याल?

किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक नहीं करें।
सेटिंग्स में ऑटोमैटिक इन्स्टॉल ऑप्शन लॉक रखें।
मोबाइल पर एक लाइसेंस्ड एंटी वायरस जरूर रखें।
रेगुलर स्कैन करें।
जब इंटरनेट की जरूरत नहीं हो, तब इंटरनेट बंद रखने की आदत बनाएं।
व्हाट्सएप में सेटिंग्स पर जाकर मीडिया का ऑटो डाउनलोड ऑप्शन बंद करके रखें।
ठगी हो जाने की स्थिति में तुरंत अपना खाता ब्लॉक करें। इसके लिए अपने बैंक की ऑफिशियल ऐप का इस्तेमाल करें।
बैंक में रजिस्टर्ड नंबर से 1930 पर कॉल करके सूचित करें और नजदीकी थाने या साइबर सेल को रिपोर्ट करें।
बैंक अधिकारी को खाता ब्लॉक करने को कहें और ट्रांजैक्शन होल्ड कर खाते में फिर से राशि जमा करने के लिए लिखित आवेदन करें।
सुरक्षा के लिए अपनी ईमेल का पासवर्ड और सभी ट्रांजैक्शन ऐप जैसे यूपीआई और डेबिट कार्ड का पिन बदल दें।
अगर फोन में पहले से एंटी वायरस नहीं था, तो डेटा बैकअप लेकर मोबाइल फॉर्मेट करें या एंटी वायरस से स्कैन करें।
किसी भी परिस्थिति में डरें नहीं, न ही किसी तरह के लालच में फसें।
किसी भी हाल में अपराधियों को पैसे नहीं भेजें।
पुलिस और प्रशासन पर कार्रवाई के लिए विश्वास रखें। एविडेंस देकर सहयोग करें।

महासमुंद-: थाना सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही आरोपियों के द्वारा स्विफ्ट डिजायर कार से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार!

महासमुंद-:  थाना सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही आरोपियों के द्वारा स्विफ्ट डिजायर कार से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार!आरोपियों के द्वारा स्विफ्ट डिजायर कार से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से स्विफ्ट डिजायर कार एवं 120 किलो मादक पदार्थ गांजा एवं मोबाइल जप्तकुल जुमला कीमत- 2720000 रूश्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियो को जिले में अवैध गांजा /शराब के बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर श्रीमान एसडीओपी सरायपाली के मार्गदर्शन में थाना सरायपाली पुलिस को दिनांक -28/2/24 को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा तरफ से स्विफ्ट कार क्रमांक रज

06CF 0118 का चालक मादक पदार्थ गांजा रखा है जो राजस्थान तरफ जाएगा प्राप्त मूखबिर सूचना पर समस्त वैधानिक कार्यवाही करते हुए घंटेश्वरी चौक सरायपाली में नाकाबन्दी किया गया पुलिस को देखकर कर का चालक अपने वाहन को घंटेश्वर मंदिर की तरफ घुमा दिया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ पर अपना नाम 1- रामस्वरूप जाट पिता कैलाश जाट उम्र 25 वर्ष निवासी मलका खेड़ा थाना मंडल जिला भीलवाड़ा राजस्थान एवं दूसरा व्यक्ति अपना नाम 2-*विनोद सिंह पिता कैलाश सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी भादू थाना मांडल जिला भीलवाड़ा बताया जिनसे पूछताछ कर आरोपियों के कब्जे से 120 किलो मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया कोई लाइसेंस या परमिट न होने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 70 /24 धारा 20 बी NDPS ACT का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।

संपूर्ण कार्यवाही थाना सरायपाली जिला महासमुंद पुलिस द्वारा की गई हैजप्त सामग्री120 Kg मादक पदार्थ गांजा कीमती 2400000 रूस्विफ्ट कार क्रमांक RJ06 CF0188कीमती -3 लाख02नग मोबाइल किमत-20 हजारकुल जुमला कीमत-2720000 रू

महासमुंद -: लगातार गुम मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारको को सुपुर्द किया जा रहा है तेंदुकोना बागबहारा सांकरा!

महासमुंद -: लगातार गुम मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारको को सुपुर्द किया जा रहा है तेंदुकोना बागबहारा सांकरा!

महासमुंद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद व अनुविभागीय अधिकारी पिथोरा की मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता के तहत महासमुंद जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में लोगों को जागरुक किया जा रहा है, लोगों के द्वारा मोबाइल गुम जाने से CEIR पोर्टल का उपयोग करने लगे हैं। थाना सांकरा में मोबाईल गुम रिपोर्ट CEIR PORTAL के माध्यम से थाना सांकरा द्वारा 01 नग गुम मोबाईल को ट्रेक कर मोबाईल धारक को सुपुर्द किया गया। मोबाइल धारक द्वारा थाना सांकरा पुलिस को धन्यवाद दिया गया। थाना सांकरा द्वारा लगातार इस प्रकार थाना स्तर पर पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले रिपोर्ट पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

#mahasamund_police #Chhattisgarh_Police DPR Chhattisgarh Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Mahasamund Mahasamund District CMO Chhattisgarh Mahasamund Press Ministry of Electronics & Information Technology, Government of India DPCR
दिनांक 26.02.2024
महासमुंद थाना बागबाहरा द्वारा 01 नग गुम मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारक को किया गया सुपुर्द।
महासमुंद श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद व अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा की मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता के तहत महासमुंद जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में लोगों को जागरुक किया जा रहा है, लोगों के द्वारा मोबाइल गुम जाने से CEIR पोर्टल का उपयोग करने लगे हैं। थाना बागबाहरा में मोबाईल गुम रिपोर्ट CEIR PORTAL के माध्यम से थाना बागबाहरा द्वारा 01 नग गुम मोबाईल को ट्रेक कर मोबाईल धारक को सुपुर्द किया गया। मोबाइल धारक द्वारा थाना बागबाहरा पुलिस को धन्यवाद दिया गया। थाना बागबाहरा द्वारा लगातार इस प्रकार थाना स्तर पर पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले रिपोर्ट पर लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

#mahasamund_police #Chhattisgarh_Police DPR Chhattisgarh Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस Mahasamund Mahasamund District CMO Chhattisgarh Mahasamund Press Ministry of Electronics & Information Technology, Government of India DPCR
दिनांक 26.02.2024
महासमुंद पुलिस
थाना tendukona द्वारा 01 नग गुम मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारक को किया गया सुपुर्द।
CEIR PORTAL के माध्यम से 01 नग गुम मोबाइल बरामद

महासमुंद श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद व अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा की मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा जागरूकता के तहत महासमुंद जिला के समस्त थाना क्षेत्रों में लोगों को जागरुक किया जा रहा है, लोगों के द्वारा मोबाइल गुम जाने से CEIR पोर्टल का उपयोग करने लगे हैं। थाना तेंदुकोना में मोबाईल गुम रिपोर्ट CEIR PORTAL के माध्यम से थाना तेंदुकोना द्वारा 01 नग गुम मोबाईल को ट्रेक कर मोबाईल धारक को सुपुर्द किया गया। मोबाइल धारक द्वारा थाना तेंदुकोना पुलिस को धन्यवाद दिया गया। थाना तेंदुकोना द्वारा लगातार इस प्रकार थाना स्तर पर पोर्टल के माध्यम से मिलने वाले रिपोर्ट पर लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

पिथौरा थाना : ग्राम किशनपुर में एक महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज करने पर मामला दर्ज

पिथौरा थाना : ग्राम किशनपुर में एक महिला से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज करने पर मामला दर्ज ग्राम किशनपुर का निवासी गृहिणी का काम करती हूं कक्षा 08 वीं तक पढाई की हूं, दिनांक 26.02.2024 के सुबह करीबन 07.00 बजे के आसपास जगदीश एवं मोहित द्वारा मुझे अश्लील गाली गलौज कर लकडी के डण्डा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर चोंट पहूंचाया है एवं बोरिंग को भी क्षतिग्रस्त किया गया है जिसके संबंध में लिखित आवेदन पेश कर रही हूं प्रार्थीया के आवेदन पर अपराध धारा 427, 294, 323, 506, 34 भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आवेदन नकल जैल है- प्रति श्रीमान थाना प्रभारी पिथौरा । जिला महासमुंद छ.ग. विषय- मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौज करने बाबत ।

महोदय, विषय अन्तर्गत लेख है कि हमारे ग्राम के निवासी जगदीश पिता मोहित एवं मोहित पिता दाउ के द्वारा शराब बनाकर गांव में शराब बेंचता जिसमें गांव के शांति भंग करता जो कि अवैध है चूंकि मेरे मोहल्ला का है तो मेरी मना करने पर आज सुबह जगदीश एवं मोहित के द्वारा मेरे को गली में मारपीट किया गया एवं लकडी के डण्डे से एवं जगदीश के हाथ में एवं ब्लेड रखा गया था जिसको बीच बचाव कर ग्रामीण के द्वारा छीन लिया गया अत: महोदय से निवेदन उक्त दोनों के ऊपर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें । अत: जगदीश के द्वारा बोरिंग को क्षतिग्रस्त किया गया है जान से मारने की धमकी एवं मां बहन की गंदी गंदी गाली देते जिसे गांव वाले देखे सुने प्रार्थी मंजू लता दास दिनांक 26.02.2024 गवाह (1) नंदनी यादव (2) सरोजा प्रधान

महासमुंद -: थाना सिटी कोतवाली द्वारा मोटर सायकल Modified सायलेंसर से ध्वनि प्रदुषण करने वाले पर कार्यवाही

महासमुंद -: थाना सिटी कोतवाली द्वारा मोटर सायकल Modified सायलेंसर से ध्वनि प्रदुषण करने वाले पर कार्यवाही महासमुंद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद व अनुविभागीय अधिकारी महासमुंद की मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा एसे वाहन चालक जिनके द्वारा अपने मोटर सायकल के सायलेंसर को Modified करवा सायलेंसर का अवाज बदल एवं ध्वनि प्रदुषण करने वालों पर कार्यवाही किये जाने के तारतम्य में आज दिनांक 26.02.2024 को थाना के सामने NH 353 रोड महासमुन्द में अनुराग चन्द्राकर पिता प्रीतम चन्द्राकर निवासी ग्राम परसकोल थाना जिला महासमुंद अपने बुलेट मोटर सायकल क्रमांक CG06GY 2237 के सायलेंसर को Modified करा ध्वनि प्रदुषण करते पाया जिसके विरूध्द मोटर विकल एक्ट की धारा 182 (A-4)के तहत करते हुये 5000 रूपये की चालानी कार्यवाही किया गया।

महासमुन्द पुलिस के द्वारा अवैध शराब परिवहन/ बिक्री करने वालों पर बड़ी कार्यवाही

महासमुन्द पुलिस के द्वारा अवैध शराब परिवहन/ बिक्री करने वालों पर बड़ी कार्यवाही ।सफेद प्लास्टिक बोरी में भरा 100 नग देशी प्लेन शराब 180 ml की शीशी के भरा कुल शराब 18000 ml किमती 8000 रुपएप रिवहन में प्रयुक्त एक प्लेटिना मोटर साइकल cg 11 ak 1346 कीमती 35000 दिनांक 27.02.2024 को मुखबीर से सूचना मिली की एक

व्यक्ति नीला टी शर्ट कला पेंट पहने शराब बिक्री करने हेतु अपने मोटर सायकल में शराब लेकर भुरकोनी से तेंदुकोना की और जाने वाला है की सूचना पर हमराह स्टाफ गवाह के घेराबंदी कर संदेही हुलिया के व्यक्ति को आते देख रोकवाकर पूछता करने पर अपना नाम सुखचरण प्रसाद अजगल्ले पिता कार्तिक राम अजगल्ले उम्र 39 साल निवासी तेंदुकोना वार्ड no 9 थाना

तेंदुकोना का होना बताया सुखचरण अजगल्ले के कब्जे में रखे मोटर सायकल की टंकी पर रखे सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में भरा 100 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 ml कुल 18000 ml (18 लीटर) कीमती 8000 रुपए, परिवहन में प्रयुक्त मोटर साइकल क्रमांक cg 11ak 1346 कीमती 35000 रुपए जुमला कीमती 43000 रुपए को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है।

थाना सरायपाली : ग्राम पोटापारा में एक व्यक्ति अपने कब्जे में बिक्री हेतु अवैध महुआ शराब रखकर बैठा था जिसके खिलाफ कार्रवाई

थाना सरायपाली : ग्राम पोटापारा में एक व्यक्ति अपने कब्जे में बिक्री हेतु अवैध महुआ शराब रखकर बैठा था जिसके खिलाफ कार्रवाई थाना सरायपाली प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 27.02.2024 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि पोटापारा में एक व्यक्ति अपने कब्जे में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करते बैठा है कि प्राप्त सूचना से थाना प्रभारी को अवगत कराकर हमराह स्टाफ आर. 638, 867 को साथ लेकर स्वयं के वाहन से रवाना होकर रास्ते में नगर पालिका पतेरापाली के पास गवाह केशव चौहान एवं रामेश्वर सिन्हा को तलब कर धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कर साथ लेकर रवाना हुआ। ग्राम पोटापारा मुखबिर के बताये स्थान पर बरगद पेड़ के पास पहुंचे जहां पर एक व्यक्ति एक सफेद प्लास्टिक बोरी वाले थैला के अंदर जरकीन में देशी महुआ शराब बिक्री हेतु कब्जे में रखे मिला जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम संजय निषाद पिता हेमलाल निषाद उम्र 24 वर्ष साकिन पोटापारा थाना सरायपाली जिला महासमुंद एवं अपने पास रखे प्लास्टिक के एक सफेद बोरी वाले थैला के अंदर 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में बिक्री हेतु रखे करीबन 03 लीटर देशी महुआ शराब होना बताया।

उक्त महुआ शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया जबाब में कोई वैध कागजात नहीं होना लिखकर दिये जाने पर आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी वाले थैला के अंदर 5 लीटर वाली जरकीन के अंदर भरा करीबन 3 लीटर देशी महुआ शराब किमती 600 रू. को मौके पर गवाहों के समक्ष बरामद कर बरामदगी पंचनामा तैयार कर मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहों के जप्त कर वजह सबूत कब्जा पुलिस लिया गया एवं मौके पर शीलबंद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 27.02.2024 के 20/15 बजे विधिवत गिरफ्तार किया। मामला जमानतीय होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया। मौके पर देहाती नालसी कायम किया बाद हमराह स्टाफ एवं जप्त माल को लेकर वापस स्टेशन आकर असल अपराध पंजीबद्ध किया