रायपुर : श्रम मंत्री सह अध्यक्ष श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का किया शुभारंभ

रायपुर : श्रम मंत्री सह अध्यक्ष श्री देवांगन ने मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना का किया शुभारंभ
श्रम  मंत्री सह अध्यक्ष श्री लखन लाल देवांगन, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने आज नवा रायपुर मण्डल मुख्यालय कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इसके पश्चात उन्होने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप श्रमिकों के हित एवं उनके बेहतर जीवन यापन हेतु सरकार के मंशाअनुरूप निर्माण श्रमिकों के पंेंशन योजना का शुभांरभ किया। जिसमें पात्र निर्माण श्रमिकों को पेंशन राशि सीधे उनके खाते में हस्तांतरण आज योजना प्रारंभ कर किया गया है।

मंडल द्वारा संचालित ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना’’ के तहत् ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनकी आयु 60 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उन श्रमिकों को जीवन पर्यन्त प्रतिमाह राशि 1500 रूपए पेंशन दिया जाना प्रावधानित है, अगर ऐसे पेंशनधारी निर्माण श्रमिक जिनकी मृत्यु हो जाती है उन परिस्थिति में निर्माण श्रमिक के आश्रित (पति/पत्नी) को राशि 750 रूपए मासिक पेशन दिये जाने का प्रावधान है।
इसी प्रकार निर्माण श्रमिकों के बच्चो हेतु “मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना” के तहत् पंजीकृत निर्माण श्रमिक के स्वयं अथवा उनके आश्रित संतानों को व्यापम, पीएससी, रेलवे भर्ती बोर्ड, एसएससी आदि द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये योजना का शुभांरभ किया जाकर आज अनुबंध किया गया हैै ।

अब प्रदेश के किसी भी निर्माण के बच्चो को शिक्षा एवं रोजगार में कमी नही होगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, अपर श्रमायुक्त, श्री एस.एल.जांगड़े, उप श्रमायुक्त श्री डी.पी.तिवारी, उप श्रमायुक्त, श्री एस.एस.पैकरा, उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्री तोषण साहू, वरिष्ठ लेखाधिकारी, श्री रामगोपाल जायसवाल, कोरबा नगर निगम के पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन, श्री प्रफुल्ल तिवारी, श्री नरेन्द्र पाटनवार सहित कर्मकार कल्याण मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में पथरी (Kidney Stone) का इलाज जानिए लक्षण चिकित्सकों द्वारा उपचार

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में पथरी (Kidney Stone) का इलाज जानिए लक्षण चिकित्सकों द्वारा उपचार ये पत्थर गुर्दे के कैलिक्स में बनते है। ये वहीं पेल्विस PCNL Large Stone OPEN में अथवा पेशाब नली में ठहर सकते है या ये अपने आप निकल जाते है। कुछ पत्थर गुर्दे के नीचे पेल्विस की तरफ चले है और मूत्र प्रवाह को रोक देते है। पत्थर आमतौर पर पेशाब ली में ठहर जाते हैं। इससे पेशाब में जलन होती है, मूत्र प्रवाह रुकना, मूत्र में खून, कमर में तीव्र दर्द Ureteric Medium Stone Small Stone A Kidney Stone NURSING HO MOLTISP Bladder Stone  -Kidney Kidney PERC/ RIRS Civeter Bladder Basket URSL PCCLT Cystoscope Bladder stone a Ureteroscope Bladder 2 cm, Staghorn PCNL/OPEN 1.2cm MINI PERC/RIRS Urethral Stone CLT 1 cm
कारण : कम पानी पीना, मोटापा, उच्च प्रोटीन युक्त आहार लेना संक्रमण/अनुवांशिक उपचार / निदान, पीठ में छोटा चीटा / बिना चिरा ऑपरेशन दूरबीन / लेजर द्वारा ऑपरेशन, 2-3 दिन में छुट्टी, सुरक्षित एवं जल्द रिकवरी कम से कम दर्द एवं रक्तस्राव,

उपचार लक्षण : पेट अचानक और तेज दर्द, मूत्र में खून अथवा बुखार, पेशाब में संक्रमण, मितली एवं जलन के साथ पेशाब | ESWL कब करें 1 सेमी स्टोन हो , अपेक्षाकृत साफ्ट स्टोन (HU – 8OO) किडनी में कोई संक्रमण एवं रूकावट न हो किडनी के काम में कोई खरावी न हो , खून पतला करने की दवा न लेता हो , अत्याधुनिक CT SCAN द्वारा पथरी की सटीक जांच , पथरी की जाँच एवं उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉ. की टीम , राशन कार्ड आयुषमान कार्ड से इलाज की सुविधा पहचान 1. आकार :- पत्थर रेत के कण जितना छोटा अथवा गोल्फ की गेंद जितना बड़ा हो सकता है। 2. बनावट:- ज्यादातर पत्थर सख्त होते हैं और अम्ल से बने होते हैं अथवा इनमें एक से अधिक रसायन होते हैं। 3. रूप:- छोटे, चिकने, गोल पत्थर आसानी से निकल जाते हैं। टेढ़े-मेढे किनारों वाले पत्थर गुर्दे में ही रुक जाते हैं। तीखे पत्थर पूरे गुर्दे को भर सकते है। किडनी स्टोन से बचाव खूब पानी पिएं संतुलित आहार डॉ. द्वारा बताए गए धूम्रपान से बचे जाँच एवं दवाइयाँ अग्रवाल नर्सिंग होम 9 बसना, जिला- महासमुंद (छ. ग.) संपर्क करें : 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में पेट से संबंधित जैसे: पित्त थैली की पथरी, गॉलब्लैडर स्टोन पेट के हर्निया  बच्चेदानी संबंधित  पेट के सिस्ट  ओवेरियन सिस्ट के लिए चिकित्सक उपलब्ध

क्या आप पेट से संबंधित ऑपरेशन कराना चाहते है…
जैसे: पित्त थैली की पथरी, गॉलब्लैडर स्टोन पेट के हर्निया  बच्चेदानी संबंधित  पेट के सिस्ट  ओवेरियन सिस्ट AGRAWAL NURSING HOME
MULTISPECIALTY CENTER  पाईल्स  फिस्टुला इक्छुक मरीज अपनी रिपोट लेकर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करायें… सर्जरी-प्रतिदिन कही भी ऑपरेशन कराने से पूर्व हमारी टीम से निःशुल्क परामर्श अवश्य ले आपातकालीन एडवांस 96 स्लाइस 84618-11000 अग्रवाल नर्सिंग होम 24/7
बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.) सेवा उपलब्ध सी. टी. स्कैन उपलब्ध 77708-68473
77730-86100

पिथौरा थाना : ग्राम ठाकुरदिया खुर्द का हिरालाल सिन्हा अपने घर के बाडी में शराब बिक्री हेतु रखे 12लीटर महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई

पिथौरा थाना : ग्राम ठाकुरदिया खुर्द का हिरालाल सिन्हा अपने घर के बाडी में शराब बिक्री हेतु रखे 12लीटर महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई थाना पिथौरा में महिला प्रधान आरक्षक क्रमांक 231 के अनुसार दिनांक 28.02.2024 को हमराह आरक्षक 394, 529, 197 के अवैध शराब रेड कार्यवाही पर देहात रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम ठाकुरदिया खुर्द का हिरालाल सिन्हा अपने घर के बाडी में शराब बिक्री हेतु रखा है कि सूचना पर गवाह सोनूराम यादव एवं नेतराम प्रजापति को धारा 160 जाफौ. का नोटिस तामिल कर साथ लेकर ग्राम ठाकुरदिया खुर्द मुखबीर के बताये हुये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी करने पर एक व्यक्ति मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम हिरालाल सिन्हा पिता गाडाराय सिन्हा उम्र 44 साल साकिन ठाकुरदिया खुर्द थाना पिथौरा जिला महासमुंद बताया तथा अपने पास एक नीला रंग की 20 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरा करीबन 12 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब रखे मिला जिसे गवाहों के समक्ष बरामद किया गया

उक्त शराब रखने एवं बिक्री के संबंध में वैध कागजात पेश करने धारा 91 जाफौ. का नोटिस तामिल किया गया नोटिस में कोई वैध दस्तावेज नहीं है लिखित में दिया कि गवाहों के समक्ष एक नीला रंग की 20 लीटर क्षमता वाली जरीकेन में भरा करीबन 12 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब कीमती 2400/- रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से दिनांक 28.02.2024 के 11.20 बजे विधिवत मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के गिरफ्तार किया गया प्रकरण अजमानतीय होने से उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दिया गया । आरोपी के विरूद्ध बिना नंबरी देहाती नालसी क्रमांक 0/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।

छत्‍तीसगढ़ के 870 युवा बनेंगे अग्निवीर, इन पदों पर हुआ चयन, इस तारीख से की जाएगी प्रमाण-पत्रों की जांच

छत्‍तीसगढ़ के 870 युवा बनेंगे अग्निवीर, इन पदों पर हुआ चयन, इस तारीख से की जाएगी प्रमाण-पत्रों की जांच भारतीय सेना ने अग्निवीर पुरुष भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए है। अग्निवीर के लिए प्रदेश से 870 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनका प्रशिक्षण एक मई से शुरू होगा।
जानकारी के मुताबिक, दिसंबर 2023 में जांजगीर चांपा जिले में भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। भर्ती प्रक्रिया में 5,532 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेडमेन के लिए युवाओं का चयन हुआ है। तकनीकी कारणों से क्लर्क कैटेगरी का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है। एक-दो दिनों के भीतर अग्निवीर क्लर्क का भी परिणाम जारी कर दिया जाएगा। अग्निवीर योजना में बीते वर्ष 434 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था।

5 मार्च से की जाएगी प्रमाण-पत्रों की जांच
अग्निवीर में चयनित अभ्यर्थियों का पांच मार्च से प्रमाण-पत्रों की जांच की जाएगी। नवा रायपुर स्थित भारतीय सेना कार्यालय में युवाओं को सुबह साढ़े सात बजे पहुंचना है। भारतीय सेना का कार्यालय शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास है।

अग्निवीर बनने चल रही आवेदन प्रक्रिया
अग्निवीर बनने इस वर्ष के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। युवा 22 मार्च तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। युवा सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमैन (8वीं और 10वीं उत्तीर्ण) महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी, हवलदार एसएसी के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में फिर करवट लेगा मौसम, दो दिन बाद बारिश-ओले गिरने की संभावना; जानें मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में फिर करवट लेगा मौसम, दो दिन बाद बारिश-ओले गिरने की संभावना; जानें मौसम का हाल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छाए बादल कई शहरों में बरसने के बाद साफ हो गए हैं. अगले दो दिन तक रात के तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान के बढ़ने के आसार हैं. इसके बाद दो मार्च से फिर पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएगा और छत्तीसगढ़ में फिर बारिश होगी. मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, सिस्टम के प्रभाव से छाने वाले बादल की वजह से दिन का तापमान सामान्य से कम हो गया था और रात का पारा चढ़ा हुआ था. अब आसमान साफ हो चुका है, जिसकी वजह से रात का पारा घटने और दिन का तापमान वृद्धि की ओर अग्रसर होगा.

बुधवार को शहर के ऊपर से बादल छंटने की वजह से दिन में गर्माहट महसूस हुई और इस तरह का असर अगले दो दिन रहने की संभावना है. इसके बाद मौसम में पुनः बदलाव होने के संकेत नजर आ रहे हैं. मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के शक्तिशाली होने का अनुमान है. एक बार फिर बंगाल की खाड़ी से अधिक मात्रा में नमी के आने की संभावना है. इससे बादल छाने और कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और गाज गिरने की स्थिति बनने के आसार हैं.

कई हिस्सों में अच्छी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार छाए बादल रायपुर में तो नहीं बरसे, मगर कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. आंकड़ों के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में जशपुर के मनोरा गांव में 4 सेमी, बिलासपुर साढ़े तीन सेमी, मरवाही और बगीचा में 3-3 सेमी तक बारिश हुई है. इसके अलावा कई क्षेत्रों में दो से आधा सेमी तक वर्षा हुई है. मार्च की शुरुआत पश्चिमी विक्षोभ के साथ होगी. विक्षोभ यहां दो मार्च से अपना असर दिखाएगा. इसके पूर्व जनवरी और दिसंबर की शुरुआत इसी तरह के सिस्टम के साथ हुई थी. लगातार विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से इस बार ठंड राज्य में अधिक दिनों तक अपना असर नहीं दिखा पाई.

महासमुंद : होली के लिए हर्बल गुलाल बनाने में जुटी डोकरपाली से जय माता दी महिला समूह

महासमुंद : होली के लिए हर्बल गुलाल बनाने में जुटी डोकरपाली से जय माता दी महिला समूह हर्बल गुलाल हरा, गुलाबी, पीला एवं केसरिया रंगों में उपलब्ध इस बार भी होली को लेकर बिहान से जुड़ी जय माता दी महिला समूह डोकरपाली के महिला सदस्यों द्वारा हर्बल गुलाल तैयार किया जा रहा है। महिलाएं होली त्यौहार के पूर्व ही हर्बल गुलाल तैयार करने में लगी है। इस गुलाल को लगाने से चेहरे पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे इन हर्बल गुलाल और हर्बल रंग की कई विशेषताएं हैं। इसमें फूलों के रंग का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं गुलाल और रंग में महक के लिए भी फूलों का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं मिलाया जाता है, जो नुकसान करें।

समूह की सदस्य श्रीमती चित्ररेखा दीवान ने बताया कि पिछले साल होली में 80 किलो हर्बल गुलाल महिलाओं ने बनाया। जिससे 30 से 40 हजार रुपए की आमदनी हुई। जिसकी काफ़ी माँग रही। उन्होंने कहा कि 10 रुपये, 20 और 50 रुपए के हर्बल गुलाल के पैकेट बनाए थे। उन्होंने बताया कि पालक, लालभाजी, हल्दी. जड़ी, बुटी व फूलों से हर्बल गुलाल बनाने का कार्य कर रही। इसके अलावा मंदिरों फूलों के बाजार से निकलने वाली इस्तेमाल किए हुए फूल पत्तियों को सुखाकर प्रोसेसिंग यूनिट में पीसकर गुलाल तैयार किया जाता है। गुलाब, गेंदे, स्याही फूल के साथ चुकंदर, हल्दी, आम और अमरूद की हरी पत्तियां को भी प्रोसेस किया जाता है। इस बार भी लगभग 60 किलोग्राम गुलाल तैयार कर लिया गया है। जिसमें से आधी मात्रा बिक गई है। गुलाल अनेक रंगों में बनाए जा रहे है जिसमें हरा, गुलाबी, पीला, केसरिया गुलाल शामिल है।

हर्बल गुलाल बनाकर महिलायें आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन का रास्ता प्रशस्त कर रहीं हैं। गांव की महिला सदस्यों का कहना है कि हर्बल गुलाल होने के कारण इस गुलाल का डिमांड ज़िले सहित आसपास के ज़िलो में से भी आ रही है। वहीं, महिलाओं को घर बैठे स्वरोजगार भी उपलब्ध हो रहा है। इस बार हर्बल गुलाल ज़्यादा बनाए जाने का लक्ष्य है। उनका कहना है कि हर्बल गुलाल बनाकर बच्चे, बड़े, बुजुर्गों को रसायन युक्त गुलाल के नुकसान से बचाना है।

बसना विधानसभा क्षेत्र ग्राम जोगीदादर में श्रीमद् भागवत कथा व अष्टोत्तर शत शुभ आयोजन देखिए पूरी खबर

बसना विधानसभा क्षेत्र ग्राम जोगीदादर में श्रीमद् भागवत कथा व अष्टोत्तर शत शुभ आयोजन देखिए पूरी खबर देखिए पुरा जीवन में हम लगभग 51 सत्यनारायण की कथा नहीं कर पाते लेकिन हमारा सौभाग्य है की आप के गांव के नजदीक जोगीदादर (पिरदा) में श्रीमद् भागवत कथा व अष्टोत्तर शत शुभ आयोजन होने जा रहा है जिसमे भागवत का 108 पाठ होने जरहा है आप सब परिवार पधार कर अपने जीवन को कृतार्थ करे श्री धाम वृंदावन से त्रिकाल संध्या वंदन करने वाले वेद पाठी 108 आचार्यों के द्वारा 18000 श्लोकों का पाठ होगा यह एक भव्य अनुष्ठान है आप सपरिवार सादर आमंत्रित है

महासमुंद News: धान खरीदने को बाद किसानों को नहीं किया राशि का भुगतान, महासमुंद के राइस मिलर तेजप्रकाश का जमीन नीलाम

महासमुंद News: धान खरीदने को बाद किसानों को नहीं किया राशि का भुगतान, महासमुंद के राइस मिलर तेजप्रकाश का जमीन नीलाम -:  नईदुनिया महासमुंद छपी खबर के अनुसार महामाया एग्रोटेक एवं साईं कृपा राइस मिल के संचालक व कांग्रेस के पूर्व पार्षद तेजप्रकाश चंद्राकर द्वारा वर्ष 2017-18 में किसानों से धान खरीदी करने बाद 57 किसानों को एक करोड़ 61 लाख 75 हजार 282 रुपये राशि का भुगतान नहीं किया था। किसानों ने धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से भुगतान दिलाने मांग की। महामाया एग्रोटेक एवं साईं कृपा राइस मिल के संचालक व कांग्रेस के पूर्व पार्षद तेजप्रकाश चंद्राकर द्वारा वर्ष 2017-18 में किसानों से धान खरीदी करने बाद 57 किसानों को एक करोड़ 61 लाख 75 हजार 282 रुपये राशि का भुगतान नहीं किया था। किसानों ने धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन से भुगतान दिलाने मांग की। उच्च न्यायालय बिलासपुर के निर्देशन और कृषि उपज मंडी बोर्ड रायपुर के आदेश पर बुधवार को तेजप्रकाश चंद्राकर की स्वामित्व वाली ग्राम बनसिवनी स्थित पहन 29 स्थित 11 एकड़ कृषि भूमि की नीलाम की गई।

अधिकतम बोली एक करोड़ पांच लाख रुपये की लगी। विनय अग्रवाल निवासी महासमुंद ने यह बोली लगाकर खेत खरीदी। वहीं एक करोड़ दो लाख रुपये हेमंत चंद्राकर पिटियाझर महासमुंद और एक करोड़ 50 हजार रुपये की बोली राधेश्याम साहू कोसरंगी महासमुंद ने लगाया था। नीलामकर्ता अधिकारी एवं तहसीलदार महासमुंद चन्द्रशेखर मंडई, कृषि उपज मंडी महासमुंद के प्रभारी सचिव कमलनारायण ध्रुव, ग्राम पंचायत कौदकेरा सचिव राजकुमार ध्रुव, उपसरपंच हृदयलाल, पंच शिवकुमार चंद्राकर के समक्ष नीलाम प्रक्रिया में कुल 24 खरीददारों ने भाग लिया। 10 मार्च 2023 को महामाया एग्रोटेक की नीलामी एक करोड़ 29 लाख 30 हजार रुपये में हुई थी, जिसमें से एख करोड़ 28 लाख 82 हजार 715 रुपये का भुगतान किसानों को किया गया था। बाकी किसानों का बकाया, मंडी शुल्क, एक्सिस बैंक का बकाया लगभग 89 लाख रुपये की वसूली बकाया रह गया था। अब खेत नीलाम होने से किसानों को और बैंक को राशि का भुगतान हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्य एवं किसान भुगतान संघर्ष समिति महासमुंद के संयोजक जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, भारतीय किसान यूनियन छत्तीसगढ़ के महासचिव तेजराम विद्रोही ने बताया कि किसानों को बाकी भुगतान के लिए तेजप्रकाश चंद्राकर के स्वामित्व वाली कृषि भूमि जो ग्राम बनसिवनी जिला महासमुंद में स्थित है

उसे तहसीलदार द्वारा बुधवार को 11 बजे ग्राम पंचायत कौंदकेरा में खुली बोली के द्वारा नीलाम करवाया गया जो कुल 14 खसरों में है जिसकी कुल रकबा 4.40 हेक्टेयर (11 एकड़) है। इसका आधार मूल्य 37 लाख 23 हजार 700 रुपये रखी गई थी। नीलामी के दौरान भुगतान प्राप्त करने वाले शंकर चंद्राकर, पवन चंद्राकर, रूपन चंद्राकर, खोमन सिन्हा, बिसहत चंद्राकर, बंशी साहू, खिलावन यादव, गोवर्धन चंद्राकर, ओमप्रकाश साहू, राजेन्द्र चंद्राकर, चुन्नी चंद्राकर, बलदाऊ चंद्राकर, नीलू साहू, हीरालाल धीवर, राजू चंद्राकर, श्रवण कुमार, दिनेश चंद्राकर, रामू देवांगन सहित किसान भुगतान संघर्ष समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

राशिफल 29- 02 2024 महाजनपद न्यूज़

राशिफल 29- 02 2024 महाजनपद न्यूज़
:
:
:
:
मेष: शुभ अंक… 8 शुभ रंग… पीला अनुभवी लोगों का साथ
प्रसन्नतादायी रहेगा। सामूहिक कार्यों में सबकी सहमति से फैसला लें।
निजी काम से यात्रा करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिलेगी।
.
.
.
.

वृष: शुभ अंक… 5 शुभ रंग…भूरा: नए काम की शुरुआत में आ
रही बाधा दूर होगी। आर्थिक स्थिति डगमगाने से बड़ा फैसला लेने
से बचेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी विस्तार संभव है।..
.
मिथुन: शुभ अंक…2 शुभ रंग…नीला : समय पर काम पूरा नहीं
होने से अधिकारी नाराज होंगे। कार्यस्थल पर लोग आपके विरोध
में खड़े हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के आसार हैं।
.
कर्क: शुभ अंक… 6 शुभ रंग… लाल दुविधा की स्थिति से
छुटकारा मिलेगा। साझेदारी में नए काम की शुरुआत हो सकती है।
दिखावे के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। सफर में सावधानी बरतें।
.
सिंह: शुभ अंक… 9 शुभ रंग…हरा कानूनी मसले सुलझने के
आसार हैं। मेहनत के बावजूद अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी।
मित्रों एवं परिजनों के सहयोग से राह की मुश्किल आसान होगी।
.
.
कन्या: शुभ अंक…4 शुभ रंग…बादामी व्यापारिक लेनदेन
में सफलता मिलेगी। नई योजनाओं की शुरुआत में धन की कमी
अखरेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
..
.
तुला: शुभ अंक… 1 शुभ रंग…स्लेटी भूमि-भवन अथवा वाहन
के क्रय पर खर्च संभव है। विरोधियों के चलते आपकी छवि को
नुकसान हो सकता है। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
.
.
वृश्चिक शुभ अंक… 7 शुभ रंग… आसमानी राजकाज में आ
रही बाधा दूर होगी कार्यक्षेत्र में आवश्यक सुविधा नहीं मिलने से
निराशा होगी। जोखिम के कामों से दूर रहे हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
.
.
धनु: शुभ अंक… 3 शुभ रंग…नारंगी: जल्दी काम निपटाने के
चक्कर में गलती हो सकती है। विपरीत हालात में समझौता करना
लाभदायी रहेगा। मित्रों से मनमुटाव आपको अकेला कर सकता है।
.
.
मकर शुभ अंक… 6 शुभ रंग…सफेद सामाजिक जीवन में
मान-सम्मान बढ़ेगा। अधिकारी आपके मनमानी रवैया से परेशान
होंगे। जिद में आकर लिया फैसला जी का जंजाल बन सकता है।
.
.
कुंभ: शुभ अंक… 9 शुभ रंग…गुलाबी: आप परिणाम की चिंता
किए बिना काम में जुट जाएंगे। साझेदारी में लाभ के आसार हैं।
जोड़ तोड़कर निजी काम निकलवाने में सफलता मिल सकती है।
:
:
मीन: शुभ अंक… 5 शुभ रंग…काला कामकाज में आ रही बाधा
दूर होगी। सपने साकार करने का समय है। विरोधी साजिश में
उलझाने का प्रयास कर सकते हैं। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।