बसना : इस देवी मंदिर से सोने का माला और दान पेटी से हजारों रु क़ी चोरी

बसना : इस देवी मंदिर से सोने का माला और दान पेटी से हजारों रु क़ी चोरी महासमुंद के बसना थाना अंतर्गत आस्था का केंद्र कहे जाने वाले रामचंडी मंदिर कुछ अज्ञात आरोपियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया हैं बता दें क़ी गढ़फुलझर मे राजा जमाने के खंडहर किले भी है और यहाँ कई रहस्य मई कहानियाँ भी है लेकिन इसी रहस्यमय जगहों मे असमाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है ग्राम गढफुलझर के रामचण्डी मंदिर में पुजारी का कार्य करता करने वाले के अनुसार कि कल दिनांक 23.02.2024 को मैं रोजाना की भांति रामचण्डी मंदिर में पुजापाठ देखरेख किया शाम को 07.30 बजे संध्या आरती करने के बाद मैं मंदिर के मुख्य दरवाजा को बंद कर दो जगह सांकल से बंद कर ताला लगाया और एक जगह कुण्डी में ताला लगाया एवं लाईट जलाकर तथा मंदिर के बाहर गेट को बंद कर बाहर गेट में भी ताला लगाकर रोज की तरह अपने घर जाकर सो गया आज दिनांक 24.02.2024 को प्रात 07.00 बजे मैं मंदिर खोलने के लिए रामचण्डी मंदिर गया तो मंदिर के ऊपर चढा तो देखा बाहर गेट में लगा ताला नही था व गेट खुला था मंदिर के अंदर जाकर देखा तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ था मेरे द्वारा दरवाजा में लगाया हुआ तीनों ताला नही था सांकल बगल में रखा हुआ था मंदिर में रखे दान पेटी को देखा तो दान पेटी भी खुला हुआ था तब मैंने चोरी की संका को लेकर अपने उक्त मंदिर समीति

 

के अध्यक्ष चंद्रकांत भोई एवं संभागीय अध्यक्ष गिरधारी साहू व मंदिर के अन्य सदस्यों को उक्त घटना के संबंध में फोन कर बताया कुछ समय बाद मंदिर के अध्यक्ष, सदस्यगण आये तब हम लोगों ने मिलकर दान पेटी को चेक किया तो दान पेटी में रखा करीब

 

30000 रूपया नही था चोरी हो गया है एवं रामचण्डी माता के गले में पहना हुआ एक सोने का लाकेट वाला माला भी नही था जिसका वजनी करीबन 10 ग्राम कीमती 30000 रूपये है कोई अज्ञात चोर विगत रात्रि में मंदिर के दरवाजा के ताला को तोडकर मंदिर में प्रवेश कर उक्त सोने के माला एवं नगदी रकम को चारी कर ले गया है थाना आकर रिपोर्ट कर रहा हूं रिपोर्ट पढकर बसना थाना ने मामले दर्ज कर जाँच कार्रवाही सुरु कर दी है!

महासमुंद पुलिस थाना खल्लारी की कार्यवाही 7 kg गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस थाना खल्लारी की कार्यवाही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही अभियान के तहत 7 kg गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार वाहन महिंद्रा बोलेरो क्रमांक CG 04 HC 1772 में 07 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 3,55,000 रूपये (तीन लाख पचपन हजार रूपये) को परिवहन करते हुये 01 आरोपी गिरफ्तार ।महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध गांजा के परिवहन को रोकने हेतु लगातार कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा हैँ. जिसके परिपालन में दिनांक 23/02/2024 को हमराह स्टाफ asi प्रवीण शुक्ला, एवम आरक्षक 797,675,845,667 के मय शासकीय वाहन पेट्रोलिंग दौरान एक गाड़ी ग्राम एमके बाहरा के पास एनएच 353 में एक वाहन महिन्द्रा बुलेरो में धुंआ निकलते हुए देखकर गाड़ी का पीछा करते हुए एक सिल्वर कलर महिंद्रा बोलेरो को रोड से गुजरते हुए देखा जिसके सामने इंजन में धुआं जैसा निकलता दिख रहा है

किसी प्रकार की जान माल की हानि के अंदेशा पर उपस्थित स्टाफ द्वारा रोकने का प्रयास किया गया परंतु वाहन चालक द्वारा बोलेरो को तेज रफ्तार चलते भाग ले गया जिससे पीछा करने पर वहां चालक कुछ आगे जाकर रोड के नीचे पेड़ से वहां को रगड़ते हुए तथास्तु एग्रोटेक के पास ग्राम ओमकार बंद के दीवाल से टाकरार रुक गया सामने इंजन वाले हिस्से से निकल रहे धुएं से तेज गांजा जैसी मादक वस्तु का गंध आने से वाहन में गंजा होने के अंदेशा पर तत्काल अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड प्राप्त करने हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।

गिरफ्तार आरोपीगण 01 अभिमन्यु घोभेला पिता खानापूरी घोभेला उम्र 29 वर्ष सागुनभाड़ी पोस्ट मडापादर थाना बोंगोमुंडा जिला बलांगीर उड़ीसा जप्त सामग्री 01 एक पीले रंग के धारीदार बोरी के अंदर 07.100 किलो ग्राम कीमती 3,55,000 रूपये  02. एक सिल्वर बोलोरो वाहन क्रमांक CG 04 HC 1772 कीमती 4,00,000/- रूपये, 03. एक नग रेडमी कंपनी का टच स्क्रीन मोबाईल कीमती 4000/- रूपये, 04. नगदी रकम 500 रूपये, जुमला किमती 7,59,000 रूपये । संपूर्ण कार्यवाही थाना खल्लारी पुलिस द्वारा किया गया है।

महासमुंद : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वर्चुअल उद्बोधन स्थानीय शंकराचार्य भवन में प्रधानमंत्री को सुनने उमड़ी भीड़

महासमुंद : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का वर्चुअल उद्बोधन
स्थानीय शंकराचार्य भवन में प्रधानमंत्री को सुनने उमड़ी भीड़ विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा पांच हितग्राहियों को वितरित किया गया राशन कार्ड विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम का आयोजन आज महासमुंद के शंकराचार्य भवन में आयोजित किया गया। यहां प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनने लोग उमड़ पड़े। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा भी मौजूद थे। उन्होंने पांच हितग्राहियों को राशन कार्ड भी वितरित किया। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह गोल्डी, पार्षद श्री महेंद्र जैन, श्रीमती शुभ्रा शर्मा, मनीष शर्मा, सुधा साहू, येतराम साहू, श्री गौकरण साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, वन मंडल अधिकारी श्री पंकज राजपूत, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, अनुविभागीय अधिकारी श्री उमेश साहू, जनपद सीईओ श्रीमती मिषा कोसले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री टॉमसन रात्रे सहित अनेक अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से जुड़े मेरे परिवारजनों आप सभी का मैं अभिनंदन करता हूँ। आप सभी ने हमें जो आशीर्वाद दिया। इसी का परिणाम है कि आज हम विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आपके बीच आये हैं। गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति के सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा। यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से बनेगा। इसलिए आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट हैं। इनसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे। इन योजनाओं के लिए छत्तीसगढ़ के भाई-बहनों को बधाई। आज एनटीपीसी के 1600 मेगावाट के सुपर थर्मल पावर स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इसके साथ ही इस आधुनिक प्लांट के 1600 मेगावाट के स्टेज 2 का शिलान्यास भी हुआ है। इन प्लांट से देशवासियों को कम लागत पर बिजली उपलब्ध हो पाएगी। हम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का बड़ा केंद्र बनाना चाहते हैं। आज ही राजनांदगांव और भिलाई में बहुत बड़े सोलर प्लांट्स का लोकार्पण किया गया है। इसमें ऐसी व्यवस्था है जिससे रात में आसपास के लोगों को बिजली मिल सकेगी। भारत सरकार का लक्ष्य सोलर पावर से देश के लोगों को बिजली देने के साथ ही साथ ही उनका बिजली बिल जीरो करने का भी है। मोदी हर घर को सूर्यघर बनाना चाहता है। मोदी हर परिवार को घर में बिजली बनाकर, वहीं बिजली बेचकर आय का एक और साधन देना चाहता है। इसी उद्देश्य के साथ हमने पीएम सूर्योदय योजना शुरू की है। अभी यह योजना एक करोड़ परिवारों के लिए है। इसमें घर के छत पर सौर पैनल लगाने के लिए सीधे बैंक खाते में पैसे भेजेगी। इससे 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी और ज्यादा बिजली पैदा होगी तो सरकार बिजली खरीद लेगी।

इससे परिवारों को हर वर्ष हजारों रुपए की कमाई होगी। सरकार का जोर हमारे अन्नदाता को ऊर्जादाता बनाने का भी है। सोलर पंप के लिए खेत के किनारे बंजर जमीन पर छोटे सोलर प्लांट लगाने सरकार मदद दे रही है। छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार जिस प्रकार अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है वो बहुत प्रशंसनीय है।छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जा चुका है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के पैसे बढ़ाने की गारंटी मैंने दी थी। डबल इंजन सरकार ने यह गारंटी पूरी कर दी है। गरीबों के घर पहले नहीं बन पा रहे थे। अब हमारी सरकार गरीबों के घर बनाने तेजी से काम कर रही है। हर घर नल जल की योजना, इसे भी पूरा करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। पीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच का आदेश दे दिया गया है। मैं छत्तीसगढ़ की बहनों को महतारी वंदन योजना की बधाई देता हूँ इससे लाखों महिलाओं को लाभ होगा। हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी। छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान, प्रतिभाशाली नौजवान और प्रकृति का खजाना है। विकसित होने के लिए जो भी चाहिए, छत्तीसगढ़ के पास पहले भी मौजूद था। आज भी है। आप सभी मोदी के परिवार हैं। आपके सपने ही मोदी का संकल्प हैं। आज मैं विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ की बात कर रहा हूँ। 140 करोड़ देशवासियों के इस सेवक ने अपने परिश्रम और निष्ठा की गारंटी दी है। हमने गारंटी दी थी कि सरकार ऐसी होगी कि पूरी दुनिया में हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा होगा। इस गारंटी को पूरा करने मैंने अपने आप को खपा दिया। 2014 में मोदी ने गारंटी दी थी कि सरकार गरीबों के लिए कोई कोरकसर बाकी नहीं रहेगी, गरीबों को लूटने वाले को गरीबों का पैसा लौटाना पड़ेगा। गरीबों का पैसा लूटने वालों पर सख्त कार्रवाई हो रही है।

मुफ्त राशन, सस्ती दवाएं, गरीबों के लिए घर-घर कनेक्शन, साफ जल, हर घर टायलेट ये सारे काम हो रहे हैं। जिन गरीबों ने इन सुविधाओं की कल्पना भी नहीं की थी उनके घर में भी यह सुविधाएं पहुंच रही हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मोदी की गारंटी वाली गाड़ी इसलिए ही गांव गांव आई थी। मुख्यमंत्री जी ने आपको बताया कि इस गारंटी वाली गाड़ी में क्या क्या काम हुआ, यह बताए। दस वर्ष पहले मोदी ने एक और गारंटी दी थी कि ऐसा भारत बनाएंगे जिसके सपने हमारी पहले वाली पीढ़ी ने बहुत आशा के साथ देखा था, इन्हें संजोया था। आज देखिये चारों तरफ हमारे पूर्वजों ने जो सपने देखे, वैसा ही नया भारत बन रहा है। दस वर्ष पहले किसी ने सोचा भी था कि गांव गांव में डिजिटल पेमेंट होगा। कहीं अर्जी देनी हो, कहीं बिल चुकाना हो क्या घर से हो सकता है। क्या किसी ने सोचा था। क्या किसी ने सोचा था कि बाहर मजदूरी करने गया बेटा पलक झपकते ही पैसा भेज पाएगा। क्या किसी ने सोचा था कि केंद्र की सरकार पैसे भेजेगी और तुरंत संदेश आ जाएगा कि पैसे पहुंच गये।

बीते दस साल में हमने चौतींस लाख करोड़ रुपए से ज्यादा डीबीटी अर्थात डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर से पैसे भेजे। देश की जनता के बैंक खातों में हमने इतनी बड़ी राशि भेजी। हमने मुद्रा योजना के तहत भी युवाओं को करोड़ों रुपए की मदद दी है। हमने पीएम सम्मान निधि के तहत पौने तीन लाख करोड़ रुपए किसानों को दिये। आज हमारी सरकार है जो गरीबों को अपना अधिकार दिला रही है। जब भ्रष्टाचार रूकता है तो विकास की योजनाएं आरंभ होती हैं। रोजगार बढ़ता है। शिक्षा, स्वास्थ्य की आधुनिक सुविधाएं भी बनती हैं। आज जो चौड़ी सड़कें, रेल लाइन बन रही है ये हमारे सुशासन का ही नतीजा है। ऐसे ही कामों से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना पूरा होगा। छत्तीसगढ़ विकसित होगा तो भारत को विकसित होने से कोई नहीं रोक पाएगा। आने वाले पांच वर्षों में जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत होगा तो छत्तीसगढ़ भी विकसित होगा। यह सबके लिए बहुत बड़ा अवसर है। विकसित छत्तीसगढ़ उनके सपनों को पूरा करेगा। आप सभी को इन विकास कार्यों की बहुत बहुत बधाई।

महासमुंद : डीजल, पेट्रोल पंपों में प्रदूषण जांच केन्द्र स्थापित किए जाने आवेदन आमंत्रित

महासमुंद : डीजल, पेट्रोल पंपों में प्रदूषण जांच केन्द्र स्थापित किए जाने आवेदन आमंत्रित जिला परिवहन विभाग द्वारा जिले के पांचो तहसील के डीजल, पेट्रोल पंपों में प्रदूषण जांच केन्द्र स्थापित किए जाने हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन मंगाए गए है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक आवेदक विहित फीस 300 रुपए ऑनलाईन भुगतान कर अपना आवेदन पत्र 07 मार्च 2024 शाम 05:00 बजे तक जिला परिवहन कार्यालय महासमुंद में जमा कर सकते है। अंतिम तिथि एवं समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा। उन्हांने बताया कि इसके लिए आवेदक हाईस्कूल या हायर सेकेण्डरी परीक्षा उत्तीर्ण हो और वह आवेदन की तारीख को 18 वर्ष की आयु से कम का न हो।

प्रदूषण जांच केन्द्र संचालन हेतु आवेदक या उसके कर्मचारी, के पास आईटीआई का मैकेनिक (डीजल), मैकेनिक (मोटरयान) का प्रमाण पत्र या समतुल्य प्रमाण पत्र होना चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग अथवा अल्प संख्यक समुदाय के आवेदक तथा शासन की ऋण योजनाओं में प्रदूषण जांच केन्द्र स्थापित करने हेतु ऋण प्राप्त आवेदक अथवा इकाई को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला परिवहन कार्यालय महासमुंद से कार्यालयीन समय पर सम्पर्क कर सकते है।

खाद्य तेल और दालों में गिरावट,त्योहार के पहले उपभोक्ताओं के लिए राहत, जानिए गिरे भाव

त्योहार के पहले उपभोक्ताओं के लिए राहत, खाद्य तेल और दालों में गिरावट, जानिए गिरे भाव मंडी रेट : अगले महीने से त्योहार की शुरूआत हो रही है और उपभोक्ताओं के लिए राहत वाली खबर है कि खाद्य तेलों व दालों की कीमतों में गिरावट बनी हुई है। खाद्य तेल 95 रुपये लीटर से शुरू है। अगले महीने से त्योहार की शुरूआत हो रही है और उपभोक्ताओं के लिए राहत वाली खबर है कि खाद्य तेलों व दालों की कीमतों में गिरावट बनी हुई है। खाद्य तेल 95 रुपये लीटर से शुरू है। खाद्य तेलों में गिरावट के पीछे मुख्य कारण विदेशी आयातित तेलों में गिरावट को माना जा रहा है। वहीं, राहर दाल 140 रुपये किलो व चना दाल 70 रुपये किलो में उपलब्ध है। हालांकि चावल की कीमतों में तेजी बनी हुई है और एचएमटी चावल अभी भी 60 से 68 रुपये किलो बिक रहा है। कारोबारियों का कहना है कि अभी अनाज मार्केट में कारोबार की रफ्तार थोड़ी सुस्त बनी हुई है।

कारोबारियों का कहना है कि विदेशी आयातित खाद्य तेलों की कीमतों में जबरदस्त गिरावट बनी हुई है। इसका नतीजा ही है कि इसकी कीमतों में गिरावट बनी हुई है। थोक खाद्य तेल बाजार में इन दिनों फल्ली तेल 2,800 रुपये, पामोलीन 1,500 रुपये, फार्च्यून तेल 1,570 रुपये, सरसों तेल(लाल गुलाब) 2,030 रुपये प्रति टन बिक रही है। जानिए रायपुर मंडी का भाव वहीं, चिल्हर में सोयाबीन 95 रुपये लीटर से शुरू है और फल्ली तेल 160 रुपये लीटर और सरसों तेल 135 रुपये लीटर बिक रही है। राहर दाल 155 रुपये किलो, चना दाल 75 रुपये किलो बिक रहा है। चावल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। इन दिनों एचएमटी चावल 60 से 68 रुपये किलो बिक रहा है।

कारोबारी मनीष राठौड़ का कहना है कि खाद्य तेलों व दालों की कीमतों में नरमी के साथ ही स्थिरता बनी हुई है, उपभोक्ताओं को इसका फायदा उठाना चाहिए। गेहूं में तेजी तो आटा भी महंगा गेहूं की कीमतों में तेजी के चलते आटे की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। गेहूं 3,200 से 5,200 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। ब्रांडेड आटा इन दिनों पांच किलो पैकेट 270 रुपये तक बिक रहे हैं। शक्कर की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। थोक बाजार में शक्कर 3,730 से 4,000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है। वहीं, चिल्हर में शक्कर 44 रुपये किलो तक बिक रही है। कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इसकी कीमतों में थोड़ी और गिरावट आ सकती है।

बसना :- अधीया मे दिए हार्वेस्टर मशीन पर सरकारी कर्मचारी ने किया कब्जा न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित

बसना :- अधीया मे दिए हार्वेस्टर मशीन पर सरकारी कर्मचारी ने किया कब्जा न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित
अमरिका प्रसाद सेन /अजीत सेन / पिता नान्हूलाल सेन निवासी ग्राम मुडीडीह, चौकी भंवरपुर, थाना बसना जिला महासमुंद ने अपने स्वयं के कृषि कार्य करने हेतु पवनकुमार
पटेल पिता आनंदराम पटेल जाति अघरिया निवासी ग्राम बांसकुडा थाना तुमगांव तहसील व जिला महासमुंद छ.ग. से हार्वेस्टर कटर जिसका पंजीयन नं. सी.जी.04
डीटी 0340 एवं इंजिन नं. एवं चेसिस नं. बीसीएचबी 1102427 को

किया क्रय किया गया था, जो कि अमरीका प्रसाद सेन द्वारा संपूर्ण प्रतिफल मूल्य पंजीकत स्वामी पवन कुमार पटेल को दिया जा चुका है. जिसका विक्रय इकरारनामा पीड़ित के पास उपलब्ध है. अमरीका सेन के अनुसार उसका आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण एक हार्वेस्टर लखन बिहारी
पटेलपिता अम्रत लाल पटेल ग्राम कुम्हारी थाना बसना, जिला महासमुंद छ.ग. को दिनांक 20.11.2018 को हार्वेस्टर में होने वाली कमाई को दो बंटवारा किया जावेगा इसी शर्त पर हार्वेस्टर मशीन को दिया गया था जिसे लखन बिहारी पटेल द्वारा उक्त हार्वेस्टर को आरोपी अपना बताते हुए वापस नहीं दिया जा रहा है और न ही उसके बदले पैसा दे रहा है हार्वेस्टर वापस करने को कहने पर मारपीट, गाली गलौच करता है. एवं शासकीय वर्ग-3 का कर्मचारी है नीचे देखें वीडियो

पीड़िता ने बताया क़ी शिकायत लेकर लगभग 2 माह से घूम रहा है शिकायत को जिला के एसपी और बसना थाना सहित भंवरपुर चौकी अंतर्गत शिकायत किया गया है हालांकि इस मामले मे अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुवा इस मामले मे भंवरपुर चौकी के जनक उराव ने कहा है क़ी जिसके खिलाप शिकायत किया गया है वह शिक्षक है आज बुलाया था कही मीटिंग बताकार सोमवार को आने क़ी बात कही गई उसके बाद ही जाँच कार्यवाही क़ी जाएगी!

भिलाई में IG कार्यालय के सामने युवक की हत्या, पत्थर से सिर कुचलकर झाड़ियों में फेंका शव

भिलाई में IG कार्यालय के सामने युवक की हत्या, पत्थर से सिर कुचलकर झाड़ियों में फेंका शव 32 बंगला सेक्टर-9 में आइजी कार्यालय के सामने एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपित ने सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या की है। मृतक की पहचान हो चुकी है और अब पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है। शहर के 32 बंगला सेक्टर-9 में आइजी कार्यालय के सामने एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोपित ने सिर पर पत्थर पटककर उसकी हत्या की है। मृतक की पहचान हो चुकी है और अब पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है। आरोपित का पता लगाने के लिए आइजी कार्यालय सहित दुर्ग से भिलाई की ओर आने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक आरोपित के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

 

शनिवार को 32 बंगला आइजी कार्यालय के सामने झाड़ियों में एक युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान तकिया पारा दुर्ग निवासी शेख शाहरुख खान (27) के रूप में की गई है। वह अपने माता पिता व दो छोटे भाइयों से अलग अपनी दादी के साथ रहता था और इंदिरा मार्केट दुर्ग के स्टैंड में काम करता था। किसी अज्ञात आरोपित ने सीमेंट के बड़े से पत्थर से उसकी हत्या की है। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसका हत्या शुक्रवार की रात को की गई है। हत्या के आरोपित का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के साथ ही अब मृतक का काल डिटेल भी खंगाला जा रहा है। ताकि यह पता चल सके कि हत्या के पहले वो आखिरी बार किसके साथ था और फोन पर उसकी किससे बात हुई थी। पुलिस की अलग अलग टीमें मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शेख शाहरुख ने नौ साल पहले अंतरजातीय विवाह किया था, लेकिन उसकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी और शादी के दो साल बाद ही उसका अपनी से तलाक हो गया। तलाक के बाद उसकी पत्नी अपने बच्चे को लेकर अलग रहने लगी थी। इसके बाद से वो अपनी दादी के साथ रहता था। पारिवारिक पृष्ठभूमि भी सामान्य है। मृतक का पिता दुर्ग में ही रहता है और आटो चलाने का काम करता है। हत्या की वजह पुरानी रंजिश भी हो सकती है। लिहाजा उसके पुराने विवाद के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने कही ये बात। मृतक की पहचान तकिया पारा दुर्ग निवासी शेख शाहरुख के रूप में हुई है। अभी तक हत्या करने वाले आरोपित के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। आरोपित की पतासाजी के लिए अलग अलग टीमें लगी हुई हैं।

काम की खबर: 250 रुपये में अपनी लाड़ली का भविष्य करें सुरक्षित, शिक्षा से लेकर विवाह का सरकार उठाएगी खर्च

काम की खबर: 250 रुपये में अपनी लाड़ली का भविष्य करें सुरक्षित, शिक्षा से लेकर विवाह का सरकार उठाएगी खर्च सुकन्या समृद्धि योजना एक सरकारी बचत स्कीम है। 10 साल या उससे कम आयु की बालिका के माता-पिता इस स्कीम के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं। बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार कई योजनाओं चला रही है। इनमें सुकन्या समृद्धि योजना है, जो लड़कियों का भविष्य सुरक्षित करने का काम करती है। यह योजना पढ़ाई से लेकर शादी के खर्च में सहायता करती है। अभिभावकों को अपनी लाड़ली के सिक्योर भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करना चाहिए।

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना? सुकन्या समृद्धि योजना एक सरकारी बचत स्कीम है। 10 साल या उससे कम आयु की बालिका के माता-पिता इस स्कीम के तहत अकाउंट खुलवा सकते हैं। यह योजना उच्च ब्याज दर प्रदान करती है। सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता अकाउंट बच्ची के माता-पिता या कानूनी अभिभावक खोल सकते है। बच्ची की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। एक परिवार सिर्फ दो सुकन्या समृद्धि योजना खाते खोल सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ : जब आपको अपनी बेटी के लिए पैसे बचाने की बात आती है, तो सुकन्या समृद्धि योजना एक अच्छा विकल्प है। इसमें आप न्यूनतम 250 रुपये निवेश कर सकते हैं।

अन्य योजनाओं की तुलना में इस स्कीम में उच्च ब्याज दर सरकार द्वारा दिया जाता है। धारा 80सी के तहत 1,50,000 रुपये तक टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है। साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना पर अर्जित ब्याज और परिपक्वता पर प्राप्त इनकम टैक्स मुक्त है।
मैच्योरिटी पर गारंटीशुदा रिटर्न मिलता है। सुकन्या समृद्धि योजना में कैसे निवेश करें? सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पोस्ट ऑफिस या बैंकों के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। निवेशकों को कुछ डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे। बेटी का जन्म प्रमाण पत्र माता-पिता की फोटो आईडी आवेदक के अभिभावक का पता प्रमाण पैन कार्ड, वोटर आईडी और आधार कार्ड

सुकन्या समृद्धि योजना के लिए ऑफलाइन खाता कैसे खोलें? किसी नजदीकी बैंक या डाकघर में जाना होगा।
आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज संलग्न करें। पहली जमा राशि का भुगतान करें। यह 250 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक हो सकती है। प्रक्रिया के बाद आपका खाता एक्टिव हो जाएगा। खाता खोलने के बाद इस खाते की एक पासबुक प्रदान की जाएगी। सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरें इस योजना पर ब्याज दर सरकार तय करती है। हर तिमाही में इसकी समीक्षा की जाती है। साल 2024 की वर्तमान तिमाही में ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है। सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर- 8.2 प्रतिशत प्रति वर्ष निवेश राशि- न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष परिपक्वता राशि- निवेश की गई रकम पर निर्भर है परिपक्वता अवधि- 21 साल

छत्‍तीसगढ़ की सड़कों से एक लाख वाहन गायब, परिवहन विभाग ने गाड़ियों के मालिकों को जारी किया नोटिस, जानिए वजह

छत्‍तीसगढ़ की सड़कों से एक लाख वाहन गायब, परिवहन विभाग ने गाड़ियों के मालिकों को जारी किया नोटिस, जानिए वजह छत्तीसगढ़ का परिवहन विभाग इन दिनों 300 करोड़ रुपए का बकाया टैक्स नहीं देने वाले एक लाख से अधिक गायब वाहनों की तलाश कर रहा है। इनमें रायपुर जिले की 35,000 से अधिक वाहन है। छत्तीसगढ़ का परिवहन विभाग इन दिनों 300 करोड़ रुपए का बकाया टैक्स नहीं देने वाले एक लाख से अधिक गायब वाहनों की तलाश कर रहा है। इनमें रायपुर जिले की 35,000 से अधिक वाहन है। वाहनों के मालिकों को उनके घर के पते पर नोटिस भेजा जा रहा है। प्रदेशभर में अब तक 10 हजार से अधिक वाहन चालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नोटिस जारी होने के बाद टैक्स की राशि जमा करने के लिए महीने भर का समय दिया गया है।समय बीतने पर वाहनों को काली सूची में डाल दिया जाएगा। गायब वाहनों की तलाश करने सभी जिलों और चेक पोस्ट में अभियान चलाया जाएगा। पकडे़ जाने पर वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। जुर्माना सहित बकाया राशि जमा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा। अन्य वाहनों को चिन्हांकित कर इसे सभी जिला आरटीओ से भेजा जा रहा है। नोटिस जारी होने के बाद टैक्स की राशि जमा करने के लिए महीनेभर का समय दिया गया है। इसके बाद भी नहीं आने पर वाहनों को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि प्रदेश भर से लापता हुए करीब एक लाख सभी प्रकार के वाहनों के मालिक के मूल पते बदल जाने से उन पर बकाया 300 करोड़ का टैक्स वसूलने में काफी दिक्कत हो रही है।

आशंका जताई जा रही है कि पुरानी वाहनों का उपयोग फैक्ट्रियों और अन्य स्थानों में किया जा रहा है।पंजीयन की अवधि समाप्त होने के बाद भी उनका उपयोग किया जा रहा है,हालांकि इसमें से अधिकांश के कबाड़ में तब्दील होने की संभावना जताई है।वहीं हजारों वाहन काटकर बेचे जा चुके है। विभागीय अधिकारियों ने बकाया टैक्स नहीं देने वाले वाहनों की तलाश करने के लिए बैंक-बीमा और पुलिस थानों को सूची भेजी है।इसकी जानकारी मिलने के बाद उन वाहनों को चिन्हांकित कर पंजीयन निरस्त किया जाएगा।साथ ही उन वाहनों को कालातीत माना जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बकाया टैक्स नहीं देने वाले वाहनों की तलाश करने के लिए बैंक-बीमा और पुलिस थानों को सूची भेजी है।इसकी जानकारी मिलने के बाद उन वाहनों को चिन्हांकित कर पंजीयन निरस्त किया जाएगा।साथ ही उन वाहनों को कालातीत माना जाएगा।विभागीय अधिकारियों ने बकाया टैक्स नहीं देने वाले वाहनों की तलाश करने के लिए बैंक-बीमा और पुलिस थानों को सूची भेजी है।इसकी जानकारी मिलने के बाद उन वाहनों को चिन्हांकित कर पंजीयन निरस्त किया जाएगा।साथ ही उन वाहनों को कालातीत माना जाएगा।परिवहन विभाग में एक लाख से ज्यादा वाहन 25 से 30 साल पुरानी है।

इन वाहनों का आज तक फिटनेस और बकाया टैक्स जमा नहीं कराया गया है,जबकि कर्मशियल वाहन को त्रैमासिक और अर्धवार्षिक टैक्स जमा करना पड़ता है। साथ ही हर एक से लेकर दो साल में फिटनेस करवाना अनिवार्य है। परिवहन आयुक्त डी.रविशंकर ने कहा, परिवहन विभाग का बकाया टैक्स 300 करोड़ रुपये जमा नहीं कराने वाले एक लाख से अधिक और 15 साल पुराने वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की तैयारी है। इसके लिए प्रथम चरण में चालकों को नोटिस जारी कर मौका दिया गया है। इसके बाद अभियान चलाकर ऐसे लापता वाहनों को पकड़ा जाएगा। इसके बाद भी नहीं मिलने पर आम सूचना प्रकाशित कर कोर्ट के जरिए पंजीयन को निरस्त करायेंगे। फैक्ट फाइल – 300 करोड़ रुपये प्रदेश भर के 100000 वाहनों पर बकाया। – 35000 रायपुर जिले के वाहनो पर 1250000 रुपये बकाया। – 100000 से अधिक वाहन 25 से 30 साल पुराने।

सिरपुर महोत्सव का आज से आगाज, तीन दिनों तक रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिरपुर महोत्सव का आज से आगाज, तीन दिनों तक रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में महोत्सव व मड़ई-मेला का आयोजन ख़ास पर्व व तिथियों में किया जाता है। वहीं सिरपुर महोत्सव का भी विशेष महत्व है।छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों में महोत्सव व मड़ई-मेला का आयोजन ख़ास पर्व व तिथियों में किया जाता है। वहीं सिरपुर महोत्सव का भी विशेष महत्व है। प्रतिवर्ष यह महोत्सव महानदी तट पर माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होता है। तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव इस वर्ष 24 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा। आस-पास गांव के लोग भोर के समय महानदी में स्नान कर गंधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते है। तीनों दिन ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा महोत्सव के तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न विभागों द्वारा विकास गतिविधियों और विभागीय योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी, स्व-सहायता समूहों द्वारा स्टॉल में बिक्री के लिए सजेंगे।

वहीं बच्चों के लिए झूले-सर्कस अन्य रोमांचक गतिविधियां देखने मिलती है। बच्चे, युवा व सभी उम्र के लोग मेले में घूम-फिर कर रोमांचित होते है और अपनी खुशियों का इजहार करते हैं। सिरपुर को राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय हेरिटेज के रूप में विकसित करने और ज्यादा पहचान दिलाने शासन कटिबद्ध है। जो भी जरूरी कार्य है किए जा रहे है। सिरपुर बहुत ही विस्तृत है। जो लगभग 10 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इस तरह अन्य जगह विस्तारित बौद्ध केन्द्र नहीं हैं। सिरपुर, डोंगरगढ़ और मैनपाट को टूरिज्म सर्किट से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। पर्यटन सर्किट से जुड़ जाने से इस ओर सैलानियों का रूझान बढ़ेगा। जल्दी ही सिरपुर पूरे विश्व मानचित्र पर अंकित होगा। छत्तीसगढ़ का प्राचीनकाल से ही सभी क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर योगदान रहा है। छत्तीसगढ़ हमेशा से देवभूमि रहा है। सिरपुर शिव, वैष्णव, बौद्ध धर्मों के प्रमुख केन्द्र भी है। सिरपुर अपनी ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्ता के कारण आकर्षण का केंद्र हैं। यह पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। यह स्थल पवित्र महानदी के किनारे पर बसा हुआ हैं।

सिरपुर में सांस्कृतिक व वास्तु कौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। सिरपुर के विकास के लिए नित नए प्रयास किए जा रहे हैं। जिनमें भव्य स्वागत गेट का निर्माण, सिरपुर मार्ग पर तालाबों का सुंदरीकरण, सिरपुर मार्ग पर सुंदर सुगंधित कौशल्या उपवन निर्माण, कोडार-पर्यटन (टैटिंग व बोटिंग), कोडार जलाशय तट पर वृक्षारोपण और सिरपुर के रायकेरा तालाब आदि शामिल है।सैलानियों के लिए रायकेरा तालाब में बोटिंग पिछले साल से शुरू हो गयी है। वहीं नजदीक कोडार जलाशय में नौका विहार के लिए बोटिंग की सुविधा सैलानियों को उपलब्ध है। वहीं कम दाम पर टेंटिंग में ठहरने के इंतजाम भी किए गए हैं। फिलहाल चार टेटिंग लगाए गए है। जिसमें एक टेंटिंग में दो व्यक्तियों के सोने और आराम करने के लिए पर्याप्त जगह है। टूरिस्ट और बच्चों के लिए क्रिकेट, वॉलीबॉल, कैरम, शतरंज के साथ ही निशानेबाजी की सुविधा भी इस इको पर्यटन केंद्र में उपलब्ध है। सैलानियों के लिए रायकेरा तालाब में बोटिंग पिछले साल से शुरू हो गयी है। वहीं नजदीक कोडार जलाशय में नौका विहार के लिए बोटिंग की सुविधा सैलानियों को उपलब्ध है। वहीं कम दाम पर टेंटिंग में ठहरने के इंतजाम भी किए गए हैं।

फिलहाल चार टेटिंग लगाए गए है। जिसमें एक टेंटिंग में दो व्यक्तियों के सोने और आराम करने के लिए पर्याप्त जगह है। टूरिस्ट और बच्चों के लिए क्रिकेट, वॉलीबॉल, कैरम, शतरंज के साथ ही निशानेबाजी की सुविधा भी इस इको पर्यटन केंद्र में उपलब्ध है।सिरपुर पहले से ही प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर है। वृक्षारोपण के ज़रिए इसे और भी हरा-भरा किया जा रहा है। पर्यटकों के विश्राम सुविधा के लिए सुंदर कौशल्या उपवन वाटिकाएं तैयार हो गई है। इन उपवनों में प्रतिदिन रामचरित मानस का पाठ, भजन-कीर्तन स्थानीय मंडलियों द्वारा किया जा रहा है। वृक्षारोपण में बेर, जामुन, पीपल, बरगद, नीम, करंज, आंवला आदि के पौधे शामिल किए गए है। ताकि ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ लोगों को जैव विविधता का एहसास भी हो। इस इलाके में राम वन गमन पथ में छह ग्राम पंचायतों को मुख्य केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसमें अमलोर, लहंगर, पीढ़ी, गढ़सिवनी, जोबा व अछोला शामिल है। सड़क के दोनों किनारों पर फलदार, छायादार पौधे लगाए जायेंगे। ज्ञात हो कि सिरपुर व राजिम महोत्सव का शुभारंभ एक साथ माघी पूर्णिमा पर होता है। अबतक देखा गया है कि सरकार के मंत्रियों का ध्यान राजिम की ओर अधिक रहता है, परिणामतः सिरपुर महोत्सव का आयोजन महज औपचारिकता तक सिमट कर रह जाता है। इस बार भी आमंत्रण में मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम का नाम अंकित है, बावजूद प्रशासनिक हलकों में चर्चा है कि सरकार के मंत्री महोत्सव शुभारंभ पर नहीं पहुंच रहे हैं। यहां महोत्सव शुभारंभ पर सांसद ही बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। लोगो का कहना है कि राजिम 15 दिवसीय कल्प कुंभ है, जबकि सिरपुर महोत्सव का आयोजन तीन दिन का है।

यहां प्रदेश सरकार की उपस्थिति तीन दिन न सही शुरू और अंतिम दिन तो होनी ही चाहिए। इस बार सिरपुर महोत्सव को लेकर आमंत्रण विवाद नहीं है।प्रशासन ने सरपंच, जनपद जिला पंचायत सदस्य, विधायक, पूर्व विधायक तक को अतिथि बनाया है। जिससे पक्ष व विपक्ष संतुष्‍ट है। प्रशासन ने पिछली बार के विबाद को ध्यान रखा और पुनरावृत्ति नहीं होने दिया।