LATEST ARTICLES

सरायपाली/महालक्ष्मी सेवा समिति बलौदा ने पुलिस थाना स्टाफ को किया सम्मानित

सरायपाली/महालक्ष्मी सेवा समिति बलौदा ने पुलिस थाना स्टाफ को किया सम्मानित

बलौदा। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पुलिस थाना बलौदा के समस्त स्टाफ को महालक्ष्मी सेवा समिति, बलौदा द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि हाल ही में 15 नक्सलियों द्वारा बलौदा थाने में समर्पण किया गया, जिसमें पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके साथ ही अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर की जा रही सख्त कार्यवाही से क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है।

समिति ने पुलिस विभाग के साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं समाज के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर समिति के सदस्य प्रवीण प्रधान, वंशज नाग, शंखनाद यादव, राज साहू, ओम प्रकाश चौधरी, युवराज भोई  एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

 

महासमुंद/डॉ. एकता लंगेह ने मरीजों के दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील

महासमुंद/डॉ. एकता लंगेह ने मरीजों के दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील

महासमुंद/ सोमवार को डॉ. एकता लंगेह ने सोहम हॉस्पिटल लभराखुर्द में उपचार करा रहे मरीजों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों को फल, जूस और बिस्किट का वितरण किया। डॉ. लंगेह ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है और स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मरीजों को समय पर उपचार कराने और डॉक्टरों की सलाह का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी मरीजों के दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए आगे भी अपना ध्यान रखने की अपील की।

इस दौरान डॉ. लंगेह के साथ डा. युगल और डा. सोमी चंद्राकर ने अस्पताल का अवलोकन करते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हास्पिटल में महिलाएं, बच्चों व सभी वर्गों के स्वास्थ्य से सम्बधित सभी मरीजों को उनकी सुविधा के मुताबिक दवाईयों की पर्ची बनाकर उपचार किया जाता है। इस दौरान तारिणी चंद्राकर, मधु तिवारी, अर्चना शर्मा, भावना गांधी, तुषार चंद्राकर सहित सोहम हास्पिटल के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

महासमुंद/कलेक्टर ने एनएच-06 से बेलटुकरी मार्ग एवं महासमुंद-तुमगांव रोड का किया निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

महासमुंद/कलेक्टर ने एनएच-06 से बेलटुकरी मार्ग एवं महासमुंद-तुमगांव रोड का किया निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सोमवार को एनएच-06 से बेलटुकरी तक जाने वाले मार्ग एवं महासमुंद-तुमगांव रोड का निरीक्षण किया तथा संबंधित निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री लंगेह ने एनएच-06 से बेलटुकरी मार्ग के निरीक्षण के दौरान सड़क की स्थिति, और भारी वाहनों के कारण हो रही क्षति का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने जिला खनिज अधिकारी श्री फागुलाल नागेश एवं पीएमजेएसवाई के कार्यपालन अभियंता श्री आशीष कुलदीप एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में संचालित फर्सी पत्थर एवं अन्य खनन उद्योगों की सहायता से सड़क मरम्मत का कार्य शीघ्र कराया जाए। उन्होंने कहा कि खनिज परिवहन में लगे भारी वाहनों के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि खनन कंपनियां अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सड़क की मरम्मत, गड्ढों की भराई तथा आवश्यक सुधार कार्य जल्द पूरा करें। साथ ही, निर्धारित मानकों के अनुसार सड़क को सुरक्षित और सुगम बनाया जाए, ताकि ग्रामीणों, स्कूली बच्चों एवं राहगीरों को सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को समय-सीमा तय कर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।

तत्पश्चात कलेक्टर श्री लंगेह ने महासमुंद-तुमगांव निर्माणाधीन सड़क के डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 9.65 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और इसे जून 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभाग एवं ठेकेदार एजेंसी को दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सड़क की गुणवत्ता, बेस लेयर, डामरीकरण की मोटाई, जल निकासी व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मानकों के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी को समय-सीमा का सख्ती से पालन करने तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने, प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा जनता की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सी.एस. चंद्राकर एवं अनुविभागीय अधिकारी मौजूद थे।

महासमुंद/कलेक्टर ने कराया अपना हेल्थ चेकअप कलेक्टर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

महासमुंद/कलेक्टर ने कराया अपना हेल्थ चेकअप कलेक्टर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

महासमुंद/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज कलेक्ट्रेट परिसर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह सहित जिला अधिकारियों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। कलेक्टर ने बीपी एवं शुगर का चेक कराया। इसके अलावा जिला अधिकारियों में कृषि उप संचालक श्री एफ.आर. कश्यप, पीडब्ल्यूडी के श्री सी.एस. चंद्राकर एवं अन्य अधिकारियों ने भी जांच कराया।

कलेक्टर ने कहा कि कलेक्टर परिसर में हर सप्ताह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिसमें आम नागरिकों सहित जनदर्शन में आने वाले नागरिकों और कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा।

महासमुंद कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश होली पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील

महासमुंद कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश होली पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10ः00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक आयोजित कर जिले में संचालित शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), विभागीय जिलाधिकारी, जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ तथा वीसी के माध्यम से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने आम नागरिकों से होली पर्व को सौहार्द्रपूर्ण एवं शांतिमय तरीके से मनाने की अपील की है। कलेक्टर ने पुलिस विभाग को होली पर्व पर सुरक्षा की दृष्टि से चौक चौराहों में पुलिसकर्मियों को तैनात रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विकासखण्डों में शांति समिति की बैठक आयोजित कर नागरिकों से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने की अपील करें। साथ ही कहा कि उपद्रवी तत्वों पर नजर रखते हुए कार्रवाई करें। कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा विभाग को त्यौहार के मद्देनजर मिठाई दुकानों, होटलों में खाद्य पदार्थों की नियमित गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी मंगलवार और बुधवार को अनिवार्य रूप से प्रातः 10 बजे समय पर कार्यालय पहुंचे तथा आधार बेस्ड उपस्थिति प्रणाली को अनिवार्य रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय पर उपस्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ई-ऑफिस प्रणाली में नियमित पत्राचार करते हुए इसे व्यवहार में प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिन क्षेत्र में मोबाईल नेटवर्क की समस्या है, वहां मोबाईल टावर स्थापित करने के लिए सभी जनपद सीईओ एक सप्ताह के भीतर आवेदन दें। कलेक्टर ने श्रम विभाग को मजदूरों के पलायन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मजदूरों का पंजीयन किया जाए और ठेकेदार नियमों व सुविधाओं का पालन सुनिश्चित करें। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मजदूरों पर किसी भी तरह की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर ने धान उठाव की समीक्षा करते हुए प्रतिदिन लगभग 20 हजार क्विंटल धान उठाव के निर्देश दिए। वर्तमान में 16 क्विंटल धान का उठाव हो रहा है। अभी तक 7.30 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया है।

कलेक्टर ने पीएम श्री स्कूलों का 21 बिंदुओं के आधार पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्होंने इन विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने, वोकेशनल ट्रेनिंग प्रारंभ करने, लैब एवं लाइब्रेरी को सुव्यवस्थित करने तथा शिक्षकों को नियमित प्रशिक्षण सुनिश्चित करने एवं बाला कॉन्सेप्ट पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन के लिए विशेष निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि इस वर्ष अन्य विभागों के समन्वय से योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे तथा महिला मड़ई का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की शुरुआत करें तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाए। इस वर्ष जल संचयन भागीदारी 2.0 प्रारम्भ हो गया है। योजनांतर्गत शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों में सोख्ता गड्ढा सहित जल संचयन के लिए विशेष पहल करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा अंतर्गत जल संचयन के कार्य को प्राथमिकता दी जाए।

कलेक्टर ने खनिज एवं रेत के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंचायत स्तर पर निगरानी समिति गठित करने भी कहा है, ताकि स्थानीय स्तर पर खनिजों के परिवहन पर रोक लगाया जा सके। इसके अलावा कलेक्टर ने अपार कार्ड, आधार कार्ड, वय वंदन योजना तथा आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्यों की प्राप्ति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने पीएम जनमन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, समय-सीमा पत्रक और राजस्व प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी की समीक्षा करते हुए गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बसना विकसित भारत’ की ओर बढ़ते कदम: भंवरपुर मंडल में विबी जी राम जी’ योजना का हुआ शंखनाद

बसना विकसित भारत’ की ओर बढ़ते कदम: भंवरपुर मंडल में विबी जी राम जी’ योजना का हुआ शंखनाद

बसना/भंवरपुर: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘विबी जी राम जी’ (VBGRJ) को लेकर जन-जन तक पहुँचने के लिए भारतीय जनता पार्टी भंवरपुर मंडल के पदाधिकारियों ने ग्राम संतपाली का दौरा किया। इस दौरान आयोजित विशेष कार्यक्रम में ग्रामीणों को योजना की बारीकियों और इससे होने वाले क्रांतिकारी बदलावों से अवगत कराया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति श्रीमती देवकी पुरुषोत्तम छत्तीसगढ़िया ने कहा कि यह योजना केवल नाम का बदलाव नहीं है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का एक बड़ा मिशन है। उन्होंने घोषणा की कि:अब ग्रामीणों को 100 दिन के स्थान पर 125 दिन का गारंटीकृत रोजगार मिलेगा।

योजना के तहत स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता प्रणाली, नवीकरणीय ऊर्जा और प्रधानमंत्री आवास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। जल संरक्षण, भूजल पुनर्भरण और वनीकरण जैसे कार्यों के जरिए पर्यावरण संरक्षण पर जोर रहेगा।कृषि और रोजगार के बीच बेहतर तालमेल

मंडल महामंत्री धर्मेंद्र पटेल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए योजना के तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह योजना ‘विकसित भारत ग्रामीण अवसंरचना स्टेक'(Data-driven approach) पर आधारित है।

योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बुवाई और कटाई के व्यस्त सीजन के दौरान 60 दिनों तक काम रोकने की सुविधा दी गई है, ताकि किसानों को श्रमिकों की कमी न हो और मजदूरों को भी कृषि कार्य का लाभ मिल सके।” — धर्मेंद्र पटेल, महामंत्री

टिकाऊ अर्थव्यवस्था और आधुनिक बुनियादी ढांचा

मंडल कोषाध्यक्ष सोमनाथ पटेल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल अल्पकालिक रोजगार देना नहीं, बल्कि दीर्घकालिक और उच्च गुणवत्ता वाली संपत्तियों का निर्माण करना है। इसमें मत्स्य पालन, पशुपालन और भंडारण जैसे क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा तैयार कर ग्रामीणों की आय के स्रोतों को विविध बनाया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर स्थानीय सरपंच श्रीमती लक्ष्मी अनित साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: पदाधिकारी: श्रीमती देवकी पुरुषोत्तम छत्तीसगढ़िया,डेविड चौधरी,धर्मेन्द्र पटेल,कौशल करसाल, सोमनाथ पटेल।

पंचगण व गणमान्य: मोतीलाल राणा, सखाराम, भूमि लाल, पुरुषोत्तम चौहान, दशमोती, चमरू चौहान, ललित साहू, तामेश्वर, श्याम बाई साहू, बुढ़ियारीन और भाग्यवती साहू सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

पिथौरा के सरजू तिवारी राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के प्रदेश प्रभारी नियुक्त क्षेत्र में हर्ष, सामाजिक एवं राजनीतिक वर्गों ने दी शुभकामनाएं

पिथौरा के सरजू तिवारी राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के प्रदेश प्रभारी नियुक्त क्षेत्र में हर्ष, सामाजिक एवं राजनीतिक वर्गों ने दी शुभकामनाएं

पिथौरा (महासमुंद)। क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्यरत श्री सरजू तिवारी को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा की गई है। इस महत्वपूर्ण दायित्व के मिलने से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

श्री तिवारी लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। युवाओं को राष्ट्रहित एवं समाजसेवा के कार्यों से जोड़ने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन में उनकी विशेष भागीदारी रही है। क्षेत्र में वे एक कर्मठ, सरल एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री तिवारी के नेतृत्व में प्रदेश स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा, संगठनात्मक मजबूती और व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाने की दिशा में वे प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव के आधार पर उनकी नियुक्ति को संगठन विस्तार और जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस अवसर पर दुलीकेशन साहू ने कहा कि “श्री सरजू तिवारी की नियुक्ति क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनके अनुभव, सक्रियता एवं संगठनात्मक क्षमता से निश्चित रूप से समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को गति मिलेगी। हमें विश्वास है कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से करेंगे।”

उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवा साथियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

दुलीकेशन साहू

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, ओबीसी मोर्चा

पंच एवं सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत डोंगरीपाली, पिथोरा, जिला महासमुंद, छत्तीसगढ़

अध्यक्ष, पिथौरा क्रिकेट अकादमी

शक्ति केंद्र प्रभारी, लाखागढ़

रायपुर : होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मेडिकल स्टाफ के लिए जारी किए विशेष निर्देश

रायपुर : होली त्योहार पर अम्बेडकर अस्पताल में 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मेडिकल स्टाफ के लिए जारी किए विशेष निर्देश

रायपुर होली त्योहार पर शासकीय अवकाश के कारण ओपीडी बंद रहेगी, इमरजेंसी सेवा पूर्ववत जारी रहेगी सभी वार्डों में जीवन रक्षक दवाएं आवश्यकतानुसार उपलब्ध रहेंगी, मेडिकल स्टाफ अलर्ट मोड में रहेगा आवश्यकता होने पर मरीजों को डीकेएस अस्पताल भेजने हेतु एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध रहेगी

होली त्योहार के मद्देनज़र अम्बेडकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

होली के दौरान संभावित दुर्घटनाओं एवं आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए अधीक्षक डॉ. सोनकर द्वारा आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध संचालन के विशेष निर्देश दिए गए हैं।

होली त्योहार के दिन 4 मार्च को शासकीय अवकाश होने के कारण अस्पताल में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का संचालन नहीं होगा। हालांकि, इमरजेंसी सेवा पूर्व की भांति 24 घंटे निरंतर जारी रहेगी। आपात चिकित्सा विभाग में आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी वार्डों में जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा समस्त मेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

त्योहार को देखते हुए अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है।आवश्यकतानुसार मरीजों को डीकेएस अस्पताल स्थित सुपर स्पेश्यलिटी विभाग में रेफर किए जाने के लिए अम्बेडकर अस्पताल से डीकेएस अस्पताल तक एम्बुलेंस परिवहन सेवा उपलब्ध रहेगी।

अस्पताल प्रबंधन ने सभी लोगों से सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक होली मनाने की अपील की है तथा किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में अम्बेडकर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में आकर उपचार प्राप्त करने को कहा है।

 

किस राशि पर मेहरबान हैं सितारे, किसे रहना होगा सतर्क? जानें आज का राशिफल

किस राशि पर मेहरबान हैं सितारे, किसे रहना होगा सतर्क? जानें आज का राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी। धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें।

राशि फलादेश

 

महासमुंद/जिले के 3106 श्रमिकों को मिला एक करोड़ 51 लाख रुपए से अधिक की आर्थिक सहायता

महासमुंद/जिले के 3106 श्रमिकों को मिला एक करोड़ 51 लाख रुपए से अधिक की आर्थिक सहायता

महासमुंद/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप श्रम विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में सशक्त श्रमिक, समृद्ध छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रभावी पहल की गई। इस अवधि में महासमुंद जिले के कुल 3106 श्रमिकों एवं उनके परिवारों को कुल एक करोड़ 51 लाख 57 हजार 630 रुपए की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण प्रणाली के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की गई। श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद श्रमिकों को समय पर सहायता उपलब्ध होने पर उन्होंने राज्य शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

श्रम विभाग के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत एक महिला हितग्राही को एक लाख रुपए की सब्सिडी पर ई-रिक्शा प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ा गया। इसी तरह मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 93 शिशुवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के लिए 18 लाख 60 हजार रुपए की आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के अंतर्गत 2 श्रमिकों को कुल 3 हजार रुपए का सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराया गया। वहीं मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के माध्यम से 29 पीड़ित परिवारों के खाते में 29 लाख रुपए की राशि अंतरित कर उन्हें संबल प्रदान किया गया। वहीं मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना अंतर्गत 6 बालिकाओं को एक लाख 20 हजार रुपए की राशि प्रदाय की गई। मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 2 हजार 502 विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु 50 लाख 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिली, जिससे उनके भविष्य को नई दिशा प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना से 255 श्रमिकों को श्रमिक कार्य के लिए कुल 8 लाख 87 हजार 806 रुपए का आवश्यक उपकरण प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के माध्यम से 214 वृद्ध श्रमिकों को 42 लाख 60 हजार रुपए की आर्थिक सुरक्षा प्रदान की गई तथा मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के माध्यम से 4 श्रमिकों को कुल 14 हजार 824 रुपए की राशि सायकल विक्रय हेतु प्रदान किया गया।

श्रम विभाग के सभी योजनाओं का क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सतत निगरानी, विभागीय समन्वय से किया गया। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में पात्र हितग्राहियों की पहचान, दस्तावेजों का सत्यापन और समयबद्ध भुगतान की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी गई, जिससे कोई भी पात्र श्रमिक लाभ से वंचित न रहे।

महासमुंद के नयापारा वार्ड की निवासी श्रीमती लीला महानंद ने दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत ई-रिक्शा प्राप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा अब उनके परिवार की आय का मुख्य स्रोत बन गया है। उनके परिवार में तीन बेटियां हैं तथा पति मजदूरी करते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पहले काफी कमजोर थी। अब इस योजना की सहायता से वे नियमित रूप से आय अर्जित कर अपने परिवार को आर्थिक संबल दे पा रही हैं। श्रीमती ललिता ने कहा कि इस योजना ने उनकी जिंदगी को नई दिशा दी है और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है।