महासमुंद / जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री मलिक ने कार्यभार ग्रहण किया

महासमुंद / जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री मलिक ने कार्यभार ग्रहण किया

महासमुंद 12 जून 2023/ जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आज सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने निर्वाचन शाखा के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मशीन सुरक्षा का जायजा लिया। श्री मलिक जिला गरियाबंद से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। श्री मलिक भारतीय प्रशासनिक सेवा वर्ष 2015 बैच के अधिकारी हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री दुर्गेश कुमार वर्मा, एसडीएम श्री उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋतु हेमनानी, डिप्टी कलेक्टर श्री श्रवण कुमार टंडन, सुश्री नेहा भेड़िया, श्रीमती मिषा कोसले, वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री डी.पी. वर्मा एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

महासमुंद -/ ग्राम पंचायत लाखागढ़ में सरपंच के एक पद हेतु 6 अभ्यर्थीएवं पंच के 18 पद हेतु 47 अभ्यर्थी निर्वाचन हेतु वैद्यनगर पंचायत तुमगांव में उप निर्वाचन हेतु दो अभ्यर्थी वैद्य 

महासमुंद -/ ग्राम पंचायत लाखागढ़ में सरपंच के एक पद हेतु 6 अभ्यर्थीएवं पंच के 18 पद हेतु 47 अभ्यर्थी निर्वाचन हेतु वैद्यनगर पंचायत तुमगांव में उप निर्वाचन हेतु दो अभ्यर्थी वैद्य

 

महासमुंद 12 जून 2023/

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरीय निकायों के आम व उप निर्वाचन की घोषणा के पश्चात् 2 जून को निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया गया था। आज 12 जून को अभ्यर्थिता से नाम वापसी हेतु दोपहर 3ः00 बजे तक समय निर्धारित था। जिले में नगर पंचायत तुमगांव के वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद पद हेतु उप निर्वाचन हेतु नाम वापसी के उपरांत दो अभ्यर्थी निर्वाचन हेतु शेष रह गए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर (उप निर्वाचन) ने बताया कि अभ्यर्थी धर्मिन धीवर वार्ड नम्बर 6, बाजार चौक तुमगांव, पं. दीनदयाल वार्ड तुमगांव को इंडियन नेशनल कांग्रेस से पंजा प्रतीक चिन्ह आबंटित हुआ है। द्वितीय अभ्यर्थी नंदनी लक्ष्मण पटेल, वार्ड नम्बर 5 तुमगांव तहसील पोस्ट तुमगांव को, भारतीय जनता पार्टी से कमल प्रतीक चिन्ह आबंटित हुआ है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसी तरह जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2023 के तहत पिथौरा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत लाखागढ़ में नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा/खरिजी के पश्चात सरपंच के एक पद हेतु 6 एवं पंच के 18 पद हेतु 47 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र पुनरीक्षण के पश्चात वैद्य पाए गए हैं। स्थानीय निर्वाचन के तहत आगामी 27 जून को नगर पालिका का उप निर्वाचन प्रातः 8 बजे से शाम 5ः00 बजे तक और पंचायतों में सुबह 7ः00 से अपराह्न 3ः00 बजे तक सम्पन्न होगा।

ये जो तस्वीर  दो भाइयों के बीच बंटवारे के बाद की बनी हुई तस्वीर है. बाप-दादा के घर की देहली को जिस तरह बांटा गया है, वह हर गांव-घर की असलियत को भी दर्शाता है!!

ये जो तस्वीर  दो भाइयों के बीच बंटवारे के बाद की बनी हुई तस्वीर है.
बाप-दादा के घर की देहली को जिस तरह बांटा गया है,
वह हर गांव-घर की असलियत को भी दर्शाता है!!

दरअसल आज के समय मे हम गांव के लोग जितने खुशहाल दिखते हैं उतने हैं नहीं! जमीनों के केस, पानी के केस, खेत-मेढ के केस, रास्ते के केस, मुआवजे के केस, ब्याह शादी के झगड़े, दीवार के केस, आपसी मनमुटाव ओर जो कोई इज सबसे बचा उन्हे चुनावी रंजिशों ने खोखला कर दिया है!

अब गांव वो नहीं रहे कि बस में गांव की लडकी को देखते ही सीट खाली कर देते थे बच्चे। दो चार थप्पड गलती पर किसी बुजुर्ग या ताऊ ने टेक दिए तो झगड़ा नहीं बनता था तब। लेकिन अब हम पूरी तरह बंटे हुए लोग हैं, गांव में अब एक दूसरे के उपलब्धियों का सम्मान करने वाले, प्यार से सिर पर हाथ रखने वाले लोग संभवत अब मिलने मुश्किल हैं!
हालात इस कदर खराब है कि अगर पडोसी फलां व्यक्ति को वोट देगा तो हम नहीं देंगे, इतनी नफरत कहां से आई है लोगों में ये सोचने और चिंतन का विषय है,
गांवों में कितने मर्डर होते हैं! कितने झगडे होते हैं और कितने केस अदालतों व संवैधानिक संस्थाओं में लंबित है, इसकी कल्पना भी भयावह है।

संयुक्त परिवार अब गांवों में एक आध ही हैं, लस्सी-दूध जगह वहां भी डयू कोका पिलाई जाने लगी है, बंटवारा केवल भारत का नहीं हुआ था। आजादी के बाद हमारा समाज भी बंटा है और शायद अब हम भरपाई की सीमाओ से भी अब दूर आ गए हैं..अब तो वक्त ही तय करेगा कि हम और कितना बंटेंगे…!!

एक दिन यूं ही बातचीत में एक मित्र ने कहा कि जितना हम पढे हैं, दरअसल हम उतने ही बेईमान बने हैं, गहराई से सोचें तो ये बात सही लगती है कि पढे लिखे लोग हर चीज को मुनाफे से तोलते हैं और ये बात समाज को तोड रही है।

लेख साभार सोसल मीडिया

इंडियन सतनामी समाज ऑर्गेनाइजेशन का बैठक सरसींवा में हुआ सम्पन्न

इंडियन सतनामी समाज ऑर्गेनाइजेशन का बैठक सरसींवा में हुआ सम्पन्न

बसना – जिला स्तरीय बैठक इंडियन सतनामी समाज ऑर्गेनाइजेशन जिला सारंगढ़ बिलाईगड़ छत्तीसगढ़ का बैठक सरसींवा के सतनाम भवन में हुआ सम्पन्न।
जिसमे मुख्य रूप से डॉ गुरुनाथ जांगडे जी प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ isso, नरेन्द्र बोरे प्रदेश प्रवक्ता, डिग्रीलाल रात्रे प्रदेश उपाध्यक्ष, डिजेन्द्र कुर्रे जिला अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ, श्री दौलत प्रसाद रात्रे जी जिला अध्यक्ष महासमुंद, महिला प्रकोष्ठ से सविता सिन्हा सक्ति,एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
सर्व प्रथम बाबा गुरुघासीदास जी का आरती वंदना किया गया।उसके पश्चात सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।डिजेन्द्र कुर्रे ने सर्वप्रथम बताया कि समाज को संगठित रहने सभी को एक होकर रहने के आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष डिग्रीलाल रात्रे जी ने समाज में ISSO के द्वारा अभी तक किए गए कार्यों को विस्तार से बताया गया ..

प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र बोरे ने समाज को परिभाषित करते हुए कहा कि प्रो.अरस्तू ने कहा था—“समाज ब्यक्तियों की समूह नही है वरन समूह में रहने वाले ब्यक्तियों के पारस्परिक सम्बन्धों के गठित रूप को समाज कहते हैं।” डॉ गुरुनाथ जांगडे जी बताया कि समाज मे स्वास्थ्य के लिए हॉस्पिटल,शिक्षा हेतु कोचिंग संस्थान, एवं सामाजिक भवन बनाने की आवश्यकता है जिसको हमारे संगठन के द्वारा धीरे धीरे कार्य चालू हो गया है।
जिला अध्यक्ष श्री दौलत प्रसाद रात्रे जी ने सामाजिक व संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में प्रांतीय एंव जिला ब्लाक पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

बैठक में मुख्य मुख्य रूप से
डॉ अनिल राज श्याम लाल भारद्वाज अधिवक्ता, सम्मेलाल रत्नाकर अधिवक्ता जय टंडन अधिवक्ता हंरवश महिलाने रेशमलाल अजय नवीन अजय हेमलता महिलाने संध्या रत्नाकर पिलाराम बंजारे ज्ञानेंद्र जाटवर पीतांबर चंद्रशेखर रत्नाकर अधिवक्ता जितेन्द्र निराला प्यारेलाल लहरे रोहित बघेल लक्ष्मी कांत रत्नाकर अनिता बंसत विकास जांगड़े वेंकटेश्वर मनहर दिनेश बघेल किशन मनहर टेशराम कोशले नरेंद्र महिलाने आकाश राकेश महिलाने राजू निराला बृज किशोर मनहर पुखराज खुट्कर आभार – हुलेश्वर कांत महिलाने अधिवक्ता जिला संरक्षक द्वारा किया गया।
समस्त जिला पदाधिकारीगण और बड़ी तादाद में समाज के लोग मौजूद थे।
साथ ही नए पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की गई।
नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दिया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन जिला अध्यक्ष अधिवक्ता रामसाय बघेल जी के द्वारा किया गया।

ठाकुर देवता गाँव को बाधाओं से बचाते है, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करते हैं – डॉ.सम्पत अग्रवाल

ठाकुर देवता गाँव को बाधाओं से बचाते है, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करते हैं – डॉ.सम्पत अग्रवाल

 

बसना। ग्राम इंदरपुर में ठाकुर देव विवाह कार्यक्रम का बड़े धूमधाम से आयोजन किया गया। जहां नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं नगर पंचायत बसना पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। लोगों ने यहां भाजपा नेता डॉ.सम्पत अग्रवाल का पुष्पहार से आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के पूर्व ग्राम देवता ठाकुर देवता की पूजा अर्चना कर ग्रामवासियों की सुख समृद्धि की मंगल कामना की गई।

भाजपा नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल ने ग्रामवासियों को कार्यक्रम की बधाई देते हुए कहा गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए ठाकुर देव विवाह का आयोजन किया जाता है। जिस तरह गांव चलाने की पूरी ज़िम्मेदारी गांव के बुजुर्गों पर रहती है, कुछ भी कार्यक्रम मुखिया को बिना पूछे नहीं करते हैं, मतलब सार्वजनिक काम हो तो पूरी ज़िम्मेदारी एवं मार्गदर्शक के रुप में बड़ों की भूमिका रहती है, उसी तरह से गांव में ठाकुर देवता है। ठाकुर देवता ग्राम के सब देवता में से बड़े माने जाते हैं, इसलिए सबसे पहले पूजा ठाकुर देवता की होती है। जो भी बाहरी प्रकोप आता है, उसे ठाकुर देवता रोकते है और गांव में कोई भी बाधा आने वाली होती है, तो देवता बता देते है कि गांव मे बाधा आने वाली है। ये बता देते हैं कि इससे बचकर रहना, तो फिर हम उसके बताये नियम का पालन करते हैं और गांव में समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहती है।

उन्होंने आगे नीलांचल सेवा के द्वारा किये जा रहे समस्त जनसेवा कार्यो के बारे विस्तार से बताते हुए कहा कि श्री बालाजी सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल रायपुर एवं नीलांचल सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से बसना नगर में 400 बिस्तर वाली सुपर स्पेशिलिटी हास्पिटल का जल्द शुभारंभ किया जायेगा। 400 बिस्तरों के इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को अब तीन स्पेशलिटी विभाग, एडवांस कैथ लैब,70 बिस्तरों वाला आईसीयू की सुविधाएं मिलेगी। बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक्मो मशीन के साथ रेस्पिरेटरी विभाग, आधुनिक डायलिसिस मशीन, नेफ्रोलॉजी विभाग, एडवांस गैस्ट्रो विभाग, न्यूरोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग सहित शुगर जांच की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

उक्त कार्यक्रम में ग्राम बैगा कामदास पटेल, बैगा नितई पटेल, ग्राम गौटिया तेजेन्द्र प्रसाद पटेल, नगर पंचायत बसना उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल,सेक्टर प्रभारी संतोष मांझी,सेक्टर प्रभारी ब्रजेन्द्र प्रधान, कार्यालय प्रभारी अंतर्यामी भोई, सरपंच उद्धव सिदार, उप सरपंच कैलाशचंद पटेल, बलराम पटेल, सुरत पटेल, जगत पटेल, परमानन्द पटेल, रघुमणी पटेल, सुरेन्द्र पटेल, मुकेश पटेल, गनपत नाग, गौरांगो अजगले, महेन्द्र प्रधान, गोकुलानंद प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

CG-/ इस योजना का लाभ लेकर साक्षी ने बीकॉम में लिया दाखिला लोकेश्वरी अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी के नर्सिंग की पढ़ाई के लिए जमीन का हिस्सा बेचा ।

रायपुर : बेटियों को शिक्षित व सक्षम बनाती ’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना’

रायपुर : बेटियों को शिक्षित व सक्षम बनाती ’मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना’

साक्षी की मां करती है मजदूरी, योजना से परिवार को मिला बड़ा सहारा

रायपुर, 11 जून 2023

 लोकेश्वरीमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का संचालन कर रही हैं। प्रदेश में कई श्रमिक हितैषी योजनाएं भी संचालित है और उसके बेहतर क्रियान्वयन से श्रमिक परिवार लाभान्वित हो रहे है। ऐसी ही मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना है, जो मजदूर परिवार के बेटियों की  शिक्षा, रोजगार तथा शादी में सहायता के उद्देश्य से शुरू की गई है।
                                 
                    धमतरी जिले की रहने वाली लोकेश्वरी यादव ने मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना का लाभ लेकर बीकॉम. में अपनी बेटी का दाखिला कराया। श्रम विभाग के माध्यम से मिले इन पैसों से लोकेश्वरी की बेटी साक्षी अब बिना किसी चिंता के अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है।
 लोकेश्वरी पेशे से मजदूर है और अपनी पति के मृत्यु के बाद उसके सामने कई समस्याएं खड़ी हुईं। यदि लोकेश्वरी परिस्थिति का डटकर सामना नहीं करती तो बेटियों को पढ़ाने का उसका सपना मानो अधूरा ही रह जाता। लेकिन लोकेश्वरी ने हार नहीं मानी और मां के साथ-साथ एक पिता की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। मजदूरी के दौरान लोकेश्वरी को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण योजना के बारे में जानकारी मिली और उसने आवेदन किया। योजना का लाभ मिलने से अधूरे सपने को पूरा करने की ओर उसके कदम बढे़ और अपनी बिटिया को बी.कॉम में प्रवेश दिलाया।
        लोकेश्वरी अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताती हैं कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी के नर्सिंग की पढ़ाई के लिए जमीन का हिस्सा बेचा। लेकिन अब उसे ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ी और राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं से उसे बड़ा सहारा मिला। लोकेश्वरी को नियमित रूप से विधवा पेंशन भी मिल रहा है।

        गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत धमतरी जिले में कुल 04 हजार 112 आवेदन मिले तथा एक हजार 999 हितग्राहियों को कुल तीन करोड़ 99 लाख 80 हजार रूपये की सहायता प्रदाय की गई है।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना

    इस योजना की मदद से छत्तीसगढ़ के गरीब परिवार की बेटियों को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में काफी मदद मिल रही है। प्रदेश के ऐसे श्रमिक जिनके आय का कोई और जरिया नहीं है, उन्हें भी इस योजना से सहारा मिला है।

आवश्यक दस्तावेज-
    इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक श्रमिक को छत्तीसगढ़ का स्थाई निवासी और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इस योजना का लाभ एक परिवार की केवल दो बेटियों को ही मिलेगा। योजना के माध्यम से राज्य के गरीब परिवार की बेटियों को बीस-बीस हजार रूपए की आर्थिक मदद दी जाती है, ताकि इस पैसे का इस्तेमाल बेटियों की पढ़ाई, रोजगार या शादी में किया जा सकें।

रायपुर : आई.टी.आई., डिप्लोमा, इंजीनियरिंग एंकाउटेंट, रिशेप्सनीस्ट, आपरेशन हेड, सहित कई पदों पर भर्ती शिक्षित बेरोजगारों के लिए 13 जून को आयोजन वेतन अधिकतम 45 हजार रूपए

रायपुर : आई.टी.आई., डिप्लोमा, इंजीनियरिंग एंकाउटेंट, रिशेप्सनीस्ट, आपरेशन हेड, सहित कई पदों पर भर्ती शिक्षित बेरोजगारों के लिए 13 जून को आयोजन

रायपुर 11 जून 2023

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा 13 जून को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालाय में प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैम्प का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक ने बताया कि इस कैम्प के माध्यम से Pinea Matering Lab & Robo Automation Pvt. Ltd.,PNG Products, CR Capital, Zenix Naukri & Consultancy इत्यादि संस्थानों द्वारा भर्ती की जाएगी। कैम्प में 12 वीं, स्नातक, आई.टी.आई., डिप्लोमा, इंजीनियरिंग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। विभिन्न संस्थाओं द्वारा भ़र्ती किए जाने वाले पदांे में इंजीनियर, क्लस्टर हेड, सेल्स मैनेजन, टेक्नििशयन, ड्राइवर, डिलीवरी बाय, एंकाउटेंट, रिशेप्सनीस्ट, आपरेशन हेड, डिजिटल मैनेजर, टेलीकालर, हिन्दी टायपिस्ट, विडियो एडिटर इत्यादि 129 पद शामिल है। इन पदों पर अनुभव न्यूनतम 01 वर्ष से 20 वर्ष तक होगी जिनका वेतन अधिकतम 45 हजार रूपए होगी।

सरायपाली के इस निजी अस्पताल में जरा भी मानवता नही डिलीवरी के बाद ICU में लापरवाही इलाज के दौरान महिला का पैर जल गया लेकिन गरीब के उपचार के लिए कुछ नही किया अस्पताल प्रबंधन ने ?

सरायपाली के इस निजी अस्पताल में जरा भी मानवता नही डिलीवरी के बाद ICU में इलाज के दौरान महिला का पैर जल गया लेकिन गरीब के उपचार के लिए कुछ नही किया अस्पताल प्रबंधन ने ?

महासमुंद

महासमुंद जिले के सरायपाली ब्लॉक में एक परिवार अपनी पत्नी के जजकी के लिए सरायपाली के ओम हॉस्पिटल लेकर गया था जहाँ जजकी के बाद ICU में रखा गया था जहां महिला को ठंडी लगने लगा जिसके बाद गर्मी के लिए एक मसीन का उपयोग किया गया और उसी मसीन से महिला का पैर पूरी तरह झुलस गया है

बताया गया कि सर्जरी से पहले डॉक्टर मरीज़ को बेहोशी की दवा देते हैं दवा लेने के बाद मरीज़ को एहसास ही नहीं होता कि उसके शरीर पर कहां, क्या हुआ वही इन्जेक्सन महिला को भी लगाया गया था जहां गर्मी पैदा करने वाली मसीन से पैर जल गया बताया गया कि इंजेक्शन के कारण महिला को पता भी नही चल रहा था कि पैर जल रहा है

जिसके बाद परिवार ने अस्पताल को पैर के इलाज के लिए उपचार की मांग की लेकिन अस्पताल के कर्मचारियों ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा की इसमें हमारा क्या गलती है अस्पताल प्रबंधन ने महिला को लेकर जरा भी मानवता नही दिखाई ।

पीड़ित ने बताया कि अस्पताल में जजकी पर लगभग 25 हजार रु लग गए और अब पत्नी के पैर झुलसने के बाद आर्थिक तंगी से गुजर रहा रहा पीड़ित ने असप्ताल प्रबंधन के खिलाप डर के कारण कही सिकायत भी नही कर पा रहा है चुकी उस गरीब को उपचार के लिए टाका खोलवाने के लिए दोबारा उस अस्पताल में जाना पड़ेगा ।बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने जले हुए इलाज के नाम पर बस एक 85 रु का मलहम और 500 रु कम किया

छत्तीसगढ़ -/ चंगाई सभा में बीमारियों से छुटकारा नहीं मिलने पर पीड़ितों का ईलाज अस्पताल में कराया इसी बात से प्रभावित होकर धर्म परिवर्तन कर लोगों ने घर वापसी की ।

छत्तीसगढ़ -/ चंगाई सभा में बीमारियों से छुटकारा नहीं मिलने पर पीड़ितों का ईलाज अस्पताल में कराया
इसी बात से प्रभावित होकर धर्म परिवर्तन कर लोगों ने घर वापसी की ।

जशपुर। बगीचा व पत्थलगांव क्षेत्र में अंधविश्वास और चंगाई सभा के भ्रम से धर्मांतरण करने वाले आदिवासी अब बकायदा प्रशासनिक अधिकारियों को शपथ पत्र देकर हिंदू धर्म में वापस लौटने लगे हैं. जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मंत्री गणेश राम भगत के समक्ष बगीचा के कुरडेग गांव में फिर से हिंदू धर्म में लौटने वाले 17 लोगों का भव्य स्वागत किया गया. इन सभी का ग्रामीण महिलाओं ने नाच गाना के साथ पैर धोकर अपनी परम्परा में शामिल किया.

दरअसल, अपनी विभिन्न बीमारियों का चंगाई सभा में महज प्रार्थना करके स्वस्थ्य हो जाने का दावा के बाद इन आदिवासियों ने ईसाई धर्म अपना लिया था, लेकिन बीमारियों से छुटकारा नहीं मिलने पर इन्होंने आदिवासियों के हितों की रक्षा करने वाले जनजातीय सुरक्षा मंच ने इन पीड़ितों का ईलाज अस्पताल में कराया था, जिससे वे अपनी जटिल बीमारी की समस्या से दूर हो गए. इसी बात से प्रभावित होकर धर्म परिवर्तन कर लोगों ने घर वापसी की ।

भँवरपुर -/ लापरवाह ट्रैक्टर ड्राइवर के कारण 18 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर में दबकर दर्दनाक मौत

भँवरपुर -/ लापरवाह ट्रैक्टर ड्राइवर के कारण 18 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर में दबकर दर्दनाक मौत

बसना भँवरपुर

लापरवाह ड्रायवरिंग और लोगो की लापरवाही के कारण आये दिनों हादसे में किसी ना किसी का जान जाना आम बात हो गया है बसना थाना के भँवरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम कर्राभौना में एक लापरवाह ड्राइवर के कारण एक 18 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर में दबकर दर्दनाक मौत हो गई है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक सुनने और बोलने में तकलीफ था ।

एफआईआर में बताया गया है की
चौकी भवंरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि मर्ग क्रमांक 36/2023 धारा 174 जाफौ का जांच मर्ग सदर के सूचक किशोरी लाल सिदार गवाह 1. हरप्रसाद पटेल 2. बाबूलाल निषाद 3. शिवप्रसाद का कथन लिया गया जो कि दिनांक 10.05.2023 के मृतक कृष्ण कुमार सिदार को ट्रेक्टर क्रमांक CG06 GY 2921 का चालक योगेश कुमार के द्वारा ट्रेक्टर को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पलटी कर दिया जिससे ट्रेक्टर में बैठे कृष्ण कुमार सिदार का ट्रेक्टर में दबने से मृत्यु हो गया ट्रेक्टर क्रमांक CG06 GY 2921 के चालक योगेश कुमार के द्वारा धारा 304 ए भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी चालक योगेश कुमार के विरूद्ध धारा 304 ए भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया

मृत्यु का कारण एक्सीडेंट से मृतक का नाम व पता कृष्ण कुमार सिदार पिता श्यामलाल सिदार उम्र 18 वर्ष साकिन कर्राभौना OP भंवरपुर दिनांक घटना समय 10.05.2023 के 15.00 बजे घटना स्थल कर्राभौना से परसकोल के बीच पदमलोचन का खेत दिनांक समय सूचना 10.05.2023 के 19.30 बजे सूचनाकर्ता का नाम किशोरी लाल सिदार पिता गुलाल सिंह सिदार उम्र 45 वर्ष साकिन कर्राभौना चौकी भंवरपुर थाना बसना 8458979937 इस प्रकार है कि सूचक किशोरी लाल सिदार पिता गुलाल सिंह सिदार अपने गांव के उदयराम चौहान के साथ थाना उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया कि इसका भतीजा कृष्ण कुमार सिदार नीले रंग के सोनालिका ट्रेक्टर में धान भरकर खेत से घर ला रहा था तब कर्राभौना से परसकोल के बीच पदमलोचन के खेत के पास पहुंचे थे तभी ट्रेक्टर का चालक ट्रेक्टर को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पलटी कर देने से ट्रेक्टर के बगल में बैठे कृष्ण कुमार सिदार को चोट लगी थी जिसे ईलाज हेतु सरकारी अस्पताल बसना लेकर आये थ जहां डाक्टर द्वारा चेक करने पर मृत घोषित कर दिया ।