सरायपाली -/ गरीबो को मिलने वाले राशन को भी नही छोड़ रहे है सेल्समेन 2 माह का चावल गबन के बाद डकार तक नही ले रहे है / एसडीएम दे रहे है कार्यवाही करने का आश्वासन

सरायपाली -/ गरीबो को मिलने वाले राशन को भी नही छोड़ रहे है सेल्समेन 2 माह का चावल गबन के बाद डकार तक नही के रहे है / एसडीएम दे रहे है कार्यवाही करने का आश्वासन

सरायपाली

महासमुंद जीले के सरायपाली विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भूथिया के आश्रित ग्राम कुंडापाली के ग्राम वासियों द्वारा भाजपा अजा मोर्चा सरायपाली मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सागर के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली को लिखित आवेदन देकर शिकायत किया गया. ग्रामीणों एवं हितग्राहियों ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान भूथिया के सेल्समेन अनिल प्रधान द्वारा विगत दो माह का राशन सामाग्री का वितरण नहीं किया गया है,

जबकि राशन सामाग्री का उठाव सेल्समेन अनिल प्रधान द्वारा किया गया है. तथा वर्तमान समय में उमेश प्रधान शासकीय उचित मूल्य दुकान भूथिया का सेल्समेन का पदभार ग्रहण किया है. आगे ग्रामीणों ने कहा कि उक्त दो माह का चावल न मिलने के सम्बन्ध में पता करने पर जानकारी मिला कि पूर्व सेल्समेन अनिल प्रधान द्वारा विगत दो माह का राशन सामाग्री वर्तमान सेल्समेन को नहीं सौंपा गया है, पूर्व सेल्समेन द्वारा दो माह की चावल का गबन किया है. पूर्व सेल्समेन अनिल प्रधान द्वारा राशन से वंचित लोगों को आश्वासन दिया था कि 8 दिन के अंदर वो राशन को दे देगा फिर 7 दिन का पुनः समय लिया फिर 3 दिन का और समय का समय बीत जाने पर भी उसके द्वारा आज तक राशन नहीं दिया गया,

उक्त संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरायपाली से मांग किया गया कि उचित जांच कर पूर्व सेल्समेन अनिल प्रधान से दो माह का राशन सामाग्री प्रदान करवा कर गरीब मजदूर हितग्राहियों ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि पूर्व सेलमेन द्वाराअतिशीघ्र राशन का वितरण नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन की जाएगी. उक्त संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने अतिशीघ्र जांच कराकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया. ।

बसना-/ नाका तोड कर बसना सिटी तरफ भाग गए तस्कर पकड़ाने के डर से वाहन छोड़ फरार हो गए आरोपी

बसना-/ नाका तोड कर बसना सिटी तरफ भाग गए तस्कर पकड़ाने के डर से वाहन छोड़ फरार हो गए आरोपी

बसना

CHHATTISGARH_POLICE
#mahasamund_police
दिनांक 18.05.2023
पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुन्द पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी। मारूति आर्टिका कार में 165 किलो ग्राम मादक पदार्थ कीमती 41,25,000 रूपये का गांजा जप्त । अज्ञात वाहन चालक के विरूध्द थाना बसना में अपराध पंजीबध्द किया गया है। ओडिशा राज्य से होने वाले अवैध गांजा के परिवहन को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री धर्मेन्द्र सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि ओडिशा राज्य के उन स्थानों को चिन्हाकिंत करे जहाॅं से अवैध गांजा निकल कर महासमुन्द जिले से होते हुये देश के अन्य राज्य में पहुचाये जाते है। पुलिस अधीक्षक, महोदय के द्वारा महासमुन्द जिले के सभीं थाना/चौकियों को टीम का गठन करें और जो अवैध गांजा के परिवहन की पिन पाईन्ट सूचना प्राप्त करें और परिवहन के रास्तों पर नाकेबंदी कर अवैघ गांजा के परिवहन पर कार्यवाही करें इसके साथ परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करें। ओडिसा राज्य में मुखबिरों को सक्रिय करने एवं परिवहन की सूचना प्राप्त करने के निर्देशित किया गया था।

कि दिनांक 18.05.2023 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक मारूति आर्टिका कार में पदमपुर ओडिशा से महासमुन्द के रास्ते भारी मात्रा में गांजा का परिवहन करने वाला है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के द्वारा थाना बसना पुलिस टीम को कार्यवाही निर्देशित किया गया। पुलिस टीम के द्वारा पलसापाली नाका बसना के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था तभी पदमपुर ओडिशा की तरफ से एक मारूति आर्टिका क्रमांक GJ 14 AA 5971 आ रही थी जो पुलिस टीम को खडा देख तेज रफ्तार से नाका को तोड कर बसना सिटी की तरफ भाग गया और पुलिस टीम द्वारा पकडने के डर से वाहन को नायक पारा बसना में वाहन को खडा आरोपी फरार हो गये।
वाहन की तलाशी ली गई। मारूति आर्टिका के पीछे डिक्की में 08 प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 08 प्लास्टिक बोरी में 165 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर वाहन को जप्त किया कर 165 किलो ग्राम कीमती 41,25,000 रूपये गांजा एवं मारूति आर्टिका कार कीमती 3,00,000 रूपये कुल जुमला कीमती 44,25,000 रूपये जप्त किया गया। पुलिस की टीम द्वारा फरार आरोपियों की पता तलाश किया जा रहा है। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर अज्ञात वाहन का चालक व अज्ञात आरोपीओं के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना बसना में कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्रीमान धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी(पु) सरायपाली श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चन्द्राकर, सउनि रनसाय मिरि प्रआर. महेन्द्र यादव आर. निर्मल बरिहा, नरेश बरिहा, संजय सोनी, सतीश दास तथा थाना बसना की टीम द्वारा गई।जप्त सामग्री:-
01. 165 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 41,25,000 रूपये। 02. मारूति आर्टिका कार कीमती 3,00,000 रूपये, नगदी रकम 2000 रूपये।

सरायपाली -/ 03 हत्याओं का खुलासा अनुकंपा नियुक्ति पाने व अपनी बुरी आदतों और पैसों की जरूरतों लेकर कर दी पिता माता और दादी की हत्या।

सरायपाली -/ 03 हत्याओं का खुलासा अनुकंपा नियुक्ति पाने व अपनी बुरी आदतों और पैसों की जरूरतों लेकर कर दी पिता माता और दादी की हत्या।

उदित भोई (पुत्र) ही निकला माँ बाप और दादी का हत्यारा , हत्या कर घर के पीछे ही माँ बाप और दादी को जलाया।

प्राचार्य पिता प्रभात भोई, माता एवं दादी के गुम होने की झूठी रिपोर्ट लिखा कर रिश्तेदारों और पुलिस को करता रहा गुमराह।

आरोपी उदित भोई (पुत्र) हॉकी के स्टीक से आधी रात सोए हुए पिता माता और दादी को मारकर कर दी हत्या, लाश घर के बाथरूम के पीछे ही छुपा दी और फिनायल से घर को साफ कर अगले 3 दिनों तक धीरे-धीरे तीनो की लाश को सैनेटाईजर डालकर जलाता रहा।

आरोपी उदित भोई माँ बाप दादी की हत्या कर उनके पैसों को करता रहा बेहिसाब खर्चा 4 दिनों में ही नया पलंग, अलमारी, एसी,मोबाईल व कई सामग्रियां खरीद डाली।

घर में ही एक ओर पड़े रहे मां-बाप और दादी के अस्थि अवशेष, और आरोपी वही मां बाप के पैसों से करता रहा मौज।

पिता के मोबाइल नंबर के चालू होने और उपयोग में आने तथा गुमशुदगी प्रकरण के जांच के दौरान पुत्र के विलासितापूर्ण जीवनशैली पर हुआ संदेह और पुलिस ने धर दबोचा आरोपी को।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम सरायपाली से चिकित्सा अधिकारी, कार्यपालक मजिस्ट्रेट, डॉग स्क्वाड तथा पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे थे आरोपी के घर व घटनास्थल का किया था सघन निरीक्षण व साक्ष्य संकलन।

ग्राम पुटका थाना सिंघोड़ा निवासी उदित भोई उम्र 24 वर्ष दिनांक 12.05.23 को प्रातः 10ः10 बजें थाना आकर सूचना दिया कि उनके पिताजी प्रभात भोई पिता अंतर्यामी भोई उम्र 53 वर्ष सा. पुटका दिनांक 08.05.2023 के सुबह ईलाज कराने रायपुर जा रहा हूूॅ कहकर पत्नी सुलोचना भोई उम्र 47 वर्ष एवं अपनी माॅ झरना भोई उम्र 75 वर्ष के साथ घर से निकले है जो आज तक घर वापस नही आये है। सूचना पर थाना सिंघोड़ा में गुम इंसान क्रमांक 05/23 कायम कर ढूंढना प्रारंभ किया गया।

थाना सिंघोड़ा की टीम गुम इंसानो की पता तलाश कर रही थी कि गुम इंसान प्रभात कुमार भोई का दूसरा बेटा अमित कुमार भोई जो पं0 जवाहरलाल नेहरू मेडिकल काॅलेज रायपुर में एम0बी0बी0एस0 की पढ़ाई कर रहा है अपने घर ग्राम पुटका आया तो उनके चाचा पंचानन भाई ने उसे बताया कि तुम्हारे पिता प्रभात भोई, माॅ झरना बाई एवं दादी सुलोचना भोई दिनांक 08.05.2023 से घर पर नही है। जिसकी सूचना थाना सिंघोड़ा में देकर तुम्हारा बड़ा भाई उदित भोई गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया है। अमित कुमार भोई अगले दिन सुबह चाचा पंचानन भोई के साथ अपने घर ग्राम पुटका गया तो घर पर बड़ा भाई उदित भोई नही था, घर के बाड़ी तरफ गया तो बाड़ी में कुछ जलाने का निशान देखा। जला हुआ राख को हटाया तो उसमें मानव हड्डी के टुकडे़ पड़े मिले। अमित कुमार पूरे घर को चेक किया तो हाल के दिवाल पर खून के छिटे तथा बाडी में स्थित बाथरूम में खून जैसा धब्बा, बाड़ी में जलाने का निशान, बगल में एक छोटे से गड्ढे में राख का ढेर था, घर से पिता, माता एवं दादी गायब थे। यह सब देखकर अमित कुमार को कुछ अनहोनी होने का संदेश हुआ और अविलंब थाना सिंघोड़ा आकर इसी सूचना दिया।

प्रार्थी की सूचना पर थाना सिंघोड़ा की टीम तत्काल ग्राम पुटका पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तो बाड़ी में जलाने का निशान, राख के ढ़ेर में हड्डी, घर के हाल एवं बाथरूम में खून की छिटे देखा गया। घटनास्थल पर मिलने साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया गुम इंसान प्रभात भोई, झरना बाई एवं सुलोचना बाई का संदेहास्पद मृत्यु होना एवं आरोपी द्वारा साक्ष्य छिपाने का भरसक प्रयास करना प्रतीत हो रहा था। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारी को दिया गया, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर श्री शेख आरिफ हुसैन (IPS) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) द्वारा तीन व्यक्तियो का अचानक गायब हो जाना व उनके घर में जला हुआ मानव हड्डी, हाल में खून के छिटे, घर में हुये जघन्य अपराध हत्या की जांच हेतु अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुंद श्री अभिषेक केशरी के निर्देशन में थाना सिंघोड़ा एवं सायबर सेल से टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम अलग-अलग दिशा में कार्य कर उनकी परिवारिक दिनचर्या के बारे में जानकारी प्राप्त किया तो पता चला कि गुम इंसान प्रभात भोई घर में पत्नी झरना माॅ सुलोचना बाई एवं पुत्र उदित भोई के साथ रहते थे। प्रभात भोई का छोटा लड़का अमित कुमार भोई मेडिकल काॅलेज रायपुर में पढ़ाई कर रहा है। बड़ा लड़का उदित भोई नशे का आदि है अनुकंपा नियुक्ति और पैसे की बात को लेकर आये दिन माता-पिता एवं दादी से वाद-विवाद करते रहता था। उदित भोई को हिरासत में लेकर बाड़ी में क्या जलाना, राख में मिलें हड्डी के टुकडे़ किसका है, दिवालो पर खून के छिंटे किसका है, माता-पिता एवं दादी का होने संबंधी पूछताछ किया गया तो पुलिस को गुमराह करने लगा और गोलमोल जवाब देने लगा। पुलिस की टीम के द्वारा तथ्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ किया तो वह अंततः टूट गया व अपना अपराध छीपा नही सका और अपने माता-पिता एवं दादी की हत्या करना स्वीकार करते हुये बताया कि घटना दिनांक के पूर्व में हुये रूपयें-पैसे को लेकर पिता जी प्रभात भोई के बीच झगड़ा विवाद होने के कारण माता-पिता से नाराज होकर अपने कमरे में सो गया था। दिनांक 07-08.05.2023 के दरम्यानी रात्रि करीबन 02-03 बजें के मध्य जब उठकर देखा तो इनके माता-पिता एवं दादी कमरे में सो रहे थे। जिसका फायदा उठाकर जान से मारने की नियम से अपने पास रखे हाॅकी स्टीक से पिता प्रभात भोई, माता झरना बाई एवं दादी सुलोचना बाई की सिर में प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया और शव को बाड़ी में बने बाथरूम के तरफ रखा दिया तथा घटना के दो दिन बाद दिनांक 10-11.05.23 को तीनों के शव को घर में रखे लकड़ी से जला दिया। शव को जलाने के बाद बचे राख एवं हड्डी को वही पास एक छोटा गढढ़ा में दबा दिया था। हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने हेतु घर को अच्छी तरह सफाई कर दिया था और अपने पिता प्रभात भोई को जिन्दा बताने हेतु उनके फोन-पे के माध्यम से खरीदारी कर रहा था, किन्तु पुलिस से कुछ भी छिपा नही पाया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हाॅकी स्टीक, सेनेटाइजर, लाईटर को दिवाल पलंग के अंदर छिपाकर रखा था जिसे जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 45/23 धारा 302, 201 भादवि0 का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई।

सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) महासमुंद श्री अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा निरी0 केशव कोशले, थाना प्रभारी सरायपाली आशीष वासनिक, थाना प्रभारी पिथौरा शिवानंद तिवारी, सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, सउनि प्रकाश नंद प्रआर भोज कुमार पटेल आर हेमन्त नायक, शुसांत बेहरा, चितरंजन प्रधान, चम्पलेश ठाकुर, छत्रपाल सिन्हा, बसंत, संजय, धर्मेन्द्र साहू, यश ठाकुर, विरेन्द्र बाघ एवं टीम द्वारा की गई।
गिरफ्तार आरोपी-
01- उदित कुमार भोई पिता प्रभात भोई उम्र 24 वर्ष सा. पुटका थाना सिंघोड़ा जिला महासमुंद।
नाम मृतक:-
01. मृतक (पिता) प्रभात भोई पिता अंतर्यामी भोई उम्र 53 वर्ष सा. ग्राम पुटका थाना सिंघोंडा महासमुन्द।
02. मृतक (माता) झरना भोई पति प्रभात भोई उम्र 47 वर्ष सा. ग्राम पुटका थाना सिंघोंडा महासमुन्द।
03. मृतक (दादी) सुलोचना भोई पति प्रभात भोई उम्र 75 वर्ष सा. ग्राम पुटका थाना सिंघोंडा महासमुन्द।

बसना के मीना बाजार में क्षेत्र के लोगो के लिए जाने माने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 16 मई से 20 दिनों चलेगा

बसना के मीना बाजार में क्षेत्र के लोगो के लिए जाने माने मल्टी स्पेशलिटीबसना के मीना बाजार में क्षेत्र के लोगो के लिए जाने माने मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 16 मई से 20 दिनों चलेगा

बसना हेमन्त वैष्णव

बसना शहर में क्षेत्र के लोग मीना बाजार के आंनद तो ले ही रहे है साथ ही जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुक्ल स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जा रहा है बता दें की महासमुंद जिले के एक मात्र बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम मात्र सर्व सुविधा युक्त मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल है जो लगातार बसना पिथौरा सरायपाली भँवरपुर बिलाईगढ़ ओडिसा के गरीब तबके के लोगो के लिए अग्रवाल नर्सिंगहोम बसना वरदान साबित हो रहा है बता दें जिले के अन्य अस्पतालों के इलाज में खर्च होने वाले तुलना में थोड़ा कम खर्च रहता है इसके अलावा मरीजो को बेहतर इलाज भी मुहैया कराया जा रहा है ।

इसके अलावा बसना अग्रवाल नर्सिंगहोम हॉस्पीटल में जब से आधुनिक तकनीकी से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रहा है तबसे बसना क्षेत्र के लोगो को अब रायपुर ओडिसा एवं अन्य जगहों में जाना नही पड़ रहा है इससे इस क्षेत्र के लोगो के काफी परेशानी कम होती है जब उन्हें किसी मरीज को लेकर 150 किलोमीटर दूरी तय करना रहता है ऐसे में समय और रकम दोनों का बहुत खर्च होता है ।

अब बसना नगर के मीना बाजार दे रहे हैं निशुल्क सेवा…!

आपको बता दे कि अग्रवाल नर्सिंग होम के संचालक डॉ एन के अग्रवाल बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य को लेकर निरंतर अंचल वासियों के साथ व अन्य जगहों पर जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं साथ ही मानव सेवा में अग्रसर होने की बात कह रहे हैं इसी तारतम्य में बसना नगर में आयोजित मीना बाजार में 16 मई से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है, यह शिविर 20 दिन तक लगातार चलेगा, शिविर आयोजन से अब तक रोज सैकड़ो लोग अपनी जांच करवा चुके हैं, शिविर लगाने का उद्देश्य जो गरीब, निसहाय व्यक्ति हॉस्पिटल नही जा पता, ऐसे गरीब लोगों का निशुल्क इलाज कर उनकी सेवा करना है, शिविर में किसी गिरीब व्यक्ति का जटिल बीमारी होने पर भी अग्रवाल नर्सिंग होम उस गरीब व्यक्ति का इलाज निशुल्क कर रहा है।

बिलासपुर और बिलाईगढ़ का नाम कैसे पड़ा राजवंशों के समय इनका नाम क्या था

बिलासपुर और बिलाईगढ़ का नाम कैसे पड़ा राजवंशों के समय इनका नाम क्या था / पूर्व राजवंशों के समय फुलझर राज्य का 18 गढ आज सरायपाली बसना के ये गांव है

महासमुंद बसना हेमन्त वैष्णव 9131614309

छत्तीसगढ़ के फुलझर राज्य तो सभी जानते है की फुलझर राज्य में कभी राजा महाराजाओं का गढ़ रहा है और अभी वर्तमान में ये 18 गांव कौन कौन से गांव है बतादे की फुलझर का भैना राजवंश गोंड़ राजवंश के पहले धमतरी बिलासपुर , पेंड्रा बिलाईगढ़ रायगढ़ सारँगढ़ फुलझर भटगांव आदि राज्यो में शाशन करता था इनका शासन काल फुलझर राज्य में लगातार 18 पीढ़ियों तक रहा

बिलाईगढ़ का नाम कैसे पड़ा

बिलाईगढ़ भी सन 1951 ,52 के पहले एक बड़ी जमीदारी का केंद्र था यह एक विस्मय की बात है की इस ग्राम को बिल्ली का किला बिलाईगढ़ कहा जाता है इसका सम्बंध भैना से जोड़ा जाता है जो एक समय फुलझर के राजा थे कथा में कहा जाता है की भैना ने पहले धमतरी पर कब्जा किया उस स्थान के रक्षिका देवी को बिलाईमाता का नाम दिया जो उनकी कुल देवी थी कहा जाता है की उस काल मे सारँगढ़ राज्य में भैना जाती के राजा राज्य करते थे , सारँगढ़ रियासत लेखक ऋषि राज पांडे के अनुसार सारँगढ़ के समीप भैनार नामक गाँव है जिसे भैना राजाओं ने बसाया होगा गोंड़ राजाओं के उत्कर्ष काल तक इनका शासन सारँगढ़ में था भैना जाती के राजा रतनपुर नरेश पृथ्वी देव के समय तक मांडलिक के रूप में शासन करते थे ।

इस बात की गुंजाइश है कि शिशुपाल पर्वत के नीचे ग्राम पुजारीपाली के शिलालेख में वर्णित गोपाल देव इसी वंस का रहा होगा यह दुर्भाग्य पूर्ण है की इस इस वंश का वंशावली अब तक अप्राप्त है इसका दूसरा प्रमाण यह है की बिलासपुर का पुराना किला भैना जाती का ही देन है इस जाति का बिलाईगढ़ में भी राज करने का प्रमाण है पेंड्रा में भी निवासरत होने का प्रमाण है भैनो के विस्त्रीत क्षेत्रो में से पेंड्रा को कवरो ने पुनः अपने अधीन कर लिया था

बिलासपुर का नाम कैसे पड़ा

आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर छग भैना जनजाति का मानव शास्त्रीय अध्ययन से पता चलता है की प्राचीन काल मे यह क्षेत्र रतनपुर राज्य के अंतर्गत आता था रतनपुर में रत्न देव द्वितीय के समय वर्तमान बिलासपुर के स्थान पर घना जंगल था जहां केंवट जाती के कुछ परिवार थे किवदंती के अनुसार एक बार महाराज रत्न देव आखेट हेतु इस वन क्षेत्र में आये शिकार का पीछा करते हुए राजा के सैनिक कुछ दूर आगे निकल गए तथा केंवट की बस्ती में पहुंचकर चना बेचने वाली बिलासा बिलसिया नाम की कन्या से सैनिकों ने दुर्व्यवहार किया जिस पर आत्म ग्लानि से भरी बिलासा ने आत्मदाह कर लिया इस घटना की जानकारी होने पर राजा ने दोषी सैनिकों को कठोर दंड दिया तथा प्रायश्चित स्वरूप उस सती के नाम पर उस स्थान पर बिलासा ग्राम बसाया
वही बिलासा ग्राम कालांतर में बिलासपुर के नाम से एक नगर के रूप में स्थापित हुवा ।

वर्तमान में फुलझर राज्य में कभी राजा महाराजाओं का गढ़ रहा है और अभी वर्तमान में ये 18 गांव इस प्रकार है

पूर्व राजवंशों के समय फुलझर राज्य का 18 गढ आज सरायपाली बसना के ये गांव है

सिंघोडा

भंवरपुर

गढफुलझर

बसना – अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में एक ही दिन प्रदेश के प्रख्यात युरोसर्जन,किडनी,मूत्ररोग,एवं चर्म रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे आप परामर्श के लिए सम्पर्क कर सकते हैं…

अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में एक ही दिन प्रदेश के प्रख्यात युरोसर्जन,किडनी,मूत्ररोग,एवं चर्म रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे आप परामर्श के लिए सम्पर्क कर सकते हैं.

डॉक्टर तुषार दानी -युरोसर्जन 

डॉक्टर रवि धर – किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ 

डॉक्टर गरिमा शर्मा झा – चर्म रोग विशेषज्ञ 

निःशुल्क किडनी,पथरी,मूत्र मार्ग एवं प्रोस्टेट का ऑपरेशन शिविर 19 मई 2023 को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में……

बेटी बचाव बेटी पढ़ाव के प्रदेश सदस्य व अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डॉक्टर एन के अग्रवाल के मार्गदर्शन में 19 मई 2023 को निःशुल्क ऑपरेशन शिविर का आयोजन रखा गया है जिसमे किडनी, मूत्र रोग,प्रोस्टेट एवं पथरी का निःशुल्क जाँच व ऑपरेशन दूरबीन एवं लेजर पद्धति से रायपुर के प्रशिद्ध युरोसर्जन डॉक्टर योगेश बारापात्रे आयुष्मान कार्ड व राशन कार्ड से निःशुल्क करेंगे |अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक सदस्य एवः जाने माने शिशु रोग विशेषज्ञ डा. अमित अग्रवाल ने बताया कि,
मूत्र रोग एवं पथरी के लक्षण – मूत्राशय के उपर क्षेत्र में दर्द होना,अंडकोष में दर्द होना ,बार -बार पेशाब का आना ,पेशाब करते समय दर्द होना ,पेशाब रुक रुक कर आना , पेशाब करने की इच्छा होने के बावजूद पेशाब न आना पेशाब में झाग या खून दिखाई देना ,प्रोस्टेट का बढ़ जाना इत्यादि समस्त बिमारियों का आयुष्मान कार्ड व राशन कार्ड से निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा। साथ ही रहने, खाने  की सुविधा निःशुल्क रहेगी |
ऑपरेशन के इच्छुक मरीज दिनांक 18/05/23 को अपनी पुरानी रिपोर्ट के साथ अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती हो जाएं।

नोट – अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है |
एक्स – रे जांच में 50% की छूट
सी. टी. स्कैन में 50% की छूट
खून की जांच पूर्णतः निःशुल्क रहेगा
एक दिन पहले भर्ती होने पर opd भी पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

यह सुविधा केवल आपरेशन के लिए चिन्हित मरीजों के लिए रहेगा

बसना के ग्राम भालूपतेरा में 3 दिवसीय रामचरित मानस कथा का भव्य आयोजन डॉक्टर एन के अग्रवाल ने श्री राम भजन गाकर किया लोगों को मंत्र मुग्ध।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सदस्य डॉ एन.के. अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विधानसभा बसना के ग्राम भालूपतेरा मे तीन दिवसीय राम चरित मानस कथा का भव्य आयोजन किया गया है। जहाँ दूर दूर से राम भक्त एवं मानस प्रेमी इस कार्यक्रम में कथा श्रवण करने पहुंचे ।

इस भव्य आयोजन मे बतौर मुख्यि अतिथि अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के संचालक डा.एन.के. अग्रवाल शामिल हुए।

डॉक्टर.एन.के. अग्रवाल के कार्यक्रम में पहुचने पर ग्राम वासियों ने साल श्री फल व गाजे-बाजे के साथ स्वागत सम्मान किया । डा.अग्रवाल ने भगवान राम लक्ष्मण जानकी व हनुमान जी की पूजा अर्चना कर गाँव की सुख समृद्धि के लिए कामना की।

प्रभु राम की भक्ति मय संगीत मे भावुक होकर भजन गायन कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि, भगवान राम हमारे छत्तीसगढ़ कौशल प्रदेश के भान्चा थे …छत्तीसगढ़ का कौशल प्रदेश माता कौशल्या का मायकाव रामजी का ननिहाल है। इसलिए हम सब अपने भान्चा को राम की संग्या देकर प्रणाम करते है। भगवान श्री राम जन जन के दुलारे और प्रिय हैं । संपूर्ण छत्तीसगढ़ के वासियों की श्रद्धा और आस्था का केन्द्र है । भगवान राम अपने जीवन मे त्याग,बलिदान, सम्मान, समरसता, का जो पाठ पढाया है ,मर्यादा की सीख दी है,,उसको अंगीकार कर हम अपने जीवन को धन्य बनाते हुए ग्राम के वातावरण मे सुगंध घोल सकते है । इस राममय आयोजन में मुरारी अग्रवाल, दिलीप नायक, हेमलाल नायक,मन्नूलाल नायक,संतराम नायक, परदेशी पटेल,राकेश प्रधान उपस्थित थे ।

डॉक्टर एन के अग्रवाल जी का भजन –