बसना / तालाब और घास भूमि अतिक्रमण मुक्त एनजीटी के निर्देश क़ा पालन करते हुए 31 लोगो के व्यवसायिक उपयोग के लिए बनाए गए काम्प्लेक्स और घर क़ो हटाया गया
कार्यवाही मे टीम के साथ अतिक्रमण कर्ताओ ने की नोक झोक एक व्यक्ति कपड़े मे आग लगाकर कार्यवाही रोकने का प्रयास मे पुलिस ने किया गिरफ्तार!

बसना नगर के पदमपुर रोड़ में तालाब मेड़ के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटाने पहुंची राजस्व विभाग और नगर पंचायत की टीम के साथ अतिक्रमणकर्ताओं ने जमकर नोकझोक की इसके पहले नगर पंचायत की तरफ से इन अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी कर तीन दिन का समय दिया गया था तीन दिन उपरान्त अवैध अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर कल नगर पंचायत बसना और राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची और सभी अवैध अतिक्रमण क़ो हटावा दिया गया है!
अतिक्रमणकर्ताओं को इस त्वरित कार्यवाही का जरा भी अंदेशा नहीं था, बेफिक्र होकर ये अपना जीवन यापन कर रहे थे लेकिन अचानक बीते 3 दिनों की कार्यवाही मे जब राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो इन अतिक्रमणकर्ताओं के साथ पुरे नगर में हडकंप मच गया. जब इन कब्जो पर बुलडोजर चलने लगा तब तक अतिक्रमणकर्ताओं ने अपने जगह से सामान भी नहीं हटाया था, कब्ज़ा तोड़ते देख सभी आनन फानन में अपने कब्ज़ा किये हुए घरों दुकानों से सामान खाली करने लगे. साथ ही कुछ लोगों ने इस अतिक्रमण के हटाये जाने का विरोध भी किया. जमकर विरोध किये जाने के बावजूद ये अतिक्रमणकर्ता प्रशासन के बुलडोजर को रोकने में नाकाम रहे. इसी बीच अतिक्रमण हटाये जाने का विरोध करने नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू भी पहुंचे!
इन अतिक्रमणकर्ताओं में नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू का नाम भी शामिल था, जिनके घर पर भी बुलडोजर चलाया जाना था. इस बात को लेकर नगर अध्यक्ष की बेहद ज्यादा नाराजगी देखी गई, अध्यक्ष की नाराजगी को देख अतिक्रमणकर्ताओं को भी बल मिलता गया. इसी बीच अतिक्रमण हटाये जाने से नाराज एक युवक ने कपड़े में आग लगाकर बुलडोजर को जलाने की कोशिश की हालाकि वह अपनी इस कोशिश में नाकाम रहा जिसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और 151 के तहत कार्यवाही किया!
पुरे मामले मे बसना नगर पंचायत सीएमओ सूरज सिदार ने बताया की कल तक सभी 31 अतिक्रमण करताओं मे 3 लोगो का घर और बाकी 28 लोग व्यवसायिक के लिए उपयोग कर रहे थे उनको वहां से हटा कर अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है सभी लोग तालाब किनारे अतिक्रमण किए थे उनको हटवा दिया गया है!



