Sunday, September 21, 2025
महासमुंदसरायपाली / आयुष ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा हैं...

सरायपाली / आयुष ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा हैं इस गाँव को आयुष ग्राम के माध्यम से ग्रामीण जनों को मिलेगा आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ

सरायपाली / आयुष ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा हैं इस गाँव को आयुष ग्राम के माध्यम से ग्रामीण जनों को मिलेगा आयुर्वेद चिकित्सा का लाभ

WhatsApp Image 2025-08-01 at 10.11.16_1ce91489
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_240c1c96
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.57.31_1609a3ec

राज्य शासन के आयुष संचालनालय विभाग द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत प्रदेश में आयुष ग्राम विकसित करने रायपुर में एक दिवसीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में आयोजित कार्यशाला में जिला आयुष अधिकारियों और सभी विकासखंडों के आयुष ग्राम के चिकित्सकों को आयुष ग्राम में क्रियान्वित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

कार्यशाला में जिला आयुष अधिकारी डॉ प्रवीण चन्द्राकार, जिला महासमुंद के सभी विकासखंड के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार नायक, डॉ शिवशंकर माझी, डॉ देवेन्द्र सिंह कुंजाम, डॉ रमाकांत वैश्य, डॉ साधना सिंह शामिल हुए। जिला आयुष अधिकारी डॉ प्रवीण चन्द्राकर ने बताया कि उक्त कार्यशाला में आयुर्वेद जीवन शैली के सिद्धांतों और प्रथाओं को अपनाने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं, स्वास्थ्य देखभाल व उपचारों पर आधारित आयुष ग्राम की परिकल्पना को साकार करने छत्तीसगढ़ के 146 विकासखंडों में आयुष ग्राम का चिन्हांकन किया गया है। जिसके तहत सरायपाली विकासखंड के ग्राम तोषगांव को आयुष ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा हैं। आयुष ग्राम के माध्यम से ग्रामीणों के स्वास्थ्य की रक्षा और आजीवन स्वस्थ रखने आयुर्वेद, योग तथा आयुष पद्धतियों के अनुसार उन्हें शिक्षित किया जाएगा। आयुष ग्रामों में जनभागीदारी के माध्यम से विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी। आयुष ग्राम में लोगों को पेड़-पौधों के औषधीय गुणों के बारे में जागरुक कर इनके पौधरोपण और संरक्षण को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत गांवों का चिन्हांकन कर स्थानीय लोगों को आयुर्वेद के सिद्धांतों के अनुरूप स्वस्थ जीवन शैली, उचित आहार-विहार, सामान्य रोगों के उपचार के लिए आसपास पाए जाने वाले औषधीय पौधों की पहचान एवं उपयोग के लिए प्रेरित करना है। सरायपाली विकासखंड के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेन्द्र कुमार नायक ने बताया की कार्यशाला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम आयुर्विद्या के बारे में बताया गया। जिसके माध्यम से स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों को आयुर्वेद के बारे में जागरुक करना है। स्कूलों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करना है। स्थानीय स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन कर लोगों को आयुर्वेद की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान कर इस क्षेत्र में उनके कौशल का उन्नयन करना है।

 

एक वर्ष में चार बार बड़ा शिविर लगाकर आसपास के गांव के लोगो का स्वास्थ्य परिक्षण कर उन्हें योग की जानकारी, खान-पान की जानकारी के साथ साथ दवाइयॉ उपलब्ध कराई जाएगी। औषधीय पौधों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी भी दी जाएगी जिसके बाद इच्छुक ग्रामीणों को वन विभाग की तरफ से औषधीय गुणों से भरपूर स्टीविया, शतावरी, कालमेघ, लेमन-ग्रास, केऊकंद, अश्वगंधा, सर्पगंधा जैसे 20 पौधों को उपलब्ध करा इनके रोपण के लिए उपयुक्त मौसम और खेती के बारे में बताया जायेगा। डॉ नायक ने बताया की आयुर्वेद औषधालय के संचालन समिति के अध्यक्ष सम्बंधित ग्राम पंचायत के सरपंच, संयोजक विकासखंड आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, सम्बंधित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं स्थानीय विद्यालयों के प्राचार्य सदस्य होंगे एवं मितानिनों व स्व सहायता समूह की महिलाओ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

spot_img
spot_img
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_bcc6eb55
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_9614af11
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.00_94b98c37
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
RECENT POSTS

छत्तीसगढ़: जीजा ने हेमचंद को मारने के लिए दी सुपारी, साले ने हेमप्रसाद को मार डाला, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: जीजा ने हेमचंद को मारने के लिए दी सुपारी, साले ने हेमप्रसाद को मार डाला, 4 गिरफ्तार   मुंगेली : जिले के थाना फास्टरपुर क्षेत्र...

हेल्थ प्लस

बसना : श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में 28 सितम्बर को हृदय रोग परामर्श शिविर

बसना : श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में 28 सितम्बर को हृदय रोग परामर्श शिविर भंवरपुर/सरायपाली। क्षेत्र के हृदय रोगियों के लिए राहत भरी खबर है।...