फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी में हर्षोल्लास से मनाया गया गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती
स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत 2 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी के स्वयं सेवकों ने अदम्य उत्साह उमंग और आत्मविश्वास लिए विद्यालय में प्रवेश कर लिया गांधी जी के आदर्शों पर चलकर विद्यालय परिसर का सफाई कार्य पूर्ण करते हुए विद्यालय परिसर को नई नवेली दुल्हन की तरह सजा लिया। गांधी जी प्रेरणा वाक्यों से विद्यालय को सुसज्जित कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा राष्ट्र पिता महात्मा गांधी भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री परमपूज्य लाल बहादुर शास्त्री जी एवं फुलझर सेवा समिति के संस्थापक पंडित जयदेव सतपथी जी के तैलचित्र पर पूजन अर्चन माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अहिंसा परमो धर्म के नारे से विद्यालय परिसर गूंजती हो उठा । विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उद्बोधन दिया गया।
गांधी जी के प्रिय भजन रधुपती राधव राजा राम गीत का गायन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं भाव विभोर हो गए। अंतिम उद्बोधन प्राचार्य श्री तारेन्द्र कुमार साहू जी के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री बिसिकेशन साव जी के द्वारा किया गया। तत्पश्चात् सतपथी परिवार के द्वारा चलाए जा रहे गांधी पद यात्रा (1942 से अनवरत) में सम्मिलित होने के लिए तोषगंव रवाना हो गए। पंडित जयदेव सतपथी जी जन्मस्थली के सम्मुख चौराहे पर महात्मा गांधी जी, लाल बहादुर शास्त्री जी, पंडित जयदेव सतपथी जी, पंडित लक्ष्मण जयदेव सतपथी जी के तैलचित्र पर पूजार्पण किया गया तत्पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कंस दरवार का आयोजिन किया गया।
तदोपरांत महात्मा गांधीजी लाल बहादुर शास्त्री जी पंडित जयदेव सतपथी जी के तैलचित्र लिए ग्राम पंचायत तोषगांव में पद यात्रा किया गया। पद यात्रा करते हुए सतपथ पब्लिक स्कूल प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम के दौरान फुलझर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी द्वारा फुलझर सेवा समिति के मंत्री माननीय विद्याभूषण सतपथी जी को उनके तैल चित्र भेंट किया गया। पदयात्रा में विद्यालय के प्राचार्य श्री तारेन्द्र कुमार वरिष्ठ शिक्षक श्री संपूर्णानंद साहू जी अरुण किशोर दास जी श्री विरेन्द्र कुमार दास जी साहू जी श्री हेमराज प्रधान जी श्री सुदामा साहू जी श्री श्री ललित कुमार साहू जी श्री बिसिकेशन साव जी श्री साहेब लाल साव जी श्री परात्पर प्रधान जी श्रीमती गायत्री प्रधान जी श्री चितरंजन यादव जी श्रीमती सुनीता मांझी जी श्री सुरेंद्र भोई जी श्री चंद्रोजय प्रधान जी श्री अखिलेश बारीक जी श्री तुषार यदु जी उपस्थित रहे



