बसना / डॉक्टर पर शिकायत कर्ता ने लगाए है गंभीर आरोप बीएमओ ने जाँच कार्यवाही की बात की है शिविर मे शिकायत का निराकरण नहीं होने पर कलेक्टर से शिकायत
बसना ब्लॉक अंतर्गत ब्लाक चिकित्सा अधिकारी नारायण साहू ने ने कुछ दिनों पूर्व ही शिकायत पर कलेक्टर एवं ज़िला चिकित्सा अधिकारी की निर्देशन मे बसना ब्लाक क़े कई अवैध क्लीनिक पर छापा मार कार्यवाही किया गया जहाँ कई क्लिनिक को नियमानुसार इलाज करने क़े निर्देश दिए गए साथ ही अवैध क्लिनिक संचालन कर रहे झोला छाप डॉक्टरो को समझाइस देकर छोड़ा गया था एवं इसके बावजूद अवैध इलाज पर कार्यवाही की बात कही गई थी बसना ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी तहसील दार क़े संयुक्त टीम ने बसना भंवरपुर, संतपाली सहित आस पास क़े कई झोला छाप डॉक्टर को
समझाईस देकर छोड़ा गया था लेकिन ऐसा नहीं हुवा छापा मार कार्यवाही और अवैध इलाज क़े मनाही क़े बावजूद बसना ब्लॉक मे फर्जी क्लिनिक का मामला सामने आ रहा है जहाँ ग्रामीण क्षेत्र क़े भोले भाले लोगो क़े जान क़े साथ खिलवाड़ किया जा रहा है ब्लाक चिकित्सा अधिकारी झोला छाप डाक्टर पर लगाम लगाने कामयाब होते दिखाई नहीं दे रहे है
ऐसी ही एक शिकायत बसना ब्लाक क़े ग्राम लंबर से सामने आया है जहाँ शिकायत कर्ता ने इसकी शिकायत कलेक्टर को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है शिकायत कर्ता क़े अनुसार लंबर मे एक फर्जी डॉक्टर बिना पंजीयन और बिना डिग्री क़े इलाज कर रहा है शिकायत कर्ता का आरोप है की पखवाडा भर पहले ज़ब बसना क़े अंकोरी मे जन समस्या निवारण शिविर लगाया गया था उसमे लिखित शिकायत किया गया था लेकिन इसके बावजूद कोई भी कार्यवाही नहीं किया गया शिकायत क़े अनुसार ग्राम लंबर क़े झोला छाप डॉक्टर दिलीप धवाईत सिद्धि मेडिकल स्टोर क़े आड़ मे क्लिनिक का संचालन कर रहा है एवं वर्षो से एलोपैथिक इलाज कर रहा है इसमें किसी भी मरीज की जान जा सकती है आरोप है की दिलीप धवाईत क़े बाद एलोपैथिक डॉक्टर की कोई डिग्री नहीं है सिद्धि मेडिकल क़े स्टोर मे प्रतिदिन 150 मरीजों का इलाज करने का आरोप है
, मरीजों को एलोपैथिक इलाज से हाइ फाई एंटीबायटीक द्वारा जन्म जात छोटे बच्चों को अवैध तरीके से इलाज किया जा रहा है एवं प्रतिबंधित ट्रेमाडोल एवं प्रतिबंधित पेंटासोजिन दर्द निवारक दवाइयां एवं एबार्शन अवैधानिक गर्भ पात, ब्लड ट्रांसफयूजन, खून चढ़ाना एवं सर्जरी,हायड्रोसील एकछिरिया ऑपरेशन जैसे सल्य चिकित्सा अवैधानिक चिकित्सा बगैर किसी चिकित्सा लायसेंस एवं बिना अनुमति क़े चिकत्सा कर्म कर्ता है बताया गया की नर्सिंगहोम एक्ट क़े तहत भी पंजीयन नहीं है!वही इस संबंध मे ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी नारायण साहू ने कहा की अंकोरी क़े शिविर मे इस तरह क़े शिकायत प्राप्त नहीं हुई है किसी अन्य विभाग को शिकायत मिला होगा



