सरायपाली: 34 गाँवों को मिला विकास का तोहफ़ा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की स्वीकृति, सरला कोसरिया की पहल पर सरायपाली में सड़क व भवन निर्माण हेतु करोड़ों स्वीकृत
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, वर्तमान महिला मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ शासन में महिला आयोग के सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ के सरल,सहज एवं यसस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्य हेतु करोड़ो की स्वीकृति प्रदान की है। भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वर्तमान महिला मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया ने बताया कि जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार सत्ता की बागडोर संभाली है तब से चहु ओर विकास साय साय हो रही है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प पूर्ण हो रहा है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए 3 करोड़ 46 लाख की स्वीकृति दी है।
जो इस तरह से है ग्राम मुन्धा में नाली निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, बलोदा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, केंदूढार में सीसी रोड़ हेतु 10 लाख रुपये, भोथलडीह में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, कोटद्वारी में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, भगत सरायपाली में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, खम्हारपाली में सीसी रोड़ हेतु 10 लाख रुपये, सिरबोडा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, तोरेसिंहा में सीसी रोड़ हेतु 10 लाख रुपये, रिमजी में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, पोटापारा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, जम्हारी में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, नूनपनी में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 5 लाख रुपये, कोसमपाली में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, गिरसा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, आँवलाचक्का में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, बिरकोल में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, काकेनचुवां में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, पाटसेन्द्री में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, बेलमुंडी में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, जंगलबेडा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, खरखरी में सीसी रोड निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, टिभुपाली में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, बैदपाली में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, केसराटाल में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, मोखापुटका में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6 लाख रुपये, मोखापुटका में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, बैतारी में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, चारभाठा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, बाराडोली में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, चिवराकुटा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, परसदा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, जोगीडीपा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, सलखण्ड में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, बुंदेलाभाठा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये।
श्रीमती सरला कोसरिया से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मैं राष्ट्र प्रथम की भावना को लेकर सरायपाली क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहती हूं इस भावना को साकार करने में कोई पद में बने रहना,नही रहना इससे कोई फर्क नही पड़ता है। मुख्यमंत्री जी से मिलकर सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अनेक मांगों को समय-समय रखती आई हूं और उन्होंने हर संभव सहायता करने के लिए आस्वासन दिया है।
सरायपाली के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने अपने शासनकाल में पीछे धकेलने का काम किया है, विकास का एक ईंट भी नही रख पायी सिर्फ भ्रष्टाचार की बुलंदियों को छूकर कीर्तिमान स्थापित की है। सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में पहले भी विभिन्न निर्माण कार्य पुल, पुलिया, सड़क,एनीकट,बांध, जैसे अनेक छोटे बड़े कार्यों की स्वीकृति दी है अब मेरे ग्रामीण प्रवास के दौरान ग्रामीणों ने मांग पत्र सौपी थी जिसे आज यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने स्वीकृति दी है । जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में उत्साह का मौहाल है। सरायपाली विधानसभा को मिली अनेक विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का हृदय से धन्यवाद आभार करती हूं।



