सरायपाली : 6 कैप्सूल ट्रक, प्रशासन अब तक बेनकाब नहीं कर पाया मास्टरमाइंड अवैध गैस रिफिलिंग का खतरनाक खेल न अस्पताल की परवाह, न आमजन की सुरक्षा की चिंता
छत्तीसगढ़ के सरायपाली सिंघोड़ा क्षेत्र मे यह खेल सालो से चलता आ रहा है हालकी आज सरायपाली मे नव पदस्थ sdm मैडम के वजह से यह खुलासा हुवा है ऎसा मिडिया रिपोर्ट मे चल रहा है यह खेल बहुत ही खतरनाक इसमें हजारों लोगो की जान कभी जा सकता है लेकिन इसमे कभी खुलासा हुवा ही नहीं इसके बारे मे कभी और बताएंगे किसको क्या फायदा कौन हो सकता है मास्टर माइंड लेकिन फिलहाल अभी कार्यवाही पर एक रिपोर्ट
थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में ज्वलनशील पदार्थ एलपीजी गैस की अवैध रिफिलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। खाद्य निरीक्षक सरायपाली श्री अविनाश दुबे द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 की रात करीब 11 बजे खाद्य निरीक्षक अविनाश दुबे अपने सहयोगियों हरिश सुनेश्वरी एवं नगर सैनिक गुलाब के साथ अवैध धान परिवहन की रोकथाम हेतु थाना सिंघोड़ा क्षेत्र में गश्त पर थे।
इसी दौरान सूचना मिली कि नवजीवन अस्पताल के सामने NH-53 किनारे स्थित एक बकरी शेड/फार्म हाउस में कुछ अज्ञात लोग चोरी-छिपे एलपीजी गैस की अवैध रिफिलिंग कर रहे हैं।
मौके पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि इंडेन कैप्सूल ट्रकों से नोजल पाइप के माध्यम से बिना किसी सुरक्षा मानकों के छोटी व बड़ी गैस सिलेंडरों में एलपीजी भरी जा रही थी। पुलिस वाहन को आता देख आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गए। घटनास्थल से 6 कैप्सूल ट्रक, नोजल पाइप, भारी मात्रा में भरे एवं खाली एलपीजी सिलेंडर तथा एक इलेक्ट्रिक तौल मशीन जब्त की गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिंघोड़ा में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7 के साथ ही बीएनएस की धारा 287, 3(5) एवं 305(ई) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अवैध गैस रिफिलिंग न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत खतरनाक है। दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।



