Sunday, August 2, 2026
बसनाबसना/ संतान प्राप्ति से जुड़ी समस्याओं का मिलेगा आधुनिक इलाज, 4 अगस्त...

बसना/ संतान प्राप्ति से जुड़ी समस्याओं का मिलेगा आधुनिक इलाज, 4 अगस्त को विशेष परामर्श शिविर

अब बसना में मिलेगी बांझपन उपचार की विशेषज्ञ सेवा, 4 अगस्त को डॉ. रेशु अग्रवाल देंगी परामर्श

बसना। संतान सुख की चाह रखने वाले दंपत्तियों के लिए अच्छी खबर है। बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (Agrawal Nursing Home) में 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को बांझपन (Infertility) विशेषज्ञ डॉ. रेशु अग्रवाल मरीजों का परामर्श एवं उपचार करेंगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह विशेष ओपीडी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी, जिसमें पूर्व पंजीयन अनिवार्य रहेगा।

डॉ. रेशु अग्रवाल (MBBS, MS – प्रसूति एवं स्त्री रोग, FRM – Infertility Specialist) द्वारा निःसंतान दंपत्तियों को आधुनिक चिकित्सा पद्धति के अनुसार जांच, परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल में महिलाओं की विभिन्न स्त्री रोग संबंधी समस्याओं का भी विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इस विशेष परामर्श में Infertility Consultation, Ovulation Induction, अनियमित मासिक धर्म, PCOS/PCOD, Endometriosis, IUI (Intrauterine Insemination), IVF (टेस्ट ट्यूब बेबी) तथा ICSI जैसी उन्नत प्रजनन उपचार सेवाओं से संबंधित परामर्श उपलब्ध रहेगा।

अस्पताल ने संतान प्राप्ति में कठिनाई का सामना कर रहे दंपत्तियों से समय रहते विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की है। इच्छुक मरीज पूर्व पंजीयन कराकर निर्धारित समय पर अपनी जांच रिपोर्ट के साथ अस्पताल पहुंच सकते हैं।

स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)
तिथि: 4 अगस्त 2026 (मंगलवार)
समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक।

 

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद/प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2026 के लिए फसल बीमा की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बढ़ी

Ooमहासमुंद/प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2026 के लिए फसल बीमा की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बढ़ी महासमुंद, 02 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना...

हेल्थ प्लस

सरायपाली/ ओम हॉस्पिटल में 4 अगस्त को बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी, आयुष्मान से भी मिलेगा इलाज

सरायपाली/ ओम हॉस्पिटल में 4 अगस्त को बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी, आयुष्मान से भी मिलेगा इलाज सरायपाली में 4 अगस्त को बाल रोग विशेषज्ञ...