पटवा। 31 पौवा शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त । महासमुंद/पटेवा। पटेवा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 31 पौवा देशी प्लेन शराब और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 17,480 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 24 अगस्त की रात पेट्रोलिंग के दौरान चिरको मोड़ के पास मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एनएच-53 मार्ग पर मोटरसाइकिल से अवैध रूप से देशी शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम दुरीडीह में गवाहों को साथ लेकर ओम हॉस्पिटल के पास घेराबंदी की।
इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG-06-GN-5227 से पहुंचे हरबंश मिर्धा (25), निवासी श्याम नगर झलप को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास रखे सफेद-पीले रंग के थैले से 31 पौवा देशी प्लेन सुपर 36 शराब बरामद हुई। प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 5.580 लीटर और कीमत 2,480 रुपये बताई गई।
पुलिस ने शराब के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगने पर आरोपी द्वारा कोई लाइसेंस या कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर शराब और करीब 15 हजार रुपये कीमत की प्लेटिना मोटरसाइकिल जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में पटेवा थाना पुलिस की टीम शामिल रही।



