छत्तीसगढ़महासमुंद के खैर लकड़ी कांड मामले में 81 लाख बरामद ...

महासमुंद के खैर लकड़ी कांड मामले में 81 लाख बरामद सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रेड, आरोपी मनीष अग्रवाल के ग्राम मुड़पार, ठिकाने से 81 लाख रुपये नकद जब्त

महासमुंद/सारंगढ़-बिलाईगढ़। खैर लकड़ी के अवैध परिवहन और फर्जी NOC मामले में महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना पिथौरा में दर्ज प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी मनीष अग्रवाल के ग्राम मुड़पार, थाना सरसींवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ स्थित मकान में दबिश देकर 81 लाख रुपये नकद जब्त किए हैं। पुलिस ने जब्त नगदी को अपराध से अर्जित संपत्ति मानते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 107 के तहत कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है।

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

पुलिस के अनुसार वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा के आवेदन पर 23,350 किलोग्राम खैर लकड़ी के अवैध परिवहन के लिए प्रयुक्त NTPS (N-TPS) NOC में कूटरचना कर उसे असल दस्तावेज के रूप में उपयोग करने और धोखाधड़ी करने के मामले में थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 172/2026 पंजीबद्ध किया गया है।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

प्रकरण में धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 3(5), 111 बीएनएस, 25 आर्म्स एक्ट तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 42(1), सहपठित धारा 41(2)(ख)(घ) और धारा 52(1) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

न्यायालय से सर्च वारंट लेकर आरोपी के घर पहुंची पुलिस

विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस को आरोपी मनीष अग्रवाल के ग्राम मुड़पार, थाना सरसींवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ स्थित मकान में महत्वपूर्ण सामग्री होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मकान की तलाशी के लिए माननीय न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त किया।

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

महासमुंद पुलिस ने 7 सितंबर 2026 को आरोपी के उक्त मकान में तलाशी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान मकान के केयरटेकर की उपस्थिति तथा गवाहों के समक्ष एक थैला बरामद किया गया।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

थैले में मिली 500 रुपये के नोटों की 162 गड्डियां

तलाशी के दौरान बरामद थैले की जांच करने पर उसमें 500 रुपये के नोटों की 162 गड्डियां मिलीं। पुलिस के अनुसार थैले में 500-500 रुपये के कुल 16,200 नोट पाए गए। इन नोटों की कुल कीमत 81,00,000 रुपये यानी इक्यासी लाख रुपये निकली।

पुलिस ने मौके पर ही पूरी रकम को विधिवत जब्त कर लिया। इतनी बड़ी नगदी मिलने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम कहां से आई और इसका खैर लकड़ी के अवैध परिवहन तथा फर्जी NOC प्रकरण से क्या संबंध है।

अपराध से अर्जित संपत्ति मानकर कुर्की की कार्रवाई

महासमुंद पुलिस के मुताबिक प्रकरण में जब्त की गई 81 लाख रुपये की नगदी को अपराध से अर्जित संपत्ति मानते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107 के प्रावधानों के तहत न्यायालय के समक्ष इस अवैध नगदी की विधिवत कुर्की के लिए आवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य आरोपी के विरुद्ध समुचित वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे अपराध से अर्जित आर्थिक लाभ से पूर्णतः वंचित करना है।

महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों, वनोपज के अवैध परिवहन, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और धोखाधड़ी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। खैर लकड़ी के इस मामले में भी पुलिस की विवेचना जारी है और प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद : समय-सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा, सेवा संकल्प अभियान को लेकर दिए निर्देश

महासमुंद : समय-सीमा बैठक में विभागीय योजनाओं और लंबित प्रकरणों की समीक्षा, सेवा संकल्प अभियान को लेकर दिए निर्देश महासमुंद, 08 सितंबर 2026। कलेक्टर...

हेल्थ प्लस

महासमुंद/ बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में 9 सितंबर को मिलेगा रक्त रोग व ब्लड कैंसर विशेषज्ञ से परामर्श, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे...

बसना। क्षेत्र के मरीजों के लिए चिकित्सा परामर्श से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। संजिवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल, रायपुर एवं अग्रवाल नर्सिंग होम...