
छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT26) को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश के पालन में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जा रही है। मंडल द्वारा जारी सूचना के अनुसार, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
आवेदन में सुधार का भी मिलेगा मौका : अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधारने के लिए 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है। परीक्षा केंद्र प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में बनाए जाएंगे।
6 दिसंबर को होगी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा : छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के अनुसार, सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT26) का आयोजन 6 दिसंबर 2026, रविवार को किया जाएगा। यह परीक्षा सभी संबंधित अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगी। ऑनलाइन आवेदन, परीक्षा और भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट पर उपलब्ध है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की तिथियों और पात्रता संबंधी शर्तों की जानकारी आधिकारिक सूचना से मिलान करके समय-सीमा के भीतर आवेदन करें। वहीं 20 दिसंबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होगी।




