
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मेमरा स्थित श्रीराम राइस मिल में चोरी का मामला सामने आया है। मिल संचालक कैलाशचंद अग्रवाल के मुताबिक, अज्ञात व्यक्ति ने आलमारी का लॉकर तोड़कर 1.25 लाख रुपये नकद, चांदी का सिक्का, CCTV कैमरों का NVR और दो POA स्विच चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1.36 लाख रुपये बताई गई है।कैलाशचंद अग्रवाल पिता किशनलाल अग्रवाल उम्र 45 वर्ष पता वार्ड नं. 08 कर्मचारी कालोनी लहरौद पिथौरा जो ग्राम मेमरा में श्रीराम राईस मिल का संचालन करता है थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 19 अक्टूबर 2026 को शाम करीबन 7 बजे राईस मिल बंद करके घर गया था. 20 अक्टूबर को दशहरा त्यौहार के उपलक्ष्य में राईस मिल बंद था.
21 अक्टूबर को दोपहर 01 बजे राईस मिल जाकर देखा तो आलमारी का लॉकर टुटा था, उसमें रखा नगद रकम 1,25,000 रूपये, 1 चांदी का सिक्का 10 ग्राम कीमती लगभग 1000 रूपया एवं CCTV कैमरे का हार्डडिस्क NVR एवं 2नग POA स्वीच 8 पार्ट का कीमती लगभग 10,000 रूपये कुल 1,36,000 रूपये का मशरूका को कोई अज्ञात व्यक्ति ]चोरी कर लिया है. आसपास पतााजी के बाद भी कुछ पता नहीं चला तो 23 अक्टूबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई. मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.




