
महासमुंद में माता विसर्जन के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। कौशिक कॉलोनी निवासी बीकॉम के एक छात्र ने शिकायत में आरोप लगाया है कि 21 अक्टूबर की रात महामाया तालाब ले जाते समय रितु यादव ने उस पर नारियल फेंककर मारा, जिससे उसका एक दांत टूट गया और दो दांत हिलने लगे। छात्र ने सोहन राजपूत पर गाली-गलौज करने और धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
वार्ड नं. 27 कौशिक कॉलोनी महासमुंद निवासी बीकॉम के एक छात्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 21 अक्टूबर को रात करीबन 11 बजे वे अंबेडकर चौक का माता विसर्जन करने के लिए महामाया तालाब ले जा रहे थे. इस दौरान रितु यादव ने मुझे माता आया है बोलकर जान बुझकर सोच समझकर नारियल फेंककर छात्र को मारा, जिससे छात्र के मुंह का नीचे का एक दांत टूट गया और दो दांत हील रहा है.
जब छात्र ने रितु यादव को जान बुझकर नारियल फेककर मारे हो कहने पर सोहन राजपुत (बैगा) अश्लील गाली गलौच कर बोलने लगा कि रितु यादव पर माता आई है तेरे को जो करना है कर ले कहकर धमकी देने लगा. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रितु यादव और सोहन राजपुत के खिलाफ धारा 117(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.




