
बसना थाना क्षेत्र के एक गाँव की महिला ने दूसरी महिला पर आए दिन गाली-गलौज करने, मारपीट की धमकी देने और परिवार के पुरुष सदस्यों को रेप केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ 10 नवम्बर को धारा 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है।
पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक, शिकायतकर्ता का आरोप है कि संबंधित महिला की नातिन करीब छह माह पहले रायपुर से किसी लडके के साथ भाग गई है। इसी बात को लेकर वह शिकायतकर्ता और उनके परिवार पर अपनी नातिन को भगाने का आरोप लगाती है।
महिला के अनुसार, इसी बात को लेकर आए दिन उनके साथ गाली-गलौज की जाती है। साथ ही मारपीट करने की धमकी देने के अलावा परिवार के पुरुष सदस्यों को रेप केस में फंसाने की धमकी भी दी जाती है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस घटना को आसपास के लोगों ने भी देखा और सुना है। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।




